Breaking News
आम मुद्दे
विधानसभा निर्वाचन हेतु उड़नदस्ता दल गठित/ उड़नदस्ता दल अवैध सूचना मिलने पर करेंगे विधिवत कार्यवाही
मनेन्द्रगढ़/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय मॉनिटरिंग एवं एम. सी.सी. से संबंधित कार्यों को सुचारु रुप से संपादन करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने 13 उड़नदस्ता दल का गठन किया है। उड़नदस्ता टीम अवैध नगदी के आदान-प्रदान, शराब का वितरण, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने या उपहार सामाग्री बांटे जाने की सूचना मिलने पर जांच और विधिवत् कार्यवाही करेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री बिजयेन्द्र सारथी को उड़नदस्ता दल के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक दल गठन कार्यपालिक दंड़ाधिकारी एवं थाना प्रभारी को शामिल कर बनाया गया। दल क्रमांक 01 निवास तिवारी, ऋषि कुमार, थाना प्रभारी जनकपुर दल क्रमांक 02 भूपेन्द्र राज, राजेश शर्मा, चैकी प्रभारी कुवांरपुर दल क्रमांक 03 प्रमोद श्रीवास्तव, छत्रपाल सिंह, थाना प्रभारी कोटाडोल दल क्रमांक 04 कमल किशोर जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, थाना प्रभारी केल्हारी दल क्रमांक 05 रतनदास मानिकपुरी, अलोक मिंज, चैकी प्रभारी नागपुर दल क्रमांक 06 अशोक सिंह, काशी प्रसाद अग्निहोत्री, चैकी प्रभारी खोंगापानी दल क्रमांक 07 शंखमनी पाण्डेय, विक्रांत साहू, थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, दल क्रमांक 08 धरमजीत प्रसाद पटेल, संजय पाण्डेय, थाना प्रभारी झगराखांड, दल क्रमांक 09 संतराम टेकाम, नंदलाल साहू, चैकी प्रभारी कोड़ा, दल क्रमांक 10 अनूप वर्मा,सूर्य देव सिंह, थाना प्रभारी चिरमिरी, दल क्रमांक 11 हर्ष अहिरवार, कनिष्क चंद्राकर, थाना प्रभारी पोंडी, दल क्रमांक 12 दीपक प्रधान, रतन कुमार, चैकी प्रभारी कोरिया तथा दल क्रमांक 13 में राम कुमार लकड़ा, विक्रम मिरी, थाना प्रभारी खंडगवां, रिजर्व सदस्द के रूप में संतराम टेकाम को रखा गया है।
पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक दल को आवश्यकता अनुसार बल उपलब्ध कराया जायेगा। मतदान दिवस के चार दिन पूर्व इस दल में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों का 01-04 गार्ड भी शामिल किया जायेगा, जिसकी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जायेगा। दल द्वारा किये जाने वाले कार्यों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। समय-समय पर दलों की पाली बदली जायेगी।
28 जनवरी तक ऑनलाइन प्रविष्टियां होगी जमा/झुमका जल महोत्सव में प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर
कोरिया /जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की प्राकृतिक सौन्दर्य, जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए तथा विभिन्न विधाओं में रूचि रखने वालों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता व दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का आयोजन 01 एवं 02 फरवरी 2024 को किया जा रहा है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों के हूनर आम लोगो तक पहुॅच सकें। इसी कड़ी में रामायण/रामचरित मानस के थीम पर पेंटिग व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी की उम्र 14 वर्ष तथा 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले भाग ले सकते है। इसी तरह गायन, नृत्य, वादन प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी को अपनी 2 मिनट की कला की रिकॉर्डिंग वेब-लिंक पर अपलोड करना होगा। पेंटिंग, चित्रकला को दो एमबी की जेपीजी फाइल को वेबसाइट में अपलोड करना होगा। गायन, नृत्य, वादन प्रतिस्पर्धा के लिए अपनी कला की दो मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग, 100 एमबी फाइल में अपलोड करना होगा। वहीं कोरिया टैलेंट हंट में किसी भी उम्र, वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, इसमें मिमिक्री लाफ्टर, स्टंट, यूनिक आर्ट, मलखम, जादू या अन्य विधा भी शामिल की जाएगी।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी गीत, नृत्य, वादन, चित्रकला, पेंटिंग को वेबसाइट https://korea.gov.in में अपलोड करने के साथ जिला पंचायत कार्यालय, कोरिया के प्रथम तल पर स्थित एन.आर.एल.एम. शाखा में ड्राइंग, पेंटिंग की हार्डकॉपी 28 जनवरी 2024 सायं पांच बजे तक जमा होगा। विजेताओं की घोषणा 30 जनवरी को होगी।
गणतंत्र दिवस पर होगा सद्भावना क्रिकेट मैच/जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच होगा मुकाबला
कोरिया /जिला प्रशासन एवं कोरिया के पत्रकारों के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित की गई है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस सद्भावना मैच के सम्बंध में बताया कि आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ खेल प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार या मीडिया ही आम लोगों की आवाज होते हैं, ऐसे में यह मैच निश्चय ही सार्थक और उपयोगी साबित होगा।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को दोपहर दो बजे यह मैच एसईसीएल बैकुंठपुर के मैदान में आयोजित की गई।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण, 5 मार्च तक काम पूर्ण करने दिए निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कोनी में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। स्थानांतरण पर अन्य जिलों से बिलासपुर आए अधिकारियों के लिए अस्थायी रूप से ठहरने के लिए इस हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 45 अधिकारियों के रूकने लायक व्यवस्था यहां की जा रही है। कलेक्टर ने हॉस्टल के कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्याें की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए हर हाल में 5 मार्च तक काम पूरा कर भवन जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारीगण इस बात का ध्यान रखें। ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण लगभग 10 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। भवन के स्ट्रक्चर का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने बारीकी से पूरे परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई श्री सीके पाण्डेय सहित विभागीय इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित थे।
डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक आयोजित/स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता/बृहस्पति बाजार में बनेगा मल्टी लेवल सब्जी मार्केट
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक आज यहां मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 52 करोड़ रूपये से ज्यादा राशि की तृतीय कार्य-योजना का अनुमोदन किया गया। कार्य-योजना में स्वास्थ्य क्षेत्र की सेवाओं एवं अधोसरंचना कार्य को सर्वोपरि प्राथमिकता दी गई। बैठक में विधायक तखतपुर श्री धरमजीत सिंह, मस्तुरी विधायक श्री दिलीप डहरिया, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सिम्स की मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल में चिकित्सकों के अतिरिक्त वेतन के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया। शहर के बीच सघन बस्ती बृहस्पति बाजार में मल्टी लेवल सब्जी मार्केट के लिए भी लगभग 10 करोड़ की राशि दिये जाने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के जीर्णोद्वार, सेवा एवं मानव संसाधन के लिए लगभग 7 करोड़ की राशि स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। कोटा ब्लॉक के कुरदर एवं सरगोड़ा क्षेत्र की बैगा बहुल 9 मजरा-टोला में सौर पॉवर प्लाण्ट के जरिए विद्युतीकरण के लिए 1.96 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी कार्य-योजना में शामिल है। बैठक में अनुमोदन की प्रत्याशा में 51.35 लाख रूपये की तीन कामों की कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। डीएमएफ के तहत पूर्व में स्वीकृत लेकिन अप्रारंभ कार्यो की समीक्षा की गई। उनकी वर्तमान आवश्यकता के संदर्भ में परीक्षण कर स्वीकृत अथवा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक की कार्यवाही का संचालन संयुक्त कलेक्टर एवं डीएमएफ प्रभारी श्री वैभव क्षेत्रज्ञ ने किया। आभार ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने किया।
विकास रथ आज लालपुर, केल्हारी, चोघड़ा, बिछियाटोला, पूंजी, जनुआ, मंगोरा तथा बेलकामार पहुंचा/केन्द्रीय सचिव ने शिविर स्थल पर किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन/अनुपम मिश्रा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किया वितरण
मनेन्द्रगढ़/विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए ’’जनभागीदारी’’ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से बातचीत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का रथ आज जिले तीन विकासखण्ड के आठ ग्राम पंचायतों में पहुंचा। आज जिले के विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत लालपुर, केल्हारी, चौघड़ा, तथा बिछियाटोला और विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत पूंजी, जनुआ तथा विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत मगोरा, बेलकामार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम पंचायतों में गठित स्वागत समिति तथा उत्सव समिति के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण ने रथ में माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, स्कॉलरशीप योजना, वन अधिकार पट्टा-व्यक्तिगत एवं सामूहिक, वन धन विकास केन्द्र शामिल है की जानकारी अधिकारी कर्मचारियों ने दी तथा उसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीण जनता को प्रोत्साहित किया किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली। आज विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत मोंगरा के शिविर में केन्द्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी वितरण किया गया ।
हितग्राहियों ने अपनी कहानी ’’मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ के द्वारा की बयां
प्रधानमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत श्रीमती पुष्पा निवासी डोंगरीपारा की हितग्राही ने बताया कि उनका बच्चा जब 3.5 वर्ष का था। तब वह कुपोषित था, उसे चलने, दौड़ने तथा खेलने में अधिक परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि वह अपने ग्राम की आंगनबाड़ी गई और प्रधानमंत्री सुपोषण योजना से अवगत होकर सुपोषित आहार जैसे रेडी टू ई, गर्म भोजन, खिचड़ी, लाल भाजी, पालक भाजी तथा मुनगा बाजी खिलाना प्रारंभ किया। 1 वर्ष के अंदर उनका बच्चा कुपोषित से सुपोषित हो गया। इसके लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया तथा ग्राम की समस्त माताओं से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री सुपोषण योजना अभियान का लाभ लेकर समस्त माताएं अपना और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं।
ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक आदर्श नागरिक का कर्तव्य/संयुक्त कलेक्टर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं/जिले के तीन जनपद के छः ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन/हर कार्यक्रम में उमड़ी रही भीड़, हितग्राही सीधे ले रहे योजनाओं का लाभ’
मनेन्द्रगढ़/ केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए आज 19 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जिले तीन जनपदों के 6 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के तीन जनपद पंचायत जिसमें मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत बरबसपुर प्रथम पाली में तथा द्वितीय पाली में उजियारपुर, जनपद पंचायत खड़गवां ग्राम पंचायत पोडीडीह में प्रथम पाली में तथा द्वितीय पाली में ग्राम पंचायत कोडागी में इसी प्रकार जनपद पंचायत जनकपुर के ग्राम पचंायत मैनपुर प्रथम पाली में तथा द्वितीय पाली में बेनीपुरा में कार्यक्रय का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिये वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप कार्यक्रम में बड़े स्तर पर भीड़ जमा हो रही है। जिसके अंतर्गत जिले में चिन्हित किये गये स्थानों में प्रशासनिक अमला शिविर स्थल में आए आमजन को शासन की अनेक योजनाओं से जोड़ने तथा उससे उनको लाभ दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अभियान में सम्मिलित योजनायें- आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाईजर इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विध्यालय में पंजीयन, स्कॉलरशीप योजना, वन अधिकार पट्टा-व्यक्तिगत एवं सामूहिक, वन धन विकास केन्द्र शामिल है।
स्वास्थ्य मेला में ग्रामीण करा रहे बी.पी., शुगर की जांच:- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण जनता स्वास्थ्य मेला का बहुत ज्यादा लाभ उठा रही है। जहां-जहां भी स्वास्थ्य शिविर का मेला लग रहा है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला जांच दल के साथ लगा रहता है। आज बरबसपुर तथा उजियारपुर में एनसीडी स्क्रीनिंग 460, सिकलसेल की जांच 309, आयुष्मान कार्ड 85, टी.बी स्क्रीनिंग 254, हीमोग्लोबिन टेस्ट 309, बुखार जांच 63 तथा 46 लोगों ने सर्दी-खांसी की जांच करायी।
कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल वैन रथ का स्वागत गीत व नृत्य के साथ किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में समूह की दीदियों द्वारा धरती कहे पुकार एवं स्कूली छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मेरी जुबानी मेरी कहानी के अन्तर्गत अलग-अलग योजनाओं से हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किया। केन्द्र सरकार की योजनाओं से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राही ग्राम पंचायत कोडागी निवासी श्रीमती फूल कुमारी कुजूर मुस्कराते हुए बताया कि मुझे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। मुझे आज भोजन बनाने में बहुत सुविधा हो रही है। पहले मैं लकड़ी से चुल्हा में खाना बनाती थी। लकड़ी के धुएं से मुझे कॉफी परेशानी होती थी। आज उज्जवला गैस मिलने से राहत है। इसे योजना ने मेरे परिवार की जीवन शैली बदल दी। इसके लिए मैं केन्द्र सरकार योजनाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूंॅ।
25 दिसंबर 2023 को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में मनाया जायेगा ’’सुशासन दिवस’’
25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10ः00 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाना है। ’’सुशासन दिवस’’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में ’’सुशासन स्थापित’’ करने का संकल्प भी लिया जाना है।
अतः उपरोक्तानुसार गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किये जाने हेतु आपके जिले के समस्त जनपद, ग्राम पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किया जावे एवं उपरोक्तानुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करते हुये। आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं पालन प्रतिवेदन संचालक, पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
नेशनल लोक अदालत में कुल 4,85,813 प्रकरणों का हुआ निराकरण, जिसमें कुल 7 अरब, 89 करोड, 98 लाख 37 हजार 892 रूपये का अवार्ड पारित किये गये
5 वर्ष अवधि वाले 932, 10 वर्ष या उससे अधिक अवधि वाले 82 तथा वरिष्ठजन के 328 प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत किये गये.........सालसा
बिलासपुर/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में नालसा द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर तक सभी न्यायालयों में 16-12-2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं।
अवलोकनीय है कि सालसा के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के द्वारा जिला न्यायालय धमतरी एवं कांकेर का भ्रमण कर उक्त लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उनके द्वारा न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों का लोक अदालत के प्रति उत्साहवर्धन किया गया साथ ही दाम्पत्य प्रकरणांे के निराकरण पर पक्षकारों को पौधा प्रदान किया गया। उपरोक्त लोक अदालत में पिछले आयोजित तीन लोक अदालत की तुलना में सबसे ज्यादा कुल 4,85,813 प्रकरणों का निराकरण किया गया है जिसमें प्री-लिटिगेशन के 4,34,931 एवं लंबित मामलों के 50,882 प्रकरणों शामिल है जिसमें कुल 7 अरब, 89 करोड, 98 लाख 37 हजार 892 रूपये का अवार्ड पारित किया गया है।
इस लोक अदालत के संबंध मंे सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल के द्वारा यह भी बताया गया कि सालसा के द्वारा इस बार विशेष तौर से 5 वर्ष, 10 वर्ष से अधिक अवधि के तथा वरिष्ठजनों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत उक्त लोक अदालत में 5 वर्ष अवधि वाले 932, 10 वर्ष या उससे अधिक अवधि वाले 82 तथा वरिष्ठजन के 328 प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत किये गये हैं, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में पूर्व आयोजित तीनों लोक अदालतों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, जिला न्यायाधीशों एवं फैमिली कोर्ट न्यायाधीश को सम्मानित करने के लिये सालसा द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप ही इस बार की लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई है।
गौरतलब है कि नालसा के निर्देशानुसार वर्ष 2023 के प्रथम नेशनल लोक अदालत दिनांक 11-2-2023 में कुल 3,11,607, द्वितीय नेशल लोक अदालत दिनांक 13-5-2023 में कुल 3,94,573, तृतीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-09-2023 में 4,72,177 प्रकरणों का निराकरण किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि प्रत्येक लोक अदालतों में निराकृत प्रकरणों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है।
बच्चों में कुपोषण दूर करने विभाग समन्वय से करें काम : कलेक्टर/कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज विभागवार समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण का कुचक्र एक बच्चे के संपूर्ण जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसे दूर करने महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वित प्रयास एवं सहभागिता से कार्य करें ताकि हमारा जिला कुपोषण मुक्त हो सके। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र को 30 बिस्तर का बनाने प्रस्ताव तैयार करने कहा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में कम्यूनिटी किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए। कुपोषण दूर करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए। जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने कहा। संस्थागत प्रसव की कम दर पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ावा देने के निर्देश दिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जांच के दौरान मिल रहे सिकल सेल एनीमिया, बीपी और शुगर के मरीजों को दवा एवं पर्याप्त उपचार के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का अंकेक्षण उचित रूप से करने के निर्देश दिए। सिकलसेल एनीमिया मिशन उन्मूलन की समीक्षा करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जांच के दौरान मिल रहे मरीजों को पर्याप्त उपचार मुहैया कराने कहा। टीबी उन्मूलन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ब्रांडिग का कार्य 22 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करने कहा। महिला एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आंगन बाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह की जानकारी ली और नियमित निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए। भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की । जिले में कुपोषण की जानकारी लेते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही पोषणयुक्त भोजन देने पर जोर दिया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों तक लाने सामुदायिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पोषण टैªकर मानिटरिंग एप्प के जरिए कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी करने कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश शुक्ला, सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता, डीपीएम प्यूली मजूमदार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा सहित दोनों विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर नाराज/कलहप्रिय शिक्षक हटाएं जाएंगे, मानसिक रोगियों का होगा सर्वे/कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की गहन समीक्षा
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आगे की शिविरों के लिए बैंक प्रबंधन को अपने कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी है। श्री शरण आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल रहे आवेदनों एवं इनके निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा है कि केवल आवेदन संकलन के लिए ये शिविर नहीं लगाये जा रहे हैं। वास्तवविक रूप से पात्र हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष रूप से लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूल स्टॉफ के आपसी झगड़ों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ऐसे कलहप्रिय शिक्षकों एवं स्टॉफ के अन्यत्र हटाए जाने को लेकर डीईओ से प्रस्ताव भी मंगाए हैं।
कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में मानसिक रोगियों का सर्वेक्षण शुरू करने को कहा है। ताकि उनका समुचित इलाज एवं व्यवस्थान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में आमतौर पर मानसिक रोगियों के मिलने की ज्यादा संभावना होती है। श्री शरण ने एनजीओ के सहयोग लेकर इनका सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने सेन्दरी स्थित मानसिक चिकित्सालय की क्षमता एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली। कोनी में निमार्णाधीन सिम्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के जल्दी निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भी चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से कर लिया जाये। कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बंद चखना सेन्टर फिर से खुलने नहीं चाहिए। अधिकारी गण एवं पुलिस लगातार इन पर निगाह बनाये रखें। उन्होंने धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों का त्रुटिवश शून्य रकबा अथवा रकबा संशोधन के काम बचे हैं तो इसे शीघ्र निपटाएं। उन्होंने राजस्व विवाद मुक्त एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए कार्य-योजना बनाकर काम करने को कहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में 19 को होगी ग्राम सभा/कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर/भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक अभियान के दौरान जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायत में क्रमशः सामान्य सभा व ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कार्य योजना का निर्माण किया जाना है। आदर्श आचार सहिता के कारण निर्धारित समय सीमा में ग्राम सभा का आयोजन नही किया जा सका है जिस कारणवश ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु ग्राम सभा का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को समस्त ग्राम पंचायतो में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी ब्लॉक के सीईओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है।
जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम सभा में जीपीडीपी निर्माण हेतु एलएसडीजी कि 09 थीमों में से कम से कम 01 थीम पर संकल्प लेकर वाईब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एण्ट्री करना अनिवार्य है। चयनित संकल्प को पूर्ण करने हेतु संबंधित गतिविधियों की प्राथमिकता निर्धारित किया जाये। ग्राम सभा की बैठक में लाईन विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत किया जाये। प्रारूप जीपीडीपी में समस्त विभाग की योजनाओं के साथ-साथ लो कोस्ट-नो कोस्ट गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाये शामिल है। उक्त ग्राम सभा की बैठक में अतिरिक्त एजेण्डा के रूप में स्वच्छ भारत मिशन के निम्न बिन्दुओ पर भी चर्चा किया जाएगा। जिनमें ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में शौचालय विहीन परिवार का चिन्हांकन एवं उनकी सूची का अनुमोदन उपरान्त जनपद पंचायत/जिला पंचायत को प्रेषित किया जाएगा। ओ.डी.एफ प्लस के मापदण्डों को पूरा करने वाले ग्रामो को ओ.डी.एफ प्लस घोषित करने की घोषणा की जाएगी। गोबरधन योजनान्तर्गत स्थापित बायोगैस संयंत्रो के समुचित उपयोग एवं संधारण हेतु जिम्मेदारी का निर्धारण किया जाएगा। ग्राम सभा में लिये गये निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी तथा वीडियो को ग्राम सभा निर्णय (GS NIRNAY) मोबाईल एप्प में अपलोड किया जाएगा। ग्राम सभा संकल्प एवं गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल (https://meetingonline.gov.in) एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत प्रतिशत अपलोड किये जाने के निर्देश दिये गये है।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 को
बिलासपुर/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 16 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जानी है। उक्त लोक अदालत जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अधिनस्थ समस्त तालुका न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालय, ट्रिब्यूनल एवं पेंशन लोक अदालत में आयोजित की जावेगी। उक्त नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में न्यायिक अधिकारियों की कुल 36 खण्डपीठ तथा राजस्व न्यायालयों की कुल 46 खण्डपीठ एवं पेंशन लोक अदालत की 01 खण्डपीठ सहित कुल 83 खण्डपीठों का गठन किया गया है।
सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 07 (पंचशील मोहल्ला) एवं वार्ड क्र. 09, परसदा, तिफरा, बिलासपुर में मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन -
छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में न्यायालय स्थायी लोक अदालत (जनोपयागी सेवाएं) बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी श्री मोहम्मद रिजवान खान द्वारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 07 (पंचशील मोहल्ला) एवं वार्ड क्र. 09, परसदा, तिफरा, बिलासपुर में मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। उक्त मोहल्ला लोक अदालत में आम-जनों से संबंधित जनोपयोगी सेवाएं जैसे नगर निगम के जलकर, सम्पतिकर, सार्वजनिक विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल से संबंधित प्रकरणों का नागरिकों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर निराकरण किया जावेगा।
जिले में 19 दिसम्बर को होगा ग्राम सभा का आयोजन
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 19 दिसम्बर 2023 को ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश दिया है। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम की धारा के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा की सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा।
राज्य वीरता पुरस्कार 2023 हेतु प्रविष्टियां 27 दिसम्बर तक आमंत्रित
कोरिया /महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 दिसम्बर 2023 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क कर सकते है।
दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल के अधीक्षक हटाए गए
बिलासपुर/दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल तिफरा के प्रभारी अधीक्षक अखण्ड प्रताप गौतम को हटा दिया गया है। वे अब अपने मूल प्रभार पुनर्वास अधिकारी के रूप में काम करेंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज स्कूल का दौरा किया था। नये अधीक्षक के रूप में ब्रेल प्रेस तिफरा के उप नियंत्रक श्री हरीश सक्सेना को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एलईडी के माध्यम से शहर वासियों ने देखा शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण/लखीराम सभागार में मुख्य कार्यक्रम
बिलासपुर/प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आम जनता तक सीधा प्रसारण पंहुचा ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों में प्रसारण सुनिश्चित किया गया मुख्य कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल सभागार में आयोजित किया गया जिसमे संभाग कमिश्नर केडी कुंजाम, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत व जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी यहाँ मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता तक शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण सुनिश्चित करते हुए लखीराम सभागार के साथ ही शहर के चौक चौराहों, मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। लखीराम सभागार में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को फ्लेक्स व बैनर के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पंहुचे। नई सरकार के गठन को लेकर पूरे राज्य के साथ ही जिले वासियों में भी काफी उत्साह रहा।
हर घर नल कनेक्शन देने के काम में तेजी लाएं - कलेक्टर/कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कामकाज की समीक्षा
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज विभागवार समीक्षा के क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्याे को पूरी गुणवत्ता के साथ अभियान चलाकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे काम जो शुरू हो चुके हैं वो किसी भी स्थिति में बंद न हो। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं उन नलों से जल की आपूर्ति हो रही है या नहीं, इसका निरीक्षण जरूर करें। कलेक्टर ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए बारीकी से कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने से ही प्रगति आएगी। उन्होंने जो कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं उनकी निविदा की प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द कार्य शुरू करने कहा। पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री यू के राठिया ने बताया कि कुल 2 लाख 46 हजार 673 ग्रामीण परिवारों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य है जिसमें से अब तक एक लाख 63 हजार 153 परिवारों के घर में नल कनेक्शन दिया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 66.14 प्रतिशत है। जिले के कुल 668 गांवो में नल कनेक्शन देना है जिसमें से 22 गांवों में शत प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 121 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने नल जल मित्र प्रोग्राम के तहत प्लम्बर और ऑपरेटर की ट्रेनिंग जल्द कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचई विभाग के सभी अधिकारी, एसडीओ और तकनीकी अमले के लोग भी मौजूद थे।












