CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

परलकोट , बी एस एन एल की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

परलकोट , बी एस एन एल की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

पखांजुर/ परलकोट क्षेत्र में BSNL की लचर व्यवस्था से परलकोट क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान है,पूरी शासन प्रशासन प्रणाली के लिए इंटरनेट या कहा जाए लिंक की बात तो सबसे जरूरी व सुविधाओ में से एक है जिसके चलते बैंक, पोस्ट ऑफिस ,न्यायालय, एवं निजी प्रतिष्ठान जैसे वित्तीय विभाग एवं अन्य सभी संस्थाये आये दिन लिंक फेल की बात कर अपनी विभाग को पूर्ण रूप से व सुचारू ढंग से नही ऑपरेट कर पा रहे है,जहाँ बैंकों में किसानों की भीड़ है दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस जैसे विभाग में बुजुर्गों एवं महिलाओं की लंबी लाइन देखने को मिल रहा, रोज सुबह दूर दराज से इस ताप्ती गर्मी में परलकोट क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण रोज अपनी निजी कार्य के लिए पखांजुर,बांदे,कापसी से अलग अलग,बैंकों,पोस्ट ऑफिस,तहसील कार्यालय से खाली हाथ लौटना पड़ता है,कियोकि अधिक्तर शासकीय कार्यालय में BSNL की लिंक जुड़ी हुई है,और ये BSNL नेटवर्क हफ्ते में दो से तीन दिन ही रहता है,इसके कारण क्षेत्र के गरीब किसानो आम जनता को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता,
continue reading
फुलझर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कार्यकरिणी का हुआ गठन

फुलझर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कार्यकरिणी का हुआ गठन

Sawankumar 10-Mar-2022 121

आप को बता दे कि पिछले दिनों गडफुलझर(बसना) में आगामी 02 वर्षों के लिए फुलझर फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठन के  संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमे सर्व सम्मति से संरक्षक प्रवीण प्रधान एवं संस्थापक लोकनाथ पटेल जी की उपास्थिति में निर्विरोध रूप से आगामी 2 वर्षों के लिए संगठन का विस्तार किया गया, अध्यक्ष पद के लिये श्री तरुण बारीक, उपाध्यक्ष - ख़िरसागर पटेल,कमलेश चौधरी, सचिव- शुभम् साहू, कोशाध्यक्ष - ब्रजेश कुमार पटेल, संगठन सचिव - सुनील नायक, सलाहकार - उमेश प्रधान, सह सचिव- सूरज प्रधान, मीडिया प्रभारी - सेतराम साहू,राजकुमार अग्रवाल. इन सभी को विभिन्न पद दिए गए, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का  उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पुष्पहार और तालिया से स्वागत किया गया, संरक्षक प्रवीण प्रधान ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में फुलझर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान के कार्य के साथ साथ, वृक्षारोपण, स्वच्छता और भी कई तरह के सामाजिक कार्य करने बात कही, अनुरोध चौहान ने बताया कि फुलझर फाउंडेशन से जुड़ने हेतु आगामी दिनों में वृहद रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को फाउंडेशन के उद्देश्य से अवगत करवाकर फाउंडेशन से लोगों को जोड़ा जाएगा.

continue reading
मानसिक विछिप्त महिला को रेस्क्यू कर ,  जिला प्रशासन की तत्परता से बची महिला की जान

मानसिक विछिप्त महिला को रेस्क्यू कर , जिला प्रशासन की तत्परता से बची महिला की जान

Sawankumar 04-Mar-2022 146
दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिला के हाई स्कूल ग्राउंड के पास पानी टंकी के ऊपर एक मानसिक विछिप्त महिला चढ़ गई जिसे विश्व मानव अधिकार परिषद  जिला इकाई के महासचिव चंद्रकांत छत्रिय के द्वारा देखा गया
                                     
 
उनके द्वारा मानवता का परिचय देते हुए  पुलिस थाना व नगरपालिका अधिकारी को जानकारी दी गई जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बड़ी मशक्कत के बाद उस महिला को सकुशलता पूर्वक नीचे की ओर उतारा गया व उसे तुरंत हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया बता दे महिला मानसिक रोगी विछिप्त थी

 
continue reading
11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कमर्चारी की मौत  फिर उसके बाद..

11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कमर्चारी की मौत फिर उसके बाद..

Sawankumar 18-Feb-2022 346

आप को बता दे कि पामगढ़ में 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कमर्चारी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने 2 घण्टे तक चक्काजाम से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बन्द था. परिजन में इस बात को लेकर आक्रोश था कि बिना सूचना के शव को उठा लिया गया था. परिजन ने मुआवजे की मांग की था. चक्काजाम के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद थी. बाद में, पेट्रोल पंप संचालक द्वारा 1 लाख रुपये मुआवजा राशि देने के बाद मामला शांत हुआ. 

दरअसल, पामगढ़ के अकलतरा मोड़ के पास जुनेजा पेट्रोल पंप में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब कर्मचारी आशीष निर्मलकर, झंडा लगाने के लिए ऊंची सीढ़ीनुमा लोहे को लेकर जा रहा था और वह 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया. करंट से आग लग गई और पम्प कर्मचारी धूं-धूं कर जलने लगा था. यहां मौके पर ही कर्मचारी आशीष निर्मलकर की मौत हो गई थी. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी. यहां जब परिजन पहुंचे तो इस बात को लेकर आक्रोशित हो गए कि बिना सूचना के शव को मौके से उठा लिया गया था. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है और करीब दो घण्टे से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम था. यहां पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर थी और सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी. पेट्रोल पंप संचालक द्वारा 1 लाख रुपये मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ।
पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया ने बताया कि घटना के बाद चक्काजाम किया गया था. पेट्रोल पम्प संचालक ने 1 रुपये की मदद की है. फिलहाल, मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया है।
continue reading
पत्रकार रवि सिंह पर हुई FIR की गूंज पहुंची राजधानी तक...वायरल चैट के खबर प्रकाशन पर...SP से मिला पत्रकार समूह...पुलिस की खबरों का बहिष्कार.. निंदा प्रस्ताव... रायपुर प्रेस क्लब ने दिया समर्थन...

पत्रकार रवि सिंह पर हुई FIR की गूंज पहुंची राजधानी तक...वायरल चैट के खबर प्रकाशन पर...SP से मिला पत्रकार समूह...पुलिस की खबरों का बहिष्कार.. निंदा प्रस्ताव... रायपुर प्रेस क्लब ने दिया समर्थन...

Sawankumar 11-Feb-2022 121

कोरिया जिले के पत्रकार रवि रंजन सिंह पर पुलिस द्वारा अजाक थाने में एक्ट्रोसिटी एक्ट व धारा 505 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने के विरोध में आज कोरिया, सूरजपुर व सरगुजा जिले के विभिन्न संगठनों के पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मिलकर ज्ञापन सौंप कर इसे विद्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया व FIR के खात्मे का आग्रह किया।

जिस पर SP प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि अन्याय नही होगा..मामले की जाँच चल रही है..चैट वायरल करने वाले तक पुलिस पहुंचने वाली है...
पुलिस अधीक्षक के आश्वासन से सभी पत्रकार सन्तुष्ट नजर नही आए व एक बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए रवि सिंह के साथ जब तक इंसाफ नही होता तब तक पुलिस की खबरों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
क्या है पूरा मामला-
दरअसल एक व्हाट्सएप ग्रुप में पुलिस अधिकारियों की आपसी चैटिंग को मोबाईल नम्बर 7049646355 से वायरल किया गया। जिसे आधार बना कर रवि रंजन सिंह ने इस सम्बंध में खबर का प्रकाशन किया गया।  जिसके बाद पुलिस विभाग के ही एक ASI ने अजाक थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई जिस पर रवि के खिलाफ FiR दर्ज की गई।

 
 
सायबर टीम पर प्रश्न ?-
पुलिस के पास अपनी सायबर टीम है। लेकिन सायबर सेल अब तक न तो व्हाट्सएप चैट की सत्यता की जांच नही कर पाई और किसने चैट को वायरल उस तक पहुंच पाई है। तो क्या यह माना जा सकता है कि कोरिया की सायबर सेल केवल मोबाइल लोकेशन ट्रेस ही कर पाती है। जबकि पुलिस को चाहिए था कि IT एक्सपर्ट की मदद से इस कथित फर्जी चैट को बनाने व उसे वायरल करने वाले तक पहुंचने की जद्दोजहद जहद करती जो असली मास्टर माइंड है। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि  पुलिस ने अपनी ऊर्जा पुरानी खबरों के प्रकाशन को लेकर रवि सिंह के खिलाफ ही मामला दर्ज कराने में लगा दी।

रायपुर प्रेस क्लब समर्थन में,DGP से करेंगे मुलाकात- रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडरे ने भी रवि रंजन सिंह मामले में अपना समर्थन देते हुए इसे पुलिस की ज्यादती बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले से DGP छग को अवगत कराया जाएगा।
continue reading
प्राइवेट टावर टेक्नीशियन,  में रोष कम वेतन पर 24 घंटा ड्यूटी फिर भी वेतन में कटौती

प्राइवेट टावर टेक्नीशियन, में रोष कम वेतन पर 24 घंटा ड्यूटी फिर भी वेतन में कटौती

Sawankumar 16-Jan-2022 830

आप को बता दे कि प्राइवेट टावर कंपनियों में काम कर रहे टेक्नीशियन को मानसिक गुलाम बनाकर रखा गया है जहां टावर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि लगभग सभी जिलों के कर्मचारी अधिकारियों का शोषण के शिकार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि एक टेक्नीशियन को अनुमान 10 टावर से लेकर 20- 25 टावर तक देखने के लिए 24 घंटे की नौकरी करनी पड़ती है उसके बाद बदले में तनखा के नाम पर किसी टेक्नीशियन को महीने की तनखा 12000 से ₹17000 तक का वेतन ही दिया जाता है तथा इन सभी साइट पर अपनी खुद की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल टेक्नीशियन द्वारा किया जाता है । जबकि इन टावरों पर पेट्रोल का खर्च महीने में लगभग 5000 तक का खर्च आता है कर्मचारियों का कहना है कि सरकार क्यों नहीं प्राइवेट कंपनियों को टेक्निकल कार्य के लिए 8 घंटे का शेड्यूल के हिसाब से काम करवाती है वही टेक्नीशियन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में टावर बहुत दूर-दूर में लगे होते हैं और उन सभी तक पहुंच तुरंत पाना तत्काल संभव नहीं होता है इसलिए पहले कंपनियों द्वारा गार्ड रखा जाता था जिसके बाद बिना गार्ड के कर दिया गया अब उसकी सारी जिम्मेदारी टेक्नीशियन की होती है टावर के मेंटेनेंस की हालत बहुत दयनीय स्थिति पर पहुंच चुकी है टावर में लगने वाला बैटरी बैंक जो कि पहले 3 वर्षों में बदल दिया जाता था अब उसे 5 वर्षों में बदलने का कार्य किया गया है जबकि पहले की अपेक्षा अब आने वाले बैटरी बैंक के गुणवत्ता में काफी कमी आई है उसके बावजूद भी टावर कर्मचारियों पर ऐसे मनमानी रवैया अख्तियार किए जाते हैं। समय रहते यदि इन कर्मचारियों की मुसीबतों और जरूरतों को ध्यान नहीं दिया गया तो एक समय ऐसा आएगा कि टेक्नीशियन मानसिक तनाव की बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे टेक्नीशियन का कहना है कि हमें सम्मानजनक तनख्वाह एवं कन्वेस दिया जाए । यदि हमें सम्मानजनक सैलरी तथा कन्वेंस मिले एवं कार्य करने का समय निर्धारित हो जैसा कि भारतवर्ष के सरकारी संस्था तथा संविधान में 8 घंटे की नौकरी ही निहित की गई है उसी प्रकार हमारी भी नौकरी को 8 घंटे करके सम्मानजनक स्थिति में लाने की सरकार कोशिश करें और इन प्राइवेट कंपनियों के ऊपर दिशा निर्देश जारी करें जिससे भारतवर्ष के कर्मचारियों का सम्मान अन्य देशों व अन्य देशों के लिए मिसाल कायम हो सके

continue reading
भगवती मानव कल्याण संघ द्वारा नशा मुक्त सद्भावना रैली निकला गया किया गया

भगवती मानव कल्याण संघ द्वारा नशा मुक्त सद्भावना रैली निकला गया किया गया

Sawankumar 02-Jan-2022 253

कोरिया। जिला कोरिया के चिरमिरी शहर में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2021 से दिनांक 01 जनवरी 2022 तक, एक सम्पूर्ण दिन के लिए 24 घंटे का दुर्गा चालिसा पाठ एवं 2 घंटे की आरती का कार्यक्रम रखा गया था, जिसका समापन नव वर्ष के प्रथम दिन किया गया।

 
मध्यप्रदेश के जिला सहडोल में स्थान मऊ में स्थित सिद्धाश्रम धाम के भगवती मानव कल्याण संगठन के गुरू परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र महाराज 
 
 
 
द्वारा 15/04/1997 से अनंत काल के लिए अखंड चालीसा पाठ चलाया जा रहा है, जिनका मूल उद्देश्य समाज हित के लिए, लोगों को मांसाहार एवं नशामुक्त बना कर एक सुखी जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है, साथ ही साथ भगवती मानव कल्याण संगठन समाज हित में एवं सहायता की आवश्यकता पड़ने पर समाज के भिन्न-भिन्न लोगों से मुलाकात कर समाज सेवा के लिए भी जाना जाता है।
continue reading
राष्ट्रीय कॉलरी वर्कर्स फेडरेशन  (आरसीडब्ल्यूएफ) की जनरल काउंसिल की बैठक चिरिमिरी स्थित फेडरेशन कार्यालय  सामुदायिक भवन में संपन्न हुई

राष्ट्रीय कॉलरी वर्कर्स फेडरेशन (आरसीडब्ल्यूएफ) की जनरल काउंसिल की बैठक चिरिमिरी स्थित फेडरेशन कार्यालय सामुदायिक भवन में संपन्न हुई

चिरिमिरी ष्ट्रीय कॉलरी वर्कर्स फेडरेशन (आरसीडब्ल्यूएफ) की जनरल काउंसिल की बैठक चिरिमिरी स्थित फेडरेशन कार्यालय  सामुदायिक भवन में संपन्न हुई, उक्त बैठक के मुख्य अतिथि डॉ विनय जायसवाल विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा एवं अध्यक्षता रामानंद पांडे हसदेव क्षेत्र द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित रामकुमार दुबे एवं रतन लाल मालवीय जी के तैल चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित करते हुए इस वर्ष दिवंगत हुए यूनियन पदाधिकारियों एवं देश के महत्वपूर्ण लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।

 
 
 
जरनल काउंसिल द्वारा पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से ठेका मजदूरों के अधिकारों और उनके कानूनी हक को दिलाये जाने हेतु ठेका प्रणाली में आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों की वेतन, कार्य की समय,प्राप्त सुविधाओं और सीएमपीएफ की विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव, दूसरा-आमाडांड परियोजना जमुना कोतमा के 64आश्रित कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र को प्रबंधन द्वारा  नियमविरुद्ध रूप से निरस्त करने और शेष कर्मचारियों का प्रकरण को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने तीसरा-वर्क्स कमेटी (कर्म समिति) का कोल इंडिया में गठन करने हेतु चौथा-औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अंतर्गत शिकायत निवारण व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर एसईसीएल में गठित करने पांचवा-एसईसीएल के स्टैंडिंग आर्डर में मजदूरों के हितार्थ संशोधन हेतु ,प्रस्ताव लाए गए जिसे जनरल काउंसिल द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया
 
 
 
 
कार्यकारिणी की बैठक के मुख्य अतिथि डॉ विनय जायसवाल द्वारा यूनियन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके द्वारा किए मजदूर हित में किये गए गौरवपूर्ण  योगदान की सराहना करते हुए यूनियन को मजबूती दिलाए जाने हेतु हरसंभव सहयोग करने की बात कही गई,महामंत्री प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे द्वारा ठेका श्रमिकों एवं आमाडांड परियोजना में अवैध रूप से डिसमिस हुए मजदूरों के लिये लड़ाई लड़ने की बात कही गयी तत्पश्चात संगठन का वार्षिक चुनाव किया गया। बैठक को रामानंद पांडेय,सुरेश अग्रवाल ,वाचस्पति दुबे,मोहनलाल प्रजापति,शारदा दुबे, राजेंद्र गुप्ता,दयावंत दुबे, वरुण शर्मा, मनोज जैन द्वारा संबोधित किया गया बैठक में प्रमुख रूप से युसूफ खान,पिंटू सोनवानी,ह्रदयसिंह,बलराम,नौशाद खान,सजल कर,सुबोध गांगुली,राम सहित यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।
 

 

continue reading
छत्तीसगढ़ के जेलों में हुई संदर्शको कि नियुक्ति भागवत साहू बने उपजेल मनेन्द्रगढ़ के संदर्शक ।

छत्तीसगढ़ के जेलों में हुई संदर्शको कि नियुक्ति भागवत साहू बने उपजेल मनेन्द्रगढ़ के संदर्शक ।

Sawankumar 07-Dec-2021 118

राज्य के केंद्रीय जेल, उपजेल और जिला जेलों में कुल 30 अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति की गई है. नियुक्ति से जेलों के संचालन में सहयोग मिलेगा. ।

.   
रायपुर: राज्य के जेलों में 30 अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति की गई है. राज्य में 3 केंद्रीय जेल, 12 जिला जेल और 15 उपजेलों में अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य शासन ने अधिसूचना जारी की है.।

कौन होते हैं संदर्शक

संदर्शक 2 प्रकार के होते हैं. पदेन संदर्शक और अशासकीय संदर्शक. अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति सरकार करती है. जेलों की व्यवस्थाओं को लेकर इनकी नियुक्ति होती है. संदर्शक जेल के दौरा कर सकता है. कैदियों को मिलने वाली सुविधा और कैदियों को हो रही असुविधा को लेकर समय-समय पर समीक्षा कर सकता है. मुख्य रूप से इनका काम जेल में व्यवस्थाओं की जांच का होता है.

 

continue reading
कोरिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च नपा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था चुस्त करने की है कवायद

कोरिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च नपा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था चुस्त करने की है कवायद

Sawankumar 02-Dec-2021 127

बैकुंठपुर में कोरिया पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कई मार्गो से होकर पुलिस के जवानो का फ्लैग मार्च गुजरा। विदित हो कि बैकुंठपुर एवं शुवपुर चरचा में नपा चुनाव होना है।

जिसके नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख दिनांक 03.12.2021 है, चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था चुस्त करने हेतु आज कोरिया पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

 

फ्लैग मार्च बैकुंठपुर शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। उक्त फ्लैग मार्च में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर, थाना प्रभारी बैकुंठपुर, यातायात प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
सेल्फ डिफेंस एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मिडिल स्कूल अरेकेल में आत्मरक्षा अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए तैयार करने में मदद

सेल्फ डिफेंस एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मिडिल स्कूल अरेकेल में आत्मरक्षा अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए तैयार करने में मदद

बता दे कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में दस दिवसीय सेल्फ डिफेंस एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन आफ छत्तीसगढ़ एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के साथ में विश्वास एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से दस दिवसीय सेल्फ डिफेंस एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
 
पूनम सिदार एवं वंशिका चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देकर आत्मरक्षा हेतु विभिन्न तकनीकों को सिखाया गया।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक प्रेमचंद साव ने कहा कि आत्मरक्षा अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए तैयार करने में मदद करती है और मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करती हैं।आज के समय में जहाँ पर हर समय जीवन खोने का खतरा बना हुआ रहता है ऐसे में खासकर लड़कियों एवं महिलाओं को स्वरक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है।सभी को अपने जीवन की रक्षा करना महत्वपूर्ण होता है।आत्मरक्षा के उपाय बताते हुए प्रधान पाठक प्रेमलाल कैवर्त ने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को स्वयं की रक्षा करने का अधिकार देता है। शिक्षक हीराधर साव ने भी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु एवं व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल एवं प्राथमिक शाला अरेकेल के सभी छात्र छात्राएंँ शामिल हुए।सेल्फ डिफेंस एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर    के आयोजन में शिक्षक प्रेमचंद साव,हीराधर साव,प्रेमलाल कैवर्त,राजकुमार निषाद,शिक्षिका सरिता सिदार,ज्योत्सना साहू,आसमां परविन,पूनम सिदार,वंशिका चौहान,अशोक भोई आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
continue reading
चिरमिरी वार्ड क्रमांक 01 चित्ताझोर के सामुदायिक भवन में मितानिन दिवस मनाया गया।

चिरमिरी वार्ड क्रमांक 01 चित्ताझोर के सामुदायिक भवन में मितानिन दिवस मनाया गया।

Sawankumar 23-Nov-2021 87
चिरिमिरी - आप को बता दे कि मितानिन दिवस को ले कर सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन भाजपा के वरिष्ठ सदस्य पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार के द्वारा किया गया, जहां शहर भर की समस्त मितानिन बहनों ने एकत्रित हो कर हर्षोल्लास के साथ मितानिन दिवस मनाया और संतोष कुमार के द्वारा वहां उपस्थित समस्त मितानिन बहनों के लिए खाने की भी सम्पूर्ण व्यवस्था की गई।
 
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिरमिरी क्षेत्र की मितानिन समूह की एरिया कॉर्डिनेटर पूर्णिमा साहू, मितानिन प्रशिक्षक यशोदा, मितानिन प्रशिक्षक यशोदा, मितानिन प्रशिक्षक वीर कुमारी, मितानिन प्रशिक्षक अल्क बर्मन, मितानिन प्रशिक्षक ताजून देवी, मितानिन प्रशिक्षक हेमन्ती यादव, मितानिन प्रशिक्षक सुमिता, मितानिन प्रशिक्षक लक्ष्मी देवांगन, एवं चिरमिरी क्षेत्र की समस्त 169 मितानिन बहने सम्मिलित हुईं और सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल एवं संभव बनाया, जहां सबने मिलकर आपस में काफी मनोरंजन भी किया, साथ ही साथ, सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने, पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, 
महिला एवं बाल स्वास्थ्य के प्रति जानकारियां, महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य को ले कर विभिन्न रूप से
जागरूकता अभियानों के विषयों पर चर्चा भी की।
 
आपको बता दें कि मितानिन दिवस हर वर्ष को 23 नवंबर के दिन मनाया जाता है, इस अवसर पर हर साल शहर भर की समस्त मितानिन बहनें सम्मिलित हो कर आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे से मेल मिलाप करती हैं, और समाज में अपने विभिन्न तरह की ज़िम्मेदारियों के प्रति एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करती हैं, असल मायने में मितानिन बहनों को समाज के मुख्य हिस्से के रूप में भी देखा जा सकता है जो समाज हित में समाजसेविका के रूप में तत्पर रहती हैं।
continue reading
नागपुर हाल्ट स्टेशन में टिकट नहीं, यात्री हो रहे परेशान सार्थक निराकरण के लिए डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य डोमरु रेड्डी ने की रेल अधिकारियों से बात

नागपुर हाल्ट स्टेशन में टिकट नहीं, यात्री हो रहे परेशान सार्थक निराकरण के लिए डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य डोमरु रेड्डी ने की रेल अधिकारियों से बात

Sawankumar 23-Nov-2021 215

महेश प्रसाद की - रिपोर्ट -              चिरमिरी - नागपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन में टिकट न मिलने से इन दिनों मेमू ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री काफी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हैं। विगत कुछ दिनों से यहाँ से सफर प्रारम्भ करने वाले यात्री जब टिकट काउंटर में टिकट की मांग करते है तो टिकट बिक्री स्टॉफ की तरफ से टिकट न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया जा रहा है, जिससे काफी समय से यात्रियों को बिना टिकट के ही आगे की यात्रा करनी पड़ती है। नतीजतन कई यात्रियों को टिकट न होने के कारण टीटीई से फाइन भी कटवानी पड़ती है। इसके अलावा कुछ यात्री तो टीटीई के भय से अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दर्रीटोला, उदलकछार, बिजुरी या फिर अन्य स्टेशनों में उतरकर जल्दबाजी करते हुए टिकट भी लेते हैं, जबकि उस बीच में ट्रेन का स्टॉपेज मात्र 2 से 3 मिनट का ही होता है।


यात्रियों से मिली जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इन समस्याओं के उचित निराकरण के लिए क्षेत्र के सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त के द्वारा नामित बिलासपुर रेल मण्डल के रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक सहित अन्य रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई, जिससे कि नागपुर रेलवे हाल्ट स्टेशन में जल्द से जल्द रेलवे टिकट की समस्या का समाधान हो सके ताकि भविष्य में यात्रियों को टिकट लेने की जल्दबाजी के कारण कोई दुर्घटना न हो। वही अधिकारियों के द्वारा भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर, त्वरित निराकरण के उचित दिशा - निर्देश दिए गए हैं। श्री रेड्डी ने बताया कि रेल उपभोक्ताओं को उचित सुविधा दिलाने के लिए पहल करने के लिए ही सांसद जी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वो पूरे लगन और निष्ठा के साथ क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं के लिए अपनी इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे

 

continue reading
श्रीराम पर आयोजित काव्य पाठ "दस्तक" में देश के युवा कवियों ने दी दिल्ली में शानदार प्रस्तुति - मल्लिका रुद्रा

श्रीराम पर आयोजित काव्य पाठ "दस्तक" में देश के युवा कवियों ने दी दिल्ली में शानदार प्रस्तुति - मल्लिका रुद्रा

Sawankumar 20-Nov-2021 179
रिपोर्ट - महेश प्रशाद
 
चिरमिरी - कोयला नगरी चिरमिरी की कवियित्री श्रीमती मल्लिका रुद्रा ने अपने साहित्य प्रेम और प्रतिभा से लगातार अपने काव्यपाठ और ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का नाम रौशन किया है। आज पुनः उन्होंने एक अनोखे कार्यक्रम के आयोजन में सम्मिलित होकर लौटने के बाद बताया कि विगत कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी रोहिणी दिल्ली के टेक्निया सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, "दस्तक" का आयोजन किया गया। अपने तरह का यह अनोखा कार्यक्रम पूरे देश के युवा कवियों के लिए स्वर्णिम अवसर होता है। इस वर्ष भी देश भर से चयनित श्रेष्ठ 15 रत्न युवा कवियों को चुनकर एक माला में पिरोने का कार्य चिरमिरी क्षेत्र की डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल की हिंदी अध्यापिका श्रीमती मल्लिका रुद्रा ने किया। 

राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री अशोक बत्रा के संयोजन व श्रीमती मल्लिका रुद्रा के सह - संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कवियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जगदीश मित्तल की अध्यक्षता व डॉ. अशोक बत्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह उपस्थित रहे, सम्मानित अतिथि के रूप में बाबा सत्यनारायण मौर्य, श्याम सुन्दर अग्रवाल, राम कैलाश गुप्ता, संजीव गोयल, रोजी अग्रवाल व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अतिथियों के सम्मान के बाद युवा कवि हरीश पटेल छत्तीसगढ़ व श्रीमती शशि श्रेया के संचालन में सरस्वती वंदना के साथ यह कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ। सभी कवियों ने श्रीराम पर केंद्रित कविता का पाठ कर श्रोताओं को कई बार खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। छत्तीसगढ़ से उमाकांत टैगोर, बिहार से प्रशांत बजरंगी, दिल्ली से  पीयूष मालवीय, बुंदेलखंड से गोपाल पांडे, कुमारी ऋतिका, कुमारी पी. दिव्या द्विवेदी, तमिलनाडु से वैभव अवस्थी, गुजरात से श्रीमती मधु गौड़, हिमाचल से जीवन लाल, राजस्थान से सुश्री रोहिणी, कुमारी उन्नति, काशी से अभिजीत, कुमारी अंकिता आदि ने भी श्रेष्ठतम काव्यपाठ किया। 

राष्ट्रीय कवि संगम ने अपने नि:स्वार्थ सामर्थ्य से भारत के कोने - कोने से नव अंकुरित युवा कवियों को खोजा और राष्ट्रीय जागरण से ओत - प्रोत कर मंच प्रदान किया एवं उन्हें देश के सुपुर्द किया। यह आयोजन नवांकुर कवियों को मंच प्रदान कर भारतीय संस्कृति से सुसज्जित कर, उन्नत चरित्र के साथ राष्ट्र हित के लिए प्रोत्साहित करने हेतु है। इस तरह के अनोखे राष्ट्र हित के कार्य को चिरमिरी क्षेत्र की श्रीमती रुद्रा ने संयोजित किया एवं दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर कुशलता से मंच संचालन कर इस कार्यक्रम को संचालित भी किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का खास पहलू यह भी है कि इन युवा कवियों को सुनने के लिए दर्शक दीर्घा में देश के वरिष्ठ कवि पी.के. आजाद, सुदीप भोला, योगेन्द्र शर्मा, शिव कुमार व्यास, महेश शर्मा आदि हस्तियाँ उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगदीश मित्तल एवं भारत के सुप्रसिद्ध भाषा विद्, लेखक डॉ अशोक बत्रा ने श्रीमती मल्लिका रुद्रा को प्रतीक चिह्न द्वारा सम्मानित किया। यह कार्यक्रम देश - विदेश में व स्वामी न्यूज चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। अपने शहर के इस कवयित्री के सफलता पर चिरमिरी क्षेत्र के पूर्व महापौर डमरू रेड्डी ने इस कार्य के लिए शुभकामनाएँ व बधाई प्रेषित किया है। समाज और भारत के लिए उनकी सेवा जन-जन को प्रेरित करती रहेगी।
continue reading
हल्दीबाड़ी यातायात चौक में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव बने पत्रकारों का किया गया भव्य स्वागत

हल्दीबाड़ी यातायात चौक में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव बने पत्रकारों का किया गया भव्य स्वागत

Sawankumar 18-Nov-2021 86

कोरिया जिले के पत्रकार महेश प्रसाद एवं सत्येंद्र सोनी को क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में पद मिलने पर हल्दीबाड़ी के यातायात चौक में कोरिया जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी की अगुवाई में किया गया आपको बता दें कि गाजे बाजे के साथ दोनों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया वही जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों में मिठाई भी बांटी गई आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सावन कुमार, अविनाश विश्वकर्मा, मुस्ताक कुरैशी, कविराज विश्वकर्मा, हरिहर बेहरा, राज मरावी, बाला राव, आयूब अंसारी, देवाशीष गांगुली, सुरेश कुमार, संजीव कुमार,  हेमंत कारफार्म, कृपा दुबे उपस्थित रहे।

continue reading
नीलांचल सेवा समिति के एक और कार्यालय का हुआ उद्घाटन

नीलांचल सेवा समिति के एक और कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Sawankumar 28-Oct-2021 79

महासमुंद -छत्तीसगढ़, लोखनाथ खूंटे की रिपोर्ट



परसवानी में नीलांचल सेवा समिति का नया सेक्टर बड़े जोश और उत्साह के साथ जनहित कार्य के लिए शुभारंभ किया गया जिसमें हजारो की  संख्या में लोग शामिल हुए नीलांचल सेवा समिति एक गैर-सरकारी एनजीओ है। परसवानी पहुंचने पर सबसे पहले तो निलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक  श्री संपत अग्रवाल जी का कीर्तन ढोल नगाड़े  के साथ जय जगन्नाथ स्वामी जय नीलांचल का जयकारा लगाते हुए  समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात संपत अग्रवाल के द्वारा फीता काटकर एवं श्री जगन्नाथ स्वामी जी के पूजा पाठ करके नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। एवं सैकड़ों लोगों  के साथ पैदल यात्रा कर गांव के बीच मंदिर तक पहुंचे, इस दौरान गांव के बीच गली गली में महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा पुष्प हार एवं वस्त्र परिधान एवं मुकुट से संपत अग्रवाल जी का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात संपत अग्रवाल जी के द्वारा आम जनता को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से आम जनता के सुख दुख में साथ देने का वादा किये।एवं क्षेत्रवासियों को श्रीफल एवं वस्त्र परिधान से सम्मानित किये। क्षेत्रवासियों से एवं बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिये, नीलांचल सेवा समिति के जनहित कार्य से लोग इतने खुश नजर आ रहे हैं कि हर क्षेत्र में नीलांचल सेवा समिति का गुणगान किया जा रहा है और लोग लगातार नीलांचल सेवा समिति से जुड़ते जा रहे हैं
नीलांचल सेवा समिति सेक्टर कार्यालय शुभारंभ के शुभ अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक संपत अग्रवाल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, स्वप्निल तिवारी, शिव किशोर साहू , प्रमोद प्रधान सेक्टर प्रभारी परसवानी, लोकेश प्रधान सह सेक्टर प्रभारी परसवानी, किरण पटेल, प्रकाश सिन्हा, इत्यादि लोगों के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


 
continue reading
महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस डीएम अवस्थी द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस डीएम अवस्थी द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

Sawankumar 27-Oct-2021 203
ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संवेदनशीलता व सजगता से ड्यूटी करने के दिए गए निर्देश*

 
 समारोह में आए अतिथि, प्रतिभागी एवं दर्शकों से संवेदनशीलता एवं विनम्रता पूर्ण व्यवहार अपनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए दिए निर्देश*
 
 
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस श्री डी एम अवस्थी द्वारा आज साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 28-29-30 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह साइंस कॉलेज ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. उनके द्वारा संपूर्ण मेला स्थल व कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया.
 
पुलिस महानिदेशक महोदय  ड्यूटी में लगे हुए समस्त अधिकारी गणों को साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में ड्यूटी के विषय में आवश्यक निर्देश भी दिए गए. 
 
श्री अवस्थी द्वारा सभी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस आदिवासी नृत्य समारोह में बेहद संवेदनशीलता से एवं सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिए गए कार्यक्रम में आने वाले समस्त अंतरराष्ट्रीय व अंतर राज्य प्रतिभागियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई l.
 
पुलिस महानिदेशक महोदय के निरीक्षण एवं ब्रीफिंग के दौरान रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल समेत संपूर्ण कार्यक्रम में लगे समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
हाथी इलाको में तपकरा हाथी गश्तीदल ऐसे करती है ग्रामीणो को सतर्क और करते है ग्रामीणों की सुरक्षा ।

हाथी इलाको में तपकरा हाथी गश्तीदल ऐसे करती है ग्रामीणो को सतर्क और करते है ग्रामीणों की सुरक्षा ।

Sawankumar 25-Oct-2021 92

फरसाबहार/जशपुर



तपकरा जहां नागलोग के नाम से विख्यात है उसके साथ ही यहां की प्राकृतिक अनुकूलन के कारण जंगली हाथी भी वर्षभर रहते है बताया जाता है कि यहां के वन कर्मचारी प्रतिदिन प्रभावित इलाकों में रात्रि के समय भ्रमण कर सायरन के माध्यम से ग्रामीणों को अलर्ट कर ,ग्रामीणों के जमवाड़ा स्थल में सुरक्षित रहने का उपाय एवं हाथी आने पर क्या करें?क्या न करें बताया जाता है ।

ग्राम खारीबहार के (कदलीमुण्डा) में जब पत्रकार ने आधीरात को हाथी की मौजूदगी  जायजा ली तो पता चला की यहां हप्तेभर से 11 हाथियों  का विचरण है ।ओडिसा बॉर्डर से लगे गांव होने के कारण रात को ओडिसा एवं दिन को छत्तीसगढ़ के जंगल मे आ जाते है ।

वनविभाग रविवार रात को हाथी गस्ती दल के कर्मचारी श्री नंदकुमार यादव ,दुर्गेशनंदन ,वाहन चालक से सीधी बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में हाथी बरकसपाली ,जमुना ,एवं ओडिशा के सरहद खारीबहार में उपस्थिति है सभी प्रभावित ग्रामों में भ्रमण कर जंगली हाथी से दूरी बंनाने तथा विभाग के नियमो का पालन के लिए ग्रामीणो को हिदायत दिया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अभी हाथी ओड़िसा की तरफ चले गए है शोमवार को रात को देखा गया था लेकिन अब नहीं है।
continue reading
बिलासपुर पुलिस ने 16 हुक्का बारो पर कोटप्पा अधिनियम के तहत किया कार्यवाही...

बिलासपुर पुलिस ने 16 हुक्का बारो पर कोटप्पा अधिनियम के तहत किया कार्यवाही...

Ibtesam Deshmukh 24-Oct-2021 64

 बिलासपुर पुलिस की टीम ने बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 16 हुक्का-बारो पर चेकिंग कार्यवाही कर 02 हुक्का बार पर कोटप्पा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की । वही जांच कार्यवाही लगातार जारी है।

continue reading
 डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से जिले के लगभग 6 हज़ार लोगों को मिला लाभ योजना अंतर्गत 3. 69 करोड़ तक की राशि की दी गयी मदद

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से जिले के लगभग 6 हज़ार लोगों को मिला लाभ योजना अंतर्गत 3. 69 करोड़ तक की राशि की दी गयी मदद

Sawankumar 24-Oct-2021 102
कोरिया राज्य शासन द्वारा शुरू की गई डॉ  खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से सोनहत के 55 वर्षीय जगत राम को इलाज के खर्च में मदद मिली। बीते वर्ष ही उनका ऑर्थोपेडिक सर्जरी हुई जिसमें 15 हज़ार रुपये तक का खर्च आया, पर योजना के तहत उन्हें बीमा राशि की सुविधा मिली और उनका निःशुल्क इलाज हो पाया है।
इसी तरह खड़गवां के मनीष कुमार को भी ऑर्थो सर्जरी में शासन की इस योजना के तहत सहायता मिली और आज वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। सरभोका की सुनीला साकेत को 25 जनवरी 2021 को इलाज में लगे 16 हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत मिला।
नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। हर क्षेत्रए वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा समय-समय पर योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने एवं इलाज में होने वाले व्यय में मदद करने के लिए राज्य शासन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है।
योजनांतर्गत पात्र परिवारों को चिन्हांकित बीमारियों के इलाज हेतु गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 50 हजार से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। जिले में वर्ष 2020 से सितम्बर 2021 तक कुल 5 हजार 976 लोगों को योजना से लाभ हुआ है और 3 करोड़ 69 लाख 53 हजार 968 रुपए की राशि की मदद की गई है
continue reading
dpboss