Breaking News
राजनीति
प्रेमनगर विधायक से मुलाकात कर संगठन के विस्तार को लेकर किया चर्चा- जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू
सूरजपुर/छत्तीसगढ़
सांसद ज्योत्सना महंत पर डॉ रश्मि सोनकर का पलटवार। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर कब गंभीर होगी सरकार
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ महतारी हुंकार रैली की सफलता को देखकर कांग्रेस सरकार हिल गयी है। कांग्रेस के नेताओं को महिलाओं की अपार संख्या हजम नही हो रही है। हजम होगी भी कैसे। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
सूरजपुर-पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन में हुई संपन्न
सूरजपुर । पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन ओडगी मे आहूत की गई थी। जिसमें पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता अजीत यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओडगी व पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर ने अपने विचार रखे इसके पश्चात जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत गुर्जर पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म प्रसाद राजवाड़े राजेंद्र यादव व अजीत यादव ने भी संगठन के महत्व को दर्शाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही तत्पश्चात जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पिछड़े वर्ग के साथियों को एकजुट होने की जरूरत है अगर हम एकजुट हो जाते हैं तो निश्चित ही इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा क्योंकि हमारी जनसंख्या जिले में 52 प्रतिशत है और हमें एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने की जरूरत है और नवंबर माह के अंत तक जिले की पूरी कमेटी का गठन कर लिया जाएगा सभी ब्लॉको के ब्लॉक अध्यक्षों का भी गठन कर लिया जाएगा और दिसंबर माह से ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया जाएगा। इस पर सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर कहा कि जनसंख्या के हिसाब से सत्ता व संगठन में भी हमारी हिस्सेदारी कांग्रेस पार्टी को देनी चाहिए। अंत में आभार व्यक्त कृष्ण पाल जायसवाल उर्फ लालू ने किया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार साहू, धर्मेंद्र यादव, दीपक गुप्ता, सुदामा प्रसाद यादव, भुवनेश्वर राजवाड़े, भैया लाल गुप्ता, भैया लाल यादव, विजय राजवाड़े, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, कृष्णपाल जायसवाल, रामकुमार राजवाड़े, शीतल देवांगन, निरंतर राजवाड़े वह भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भूपेश बघेल की सरकार पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं की महतारी हुंकार रैली : रेणुका सिंह
कोरिया/छत्तीसगढ़
भाजपा खड़गवां मंडल में भाजयुमो के तत्वाधान में जनपद क्षेत्र के दस पंचायतों के 267 नव युवक-युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


आजादी की लड़ाई में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अंग्रेजों के कृपापात्र, पेंशनभोगी, वफादार राष्ट्रवादी कैसे आज़ादी की हीरक जयंती पर देश से माफ़ी मांग कर प्रायश्चित करे संघी
भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मंडल द्वारा अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया


किसान हित में 4 अन्य मांगो को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सहकारी समिति खड़गवां में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।
कोरिया /छत्तीसगढ़


अवैध कारोबार बंद कराने मची होड़ वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक आमने-सामने ज्ञापन देने का सिलसिला जारी
कोरिया / छत्तीसगढ़
राजनीति में हुआ गर्मा गर्मी एक तरफ तो वर्तमान कांग्रेश विधायक अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर थाना में आकर ही ज्ञापन सौंपते हैं दूसरी ओर भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अवैध कोयला उत्खनन, कबाड़ चोरी, गांजा, शराब, सट्टा के खिलाफ त्वरित कार्यवाही किए जाने को लेकर चिरमिरी थाना में नगर पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी चिरमिरी को ज्ञापन सौंपने के साथ 25 मई को चिरमिरी थाने के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हैं।




अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने चिरमिरी थाना में सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने चिरमिरी में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चिरमिरी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन कहा जितने भी चिरमिरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन और अवैध कारोबार चल रहे हैं इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए अन्यथा होगी कार्रवाई


किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ, महाप्रबंधक चिरमिरी का बरतुंगा अंजनी हिल भूमिगत खदान के पुनः प्रारंभ करने के आदेश होने पर मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया
कोरिया जिला अंतर्गत एसईसीएल द्वारा पूर्व में संचालित होने वाली खदानों को पुनः संचालन करने के लिए भारत सरकार द्वारा एसईसीएल उपक्रम को 5 मई को एक पत्र जारी कर अंजन हील खदान एवं बरतुंगा अंडर ग्राउंड खदान को पुनः संचालन करने के लिए कहा गया है पत्र जारी होते ही आज क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय चिरमिरी को आज धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर चिरमिरी के महाप्रबंधक घनश्याम सिंह को लड्डू खिलाकर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।























