CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राजनीति

मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आमसभा और विधायक कार्यालय घेराव रहा संपन्न

मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आमसभा और विधायक कार्यालय घेराव रहा संपन्न

कोरिया
 भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में 24 फरवरी 2023 को मोर आवास मोर अधिकार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प आधार पर देश प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने की योजना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह पलीता लगाने का कृत्य किया है। उसी को लेकर कोरिया जिला मुख्यालय में आमजन के बीच आमसभा का आयोजन नगरपालिका कॉम्प्लेक्स प्रांगण बैकुण्ठपुर में आयोजित कराया गया। साथ ही प्रदेश की भूपेश सरकार ने जिस आवास योजना पर छत्तीसगढ़ की गरीब जनता से छलावा किया गरीबों को मिलने वाले आवास में अपना राज्यांस न देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितकारी मूलभूत योजना मुफ्त आवास से छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवारों को वंचित करने का घोर कृत्य किया है। जिसके विरोध पर भाजपा कोरिया द्वारा कांग्रेस सरकार की स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव के कार्यालय का घेराव भी किया गया है।मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने बूथ ईकाइ की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करने एवं इस भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरा।भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने आमसभा को संबोधित करते हुए बताया की कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण आवास का अधिकार आमजन को देने का वादा किया था।परंतु सरकार के चार साल के कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी।16 लाख परिवारों को छत नहीं दे सकी भूपेश सरकार। जायसवाल ने आमजनों को बताया की बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है की छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार नगरीय निकाय अंतर्गत बनने वाले मोर मकान, मोर आस,के हितग्राहियों से 3.25 लाख प्रति परिवार वसूल रही है जबकि सिर्फ 75 हजार ही लिया जाना है।उन्होंने कहा की भूपेश सरकार की भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट और तानाशाह नीति के खिलाफ उनके ही कद्दावर मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रभार को छोड़ दिया था।प्रदेश की भूपेश सरकार और कांग्रेस दोनों ही भ्रष्टाचार की अमिट गाथा लिख चुकी है जिसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करनी है।
 
पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने आपसभा को सम्बोधित करते हुए आमसभा में उपस्थित जनों को राज्य की भूपेश सरकार द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों के साथ दमनकारी निति अपनाकर गरीबों के साथ छल तो किया ही है साथ ही कांग्रेस सरकार के कुशासन का भी परिचय दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में संचालित कई योजनाओं को सीधा ताला लगाने का कृत्य किया गया है। जिसका सरोकार सिधे तौर पर जमीनि स्तर पर आमजन के लिए क्रियान्वित होती थी। प्रदेश की भूपेश सरकार गोबर से विकास और उन्नति दिखाने का प्रयास कर रही है। उस सरकार के खिलाफ एक जुट होकर लडा़ई लड़ने की तैयारी दुरुस्त और मजबुत करना है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता  ने किया।
जिसमें उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे जी, लक्ष्मण राजवाड़े जी, देवेेन्द्र तिवारी जी कमलेश यादव जी, राजेश सिंह जी, अनिता तिवारी जी, जिला महामंत्री विनोद साहू जी, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा जी, बसंत राय जी, सुनीता कुर्रे जी, सौभाग्यवती सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल जी, जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल जी, जिला कार्यालय सहप्रभारी लव कुमार रवि जी, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले जी, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े जी, चुन्नी पैकरा जी, नगर पालिका अध्यक्ष बैकुण्ठपुर नविता शिवहरे जी,  भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मनोज सोनवानी, प्रखर गुप्ता, हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, बैकुण्ठपुर पार्षद अनिल खटिक जी, ममता पनिका जी, अवधेश नारायण जी, शिल्पा गुप्ता जी, रीमा जायसवाल जी, शिवपुर चरचा के पार्षद संजय कुमार जी, कुंडल साय जी, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, प्यारे साहू, गोपाल राजवाडे , धीरेेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, ईश्वर राजवाड़े, मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाउड़े जी, अनिल कुमार साहू जी, अरशद खान , नरेश्वर रजक, प्रमोद पासवान जी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
continue reading
आखिर क्यों भड़क गई जनपद पंचायत खड़गवा की अध्यक्ष  आदिवासी महिला होने पर हो रही उपेक्षा का शिकार विधायक व अधिकारी कर रहे है सार्वजनिक कार्यक्रम में निरंतर अध्यक्ष की उपेक्षा

आखिर क्यों भड़क गई जनपद पंचायत खड़गवा की अध्यक्ष आदिवासी महिला होने पर हो रही उपेक्षा का शिकार विधायक व अधिकारी कर रहे है सार्वजनिक कार्यक्रम में निरंतर अध्यक्ष की उपेक्षा

चिरमिरी - खड़गवा। खड़गवां जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे ने प्रेस वार्ता कर उनकी निरंतर हो रही उपेक्षा को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। 

जनपद पंचायत खड़गवा की अध्यक्ष सोनमती उर्रे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के द्वारा कोडंगी में पुल निर्माण का भूमिपूजन गत दिवस किया गया। जिसमे मुझे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा आमंत्रित किया जाना उचित नही समझा गया। इस दौरान मैं स्वयं कार्यक्रम में पहुंची और जमीन पर बैठ गई। मेरे वहा पहुंचते ही नेताओं और अधिकारियों में हड़बड़ी मच गई। जिसके बाद मुझे मंच पर बैठाया गया इस दौरान मैंने माइक लेकर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी महिला होने का खामियाजा मुझे उठाना पड़ रहा है। निरंतर अधिकारियों और यहां के कांग्रेसी नेताओ के द्वारा मुझे अनदेखी किया जाता है। मैं आज अपनी पहचान की मोहताज नहीं हूं लेकिन मेरी पद की जो पहचान है कम से कम उसका सम्मान होना चाहिए। ज्ञात हो की ग्राम पंचायत कोडांगी के पास एक पुल के उद्घाटन के लिए मंच पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल चिरमिरी नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल नगर पालिक निगम की सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा के साथ कई ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी के बीच जनपद पंचायत खड़गवा की अध्यक्ष पहुंची जहां एक तरफ उनके क्षेत्र में पुल के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित न किए जाने का दुख रहा। वहीं दूसरी ओर द्वेषपूर्ण भावनाओं को लेकर जनपद अध्यक्ष ने मंच से पूरे भड़ास के साथ कहा कि मुझे किसी प्रकार की जानकारी दी नहीं जाती। अभी 8 महीना चुनाव का बचा है मैं एक आदिवासी महिला हूं। मैं जिधर रहूंगी अपने आदिवासी समाज के साथ रहूंगी। अध्यक्ष श्रीमती सोनमती ने कहा कि मैं एक आदिवासी महिला हूं बार-बार मेरा तिरस्कार किया जाता है। कम से कम मेरे पद का सम्मान होना चाहिए आज मैं जिस पद पर हूं उस पद की गरिमा है लेकिन भाजपा की समर्थित अध्यक्ष होने के कारण हर बार मुझे उपेक्षित किया जाता है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी अन्य कई कार्यक्रमों में भी इस प्रकार की उपेक्षा की जाती रही है। जबकि इससे पूर्व भाजपा के शासन काल में भी कांग्रेस समर्थित जनपद जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है जिनकी कभी उपेक्षा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार में ही इस तरह का कार्य किया जा रहा है। भाजपा शासन के कार्यों को ही केवल पूर्ण करने का काम कांग्रेस कर रही है, कोई नया काम इस क्षेत्र में कांग्रेस नहीं कर पाई है हो सकता है उसी कारण ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में बुलाना उचित नहीं समझते है।
continue reading
भाजपा नेताओं की हत्या और कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने आज खड़गवां में स्टेट हाइवे 2 घंटे तक जाम रखा चिरमिरी।

भाजपा नेताओं की हत्या और कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने आज खड़गवां में स्टेट हाइवे 2 घंटे तक जाम रखा चिरमिरी।

चिरमिरी। भाजपा नेताओं की नृशंस हत्या टारगेट किलिंग को लेकर कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने आज खड़गवां जनपद मुख्यालय के सामने स्टेट हाइवे 15 को दोपहर 2 से 4 बजे 2 घंटे तक जाम रखा।
इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विगत एक महीने के भीतर बस्तर में भाजपा के चार नेताओं की हत्या हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राज्य को निरंतर अंधेरी कोठरी में धकेलती जा रही है। भाजपा के नेताओं को ही टारगेट करके मारा जा रहा है। विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।
बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर पूर्व विधायक श्री जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीका इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराना कायरता है. सरकार ने इस प्रकार की हरकत कर बता दिया है कि वह विपक्ष से कितनी डरी हुई है. कांग्रेस ने बस्तर से राजनीतिक हिंसा शुरू की है. पूरे छत्तीसगढ़ की जनता इस राजनीतिक हत्याकांड के विरोध में छत्तीसगढ़ जाम रखी है. भूपेश बघेल याद रखें छत्तीसगढ़ बनने के तुरंत बाद प्रथम 3 वर्ष में कांग्रेस की हत्यारी सरकार को जनता ने 15 वर्ष तक सत्ता से दूर कर दिया था. इस समय जनता हमेशा के लिए आपको छत्तीसगढ़ से बाहर कर देगी. आज हम सभी इस चिलचिलाती धूप में डामर की सड़क पे बैठे है ताकि आप सभी कल सुकून से रह सके। 2 घंटे के लिए आप सभी को तकलीफ जरूर हो रही है लेकिन इस गूंगी बहरी और अराजक सरकार को जगाने के लिए अब और कोई रास्ता नहीं बचा है। यदि इस चक्काजाम के बाद भी सरकार कोई कार्यवाही नही करती है तो 8 महीने बाद प्रदेश की जनता ठान चुकी है की अपने एक उंगली की ताकत से कांग्रेस की लूट खसोट, भय, भ्रष्टाचार, लूट की सरकार को बाहर का रास्ता दिखायेगी।
सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उरे, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला महामंत्री रामलखन सिंह, जिला मंत्री अरुणोदय पाण्डेय, पूर्व महापौर डंबरू बेहरा, रामेश्वर पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती इंदू पनेरिया ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, महामंत्री धरमपाल सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामप्रताप, परमानंद जायसवाल, श्याम कार्तिक साहू, सत्येंद्र साहू, राजेंद्र दास, ओम शुक्ला, पतिराज सिंह, अशोक खरे, मनीष खटीक, पुष्पराज जायसवाल, नरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

continue reading
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा भाजपा कोर ग्रुप की  बैठक बड़ा बाजार भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई,  बैठक मे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन पर चर्चा की गई

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बड़ा बाजार भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई, बैठक मे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन पर चर्चा की गई

चिरमिरी। मोर आवास मोर अधिकार के तहत आवास योजना से वंचितों के साथ मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक निवास का घेराव 22 फरवरी को भाजपा द्वारा किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ विधान सभा कोर ग्रुप की बैठक मे आज संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिदोदिया, सह प्रभारी रितेश गुप्ता, संगठन प्रभारी श्रीमती उधेश्वरी पैकरा , विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा,  पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की
 
छायाचित्र के समीप दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारम्भ किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी जी के द्वारा एकात्म व मानव वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल पर प्रकाश डाला साथ ही पार्टी द्वारा समर्पण की राशि के विषय मे भी जानकारी दी गई। जिसमे साधारण कार्यकर्ताओ का अंश दान  की राशि  ऐप्प के माध्यम से आन लाइन पांच रुपए से लेकर 2000 रुपए चेक के द्वारा    समर्पण की राशि देने पर विचार किया गया, साथ ही कोर कमेटी मे भरतपुर विधानसभा के प्रभारी व मोर आवास, मोर अधिकार के सह संयोजक रितेश गुप्ता ने आगामी योजना की जानकारी दी। वंही संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिलास्तर पर मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की मंडलवार जानकारी लिया गया जिसमे आगामी 21 फरवरी को मोर आवास मोर अधिकार के हितग्राहियो द्वारा खड़गवा से पदयात्रा प्रारम्भ हो कर शिवपुर बाजार मे सभा कर समापन किया जायेगा साथ ही 22 फ़रवरी को दोपहर 2 बजे हितग्राहियो व पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा विधायक निवास चिरिमिरी चीफ हॉउस गोदरीपारा का घेराव किया जाना है। उक्त बैठक मे जिला के महामंत्री वीरेंद्र राणा, रामलखन सिंग,दुर्गा शंकर मिश्रा, जनार्दन साहू, श्रीमती रीता आईच,  जमुना पाण्डेय,  संजय सिंग, श्रीमती कमला गड्डेवा, अरुणोदय पाण्डेय, सरजू यादव, मुकेश जायसवाल,श्रीमती राजकुमारी बैगा, सोनमती उरे, इंदु पनेरिया, मुनमुन जैन, प्रतिमा पटवा, संतन चौहान, राजेंद्र दास, मनोज केशरवानी , मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन यादव, आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता, राम लाल साहू उपस्थित रहे।
continue reading
हर वर्ग व हर क्षेत्र के लाभकारी है बजट 2023 - डॉ रश्मि सोनकर

हर वर्ग व हर क्षेत्र के लाभकारी है बजट 2023 - डॉ रश्मि सोनकर

भारत केंद्र सरकार मोदी जी व केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीया निर्मला सीतारामण जी के द्वारा आज बजट 2023 सदन मे रखा गया जिसमे हर वर्ग , हर उम्र, महिला- पुरुष, युवा तथा हर क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, अनुसंधान, बिजनेस सबको ध्यान मे रखा गया है और एक बेहतर परिणाम देने वाला बजट साबित होगा ,  बजट को लेकर भाजपा से डॉ रश्मि सोनकर ने बताया कि 
जहाँ हमारे पड़ोसी देश राशन को तरस रहे है, विश्व के बड़े देश जैसे ब्रिटेन अभी नाजुक स्तिथि से गुजर रहा है वहीं प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारत अपने नाम का परचम पुरे विश्व मे लहरा रहा है, बजट 2023 भी हमे भविष्य मे अच्छे परिणाम देगा, सबसे बड़ी राहत 7 लाख तक के इंकम मे टैक्स की छूट दी गयी जो बेहद खुशी की बात है, सीनियर सिटीजन के लिए सेविंग एकाउंट की रकम को 4.5 लाख से 9 लाख जो जस्ट डबल है बेहद शानदार निर्णय है,  महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जायेगी जिसके अंतर्गत 2 लाख की बचत पर 7.5%  ब्याज मिलेगा महिलाओं को खासा लाभ होगा, गरीबी रेखा के तबके के लिए पी.एम. आवास योजना को 66% बढ़ा दी गयी है, स्वास्थ्य के क्षेत्र मे 157 नर्सिंग कालेज खोले जायेंगे जो शिक्षा व स्वास्थ्य व रोजगार तीनो क्षेत्र मे लाभकारी सिद्ध होगा, शिक्षा के क्षेत्र मे अब शानदार प्रयोग के रुप मे डिजिटल लाइब्रेरी खोली जायेगी, अगले 3 साल मे 740 एकलव्य स्कूल के लिए 38 हजार 800 टीचर्स व सपोर्ट स्टाफ़ की भर्ती की जायेगी जिसका पुर्ण फायदा आदिवासी व वनवासी क्षेत्र मे निवासरत लोगों को संपुर्ण फायदा होगा, युवा रोजगार के क्षेत्र मे 30 स्कील इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जायेंगे जिसके माध्यम से भारत के युवा अनुसंधान के क्षेत्र मे देश का गौरव बनेंगे, और प्रधानमंत्री कौशल विकास का चौधा फेज लांच किया जायेगा, इस तरह से हर क्षेत्र मे लाभकारी बजट 2023 है, जिसका हृदय से स्वागत करते है | 

डॉ रश्मि सोनकर 
भाजपा 
मनेंद्रगढ़

 

continue reading
समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई विनीत रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया
समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा
समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई डॉ विनय जायसवाल विधायक मनेंद्रगढ़ महापौर कंचन जयसवाल चिरमिरी नगर पालिक निगम
सीमंगा-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सहयोगी प्रशिक्षण शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

सीमंगा-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सहयोगी प्रशिक्षण शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

 सिमगा/छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सहयोगी प्रशिक्षण शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ स्थानीय सांस्कृतिक भवन सिमगा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मोहन मरकाम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरुण ताम्रकार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल विशेष अतिथि प्रताप नारायण मिश्रा राष्ट्रीय सचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल सुश्री सुमित्रा धृतलहरे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी मोर्चा संगठन श्री प्रेम जगियासी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीयूष कोसरे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुनील महेश्वरी प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामविलास साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस थे कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत सेवादल संस्थापक डॉ हार्डीकर के छायाचित्र माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने सेवादल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले चुनावी समर में बूथ स्तर पर सेवादल कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का जोर दिया श्री मरकाम ने संगठन में अनुशासन पर जोड़ देते हुए सेवादल के कार्यकर्ताओं को अनुशासित कार्यकर्ता बताया 
प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी ने सेवादल के सभी जिला विधानसभा इकाइयों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कहते हुए सेवादल के कार्यों को विस्तार से बताया अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा जी ने कांग्रेस सेवा दल के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए शिविर की महत्वता के बारे में बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम के अंत में ध्वज छेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सेवादल के प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिला कर ध्वज "उतार कर कर इस शिविर का समापन किया कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पांडेय ने किया इस अवसर पर प्रदेश महिला संगठक मंजू लता आनंद प्रदेश महासचिव जेआर साहू राजेश प्रसाद गुप्ता जोनल कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर वत्सल मेहता स्टेट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव पुनीत राम चौहान मनोज वर्मा राकेश शर्मा सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुंज राम साहू महेंद्र साहू देवचरण मारकंडे संगीता तिवारी उत्तरा सक्सेना आशा मरकाम अनामिका ताम्रकार सिमरन तिवारी सहित जिला प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे
continue reading
आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार रैली।

आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार रैली।

Sawankumar 04-Jan-2023 71

सूरजपुर। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस रायपुर के साइंस कालेज मैदान से जन अधिकार रैली निकाली।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू सूरजपुर के नेतृत्व में जन अधिकार रैली बिहारपुर, भैयाथान, प्रतापपुर, सलका, ओडगी, लटोरी, प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर से

 6 बस 5 कार में लगभग 300 कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर रैली में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से शिवनारायण गुप्ता, मेंहदी यादव, रमेश साहू, समरथ प्रजापति, दीपक साहू, राजेंद्र यादव, दिनेश राजवाड़े, कृष्णपाल जायसवाल, दिनेश गुप्ता, प्रदीप यादव,कृष्ण मुरारी साहू, मधुसूदन साहू, पवन दीवान, बालमुकुंद दास, बगीसा दास, सीताराम साहू, विजय साहू, राखी पनिका,संजय गुप्ता, कृष्णा केवट, मनोज रजवाड़े, सुपारी लाल, कविता राजवाड़े, ललिता देवांगन, प्रदीप यादव, चिंटू गुप्ता, राजेश साहू, राम सरीमन साहू, इंद्रजीत यादव, प्रवीण यादव, मधुसूदन साहू, दीपक कुमार साहू, जयप्रकाश साहू, प्रवीण यादव, इंद्रजीत यादव, अखिलेश दास, दिनेश साहू, श्रीमती सुनीता रजवाड़े, श्रीमती कौशल्या रजवाड़े, श्रीमती इतवारो रजवाड़े, एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त ब्लॉकों से भारी संख्या में कार्यकर्ता जन अधिकार रैली में उपस्थित थे।
continue reading
विधान सभा स्तरीय मोर आवास मोर अधिकार और कामकाजी बैठक जनकपुर में 13 दिसंबर 2022 को संपन्न: रेणुका सिंह।

विधान सभा स्तरीय मोर आवास मोर अधिकार और कामकाजी बैठक जनकपुर में 13 दिसंबर 2022 को संपन्न: रेणुका सिंह।

Sawankumar 14-Dec-2022 80

एमसीबी/छत्तीसगढ़    

 
 
 
 
जनकपुर मंडल में जिला एमसीबी के बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी जी की उपस्तिथि में  मोर आवास मोर अधिकार की समीक्षा बैठक के साथ साथ काम काज़ी बैठक संपन्न हुआ। बैठक प्रारंभ से पहले भारत माता जी ,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। उद्बोधन मंडल महामंत्री मणि प्रसाद पांडेय के द्वारा किया गया। जिला महामंत्री जमुना प्रसाद पांडेय जी के द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के बारे में बीजेपी शक्ति केंद्रो के संयोजक सह संयोजक बूथ अध्यक्ष और ग्राम पंचायत के प्रभारी वक्ता मोर आवास मोर अधिकार के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जानकारी देते किया गया। उसके बाद जिला एमसीबी के बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी जी के द्वारा विस्तृत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा किए और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिए। कार्यक्रम में जिला एमसीबी के बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी जी,  जनसंघ समय से सक्रिय व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विडियोमल बलानी,  पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, मंडल अध्यक्ष  पवन शुक्ला जी,  जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जनकपुर श्री दुर्गा मिश्रा, जिला महामंत्री जमुना प्रसाद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रवि शंकर सिंह, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनहत रामप्रताप सिंह, सोनहत मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, कोटडोल मंडल के अध्यक्ष राजा राम जी,  नागपुर मंडल अध्यक्ष धनेश यादव, कुंवारपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति सिंह, कमलेश गुप्ता के साथ बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्तिथि में संपन हुआ।
continue reading
मोर आवास मोर अधिकार के दौरान 372 लोग बीजेपी प्रवेश:  - रेणुका सिंह

मोर आवास मोर अधिकार के दौरान 372 लोग बीजेपी प्रवेश: - रेणुका सिंह

Sawankumar 12-Dec-2022 229

 

 

 

 

 

 

 

 

आप को बता दे की 10 दिसंबर 2022 को ग्राम पंचायत कटकोना  में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम रखा गया था, इस अवसर पर क्षेत्र के 372 नवयुवक बीजेपी के 15 सालों के कामों से व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी पूर्व जिला कोरिया में प्रवेश किए । मोर अधिकार मोर आवास के तहत हर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों chetro में आवास अधिकार के लिए आवाज उठा रहे है जिससे देश के प्रधानमंत्री जी के सपना  वर्ष 2023 तक सब गरीबों को पक्का आवास मिल सके। पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार केंद्र का पैसा होल्ड कर गरीबों को आवास के लिए पैसा जारी नहीं कर रही है जिसके कारण आज बीजेपी के साथ साथ हर गांव के लोग आवास के लिए साथ खड़े है और मोर आवास मोर अधिकार की मांग कर रहे है। रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ने बताया कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नही है हर ओर हर वर्ग में सरकार के लिए आक्रोश और चुनाव का इंतजार है और प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है जल्दी ही गरीबों को पक्का आवास नही देती है तो आने वाले दिनों में सरकार को इसका खामियाजा जनता एहसास कराएगी। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला एमसीबी के जिला अध्यक्ष माननीय अनिल केसरवानी जी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, भूतपूर्व विधायक श्री श्याम बिहारी जयसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा लखनलाल श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम लखन साहू जी, मंडल अध्यक्ष जनार्दन साहू, वरिष्ठ बीजेपी पदाधिकारी जे के सिंह,चिरमिरी से श्रीमती प्रतिभा बड़ाप्या,जिला महामंत्री मुकेश जयसवाल,  मंडल महामंत्री श्री राम लाल साहू जी भूतपूर्व सरपंच अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण सिंह जी मंगोरा के सरपंच पति श्री रघुराज सिंह जी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महिला मोर्चा बहन प्रवीण सिंह जी जनपद पंचायत खंडगवा अध्यक्ष सोनमती एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा जया मरावी, चिरमिरी से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष सिंह जी पार्षद श्रीमती पुष्पा सिंह जी श्री राम लखन सिंह जी एवं श्रीमती सुनीता सिंह जी पूर्व मेयर चिरमिरी डमरु बेहरा रघुनंदन यादव जी मंडल अध्यक्ष चिरमिरी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनता जनार्दन उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन सलका डैम में किया गया जहां पर भोजन की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष श्री जनार्दन साहू एवं रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया के द्वारा द्वारा और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम लखन साहू जी के मार्गदर्शन में किया गया था सभी भाजपा 2022 की विदाई एवं 2023 की स्वागत किया गया एवं भाजपा आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा किया गया।

continue reading
मनेंद्रगढ़ विधायक ने ली आवश्यक बैठक। कई मुद्दों पर हुई चर्चा। समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश

मनेंद्रगढ़ विधायक ने ली आवश्यक बैठक। कई मुद्दों पर हुई चर्चा। समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Sawankumar 12-Dec-2022 56

एमसीबी। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने सोमवार को चिरमिरी के श्यामली रेस्ट हाउस में एमसीबी जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव, एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एन.के. श्रीवास्तव और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की।

               
बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ के चिरमिरी में अवैध कोयला उत्खनन, कबाड़, चोरी पर तत्काल रोक लगाने और आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही कोल इंडिया द्वारा जिन नवीन खदानों के लिये सर्वे किया जा चुका है उनको शीघ्र प्रारंभ कराने की दिशा में भी सार्थक पहल करने पर चर्चा की गई।

इन मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

(1) शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी के एसईसीएल की बिल्डिंग में रंग रोगन का कार्य।

(2) रिक्त कॉलरी क्वार्टरों को महाविद्यालय प्रोफेसरों तथा जिला अस्पताल के कर्मचारियों को प्रदान करने के संबंध में।

(3) धार्मिक स्थल श्री सती मंदिर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उचित निर्णय के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने।

इसके साथ ही अन्य जनहित के विषयों के संदर्भ में बैठक में चर्चा की गई साथ ही अधिकारियों को शीघ्र ही कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया।
continue reading
सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट मुलाकात कर सूरजपुर जिले के विकास हेतु विस्तृत चर्चा

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट मुलाकात कर सूरजपुर जिले के विकास हेतु विस्तृत चर्चा

Sawankumar 12-Dec-2022 107

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने सीतापुर विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट मुलाकात कर सूरजपुर जिले के विकास हेतु विस्तृत चर्चा किया। मंत्री श्री भगत द्वारा भरोसा दिलाया गया की जिले के समस्त ब्लॉकों में विकास कार्य कराने में मेरा भरपूर सहयोग रहेगा।और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस संगठन मजबूती से कार्य कर छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कहा गया। मुलाकात के दौरान पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।

continue reading
मोर आवास - मोर अधिकार के तहत भाजपा मण्डल केल्हारी की बैठक संपन्न। पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले की रही विशेष मौजूदगी। बैठक प्रभारी जमुना पाण्डेय सह प्रभारी संजय राय ने ली बैठक

मोर आवास - मोर अधिकार के तहत भाजपा मण्डल केल्हारी की बैठक संपन्न। पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले की रही विशेष मौजूदगी। बैठक प्रभारी जमुना पाण्डेय सह प्रभारी संजय राय ने ली बैठक

Sawankumar 06-Dec-2022 63
केल्हारी। भारतीय जनता पार्टी जिला - एमसीबी संगठन द्वारा 1दिसंबर से 5 दिसंबर 2022 तक सभी मंडलों में मोर आवास - मोर अधिकार के तहत मण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत स्तरीय प्रभारी, सह प्रभारी और कार्यक्रम के लिए शक्ति केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है जो संबंधित पंचायतों में आवास हितग्राहियों से मिलकर लंबित किश्त, प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों से मिलकर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में जोड़ेंगे और उन हितग्राहियों के साथ प्रदेश सरकार से आवास की मांग करेगें।
          विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा अपनी हिस्से की राशि जारी कर दी गई है लेकिन प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि जारी न करने के कारण छग राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना अधर में है।
         
इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल केल्हारी में 5 दिसंबर दोपहर 1बजे से "मोर आवास - मोर अधिकार" के तहत बैठक आयोजित की गई। विशेष रूप से पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले का मार्गदर्शन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला वहीं बैठक प्रभारी जमुना प्रसाद पाण्डे, सह प्रभारी संजय राय, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ पीतांबर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, सुरेश श्रीवास्तव ने बैठक को सम्बोधित किया। 
        भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानन्द यादव, महामंत्री राजेंद्र मिश्रा, लखसाय रजवाड़े सहित चार दर्जन भाजपाई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
        इसी दौरान पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले ने तिलोखन, डोडकी,केलुआ, आमादमक में लोगों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बैठक में भैयालाल,बलकरन, सीमा सिंह, अशोक सिंह, श्याम सुंदर, सुरजसिंह, रिंकी सिंह, समारु चेरवा, भूरेलाल अगरिया, वैशाखु सिंह सहित दो दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
continue reading
भाजपा महिला मोर्चा ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को शराबबंदी का वायदा दिलाया याद।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को शराबबंदी का वायदा दिलाया याद।

Sawankumar 27-Nov-2022 116

मनेन्द्रगढ़। विधानसभा चुनाव के पहले हाथों में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वायदा करने वाली कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। अगर अब भी छत्तीसगढ़ सरकार अपना वायदे को पूरा नही करती है तो आने वाले समय मे भाजपा उग्र प्रदर्शन करने के लिये मजबूर हो जायेगी।

             
 
  उक्ताशय का बयान भाजपा नेत्री डॉ रश्मि सोनकर ने शहर में खुलेआम बिक रही शराब के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान व्यक्त किये।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा ने भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो और मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल को शराबबंदी नही किये जाने पर शराब की बोतल व शराब की बोतलो की माला उपहार मे देने के लिए प्रदर्शन किया।
            आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व मनेंद्रगढ़ महिला ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष का बयान सामने आया था जिसमे उन्होंने कबुल किया था कि मनेंद्रगढ़ शहर के सभी होटलों, गली मोहल्लों मे अवैध शराब की बिक्री हो रही है साथ ही होटलों में शराब परोसा जा रहा है। ये उनका कबूलनामा है जिसमे उनके द्वारा अपनी ही सत्ता के सच को सामने लाया गया है।  छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले वादा किया था कि पूर्ण रुप से शराबबंदी करेंगे पर चार साल होने के बाद भी वादा नही निभाया गया है। उल्टा घर घर शराब परोसा जा रहा है। इसके विरोध मे भाजपा महिला मोर्चा मनेंद्रगढ़ ने अनोखा तरीका अपनाया ताकि झूठे कांग्रेस सरकार के सच को जनता के सामने रखा जा सके।
            डॉ रश्मि सोनकर ने आगे कहा की महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का बयान ही कांग्रेस की झूठी सरकार को आइना दिखा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता को लगातार भूपेश सरकार ने छला है पर हम भाजपा वाले इनके चाल चरित्र को उजागर करेंगे ताकि छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को सच पता चल सके। इस दौरान शराब की बोतलो की माला, शराब की बोतल, चखना के रुप मे नमकीन मिक्सचर, व डिस्पोजल ग्लास के साथ प्रदर्शन किया गया।
           
विरोध प्रदर्शन मे एमसीबी जिले के अध्यक्ष अनिल केसरवानी, जे के सिंह, विरेंद्र सिंह राणा, धरमपाल सिंह, संजय गुप्ता, मनीष सिंह, मनोज केसरवानी,विवेक अग्रवाल, सरजू यादव, अजमुद्दीन अंसारी, अल्का गांधी, अनुपमा निशी, शकुंतला विश्वकर्मा, डॉ रश्मि सोनकर, प्रीती त्रिवेदी, प्रियंका गौतम, बबिता सिंह , कीर्ति राणा, सुनीता शर्मा, शीला शुक्ला, आईशा अजीमा, अर्चना विश्वकर्मा, शकुंतला सिंह, , सुनीता शर्मा, ज्योति मांझी, अर्चना उरमलिया, मीरा यादव, श्यामा सेन, रानी साहू, पूजा गुप्ता, सुषमा कुशवाहा, लक्ष्मीबाई पनिका, मीनू पटेल, अनिता यादव,  हिमांशु श्रीवास्तव, आकाश दुआ, रवि सिंह, राजेश विश्वकर्मा, ललन शुक्ला उपस्थित रहे।
continue reading
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विश्रामगृह प्रेमनगर में हुई संपन्न। पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास = महेंद्र साहू

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विश्रामगृह प्रेमनगर में हुई संपन्न। पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास = महेंद्र साहू

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विश्रामगृह प्रेमनगर में जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री साहू ने उपस्थित लोगों को बताया की पूरे जिले में कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने ब्लाक स्तर पर भी कार्यकारणी का गठन कर पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि कांग्रेस पार्टी को और भी मजबुत बनाया जा सके पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 52 प्रतिशत है इसलिए हमे एकजुट हो कर कार्य करने की जरूरत है। बैठक में प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को  गठन इसलिए किया है क्योंकि हमारी जनसंख्या प्रदेश में ज्यादा है और आज छत्तीसगढ़ में सरकार को बनाने में हमारी बहुत बड़ी योगदान है इसलिए हम सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होकर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस बैठक में जयराम साहू, तुलसी यादव,आलोक साहू, मुन्ना जायसवाल, लक्ष्मी साहू, अशोक देवांगन,अनिल जायसवाल, पवन दीवान, राधे साहू, राजेश साहू,रामसरीवन, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

continue reading
प्रेमनगर विधायक से मुलाकात कर संगठन के विस्तार को लेकर किया चर्चा- जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू

प्रेमनगर विधायक से मुलाकात कर संगठन के विस्तार को लेकर किया चर्चा- जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू

सूरजपुर/छत्तीसगढ़



आप को बता दे कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने प्रेमनगर विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष खेलसाय सिंह से सौजन्य भेंट मुलाकात कर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला सूरजपुर के समस्त ब्लॉकों में भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है।
राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना, भाईचारे, अमन चैन की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है। उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिये यह यात्रा की जा रही हैं। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा उक्त पदयात्रा कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
continue reading
सांसद ज्योत्सना महंत पर डॉ रश्मि सोनकर का पलटवार। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर कब गंभीर होगी सरकार

सांसद ज्योत्सना महंत पर डॉ रश्मि सोनकर का पलटवार। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर कब गंभीर होगी सरकार

Sawankumar 12-Nov-2022 98

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ महतारी हुंकार रैली की सफलता को देखकर कांग्रेस सरकार हिल गयी है। कांग्रेस के नेताओं को महिलाओं की अपार संख्या हजम नही हो रही है। हजम होगी भी कैसे। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

             उक्ताशय का बयान जारी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता डॉ रश्मि सोनकर ने कहा की 2-3 महिने मे ही छत्तीसगढ़ भाजपा ने सबसे पहले बेरोजगारी को लेकर युवा मोर्चा मे हजारों की संख्या मे युवाओं ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भवन का घेराव किया था। दूसरी बार अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर बुथ स्तर से कार्यकर्ता ने हजारों की भीड़ मे राजधानी मे कुच किया था और तीसरी बार 11 नवम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को महिलाओं ने छठी का दुध याद दिला दिया है।
         सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा स्मृति ईरानी के बारे में दीये बयान की अब उनको मंहगाई याद आ रही है और उन्हें शर्म आनी चाहिए। इस पर स्मृति ईरानी का बचाव करते हुए डॉ रश्मि सोनकर ने कहा की मै सांसद महोदया से पूछती हूँ की क्या आप शराब का समर्थन करती है? जिन वादो को लेकर छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी वह सत्ता पाकर सिर्फ तिजोरी भरने का काम कर रही है। आपके संसदीय क्षेत्र मे लगातार बलात्कार के मामले सामने आ रहे है तब आप चुप रहती है और आज भाजपा के तेज तर्रार नेत्री स्मृति ईरानी के दहाड़ से आपको तकलीफ हो गयी। तकलीफ होनी भी चाहिए आपकी सरकार ने सिर्फ वादा किया है और कुछ नही।
           भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो दुसरे राज्यों की स्थिति बताने मे लग गये। विधायक जी आप दूर मत जाये। आपके ही जिले मे  आपके ही विधानसभा क्षेत्र मे आपके ही कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष जो गैंगरेप का मुख्य आरोपी था। तब आप विरोध नही किये। झगराखांड थाने के अंतर्गत छिपछिपी उप स्वास्थ्य केंद्र मे नर्स सुरक्षित नही। दिनदहाड़े बंदी बनाकर बलात्कार होता है। विधायक जी का क्षेत्र ही ग्रामीण है। जाइये महिलाओं से पता करिये जब पति दिन भर की कमाई को शराब मे उड़ा दे फिर परिवार कैसे रहता है।
          नरवा गरवा घुरवा असल मे क्या है सबको पता है। हमारे क्षेत्र के दोनों कांग्रेस नेता ज्योत्सना महंत और गुलाब कमरो मुझे और आम जनता को बतायें। स्वसहायता समूह की महिलाओं का कर्जा माफ कब करेंगे?
छत्तीसगढ़ से गायब 2000 बेटियों को छत्तीसगढ़ मे कब वापस लायेंगे?
22 हजार रेडी टु इट संचालित करने वाली बहनो से न्याय कब करेंगे?
छत्तीसगढ़ मे गरीब जनता के 16 लाख मकान कब तक देंगे?
25 हजार आदिवासी बच्चियों की मौत कुपोषण से हुये है सुधार कब तक करेंगे?
और सबसे बड़ा सवाल छत्तीसगढ़ की बेटियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध मे प्रियंका गांधी कब आयेंगी?
             सीधी बात है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जनता मे रुचि नही है वो सिर्फ तिजोरी भर रही है जिसके खुलासे ईडी आये दिन कर रही है।
थोड़ी बहुत शर्म बाकी है तो जनता से किये वादे निभाये या फिर कुर्सी छोड़ दें। जनता जाग चुकी है। अगले चुनाव मे विपक्ष के लायक भी कांग्रेस सरकार नही बचेगी।
continue reading
सूरजपुर-पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन में हुई संपन्न

सूरजपुर-पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन में हुई संपन्न

Sawankumar 11-Nov-2022 123

सूरजपुर । पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन ओडगी मे आहूत की गई थी। जिसमें पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता अजीत यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओडगी व पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर ने अपने विचार रखे इसके पश्चात जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत गुर्जर पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म प्रसाद राजवाड़े राजेंद्र यादव व अजीत यादव ने भी संगठन के महत्व को दर्शाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही तत्पश्चात जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पिछड़े वर्ग के साथियों को एकजुट होने की जरूरत है अगर हम एकजुट हो जाते हैं तो निश्चित ही इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा क्योंकि हमारी जनसंख्या जिले में 52 प्रतिशत है और हमें एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने की जरूरत है और नवंबर माह के अंत तक जिले की पूरी कमेटी का गठन कर लिया जाएगा  सभी ब्लॉको के ब्लॉक अध्यक्षों का भी गठन कर लिया जाएगा और दिसंबर माह से ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया जाएगा। इस पर सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर कहा कि जनसंख्या के हिसाब  से सत्ता व संगठन में भी हमारी हिस्सेदारी कांग्रेस पार्टी को देनी चाहिए। अंत में आभार व्यक्त कृष्ण पाल जायसवाल उर्फ लालू ने किया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार साहू, धर्मेंद्र यादव, दीपक गुप्ता, सुदामा प्रसाद यादव, भुवनेश्वर राजवाड़े, भैया लाल गुप्ता, भैया लाल यादव, विजय राजवाड़े, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, कृष्णपाल जायसवाल, रामकुमार राजवाड़े, शीतल देवांगन, निरंतर राजवाड़े वह भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

continue reading


dpboss