Breaking News
राजनीति
भाजपा के इसारे मे कार्यवाही कर रही ED सुकमा कांग्रेस भवन को सील करना सरासर गलत है हम इसे बर्दास्त नहीं करेंगे पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरों से आज ED का पुतला दहन हुआ है हरकतें यूँ ही रही तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार हुए दिवंगत आत्माओं के शांति हेतु कांग्रेस भवन मे 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

विधायक देवेंद्र यादव ने किया निगम घेराव

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद राजेश सोनी की भाजपा में घर वापसी

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक संपन्न
बैकुण्ठपुर - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर के मोहभठ्ठा में आयोजित विशाल आमसभा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला

पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री रामकृष्ण शर्मा, नवरतन पाण्डेय, बसंत राय,जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला संवाद प्रमुख विमल गुप्त के उपस्थिति में संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर के मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में कोरिया जिले से अधिक से अधिक संख्या में जन प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मार्च को विशाल आम सभा के लिए मंडलवार समीक्षा किया। उन्हांेने कहा कि, केन्द्र

एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहंुचाने में अपनी जिम्मेदारी भूमिका का निर्वहन करें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव ऐतिहासिक जीत हुआ, सभी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने नगर पंचायत पटना के पार्षद राजेश सोनी को गमच्छा व माला पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, राम लखन यादव, मनेजर राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजुरी, नपं. उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जनपद सदस्य गायत्री साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, अनिल साहू, तीरथ राजवाड़े, कुबेर साहू, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, रामप्रताप मरावी, रमन गुप्ता, सुदीप सोनी, रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन,प्रमिला सिंह, निर्मला पोया, अमित सिंह, ललिता यादव, मनोज साहू, सुनील सिंह, सतेन्द्र राजवाड़े, रमेश तिवारी, रामाशंकर साहू, रवि त्रिपाठी, पारस राजवाड़े, गणेश यादव, राकेश गुप्ता,रोशन राजवाड़े,तनवीर अहमद उपस्थित रहें।
नशा मुक्ति केंद्र का महापौर ने किया निरीक्षण
एमसीबी/ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से गंभीर रूप से प्रभावित व्यक्तियों की देखरेख के लिए नगर के गोदरीपारा में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा नगर निगम के महापौर राम नरेश राय ने लिया, नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालन संबंधी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मापदंडों के अनुरूप नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किये जाने हेतु महापौर राय ने आवश्यक सुझाव दिए। महापौर ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा कर पीड़ितों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में बताते हुए कहा कि नशे से नकारात्मक विचार, दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य समस्या, आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव, समय का दुरुपयोग होता है। महापौर राम नरेश राय ने नशा पीड़ितों से कहा कि मादक पदार्थ शरीर के लिए सही नहीं है, स्वयं में बदलाव की शुरुआत कर अन्य लोगों को भी नशा से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र से जाने के पश्चात सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।। इस दौरान महापौर के साथ भाजपा नेता राज कुमार बधावन मौजूद रहे।
जिला पंचायत कोरिया में मोहित पैकरा अध्यक्ष वंदना राजवाड़े उपाध्यक्ष निर्वाचित पीठासीन अधिकारी श्री अरुण कुमार मरकाम ने निर्वाचन के बाद दिया प्रमाण पत्र
कोरिया / कोरिया जिले में आज जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसमें जिला पंचायत कोरिया में मोहित पैकरा को अध्यक्ष और श्रीमती वंदना राजवाड़े को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की कार्यवाही पूरी हो जाने के बाद पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस दौरान विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विदित हो कि कोरिया में जिला पंचायत क्षेत्र के पुनर्गठन के बाद कुल दस सदस्य क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें जीतकर आए जिला पंचायत सदस्यों ने आज जिला पंचायत कोरिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लिया। निर्धारित समय अनुसार पहले पीठासीन अधिकारी श्री अरुण कुमार मरकाम के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो और श्री मोहित राम पैकरा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। सविरोध निर्वाचन की स्थिति में मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। डाले गए मतों की गणना में श्री मोहित राम पैकरा को 6 और श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो को कुल 4 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री मोहित राम पैकरा को पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचित घोषित किया।
उपाध्यक्ष पद पर केवल श्रीमती वंदना राजवाड़े ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया और वह उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसके बाद पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री मरकाम ने निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन की प्रक्रिया में सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती ऋतु साहू और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रिपल इंजन की सरकार चिरमिरी की पहली चढ़ाई में हुई फेल नए बजट से आस टूटी - शेख इस्माइल
छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री जी ने 2 मार्च को नए वर्ष के लिए राज्य का आम बजट पेश किया । मगर अफसोस चिरमिरी के लिए इस ट्रिपल इंजन की सरकार के बजट में एक झुंझुना भी नहीं रहा। जबकि दुर्भाग्य की बात यह है कि निकाय चुनाव पूर्व वित्त मंत्री जी का दौरा चिरमिरी में हुआ था निश्चित ही उस दौरान यहां की समस्याओं से वे रुबरू अवश्य हुए होंगे ।
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में ज्योति गुप्ता बनीं उपाध्यक्ष 12 मतों से दर्ज की जीत
भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर माया प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल मौर्य हुए निर्वाचित
.png)
चिरमिरी को नहीं मिली कोई सौगात छत्तीसगढ़ का बजट शहर के लिए निराशाजनक शिवांश जैन
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पंचायत चुनाव में जीत की जनता व कार्यकर्ताओं दी बधाई
बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं जिला चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, सभी जिला पंचायत चुनाव समन्वयक, चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मिली जीत व समर्थन में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती सीमा सिंह टेकाम दे रही हर गांव गली और चौपाल में दस्तक, कर रही मतदाताओं से वोट की अपील प्रेमनगर जनपद अध्यक्ष रह चुकीं हैं सीमा सिंह टेकाम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति
बैकुण्ठपुर - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने प्रदेश संगठन के निर्देश एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रभारी कृष्णबिहारी के सहमति से जिले के समस्त जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 1 के प्रत्याशी वंदना राजवाड़े के प्रभारी अभिमन्यु मृदुली, प्रदीप तिवारी को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 2 के प्रत्याशी सौभाग्यवती सिंह के प्रभारी गायत्री सिंह को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 3 के प्रत्याशी सुनिता कुर्रे के प्रभारी शैलेष शिवहरे को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 4 के प्रत्याशी विनोद साहू के प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 5 के प्रत्याशी गीता राजवाड़े के प्रभारी कामतानाथ तिवारी को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 6 के प्रत्याशी मोहित पैकरा प्रभारी बसंत राय को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र.7 के प्रत्यााशी रामप्रताप मरावी के प्रभारी संदीप साहू, राजू सिंह, जगदीश नारायण, मनीलाल सोनपाकर, नंजूदेवी गरूण को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 8 के प्रत्याशी शिवकुमारी सोनपाकर के प्रभारी राजाराम राजवाड़े,मनोज साहू, केपी सिंह, पूरन राजवाड़े को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 9 के प्रत्याशी विमला सिंह के प्रभारी अरूण जायसवाल, धर्मपाल को बनाया गया है, जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 10 के प्रत्याशी चुन्नी पैकरा के प्रभारी अनिल साहू को बनाया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सोनहत जनपद में मतदान दलों का प्रशिक्षण
कोरिया / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों को आज सोनहत के सेजस हायर सेकेंडरी स्कूल।में प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने इस प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से इस सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा जिम्मेदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
.png)
बता दें आगामी 17 फरवरी को मतदान होना है। 51 मतदान दलों को चुनाव से संबंधित सामग्री और आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मतदान अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी 1,2,3, उपस्थित थे।
डॉ चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कक्ष का निरीक्षण किया तथा राज्य निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करने की समझाइश दी और पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के बारे में सुझाव भी दिए।
इस मौके पर सोनहत एसडीएम श्री राकेश साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत पटना में रिकार्ड मतदान के बाद अब नजर मतगणना पर मतगणना के सम्बंध में अधिकारियों को दी गई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
कोरिया / नगर पंचायत पटना में शांतिपूर्ण और रिकार्ड मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगरवासियों को मतगणना की बेसब्री से इंतजार है। बता दें 11 फरवरी को मतदान हुआ था और अब 15 फरवरी को मतगणना होगी।
इसके पहले मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायक अधिकारियों और रनर की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पटना में आयोजित किया गया, जहां स्ट्रांग रूम भी स्थापित किया गया है।
.png)
मिली जानकारी के अनुसार मतगणना कार्य के लिए 17 गणना पर्यवेक्षक, 35 मतगणना सहायक और 20 मतगणना कार्य हेतु रनर कर्मियों की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन कर अधिकारियों को मतगणना की प्रक्रिया को सही ढंग से समझने का अवसर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत पटना के रिटर्निंग ऑफिसर के नेतृत्व में मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना के नियमों, प्रक्रियाओं और संभावित चुनौतियों से अवगत कराया गया, जिससे चुनाव परिणाम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से घोषित किए जा सकें।
रिटर्निंग ऑफिसर श्री उमेश पटेल ने सभी कर्मियों को मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि मतगणना कार्य को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। मतगणना तिथि को पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है
गौरतलब है कि नगर पंचायत पटना में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब सभी की निगाहें मतगणना प्रक्रिया और इसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।
नगर पंचायत जनकपुर में गणना कार्य के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण भगत ने बताया कि मतगणना चुनावी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, जहां प्रत्येक मतपत्र की गणना कर विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाती है। इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए कई सावधानियां बरती जाती हैं। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जिससे किसी भी अनियमितता को रोका जा सके। मतगणना शुरू करने से पहले ईवीएम या मतपेटियों की सील की जांच होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और प्रत्येक चरण का सख्ती से पालन होगा। प्रत्याशियों या उनके एजेंटों को गणना प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। हर राउंड की गणना के बाद परिणामों की पुष्टि होगी और यदि किसी स्तर पर संदेह उत्पन्न होता है, तो पुनः गणना की जा सकती है। गणना पूरी होने के बाद अधिकृत अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे और सभी डेटा निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मीडिया को भी जानकारी दी जाएगी और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या अन्य आधिकारिक प्लेटफार्मों पर रुझान और अंतिम परिणाम साझा किए जाएंगे।
इस बैठक में गणना पर्यवेक्षक के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय, जनकपुर के सहायक प्राध्यापक श्री अतुल कुमार वर्मा, श्री विनीत कुमार पाण्डेय, श्री ऋषभ कुमार बोरकर, श्री महावीर पैकरा और श्री परमानंद उपस्थित रहे। वहीं, गणना सहायक के रूप में विभिन्न विभागों से अधिकारी नियुक्त किए गए, जिनमें श्री उमेश कुमार द्विवेदी (प्रभारी प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. कंजिया), श्री राजकुंवर सिंह (सहायक ग्रेड-02, तहसील भरतपुर), श्री भक्तराज सिंह (प्रधान पाठक, सेजेस जनकपुर), श्री समय कुमार सांधे (ग्रेड-02, शा.उ.मा.वि. कुंवारपुर), श्री बृजेश कुमार पटेल (शिक्षक, मा.शा. बरहोरी), श्री राजेन्द्र प्रसाद दोहरे (सहायक ग्रेड-02, उप कोषालय जनकपुर), श्री राजेंद्र सेन (व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. भरतपुर), श्री जसवंत सिंह (ग्रेड-02, तहसील भरतपुर), श्री पूर्णानंद दुबे (प्रधान पाठक, प्रा.शा. सिंगरौली) और श्री बलराम शर्मा (सहायक ग्रेड-02, तहसील भरतपुर) शामिल रहे।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मतदान दिवस में भी रहे सक्रिय, वार्ड के लगभग बूथ सेंटर में बैठ लिया मतदान का जायजा
MCB/ चिरमिरी/आज एमसीबी जिले के एक नगर पालिक निगम, एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत के मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए जनता ने जनादेश दिया। सुबह 08 बजे से शुरू हुआ मतदान का पर्व शाम 05 बजे थमा। बड़ी संख्या में मतदाताओं की उपस्थिति और महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। इस नगरीय निकाय 2025 के चुनावी पर्व में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मतदान के दिन भी सुबह से ही वार्ड के सभी पोलिंग सेंटरों में अपना दौरा बनाए रखे। इस दौरान आम जनता से मुलाकात के साथ साथ चुनावी जंग में शामिल प्रत्याशियों से बात की और कुछ देर सेंटर में बैठकर जनता का नब्ज भी टटोला।
भाजपा की दिग्गज महिला प्रत्याशियों के चुनावी रण में उतरते ही कांग्रेस "सकते" में विकल्प की गुंजाईश समाप्त जि.पं. सदस्यों और जनपद अध्यक्ष को बनाया प्रत्याशी,बीते कार्यकाल का मिल रहा लाभ
अध्यक्षों एवं पार्षदों को दी गयी ईवीएम मशीन की जानकारी
एमसीबी / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर विविधत सूचना पश्चात आयोग के निर्देशों के कार्यालय के सभा कक्ष मे निर्वाचन अभ्यर्थीयों तथा निर्वाचन अभिकर्ता की बैठक रिटर्निग ऑफिस नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ द्वारा आहूत की गई थी। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रदर्शन किया गया और उपस्थित लोगों ईवीएम से संबंधित संदेहों का समाधान किया गया। इसके अलावा, वोटिंग डेमो भी किया गया, ताकि लोग ईवीएम का उपयोग करने में सहज महसूस करें। यह बैठक निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी।
.png)
बैठक में रिटर्निग अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन संदर्शीका के निर्देश 9.3.5 का पालन करते हुए, उपस्थित अभ्यर्थी और अभिकर्ताओं को कुछ आवश्यक प्ररूप निशुल्क वितरित किया गया। जिसमें अध्यक्ष अथवा पार्षद की स्थिति में संबंधित वार्ड से पार्षद का निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, नगर पालिका की वार्ड वार/संबंधित वार्ड के मतदान केंद्रों की सूची, आदर्श आचरण संहिता की प्रति, अभ्यर्थी का पहचान पत्र, महापौर, अध्यक्ष, अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय (लेखा साधरण एव प्रस्तुति) आदेश 2024 की प्रति, अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार सम्बन्धी सामग्री की मानक दर सूची, निर्वाचन अपराध सम्बन्धी सूचना परिसिष्ट-24,क्लाक एरर के सम्बन्ध में आयोग का जारी पत्र, निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त प्ररूप-11 की प्रति निःशुल्क प्ररूप वितरण के बाद, रिटर्निंग अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, नगर पालिक अधिनियम 1961, और स्थानीय निर्वाचन अपराध 1964 की धाराओं की जानकारी दी। इसके अलावा, प्रपत्र वितरण पंजी तैयार की गई और वितरित प्रपत्रों की अभिस्वीकृति स्वरूप उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर लिए गए। इस प्रक्रिया का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा देना है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत, निर्वाचन आयोग को निर्वाचन प्रक्रिया को नियंत्रित करने और सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि निर्वाचन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाएं। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जुलूस सभा रैली लाउडस्पीकर, वाहन आदि का उपयोग हेतु अनुमति के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिसमें अभ्यर्थियों के क्लॉक एरर के संबंध में चर्चा एवं प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, जिला कोषालय अधिकारी, और मास्टर ट्रेनर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन को लेकर की समीक्षा बैठक
एमसीबी / नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली लेकर आवश्यक जानकारी दी। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले को प्राप्त ईवीएम का जिला स्तर एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर रेंडमाइजेशन किए जाने की प्रक्रिया दिखाया। वहीं इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव और गौरव त्रिपाठी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन कर के दिखाया। यह प्रक्रिया आज प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर नगरपालिका निगम चिरमिरी में यह प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे नगर पालिका निगम चिरमिरी के ऑडिटोरियम में संपन्न की जाएगी। इसके अलावा नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड, नगर पंचायत नई लेदरी और नगर पंचायत खोंगापानी के लिए यह प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 1 बजे जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। वहीं नगर पंचायत जनकपुर के लिए रैण्डमाईजेशन 4 फरवरी 2025 को अपराह्न 12 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष जनकपुर में संपन्न किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी से विशेष सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सौरभ मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी से आशीष मजूमदार उपस्थित रहे।












