CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संम्पन्न

छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संम्पन्न

Sawankumar 27-Jul-2021 81

 रायपुर


 

छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आज विधान सभा परिसर स्थित मुख्य समिति-कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष मान. डाॅ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मान. नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री रविन्द्र चैबे, मान. लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मान. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मान. वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मान. नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, मान. विधायकगण, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्री अमिताभ जैन, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र शेखर गंगराडे़ एवं छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । 
        
continue reading
भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Sawankumar 27-Jul-2021 88
रिपोर्ट- मुरली मनोहर शर्मा
         

भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पामगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पामगढ़  मुख्यालय में किया गया। ज्ञात हो कि भूपेश की कांग्रेस सरकार हाथ में गंगाजल लेकर घोषणा पत्र में यह घोषणा किए थे कि प्रदेश में संपूर्ण शराबबंदी किया जाएगा, पच्चीस सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जाएगी।साथ ही पिछले 2 साल का बोनस का भी भुगतान करेंगे । लेकिन सरकार में आते ही भूपेश की सरकार घोषणापत्र में किये गए अपने किसी भी वादे को आज तक पूरा नहीं कर पाई है। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण  छत्तीसगढ़ के अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।भूपेश सरकार और प्रशासनिक लालफीताशाही अधिकारियों के द्वारा किसानों के रकबे को कम कर दिया गया जिससे किसान अत्यंत दुखी हैं। धान खरीदी केंद्रों में बोरा उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान निजी व्यवसायियों से  धान का बोरा खरीदने के लिए मजबूर हुए जिससे उन्हें अत्यधिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

ऐसे किसान विरोधी प्रदेश की सरकार के खिलाफ पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसान पामगढ़ के मुख्यालय में आज उपस्थित होकर भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये। जिसमें सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2रुपए  में गोबर खरीद कर गुणवत्ताहीन वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर उल्टे आम जनता और किसानों को 10रुपए  में मुनाफा के साथ बेच रही है जो प्रदेश की जनता को सीधा सीधा ठगना हुआ। शिवरीनारायण मंडल के अध्यक्ष संजीव बंजारे ने भी भूपेश सरकार को चेताया और  किसानों को लेकर किए गए वादों को निभाने के लिए ललकारा,,, वही मूलमुला मंडल के अध्यक्ष उद्यालिक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूपेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को ठग रही है,, भाजपा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य मंजू लता टंडन ने भूपेश सरकार को किसानों के रकबा चोर की संज्ञा दी, सभा को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया जिनमें जनपद सभापति मिथिलेश साव जी जिला पंचायत सदस्य के ऊर्जावान नेता प्रदीप पाटले,शेष शंकर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोषी सिंह,सुखराम मधुकर  जगतपाल सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा जिला जांजगीर चांपा के ऊर्जावान और प्रखर वक्ता संतोष लहरे जी ने संबोधित किया। 
 इस बीच क्षेत्रीय विधायक इंदु बंजारे के गृह ग्राम भिलौनी  के दो ऊर्जावान साथी अकलेश नारंग व थिरमन नारंग ने कमला देवी पाटले ,अंबेश जांगड़े ,संतोष लहरे,संजीव बंजारे उद्यालिक साहू व सभी कार्यकर्ताओं  के मध्य भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वही अकलेश नारंग जो बीपीएड के छात्र हैं,जो अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट हुए उन्हें पूरे मंच की ओर से डायरी व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अंतिम वक्ता के रूप में पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले ने संबोधित किया और अपने वक्तव्य में कांग्रेस की प्रदेश सरकार को झूठा,बेईमान और चोर की संज्ञाओं से नवाजा।

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधानसभा पामगढ़ के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं  अन्नदाता किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ नेता और प्रखर वक्ता गुलाब चंदेल  ने किया आभार प्रदर्शन शिवरीनारायण के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पुष्कर दिनकर, श्याम चरण कुर्रे ,मनोज घोष, सत्येंद्र क्षत्रिय, ब्यास वर्मा महामंत्री मंडल पामगढ़, विलायत खान, सुरेंद्र कश्यप ,सविता तिवारी, बसंती भारती ,गायत्री अनंत,  संगीता, रामचरण अनंत ,अशोक साहू ,जगत,, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद कश्यप,उदय देवांगन, रामलाल कश्यप, कैलाश कुर्रे विवेक जोगी सौरभ तिवारी तुला राम साहू राम कीर्तन कश्यप किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अम्बेश जांगड़े (पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव,भाजपा)
continue reading
पेंशन विभाग में भारी गड़बड़ी हितग्राही कोई और खाता किसी और का

पेंशन विभाग में भारी गड़बड़ी हितग्राही कोई और खाता किसी और का

Sawankumar 23-Jul-2021 139
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू


जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने आज  अनुविभागीय अधिकारी
पंडरिया एवं  मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज.पं.पंडरिया 
को ज्ञापन सौप पेंशन में हो रहे भारी गड़बड़ी के विषय में अवगत कराया है । सभापति अश्वनी यदु ने कहा की  जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत पेंशन धारकों का अनेक शिकायत आ रहे हैँ मुख्य तह 10-12 माह का पेंशन ना मिलना जैसे शिकायत आम हो गई है  उदाहरण के तौर पर डोंगरीया खुर्द ग्राम पंचायत के पेंशन धारकों का 2-2 साल का पेंशन पेंडिंग है वंही सबसे बड़ी समस्या अभी ये आन पड़ी है की पेंशन धारकों का अकाउंट नम्बर किसी और का और नाम किसी और का डला है ऐसे कई बुजुर्ग विधवा दिब्यांग जन पेंशन धारक हैँ जिनका नाम कुछ और और अकाउंट नम्बर कुछ और है अश्वनी यदु ने ज्ञापन के माध्यम से आशंका जाहिर की है की  कंही यह जान बुझ कर किसी अपने को फायदा पंहुचाने तो नहीं किया जा रहा क्योंकि ऐसे अनेकों केस है जिसमें अकाउंट नम्बर किसी और का लगा हुवा है शिकायत किये जाने पर यह कहते हैँ की खाता नम्बर को अभी  सुधार देते हैँ मगर पिछला जो पेंशन अन्य खाता में गया है उसका कुछ नहीं कर सकते आज ज्ञापन के माध्यम से अश्वनी यदु ने  अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री डाहिरे जी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी पंडरिया श्री भट्ट जी से मांग किया की इस ओर विशेष ध्यान देते हुवे अन्य खाता में गये पेंशन को वसूला जाये एवं सही हितग्राही के खाता में पैसा डाला जाये,  वंही तत्काल अभी पेंशन धारकों को जाने वाली पेंशन को रोक कर सभी खाता का त्रुटि सुधार की जाये, भविष्य में किसी अन्य खाता में ना जाये,  इस लिये  पंचायत सचिवों को लिस्ट देकर खाता मिलान करवाया जाये ताकी गलती की गुंजाईश ना हो
continue reading
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला जशपुर ने मुख्यमंत्री  के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला जशपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sawankumar 19-Jul-2021 112

अंकिरा जसपुर


 
 
आज 19 जुलाई को जशपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर केंद्रीय कर्मचारियों के समान 28% महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर जिलाउपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री बालदेव ग्वाला के नेतृत्व एवं प्रांताध्यक्ष केदार जैन की विशेष नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञात हो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मात्र 12% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है विगत जुलाई 2019 से राज्य सरकार के द्वारा कोरोना का बहाना बना कर महंगाई भत्ता को रोक कर रखा गया है. लंबित महंगाई भत्ता जुलाई 2019 मे 5%  जनवरी 2020 का 4% जुलाई 2020 का 3% जनवरी 2021 का 4% कुल 16% महंगाई भत्ता लंबित है वर्तमान में सिर्फ राज्य के कर्मचारियों को 12% महंगाई भत्ता ही मिल पा रहा है जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है पड़ोसी  कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान के कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है
कोरोना के  संकटकाल में प्रदेश के शिक्षक एवं स्वास्थ विभाग के कर्मचारी समेत सभी कर्मचारी वर्ग अपनी जान को जोखिम में डालकर सेवा प्रदान कर रहे हैं महंगाई के इस दौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मचारी अपने आप ठगा सा महसूस कर रहे हैं आज माननीय कलेक्टर महोदय जिला जशपुर के माध्यम से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन देकर जिला के कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लंबित 16% महंगाई भत्ता को देने की   शीघ्र घोषणा  सरकार करें आज ज्ञापन देने के दौरान केदार जैन ने कहा कि अभिलंब महंगाई भत्ता देने की घोषणा नहीं की जाती तो प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन करने  की घोषणा की जाएगी!
  ज्ञापन  देने के दौरान अर्जुन रत्नाकर,कुंदन कुमार गुप्ता,मोतीलाल भारती,विनोद साहू,अपर्णा नामदेव,बिलासो तिग्गा,सोनिया गुप्ता,तरन्नुम खातून,कीर्ति सोरेन,गायत्री सिंह,देवंती पैकरा,बलदेव ग्वाला,भुनेश्वर सूर्यवंशी,हेमंत पैकरा,शबेद यादव,संदीप बरला आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे
continue reading
मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में अंग्रेजी शराब खोले जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन किया .

मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में अंग्रेजी शराब खोले जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन किया .

Sawankumar 19-Jul-2021 104

मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग में अंग्रेजी शराब खोले जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया .इस दौरान भाजपा के साथ ही साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

 
 
 
 
 बता दे कि मनेंद्रगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग में बीते एक पखवाड़े पूर्व अंग्रेजी शराब दुकान शुरू की गई है .पहले यह दुकान ग्राम पंचायत  चैनपुर में संचालित थी .लेकिन सत्ता पक्ष के इशारे पर अंग्रेजी शराब दुकान को राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में आस्था होटल के पास शुरू कर दिया गया .इस बात की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ ने एसडीएम मनेंद्रगढ़ को एक ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी .इसके बाद सोमवार को दोपहर 12:00 से अंग्रेजी शराब दुकान के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था .इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर 30 जुलाई तक इस अंग्रेजी शराब दुकान को यहां से नहीं हटाया जाता तो आने वाले अगस्त के महीने में भारतीय जनता पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी.वहीं भाजपा नेताओं ने यह यह भी आरोप लगाया कि शहर में भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री की जा रही .इस पर आबकारी विभाग का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है .
 
 
continue reading
भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर का बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर का बैठक संपन्न

Sawankumar 19-Jul-2021 127

 रिपोर्ट- सुमंन्त साहू


जिला संगठन के निर्देशा अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर का बैठक दिनांक 18 /07/ 2021 को संकल्प भवन रामानुजनगर में भारत माता के छाया चित्र पर  धूप अगरबत्ती और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रेम नगर मंडल प्रभारी भूलन सिंह मरावी ,और  मंडल अध्यक्ष  जय प्रकाश उपाध्याय, के अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति रामानुजनगर के बैठक में  अतिथियों के द्वारा कार्य समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया की अपने अपने पदों का जिम्मेदारी बखूबी निभावें।भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा पार्टी है, जिसमें छोटे -बड़े का भेदभाव नहीं होता,इस पार्टी में मेहनत करने वाले  छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है ।इसलिए  हम सभी भाजपा के  कार्यकर्ताओं को संगठन के द्वारा दिया गए हर छोटे बड़े जिम्मेदारी और दायित्वों को अच्छे से निर्वहन करना  चाहिए। और हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने पद का नहीं ,अपने मेहनत का परिचय देना होगा। इसी के साथ कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुज नगर का कार्यसमिति बैठक संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुमन्त साहू के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में   अजजा प्रदेश कार्यसमिति  मीडिया प्रभारी संशोधन सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामरतन साहू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामनिवास साहू किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल देव पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष शलेश्वर सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बनारसी राजवाड़े भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बिरजा राम साहू ,कवल सिंह सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संत साहू  कार्यालय प्रभारी प्रदीप झा किसान मोर्चा महामंत्री राजेश पांडे छोटेलाल पटेल दीराज प्रजापति बीरबल राजवाड़े संजू साहू राजेश साहू जनपद जांगड़े भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
जोगी कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार व राज्य का किया पुतला दहन।

जोगी कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार व राज्य का किया पुतला दहन।

Sawankumar 19-Jul-2021 83

रिपोर्टर:- प्रहलाद साहू                     



 
आए दिन डीजल  पेट्रोल की कीमत में हो रहे जनता इजाफा .साथ ही बढ़ती महंगाई को लेकर जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केसरवानी के नेतृत्व में सहसपुर लोहारा मे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार  दोनो का पुतला दहन किया   है . 
बता दें कि:- पुतला दहन के साथ  साथ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया है .  इस बीच पुलिस और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमा झपटी हुई और एक नही दो-दो पुतला जोगी कांग्रेस के कार्यकताओं ने जलाया है। पुतला दहन के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनील केसरवानी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनो एक हि सिक्के के पहलू है एक सांपनाथ एक नागनाथ है जो सिर्फ जनता को डसने का काम कर रहे है .साथ ही एक दिन पूर्व कांग्रेस के द्वारा निकाले गए साइकिल रैली पर भी निशाना साधते हुए कहा  कांग्रेस के लोग सिर्फ दिखावे की राजनीति करते है इन्हें वास्तव आम जनता की चिंता ही नही है अगर इनको आम जनता की चिंता है तो जो राज्य सरकार टैक्स लगा रही है वह टैक्स  सरकार क्यो नही हटाती
 
सुनील केसरवानी जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस कबीरधाम
आशीष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष
continue reading
कबीरधाम जिले में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते  कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कबीरधाम जिले में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sawankumar 19-Jul-2021 76
रिपोर्टर - प्रहलाद साहू
कबीरधाम  राजमहल चौक में रहने वाला पप्पू सिंह राजपूत पिता अनंत राम ने पटवारी तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा उनकी निजी जमीन के सामने से अवैध कब्जा हटाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें - कि पप्पू सिंह राजपूत ने ग्राम बंदोरा में भूमि विक्रेता गणेशराम कौशिक पिता शंकर कौशिक से खसरा क्रमांक 432/9 मे 1.10 एकड़ भूमि क्रय लिया था .जिसका सीमांकन 02/05/2019 मे कराया  था जिसमें 98 डिसमिल भूमि पाया गया है .बाकी जमीन मे गणेश राम व उनके परिवार द्वारा कब्जा कर लिया है .जिससे मेरा आने जाने का रास्ता बंद हो गया है और कब्जा हटवाने के  लिए सालों से चक्कर काट रहे हैं. जिस पर आवेदक का आरोप है कि  पटवारी .तहसीलदार द्वारा कब्जा हटवाने के बदले पैसों की मांग की जाती है आवेदक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

 

continue reading
कांग्रेस जन घोषणा पत्र में किसानों से किए वादे झूठे निकले  सहकारी समिति में खाद की समस्या, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा विशाल धरना

कांग्रेस जन घोषणा पत्र में किसानों से किए वादे झूठे निकले सहकारी समिति में खाद की समस्या, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा विशाल धरना

17-Jul-2021 101
कोरिया/ छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कोरिया के तत्वाधान में बैकुंठपुर के हृदय स्थल घड़ी चौक में आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें *भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी  जायसवाल जी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद साहू के नेतृत्व में* वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे हैं वादाखिलाफी का जोरदार विरोध किया गया ।कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में चुनाव के समय किसानों के लिए बहुत बड़े-बड़े वादे किए गए थे धान खरीदी समर्थन मूल्य 25 सो रुपए क्विंटल देने का वादा आज कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो जाने के उपरांत भी अभी तक किसानों को नहीं दिया गया। *जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद साहू* ने बताया गत वर्ष किसानों की धान खरीदी में विलंब किया गया ,जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सदैव किसानों के समस्याओं को लेकर लगातार धरना देकर ,सोशल मीडिया के माध्यम से एवं किसानों के बीच जाकर उनके समस्याओं से अवगत हो कर लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का काम कर रही है ।किसान मोर्चा द्वारा जून महीने में प्रदेश के समस्त जिलों में एक जांच दल बनाया गया जब जांच दल ने धान खरीदी एवं संग्रहण केंद्रों में निरीक्षण किया तो पता चला किसानों से खरीदा हुआ धान बरसात में भीग कर खराब हो रहा है प्रशासन ना ही धान की सुरक्षा ही ठीक से कर पाई ना उठान का काम काम कर पाई और प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल कागजी आंकड़ों से सरकार चलाने का काम कर रही है लगभग 5000 क्विंटल धान बरसात में धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों में खराब हो गया जो कि किसानों के  मेहनत की एवं राष्ट्रीय सम्पदा का नुकसान है वर्तमान में सभी सहकारी सोसायटीओं में यूरिया खाद की विभीषण कमी हो रही है किसान को सहकारी सोसायटीओं से समय पर खाद नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें खुले बाजार से बहुत महंगा खाद खरीदना पड़ रहा है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आज शासन एवं प्रशासन को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द 19 जुलाई तक यदि सभी सहकारी सोसायटीओं में खाद की कमी को दूर नहीं किया गया तो 20 जुलाई से प्रदेश के समस्त जिलों में ब्लॉक स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता सड़कों में उतर कर किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे एवं ब्लॉक स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
धरना कार्यक्रम संचालन किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी जी द्वारा किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव चंपा देवी पावले,भाजपा जिलामहामंत्री जमुना पांडेय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता,भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ,भाजपा बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानु पाल ,भाजपा चर्चा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली ,भाजपा चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव ,भाजपा मंडल महामंत्री बैकुंठपुर अरशद खान ,अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष समाउद्दीन सिद्दीकी ,अल्पसंख्यक  मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन,किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार,किसान मोर्चा जिला मंत्री सुनील मिश्रा ,किसान मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी रफीक अहमद ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल ,किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी भानु घोष, किसान मोर्चा मनेंद्रगढ मंडल अध्यक्ष सभाजीत यादव,किसान मोर्चा केल्हारी मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह,किसान मोर्चा पटना मंडल उपाध्यक्ष रामजी साहू ,पटना मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद राजवाड़े ,मछवारा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद ताम्रकार ,मछवारा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक तीरथ बंसल,युवा मोर्चा जिला महामंत्री शारदा गुप्ता,महिला मोर्चा जिलामहामंत्री रेखा बोराल ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ,महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉक्टर रश्मि सोनकर,महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मीनू पटेल ,महिला मोर्चा हसदेव मंडल अध्यक्ष बबिता सिंह ,महिला मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य मंजू जीवनानी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चिरिमिरी रानी गुप्ता ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सलका धर्मवती राजवाड़े,रेखा सिंह महिला मोर्चा जिला कोशाध्यक्ष ,कल्पना चक्रवर्ती महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य,रत्ना शाक्य भाजपा जिला कार्यसमिति,रेखा मोहंती उपाध्यक्ष मंडल अनीता सोनवानी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा ,सुनीता सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ,मोती प्रधान महिला मोर्चा कार्यकर्ता,पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष सरजू यादव,आईटी सेल जिला प्रभारी बबलू सिंह,चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वाहिद अहमद,अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री नगमा एवम सैकड़ो भाजपा कार्यकताओ की उपस्थिति रही।
continue reading
कलेक्टर ने पंडरिया तहसील के  ग्रामवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

कलेक्टर ने पंडरिया तहसील के ग्रामवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

Sawankumar 14-Jul-2021 185

रिपोर्ट - प्रहलाद साहू / कबीरधाम


 
 
कलेक्टर ने पंडरिया तहसील के काम-काज की समीक्षा बैठक ली* 
कलेक्टर ने अभिलेख शुद्वता के लिए 15 दिन, डीएससी के लिए एक सप्ताह और आदेश पारित होने के बाद 10 दिनों के भीतर अभिलेख दुरूस्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की 
कलेक्टर ने कहा-अब से प्रत्येक माह अनुविभाग स्तर पर होंगे राजस्व विभाग के समीक्षा बैठक 

कवर्धा, 14 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के पंडरिया अनुविभाग राजस्व कार्यालय में राजस्व विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने पंडरिया तहसील अंतर्गत आने वाले मैदानी और वनांचल ग्रामां से प्राप्त लंबित प्रकरणों की गहनता से समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी भी जताई। कलेक्टर श्री शर्मा ने ई-नमांतरण की प्रक्रिया दस दिनों से अधिक होने पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आदेश पारित होने बाद पटवारियों को 10 दिनों के अधिकतम समय सीमा का निर्धारित करते हुए अभिलेख दुरूस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अभिलेख शुद्धता के लिए 15 दिन का समय दिए है। उन्होने डीसीएम के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किए है। सीमांकन के लिए 15 दिनों के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिए कहा है। कलेक्टर श्री शर्मा ने ई-कोर्ट के नामांतरण, बटंवारा, सीमाकंन अभिलेख शुद्धता, भूमि स्वामी का कब्जा के प्रकरण के लिए अधिकतम तीन माह के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है। 
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि अब अनुविभाग स्तर पर जिले के सभी तहसीलों में प्रत्येक माह समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों, किसानों की समस्याओं का निराकरण किए जाएंगे। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी को ग्राम वार चारागाह के लिए स्थल चिन्हांकित करने के भी निर्देश दिए है। अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.एल. डाहिरे ने बताया कि पंडरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में चारागाह के लिए स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरण के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा प्रकरणों की न्यायालयवार एवं शीर्षवार समीक्षा की गई। उन्होंने कलेक्टर जन शिविर में प्राप्त किए गए प्रकरण में से लंबित प्रकरणों-46 का शीघ्र ही 15 दिवस के भीतर निराकरण करने का निर्देश दिए हैं। भुइयां सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयक कार्यालय एवं कृषकों से प्राप्त नामांतरण के प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण कर रिकॉर्ड की दुरुस्ती कर ली जाएं। इस तरह भुइयां सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण समय सीमा के भीतर करें। भुइयां सॉफ्टवेयर में नामांतरण पंजी में दर्ज 30 दिन से अधिक समय सीमा वाले सभी- प्रकरणों को अगली समीक्षा बैठक से पूर्व निराकृत करने का निर्देश दिए हैं, साथ ही अभिलेख दुरुस्ती हेतु लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिए हैं। सीमांकन,  नामांतरण,  बंटवारा,  अभिलेख दुरुस्ती एवं कब्जा दिलाने संबंधी प्रकरण जो कि 3 माह से अधिक अवधि के है का भी आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व निराकृत करने का निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, पंडरिया एसडीएम श्री डीएल डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, तहसीलदार श्री विनय कश्यप सहित नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और अनुविभाग स्तर के कर्मचारी उपस्थित थे।
continue reading
महिला के सिर पर टांगी से किया वार। जनकपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार

महिला के सिर पर टांगी से किया वार। जनकपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार

Sawankumar 14-Jul-2021 198

कोरिया-  जिले के वनांचल क्षेत्र जनकपुर के ग्राम हथवारी में मामूली विवाद पर एक व्यक्ति ने महिला पर टांगी से हमला कर दिया। घायल अवस्था मे महिला को इलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है और हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज थाना प्रभारी चित्रबहोर यादव ने बताया की प्रार्थी छत्रपाल सिंह पिता स्व.बुधसेन सिंह जाति गोंड़ उम्र 60 वर्ष हथवारी निवासी जनकपुर  थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कराया की उसकी पत्नी रनिया बाई अपने घर के मकई बाड़ी में निदाई कर रही थी।उसकी बेटी घर मे थी और मैं धनपाल के घर के पास बैठा हुआ था।इसी दौरान बेटी भागकर आई और बताया की मोहर लाल ने टांगी से मारकर माँ को घायल कर दिया है। जब मैं और गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तो मोहर लाल अपने हाथ में रखे टांगी को वहीं पर फेंकते हुये भाग रहा था। पास जाकर देखा तो पत्नी रनिया बाई के सिर के पिछले हिस्से पर टांगी से वार का निशान था। लहूलुहान हालत में उसे इलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है। बेटी ने भी बताया की मोहर लाल ने सूगाबंदी की बात को लेकर अपने हाथ में रखे टांगी से हत्या करने के नियत से प्राणघातक हमला किया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार ऊके  के मार्गदर्शन में जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी मोहरलाल पिता शिवधन सिंह जाति गोंड़ उम्र 40 वर्ष थाना जनकपुर जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी चित्रबहोर यादव , एल. सी. कश्यप , बालकृष्ण राजवाड़े, रविन्द्र कुर्रे, विनोद टोप्पो,अरविन्द मिश्रा, ओमप्रकाश राजवाड़े, जयकुमार निकुंज,रजभान परस्ते,धर्मेश जायसवाल ,अजीत रजवार, विजय राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।

 
continue reading
भाजपा चिरिमिरी मंडल कार्यसमिती की बैठक संपन्न

भाजपा चिरिमिरी मंडल कार्यसमिती की बैठक संपन्न

Sawankumar 14-Jul-2021 77

कोरिया - 11 जुलाई 2021 (रविवार) भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्य समिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा बाजार चिरमिरीमें जिला अध्यक्ष सम्मानी श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल जी, व चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा केअध्यक्ष सम्मानीय श्री श्याम बिहारी जयसवालजी के हाथों बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्रपर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,मंडल कार्य समिति की बैठक में मंडल प्रभारी श्रीवीरेंद्र राणा जी एवं सह प्रभारी श्रीमती प्रवीणसिंह की उपस्थिति में मंडल कार्य समिति की बैठक प्रारंभ किया गया, मंच पर उपस्थित सभीअतिथियों ने बारी-बारी अपनी बातो को रखा,जिसमें पार्टी की रीति नीति एवं कार्यशैली पर विशेष जोर देते हुए संगठन के दिशा निर्देशानुसार चलने हेतु कार्यकर्ताओं से बात कही गई, प्रदेशकिसान मोर्चा के अध्यक्ष सम्मानीय श्री श्यामबिहारी जयसवाल जी ने कहा कि राज्य सरकार की व्यवस्था में आम जनता परेशान हो गई हैउन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को समाज के हरवर्ग के लोगों को संगठन में शामिल करने तथा जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करनेकी अपील की | भाजपा जिला अध्यक्ष सम्मानीय श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल जी ने कहां कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं हमें सशक्त और सजगरहना होगा मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य कार्यकर्ता को मजबूती से आगे बढ़ाना  है ,कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ीपार्टी बनी है, और कार्यकर्ताओं के बदौलत हीदेश में मोदी जी के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार चल रही है। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलेके अध्यक्ष सम्मानीय श्री कृष्ण बिहारी जयसवालजी, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सम्मानीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी, चिरिमिरी मंडल के प्रभारी श्री वीरेंद्र राणा जी सह प्रभारीश्रीमती प्रवीण सिंह जी, मंडल के अध्यक्ष श्री रघुनंदन यादव जी,प्रदेश कार्यसमिती सदस्यश्री प्रदीप सालूजा जी किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री श्री गोमती द्विवेदी जी प्रदेश पदाधिकारीशेर मोहम्मद जी, शमा उद्दीन सिद्दीकी जी,मनराज मौर्य जी , पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका जयसवाल जी सुनीता सिंह जी ,राम लखन जीकीर्ति वासु राउल जी ,शिला कान्त झा जी ,पंकज गुप्ता जी, सुशील सिंह,माबुद अली जी ,उषावैष्णव, गौरी हथगेन जी, रेनू पांडे, समस्तमंचासीन पदाधिकारी गण, इस बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य ,जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, सभीमोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री व कार्य समिती सदस्य, कार्यकर्ता गण, मंडल के महामंत्री,उपाध्यक्ष व मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडलके सभी संयोजक- सहसंयोजक ,सभी बुथो केअध्यक्ष महामंत्री एवं बुथ के पदाधिकारी औरकार्यकर्ता गण, इस बैठक में उपस्थित रहे।

continue reading
पत्रकार पर लगाए गए झूठे आरोप के संबंध में जिला साहू संघ कबीरधाम ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के नाम सौपा ज्ञापन,..

पत्रकार पर लगाए गए झूठे आरोप के संबंध में जिला साहू संघ कबीरधाम ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के नाम सौपा ज्ञापन,..

Sawankumar 13-Jul-2021 144
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू


जिला साहू समाज ने पत्रकार पर लगाए गए सम्पूर्ण आरोप को बेबुनियाद, निराधार एवम  फर्जी बताते हुए शिकायत को खारिज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 
जिला साहू समाज ने बताया कि पत्रकार  की आवाज को दबाया जा रहा है, पत्रकार को बदनाम करने की कोशिस किया जा रहा है, तथा दोषी को पनाह देकर कुछ लोग द्वारा उनका हौसला बुलंद किया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है। 
विदित हो की कल दिनांक 12/7/21 को पोंडी के असलम द्वारा वेद साहू पर आरोप लगाया था ,की अवैध वसूली के पर पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया था। जिसको साहू समाज खंडित कर निष्पक्ष जांच कर दोषी पर सक्त और उचित  कार्यवाही की मांग किए। 

जाने किया है पूरा मामला।


कुछ दिनों पहले पोंडी के ग्रामीणों के द्वारा असलम खान को नेशनल हाईवे पोड़ी से जबलपुर मार्ग के ट्रक एवम अन्य वाहनों को रोड ने खड़ा करने को मना किया गया, क्योंकि जंक्शन  जगह  होने की वजह से लोगो की आवाजाही में परेशानी हो रही थी , इस जगह पर  कई बार बड़ी बड़ी  दुर्घटन की होती हुईं बची आने वालीं समय में दुर्घटना ही सकती हैं। परंतु असलम खान के द्वारा इस बात नजर अंदाज करते हुए ग्रामीणों को  अश्लिल गली गलोच करते हुए ग्रामीणों को वहा से भगा दिया। इस बात को शिकायत ग्रामीणों ने करने  वर्तमान चौकी प्रभारी से किया था ,लेकिन  उन्होंने ने भी  इस मानने में सुध नहीं लिया। इन समस्त मामले को ग्रामीणों ने वेद साहू जो की एक क्षेत्रीय पत्रकार है ।उसके पास जाकर बताए ।जिसको वेद साहू ने समझहिस तौर पर बात चीत करने पहुंचे,पर  असलम खान बात चीत को राजी नहीं थे, वेद के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी लेते हुए फर्जी आरोप की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।

ज्ञापन सौपने गए जिलाध्यक्ष शीतल साहू,महामंत्री बालाराम साहू,जयराम साहू महामंत्री,खिलेश्वर साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ठ, आगर साहू ,गोपाल साहू मौजूद रहे।
continue reading
मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना की बैठक

मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना की बैठक

Sawankumar 12-Jul-2021 220

स्थान :- कोरिया/ गोदरीपारा


 
 
मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ दुकान को स्थानांतरित करने के लिए करेगा निवेदन
शराब दुकान ना हटने पर हिंदू सेना करेगा उग्र आंदोलन जिसका पूर्ण जिम्मेदार होगा शासन प्रशासन
कोरिया जिला के अंतर्गत चिरमिरी नगर पालिक निगम के गोदरी पारा मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देगा के साथ शराब दुकान ना हटने पर उग्र आंदोलन की दी है चेतावनी को लेकर हुई आवश्यक बैठक
आपको बता दें कि कोरिया जिला के चिरमिरी गोदरी पारा में खुली शराब दुकान को लेकर जहां क्षेत्रवासियों में एक तरफ रोष व्याप्त है वहीं दूसरी ओर शराब दुकान हटाने के लिए हिंदू सेना की अहम बैठक हुई जिसमें कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ इस दुकान को हटाने के लिए आवेदन किया जाएगा यदि शराब दुकान शासन प्रशासन नहीं हटाता है तो हिंदू सेना शराब दुकान हटाने को लेकर भविष्य में उग्र आंदोलन करने के लिए बिवस रहेगा जिसका पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
 
continue reading
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने लिया जनरल परेड की सलामी . नशे की हालत में पाया तो खैर नहीं

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने लिया जनरल परेड की सलामी . नशे की हालत में पाया तो खैर नहीं

Sawankumar 10-Jul-2021 124

रिपोर्ट  - प्रहलाद साहू/ कबीरधाम


 
 
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा  पदभार संभालते ही   जिले के विभिन्न थानों एवं चौकी तथा कैंप में जाकर पुलिस के अधिकारी जवानों एवं वनांचल क्षेत्र वासियों तथा ग्राम वासियों से मुलाकात कर बेहतर पुलिसिंग कर अपराध में संलिप्त अपराधियों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयत्न किया जा रहा है, 
 
 
 
 
बता दें कि  :- कबीरधाम को अपराध मुक्त बनाया जा सके। पुलिस के अधिकारी जवानों को अनुशासित होकर बेहतर कार्य कर पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने की हिदायत दी जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा परेड मे उपस्थित सभी अधिकारी जवानों के परेड का निरीक्षण के दौरान  बेस्ट टर्न आऊट होने पर अधिकारी/कर्मचारियों को ईनाम दिया गया।
कर्मचारियों को पूर्णता अनुशासित 
रखने सख्त हिदायत दिया गया है, 
नशे का आदि कोई भी पुलिस का अधिकारी जवान है, तो स्वयं सुधर जाए तो बेहतर होगा . यदि मेरे समक्ष ऐसी शिकायत आई तो सख्त कार्यवाही कर निलंबित करने में थोड़ा भी विलंब नहीं किया जाएगा कहा . साथ ही
 असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नाबालिक बालक, बालिका, महिला, संबंधित अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।

 

continue reading
कई एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा..

कई एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा..

Sawankumar 10-Jul-2021 257

रिपोर्ट- प्रहलाद साहू/ कबीरधाम

 

 
कबीरधाम जिले में  शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा धारियों का हौसला बुलंद. नोटिस के बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासनिक अमला मौजूद होकर जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा जहां पर बनना है.धान खरीदी केंद्र 
आप को बता दे  कि कबीरधाम जिला के पूर्व विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर मैं सोसाइटी की कमी वर्षों से चली आ रही है .धान खरीदी के वक्त जगह की कमी के चलते स्कूल ग्राउंड में धान की खरीदी कि  जाति है .जिससे बच्चों की शिक्षा पर  बुरा असर पड़ता है . 
जहां सोसाइटी का निर्माण किया जाना है  वहां कई एकड़ सरकारी जमीन पर  सालों से अवैध कब्जा धारियों ने अपना हक जमा कर बैठे हुए हैं.जिस कारण कई शासकीय भवन का निर्माण नहीं हो पाता .और योजनाएं धरी की धरी रह जाती है यही कारण है कि वीरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र होते हुए भी बिछड़ता चला गया हालांकि पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया जाता है लेकिन कब्जा धारियों के ढंग के आगे पंचायत ढीली पड़ जाती है इस बार भी वैसा हुआ पंचायत द्वारा  अवैध कब्जा धारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी .बावजूद  कब्जा धारियों ने नहीं  माना तो प्रशासनिक अमला का सहारा लेना पड़ा पुलिस बल के साथ जेसीबी से अवैध कब्जा धारियों से कब्जा हटाया गया.इस बीच लोगों के साथ काफी नोकझोंक भी  हुए पंचायत प्रतिनिधियों को भला बुरा भी सुनना पड़ा  तब जाकर कब्जा हटाया गया अब देखना यह होगा प्रशासन की कार्यवाही शासकीय भूमि पर  कब्जा  हटपाती है  या फिर प्रशासन की प्रयास विफल होती है इस .बीच तहसीलदार  उपेंद्र किंडो . नायब तहसीलदार विनोद बंजारे पंच सरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे

 

 
continue reading
जिला साहू संघ ने नाबालिग बालिका  के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फाँसी देने की मांग की मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र।

जिला साहू संघ ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फाँसी देने की मांग की मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र।

Sawankumar 09-Jul-2021 185

रिपोर्ट-  प्रहलाद साहू

 
 
 
जिला साहू संघ कबीरधाम ने पिछले दिनों . बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद(लालखदान) ग्राम में साहू समाज की नाबालिग बालिका के साथ  दुष्कर्म कर हत्या करने वाले  आरोपियों को फाँसी की सजा देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन । साहू समाज द्वारा सौपे गए ज्ञापन में उन्होनें दर्शाया है कि पूर्व में दिल्ली में घटित हुई निर्भया कांड की तरह इस घटना ने भी पूरे प्रदेश को झकझोर के रखने बात साहू समाज ने की साथ मे मृतका के परिवार वाले को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करने की बात साहू समाज ने कही और नाबालिग बालिका के साथ हुए कृत्य को लेकर पूरे समाज कर लोगो मे सवेदना व्यक्त किये साथ मे उनके परिवार वालो को सहनशीलता की बात साहू समाज ने की वही ज्ञापन सौपते समय जिला अध्यक्ष शीतल साहू,जिला महामंत्री बालाराम साहू,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण साहू,जिला युवा अध्यक्ष चोवा राम साहू,धर्मराज साहू,श्रवण साहू,आनंद साहू,खेमराज साहू,पद्मनी साहू,राजकुमारी साहू,विद्या साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे।
continue reading
जिला कांग्रेस शहर ने मोदी सरकार द्वारा एक देश 5 वैक्सीन के दाम के विरोध में रायगढ़ सांसद के बंगले में लगाया गुलाब का फूल

जिला कांग्रेस शहर ने मोदी सरकार द्वारा एक देश 5 वैक्सीन के दाम के विरोध में रायगढ़ सांसद के बंगले में लगाया गुलाब का फूल

Rajesh 27-Apr-2021 72

रायगढ़-/-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस रायगढ़ अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक देश वैक्सीन के 5 दाम के विरोध में रायगढ़ सांसद के बंगले में गुलाब फूल लगाकर विरोध किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने विरोध करते हुए कहा कि अंधकार में डूबे हुए केंद्रीय सत्ता की तो हम याद दिलाना चाहते हैं की किस तरीके से कांग्रेस की सरकार ने पोलियो के खिलाफ जंग जीती अगर उस समय भी अलग-अलग वर्ग के लोगों को पोलियो के वैक्सीन अलग-अलग दाम होते तो आज शायद बड़ी माता और पोलियो जैसी बीमारियों के देश से उन्मूलन का काम कभी संभव नहीं हो पाता
18 वर्ष के अधिक युवा वर्ग को लगने वाले वैक्सीन एक देश और वैक्सीन के 5 दाम जो मोदी सरकार ने तय किये है निम्न है
को वैक्सीन मोदी सरकार 150 ₹ राज्य सरकार 600 ₹ प्राइवेट 1200
ठीक उसी प्रकार
को सील्ड मोदी सरकार 150 ₹ राज्य सरकार 400 ₹ एवम प्राइवेट 600 ₹ के दाम स्वीकार नहीं है यह पूरी तरह से सरासर लूट है इसे यह आपदा में अवसर भी नहीं अपितु आपदा में मोदी सरकार का व्यापार है यह जनता पर पड़ने वाला भयंकर बोझ है हम इसीलिए भाजपा के सांसद विधायक और पार्टी के बड़े नेता को गुलाब फूल देकर विरोध कर रहे हैं ताकि छत्तीसगढ़ की जनता को पता चले भाजपा पार्टी की करनी और कथनी में कितना फर्क है
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से
जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव,उपेन्द्र सिंह,राकेश पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष विकास ठेठवार,अमृत काटजू,वसीम खान,सोनू पुरोहित आदि उपस्तिथ थे

continue reading
दाह संस्कार के लिए कफन दफन की राशि हितग्राही को तत्काल कराया जाये मुहैया

दाह संस्कार के लिए कफन दफन की राशि हितग्राही को तत्काल कराया जाये मुहैया

Rajesh 26-Apr-2021 92

रायगढ़-/- नगर निगम रायगढ़ के उप नेताप्रतिपक्ष सीनु राव ने दाह संस्कार के लिए कफन दफन की राशि तत्काल हितग्राही को देने आयुक्त का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

उल्लेखनीय है कि कफन दफन का राशि तत्काल 2-3 घंटे में देने की योजना और परिषद का सर्व सहमति से लिया गया निर्णय है जिसका पालन होते नही देख भाजपा के गद्दावर नेता, वरिष्ठ पार्षद व निगम में उप नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि शोकाकुल को जिस समय उस राशि की अत्याधिक जरूरत है उसका काम आवे तब न देकर बाद में देना अपनी सेवा में कमी को दिखाता है। साथ ही इस करोना कॉल की महामारी में सभी की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है।

राव ने अपनी सहानुभूति उन लोगों के प्रति व्यक्त किया है जिन्होंने अपनो को खोया है। और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व साथ खड़े रहने की बात करते हुए कहा कि जो अपने हाथ मे है उसके प्रतिपादन में विलंब ठीक नही। अतएव जल्द से जल्द कफन दफन की राशि तत्काल हितग्राही को उपलब्ध करावे की मांग की है।

continue reading
एक अभियान, जो साबित होगा वरदान गौतम अग्रवाल, यह भी कहा कि जिम्मेदार लोग 20 लोगो को जागरूक करने का ले

एक अभियान, जो साबित होगा वरदान गौतम अग्रवाल, यह भी कहा कि जिम्मेदार लोग 20 लोगो को जागरूक करने का ले

Rajesh 26-Apr-2021 93

जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र व दैनिक समाचार पत्र के संचालक गौतम अग्रवाल ने आह्वाहन किया है कि वैक्सीन जरूर लगवाए, पूर्ण सुरक्षित और कारगर साबित हो रहा है। सामान्य नागरिक से लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी वहीं वैक्सीन लगवाया और सबको वैक्सीन लगाने का अपील भी किये है। वैक्सीन सबको लगे यह हम सबकी जिम्मेदारी है। आज भी कुछ लोगों में जागरूकता की कमी है। जिम्मेदार लोग कम से कम 20 लोगों को जागरूक करने का जिम्मेदारी ले, वे कोरोना से बचने के नियमों का पालन करने को प्रेरित करें।

उन्होंने आगे कहा कि नोवल कोविड 19, कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत घातक साबित हो रहा है। आंकड़े आये दिन बहुत इशारे कर रहे है। ऐसे में सामुहिक प्रयास की जरूरत है और एक होकर लड़ने की। हम सबको अपनी योगदान, खुद सुनिश्चित करना होगा। शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए जन जागरूकता लाना होगा।

सक्रिय युवा गौतम अग्रवाल ने अपने पापा जननेता स्व रोशनलाल के बताए पदचिन्हों पर चलकर जन जागरण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वैक्सीन जरूर लगवाने और कोरोना से बचने के उपायों को कम से कम 20 लोगों को प्रेरित करने का अपील किया है। आज भी जननेता रोशनलाल की छबि उनके सुपुत्र गौतम अग्रवाल की लीडरशिप में झलकता है।

continue reading

dpboss