CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

बैलगाड़ी योजना वाली जमीन पर पुनः व्यापार शुरुआत किया जा सकता है विधायक डॉ. विनय जयसवाल..

बैलगाड़ी योजना वाली जमीन पर पुनः व्यापार शुरुआत किया जा सकता है विधायक डॉ. विनय जयसवाल..

Sawankumar 26-Dec-2022 217
एमसीबी/ चिरमिरी । नवीन जिले एमसीबी के मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल व्यापार एवं उद्योग प्रतिनिधि रफीक मेमन  विधायक के निर्देश पर काफी लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक विवाद को सुलझाने के लिए  प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को पत्र लिखकर निवेदन करते हुए अवगत कराया एवं व्यापारियों के पक्ष में जल्द ही समस्या का निदान हो सके । 

जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश से आई बैलगाड़ी परियोजना छत्तीसगढ़ में 34 साल में नहीं दौड़ सकी परियोजना के कार्य में बदलाव हुआ बावजूद मनेंद्रगढ़ में प्रस्तावित 18.64 करोड़ का मिलेट्स प्लांट प्रोजेक्ट ठण्डे बस्ते में पड़ा है । मामले में संसदीय सचिव आबकारी, वाणिज्यकर एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ ने लंबित प्रोजेक्ट का जायजा लिया है, इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक से प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर मंत्रालय में लंबित फाइल को जल्द आगे बढ़ाने की बात कही ।

उल्लेखनीय है की अविभाजित मध्यप्रदेश में जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग से वर्ष 1988 में मनेन्द्रगढ़ स्थित चैनपुर के खसरा नंबर 266/1, रकबा 4 हेक्टेयर भूमि को एमपी बीज निगम को बैलगाड़ी परियोजना के नाम से आवंटित थी छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह जमीन छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई थी, जिससे बीज निगम ने भवन बनाकर कार्यालय खोला और चौकीदार की ड्यूटी लगा रखी है वहीं बीज निगम ने चार साल पहले आवंटित जमीन में बैल परियोजना प्रारंभ नहीं होने से बदलाव कर मिलेट्स प्लांट स्थापित करने 18 करोड़ 64 लाख की लागत से प्रोजेक्ट बनाकर राज्य सरकार को सौंपी,थी,जिले,में,मिलेट्स,प्लांट(कोदो-कुटकी सहित छोटे अनाज की प्रोसेसिंग कर बाजार में सही कीमत पर बिक्री करने) की मंजूरी भी मिली थी,16 साल बेकार बैठे थे, लीज निरस्त के 14 साल बाद नया प्रोजेक्ट प्रस्तावित, इधर जमीन खिसक चुकी थी । 

छत्तीसगढ़ बीज निगम लिमिटेड को जमीन आवंटन होने के करीब 16 साल कुछ नहीं किया गया। मामले में उद्योग विभाग ने वर्ष 2004 को लीज निरस्त कर दिया। बावजूद बीज निगम ने लीज निरस्त के 14 साल बाद 18.64 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजकर मंजूरी ली थी । इसी बीच व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा आवंटित जमीन का फर्जीवाड़ा कर अवैध तरीके से मनेंद्रगढ़ के नामचीन 17 व्यापारी को बांट दी जिससे जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट मनेंद्रगढ़ पहुंचा। मामले में पिछले साल मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के द्वारा विधानसभा में उठाया गया जिस पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई कर तत्कालीन उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित और 17 व्यापारियों को गलत तरीके से आवंटित जमीन को निरस्त कर दिया है,सर्वे रिपोर्ट: मिलेट्स प्लांट से 5000 किसान लाभांवित, देशभर में फुड प्रोडक्ट बेचने की तैयारी थी,छत्तीसगढ़ बीज निगम लिमिटेड के अनुसार अभनपुर(रायपुर) में बैलगाड़ी परियोजना के नाम से आवंटित जमीन पर जैविक खाद प्लांट लगाया है। उसी तर्ज पर मनेंद्रगढ़ में आवंटित जमीन पर मिलेट्स प्लांट स्थापित करने नया प्रोजेक्ट लगाने राज्य सरकार से मंजूरी मिली थी मिलेट्स प्लांट से जिले के 5000 किसान को लाभांवित करने और प्लांट के उत्पाद की बिक्री करने 100 बड़ी कंपनियां जुडऩेे को तैयार, थी, जिले, में, कोदो-कुटकी स्थानीय बाजार में महज 15-20 रुपए किलो बेचते हैं प्लांट से प्रोसेसिंग करने के बाद 50-60 रुपए किलो और राजधानी रायपुर सहित बड़े शहरों में 80-100 रुपए किलो बिकेगा,उस समय के जमीन आवंटन को निरस्त कर कार्रवाई की गई थी । अब नए प्रोसेस में लिया गया है ले-आउट करा नए सिरे से प्रारंभ किया जाएगा डायरेक्टोरेट में लंबित मामले में कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द शुरू होगी,यूडी , संसदीय सचिव आबकारी, वाणिज्यकर एवं उद्योग छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग के बड़े अधिकारी के द्वारा ही कहा गया 17 व्यापारियों को जो आवंटित जमीन की गई थी उसमें से कुछ लोगों को पुनः दी जा सकती है ।
continue reading
ग्राम अकलतरा में लोक जनसुनवाई के पहले ही ग्रामीण कर रहे है विरोध  अकलतरा ग्रामीणों ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

ग्राम अकलतरा में लोक जनसुनवाई के पहले ही ग्रामीण कर रहे है विरोध अकलतरा ग्रामीणों ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

सिमगा/छत्तीसगढ़

सिमगा ब्लाक के ग्राम अकलतरा में 14 दिसंबर को होने वाले लोक जनसुनवाई का ग्रामीण कर रहे है विरोध , आज ग्रामीणों ने सिमगा एस डी एम  आशीष कर्मा को सौपा ज्ञापन  ग्रामीणों का कहना है कि बिना गांव वालों को सूचना किए लोक जन सुनवाई का आयोजन रखा गया है 14 दिसंबर को ग्रामीणों को इसका किसी भी प्रकार का जानकारी नहीं है शासन-प्रशासन मनमर्जी तरीके से सिमगा ब्लॉक के अनेक ग्रामों में लोक जनसुनवाई का

आयोजन किया जा रहा है, और उद्योग लगाने में पूरी तैयारी कर रही है, कृष्णा बंजारे ने बताया कि फैक्ट्री का एनओसी ग्राम पंचायत ने दे दिया है लेकिन हम गांव वालों को किसी भीं प्रकार का जानकारी नहीं है हम किसी भी हाल में यह लोग जन सुनवाई नहीं होने देंगे कल दिनांक 13 दिसंबर को बलौदाबाजार कलेक्टर को भीं ज्ञापन सौंपेंगे कि किसी भी हाल में यह लोक जनसुनवाई नहीं होना चाहिए और लोक जनसुनवाई निरस्त किया जाए

continue reading
शहर से रैन बसेरा है लापता - डॉ रश्मि सोनकर। लापता रैन बसेरा की रिपोर्ट दर्ज कराने लोग पहुंचे सिटी कोतवाली।

शहर से रैन बसेरा है लापता - डॉ रश्मि सोनकर। लापता रैन बसेरा की रिपोर्ट दर्ज कराने लोग पहुंचे सिटी कोतवाली।

Sawankumar 12-Dec-2022 92
मनेंद्रगढ़। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता की वजह से ठंड में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर बुजुर्ग की मौत पर अफसोस जताया साथ ही रैन बसेरा ना मिलने के कारण हुई दुखद मौत के बाद रैन बसेरा की गुमशुदगी की रिपोर्ट  दर्ज कराने काफी संख्या में लोग सिटी कोतवाली पहुंचे।
            इस दुखद घटना के बाद प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने बयान जारी करते हुए बताया की 11 दिसम्बर की रात एक बुजुर्ग की ठंड से ठिठुर कर मौत हो गई। मनेंद्रगढ़ शहर मे प्रत्येक वर्ष दिसम्बर मे ठंड बहुत बढ़ जाता है लेकिन स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका की असंवेदनशीलता के कारण एक अज्ञात बुजुर्ग की असमय मौत के बाद आक्रोशित होकर नगर के लोगों ने मिलकर सबसे पहले रैन बसेरा को शहर के चप्पे चप्पे मे छान मारा। पहले जहाँ रैन बसेरा था वहाँ पर पहुंचने पर जांच में पाया गया की वहां सिर्फ भवन मौजूद है जिसमे रैन बसेरा से संबंधित कोई बोर्ड नही लगा हुआ था। 
       
 
सुबह तक तो भवन में ताला लगा हुआ था पर मामले के तुल पकड़ते ही भवन को साफ किया गया है लेकिन वहाँ पर लोगों के ठहरने की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी। इस तरह एक और जगह पर अस्थाई रैन बसेरा था वहाँ पर भी ताला लटका हुआ था। बुजुर्ग की हुई दुखद मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सिटी कोतवाली मे रैन बसेरा की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
             डॉ रश्मि सोनकर ने कहा की बाहर से आने वाले यात्रीगण व बेघर लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नही है। ना अलाव जल रहा है और ना ही उनके रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर ध्यानाकर्षण कराते हुए स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका को उनके जिम्मेदारी का बोध कराना चाहते है ताकि अन्य किसी की मृत्यु ना हो।
नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने कहा की नगर पालिका अध्यक्ष का रवैया बेहद निंदनीय है। अनुभव होने के बाद भी इस बार ठंड पर कोई व्यवस्था नही कर पाना दुखद है।
                 
 
भाजपा नेता लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार असंवेदनशील है।  स्थानीय विधायक को जनता की कोई फिक्र नही है।
             विरोध प्रदर्शन मे जे.के. सिंह, लखनलाल श्रीवास्तव, सरजू यादव, ध्यानु साहु, हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंह, मनोज केसरवानी, आलोक जायसवाल, डॉ रश्मि सोनकर, प्रतिमा प्रसाद, आयशा, इशा दास और धर्मेन्द्र पाडेय उपस्थित रहे।
continue reading
अवैध कोयले के खेल में पीस गए साहब.. वन विभाग

अवैध कोयले के खेल में पीस गए साहब.. वन विभाग

चिरमिरी/छत्तीसगढ़


आप को बता दू मिली जानकारी के अनुसार चिरमिरी गेल्हापानी मे कोयले का खेल आज सुर्ख़ियो में है मगर यह कोयले का खेल गेलहापानी तक सीमित नहीं है कोयला का खेल बरतुंगा डोमन्हिल पोंडी साजा पहाड़  के अलावा बहुत सारे ऐसे जगह है जो समय आने पर समाचार के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा पर सवाल इस बात का है जब कोयले का खेल शुरू हुआ तब सभी आला अधिकारी मौन थे और जब खेल खत्म होने के कगार में आया तो वन विभाग करवाई कर अपना पल्ला झाड़ कर साफ सुथरा हो गए यह क्या  जताना चाहते है आप को बता दु अवैध कोयले के उत्खनन को लेकर चिरमिरी पुलिस द्वारा पूरी करवाई की गई अब बात करे एस ई सी एल को लेकर तो यह लोग राम भरोसे है वन विभाग की बात करे तो साहब हवाला देते कहते है यह लिज का जमीन है हम कुछ नहीं कर सकते क्या समझा जाय अब लिज के जमीन मे कुछ भी हो सकता है  मतलब मनसा साफ है हम सामने ना आए और काम भी हो जाय इसके आलावा आज भी चिरमिरी मे रेत उत्खनन क कार्य जोरो पर है इस पर शायद किसी का नजर नहीं जा रहा दूसरा काम इट के भट्टी मे कोयले क खेल अतिक्रमण का खेल जल्द खुलासा किया जाएगा  क्या कहे साहब लिज की जमीन है।

continue reading
बाबा गुरु घासीदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत : सभापति जिला पंचायत मीना बंजारे

बाबा गुरु घासीदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत : सभापति जिला पंचायत मीना बंजारे

सिमगा/ छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरु घासीदास जी का जन्म बलौदाबाजार जिला के कसडोल ब्लॉक में गिरौधपुरी नामक ग्राम में दिनांक 18 दिसम्बर 1756 में हुआ था बचपन से बाबा गुरु घासीदास जी जिज्ञासु प्रवर्ती के थे हमेशा कुछ नया करना उनके स्वभाव में था । गरीब कृषक परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपने युवा काल से प्रकृति को समझना एवं प्रकृति से मानव के समावेश को समझने के लिए अपने वैवाहिक ज़िमेदारी के बावजूद अपने ग्राम के ही पास घनघोर जंगल मे एकान्त ज़िमेदारी के बावजूद अपने ग्राम के ही पास एक घनघोर जंगल मे एकांतवास लिया जहाँ जंगल के बीच प्रकृति में स्थित एक पहाड़ में प्रकृति जंगल में अनेक प्रकार के पशु पक्षियों का वास था कभी ना डिगने वाले अपने आत्मविश्वास के दम पर लगातार एकांत वास में प्रकृति में मानव का समावेश उस सत्य को जानने पहचानने एवं समझने में कामयाब हुआ पूर्ण रूप से जीवन के सत्य को समझने से उपरांत अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा में लगाया एवं संपूर्ण मानव को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा इस प्रकृति में जन्म लेने वाले संपूर्ण मानव सहित संपूर्ण जीव की स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार है उन्होंने मानव समाज के लिए मानव मानव एक समान उपदेश दिया एवं प्रकृति के विरूद्ध आचरण को क्या करने को कहा वास्तव में छत्तीसगढ़ के छोटे से गाँव से लेकर अपने कर्म एवं तपोबल के आधार पर पूरे भारत मे महान संत के रूप में स्थापित हुए महा दिसम्बर का पर्व उनके उद्देश्यों का अनुसरण करने वाले अनुयाई जिन्हें सतनाम पंथ अथवा सतनामी कहा जाता है उन्हें गुरु के पर्व अनुसरण करते हुए गुरु पर्व के रूप में पूरे माह भर उनकी जयंती को मनाते है आज से समय मे बाबा गुरु घासीदास जी एक वर्ग समुदाय तक सीमित नही है प्रकृति एवं विज्ञान से जुड़े हुए किसी भी वर्ग एवं भागीदारी बनते हैं, वास्तव में बाबा गुरु घासीदास जी का करमत्व उन्हें महान संत के श्रेणी में स्थान देता है और उनका कृतित्व उन्हें सामाजिक समरसता के अग्रदूत के रूप में स्थापित करता है

continue reading
शासकीय भवनों और कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र लगाना अनिवार्य- सौरव मिश्रा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराने हो रहा प्रयास

शासकीय भवनों और कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र लगाना अनिवार्य- सौरव मिश्रा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराने हो रहा प्रयास

Sawankumar 06-Dec-2022 78
मनेंद्रगढ़। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही स्थानीय वेशभूषा, खानपान, तीज, त्यौहार, संस्कृति एवं परंपरा को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है ताकि ना केवल प्रदेश की संस्कृति को जीवित रखा जा सके बल्कि उसे बढ़ाया भी जा सके। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास को पूरे प्रदेश में स्मरण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय भवनों एवं कार्यालयों के साथ साथ सभी आयोजनों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाने के भी निर्देश दिए हैं। 
             जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के कलेक्टर पी. एस. ध्रुव से मुलाकत कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए जिले के समस्त शासकीय भवनों और कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है। 
            जिला प्रवक्ता ने बताया की 28 जून को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा था कि प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों और कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाये साथ ही सभी शासकीय आयोजनों में भी छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को लगाया जाये परंतु 6 महीने से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी नवगठित जिले के अधिकांश शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का  छाया चित्र नहीं लगाया गया है जो की राज्य सरकार के नियमों की अवहेलना करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास को प्रदेश के आम जनों में पहुंचने में रोकने जैसा है। 
             जिला प्रवक्ता मिश्रा ने बताया की कलेक्टर ध्रुव ने बड़ी गंभीरता से इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए जिले के समस्त विभागों को टी एल मीटिंग में निर्देशित करने की बात कही है। 
             ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष गुरुदेव पांडेय उपस्थित रहे।
continue reading
ऐलनडर मैन बनाए जाने पश्चात कांग्रेसियों में दिखी गुटबाजी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ने लगाए आरोप-

ऐलनडर मैन बनाए जाने पश्चात कांग्रेसियों में दिखी गुटबाजी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ने लगाए आरोप-

Sawankumar 06-Dec-2022 90
एमसीबी/छत्तीसगढ़



हम आपको बता दें कि इन दिनों नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार है लेकिन एक ओर विधायक मनेंद्रगढ़ के द्वारा नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है उक्त समस्त बातें भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी यीशै दास के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऐलनडर मैन जैसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला पद है लेकिन गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के‌ ही सत्ता सरकार में उन्हीं के पार्षद नदारद थे जिससे यह बात तो साफ होता है कि कांग्रेस में आखिरकार चल क्या रहा है कहां खुलकर सामने आई गुटबाजी जिम्मेदार पद के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पश्चात जो विवाद देखने‌ और सुनने को मिल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है आगे इसी क्रम में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में अगर कांग्रेस के ही पार्षद नदारद थे तो अंदर ही अंदर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तो कुछ दाल में काला है जिसका आने वाले समय में कांग्रेस को परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है शपथ ग्रहण समारोह में पार्षद नदारद थे तो जनता का विश्वास कैसे होगा कायम श्री दास
continue reading
जनता का पैसा अन्य राज्य के चुनाव मे बहा रहे सीएम बघेल-धर्मपाल भाजयुमो ने किया बिजली विभाग का घेराव। बिजली बिल मे हो रही बेतहाशा वृद्धि को कम करने की मांग

जनता का पैसा अन्य राज्य के चुनाव मे बहा रहे सीएम बघेल-धर्मपाल भाजयुमो ने किया बिजली विभाग का घेराव। बिजली बिल मे हो रही बेतहाशा वृद्धि को कम करने की मांग

Sawankumar 04-Dec-2022 135

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान और जिला संगठन के निर्देश पर भाजयुमो के नागपुर मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम के नेतृत्व में बिजली बिल मे बेतहाशा वृद्धि के विरोध और बिजली बिल कम करने की मांग को लेकर नागपुर में भाजयुमो के कार्यकताओं ने आम सभा कर महाराजपुर में बिजली विभाग का घेराव किया साथ ही  ज्ञापन सौंप कर जल्दी ही समस्या को दूर करने की मांग की।

       
  इस दौरान आमसभा में  धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भूपेश सरकार द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ की आम जनता से झूठ बोलने व ठगने का काम किया गया है। प्रदेश में विकास कार्य ठप है। इस सरकार में भष्ट्राचार, लूटपाट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे अपराधों का बोलबाला है। आम जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है। बिजली बिल के नाम पर सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। बेतहाशा बिजली बिल की बढ़ोतरी से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। जिस मकान में मीटर तक नहीं है वहां भी बिजली बिल भेजा जा रहा है। लोगों के घरों में बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन राशि वसूली जा रही है। जिस घर में एक दो बल्ब ही जलाया जा रहा उस घर में हजारों रुपयों का बिल आ रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से प्राप्त लूट का पैसा भूपेश बघेल अन्य राज्य के चुनाव में लूटा रहे है।
          इस अवसर पर जिला महामंत्री जमुना पांडे, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धनेश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम, मंडल महामंत्री संजय यादव, आंचल जायसवाल, पुनीत सिंह चंदेल, कृष्णा आशीष राय, छत्रपाल सिंह, अखिलेश, रवि राहुल जायसवाल, नीरज गोयल, परमेश्वर यादव के साथ काफी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
अधिवक्ता संघ के सचिव ध्रुव कश्यप  बने नोटरी

अधिवक्ता संघ के सचिव ध्रुव कश्यप बने नोटरी

Sawankumar 06-Nov-2022 112

बैकुण्ठपुर/छत्तीसगढ़

आप को बता दे कि अधिवक्ता संघ बैकुण्ठपुर के सचिव ध्रुव कश्यप नोटरी बनाये गए है। पिछले दिनों जिले भर से चयनित अधिवक्ताओं की नोटरी पद के लिए इंटरव्यू राजधानी रायपुर में हुआ था। उसके बाद नोटरी के लिए चयनित अधिवक्तों की सूचि जारी की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव की अनुसंशा पर अधिवक्ता ध्रुव कश्यप को नोटरी बनाया गया है। वर्तमान में ध्रुव कश्यप विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के कोरिया जिला अध्यक्ष भी है। उनके नोटरी बनने पर समस्त अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। कोरिया जिले से ध्रुव कश्यप और दिनेश साहू नोटरी बनाये गए।

continue reading
पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्ष लगाना बेहद जरूरी - डॉ सिंह। आदर्श पैरामेडिकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। फलदार और औषधीय पौधों का हुआ रोपण

पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्ष लगाना बेहद जरूरी - डॉ सिंह। आदर्श पैरामेडिकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। फलदार और औषधीय पौधों का हुआ रोपण

Sawankumar 02-Oct-2022 69

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़

भारत देश की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको याद करते हुए आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कंप्यूटर एकेडमी के विद्यार्थियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण किया और सभी को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत चैनपुर के गौठान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम और ब्लाक कांग्रेस महिला ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास की उपस्थिति में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

             आपको बता दें की 2 अक्टूबर दिन रविवार को दोनों संस्थाओं के संचालक, अध्ययनरत बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सुबह 11 बजे पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम, करंज अशोक, कंडील, नाग चंपा, पपीता, अमरुद, आम, बेल के पौधे लगाये। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस महिला ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास ने उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण का संदेश एवं पौधे लगाने का महत्व बताते हुए आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करनी चाहिये।
             जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्ष लगाना बेहद जरूरी है। आज इन्ही वृक्षों के कारण ही मानव जीवन का अस्तित्व है। जिस तेजी से वृक्ष काटे जा रहे है ऐसे में मानव जीवन की रक्षा के लिये हर मौकों पर वृहद वृक्षारोपण किया जाना चाहिये। आदर्श पैरामेडिकल संस्था द्वारा आधुनिकता से परे हटकर आज जो वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। इस संस्था ने कम समय मे ही कई सामाजिक कार्यक्रम किये है और मेरी शुभकामनाएं इनके साथ हैं।
             जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम ने इस अवसर पर कहा की जीवित रहने के लिये वृक्षों का होना अति आवश्यक है। ये वृक्ष ही कोरोना महामारी के वायरस से भी हमे शुद्ध आक्सीजन देकर बचाते है। आज वो समय आ गया है की हमे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिये। पर्यावरण संरक्षण के लिये आज कई संस्था काम कर रही है लेकिन गांधी जयंती के अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर एक अनूठी मिसाल पेश की है।
           इस दौरान कार्यक्रम में आदर्श पैरामेडिकल के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक संजय मिश्रा, मनीषा सिंह, जया सोनवानी, आरजू, दीपा, प्रीति,नेहा,मोनिका, देवेन्द्र, गणेश, रोहन, मुकेश, माया, स्वाति सोनी, बृजेन्द्र मिश्रा के साथ काफी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
continue reading
भूषण स्कूल को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा में सात मेडल

भूषण स्कूल को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा में सात मेडल

01-Oct-2022 241

सिमगा/छत्तीसगढ़ 



बताते चलें कि कहा जाता है की लक्षण और लक्ष्य में कोई ज्यादा फर्क नही होता , और इसी को सत्य साबित करते हुए हमारे स्कूल सिमगा से सात बच्चे अपने लक्षण को लक्ष्य बनाकर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोरबा गए हुए थे जहां सभी बच्चो ने भूषण इंटरनेशनल स्कूल सिमगा का का मान बढ़ाते हुए  किकबॉक्सिंग में  गोल्ड सिल्वर और ब्रोंज मेडल पर निशाना साधा है । स्पोर्ट शिक्षक अमन सर के नेतृत्व में हमारे भूषण इंटरनेशनल स्कूल सिमगा से अंकिता बर्मन - गोल्ड , स्वेक्षा तिवारी -सिल्वर, खुशी साहू - ब्रोंज, आदर्श मानिकपुरी - सिल्वर,  प्रतीक गुर्जर - ब्रोंज, हयात रजा -ब्रोंज , काजिम रजा -ब्रोंज मेडल प्राप्त किया और अपना अपने स्कूल का नाम रोशन किया । इनके आगमन पर स्काउट बच्चो द्वारा ड्रम बिट करते हुए पुष्पमाला और तिलक से स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रिंसिपल सर ने सभी बच्चो का अभिवादन करते हुए स्पोर्ट शिक्षक अमन सर को भी बधाई दिया ।
continue reading
महिलाओं का सम्मान करना ही नवरात्रि का सच्चा अर्थ - डॉ रश्मि सोनकर।

महिलाओं का सम्मान करना ही नवरात्रि का सच्चा अर्थ - डॉ रश्मि सोनकर।

Sawankumar 01-Oct-2022 106

मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़


 

 

आप को बता दे कि स्त्री सबसे ज्यादा धैर्यवान, सहनशील,स्नेहिल है इसलिए तमाम मुश्किलों के बाद भी स्त्री समाज में अपना अस्तित्व बनाए हुए है। स्त्री से धरती पर जीवन की खुशियाँ, समाजिक संस्कार, संस्कृति बची हुई है।प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री राम मंदिर प्रांगण मे गरबा महोत्सव में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष प्रबल स्त्री फाउंडेशन डा.रश्मि सोनकर ने कहा कि अगर कहें कि स्त्री से ही धरती पर जीवन है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।इस अवसर पर नगर की प्रथम महिला नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्त्री अगर दयालु, स्नेहिल है तो जरूरत पड़ने पर महाकाली भी बन जाती है इसलिए हमारी संस्कृति में सदैव स्त्री को पूज्य माना जाता है। देवियों को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक आयोजन चलते हैं।गरबा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड और नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया। शानदार लाइटिंग व बेहतरीन डीजे ने सबका मन मोह लिया। प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री राम मंदिर प्रांगण मे गरबा महोत्सव की धुम रही। शहर की महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे शहर की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजुलिका करण, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्य्क्ष प्रभा पटेल, लायंस क्लब और समाज सेवी संगीता शर्मा, श्रीमती रत्ना शर्मा, व्यापारी आकाशदीप क्लाथ की संचालिका श्वेता पोद्दार ने मंच की शोभा बढ़ाई।सिंगल व ग्रुप गरबा प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बना रहा। ग्रुप मे प्रथम अग्रोहा व डेविल्स क्वीन रही जिन्हें स्मृति चिन्ह के साथ नगद राशि सिंगल गरबा मे प्रथम आशी कक्कड़ रही।कार्यक्रम मे जज के रुप मे सुमन अग्रवाल, बबिता अग्रवाल व रजनी अग्रवाल रही। प्रबल स्त्री फाउंडेशन की पुरी टीम शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, निशा अरोड़ा, गंगा ताम्रकर, मधु केसरवानी, उर्मिला राव, सुनिता नेताम , ज्योति मांझी, नीलम सोनी, दीक्षा सोनी व अन्य उपस्थित रहे।

continue reading
प्राथमिक शाला मुसरा के सहायक शिक्षक एलबी हिरन सिंह एवं प्राथमिक शाला लोहारी के सहायक शिक्षक एलबी खटानंद यादव को अपने दायित्व में घोर लापरवाही पर  किया गया निलंबित

प्राथमिक शाला मुसरा के सहायक शिक्षक एलबी हिरन सिंह एवं प्राथमिक शाला लोहारी के सहायक शिक्षक एलबी खटानंद यादव को अपने दायित्व में घोर लापरवाही पर किया गया निलंबित

Sawankumar 29-Sep-2022 104

एमसीबी/ छत्तीसगढ़


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्राथमिक शाला मुसरा के सहायक शिक्षक एलबी हिरन सिंह एवं प्राथमिक शाला लोहारी के सहायक शिक्षक एलबी खटानंद यादव को अपने दायित्व में घोर लापरवाही पर निलंबित किया गया है। उनका कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छग सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ नियत किया गया है।

continue reading
रायगढ़,अभाविप हजारों की संख्या में निकालेगी रैली, करेगी पुलिस अधिक्षक कार्यालय का घेराव

रायगढ़,अभाविप हजारों की संख्या में निकालेगी रैली, करेगी पुलिस अधिक्षक कार्यालय का घेराव

रायगढ़/ छत्तीसगढ़




बीते दिन अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया की शासकीय किरोड़ीमल स्नाकोत्तर महाविद्यालय रायगढ़ में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी के विषय को लेकर 10 सितम्बर 2022 से अभाविप आंदोलनरत थी। उक्त आंदोलन में राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक दबाव बनाकर उक्त आंदोलन को दबाने का लगातार प्रयास किया गया , लेकिन जब अभाविप के कार्यकर्ता विद्यार्थियों के हित की इस लड़ाई को लड़ने से पीछे नहीं हटे तब सत्ताधारी पार्टी की युवा इकाई NSUI कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर अपनी गलती छुपाने, प्राचार्य द्वारा अभाविप के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। इसी कड़ी में दिनांक 20 सितंबर 2022 को महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई के छात्र नेताओं द्वारा विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई एवं उन्हें परिसर के बाहर देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस प्रशासन उक्त घटना को एक मूकदर्शक बनकर देखता रहा और दोषियों के विरुद्ध किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करना तो दूर, कुछ करने का विचार भी उन्होंने नहीं किया।  जिससे इन तथाकथित छात्र नेताओं का मनोबल और बढ़ गया और उन्होंने दिनांक 22 सितंबर 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ के नगर मंत्री मनोज अग्रवाल एवं उस समय उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया, जिसमें मनोज अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओ को गंभीर चोटें आई है । पीड़ित मनोज अग्रवाल द्वारा हमलावर व्यक्तियों की पहचान पुलिस प्रशासन के सम्मुख की गयी परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक हमलावरों की न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही किसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की गई। इससे हमलावरों के हौसले और बुलंद ही हो रहे हैं। उक्त घटनाक्रम के कारण नगर में भय का वातावरण व्याप्त है । इस समस्त घटनाक्रम को ध्यान में रखकर प्रशासन के  कानों में आवाज डालने और दोषियो की तत्काल गिरफ्तारी की माँग को लेकर विद्यार्थी परिषद आगामी 29 सितंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने जा रही है । इस घेराव में पूरे क्षेत्र की युवा शक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित होगी एवं अभाविप कार्यकर्ताओं के न्याय की मांग को बुलंद करेगी ।
continue reading
नवीन जिला एम.सी.बी की सौगात मिलने पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कोरिया द्वारा सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो का स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

नवीन जिला एम.सी.बी की सौगात मिलने पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कोरिया द्वारा सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो का स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

Sawankumar 20-Sep-2022 132
एम.सी.बी/छत्तीसगढ़
 
नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सौगात मिलने पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कोरिया द्वारा सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक माननीय गुलाब कमरो का स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह,तहसील अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ दीपक कोल,केल्हारी अभ्यास सिंह,खड़गवां अध्यक्ष मनोज सेन,सोनहत विजयपाल सिंह,सरिता एक्का,भाग्यवती,बेला अहिरवार,अजय कुमार सिंह,विजय पैकरा,सुजीत लहरे,माधव राजवाड़े,नरेंद्र सिंह,दीजय राज,राधेश्याम कश्यप सहित पदाधिकारी व सदस्य गण रहे मौजूद*
continue reading
चिरमिरी को जिला चिकित्सालय की सौगात मिलने पर  चरमिरी व्यापार संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह विधायक डॉ विनय जयसवाल किया सम्मान

चिरमिरी को जिला चिकित्सालय की सौगात मिलने पर चरमिरी व्यापार संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह विधायक डॉ विनय जयसवाल किया सम्मान

Sawankumar 13-Sep-2022 131

एमसीबी/ छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला बनाने के घोषणा के बाद चिरमिरी मनेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय बनाने को लेकर होड़ मच गई। एक तरफ मनेन्द्रगढ़ तो वही चिरमिरी की जनता एवं व्यापारियों का कहना था कि जिला मुख्यालय चिरमिरी में बने क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल के लिए एक बहुत बड़ी असमंजस की बात रही लेकिन जब 9 सितंबर को जिला मुख्यालय के उद्घाटन में पहुंचे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने चिरमिरी में जिला अस्पताल बनाने की घोषणा डॉक्टर विनय जयसवाल की मांग पर की।

तब चिरमिरी की जनता एवं क्षेत्र के विधायक के लिए जैसे मानो अमृत मिल गया हो।जिससे चिरमिरी वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसको लेकर आज व्यापारी संघ चिरमिरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल का रोड शो के दौरान सभी व्यापारियों ने फूल माला एवं श्रीफल के साथ जम कर स्वागत किया।

हल्दीबाड़ी के राधा कृष्ण मंदिर से आशीर्वाद लेकर निकले विधायक व्यापारियों से मुलाकात करते पहुंचे यातायात चौक चिरमिरी वासियों को संबोधित करते हुए कहा मै चिरमिरी की जनता का बहुत-बहुत आभार करता हु।

मैं चिरमिरी का माटी पुत्र हूं मैं हमेशा चिरमिरी के हित में ही सोचूंगा, कार्य करूंगा ये और बात है कि लोग मुझे क्या कहते हैं। विपक्ष क्या इल्जाम लगाते हैं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता आज चिरमिरी को जिला अस्पताल मेरे कार्यकाल में मिला है। मेरे लिये इससे बड़ी गर्व की बात कुछ और नही हो सकती आगे भी कई ऐसे और विभाग कॉलेज जैसे चीजें हैं। जो चिरमिरी में लगातार बढ़ते रहेंगे।अपने संबोधन के आखिरी में चिरमिरी की जनता से छमा याचना की कहा अगर मुझसे जाने अनजाने में कोई भी गलती हुई हो या मेरे आचरण में कोई भी ऐसा लगा हो तो मैं उसके लिए पूरी चिरमिरी के जनता से क्षमा मांगता हूं। इतना कहते हुए उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया

continue reading
संगठन विस्तार को लेकर AAP रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न

संगठन विस्तार को लेकर AAP रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़





रायपुर, विधानसभा में विस्तार हेतु दक्षिण विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश में पिछले 3 माह से आम आदमी पार्टी का विस्तार जोरों पर है, जिसमें पार्टी से अनेक लोग जुड़ रहें हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में AAP का अच्छा संगठन विस्तार हुआ है क्षेत्र के हजारों लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। चूंकि  आज भी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक और सत्ताधारी सरकार के कार्यों से जनता में असंतोष व्याप्त है। वहीं AAP के अरविंद केजरीवाल तथा दिल्ली और पंजाब में जनहित कार्यों की वजह से जनता प्रदेश में भी अब आम आदमी पार्टी की ओर  बड़ी उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अगले विधानसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा सहित प्रदेश कि राजनीति में बड़ा बदलाव होगा और जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा आम आदमी पार्टी को कर सेवा का मौका देगी।
आज की बैठक में बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, दक्षिण विधानसभा ऑब्जर्वर पवन सक्सेना, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सागर क्षिरसागर,रायपुर जिलाध्यक्ष यूथ विंग वीरेंद्र पवार,यूथ विधानसभा अध्यक्ष मनीष सारथी, धीरज ताम्रकार विजय गुरुबक्षनी,चित्रकांत अग्रवाल, महेश उपाध्याय,रघुवीर सिंह ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर,विनोद चन्द्राकर, संतोष श्रीवास्तव, सलमान खान,मूर्तजा भाई आदि उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा *

कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा *

Sawankumar 03-Sep-2022 150
कोरिया / छत्तीसगढ़



मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के शुभारंभ अवसर पर मनेन्द्रगढ़ आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आज यहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला कलेक्टोरेट एवं एसपी कार्यालय की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शीघ्र पूरा काम करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आम सभा हेतु मंच एवं नागरिकों की बैठने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
 
कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा रोड शो के रूट का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ओएसडी श्री पीएस ध्रुव, ओएसडी पुलिस श्री टी आर कोशिमा, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समस्त तैयारियों के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की नई लेदरी स्थित हसदेव रेस्ट हाउस के सभाकक्ष में बैठक ली और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
continue reading
कोरिया जिले में प्रभारी रेंजरों का दबदबा बरकरार,  मनेद्रगढ़ वनमण्डल की भी हालत नाजुक

कोरिया जिले में प्रभारी रेंजरों का दबदबा बरकरार, मनेद्रगढ़ वनमण्डल की भी हालत नाजुक

कोरिया / छत्तीसगढ़


आपको बता दे बिहारपुर प्रभारी रेंजर जिनका नौकरी सिर्फ 3 साल बचा हुआ है अगर देखा जाए तो वो अपने नौकरी के दौरान रेंजर नही बन सकते हैं लेकिन भगवान की ऐसी असीम कृपा है कि सिस्टम को दरकिनार करते हुए उन्हे प्रभारी रेंजर बिहारपुर के रुप में बैठा दिया गया है। कहते हैं पढ़ाई से ज्यादा लड़ाई में वो एक्सपर्ट हैं। आखिर ऐसी कौन सी जड़ी बूटी है प्रभारियों के पास जिसने शासन को भी पंगु बना दिया है। प्रभारी रेंजर का कहना है कि मीडिया और पेपर में लिखने से क्या होगा छापते रहो, हम वही करेंगे जो करने के लिए बैठाया गया है। और वैसा ही हो रहा है पेपर में तो छप रहा लेकिन अधिकारियों और शासन को कोई फर्क नहीं पड़ता है जो गरीब मजदूरों के खाता में जाना चाहिए उन्हे प्रभारियों द्वारा अपनी कमाई कर गरीब मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। जो जॉच का विषय है। एक उदाहरण बिहारपुर रेंज में तालाब निर्माण का बोर्ड कार्यस्थल पर लगाया गया लेकीन चुंकी प्रभारी रेंजर हैं और वो अपनी लढाई पद्धति से बोर्ड पर स्वीकृति राशि, व्यय राशि तथा शेष राशि का जिक्र नहीं किए। यही खेल मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में खेलकर गरीब मजदूरों के हक पर खुलेआम डकैती डाला जा रहा है।

continue reading
निगम के मुँह पे कालिख पोत  मोवा में अवैध निर्माणकर्ता ने कर डाली दुकान की ओपनिंग निगम नत्मस्तकनियमतिकरण के जुगाड़ में लगा निगम,

निगम के मुँह पे कालिख पोत मोवा में अवैध निर्माणकर्ता ने कर डाली दुकान की ओपनिंग निगम नत्मस्तकनियमतिकरण के जुगाड़ में लगा निगम,

 

 
रायपुर: राजधानी के मोवा से एक आश्चर्य जनक खबर सामने आई है,पंडरी मोवा थाने के बगल में नगर निगम का जोन कार्यालय है मोवा थाना चौक पर ही 2 मंजिला अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण हो गया  बिना नक्शा पास हुए निर्माण कैसे हो गया,मजे की बात ये है कि जहाँ अवैध निर्माण हुआ है | उसी से 10 कदम की दूरी पर  नगर निगम का जोन कार्यालय है जोन 9 नगर निगम कार्यवाही के नाम पर करती रही खानापूर्ति साथ ही होता रहा निरंतर अवैध निर्माण!
अवैध निर्माण करता ने 6 दुकानों का निर्माण किया है जिसमे से एक की ओपनिंग हो गई है जल्द है बाकि पांच की भी ओपनिंग होना प्रतीत हो रहा है जिस हिसाब से वहां काम चल रहा है निगम के छोटे से बड़े अभी कर्मचारी अधिकारी के जानकारी मे हो रहा है अवैध निर्माण!
 
*मास्टर प्लान के विपरीत हो चूका है पूरा अवैध निर्माण नियमतिकरण करने के जुगाड़ मे लगा है निगम*
 
 
*नियमतीकरण होने से भविष्य मे मुआवजा देने पर शासन को लग सकता है लम्बा चुना*
continue reading

dpboss