CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली

कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली

कोरिया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 21 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 16 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, बीमा एवं परमिट के दस्तावेज नहीं रखने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।

अभियान के दौरान स्कूली वाहनों और ऑटो की विशेष रूप से जांच की गई। आरटीओ अधिकारी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग कर वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

continue reading
शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह, पड़ोसी ने महिला को उतारा मौत के घाट

शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह, पड़ोसी ने महिला को उतारा मौत के घाट

सक्ती, छत्तीसगढ़। जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैथा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह शराब पीने के दौरान हुआ आपसी विवाद सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर हसौद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत धनवार ने महिला लक्ष्मी बाई के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बिलाईगढ़ में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जांच तेज की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी रंजीत धनवार को गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीने के दौरान होता था विवाद

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और मृतिका लक्ष्मी बाई शराब पीने के आदी थे। तीनों के बीच अक्सर शराब पीने के दौरान विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

continue reading
दुर्ग जिले की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले– बिना परिसीमन बदले गए सैकड़ों मतदाताओं के बूथ

दुर्ग जिले की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले– बिना परिसीमन बदले गए सैकड़ों मतदाताओं के बूथ

30-Oct-2026 57

दावा-आपत्ति की तारीख बढ़ाने और मतदाता सूची का दोबारा पुनरीक्षण कराने की उठाई मांग, बीएलओ की कार्यप्रणाली पर भी खड़े किए सवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले की मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले जारी की गई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के वार्ड और मतदान केंद्र बदल दिए गए हैं, जबकि परिसीमन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल के अंत में दुर्ग जिले के अंतर्गत भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम के साथ जामुल और अहिवारा पालिका में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था, लेकिन कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सौंपी गई सूची में कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सभी निकायों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के बूथ और वार्ड बदल दिए गए हैं। बिना परिसीमन बदले मतदाताओं के मतदान केंद्रों में इस तरह का परिवर्तन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। इससे मतदाताओं को भी मतदान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दावा-आपत्ति के लिए समय बढ़ाने की मांग

भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाता सूची जारी होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सूची उपलब्ध कराई गई, जबकि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। कम समय मिलने के कारण मतदाताओं को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने में परेशानी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित अवधि के दौरान कई वार्डों में बीएलओ की नियमित मौजूदगी नहीं रही। इसके चलते मतदाता अपने नाम और मतदान केंद्र से जुड़ी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए भटकते रहे। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।

नगर निगम कार्यालय में बैठकर सूची सुधारने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीएलओ वार्डों में बैठकर मतदाताओं की समस्याएं सुनने के बजाय नगर निगम कार्यालय में बैठकर मतदाता सूची में सुधार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने इसे मतदाता सूची में गड़बड़ी का संकेत बताते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

भूपेश बघेल ने निर्वाचन अधिकारियों से मांग की है कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए और मतदाता सूची का दोबारा परीक्षण कर सभी त्रुटियों को दूर किया जाए, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

continue reading
चिरमिरी की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की पहल, टीआई साहब को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की पहल, टीआई साहब को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी में दुर्गा पूजा एवं बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज थाना प्रभारी (टीआई साहब) को ज्ञापन सौंपकर जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

टीआई साहब ने आश्वस्त किया कि भारी वाहनों, कमर्शियल बसों एवं ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, बाजार क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू करने के विषय पर भी विचार किया जाएगा।

हमने यह भी स्पष्ट किया कि टू-व्हीलर वाहनों को कहीं भी अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को परेशानी न हो।

हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि चिरमिरी की जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

✋ जनता की आवाज़, कांग्रेस के साथ।
continue reading
रक्तदान शिविर में जिला एमसीबी चिरमिरी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में जिला एमसीबी चिरमिरी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान

चिरमिरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल चिरमिरी में आयोजित रक्तदान शिविर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पुलिस एमसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस दौरान जिला पुलिस एमसीबी ने आम नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए। जिला पुलिस एमसीबी द्वारा सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने की बात कही गई।

continue reading
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाएं-कलेक्टर

अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाएं-कलेक्टर

कोरिया, 29 सितंबर 2026।* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में  नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के साथ नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के संबंध में चर्चा की गई।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना संवेदनशील एवं संभावित स्थानों पर लगातार जांच की जाए। गलियों, मोहल्लों, ढाबों, होटलों, मेडिकल स्टोर, पान दुकानों सहित अन्य स्थानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की  जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ट्रक, पिकअप, बस एवं अन्य वाहनों की औचक जांच करने तथा मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर निगरानी रखने कहा। साथ ही आबकारी विभाग को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*नकली एवं अमानक दवाओं पर भी निगरानी*
कलेक्टर श्रीमती यादव ने नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी को जिले में नकली एवं अमानक औषधियों की रोकथाम के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधियों के विधिवत क्रय-विक्रय, संधारण एवं वितरण व्यवस्था का परीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

*विद्यालयों में बच्चों को किया जाएगा जागरूक*
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले नुकसान के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों में नशे के प्रति सजगता विकसित करने के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

उन्होंने महिलाओं एवं अभिभावकों से भी बच्चों को बचपन से ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने तथा उनके व्यवहार और संगति पर सकारात्मक संवाद के माध्यम से ध्यान रखने की अपील की।

*अवैध खेती पर भी रहेगी नजर*
राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को जिले में गांजा अथवा अन्य मादक पदार्थों से संबंधित अवैध खेती की संभावनाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जिलेवासियों एवं सभी समुदायों से नशे के खिलाफ जागरूकता और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी प्रयास केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन की सामूहिक भूमिका आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, पढ़ाई, करियर एवं कौशल प्रशिक्षण जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और निरंतर जागरूकता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में सजगता को और मजबूत किया जा सकता है।
continue reading
नाबालिगों के हाथ में वाहन और शराबखोरी पर जनकपुर पुलिस का शिकंजा

नाबालिगों के हाथ में वाहन और शराबखोरी पर जनकपुर पुलिस का शिकंजा

 जनकपुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में जनकपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 अगस्त 2026 से अब तक कुल 18 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री अरविंद खलखो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं नशे की हालत में घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के 3 मामले सामने आने पर धारा 199(ए) तथा 5/180 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनकपुर पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। कम उम्र में वाहन चलाना बच्चों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, ड्रंक एंड ड्राइव तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
continue reading
फातिमा शेख फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह, मेधावी बच्चों और समाजसेवियों का बढ़ाया हौसला

फातिमा शेख फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह, मेधावी बच्चों और समाजसेवियों का बढ़ाया हौसला

चिरमिरी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 रबी अव्वल, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर चिरमिरी की फातिमा शेख फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों, मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर चिरमिरी की बेटी उबरा सिद्दीकी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज और शहर का नाम रोशन किया है। इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के 17 मेधावी बच्चों को भी सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम में चिरमिरी की विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पेशइमाम, सदर और सेक्रेटरी का गुलपोशी एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही मस्जिद की सजावट और व्यवस्थाओं में विशेष योगदान देने वाली अंजुमन कमेटी को भी सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के संरक्षक मोहम्मद वाहिद ने बताया कि शहर के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम लगातार चार वर्षों से चिरमिरी के अलग-अलग अंजुमनों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में शिक्षा और सेवा के महत्व को घर-घर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा के बिना संभव नहीं है। फातिमा शेख ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी विचार और प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए चार वर्ष पूर्व फातिमा शेख फाउंडेशन की स्थापना की गई।

फाउंडेशन द्वारा दीनी तालीम के क्षेत्र में आलिम, हाफिज, कारी, आदिब और माहिर बनने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ NEET, JEE, IIT, CA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले, पॉलिटेक्निक में चयनित होने वाले तथा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मुस्लिम समाज के बच्चों को सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष CA की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाली चिरमिरी की बेटी उबरा सिद्दीकी और उनके परिवार का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक शेख इस्माइल, संरक्षक शकील अहमद, हबीब खान, फैजुल्ला, अध्यक्ष बिलाल अंसारी, सेक्रेटरी अख्तर अली, खजांची अफरोज खान, कौशाद खान, शाहिद, इमरान खान सहित पोंडी अंजुमन के सदर, सेक्रेटरी और सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

फातिमा शेख फाउंडेशन का यह आयोजन शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक सेवा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया।

continue reading
मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी/28 मई 2026/* मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज प्रशासनिक अमले ने जमीनी निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया।


*इन ग्राम पंचायतों का हुआ औचक निरीक्षण*
प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी:
ग्राम पंचायत सिरौली
ग्राम पंचायत सीरिया खोह
ग्राम पंचायत चिराईपानी
ग्राम पंचायत लोहारी एवं लाई

*इन प्रमुख विकास कार्यों की हुई समीक्षा*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की आजीविका और जल संवर्धन से जुड़े निम्नलिखित निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया:
डबरी निर्माण: ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए।
जल संरक्षण: कन्टूर ट्रेंच (Contour Trench), स्टॉप डैम और सार्वजनिक रिचार्ज पिट का निर्माण।
ग्रामीण बुनियादी ढांचा: सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक कुआं और महतारी सदन का निर्माण कार्य।

*कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश*
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने काम की गुणवत्ता को परखते हुए मौके पर ही अधिकारियों और तकनीकी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून को देखते हुए जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी (po) सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

*समाचार क्रमांक/205/लोकेश/फोटो 01 से 02*
continue reading
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल, भटके मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल, भटके मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

मनेंद्रगढ़। कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता की बदौलत रात में भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ रोड पर भटक रहे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग एवं यातायात व्यवस्था अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 8:40 बजे भगत सिंह चौक के पास एक छोटा बच्चा रोते हुए सड़क पर अकेला भटकता मिला। पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया और सुरक्षित थाना लाया।
बच्चा सदमे में होने के कारण अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ‘पुलिस मीडिया’ ग्रुप में बच्चे की तस्वीर साझा की। मीडिया के सहयोग से जानकारी बच्चे के परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद दादा रामप्रसाद सोनी और दादी कुसुम सोनी थाने पहुंचे।
आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने पोते को सकुशल पाकर दादी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिस की नजर बच्चे पर नहीं पड़ती तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। पुलिस की तत्परता से मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी लावारिस या संदिग्ध स्थिति में दिखने वाले बच्चे की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस सराहनीय कार्य में टीआई विवेक पाटले, एचसी सेन, एचसी प्रिन्स, सीओ अमित गुप्ता, एचसी रवि, एचसी राकेश, सीओ आजाद और सीओ विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 11 मई को प्रेमाबाग में

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 11 मई को प्रेमाबाग में

कोरिया, 09 मई 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत 11 मई को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
का आयोजन प्रेमाशंकर महादेव मंदिर, प्रेमाबाग,बैकुंठपुर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, देवरहा बाबा समिति, प्रेमाशंकर मंदिर बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष से समन्वय से कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। 
 
इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन/पुरातत्व, जिला कोरिया तथा एसडीएम बैकुण्ठपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।
 
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, यातायात एवं लाइव प्रसारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित स्थल पर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 11 मई 2026 को सोमनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य एवं जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
 
इस अवसर पर जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि इस पर्व का साक्षी बने और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
continue reading
जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार

जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार

एमसीबी/04 मई 2026/* SIS (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले के जनपद पंचायत व आई टी आई परिसरों में पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परसवार, अनूपपुर के निर्देशानुसार यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थायी रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के तीनों विकासखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर केप

दों पर नियुक्ति की जाएगी। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें युवाओं का पंजीयन कर प्रशिक्षणोपरांत  SIS  ग्रुप में नियोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत 18 एंव 19 मई 2026 को जनपद पंचायत भरतपुर से होगी, इसके बाद 25 मई 2026 को आई टी आई जनकपुर में, 20 एंव 21 मई 2026 को जनपद पंचायत खड़गवां में, 27 मई 2026 को आई टी आई चिरमिरी में, 22 मई 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ में, 27 मई 2026 को आई टी आई मनेन्द्रगढ़, में शिविर का आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके।

 
 
continue reading
गौरेला-पेंड्रा दर्दनाक सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

गौरेला-पेंड्रा दर्दनाक सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ | गौरेला-पेंड्रा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

 
यह घटना पेंड्रा-गौरेला बायपास रोड पर सुबह के समय हुई, जब महिलाएं रोज़ की तरह टहलने निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में मौजूद हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेल्पर को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

continue reading
कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

कोरिया, 08 अप्रैल 2026/* शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह की 7 तारीख को 'चावल उत्सव' का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा समय-सीमा की बैठक में खाद्य अधिकारी एवं जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम को समय पर खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

 
इन निर्देशों के पालन में जिले की सभी 172 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल माह का चावल समय पर भंडारित किया गया। इसके बाद 7 अप्रैल को जिले में 664 राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण कर उत्सव मनाया गया। प्रशासन की  समयबद्ध व्यवस्था के कारण हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंचा है।
continue reading
राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण कलेक्टर ने कहा-जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण कलेक्टर ने कहा-जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

कोरिया, 03 अप्रैल 2026/* राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भवन खोंड में आयोजित राजस्व पखवाड़ा समाधान शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आय, जाति, निवास, फौती नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से जुड़े प्रकरण शामिल थे।

 
शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई कर कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया तथा आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए। आय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ समाधान किया गया। इस दौरान प्रभुनाथ को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, वहीं उदयभान, श्यामवती एवं उर्मिला को किसान पुस्तिका वितरित की गई। मांगलेश्वर के प्रकरण में फौती नामांतरण आदेश जारी कर उसकी प्रति सौंपी गई।
इसी तरह विगत दिनों ग्राम नगर में आयोजित पखवाड़ा शिविर में विभिन्न राजस्व ग्रामों में बी-1 वाचन कराया गया। साथ ही फौती नामांतरण पूर्ण कर राम प्रकाश मिश्रा (ग्राम बिशनपुर) एवं लाल (ग्राम रटगा) को बी-1 वितरित किया गया। जिरजोधन  को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
 
खाता विभाजन के तहत रंगलाल, रामखेलावन एवं तिलकराम के खसरा नंबर  में विभाजन कर दस्तावेज सौंपे गए। वहीं राम लालू को किसान किताब वितरित की गई।
 
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
 
*कलेक्टर की अपील*
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे शासन द्वारा आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जा सके।
 
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिल रहा है।
continue reading
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

दिनांक 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को आज दिनाँक 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। 

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, श्री जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, श्री राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग , श्री राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे। 

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
चिरमिरी में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

चिरमिरी में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

चिरमिरी। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, चिरमिरी में आयोजित मंदिर का वार्षिक उत्सव, रामनवमी पर्व एवं गीता पारायण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मंदिर परिसर में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गीता पारायण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य मार्गदर्शक महंत श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, अध्यक्ष श्री नारायण नायक, सचिव श्री बाबू राम सहित श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सायं आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ मंदिर का वार्षिक उत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों एवं भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार चिरमिरी के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित यह धार्मिक आयोजन भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना
continue reading
जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 36 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 36 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

एमसीबी/24 मार्च 2026/* कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

इस जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, वन अधिकार पट्टा, रोजगार, जल व्यवस्था, आवास, योजनाओं के लाभ, विद्युत पोल स्थापना, हैंडपंप, नक्शा सीमांकन, किराया वसूली, जियो टैगिंग, मोटर खराबी और अन्य बुनियादी समस्याएं शामिल रहीं। चिरमिरी, खोंगापानी, शिवपुर, घघरा, नागपुर, साल्ही, मनेन्द्रगढ़, झगराखांड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, नीर योजना, आवास योजना जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर शीघ्र निराकरण की अपेक्षा जताई गई। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने, भूमि संबंधी विवादों के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी प्रमुखता से सामने आई।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक भटकाव का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
 
*समाचार क्रमांक/237/लोकेश/महेन्द्र/फोटो 03*
continue reading
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

कोरिया 16 मार्च 2026/* कलेक्टर  श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन उन्नति महिला संकुल का संगठन बड़गाव में किया गया, जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया आज के कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़, नृत्य कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और मेडल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा तिवारी जेण्डर विशेषज्ञ, श्रीमती पुष्पा सिंह जेण्डर विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
continue reading
 ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

कोरिया, 16 मार्च 2026/* ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने तकनीकी पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही कोरिया प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने निर्धारित समय में यह लक्ष्य हासिल किया है।
 
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया। 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर अभी औसत ई-केवाईसी लगभग 92 प्रतिशत है, जबकि कोरिया जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर नई मिसाल पेश की है।
 
*तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता*
मनरेगा से उन्नत होकर वीबीजी रामजी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का आधार आधारित ई-केवाईसी किया गया है, जिससे अब ऑनलाइन पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति आधार के अनुसार व्यक्ति-वार दर्ज की जाएगी।
 
*जिले के आंकड़े*
कोरिया जिले में कुल 80,226 पंजीकृत श्रमिक हैं। इनमें जनपद पंचायत सोनहत के अंतर्गत 22,306 श्रमिक जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 57,919 श्रमिक
पंजीकृत हैं। इन सभी का आधार के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
 
*श्रमिकों के पसीने का सम्मान*
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के उन हजारों श्रमिकों के पसीने का सम्मान है। उन्होंने बताया कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीणों की तकदीर व तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
 
*दोनों जनपद पंचायतों ने हासिल किया लक्ष्य*
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश की 146 जनपद पंचायतों में सबसे पहले जनपद पंचायत सोनहत ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा किया। इसके बाद जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली।
 
दोनों जनपद पंचायतों के प्रयासों से अब कोरिया जिला शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जो वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
continue reading
Previous123456789...1314Next

dpboss