CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

प्रधानमंत्री ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रशंसा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बताया विकास का आधार

प्रधानमंत्री ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रशंसा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बताया विकास का आधार

Anita nishad 05-Sep-2025 102

 ई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को विकास का आधार बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित धर्मेंद्र प्रधान के आलेख को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए इसकी सराहना की। इस लेख में प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को भारत की आत्मनिर्भरता और प्रगति की यात्रा का मुख्य केंद्र बताया है।
 

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने अपने लेख में बताया है कि शिक्षक आज डिजिटल तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं। पीएम ई-विद्या, दीक्षा और स्वयं जैसे डिजिटल मंच शिक्षकों को डिजिटल कक्षाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नए पाठ्यक्रम और विद्यार्थियों की अलग-अलग शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता दे रहे हैं। ये मंच शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
 

उल्लेखनीय है कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा को अधिक सुलभ, नवाचारी और समग्र बनाने पर ध्यान दे रही है। इस नीति से परंपरागत और आधुनिक शिक्षण विधियों को मिलाकर विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य है।

continue reading
Tesla car first owner India: कौन हैं प्रताप सरनाईक? जो भारत की पहली Tesla कार के मालिक बने

Tesla car first owner India: कौन हैं प्रताप सरनाईक? जो भारत की पहली Tesla कार के मालिक बने

Anita nishad 05-Sep-2025 11

 Tesla car first owner India: दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी पहली कार की डिलीवरी कर दी है। इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक बने हैं।

मुंबई के BKC स्थित 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' में उन्हें आधिकारिक तौर पर कार की चाबी सौंपी गई। सरनाईक ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने यह कार खरीदने का फैसला किया। अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

कौन हैं प्रताप सरनाईक?

प्रताप सरनाईक (Maharashtra transport minister Tesla) महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री हैं और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले वह रियल एस्टेट और बिजनेस से जुड़े रहे। सरनाईक कई बार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। पर्यावरण और परिवहन सुधारों के लिए उनकी छवि एक सक्रिय नेता की है। भारत में पहली टेस्ला कार के मालिक बनकर उन्होंने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है।

 

 

 

continue reading
Vaishno Devi Yatra Latest Update: माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 11वें दिन स्थगित, यात्रा कब शुरू होगी?

Vaishno Devi Yatra Latest Update: माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 11वें दिन स्थगित, यात्रा कब शुरू होगी?

Anita nishad 05-Sep-2025 14

 म्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा शुक्रवार को लगातार 11वें दिन भी स्थगित रही। छब्बीस अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

हालांकि दस दिन की भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद मौसम में काफी सुधार हुआ है और धूप निकली है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक यात्रा को फिर से शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है।

 

 

 

एक अधिकारी ने कहा, ''यात्रा अब भी स्थगित है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले सप्ताह अधिकारियों ने यह निर्णय लिया था।'' अधिकारी ने कहा कि यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद उचित समय पर लिया जाएगा। इस बीच, माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर जम्मू और कटरा के बीच शुरू की गई लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं।

 

 

 

 

 

 
continue reading
BREAKING: मुंबई में 400 किलो RDX लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर , 34 वाहनों में लगाए गए मानव बम: पूरे शहर को दहलाने की धमकी

BREAKING: मुंबई में 400 किलो RDX लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर , 34 वाहनों में लगाए गए मानव बम: पूरे शहर को दहलाने की धमकी

Anita nishad 05-Sep-2025 17

 मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक भयावह खतरे का सामना करना पड़ रहा है। एक अज्ञात caller ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है।

इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं।

मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले caller ने खुद को 'लश्कर-ए-जिहादी' नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है। इस संगठन के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारी फिलहाल धमकी की सच्चाई और caller की पहचान पता लगाने में जुटे हुए हैं। मुंबई पुलिस ने धमकी के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

यह घटना अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारी अवसर से ठीक पहले सामने आई है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

मुंबई पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी इलाके में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा के नाम पर सख्ती बढ़ गई है और सभी सुराग जुटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

 

continue reading
Online Food मंगवाने वालों को लग सकता है झटका, GST Council के नए फैसले से बड़ी हलचल

Online Food मंगवाने वालों को लग सकता है झटका, GST Council के नए फैसले से बड़ी हलचल

Anita nishad 05-Sep-2025 16

  सरकार के नए फैसले से जोमैटो और स्विगी जैसी बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों पर टैक्स का नया बोझ आ गया है। ये कंपनियां कह रही हैं कि वे यह खर्च अपने ग्राहकों से वसूल सकती हैं यानी आने वाले दिनों में डिलीवरी चार्ज बढ़ सकते हैं और जेब पर थोड़ा और बोझ पड़ सकता है।

जीएसटी काउंसिल ने फैसला किया है कि अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स को डिलीवरी चार्ज पर 18% जीएसटी देना होगा। इससे पहले डिलीवरी बॉय पर यह टैक्स लागू नहीं था यानी उनकी डिलीवरी फीस पर GST नहीं लगता था। इसका मतलब यह है कि जोमैटो और स्विगी को हर साल लगभग 180-200 करोड़ रुपए अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा।

कंपनियों का कहना है कि इस टैक्स का असर ग्राहकों तक पहुंचेगा। जोमैटो ने इशारा किया है कि इसका कुछ हिस्सा डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई से और कुछ ग्राहकों पर बढ़े हुए शुल्क के रूप में वसूला जा सकता है। स्विगी ने भी संकेत दिया है कि टैक्स का भार अंततः उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।
 

ग्रोथ पर असर

दोनों कंपनियों की ग्रोथ हाल के महीनों में धीमी पड़ी है। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में जोमैटो को ₹451 करोड़ और स्विगी को ₹192 करोड़ का मुनाफा हुआ था लेकिन डिलीवरी बिजनेस में बढ़ोतरी 20% से कम रही।
 

विवाद का कारण

यह मामला CGST एक्ट की धारा 9(5) से जुड़ा है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपने सर्विस प्रोवाइडर की ओर से टैक्स जमा करने को बाध्य करती है। सरकार का कहना है कि जब प्लेटफॉर्म डिलीवरी फीस लेते हैं तो टैक्स भी वही भरें, जबकि कंपनियों का तर्क है कि यह रकम सीधे डिलीवरी पार्टनर्स को दी जाती है।

continue reading
मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, कारें बही, बांध के गेट खुले, कई जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, कारें बही, बांध के गेट खुले, कई जिलों में अलर्ट

Anita nishad 05-Sep-2025 15

 ध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पुलों पर खतरा मंडरा रहा है, और कई जगहों पर हादसे भी हो रहे हैं।

राजगढ़, उज्जैन, नीमच, आगर मालवा और रायसेन जैसे जिलों में बारिश ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है। मौसम विभाग ने रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
 

राजगढ़ में कालीसिंध नदी में गिरी कार

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर में कालीसिंध नदी के पुल से एक कार नीचे गिर गई। तेज बहाव के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोताखोरों और क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि कार में कोई सवारी नहीं थी, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कार नदी में कैसे गिरी।
 

उज्जैन में बागेड़ी नदी में बही कार, ग्रामीणों ने बचाई जान

उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील के नन्दयासी गांव में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ। एक कार बागेड़ी नदी की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की और कार सवार को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना ने बारिश के दौरान नदियों और पुलियों को पार करने के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है।
 

नीमच में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी फंसी, खजूर के पेड़ ने बचाई जान

नीमच जिले के रतनगढ़ में गुरुवार शाम एक और हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे और उनके ड्राइवर एक बोलेरो गाड़ी से गुंजाली नदी पार कर रहे थे। इस दौरान नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया, और तेज बहाव में गाड़ी फंसकर बहने लगी। गाड़ी बहते हुए एक खजूर के पेड़ से टकराकर रुक गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यह बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को दर्शाता है।
 

बांधों के गेट खोले गए, बढ़ा बाढ़ का खतरा

बारिश के कारण नदियों और बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आगर मालवा जिले में कुंडालिया बांध के 8 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह, रायसेन जिले में हलाली डैम के 3 गेट खोले गए हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

मौसम विभाग का अलर्ट: रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 8.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इन इलाकों में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
 

प्रशासन की सलाह: सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नदियों और पुलियों को पार करने से बचने, निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और पुलिस से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
 

मध्य प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

continue reading
PM मोदी के बाद देश की कमान किसके हाथ? सर्वे में ये मंत्री बने सबसे बड़े दावेदार, जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

PM मोदी के बाद देश की कमान किसके हाथ? सर्वे में ये मंत्री बने सबसे बड़े दावेदार, जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

Anita nishad 04-Sep-2025 38

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभाल चुके हैं और न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें एक निर्णायक, स्पष्टवादी और करिश्माई नेता के तौर पर देखा जाता है।

लेकिन राजनीति में हर दौर के बाद अगला सवाल खड़ा होता है-मोदी के बाद कौन? इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए हाल ही में एक निजी संस्था UPUK ने एक व्यापक जनमत सर्वेक्षण (Opinion Poll) किया, जिसमें देशभर के लोगों से यह पूछा गया कि यदि नरेंद्र मोदी 2029 के बाद राजनीति से अलग होते हैं या पद छोड़ते हैं, तो अगला प्रधानमंत्री किसे होना चाहिए?

सर्वे के तीन दिग्गज चेहरे- इस सर्वे में प्रतिभागियों को तीन प्रमुख भाजपा नेताओं के नाम विकल्प के रूप में दिए गए: योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अमित शाह – केंद्रीय गृहमंत्री नितिन गडकरी – केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता

जनता का मूड: योगी आदित्यनाथ सबसे आगे सर्वे के नतीजे बेहद रोचक रहे। कुल मतदाताओं में से एक जबरदस्त 84% लोगों ने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना। इसका सीधा संकेत यह है कि जनता उन्हें नरेंद्र मोदी के राजनीतिक वारिस के रूप में देख रही है।

अन्य नेताओं को कितना समर्थन मिला? योगी आदित्यनाथ – 84% अमित शाह – 10% नितिन गडकरी – 6% (संख्या अनुमानित है, आधारित UPUK सर्वे डेटा पर)

योगी का बढ़ता कद – क्यों बना उन्हें जनता का पसंदीदा? योगी आदित्यनाथ की छवि एक सख्त प्रशासक, हिंदुत्व के मजबूत चेहरे और बिना समझौता किए फैसले लेने वाले नेता के रूप में बनी है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और जटिल राज्य में शासन चलाने के उनके तरीके को न सिर्फ भाजपा समर्थकों, बल्कि तटस्थ मतदाताओं ने भी सराहा है। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर गया है, खासकर कानून-व्यवस्था में सुधार, विकास परियोजनाओं की गति, और राजनीतिक स्पष्टता के कारण।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा की अगली पीढ़ी में अगर कोई चेहरा जनता को मोदी के बाद सहज रूप से स्वीकार्य लग सकता है, तो वो योगी आदित्यनाथ हैं। उनके बोलने का तरीका, भाषण शैली और मुद्दों पर पकड़ कहीं न कहीं मोदी शैली की झलक देता है। हालांकि अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे नेताओं की प्रशासनिक क्षमता पर कोई सवाल नहीं, लेकिन जनता से सीधा जुड़ाव और जनभावनाओं को प्रभावित करने की क्षमता योगी को एक कदम आगे ले जाती है।

continue reading
Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे तक…इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे तक…इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Anita nishad 04-Sep-2025 12

 देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किए गए हैं।

कहाँ कितनी बारिश हुई?बुधवार शाम 5:30 बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

➤ सफदरजंग में 15.2 मिमी
➤ लोधी रोड पर 18.2 मिमी
➤ पालम में 22 मिमी
➤ रिज में सबसे ज़्यादा 59.6 मिमी
➤ आयनगर में 54.8 मिमी

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान में गिरावट
इस साल दिल्ली में हो रही असामान्य रूप से भारी बारिश ने इस मौसम में बारिश का आंकड़ा 1000 मिलीमीटर के पार पहुंचा दिया है। दिल्ली ने अगस्त में ही 774 मिमी बारिश के अपने वार्षिक औसत को पार कर लिया था। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश की वजह से दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 57 था, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

continue reading
Chandra Grahan : 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, दिन से ही लग जाएगा सूतक, जानें टाइमिंग से लेकर सबकुछ

Chandra Grahan : 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, दिन से ही लग जाएगा सूतक, जानें टाइमिंग से लेकर सबकुछ

Anita nishad 04-Sep-2025 11

 Chandra Grahan : भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितम्बर दिन रविवार को संपूर्ण भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। 7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है।

यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा।

भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसेफिक और इंडियन ओसियन में भी दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी लग जाते हैं।

चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ – 09:58 पी एम

चन्द्र ग्रहण समाप्त – 01:26 ए एम, सितम्बर 08

स्थानीय ग्रहण की अवधि – 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स

उपच्छाया से पहला स्पर्श – 08:59 पी एम

प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 09:58 पी एम

खग्रास प्रारम्भ – 11:01 पी एम

परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 11:42 पी एम

खग्रास समाप्त – 12:22 ए एम, सितम्बर 08

प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 01:26 ए एम, सितम्बर 08

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 02:24 ए एम, सितम्बर 08

खग्रास की अवधि – 01 घण्टा 21 मिनट्स 27 सेकण्ड्स

खण्डग्रास की अवधि – 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स

उपच्छाया की अवधि – 05 घण्टे 24 मिनट्स 37 सेकण्ड्स

चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 1.36

उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 2.34

सूतक प्रारम्भ – 12:19 पी एम

सूतक समाप्त – 01:26 ए एम, सितम्बर 08

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ – 06:36 पी एम

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त – 01:26 ए एम, सितम्बर 08

continue reading
पके केले से बनाएं मालपुए, एकदम रूई जैसे नरम बनेंगे और खाने में लाजवाब, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

पके केले से बनाएं मालपुए, एकदम रूई जैसे नरम बनेंगे और खाने में लाजवाब, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Anita nishad 04-Sep-2025 20

 इंडियन थाली में जब तक मीठा न हो स्वाद अधूरा सा लगता है। अगर आप रोज-रोज बाजार की मिठाई खाना पसंद नहीं करते हैं तो घर में हेल्दी तरीके से कुछ मिठाई तैयार की जा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है।

आप पके हुए केले से आसानी से मालपुए बनाकर खा सकते हैं। कई बार घर में केले ज्यादा आ जाते हैं और बहुत जल्दी गलने लगते हैं। ऐसे में आप पके हुए केले से मालपुआ बनाकर खा सकते हैं। खासबात ये है कि आप इन मालपुआ को अपनी पसंद के हिसाब से बेहद हेल्दी भी बना सकते हैं। आप इसमें मैदा की जगह आटा इस्तेमाल करें और मीठे में चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करें। तो चलिए फटाफट से जान लीजिए केले से मालपुए (Banana Malpua) बनाने की रेसिपी।

केले से मालपुए की रेसिपी (Banana Malpua Recipe)

पहला स्टेप- मालपुआ बनाने के लिए 2 पके हुए केले लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब किसी बाउल में मसले हुए केले और उसमें 1 गिलास दूध डाल दें। इसमें आधा कप सूजी और आधा कप गेंहू का आटा मिला दें। अब इसमें थोड़े केसर के धागे, आधा चम्मच इलाइची पाउडर, आधा चम्मच सौंफ का पाउडर, आधा चम्मच साबुत सौंफ, एक चुटकी नमक और 3 चम्मच कंडेंस मिल्क यानि मिल्कमेड मिला दें।

दूसरा स्टेप- अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और स्मूद घोल तैयार कर लें। घोल गाढ़ा लगे तो दूध या पानी मिला सकते हैं। तैयार किए बैटर को करीब 2 घंटे के लिए रख दें। जिससे ये अच्छी तरह से फूल जाए।

तीसरा स्टेप- अब पैन में रिफाइंट या देसी घी डालें और घोल को चम्मच की मदद से गर्म किए गए घी में डालें। मालपुए को हल्का सुनहरा होने तक तलें। ध्यान रखें आपको फ्लेम मीडियम ही रखनी है। सारे मालपुए ऐसे ही एक एक करके सेंक लें।

चौथा स्टेप- एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए एक कप कुटा हुआ गुड़ या गुड़ का पाउडर जिसे शक्कर कहते हैं वो लें और इसमें 2 कप पानी डालकर पतली चाशनी बना लें। इस चाशनी में तले हुए मालपुए डाल दें और 5 मिनट बाद निकाल लें।

तैयार हैं सुपर टेस्टी और हेल्दी केले के मालपुए। आप इन्हें कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाकर सर्व करें। मालपुआ को चीनी की चाशनी में भी डालकर बना सकते हैं। ये मालपुए बहुत नरम और रसीले बनेंगे।

continue reading
सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात

सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात

Anita nishad 04-Sep-2025 18

 Jio Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और सिर्फ कॉलिंग प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको जियो के ऐसे कॉलिंग रिचार्ज प्लान्स बताएंगे, जो लंबी वैलिडिटी ऑफर करते हैं.

आपको बता दें कि, कॉलिंग प्लान में आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. किसी-किसी प्लान में कम डेटा की सुविधा दी जाती है. तो फिर चलिए जानते हैं जियो के सिर्फ कॉलिंग प्लान्स के बारे में.

Jio का 189 रुपये का प्लान | Jio Rs 189 Recharge Plan

 सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात 4Jio का 448 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 448 Recharge Plan

जियो के 448 रुपये वाले प्लान में आपको पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी आप फ्री JioTV का फायदा उठा सकते हैं.

 सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात 5जियो का 1748 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 1748 Recharge Plan

जियो के 1748 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि पूरे 11 महीने. इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फ्री 3600 SMS का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी आप फ्री JioTV का फायदा उठा सकते हैं.

 सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात 6

continue reading
चंदा, सोनम, पूजा, रसीली, मुस्कान… इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले ये 7 किन्नर पकड़ाए, जेंडर चेक हुआ तो गजब की बात पता चली.

चंदा, सोनम, पूजा, रसीली, मुस्कान… इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले ये 7 किन्नर पकड़ाए, जेंडर चेक हुआ तो गजब की बात पता चली.

Anita nishad 04-Sep-2025 20

 त्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर जानलेवा हमला करने वाले 7 किन्नरों के गैंग को अरेस्ट कर लिया गया है. ये गिरफ्तारी RPF और GRP की संयुक्त टीम के प्रयास से हुई है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर जानलेवा हमला करने वाले 7 किन्नरों के गैंग को अरेस्ट कर लिया गया है. ये गिरफ्तारी RPF और GRP की संयुक्त टीम के प्रयास से हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे. गिरफ्तारी के बाद जब मेडिकल के दौरान इन किन्नरों का जेंडर चेक किया गया तो गजब की जानकारी सामने आई है.

GRP के CO सवी रतन गौतम ने यूपी Tak को फोन पर बताया की यह फर्जी किन्नरों का गैंग यात्रियों से जबरन वसूली करता था मारपीट करता था. पकड़े गए किन्नरों में 5 फर्जी हैं जबकि 2 किन्नरों ने अपना जेंडर चेंज कराया है. यह सभी किन्नरों के वेष में इस अवैध कार्य में लिप्त थे.

देवरिया की ये पूरी घटना जानिए जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल

31 अगस्त की रात किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसे की वसूली की शिकायत पर RPF देवरिया सदर रेलवे स्टेशन प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद चेकिंग करने पहुंचे. उन्होंने किन्नरों से पूछताछ की और दो को पकड़ थाना लाये. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक किन्नरो ने इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया. दौड़ा कर डंडे से पिटाई करने लगे. ऑफिस में तोड़ फोड़ शुरू कर दी. किसी तरह इंस्पेक्टर ने अपनी जान बचाई. मौके पर दो किन्नर पकड़ लिए गए जबकि अन्य किन्नर भाग निकले.

RPF ने क्या बताया?

इस मामले में RPF के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार ने बताया कि इसमें RPF और GRP के दोनों टीमों द्वारा मौके से दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया था. एक चंदा और एक साहिल उनके बयान के मुताबिक पांच को हमने वांटेड किया था. 5 को गिरफ्तार करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम तैयार की गई. इसमें आरपीएफ और जीआरपी शामिल थी. इस क्रम में मंगलवार को सूचना मिली कि मारपीट में जो शामिल है वे नेपाल भागने की फिराक में हैं.

इस सूचना पर हमने टीम को अलर्ट किया और पांच को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. टोटल सात की गिरफ्तारी हो गई है. इसमें तीन देवरिया के,और सभी बिहार के लखीसराय,सिवान,असम व त्रिपुरा के हैं.

इनके नाम आलमगीर उर्फ चंदा, साहिल उर्फ सोनम, रॉबिन उर्फ पूजा, विकास वर्मन उर्फ रसीली, यशवंत उर्फ मुस्कान, चितरंजन उर्फ काजल और विनोद कुमार उर्फ नैना हैं.

continue reading
35` सालों से पेट में था बच्चा, मां को जरा भी अंदाजा नहीं, जांच की तो इस हाल में निकला बेबी

35` सालों से पेट में था बच्चा, मां को जरा भी अंदाजा नहीं, जांच की तो इस हाल में निकला बेबी

Anita nishad 04-Sep-2025 21

 र्भावस्था सबसे खूबसूरत पल होता है। कई महिलाएं इस अनुभव को खुलकर एन्जॉय करती है। जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे कुछ ही दिनों या महीनों में इसकी खबर लग जाती है। वह इस बात से भलीभाती परिचित रहती है कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा वाक्या सुनने जा रहे हैं जहां एक महिला प्रेग्नेंट हो गई, लेकन उसे सालों तक इसकी खबर ही नहीं थी।

उसके पेट में करीब 35 सालों से बच्चे का भ्रूण पल रहा था। हालांकि जब उसे पेट में भयंकर दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास गई। फिर जो हुआ वह बड़ा ही हैरान करने वाला था।

73 वर्षीय महिला के पेट में हुआ दर्द

दरअसल ये हैरान कर देने वाला मामला अल्जीरिया का है। यहां एक 73 वर्षीय महिला के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द उठने लगा। ऐसे में वह डॉक्टर के पास पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द की वजह जानी तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि बुजुर्ग महिला के पेट में कई सालों से सात महीने का भ्रूण मौजूद था। इससे भी हैरत की बात ये थी कि महिला को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।

अंदर निकला 35 साल पूरा बच्चे का भ्रूण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पेट में पहले भी कई बार दर्द उठा था। उसने डॉक्टरों को दिखाया भी था। लेकिन डॉक्टर्स इस दर्द के पीछे की वजह नहीं पता लगा पाए। अब इस बार जब महिला के पेट में बहुत जोरों का दर्द हुआ तो डॉक्टर ने महिला के पेट की अच्छे से जांच की। इसी दौरान उन्हें महिला के पेट में लगभग 35 साल पुराना 7 माह का भ्रूण मिला। इस भ्रूण से महिला को कोई भी नुकसान नहीं हुआ था।

भ्रूण बन गया था स्टोन

 महिला के पेट में मौजूद 35 साल पुराना भ्रूण अब स्टोन बन गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने इसे ‘बेबी स्टोन’ बताया। महिला की जांच में डॉक्टरों को पता चला कि इस बेबी स्टोन का वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था। इस स्थिति को डॉक्टरों ने लिथोपेडियन (Lithopedion) बतलाया।

डॉक्टर्स कहते हैं कि ये तब होता है जब जब प्रेग्नेंसी गर्भाशय के बजाय पेट में बनती है। बच्चे में निरंतर खून की कमी के चलते भ्रूण विकसित नहीं हो पाता है। इस कारण भ्रूण को बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं होता है। ऐसे में भ्रूण धीरे-धीरे स्टोन में बदलने लगता है। यही वजह है कि महिला के पेट में मौजूद भ्रूण को ‘बेबी स्टोन’ कहा गया। इसी के चलते महिला के पेट में भयानक दर्द महसूस हुआ था।

जरा सोचिए आपके पेट में 35 साल से आपका मरा हुआ बच्चा था और आपको अचानक ये बात पता चले तो आपको कैसा लगेगा? यकीनन इस खबर से आप हैरान रह जाएंगे। इस महिला के साथ भी यही हुआ। वह इस बात को सुन दंग रह गई।

continue reading
Salary Hike :20, 30 या 40% नहीं केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतना होगा बढ़ोतरी

Salary Hike :20, 30 या 40% नहीं केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतना होगा बढ़ोतरी

Anita nishad 04-Sep-2025 15

 Salary Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। लंबे समय से प्रतीक्षित आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सरकार की तैयारी तेज हो गई है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं क्योंकि इस आयोग के लागू होने के बाद वेतन में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।ऐसे में हर कर्मचारी के मन में यही सवाल है कि वास्तविक वृद्धि कितनी होगी।

आठवें वेतन आयोग की शुरुआत और महत्वकितनी बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरीफिटमेंट फैक्टर की भूमिकाकर्मचारियों की पुरानी मांग और अपेक्षासरकार की मंजूरी और टीम का गठनपिछले आयोगों से तुलनामहंगाई और जीवन लागत का असर

 

सरकार ने इस पर प्रारंभिक स्तर पर मंजूरी दे दी है और उम्मीद है कि नए आयोग का गठन जल्द किया जाएगा। अगर सबकुछ तय योजना के अनुसार होता है तो जनवरी 2026 से नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं। आने वाले समय में करोड़ों कर्मचारी और पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उनकी जीवनशैली में सुधार भी होगा।

आठवें वेतन आयोग की शुरुआत और महत्व

आठवें वेतन आयोग की चर्चा तेजी से हो रही है। पिछले आयोग यानी सातवां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू हुआ था और उसका कार्यकाल जनवरी 2026 तक माना जाता है। ऐसे में समय से पहले नए आयोग का गठन कर्मचारियों की आय और खर्च क्षमता पर बड़ा प्रभाव डालेगा।

वेतन आयोग समय-समय पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को महंगाई के अनुसार संशोधित करता है। महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार के लिए जरूरी हो गया है कि कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बनाए रखा जाए। यही कारण है कि आठवें वेतन आयोग पर काम तेजी से शुरू हो रहा है।

कितनी बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

सूत्रों के अनुसार आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों के बेसिक वेतन में 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का सुझाव दे सकता है। यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर आधारित होगी। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.28 से लेकर 2.86 के बीच हो सकता है, जिससे वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी 20,000 रुपए है तो नए आयोग की सिफारिशें लागू होने पर यह बढ़कर लगभग 46,600 से 57,200 रुपए तक हो सकती है। इस स्तर की वृद्धि कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी और उनकी जीवनशैली सुधारने में मदद करेगी।

फिटमेंट फैक्टर की भूमिका

वेतन आयोग की सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है। दरअसल यही तय करता है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके बाद कर्मचारियों की आय में भारी उछाल आया था।

इस बार चर्चा है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.86 तक बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि साबित होगी। वहीं कुछ कर्मचारी संगठन इसे 3.68 तक ले जाने की मांग कर रहे हैं, जिससे वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी संभव है।

कर्मचारियों की पुरानी मांग और अपेक्षा

कई बार कर्मचारी संगठन सरकार से नियमित समय पर वेतन संशोधन की मांग करते रहे हैं। सातवें वेतन आयोग के बाद से लगातार संगठनों की ओर से यह अपेक्षा जताई जाती रही है कि अगले आयोग के गठन में किसी प्रकार की देरी न की जाए।

दरअसल, महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारी अपने दैनिक खर्च को लेकर असहज महसूस करते हैं। ऐसे में वेतन आयोग ही एक ऐसा माध्यम है जो उनकी आर्थिक क्षमता को संतुलित करता है और जीवनस्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

सरकार की मंजूरी और टीम का गठन

सरकार ने आठवें वेतन आयोग को प्रारंभिक स्तर पर मंजूरी दे दी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा और आयोग की टीम का गठन अभी बाकी है। परंतु वित्त मंत्री और संबंधित मंत्रालय द्वारा यह संकेत दिया गया है कि इस पर शीघ्र काम शुरू होगा।

आमतौर पर आयोग का नेतृत्व किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के जज या वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा जाता है। इसके साथ अर्थशास्त्री, प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी खर्च के जानकार विशेषज्ञ इसमें शामिल किए जाते हैं। यही टीम मिलकर कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और महंगाई भत्ता की सिफारिशें तय करती है।

पिछले आयोगों से तुलना

अगर हम पिछले वेतन आयोगों को देखें तो हर बार कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पांचवें वेतन आयोग में बेसिक वेतन 2750 रुपए था, जो छठे वेतन आयोग में बढ़कर 7000 रुपए हो गया और सातवें वेतन आयोग में 18,000 रुपए कर दिया गया।

इस प्रकार अब तक औसतन 55 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है। यही वजह है कि आठवें वेतन आयोग से भी कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह वृद्धि उनके आर्थिक जीवन को और अधिक सुरक्षित बनाएगी।

महंगाई और जीवन लागत का असर

पिछले कुछ वर्षों में महंगाई लगातार बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, गैस, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे आवश्यक खर्चों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे सामान्य कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है। इसी कारण वेतन आयोग की आवश्यकता और अधिक महसूस की जा रही है।

नए आयोग से उम्मीद है कि कर्मचारियों की आय को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किया जाएगा। इससे वे महंगाई के दबाव से उबर पाएंगे और उनकी क्रय शक्ति भी बनी रहेगी। यही कारण है कि आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी सौगात बन सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। वास्तविक आंकड़े और निर्णय सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

continue reading
50 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं; बाल अभी भी काले हैं, वे 3 सब्जियाँ खाते हैं; सैंकड़ों रोगों को जड़ से समाप्त करेंगे`…

50 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं; बाल अभी भी काले हैं, वे 3 सब्जियाँ खाते हैं; सैंकड़ों रोगों को जड़ से समाप्त करेंगे`…

Anita nishad 04-Sep-2025 14

 बाबा रामदेव दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते हैं, जिसमें तीन प्रकार की सब्जियाँ ज़रूर होती हैं। सात्विक आहार के कारण, पिछले 50 वर्षों में उन्होंने कभी भी कोई बीमारी नहीं पाई है। उनका वजन 65 किलोग्राम, हीमोग्लोबिन 17.5, रक्तचाप 70/110 और शर्करा का स्तर 70-75 के बीच है।

उन्होंने अपने पूरे आहार, खाने की आदतें और दिनचर्या के बारे में जानकारी साझा की है।

कर्ली टेल्स को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 100 साल की उम्र में किसी को भी बुढ़ापे या बीमारी का सामना नहीं करना चाहिए। इसके लिए सात्विक आहार और योगाभ्यास जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को प्रतिदिन कम से कम दो योगासन करने चाहिए, क्योंकि यह शरीर को भीतर से स्वस्थ और युवा बनाए रखता है। बचपन में एक बार मच्छर के काटने से उन्हें बुखार हुआ था, लेकिन उसके बाद से उन्हें कभी भी सर्दी, खांसी, दस्त या खाद्य विषाक्तता नहीं हुई।

बाबा रामदेव का दैनिक दिनचर्या

बाबा रामदेव ने अपने पूरे दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप सुबह कैसे शुरू करते हैं, क्या खाते हैं, पहले क्या खाते हैं और अंत में क्या खाते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, उन्होंने दो ऐसे खाद्य पदार्थों को ना खाने की सलाह दी है जो सैंकड़ों रोगों का कारण बन सकते हैं।

दिन की शुरुआत कैसे करें?

सुबह उठने के बाद हल्का गर्म पानी पीएं।

बाबा रामदेव सुबह 3 बजे उठते हैं। खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा है, और इसके बाद वे अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उन्होंने सभी को इस आदत को अपनाने की सलाह दी। इसके बाद वे स्नान करते हैं और एक घंटे तक ध्यान करते हैं, फिर दौड़ने जाते हैं और उसके बाद लोगों को योग सिखाना शुरू करते हैं। साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह दिन में केवल एक बार खाते हैं।

दिन में कितनी बार खाना चाहिए?

दिन में एक बार खाना सबसे अच्छा है।

“दिन में कितनी बार खाना चाहिए?” यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। बाबा रामदेव के अनुसार, बार-बार खाने से कई बीमारियाँ हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि दिन में एक बार खाना शरीर के लिए सबसे अच्छा है। जो लोग ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं, वे दो बार खा सकते हैं। जो लोग दिन में तीन बार खाते हैं, उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा होता है और दिन में चार बार खाना बहुत खतरनाक हो सकता है।

खाने में क्या होना चाहिए?

सात्विक आहार अपनाएं।

बाबा रामदेव दोपहर 11-12 बजे के बीच भोजन करते हैं और शाम 7 बजे तक सिर्फ फल खाते हैं। उनके आहार में 99% कोई अनाज नहीं होता। उनके आहार में बहुत सारे फल और सब्जियाँ शामिल होती हैं, जिनमें लौकी, जुचिनी और मिश्रित सब्जियाँ शामिल हैं। वे आलू नहीं खाते और 20 साल से ज्यादा समय से अनाज नहीं खाते। हालांकि, अब वह कभी-कभी बाजरा खाते हैं और कुछ दिनों बाद छोड़ देते हैं।

खाने का सही तरीका क्या है?

बाबा रामदेव ने कहा कि सबसे पहले फल और सलाद जैसे कच्चे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। इसके बाद हरी सब्जियाँ, अनाज और आखिर में मीठा कुछ खाना चाहिए। लेकिन मीठे में चीनी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप मीठे फल, सूखे फल, गुड़, दूबूर आदि खा सकते हैं। यह आहार शरीर के लिए अच्छा है और लंबे समय तक बीमारियों से दूर रखता है।

2 खाद्य पदार्थ जो खतरनाक हैं

कौन से खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?

रामदेव के अनुसार, चावल और गेहूं खाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ये कई रोगों को आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम को अत्यधिक शक्तिशाली योगासन बताया, जिसे हर किसी को अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने रात में मिठाई, चाय, कॉफी, दही, बटरमिल्क और चॉकलेट खाने से मना किया। जो लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें प्याज खाने की सलाह दी गई, जो गहरी नींद में मदद करता है।

स्वस्थ भोजन क्या है?

कमजोरी को दूर करने के लिए अनार, गाजर, चुकंदर, गेहूं की घास और ऐलोवेरा खाएं। मूली पेट और जिगर के लिए अच्छी होती है और यह स्वास्थ्यकर बैक्टीरिया के विकास में मदद करती है। कस्टर्ड ऐप्पल खाने से कभी भी एसीडिटी नहीं होती और यह कैल्शियम से भरपूर होता है। बाबा रामदेव ने साक्षात्कार में ये सलाह दी।

continue reading
Government : भारी बारिश के बीच केन्द्र सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को दी राहत, ये चीजें हो जाएगी सस्ती

Government : भारी बारिश के बीच केन्द्र सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को दी राहत, ये चीजें हो जाएगी सस्ती

Anita nishad 04-Sep-2025 16

 नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने जीएसटी की अगली पीढ़ी की सुधार के तहत मुख्य स्लैबों की संख्या चार घटकर दो करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी और आम लोगों के इस्तेमाल की अधिकतर वस्तुओं को पांच प्रतिशत के स्लैब में रखने का फैसला किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिषद की 56 वीं बैठक के बाद बताया कि अब दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के होंगे। इसके अलावा कुछ वस्तुओं पर शून्य कर और कुछ पर 40 प्रतिशत कर भी होंगे। ये कर सुधार 22 सितंबर से लागू हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कर स्लैब और दरों को युक्तिसंगत बनाने के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिये गये।

नयी व्यवस्था में अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, छेना, पनीर, चपाती रोटी पराठा आदि पर कोई कर नहीं लगेगा। तैंतीस जीवन रक्षक दवाओं को भी कर मुक्त रखा गया है। सभी देशी रोटियों (चपाती, पराठा, रोटी आदि) पर जीएसटी दर शून्य होगी।

तैंतीस जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर दीर्घकालिक रोगों के उपचार में प्रयुक्त तीन जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। अन्य दवाओं पर पांच प्रतिशत कर लगेगा। व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पर भी कोई कर नहीं होगा।

जिन वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति उपकर लग रहा है उन पर करों की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि राज्यों को क्षतिपूर्ति के पूरे भुगतान के बाद उनकी दरों में बदलाव का अधिकार वित्त मंत्री को होगा और इसके लिए दोबारा परिषद की बैठक बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के आधार पर गणना करें तो इस बदलाव से करीब 48,000 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि ये फैसले आम आदमी को ध्यान में रखकर लिये गये हैं। इन बदलावों से श्रम साध्य क्षेत्रों, किसानों तथा कृषि क्षेत्र और स्वास्थ्य क्षेत्र को ज्यादा फायदा होगा।

हेयर आॅयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामानों, पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, मक्खन, घी आदि जैसे लगभग सभी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।कृषि उपकरणों और संबंधित सभी वस्तुओं पर पांच प्रतिशत की दर से कर लगेगा। सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल और अमोनिया पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है जिससे किसानों को फायदा होगा।चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा या भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किये जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और उपकरणों पर भी अब 18 की जगह पांच प्रतिशत कर होगा।

वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, रक्त शर्करा निगरानी प्रणाली (ग्लूकोमीटर), चिकित्सा उपकरण आदि पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

मानव निर्मित रेशे पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत और मानव निर्मित धागे पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।
हस्तशिल्प, संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और मध्यवर्ती चमड़े के सामान जैसी श्रम-प्रधान वस्तुओं पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।

नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों और उनके निर्माण के पुर्जों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की गयी है।प्रति इकाई 7,500 रुपये प्रतिदिन या उसके बराबर मूल्य वाली “होटल आवास” सेवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत किया गया है।

आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।

एयर कंडीशनिंग मशीनों, 32 इंच के टीवी (सभी टीवी पर अब 18 प्रतिशत कर), डिशवॉशिंग मशीनों, छोटी कारों, 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।
छोटी कारों और 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। बसों, ट्रकों, एम्बुलेंस आदि पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। तिपहिया वाहन पर 28 प्रतिशत से कर घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। सभी आॅटो पार्ट्स पर 18 प्रतिशत की एक समान दर लागू की गई है।

पान मसाला, जर्दा, गुटखा, तंबाकू, सिगार, सिगरेट, बीड़ी तथा दूसरे तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत की दर जारी रहेगी। एडेड शुगर या दूसरे स्वीटनर या फ्लेवर मिश्रित उत्पादों और कैफीनेटेड पेय को भी 40 प्रतिशत से स्लैब में रखा गया है। व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए विमान सेवा, 350 सीसी से अधिक के दुपहिया वाहन, 1,200 सीसी से अधिक की पेट्रोल कारें और 1,500 सीसी से अधिक की डीजल कारों पर भी 40 प्रतिशत कर लगेगा।

continue reading
पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS. फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल

पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS. फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल

Anita nishad 04-Sep-2025 28

 ध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेलिंग और पैसे ऐंठने के आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता दो महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक मैट्रीमोनियल साइट पर खुद को तलाकशुदा बताकर दोनों से अलग-अलग मुलाकात की. उन्हें अपनी पत्नी से मिलवाया, लेकिन बताया कि वो उसकी मां है. फिर कमरे में जाकर संबंध बनाए, जिसके वीडियो आरोपी की पत्नी ने बनाए.

बाद में आरोपी ने कहा- मुझे बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत है. महिलाओं ने भी उस पर यकीन करके पैसे दे दिए. जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने कहा कि हम पुलिस के पास तहरीर देंगीं. मगर दंपति ने उन्हें ये कहकर धमकाया कि अगर किसी को भी कुछ बताया तो तुम्हारे MMS लीक कर देंगे.

बिजनेस करने के नाम पर आरोपी ने दोनों महिलाओं से 85 लाख रुपए ऐंठे. एक पीड़िता ने तो सुसाइड की कोशिश की. परिजनों ने उसकी काउंसिलिंग करावाई. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. फिर दूसरी महिला ने भी एफआईआर दर्ज करवाई. मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है.

खुद को उद्योगपति बताकर दिया शादी का झांसा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अविनाश प्रजापति है. शादीशुदा होने के बावजूद उसने मैट्रीमोनियल साइट पर ID बनाई. वो जानता था कि तलाकशुदा महिलाओं को फंसाना ज्यादा आसान होगा. इसलिए उसने अपने प्रोफाइल में भी खुद को तलाकशुदा ही बताया. फिर दोनों महिलाओं को अलग-अलग समय में फंसाया.

कैसे मिला अविनाश को पहला शिकार?

अवधपुरी की रहने वाली महिला का तलाक हो गया था.उसने दूसरी शादी के लिए मैट्रोमोनियल साइट का सहारा लिया. इस दौरान उसकी दोस्ती अविनाश से हो गई. आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताया और कहा कि उसका स्टील का कारोबार है. साथ ही छत्तीसगढ़ में धनलक्ष्मी नाम की फैक्ट्री का संचालन करता है. महिला जब उसके घर मिलने के लिए आई तो उसने पत्नी को अपनी मां बताया. बातचीत के दौरान कुछ प्राइवेट बात करने के नाम पर वह उसे कमरे में ले गया. वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान चुपके से अविनाश की पत्नी ने अश्लील वीडियो बना लिए.

40 लाख कैश और 5 लाख के गहने लिए

आरोपी ने फिर एक दिन कहा कि शादी से पहले बिजनेस बढ़ाने के लिए उसे पैसों की जरूरत है. उसकी बातों में आकर महिला ने अपनी सारी जमापूंजी किए हुए 40 लाख कैश और 5 लाख रुपए के जेवर दे दिए. इसके बाद अविनाश ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद उसने थाने में इसकी शिकायत की. ठीक इसी तरह अविनाश ने अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली ब्यूटीशियन के साथ भी रेप और ठगी की वारदात को अंजाम दिया.

दोनों आरोपियों पर हो सकते हैं और भी खुलासे

पुलिस ने आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. आशंका है कि पूछताछ में और भी महिलाओं के साथ गलत काम करने के खुलासे हो सकते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, उसकी पत्नी को लेकर क्या एक्शन होता है, ये देखना होगा.

continue reading
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस वीकेंड FREE दे रहा Unlimited 5G डेटा, जानें कैसे उठाएं फायदा

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस वीकेंड FREE दे रहा Unlimited 5G डेटा, जानें कैसे उठाएं फायदा

Anita nishad 03-Sep-2025 150

 भारत में डिजिटल क्रांति की शुरुआत करने वाले Jio अब 9 साल का हो गए हैं। साथ ही जियो ने 500 मिलियन यूजर्स भी हो गए हैं। 2016 में लॉन्च हुआ यह टेलीकॉम ब्रांड आज करोड़ों भारतीयों की पहली पसंद है।

अब अपनी 9वीं सालगिरह के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स की सौगात दी है। Jio ने एक Anniversary Weekend Offer पेश किया है जो 5 सितंबर से 7 सितंबर तक लागू होगा। इस दौरान 5G और 4G दोनों यूजर्स को अलग-अलग फायदे मिलेंगे। 5G यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री अनलिमिटेड डेटा का मज़ा उठा सकेंगे। वहीं, 4G यूजर्स सिर्फ 39 रुपये एड-ऑन लेकर अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले पाएंगे।आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल और इससे जुड़ी जरूरी बातें।
 

Jio 5G यूजर्स के लिए क्या है खास?

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो 5 सितंबर से 7 सितंबर तक तीन दिनों तक फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा। 5G सिम और 5G हैंडसेट वाले ग्राहक बिना किसी डेटा लिमिट के तेज इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। OTT स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े फाइल डाउनलोड के लिए बेस्ट टाइम। कोई एड-ऑन पैक खरीदने की जरूरत नहीं।
 

Jio 4G यूजर्स के लिए ऑफर

जियो के 4G यूजर्स 39 रुपये के एड-ऑन पैक से रिचार्ज कर अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इस डेटा पैक के साथ हर दिन 3GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके साथ 3GB के बाद भी अनलिमिटेड डेटा कम स्पीड पर दिया जाएगा। यह ऑफर 4G यूजर्स को भी एनिवर्सरी जश्न में शामिल करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है। स्टूडेंट्स और बजट ग्राहकों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
 

क्यों खास है जियो का ऑफर?

Jio का यह ऑफर सिर्फ नेटवर्क सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों को धन्यवाद कहने का तरीका है। भारत में पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी ने वीकेंड पर सभी यूजर्स को इतना बड़ा फ्री डेटा ऑफर दिया है। यह ऑफर Jio की बढ़ती 5G कवरेज और तकनीकी ताकत को भी दिखाता है।
 

ऑफर का फायदा उठाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

1. यह ऑफर सिर्फ 5 से 7 सितंबर तक ही वैध है।

2. 5G ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर के पास Jio True 5G नेटवर्क कवरेज और 5G हैंडसेट होना चाहिए।

3. 4G ऑफर के लिए 39 रुपये का एड-ऑन एक्टिवेट करना जरूरी है।

continue reading
हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 7 हुई, कुल्लू में दो लोग मलबे में दबे, कई सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 7 हुई, कुल्लू में दो लोग मलबे में दबे, कई सड़कें बंद

Anita nishad 03-Sep-2025 126

 हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बचाव कर्मियों ने मंडी जिले में भूस्खलन के बाद मलबे से चार और शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई। वहीं कुल्लू जिले में दो मकान ढह जाने से कल रात से एनडीआरएफ के एक जवान समेत दो लोग मलबे में दब गए हैं, जिनकी मौत की आशंका है।

वहीं खराब मौसम को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज सात सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सुंदरनगर क्षेत्र के बीबीएमबी कॉलोनी के पास भूस्खलन की चपेट में आए चार और लोगों के शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई। सुंदरनगर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट अमर नेगी ने बताया कि सात में से पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। एसडीएम ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान सुरिंदर कौर (महिला), उनके बेटे गुरप्रीत सिंह और प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है, जबकि अन्य के विवरण की प्रतीक्षा है।
 

अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू जिले के अखाड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात भूस्खलन के बाद दो मकान ढह जाने से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक जवान समेत दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। उनकी पहचान एनडीआरएफ जवान नरिंदर (37) और एक कश्मीरी युवक वकार अहमद (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। घटना के बाद से एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से गिरते मलबे ने रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

बुधवार दोपहर तक मलबे में दबे लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

लगातार बारिश ने कुल्लू और आसपास के इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। कई सड़कें बंद हैं, और लोग अपने घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। दूसरी तरफ मंडी में भी भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिससे लोगों में खौफ है।

किन्नौर जिले के वांगतू में सड़क किनारे खड़े पांच ट्रक पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मंडी के जोगिंदरनगर के कुंदुनी गांव में भूस्खलन के खतरे के बाद 15 घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात सोलन जिले के कंडाघाट के चौहरा गांव में एक घर पर पहाड़ का मलबा गिर गया जिसमें निवासी बाल-बाल बच गए।
 

अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में हुई भारी बारिश के कारण बिलासपुर जिले के जामली क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की पिछली दीवार ढह गई और पानी भवन में घुस गया।शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी कॉलेजों और स्कूलों में जाने से छूट दी जाएगी। हालांकि, संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि जब भी संभव हो, कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएं।
 

आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण पूरे राज्य में कई स्थानों पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की प्रबल आशंका है और इसलिए छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राज्य में 1,162 सड़कें अवरुद्ध होने से सड़क यातायात बाधित हुआ है। मंडी में 289, शिमला में 234, कुल्लू में 205 और सिरमौर जिले में 137 सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि चंबा जिले में भी बुरे हालात हैं।
 

राष्ट्रीय राजमार्ग-3 (मंडी-धरमपुर रोड), राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (ओल्ड हिंदुस्तान-तिब्बत रोड), एनएच-21 (चंडीगढ़-मनाली रोड), एनएच-205 (खरड़ से स्वारघाट), एनएन305 (औट-सैंज रोड), एनएच-505 खाब से ग्राम्फू और एनएच 707 (हाटकोटी से पोंटा) अवरुद्ध हैं। शिमला-कालका ट्रैक पर भूस्खलन के बाद इस पर चलने वाली ट्रेनें शुक्रवार (पांच सितंबर) तक रद्द कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रही। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 

शिमला में स्कूल बंद करने की फर्जी अधिसूचना के खिलाफ शिकायत दर्ज

शिमला जिले में बुधवार को शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के संबंध में सोशल मीडिया पर एक फर्जी अधिसूचना प्रसारित होने के बाद, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रतिकूल मौसम के कारण शिमला जिले में शैक्षणिक संस्थान सोमवार से बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को इंटरनेट पर एक फर्जी अधिसूचना व्यापक रूप से प्रसारित हुई, जिसमें कहा गया कि शिमला के उपायुक्त (डीसी) ने बुधवार को जिले में संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है, जिसके बाद उचित कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई।
 

फर्जी आदेश में प्रशासन द्वारा पहले जारी की गई पुरानी अधिसूचना की सामग्री थी। इसमें लिखा था कि शिमला जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, पेड़ गिरे हैं और सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बाद में शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने एक और आदेश जारी किया, जिसमें जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार के लिए बंद करने का आदेश दिया गया, जिसमें कोचिंग सेंटर और नर्सिंग संस्थान भी शामिल हैं।
 

मूल आदेश में कहा गया था कि शिमला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, जिले भर में कई स्थानों पर भूस्खलन की उच्च संभावना को देखते हुए, शिमला जिले में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया, "शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को शैक्षणिक संस्थानों में जाने से छूट दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।"
 

फर्जी अधिसूचना से शिमला में अभिभावकों और छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि विभिन्न स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। पहले एक फर्जी अधिसूचना व्यापक रूप से प्रसारित हुई, फिर प्रशासन का संदेश भी प्रसारित हुआ जिसमें अधिसूचना को फर्जी बताया गया। आखिरकार, बुधवार को शिक्षण संस्थानों को बंद करने का नया आदेश आया, जिसने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

continue reading
Apple iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट होंने लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Apple iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट होंने लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Anita nishad 03-Sep-2025 40

 IPhone 17 के लॉन्च की तारीख का ऐलान हो चुका है। Apple का लॉन्च इवेंट 'अवे ड्रॉपिंग' 9 सितंबर को आयोजित होगा। कंपनी ने इवेंट के लिए ऑफिशियल इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है।|

इवेंट में आईफोन17 सीरीज में चार मॉडल्स- आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पेश किए जा सकते हैं। नई एपल वॉच और एडवांस AI फीचर्स भी आ सकते हैं। एक बड़ा अपडेट जो सामने आया है वह सिम पोर्ट को लेकर है।


MacRumors के अनुसार Apple ने अपने रिटेल कर्मचारियों के साथ एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित कर रहा है, जिसमें iPhone 17 सीरीज के eSIM सपोर्ट के बारे में बताया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय यूनियन में कंपनी बिना फिजिकल सिम कार्ड के आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करेगी। हालांकि यह कुछ देशों के लिए ही पेश किया जाएगा। हालांकि लोगों में इसे लेकर भी संशय है कि eSIM कितनी सेफ है। 2022 में एप्पल ने सबसे पहले अमेरिकी बाजार में iPhone 14 सीरीज को बिना सिम कार्ड ट्रे के लॉन्च किया था। इसके बाद से लॉन्च हुए सभी मॉडल बिना सिम कार्ड के अमेरिकी बाजार में पेश हुए हैं। हालांकि, अन्य मार्केट में आईफोन के मॉडल एक फिजिकल सिम कार्ड और एक eSIM सपोर्ट के पेश किए गए हैं।


eSIM को यूजर्स के लिए सुविधाजनक बताया जा रहा है। ई-सिम कार्ड सपोर्ट वाले यूजर्स को सिम कार्ड से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। यूजर्स को फोन में बेहतर नेटवर्क सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ई-सिम को सुरक्षित सॉल्यूशन माना गया है। यूजर्स अपने सिम कार्ड को इंस्टैंट डिएक्टिवेट कर सकते हैं। हालांकि, फिजिकल सिम कार्ड की तरह eSIM को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना इतना सरल नहीं होगा। 

continue reading
dpboss