Breaking News
राजनीति
भाजपा प्रत्याशी भईयालाल राजवाड़े के रोड सो में उमड़ा जनसैलाब मतदाताओं से मांगा समर्थन आमसभा से स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस विधायक पर जमकर बरसे
बैकुंठपुर कोरिया - रविवार को भाजपा कोरिया द्वारा बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े का रोड शो रैली निकाली गई।रैली प्रेमाबाग से शुरू कर ओढ़गी नाका तक मुख्य शहर के बीच और सड़क मार्ग पर निकाली गई।रोड सो के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े के द्वारा भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े के लिए आमजन से समर्थन की अपील की गई। सैकड़ों बाईक सहित पैदल यात्रा कर बैकुंठपुर शहर की आम जनता,ब्यवसायी मतदाताओं से जनसंपर्क कर भईया लाल राजवाड़े के लिए समर्थन मांगा।

आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन,पटना प्राचार्य हुआ निलंबित/नोटिस का जवाब नहीं था संतोषजनक
कोरिया / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर, 2023 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु संपूर्ण कोरिया जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय पटना (हाई स्कूल करजी) के प्राचार्य को आचार संहिता के स्पष्ट उल्लंघन के दोषी पाए जाने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दें वीडियो निगरानी दल के प्रतिवेदन एवं वीडियो के अवलोकन में यह पाया गया कि 2 नवम्बर 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय पटना (हाई स्कूल करजी) ग्राउंड में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर की इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के पक्ष में आयोजित इण्डियन नेशनल कांग्रेस के स्टार प्रचारक डॉ. चरणदास महंत की चुनावी सभा में स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म में स्टेज पर जन प्रतिनिधियों को गुलदस्ता से स्वागत एवं फोटोग्राफ हेतु पोज दिया गया।
इसके पश्चात् स्कूल यूनिफॉर्म में आये अन्य बच्चों एवं श्रोताओं के साथ स्टेज के सामने बैठकर एवं खड़े होकर चुनावी भाषण सुना गया, जो कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा चुनाव आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना पाया गया। उक्त स्कूल के प्राचार्य श्री देवकरण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाए जाने पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा (3) के विपरीत आचरण किये जाने पर श्री देवकरण सिंह, प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा विभाग कोरिया में निर्धारित किया गया है।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 प्रेक्षकों ने राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थियों की ली बैठक/आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही समय पर व्यय लेखा प्रस्तुत करने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने व्यय लेखा संधारण, सी विजिल, सुविधा एप, एमसीसी, एमसीएमसी, इव्हीएम की फंक्शनिंग, रेंडमाइजेशन, कमिशनिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक श्री सौरभ नारायण नायक ने अभ्यर्थियों से व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संचालन नियम 1961 के अनुसार विधानसभा प्रत्याशी के लिए निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रूपए रखी गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को पृथक से बैंक खाता खोलना होगा तथा समस्त व्यय इसी खाते से किया जाएगा। उन्होंने वैध एवं अवैध व्यय, दैनिक लेखा, नगद रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, खाते में विभिन्न माध्यमों से जमा राशि एवं उसके आहरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लेखा संबंधी शेडो रजिस्टर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
पुलिस प्रेक्षक श्री के.वी. मोहनराव ने सभी अभ्यर्थियों को विधान सभा निर्वाचन की शुभकामना देते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के संबंध में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि मतदाता पूरे आत्मविश्वास से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले सकें।
सामान्य प्रेक्षक श्री ललीत मोहन रयाल ने अभ्यर्थियों को निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन एवं अनुमति की स्थिति की जांच के लिए सुविधा एप प्रदान किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी या उनके समर्थक घर बैठे चुनावी सभा या प्रचार सामाग्री लगाने की अनुमति ले सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप चुनाव कार्य में सहयोग देने के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पोस्टल बैलेट पेपर की तैयारियों का बारीकी से जांच परख कर करने कहा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने कहा कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने के लिए किये जा रहे तैयारी से राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने ईव्हीएम के रेंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 04 नवंबर को ईव्हीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा तथा 06 नवंबर को इसकी कमिशनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को वाहन, लाउडस्पीकर के प्रयोग, नुक्कड़, रैली तथा सभा करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने सभी लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत भागीदारी की अपील की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के 06 प्रतिनिधियों को मतदाता सूची प्रति प्रदान गयी। इसके साथ ही अन्य पंजीकृत दल एवं निर्दलीय अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि निर्धारित शुल्क जमा कर मतदाता सूची प्राप्त कर सकते हैं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत सेल, कन्ट्रोल रूम तथा कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जिसके सम्पर्क नम्बर इस प्रकार है। शिकायत कक्ष 6261911131, कन्ट्रोल रूम 07771-299046, मोबाइल नम्बर 6261911141, निर्वाचन व्यय कक्ष 07771-299256।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, आरओ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, श्री मूलचंद चोपड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत, श्री प्रीतेश राजपूत सहित राजनीतिक दल अभ्यर्थी तथा प्रतिनिधियों में गण सुरक्षा पार्टी से अरूणा पनिका, बीजेपी से श्याम बिहारी जायसवाल, राजेन्द्र कुमार दास, मनोज शुक्ला, रामनरेश राय, कांग्रेस से सौरभ मिश्रा, कुलेश्वर साहू, अज्जू कुमार रवि, अमर सिंह, जेसीसीजे से आदित्य राज डेविड, छत्तीसगढ़िया पार्टी से अयोध्या प्रसाद बीरगांठ, संतोषी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से केवल सिंह मरकाम, एलेक्स भारतीय शांति चेतना पार्टी से महेश प्रसाद, ओमकार पाण्डेय तथा निर्दलीय से श्रीमती सुनीता वर्मा उपस्थित रहे।
मरवाही विधानसभा jccj से गुलाब राज ने भरा नामांकन
गौरेला पेंड्रा मरवाही/मरवाही विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के प्रत्याशी आदिवासी नेता गुलाब राज ने कहा कि मरवाही एवं छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों में अजीत जोगी का राज चलता था। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में मरवाही के लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने जनता छत्तीसगढ़ कांग्रेस जोगी पार्टी को हल चलाता किसान छाप में वोट देंगे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायगढ़ में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज पंडरिया विधान सभा के संकल्प रैली व विशाल जनसभा कार्यक्रम में पहुँचे
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नामांकन दाखिल
जांजगीर चाम्पा /छत्तीसगढ़ /जांजगीर चांपा जिला के तीनो विधानसभा क्षेत्र जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया,जिसमे अकलतरा विधानसभा सभा से ऋचा जोगी, पामगढ विधानसभा से गोरे लाल बर्मन और जांजगीर चाम्पा विधानसभा से रविन्द्र द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया,, नामांकन के पहले जोगी कांग्रेस ने नगर में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया,, अकलतरा विधानसभा सभा के दावेदारी कर रहे ऋचा जोगी ने कहा कि अकलतरा कि जनता पांच साल से मुलभुत सुविधाओं के आभाव से जूझ रही है, और जनता से लगातार जुड़ाव बना कर रखी है, अब समय आ गया है चाहे कितने भी दावेदार क्यों ना उतरे जीत जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की होंगी, वही पामगढ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गोरे लाल बर्मन ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जनता से हुए सर्वे को नाकारने का आरोप लगाया और अपने पसंद के दावेदार को मैदान में उतारने का आरोप लगाया,, गोरे लाल बर्मन ने बताया कि 20 साल से कांग्रेस में सेवा देने के बाद जनादेश को कांग्रेस के नेताओं ने ठुकरा दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी उनके गाए गए गीतों से प्राचार कर रहीं है, गोरेलाल बर्मन ने कहा कि अब काग्रेस उन गीतों को बजाना बंद कर दे नहीं तो निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जायगी,
राहुल गांधी का कवर्धा दौरा
भाटापारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी चयन पर पुनः विचार करने कांग्रेसियों का माहा बैठक सम्मेलन का आयोजन
सिमगा/यज्ञ स्थल तरेंगा रोड़ भाटापारा मेंकिया जाएगा आज। कांग्रेसगण, प्रदेश/ जिला पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एन.एस.यू. आई, इंटक समस्त प्रकोष्ठ, जोन, सेक्टर, बूथ, बीएलओ, वार्ड कमेटी के पदाधिकारीगण को माहा बैठक सम्मेलन की जानकारी देने का सोशलमीडिया में हो रहा है वायरल।जिसमे प्रमुख रूप से चैतराम साहू , सतीश अग्रवाल , सुनील माहेश्वरी , अमित राधेश्याम शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर उपस्थित रहने के लिए नाम वायरल
भाटापारा विधानसभा के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी इंद्रा साव सिमगा नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ

मुख्यमंत्री ने रोड़ शो कर किया विशाल जनसभा को सम्बोधित। धर्मांतरण पर दिया बड़ा बयान
नारायणपुर/नारायणपुर विधानसभा क्रमांक 84 से आज कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप के नामांकन फार्म जमा करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान नगर में एक बड़ा रोड़ शो का आयोजन किया गया, और हाईस्कूल मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगो को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी संख्या से विजय दिलाने की अपील किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बस्तर की खनिज संपदा और नगरनार को अडानी को बेचना चाहती है और हम उसे बचाना चाहते है। बस्तर के विकास और खनिज संपदा को बचाने के लिए एक बार फिर कांग्रेस पर बटन दबाकर सरकार बनाना है। मीडिया से बात करते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण विवाद को भाजपा का प्रोपोगेंडा करार दिया है। नारायणपुर की सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए ।
वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वापस किए गए जप्त राशि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एकदिवसीय दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एकदिवसीय दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे,जहा उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत भी उपस्थित थेजहां उन्होंने राजनांदगांव शहर के आयोजित आम सभा को संबोधित किया और जिले के चारो कांग्रेसी प्रत्याशीयो के नामांकन रैली में शामिल हुएवही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा की आज राजनांदगांव में जिले के चारो विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन में आज वे, पीसीसी चीफ दीपक बैज और चरण दास महंत शामिल हुए हैं,वही सीएम ने कहा की रमन सिंह के कारगुजारी को सब लोग जानते हैं उसको सब ने नकार दिया अब जिले में एक मात्र सीट बची है राजनांदगांव विधानसभा इस बार वो भी सीट जाने वाली है वही सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के द्वारा दिए गए अडानी के विरुद्ध बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अडानी पूरे देश को लूट रहे हैं पूरे देश के खदान,एयरपोर्ट, शिप यार्ड सब अडानी को जा रहे हैं, ऐसा क्या है जो अडानी को सब चीजे दी जा रही है
चुनाव अवधि के दौरान शस्त्र लाइसेंस धारियों से जमा कराया जायेगा शस्त्र
मनेंद्रगढ़/विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा हो चुकी है। आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, अतएव जिले में लोक परिशान्ति बनाये रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान निर्विघ्न निष्पक्ष और एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अन्य उपायों के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक उपाय भी आवश्यक है। नरेन्द्र कुमार दुग्गा, जिला दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीचे लिखी प्रतिबन्धात्मक निषेधाज्ञा जारी किया है। जिला के अन्दर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बंदूक, रायफल, पिस्टल, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभायें एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा। कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्ति जनक नारे लगायेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा।
यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। जिन्हें अपने कार्य के सम्पादन के लिए लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है, यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। जिन्हें निर्वाचन मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लगड़ापन होने के कारण लाठी रखना आवश्यक है। मनेन्द्रगढ़ जिले के अन्तर्गत विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्र, मतगणना स्थल, कलेक्ट्रेट जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत के परिसर के बाहर न तो भीड़ इकट्ठा होगी न ही धरना दिया जायेगा, और न ही नारेबाजी की जायेगी। जिले के अन्तर्गत कोई भी राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति द्वारा आमसभा, जुलूस एवं धरना आयोजित करने के पूर्व उसकी विधिवत सूचना कानून व्यवस्था से जुड़े सक्षम अधिकारी को लिखित में देकर उनसे अनुमति प्राप्त करेगा। विधिवत अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त ही संबंधित राजनैतिक दल व्यक्ति द्वारा आमसभा, जुलूस का आयोजन किया जा सकेगा। कोई भी राजनैतिक दल या व्यक्ति मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिला के अन्तर्गत किसी भी धार्मिक संस्थान या उसके आस-पास न तो आमसभा का आयोजन करेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करेगा, न ही धार्मिक स्थानों का आमसभा या जुलूस में उपयोग करेगा। आदेश की पांच प्रतियाँ सर्व पीठासीन अधिकारियों को अग्रेषित। वह पोलिंग स्टेशन में पहुंचने के साथ ही उस पोलिंग स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में इसकी प्रतियां मुख्य-मुख्य स्थानों पर चस्पा करें। यह आदेश 09 अक्टूबर 2023 से निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।
भाजपा ने 15 साल पट्टा नहीं दिया, कांग्रेस ने लोगों को घर और छत दिया
छत्तीसगढ़/राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहरी जनता के लिये और राजधानी के लिए अभूतपूर्व काम किया है। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल, धनवंतरी मेडिकल, शहरी स्वास्थ्य योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार ने इस वर्ष 25 हजार से ज्यादा पट्टा वितरण किया। भाजपा 15 साल तक सरकार में रही किसी को पट्टा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने 1979 से आज तक 1 लाख से अधिक पट्टा वितरण कर चुका है। सन् 1979 में 10 साल के लिए 10 हजार लोगों को पट्टा दिया, 1984 में 30 साल के लिये 30 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2002 में 30 साल के 40 हजार लोगों को पट्टा दिया, 2023 में भूपेश बघेल की सरकार ने 25 हजार लोगों को पट्टा। ये पट्टा 2028 तक वैलिड रहेगा। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता सभी ने पट्टा लिया। पट्टा वितरण में फोटो भी खिचवाते है। पट्टा लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार 15 साल में लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाने का काम करते करते रहे लेकिन किसी को पट्टा नहीं दिया।
अन्यत्र क्षेत्रों से साहू समाज को बुलाकर बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर भाजपा संगठन को कौन कर रहा गुमराह भैया लाल राजवाड़े के जनाधार को कम करने का कर रहे प्रयास
बैकुंठपुर (कोरिया)/ आगामी विधान सभा चुनाव और टिकट पर भाजपा के ही कतिपय नेताओं की संगठन विरोधी गतिविधियों की बयार इन दिनों देखने को मिल रही है। जहां एक ओर भाजपा से बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर भैयालाल राजवाड़े के नाम पर स्पष्ट तौर पर बहुमत के बड़े आंकड़े के आंकलन के तौर पर देखा जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर छुटपुट गली मोहल्लों की राजनीति तक सीमित कुछ भाजपाई ही खटमंडल करके अपने ही संगठन के जड़ में माठा डालने में लगे हैं। बीते दिनों वायरल हुई भाजपा विधानसभा प्रत्याशियों की कथित सूची में जिस तरह से आरंग और भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर विरोध की स्थिति देखी गई और फिर संगठन की ओर से उक्त सूची में संशोधन की स्थिति बनने की गुंजाइश बन रही है। बस इसी तर्ज पर अब कुछ स्थानीय भाजपा नेता इसी को मौका समझते हुए विधानसभा बैकुंठपुर की हवा बदलने की कुत्सित चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भाजपा संगठन को दिग्भ्रमित कर प्रत्याशी बदलवा दिया जाए। अवगत करा दें की जिस तरह बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा के संभावित उम्मीदवार भैयालाल राजवाड़े और उनके मजबूत जनाधार को झुठलाकर उठा पटक की षणयंत्र कारी गतिविधियों को सरे आम आमजन के बीच परोसा जा रहा है। इसे बैकुंठपुर की जनता भलि भांति जान रही है कि इन साजिशों के पीछे कौन है?? आपको अवगत करा दें की भाजपा की वायरल संभावित सूची में बैकुंठपुर विधानसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े का नाम देखने सहित आरंग और भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रत्याशियों के खिलाफ असंतोष के आड़ का सहारा लेकर ऐसे भाजपाई जो खुद को भी प्रत्याशी की लाईन में देख रहे थे। जब उन्हे अपनी जगह नही दिखी

तो वह एक समाज का आड़ लेकर राजनीति करना चाह रहे हैं। और जिस साहू समाज को लेकर बैकुंठपुर विधानसभा सीट से सामाजिक तौर पर दावेदारी का हवाला दिया जा रहा है। असल में ये उन विघ्नसंतोषी भाजपाइयों की ही गुणा गणित है। जिनका एकमात्र उद्देश्य यही है की उक्त सीट पर प्रत्याशी हम नही तो भईया लाल भी नहीं। जबकि जिस साहू समाज की दावेदारी को मुद्दा बनाकर भाजपा के ही नेता संगठन को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।दरअसल उनका जनाधार भी इतना नही की वह एक वर्ग तक का मत भी हासिल कर पाएं। जबकि अगर दूसरी ओर पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े की स्थिति की बात करें तो उनका सामाजिक वोट ही सिर्फ बीस हजार से ऊपर का आंकड़ा उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है। साथ ही वह आज भी संगठित है। भईया लाल राजवाड़े के लिए भाजपा का 25 हजार कैडर वोट भी निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है। बात करें टिकट पर संशोधन की तो मान भी लिया जाए तो साहू समाज से भी इस सीट पर कोई भी ऐसा उम्मीदवार नहीं है। जिसके सिंगल नाम पर साहू समाज की एकतरफा सहमति बन सके। साथ ही बैकुंठपुर विधानसभा में साहू समाज भी कई फाड़ में बंटा हुआ है। साहू समाज को लेकर बैकुंठपुर विधानसभा सीट के लिए अगर अन्य जाति समुदाय के मत की बात करें तो अन्य वर्ग भी साहू समाज को अपना विश्वास मत देता नही दिख रहा है। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी बदलवाने के लिए साहू समाज केवल भाजपा से दावेदारी जता रहा है। जबकि कांग्रेस व अन्य दलों से उनकी कोई मांग नहीं दिखती है। साहू समाज को बैकुंठपुर की बजाए सूरजपुर प्रेमनगर से दावेदारी जतानी चाहिए जहां कि 35 से 40 हजार की उनकी संख्या है। जो कि चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
भाटापारा विधानसभा से सुनील माहेश्वरी के नाम पर लग सकती है मुहर,लगभग नाम फायनल,राजनीतिक गलियारों में चर्च,जानिए कब आएगी पहली लिस्ट
बलरामपुर जिले में 18 सितंबर को भाजपा का परिवर्तन यात्रा / कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम होंगे शामिल
बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी 2023 होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आ गई है, और प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां थी काफी तेज हो गई है, भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी सभी पार्टियों चुनावी तैयारी में जुट गई है राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का दौरा जोरों पर है, वही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा कर रही है, जी हां आपको बता दो छत्तीसगढ़ प्रदेश में इसी वर्ष चुनाव होने वाले हैं और चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है इसी के वही छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में राज्य के जयपुर जिले में 15 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था और परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर दिन सोमवार को बलरामपुर जिले में पहुंचेगी जहां बलरामपुर हाई स्कूल मैदान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सभा को संबोधित करेंगे साथ ही सामग्री विधानसभा क्षेत्र की राजपुर में भी आयोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य में कांग्रेस सरकार की कुशल वादा खिलाफी भ्रष्टाचार को उजागर कर घेरने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सभी राजनीतिक डालोन चुनाव को लेकर अपने-अपनी कमर कस ली है अब देखना यह है कि भाजपा के तमाम कोशिशें के बाद क्या छत्तीसगढ़ की जनता फिर से एक बार जीत की चाबी भाजपा को सौंपेगी या कांग्रेस की सरकार बनेगी।
लोकसभा सांसद विजय बघेल पहुंचे एमसीबी जिले के दौरे पर पत्रकारों से की चर्चा
आम आदमी पार्टी बैठी जन आक्रोश आंदोलन पर
पर आज तक उनकी मांगों पर किसी प्रकार का सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल सामने नहीं आया है उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम ऐसे ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे।












