Breaking News
राजनीति
कोरिया जिले में 13 से 17 सितम्बर तक होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन
कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा के शेष हितग्राहियों एवं छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के आवासहीन परिवारों की पात्रता/अपात्रता के परीक्षण के संबंध में कोरिया जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों में आज से 17 सितम्बर 2023 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।
छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ख के तहत् गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत् उपस्थिति का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा।
केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के समक्ष 16 ग्रामीणों और भाजपा समर्थको ने किया कांग्रेस में प्रवेश
कोंडागांव/ कोंडागांवविधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री छ्ग शासन मोहन मरकाम के कार्यों एवं कांग्रेस पार्टी कि रीती नीति से प्रभावित होकर ग्राम संबलपुर के 16 ग्रामीणों एवं भाजपा समर्थको ने मोहन मरकाम के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश। नव प्रवेशी कॉंग्रेसियों ने कहा हम कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र मे ज़ब से मोहन मरकाम को विधायक के रूप मे देख रहे हैँ कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के हर गॉव का विकास हुआ है हमारे संबलपुर गॉव मे ही लगभग 15 करोड़ से अधिक के राशि से निर्माण कार्य हुआ है और भी विकास कार्य सतत जारी है साथ ही छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार स्थापित होने के बाद से कोंडागांव शहर और ग्रामीण क्षेत्रों मे गुंडागर्दी जुआ सट्टा पूर्ण रूप से बंद हो गया है रामायण मंडली से जुड़े कई नवप्रवेशियो ने कहा कि गाय और भगवान श्रीराम के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीति करते आ रही है वही कांग्रेस ने नरवा गुरवा घरवा बारी राम वनपथ गमन और गोठान के निर्माण के माध्यम से कार्य को फलीभूत करने के बेहतरीन कार्य किया है हम लोगो ने कोंडागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के समक्ष उनके कोंडागांव स्थित कार्यालय पहुंच कांग्रेस पार्टी कि सदस्यता ग्रहण किया है।ज्ञात हो कि नवप्रवेशी सभी युवा पटेल समाज से हैँ।कोंडागांव विधानसभा मे पुनः कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं छत्तीसगढ़ मे पुनः कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पुरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे ।
गरीबों की थाली में डाका चावल का पैसा खा गे लबरा कका - कृष्ण बिहारी जायसवाल
कोरिया बैकुंठपुर - भारतीय जनता पार्टी कोरिया के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार राज में हुए चावल घोटाले पर कांग्रेस की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा की सरकार में जिस तरह 1रू प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 35 किलो चावल देने वाली छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था देश भर में पारदर्शिता की मिसाल थी,परंतु भूपेश सरकार ने इसमें भी 600 करोड़ का गबन कर पीडीएस घोटाला किया और छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी इस व्यवस्था की साख पर धब्बा लगाया। आपदा में अवसर खोजते हुए कांग्रेस सरकार ने गरीबों की भूख के साथ भी भ्रष्टाचार किया है।जायसवाल ने कहा की इस सरकार ने कोरोना आपदा काल में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे गरीबों के चावल में भी 5,000 करोड़ से अधिक का घोटाला कर लिया। आदिवासी क्षेत्रों में घटिया चावल का वितरण किया गया। कैग की रिपोर्ट में भी खाद्य सुरक्षा से संबंधित अनेक योजनाओं में लगातार घोटाले की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री के दोहरे आचरण का हाल यह है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए घोटालों की शिकायत दिल्ली तक करते थे, वही अधिकारी आज इनकी लूट के हिस्सेदार बने बैठे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की भूपेश सरकार द्वारा किए गए चावल घोटाले की जांच अलग तरीके से केंद्र सरकार का खाद्य विभाग भी कर रहा है।
दमदार सामाजिक सेवक चंद्रकुमार साहू भाटापारा विधानसभा में मजबूत दावेदार
सिमगा- जैसे जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे विधानसभा लड़ने को इच्छुक लोग अपनी अपनी दावेदारी में लगे हुए है,इस कड़ी में भाटापारा विधानसभा में जो नाम ओबीसी वर्ग से आम जनमानस में चर्चा का विषय है पूर्व सरपंच सुसाइटी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चन्दकुमार साहू का,,,,आम जनमानस के मन में अब नया और बेदाग छवि वाले नेता की जब जब बात आती है तो सभी लोगो की पसंद चन्द्रकुमार साहू पर जा टिकती है,वे बेहद सरल हर पल आम जनता के किसी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहने वाले जननेता के रूप में भाटापारा विधानसभा में अपनी छवि बना चुके है,,,अगर सूत्रों की माने तो चन्दकुमार साहू. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवम मुख्यमत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में एक है,जिला कांग्रेस में उनका कद लगातार बड रहा है,ये छात्र जीवन से राजनीति में बेहद सक्रिय रहे है,आज तक कोई चुनाव में पराजय का समाना नही करना पड़ा है,आम लोगो के जुबान पर एक चर्चा हमेशा चन्द्रकुमार साहू के लिए होता है की ,,, हमन सरपंच पंचायत चुनाव में वोटिंग बस करत रहेन ओखार बाद सरपंच पंचायत का होथे नही जानत रहेन,पर चन्द्रकुमार साहू सरपंच बने मे जाने हन की सरपंच सुसाइटी अध्यक्ष का होथे,हमर हर सुख दुख मे आथे जाथे अऊं हर गांव मे विकास के काम कराथे,,,चन्द्रकुमार साहू की लोकप्रियता सभी दलों और संगठन के लोगो के बीच है वो किसी से दुवा भेद नहीं करते,सबका काम करते है,भाटापारा विधासभा में चन्द्रकुमार साहू के परिवार का नाम बड़े इज्जत और प्रेम से लिया जाता है,पूरे भाटापारा विधानसभा में इनके परिवार का रिश्ता राजनीतिक न होकर लोगो से परिवारिक हैं जिसके कारण जब जब कोई पौसरी परिवार से चुनाव लडता है तो आम लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पौसरी साहू परिवार को भारी मतों से विजय बनाता है,,,,ज्ञात हो कि चन्द्रकुमार साहू जी को पूरा छत्तीसगढ जानता है,चन्द्रकुमार साहू का परिवार शुरू से साहू समाज का छत्तीसगढ़ स्तर पर किसी न किसी रूप में नेतृत्व करता आ रहा है,ये इस लिए बताना जरूरी है की भाटापारा विधानभा में लगभग 70 हजार साहू समाज का वोट है जो किसी न किसी कारण से काग्रेस से उपक्षेति होकर,भाजपा का प्रमुख वोट बैंक बन गया है,अगर चन्द्रकुमार साहू को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना देती है तो साहू समाज का पूरा वोट इनको चला जायेगा जो भाजपा के कोरवोट बैंक का बड़ा नुकसान होगा और कांग्रेस को बहुत बड़ा फायदा,चन्द्रकुमार साहू सभी समाज के लोगो का आदर करते है एवम अभी समाज के लोग अपने सुख दुख और सामाजिक कार्यक्रम में बुलाते है,चन्द्रकुमार साहू के पक्ष में एक बात और है भाटापारा विधानभा में एक लोकल छत्तीसगढ़ का संगठन और क्षेत्रीय पार्टी का संचालन उनके पारिवारिक रूप से जुड़े लोग ही करते है,जिनका भाटापारा विधानसभा में बड़ा वोट बैंक है,अगर साहू प्रत्याशी होते है तो सीधा फायदा कांग्रेस को होगा,,भाटापारा विधानभा में कांग्रेस की गुटबाजी की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है,परंतु चन्द्रकुमार साहू इन सबसे दूर रहते है,वो कहते है हमारे क्षेत्र में जितने भी सम्मानित नेता है उनसे मेरा परिवारिक संबंध है,इसलिए वो जब जब चुनाव लड़ते है तो पूरे कांग्रेसी एक जुट होकर उनको विजयी बनाते है,,,,भाटापारा में बेहद तेजी से एक मांग उठते आया है की ओबीसी वर्ग से नया चेहरे को प्रत्याशी बनाने की,ज्ञात हो कि भाटापारा विधानसभा में एस टी एस सी ओबीसी का एक गैर राजनीतिक संघठन बना है जो सभी राजनीतिक दलों से मांग कर रहा है की भाटापारा विधानसभा में इन तीनो में से किसी एक वर्ग को टिकट दिया जाए,,इस बात पर सभी राजनीतिक पार्टी को प्रत्याशी चयन में ध्यान रखना चाहिए,ये फैक्टर इस बार भाटापारा विधानसभा में जीत हार तय करने के महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी,,,
विश्व मूलनिवासी दिवस कार्यक्रम खोंगापानी के मुख्य अतिथि होंगे तुलेश्वर सिंह मरकाम
एमसीबी मनेंद्रगढ़ 09 अगस्त के रूप में दिनांक।20/08/2023,दिन रविवार, समय - सुबह 11 बजे से सायं 05 बजे तक,अत्यंत हर्ष के साथ 20 अगस्त 2023, रविवार को विश्वमूलनिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अतः अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें । मुख्य अतिथि तुलेश्वर सिंह मरकाम (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा भारत) अध्यक्षता श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा भारत एवं प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत विशिष्ट अतिथि मा, डा.एल.एस.उदय(राष्ट्रीय महामंत्री गोंगपा भारत)

स्वतंत्रता दिवस पर महापौर कंचन जायसवाल ने निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ निगम परिसर में किया ध्वजारोहण


गोगपा का जंगी धरना प्रदर्शन जिला एमसीबी मे भ्रष्टाचारियों पूरा संरक्षण प्राप्त
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता ने मनेद्रगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया सोनहत भरतपुर विधायक गुलाब कमरो मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। केवल सिंह मरकाम ने बताया यहां के जो उच्च अधिकारी हैं जो पृथक पृथक कार्यालय में कार्य

विपक्ष पार्टी भाजपा का दूसरा चेहरा सामने आया - महेश प्रसाद
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार को पांच वर्ष होने को है उन्होंने शराब बंदी नही किया और ना ही अब करेगी यदि विपक्ष भाजपा की बात करे तो दोहरा नीति अपनाते हुए शराब घोटाले को लेकर इनका कहना है की दो हजार करोड़ शराब घोटाले की जांच हो और कांग्रेस सरकार शराब बंदी करे मैं पूछना चाहता हु इससे पहले पंद्रह वर्ष भाजपा की सरकार थी इन्होंने शराब बंदी क्यों नही किया पूरे पंद्रह वर्ष में इन्होंने छत्तीसगढ़ को शराब पिलाया है और शराब को सरकारी बनाने में इनका ही हाथ है इन्होंने कोई कमी नहीं कि शराब बेचने मे ये किस मुंह से कह सकते है की शराब बंदी करो इनके नियत में हो खोट है इनकी सरकार मध्यप्रदेश में है वहा शराब बंदी क्यों नही करते सत्ता का सुख भोगने के लालच में इन्होंने भोली भाली जनता को पंद्रह साल से छला है अगर चिरमिरी मनेन्द्रगढ की बात करे तो पंद्रह वर्ष में इन्होंने गोल गोल घुमाया है एक लघु उद्योग तक नहीं ला पाए एक कोई ऐसी व्यवस्था नही दे पाए की चिरमिरी का स्थायित्व बचा सके इनको पंद्रह वर्ष चिरमिरी के युवा बेरोजगार दिखाई नही दिए इनको चिरमिरी की सुलगती हुई जमीन नहीं दिखाई दिए इनको चिरमिरी की युवा वर्ग पढ़ाई के लिए बाहर की ओर पलायन कर रहे वो दिखाई नही दिए इनको चिरमिरी के उजड़ता हुआ घर दिखाई नही दिए जो दिन प्रतिदिन एसईसीएल से रिटायर हो कर चले जा रहे है क्या इन पर कोई चिंता किया गया अगर चिंता किया गया होता तो आज यहां की दशा कुछ और होती केवल सत्ता को सुख भागने का काम किया है कुर्सी में बैठकर केवल दूसरों को डराने का धमकाने का काम किया है अब मनेंद्रगढ़ विधानसभा की जनता जान चुकी है की इन्होंने प्रलोभन देकर जनता को केवल छलने का काम इन्होंने किया है।
भाजपा खड़गवां मंडल ने तहसीलदार खड़गवां को 5 मांगो कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा

भाजयुमो मनेन्द्रगढ़ की कार्यसमिति बैठक संपन्न
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा मनेन्द्रगढ़ की प्रथम कार्यसमिति की बैठक रविवार को सामुदायिक भवन मौहारपारा में भाजयुमो मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सलूजा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, महामंत्री विवेक अग्रवाल, स्थायी आमंत्रित सदस्य अधिवक्ता आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, जमील शाह, रूबी पासी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अभय जयसवाल उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस कोरबा लोकसभा के नवनियुक्त प्रभारी चंदन राय का विधानसभा की बैठक बैकुंठपुर PWD रेस्ट हाऊस में हुआ सम्पन्न.
पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आयोजित प्रेसवार्ता में अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए


पूर्व विधायक जमीन बिहारी जायसवाल ने नियम को ताक में रखकर आदिवासीयों की जमीन पर किया कब्जा. डॉ.विनय जायसवाल.

भाजयुमो प्रदेश के भ्रष्ट बहरी सरकार के खिलाफ राज्य लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से सदन तक की लडाई लडने के लिए तैयार है
मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही में क्यों कर रहे हैं देरी
एमसीबी मनेंद्रगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा दिनांक 27/04/2023 उप सरपंच, ग्राम पंचायत साल्ही के द्वारा रोजगार सहायक बैजनाथ सिंह के विरूद्ध कई बार कार्यवाही होने के बाद भी लंबे समय से एक स्थान पर पदस्थ रहने के कारण एक सप्ताह के भीतर हटाया जाने हेतु विवश होकर घेराव, चक्काजाम धरना किया जाएगा। के संबंध में दिनांक10/05/2023 मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया जिसमें पंचायत साल्ही विषयांतर्गत
चारा घोटाले से भी बड़ा छत्तीसगढ़ का गौठान घोटाला है- श्याम बिहारी जायसवाल

छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प अब तो यह स्पष्ट है. भूपेश सरकार भ्रष्ट है
एमसीबी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कृत्यो से समूचा छत्तीसगढ़ शर्मशार है 2 हजार करोड़ के प्रकाश में आये शराब घोटाले समेत जांच ऐजेंसी की कार्रवाई से जितने तथ्य सामने आये है , उससे भूभूपे बघेल छत्तीसगढ महतारी के माथे पर कलंक साबित हुए है। शराबबंदी का वादा कर सता में आयी कांग्रेस की इस विश्वासघाती सरकार ने शराब की पर पहुंच सेवा (होम डिलीवरी शुरू कर दी, बल्कि शराब वितरण की समानंतर व्यवस्था कर प्रदेश के राजस्व को हजारों करोड़ का चूना लगाया। भूपेश सरकार ने बाकायदा कच्ची और जहरीली शराब बेच कर प्रदेश के सैकड़ों लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के निर्देशानुसार दो हजार करोड़ शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ मुखिया से की मांग हर गरीब शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का मिले लाभ: केवल सिंह मरकाम
एमसीबी, मनेंद्रगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्व में चुनाव घोषणा पत्र में युवा शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए देने की घोषणा पत्र जारी किया अब वर्तमान में निम्नलिखित बात कर
जांजगीर मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के नेतृत्व मे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जांजगीर-चांपा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सहप्रभारी विजय जांगिड़ का एन.एच. मुनुंद मोड़ जांजगीर मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के नेतृत्व मे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि प्रदेश सहप्रभारी जांगिड़ जिला कांग्रेस के विस्तारित बैठक के लिए विभिन्न जिलों मे दौरा कर रहे है। आज जिला मुँगेली से रायगढ़ प्रवास पर जाते वक्त मुनुंद मोड़ जांजगीर मे कुछ देर रूक कर कार्यकर्ताओं से भेंट किए एवं आने वाले चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा।












