CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

सेमीकॉन इंडिया 2025: ISRO ने बनाई पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, पीएम मोदी को की भेंट

सेमीकॉन इंडिया 2025: ISRO ने बनाई पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, पीएम मोदी को की भेंट

Anita nishad 03-Sep-2025 90

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित 'सेमीकॉन इंडिया 2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर देश की पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप प्रधानमंत्री को भेंट की गई।

यह चिप इसरो की सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित विक्रम 32-बिट प्रोसेसर है, जिसे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को सौंपा।

इस प्रोसेसर के साथ चार परीक्षण चिप्स भी पीएम मोदी को दिखाए गए। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
 

3.5 साल में भारत ने रचा इतिहास अश्विनी वैष्णव ने कहा, "कुछ साल पहले ही, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर एक नई शुरुआत के लिए एकत्र हुए थे। आज, महज 3.5 साल में, दुनिया भारत की ओर विश्वास से देख रही है। पाँच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण तेज़ी से जारी है और हमने प्रधानमंत्री को पहली मेड-इन-इंडिया चिप भेंट की है।" उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, भारत "स्थिरता और विकास के प्रकाश स्तंभ" के रूप में उभर रहा है।
 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम 32-बिट प्रोसेसर को कठोर प्रक्षेपण यान परिस्थितियों में उपयोग के लिए उपयुक्त घोषित किया गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत अब उच्च स्तरीय चिप निर्माण क्षमता विकसित कर रहा है।
 

10 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मंत्री वैष्णव ने बताया कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है, जिसमें से अब तक 65,000 करोड़ रुपये समर्पित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, डिज़ाइन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत 23 डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, वहीं गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 10 सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
 

साणंद में तैयार हो रही है चिप असेंबली सुविधा उन्होंने गुजरात के साणंद में शुरू की गई OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) पायलट लाइन का भी ज़िक्र किया, जहाँ सीजी-सेमी कंपनी जल्द ही चिप निर्माण शुरू करेगी।
 

उद्योग जगत का भारत पर भरोसा लैम रिसर्च के CEO टिम आर्चर ने कहा कि जैसे-जैसे वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार 1 ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ रहा है, भारत उसकी नींव मजबूत कर रहा है। मर्क के काई बेकमैन ने अनुमान लगाया कि भारत का लोकल सेमीकंडक्टर बाजार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुँच सकता है। एएमडी के CTO मार्क पेपरमास्टर ने भारत में 40 करोड़ डॉलर की निवेश योजना का ज़िक्र करते हुए भारत की असाधारण प्रतिभा और सरकारी समर्थन की प्रशंसा की।
 

सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्देश्य तीन दिवसीय 'सेमीकॉन इंडिया 2025' सम्मेलन का लक्ष्य भारत को सेमीकंडक्टर डिज़ाइन, निर्माण और नवाचार का वैश्विक हब बनाना है। यह आयोजन स्थायी और मज़बूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर केंद्रित है।

continue reading
जूते-चप्पल और कपड़े ₹2500 तक होंगे सस्ते, GST काउंसिल बैठक के बड़े फैसले

जूते-चप्पल और कपड़े ₹2500 तक होंगे सस्ते, GST काउंसिल बैठक के बड़े फैसले

Anita nishad 03-Sep-2025 21

 GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के नतीजे आ गए हैं। इस बैठक में आम लोगों की जेब से जुड़े कई अहम ऐलान किए गए। आइए सिलसिलेवार जानते हैं कि क्या फैसले हुए हैं।

जूते और परिधान होंगे सस्ते

जीएसटी परिषद ने बुधवार को 2,500 रुपये तक की कीमत वाले फुटवियर एवं परिधानों को पांच प्रतिशत कर के स्लैब में रखने का निर्णय लिया। पीटीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभी तक केवल 1,000 रुपये तक की कीमत वाले जूते-चप्पल एवं परिधान पर ही पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता था जबकि इससे अधिक कीमत वाले उत्पादों पर 12 प्रतिशत कर लगाया जाता था। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित मामलों में निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय जीएसटी परिषद में लिए गए इस फैसले के बाद 2,500 रुपये तक के फुटवियर और परिधान अब सस्ते हो जाएंगे।
 

  • सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 12 और 28 प्रतिशत वाले कर स्लैब को खत्म करने का भी निर्णय लिया गया है। इन दोनों श्रेणियों के अधिकांश उत्पादों को क्रमशः पांच और 18 प्रतिशत के स्लैब में स्थानांतरित किया जाएगा। इस कदम से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलने के साथ ही परिधान एवं फुटवियर उद्योग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया।
continue reading
School Closed: हिमाचल, पंजाब समेत कल इन राज्यों में स्कूल बंद, इन जिलों के लिए आदेश जारी

School Closed: हिमाचल, पंजाब समेत कल इन राज्यों में स्कूल बंद, इन जिलों के लिए आदेश जारी

Anita nishad 03-Sep-2025 16

 उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए, राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को इस अवधि में स्कूल या कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं है।
 

हरियाणा में अंबाला और झज्जर के शिक्षण संस्थान बंद

हरियाणा के अंबाला और झज्जर जिलों में भी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 5 सितंबर तक और बारिश की संभावना जताई है। अंबाला: जिले में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए, सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 4 सितंबर तक बंद रहेंगे। झज्जर: भारी बारिश और सुरक्षा को देखते हुए, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी सरकारी और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 6 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि, इस दौरान स्कूल स्टाफ को ड्यूटी पर रहना होगा।
 

पंजाब में भी 7 सितंबर तक अवकाश

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।
 

मथुरा में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया है। इसे देखते हुए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 3 और 4 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

continue reading
UPI से 20 अरब ट्रांजेक्शन, अगस्त में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

UPI से 20 अरब ट्रांजेक्शन, अगस्त में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

Anita nishad 03-Sep-2025 19

 देश में यूपीआई (UPI) से लेन-देन की संख्या पहली बार 20 अरब से अधिक हो गई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि अगस्त 2025 में यूपीआई के जरिए 20.01 अरब ट्रांजेक्जेशन किए गए।

सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि यूपीआई ने अगस्त 2025 में पहली बार 20 अरब लेन-देन को पार कर के एक नया मुकाम हासिल किया है! डिजिटल भुगतान को अपनाने और इस क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए भारत का धन्यवाद। आइए, लेन-देन के तरीके को बदलने की इस यात्रा को जारी रखें! डिजिटल मोबाइल भुगतान की यह सुविधा नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के तत्वावधान में उपलब्ध कराई जाती है।

continue reading
JK Flood situation: कश्मीर में अजीब संयोग, 3 सितंबर 2014 और 2025?, बारिश, पीएम, सीएम और बाढ़

JK Flood situation: कश्मीर में अजीब संयोग, 3 सितंबर 2014 और 2025?, बारिश, पीएम, सीएम और बाढ़

Anita nishad 03-Sep-2025 20

 म्मूः कश्मीर के लिए यह अजीब संयोग कहा जा सकता है कि वर्ष 2014 में जब कश्मीर बाढ़ के पानी में डूबा था तो वह भी 3 सितम्बर और बुधवार का दिन था। यही नहीं तब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी वही थे - उमर अब्दुल्ला और नरेंद्र मोदी।

और बाढ़ का खतरा भी वैसा ही है। पानी सैंकड़ों घरों में घुस चुका था। हालांकि कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग कहते थे कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश से जल्द ही राहत मिलेगी और दोपहर तक इसमें कमी आएगी। अंशुल गर्ग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल रात से भारी बारिश हो रही है।

खासकर दक्षिण और मध्य कश्मीर में, जिससे राम मुंशी बाग और संगम में जल स्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर तक बारिश में कमी आनी चाहिए और शाम तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण टीमों ने पहले से ही आपातकालीन व्यवस्था कर रखी है और बोन एंड जाइंट अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर रेत के बोरे रखे जा रहे हैं और यह काम कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के निचले इलाकों में, ज़िला टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

कुछ परिवारों को पहले ही स्थानांतरित कर दिया गया है। वैसे जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं और कई ज़िलों में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजौरी में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहना पड़ा है। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इस बीच, डोडा के भलेसा व भद्रवाह इलाकों में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लगातार बारिश के बीच, तवी नदी उफान पर है, जबकि श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद बुधवार को जम्मू संभाग के अखनूर इलाके में चिनाब नदी खतरे के निशान को पार कर गई।

जिससे एक मंदिर जलमग्न हो गया और क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोटली गांव के कई घरों में नदी के उफान पर आने से पानी भर गया, जबकि हमीरपुर में पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे सड़क संपर्क टूट गया और गांव पूरी तरह से कट गया।

जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और बच्चों को घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया है। अधिकारी बताया कि गरखाल ग्राम पंचायत में गुज्जर समुदाय के लगभग 40 सदस्यों के फंसने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए टीमें जमीन पर मौजूद हैं। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज सुबह लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन को जमीनी कार्रवाई तेज करने, जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने, आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों से समय पर लोगों को निकालने और तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। पोस्ट में लिखा है कि माननीय मंत्री सकीना इट्टू ने जम्मू की स्थिति से अवगत कराया, जबकि माननीय मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कश्मीर की स्थिति पर अपडेट प्रदान किए।


 
continue reading
बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला के उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो और फिर...

बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला के उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो और फिर...

Anita nishad 03-Sep-2025 20

 उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसके कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाया।

अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 

शिकायत में कहा गया है कि जब महिला ने ब्लैकमेल के बल पर शोषण का विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने वह वीडियो उसके पति को भेज दिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
 

सिंह ने बताया कि महिला का पति पहले उसके साथ ही रहता था, लेकिन एक वर्ष से वह अहमदाबाद में है, जहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने महिला के हवाले से बताया कि गुलिस्तानपुर में नाई की दुकान चलाने वाले गौरव से उसकी जान पहचान हुई और वह उनके घर पर दूध देने आने लगा तथा धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
 

महिला की शिकायत के अनुसार, ''एक दिन गौरव उसके घर आया तथा उसने उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखते हुए कहा कि कपड़े उतारो। मना करने पर उसने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर से भयभीत महिला ने अपने कपड़े उतार दिए, तथा निर्वस्त्र हो गई। आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और इसके जरिये ब्लैकमेल कर उसका शोषण करने लगा।''
 

शिकायत के अनुसार, जब वह शोषण का विरोध करती थी तो वह अश्लील वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी देता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दिन आरोपी व्यक्ति महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया, जिसके बाद उसने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया, लेकिन जब तक पुलिस आई तब तक आरोपी भाग गया।
 

महिला की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया, साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

continue reading
आलू के अंदर से फूट आई है जड़ तो खाना चाहिए या नहीं? 1 गलती से शरीर में फैलने लगेगा 'जहर'

आलू के अंदर से फूट आई है जड़ तो खाना चाहिए या नहीं? 1 गलती से शरीर में फैलने लगेगा 'जहर'

Anita nishad 03-Sep-2025 26

 दाल, फलियां और चनों को अंकुरित होने के बाद खाया जाता है। लेकिन आलू के मामले में इसको लेकर थोड़ा डर रहता है। अंकुरित आलू में खतरनाक तत्व होते हैं, जो डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और यहां तक कि जानलेवा भी बन सकते हैं।

कई सारी चीजों को अंकुरित करके खाया जाता है। अंकुरित होने से इनका पाचन बेहतर हो जाता है और इनके पोषक तत्व मिलने लगते हैं। दाल, फलियां, चने आदि को अंकुरित करके खाना बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। तो अंकुरित आलू भी खा सकते हैं?

अंकुरित होने के बाद आलू खाएं या नहीं? अंकुरित आलू कई एक्सपर्ट की नजरों में खतरनाक माना जाता है। आलू का रंग हरा पड़ जाने या इसके अंकुरित होने के बाद लोग फेंक देते हैं। आमतौर पर मानना होता है कि अंकुरित होने पर इसमें जहरीले पदार्थ बढ़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि यह बात कितनी सच है?आलू अंकुरित होने पर क्या होता है?

सोलानाइन और काकोनाइन नाम के दो ग्लाइकोएल्कालोइड कंपाउंड आलू के अंदर होते हैं। जब आलू में अंकुर फूटने लगते हैं तो इनकी मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। जहां कम मात्रा में यह शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं साइंस डायरेक्ट पर मौजूद शोध के मुताबिक ज्यादा मात्रा में इनसे टॉक्सिसिटी (जहर) बना सकते हैं।


ज्यादा ग्लाइकोएल्कालोइड के नुकसान

जैसे जैसे आलू में अंकुर बढ़ने लगते हैं, वैसे वैसे इन कंपाउंड की मात्रा भी बढ़ती जाती है। टॉक्सिन सेवन करने के कुछ घंटों बाद नुकसान दिखना शुरू होता है। यह पेट का काम बिगाड़ सकते हैं, जिससे उल्टी, डायरिया और पेट दर्द हो सकता है।


अंकुरित आलू से मौत का कितना खतरा?

वैसे तो अंकुरित आलू खाने के बाद मौत के मामले ना के बराबर देखे गए हैं। हालांकि कुछ शोध में ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन इसके लिए आलू में ग्लाइकोएल्कालोइड की बहुत ज्यादा मात्रा होनी चाहिए। अत्यधिक मात्रा में ब्लड प्रेशर बहुत कम होना, तेज धड़कन, बुखार, सिरदर्द, कंफ्यूजन भी हो सकती है।


अंकुरित आलू खाने का तरीका

अगर आलू थोड़ा हरा पड़ने लगे या अंकुरित हो जाए तो उसे खाते हुए कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे पहले आप आलू का हरा हिस्सा या अंकुर को काटकर निकाल दें। फिर इन्हें छीलकर फ्राई करके खाएं। माना जाता है कि फ्राई करने पर ग्लाइकोएल्कालोइड की मात्रा कम हो जाती है।


ग्लाइकोएल्कालोइड के फायदे

सीमित मात्रा में इन्हें लेने से कई फायदे मिलते हैं। इन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन के खिलाफ सुरक्षा देने वाला, ब्लड शुगर कम करने वाला औरमाना जाता है। यह टमाटर और बैंगन समेत कई चीजों में होते हैं।

 

continue reading
बिहार में एनकाउंटर का लाइव वीडियो, पुलिस-अपराधियों के बीच ऐसी जंग कभी नहीं देखी होगी

बिहार में एनकाउंटर का लाइव वीडियो, पुलिस-अपराधियों के बीच ऐसी जंग कभी नहीं देखी होगी

Anita nishad 03-Sep-2025 18

 मुजफ्फरपुर: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच एक एनकाउंटर कैमरे में कैद हो गया। यकीन मानिए, ऐसे एनकाउंटर का वीडियो खासतौर पर बिहार में आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में आप साफ देखेंगे कि कैसे मुजफ्फरपुर की पुलिस टीम के जांबाज अफसरों ने अपराधियों को घेर लिया।

अफराधी स्कॉर्पियो पर थे और पुलिस वाले बाइक पर। बावजूद इसके जो पुलिस टीम ने किया, वो सोच से भी परे था।
 

मुजफ्फरपुर में लाइव एनकाउंटर

ये सबकुछ मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना इलाके में हुआ। पुलिस ने इस दौरान स्कॉर्पियो से आ रहे अपराधियों की घेराबंदी कर दी। लेकिन अपराधियों ने गाड़ी को एकदम फिल्मी सीन में रिवर्स गियर में ही दौड़ा दिया। लेकन पुलिस टीम ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वो रिवर्स भाग रही स्कॉर्पियो के पीछे बाइक से ही आ गए। इसके बाद दो पुलिसवालों ने निशाना लगा स्कॉर्पियो के टायर पर सामने से ही गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

नीचे देखिए एनकाउंटर का लाइव वीडियो

 

 

 

पुलिसवालों की जांबाजी CCCTV कैमरे में कैद

पुलिस वालों को पता था कि बचने के लिए अपराधी उन्हें कुचल भी सकते हैं, बावजूद अपनी जान की परवाह किए बगैर बहादुर पुलिस वाले सामने से स्कॉर्पियो पर गोलियां दागते रहे। हालांकि अपराधी चालाकी से गाड़ी को रिवर्स गियर में डालकर फरार होने में सफल रहे। ये एनकाउंटर गांधी चौक से अशोक चौक जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अशोक चौक से गांधी चौक की तरफ आ रही थी।

पुलिस ने अपराधियों को घेर ही लिया था

गांधी चौक के पास पहले से तैनात पुलिसकर्मियों को देखते ही गाड़ी में सवार बदमाशों ने तुरंत गाड़ी रिवर्स की और उसके बाद तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो को लगभग 200 मीटर तक रिवर्स ले जाकर अशोक चौक की तरफ मोड़ लिया और वहां से बैद्यनाथपुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने संदिग्ध वाहन का काफी दूर तक पीछा किया और दो से तीन राउंड फायरिंग भी की, जबकि अशोक चौक के पास एक राउंड और फायर किया गया। इसके बावजूद अपराधी गाड़ी समेत भागने में सफल रहे।

क्या कहा पुलिस ने?

पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में आए थे। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस बल को देखते ही वे गाड़ी समेत फरार हो गए। एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

continue reading
हरियाणा के 1233 गांवों में बाढ़... दो हाईवे और कई सड़कें बंद, सात की मौत; आज भारी बारिश

हरियाणा के 1233 गांवों में बाढ़... दो हाईवे और कई सड़कें बंद, सात की मौत; आज भारी बारिश

Anita nishad 03-Sep-2025 16

 रियाणा में उफनाईं नदी-नालों व लगातार हो रही बारिश अब तबाही मचाने लगी है। मंगलवार से अब-तक को बारिश जनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बह गया। इनमें चार की मौत तो केवल करंट से हुई।

जलभराव व सड़क धंसने से हिसार व यमुनानगर में दो नेशनल हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा।

हिसार में चंडीगढ़ हाईवे के एक हिस्से को तोड़कर पानी निकाला और आवागमन हुआ। वहीं, कलानौर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर यमुना नदी पर बना पुल चार इंच धंस गया। इससे पुल पर बैरिकेडिंग कर एक साइड बंद कर दी गई है।

 



करनाल में शेरगढ़ टापू का पुल डूबने से करनाल का सहारनपुर से संपर्क कट गया है। गुरुग्राम में तो चार अंडरपास बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह यमुनानगर के लापरा गांव की मुख्य सड़क और खेत हुए जलमग्न होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद है।



फतेहाबाद के भूना में कुलां मार्ग पर पानी भरने से बंद किया गया है। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लगा रहा है। गुरुग्राम में भी छह घंटे जाम जैसी स्थिति रही। दूसरी ओर पांच दिन बाद भी नदियों का जलस्तर कम नहीं हुआ। पानीपत में यमुना, कुरुक्षेत्र में मरकंडा लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जबकि कैथल के गुहला-चीका में घग्गर का जलस्तर 22 फीट पर पहुंच गया है।




हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 1,53,767 क्यूसेक पानी छोड़ा
यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 1,53,767 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुनानगर के कलेसर, टापू कमालपुर गांव में तेजी से भूमि कटाव हो रहा है। हथिनीकुंड बैराज में छोड़े गए पानी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्वी नहर और हरियाणा दिल्ली को आपूर्ति करने वाली पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति बंद है।

नदी किनारे लगते गांवों को बैराज से हर घंटे खतरे का सायरन बजाकर चेतावनी दी जा रही है। दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बैराज के सभी 18 गेट खुले हुए हैं। भिवानी में तीन और सिरसा जिले में मंगलवार को दो ड्रेनें टूट गई हैं। हालांकि अंबाला में सोम और टांगरी नदियां स्थिर हैं।




गुरुग्राम के कार्यालयों में आज भी वर्क फ्राॅम होम
प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आठ जिलों भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला के कुछ स्कूल बंद करने पड़े। फतेहाबाद के भूना, जाखल और टोहाना के स्कूलों में तीन दिन के लिए अवकाश कर दिया गया। गुरुग्राम में बुधवार को भी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम के आदेश जारी हुए हैं। यहां स्कूलों में कक्षाएं भी ऑनलाइन लगेंगी।


बारिश व बाढ़ जैसे हालात से तीन दिन और राहत की उम्मीद कम है। मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने तीन सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 व 5 को भी हरियाणा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना रहेगी।


बिगड़ते हालात देखते हुए कैथल में एसडीआएफ व एनडीआरआफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं, जबकि सोनीपत, सिरसा व करनाल में टीमों को बुलाया गया है। सरकार ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। सभी जिलों में पटवारी, ग्राम सचिव व ग्रामीण ठीकरी पहरे दे रहे हैं। फतेहाबाद में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर तीन डीएसपी, 350 पुलिसकर्मी बचाव के लिए तैनात किए गए हैं।


वहीं, राज्य सरकार की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हालात पर नजर बनाए रखें। सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर रखें। आपात स्थिति में यदि किसी जिले को एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर टीम की आवश्यकता पड़ती है तो तुरंत मुख्यालय को सूचित करें।


हिसार में एक बाइक पर जा रहे थे चार युवक, तीन की करंट से मौत, 10 से अधिक जगह घर-दीवारें गिरीं
हिसार में मिर्जापुर रोड पर मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार 4 युवकों पर गिर गई। इससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों एक ही बाइक पर जा रहे थे। पीछे की सीट पर बैठे इनके एक साथी का बचाव हो गया। सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। चारों लोग आपस में रिश्तेदार हैं। वहीं, गुरुग्राम के महावीरपुरा में एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। पानी भरे रास्ते से गुजरने के दौरान उसने एक दुकान की लोहे के ग्रिल को छू लिया।


मृतक शीलू मध्य प्रदेश के भिंड जिले के तेजपुरा गांव का रहने वाला था। इसके अलावा रोहतक के सैंपल गांव व सोनीपत के चिटाना गांव, कुरुक्षेत्र के लाडवा व थानेसर में एक-एक घर की छत गिर गई। झज्जर की राधा स्वामी कॉलोनी में एक घर की दीवार गिर गई। नारनौंद में एक मकान की छत गिरने से महिला रायशा (33) की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बरवाला में छत गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। करनाल के इंद्री में यमुना के बहाव में ईख बांध रहा यूपी के सहारनपुर के दबकौरा का श्रमिक मुस्तकीम (35) बह गया है।


साढ़े तीन लाख एकड़ से अधिक फसलें डूबी, गिरदावरी के लिए 15 दिन का और समय दिया
जलभराव व बारिश से मंगलवार रात तक प्रदेश के 1233 गांवों में 55,108 किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। अभी तक प्रदेश में करीब 3,50,263.59 एकड़ में खरीफ की फसल डूबी हुईं हैं। लैंड रिकार्ड रेवेन्यू के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र भेज गिरदावरी के लिए 15 दिन बढ़ाने या निर्धारित समय में कटौती करने के अधिकार दे दिए हैं। इस कारण था कि पटवारी व कानूनगो जलभराव के कारण अभी खराब फसलों का सही आकलन नहीं कर पा रहे।


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम का 1, अंबाला के 60, फतेहाबाद के 21, हिसार के 81, झज्जर के 251, कैथल के 5, कुरुक्षेत्र के 95, पंचकूला के 5, मेवात के 159 गांवों के किसानों की फसल प्रभावित हैं। मेवात के 159, पलवल के 73, चरखी दादरी के 168, यमुना नगर के 808, रेवाड़ी के 7, रोहतक के 40 और सिरसा के 6 गांवों के किसानों की फसलें डूबी हुईं हैं।


हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब-जम्मू कश्मीर को दिए पांच-पांच करोड़
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू कश्मीर को पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा- प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अतिरिक्त राहत सामग्री या सहायता की आवश्यकता हो तो निसंकोच अवगत कराएं, हरियाणा सरकार तुरंत आवश्यक मदद उपलब्ध करवाएगी।

 

continue reading
क्या डूब जाएगी दिल्ली? यमुना का रौद्र रूप देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो

क्या डूब जाएगी दिल्ली? यमुना का रौद्र रूप देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो

Anita nishad 03-Sep-2025 62

 Delhi Flood Drone Video: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे बाढ़ की आशंका गहराने लगी है. लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है.

लोहा पुल से सामने आए एक ड्रोन वीडियो में यमुना की भयावह स्थिति साफ देखी जा सकती है, जिसमें नदी का उफान और चारों ओर फैला पानी चिंता बढ़ा रहा है.

यमुना का बढ़ता जलस्तर, खतरे की घंटी

जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंच सकता है. मंगलवार रात 9 बजे यमुना का जलस्तर 206.36 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है.

 

 

 

बैराज से छोड़े गए पानी से बिगड़े हालात

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, यमुना में जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी है. मंगलवार रात 9 बजे तक हथिनीकुंड बैराज से 1,76,000 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 93,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. इन दोनों बैराजों से छोड़ा गया पानी अगले 48 से 50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है, जिससे यमुना का स्तर और बढ़ने की संभावना है.

निचले इलाकों में खाली कराए जा रहे घर

जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है. संभावित खतरे को भांपते हुए संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं और राहत-बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी की जा रही है. कई इलाकों में यातायात भी रोक दिया गया है.

 

continue reading
RDA प्लॉट घोटाला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – 3 अभियंता बरी, कारोबारी रमेश झाबक की सजा बरकरार

RDA प्लॉट घोटाला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – 3 अभियंता बरी, कारोबारी रमेश झाबक की सजा बरकरार

Anita nishad 02-Sep-2025 141

 बिलासपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के चर्चित प्लॉट घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल की एकलपीठ ने तीन अभियंताओं को बरी कर दिया है। वहीं कारोबारी रमेश झाबक की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उनकी जमानत निरस्त कर दी गई है।

???? क्या था मामला?

  • वर्ष 1996 में RDA के प्लॉट (E-1 और E-15) कारोबारी रमेश झाबक को आवंटित किए गए थे।

  • आरोप था कि आवंटन बिना नीलामी और विधि प्रक्रिया के हुआ, जिससे प्राधिकरण को लाखों का नुकसान हुआ।

  • लोकायुक्त ने 1997 में मामला दर्ज कर विशेष अदालत में चालान पेश किया था।

⚖️ निचली अदालत का फैसला

26 जुलाई 2000 को विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने तत्कालीन उप अभियंता वेद प्रकाश सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. गजभिये, सहायक अभियंता एच.एस. गुप्ता और व्यापारी रमेश झाबक को दोषी ठहराया था।

????️ हाईकोर्ट का फैसला

  • हाईकोर्ट ने कहा कि अभियंता केवल तत्कालीन चेयरमैन नरसिंह मंडल (अब दिवंगत) के आदेश का पालन कर रहे थे, इसलिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

  • तीनों अभियंताओं की सजा रद्द कर दी गई और उनकी जमानत व मुचलके खत्म कर दिए गए।

  • जबकि रमेश झाबक को अवैध रूप से प्लॉट हासिल करने और प्राधिकरण को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना गया।

  • उनकी दो साल की सजा और 1,000 रुपए का जुर्माना बरकरार रखा गया।

  • कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी और शेष सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।

???? राज्य सरकार की अपील भी खारिज

राज्य सरकार ने राजस्व अधिकारी आर.एस. दीक्षित की बरी होने के खिलाफ अपील की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया और उनके बरी होने को सही ठहराया।

 
continue reading
पंजाब में बाढ़ त्रासदी: Ammy Virk ने 200 परिवारों को लिया गोद, Sanjay Dutt और Himanshi Khurana भी आगे आए मदद के लिए

पंजाब में बाढ़ त्रासदी: Ammy Virk ने 200 परिवारों को लिया गोद, Sanjay Dutt और Himanshi Khurana भी आगे आए मदद के लिए

Anita nishad 02-Sep-2025 19

 पंजाब राज्य इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है. बाढ़ के कारण पंजाब के कई घर प्रभावित हुए हैं. यहां सरकार की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है. वहीं, पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) ने 200 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को गोद ले लिया है. इसके अलावा एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी राहत कार्यों में शामिल होकर 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद का वादा किया है.

एमी विर्क ने की मदद की पुष्टि

बता दें कि पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मदद की पेशकश किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर हमारा दिल दुखा है. अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूँ. आराम और स्थिरता लाने के अपने छोटे से प्रयास में, हम उन लोगों की मदद के लिए 200 घरों को गोद ले रहे हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है. यह केवल आश्रय के बारे में नहीं है – यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है.’

हिमांशी खुराना ने 10 घरों को लिया गोद

पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद का वादा किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आज पंजाब की ऐसी हालत देखकर हर पंजाबी का दिल रो रहा है. हम अपने पंजाब को पहले जैसा बनाएंगे. मैं अपनी क्षमता अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद करने में योगदान दूंगी. इस विनाशकारी बाढ़ की स्थिति में, हम सभी को एक साथ आकर समाधान खोजने की जरूरत है. सभी मशहूर हस्तियों, नेताओं, मीडिया, सोशल मीडिया हस्तियों और आम जनता को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए. हम पंजाबी पंजाब के साथ हैं.’

 

संजय दत्त ने भी किया मदद

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है. प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं. मैं हर संभव मदद करूंगा. बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें.’

continue reading
दिल्ली-NCR में बारिश का हाहाकार! यमुना उफान पर – आज शाम से बंद होगा लोहा पुल, बाढ़ का बड़ा खतरा

दिल्ली-NCR में बारिश का हाहाकार! यमुना उफान पर – आज शाम से बंद होगा लोहा पुल, बाढ़ का बड़ा खतरा

Anita nishad 02-Sep-2025 18

 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर 205.81 मीटर तक पहुंच गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने और राहत शिविरों में जाने की अपील की है।

 यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा

  • सुबह 7 बजे जलस्तर 205.75 मीटर और 9 बजे 205.81 मीटर दर्ज किया गया।

  • शाम तक जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।

  • हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी ने खतरा और बढ़ा दिया है।

     

 ओखला बैराज के सभी गेट खुले, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

  • यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए

  • 2 सितंबर शाम 4 बजे से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया जाएगा।

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड की ओर डायवर्ट करने का आदेश जारी किया है।

     

 सड़कें बनीं तालाब, जाम से जूझी दिल्ली

  • वसंत विहार, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, पटपड़गंज, अकबर रोड और गीता कॉलोनी जैसे इलाकों में जलभराव

  • कई घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

  • नोएडा और गुरुग्राम में भी जलभराव की गंभीर स्थिति।

     

 फरीदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

  • बीते 24 घंटे में जिले में 59.37 मिमी बारिश दर्ज की गई।

  • धौज (110 मिमी) सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका रहा।

  • तापमान में भारी गिरावट, दिन और रात का अंतर सिर्फ 1 डिग्री रह गया।

     

 प्रशासन का अलर्ट

  • दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव टीमें अलर्ट पर रखी हैं।

  • शाहदरा प्रशासन ने साफ किया है कि लोहा पुल से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

  • निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है।



     

  •  

    दिल्ली में टेंट की व्यवस्था

    शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने घोषणा की है कि 2 सितंबर शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद रहेगी। वहीं गाजियाबाद प्रशासन ने भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए एडवायजरी जारी की है। इस बीच, दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों का इंतजाम किया है। इन शिविरों में खाने-पीने का सामान, पानी और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में जुटी हैं। इसके अलावा, यमुना के जलभराव में फंसे लोगों और जानवरों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में जानमाल की हानि न हो।

    भारी बारिश का अलर्ट

    हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों और राहत शिविरों में जाने की अपील की है। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं, जबकि पुलिस और आपदा प्रबंधन दल जलभराव और फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर ट्रैफिक और सामान्य जीवन पर और गंभीर हो सकता है।

     

    प्रशासन की एडवायजरी

    लोग रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर ऑफिशियल चैनलों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार अपडेट लेते रहें।

    पहले से ऊंची जगहों को पहचान लें और वहीं जाने की तैयारी करें।

    सूखी खाने की सामग्री (बिस्किट, लाई, भुने चने) इकट्ठा रखें।

    जरूरी दस्तावेज़ (राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक आदि) वॉटरप्रूफ बैग में रखें।

    क्लोरीन, ओआरएस और जरूरी दवाइयां पहले से रखें।

    गर्भवती महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन और बुजुर्गों को तुरंत ऊंची जगहों पर पहुंचाएं।

    किसी भी आपात स्थिति में 108 या 102 पर कॉल करें।

    जिला मुख्यालय के नंबर 0120-2989032, 2986150 या टोल फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

continue reading
इंडिगो फ्लाइट पक्षी से टकराया, हवा में हड़कंप – नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 272 यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट पक्षी से टकराया, हवा में हड़कंप – नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 272 यात्री सुरक्षित

Anita nishad 02-Sep-2025 20

 नागपुर। नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 उड़ान भरते ही बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। फ्लाइट में सवार 272 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

???? कैसे हुआ हादसा

  • विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ देर बाद उसके फ्रंट हिस्से से जोरदार टक्कर हुई।

  • टकराव के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

  • पायलट ने तुरंत लोगों को शांत रहने की अपील की और आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया।

  • सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

???? अधिकारियों का बयान

सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने बताया,

“इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे कारण बर्ड हिट था। टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय पक्षियों का टकराना एविएशन इंडस्ट्री में गंभीर खतरा माना जाता है। सौभाग्य से पायलट ने सूझबूझ दिखाई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।”

⚠️ पहले भी सामने आए मामले

  • 2 जून को रांची जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में भी पक्षी टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

  • उस समय विमान में 175 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बच गए थे।

continue reading
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 का किया उद्घाटन, जारी किया पहला Made in Bharat चिप

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 का किया उद्घाटन, जारी किया पहला Made in Bharat चिप

Anita nishad 02-Sep-2025 21

 Semicon India 2025: पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले Made in Bharat चिप को अनवील किया। प्रधानमंत्री ने इसका नाम विक्रम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Vikram 32-bit Pro चिप को शोकेश किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने Semicon India 2025 के उद्घाटन के बाद कहा कि भारत में अपनी मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिपसेट का कमर्शियल प्रोडक्शन इस साल से शुरू करेगा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विवनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

3 दिन तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस के दौरान दुनियाभर के देशों से कई डेलीगेट्स, लीडर्स और टेक कंपनियां व स्टार्टअप शामिल होंगे। साथ ही AI और अन्य टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा होगी।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और चार स्वीकृत परियोजनाओं के परीक्षण चिप्स भेंट किए। विक्रम 32-बिट प्रोसेसर पहला पूर्णतः “मेक-इन-इंडिया” 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है, जो प्रक्षेपण यानों की कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों में उपयोग के लिए उपयुक्त है। इस चिप को इसरो सेमी-कंडक्टर लैब द्वारा विकसित किया गया है।

सेमीकंडक्टर का मार्केट 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा

Semicon India 2025 के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर का ग्लोबल मार्केट कुछ साल में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को भी पार कर जाएगा। इस 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट में भारत का अहम हिस्सा रहने वाला है।

Vikram चिप को ISRO के सेमीकंडक्टर लेबोरेट्री में डेवलप किया

बता दें कि Vikram चिप को ISRO के सेमीकंडक्टर लेबोरेट्री में डेवलप किया है। यह भारत का पहला फुली मेक इन इंडिया 32-Bit माइक्रो प्रोसेसर है। चिप किसी भी डिवाइस के लिए बहुत ही जरूरी पार्ट है, जैसे किसी इंसान के के लिए ब्रेन।

तीन बार हो चुका है Semicon India कॉन्फ्रेंस

Semicon India कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 2022 में हुई थी और आज चौथे कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई है। सबसे पहले साल 2022 में बेंगलुरु में हुआ था। इसके बाद साल 2023 में गांधीनगर संपन्न हुआ था। 2024 में  नोएडा में ये इसका आयोजन किया गया था।

continue reading
बारिश से पूरे देश में बुरा हाल... कहीं बह गया पुल, कहीं रिहायशी इलाकों में भरा पानी

बारिश से पूरे देश में बुरा हाल... कहीं बह गया पुल, कहीं रिहायशी इलाकों में भरा पानी

Anita nishad 02-Sep-2025 117

 नई दिल्ली। देश में इस वक्त मानसून अपने चरम पर है। दिल्ली से लेकर राजस्थान और पंजाब से लेकर जम्मू तक बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं बाढ़ से लोग पलायन करने को मजबूर हैं, तो कहीं बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं।

इधर हरियाणा से रिकॉर्ड पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि स्थिति से निपटने की तैयारी पहले से ही कर ली गई है और शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचेगा। कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
 

पंजाब में खेती पर पड़ा असर

उधर उत्तराखंड के चमोली में ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर रविवार तड़के इतनी बारिश हुई कि पुल बह गया। पंजाब में भी बाढ़ के कारण 3 लाख एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है। मुंबई में बारिश से हालात इतने खराब है कि हर जगह पानी भर गया है। इससे यातायात को बाधित हो रही रहा है, जनजीवन भी ठप हो गया है।

राजस्थान में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकारी कार्यालयों और घरों में पानी भर गया है। मक्कासर में आपदा प्रबंधन दल ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। बीकानेर में कच्चा घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय रहने और भारी वर्षा की संभावना जताई है।
 

जम्मू रूट की कई ट्रेनें रद

वर्षा और बाढ़ के कारण माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी को पूरे सितंबर माह में रद रखने का फैसला किया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक को बहुत नुकसान पहुंचा है। इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है।

सेना की पश्चिमी कमान जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में तेजी से जुटी है। इस अभियान के तहत 5,000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है और 21 टन से अधिक राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है। 16 अगस्त से चल रहे बचाव अभियान में 20 विमानों, जिसमें एडवांस्ड लाइट हेलिकाप्टर, एमआइ-17 और चिनूक शामिल हैं।

continue reading
बारिश-भूस्खलन से थर्राया उत्तराखंड: दरकते घर, टूटी सड़कें और स्कूल बंद, आज भी हाई अलर्ट

बारिश-भूस्खलन से थर्राया उत्तराखंड: दरकते घर, टूटी सड़कें और स्कूल बंद, आज भी हाई अलर्ट

Anita nishad 02-Sep-2025 14

 Uttarakhand Weather High Alert: उत्तराखंड फिर से आपदा की मार झेल रहा है। तेज बारिश और भूस्खलन से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। नंदानगर और बड़कोट में मकानों में दरारें पड़ने से लोग दहशत में हैं तो रुद्रप्रयाग में बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

हालात को देखते हुए सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित कर दिया है। वहीं, नदियों का बढ़ता जलस्तर और स्कूलों की छुट्टी राज्यभर में चिंता बढ़ा रहे हैं।
 

बड़कोट में भूस्खलन से घरों में दरार

तेज बारिश से उत्तरकाशी के बड़कोट में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। वार्ड नंबर 7 स्थित सरुखेत, बैकरी और तिलाड़ी रोड पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे लोग दहशत में आ गए। एसडीएम बृजेश तिवारी ने बताया कि छह मकान खाली कराए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2010 और 2013 में इसी क्षेत्र को भूस्खलन के चलते संवेदनशील घोषित किया गया था।

सहसपुर के चोरखाले में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इससे लोग दहशत में हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती बस्तियों में पानी घुसने के खतरे को देखते हुए लोगों ने बीती दो रातें जागकर बिताईं। खासकर कालसी के हरिपुर, व्यास नहरी, रूहेड़ा समेत विकासनगर के ढकरानी, भीमावाला, कुल्हाल, प्रतीतपुर, जस्सोवाला में लोगों को नदियों की उफनती लहरें डरा रही हैं। बड़कोट के तहत ग्रामसभा धारी पल्ली में रविवार रात तेज बारिश से दोमंजिला भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त मकान में दो लोग थे, उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
 

हालात सुधरने पर शुरू होगी यात्रा

सरकार ने लगातार जारी बारिश के मद्दनेजर चारधाम, हेमकुंड साहिब की यात्रा को पांच सितंबर तक स्थगित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने पर यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
 

केदारनाथ हाईवे पर हादसा

केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाते हुए एक शटल सेवा के वाहन पर पहाड़ी से अचानक पत्थर और बोल्डर गिर गए। हादसे में वाहन में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं।
 

दस जिलों के स्कूलों में छुट्टी

बारिश के अलर्ट को देखते हुए 10 जिलों में स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। इनमें चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, यूएस नगर और चंपावत शामिल हैं।
 

आज 6 जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड में मंगलवार को भी छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दून एवं उत्तरकाशी जिले में रेड अलर्ट और रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों एवं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर जिलों में बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

किराए के घरों पर रहने को मजबूर लोग

नन्दानगर में बढ़ती दरारों के बीच प्रभावित परिवार अपने घरों से दूर‌ राहत शिविरों में‌ रहने को मजबूर हैं। कई परिवार दूर किराये पर रहने चले गए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नन्दानगर और थराली के ऐसे प्रभावित जो किराये पर रह रहे हैं, उन्हें किराये की प्रतिपूर्ति प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। चमोली प्रशासन के अनुसार, थराली आपदा के बाद 76 प्रभावितों को राहत शिविरों में रखा गया है। ‌नन्दानगर में भूधंसाव के चलते 64 आपदा प्रभावित राहत कैम्पों में हैं। दोनों जगह के ऐसे आपदा प्रभावित जो किराये पर रह रहे हैं, उन्हें राशन किट दी जा रही हैं।

continue reading
पंजाब में बाढ़ से डूबे 1300 गांव... उफनती सतलज-ब्यास-रावी नदियों और बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

पंजाब में बाढ़ से डूबे 1300 गांव... उफनती सतलज-ब्यास-रावी नदियों और बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Anita nishad 02-Sep-2025 23

 पंजाब पिछले एक महीने से भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है. 1 अगस्त से अब तक बाढ़ के कारण राज्य में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार ने इसे दशकों की सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा करार दिया है.

सूबे में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के साथ मौसमी नालों में बढ़े जलस्तर से कई जिलों में भारी तबाही मची है.

बाढ़ से सबसे ज्यादा असर अमृतसर में देखा गया है, जहां 35,000 लोग प्रभावित हुए हैं. इसके बाद फिरोजपुर में 24,015, फाजिल्का में 21,562, पठानकोट में 15,053, गुरदासपुर में 14,500, होशियारपुर में 1,152, एसएएस नगर में 7,000, कपूरथला में 5,650, मोगा में 800, जालंधर में 653, मानसा में 163 और बरनाला में 59 लोग प्रभावित हुए हैं.
 

राज्य सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा 6 मौतें पठानकोट में दर्ज की गई हैं. अमृतसर, बरनाला, होशियारपुर, लुधियाना, मानसा और रूपनगर में 3-3 लोगों की मौत हुई. बठिंडा, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली और संगरूर में 1-1 मौत दर्ज की गई. पठानकोट में तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.



पंजाब के कमोबेश 1300 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. लाखों लोग प्रभावित हैं और हजारों बेघर हो गए हैं. 

अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. सबसे ज्यादा 5,549 लोगों को गुरदासपुर में बचाया गया, जबकि फिरोजपुर में 3,321, फाजिल्का में 2,049, अमृतसर में 1,700 और पठानकोट में 1,139 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया है.
 

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद उफनती सतलुज, ब्यास और रावी नदियों तथा मौसमी नालों के कारण पंजाब के बड़े हिस्से में बाढ़ आई है.
 

1300 से ज्यादा गांवों में ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

पंजाब में बाढ़ की चपेट में अब तक कमोबेश गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें गुरदासपुर में 321, अमृतसर में 88, बरनाला में 24, फाजिल्का में 72, फिरोजपुर में 76, होशियारपुर में 94, जालंधर 55, कपूरथला में 115, मानसा में 77, मोगा में 39 और पठानकोट में 82 गांव शामिल हैं. मसलन, 12 जिलों के एक हजार से ज्यादा गांवों में कुल 2,56,107 लोग बाढ़ की चपेट में हैं.
 

स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल कैंप

फिरोजपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 400 मेडिकल कैंप लगाए गए, जिनमें अब तक 8,700 मरीजों का इलाज किया गया. मोबाइल मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को दवाइयां और ORS मुहैया करा रही हैं. गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष देखभाल पर जोर दिया जा रहा है.

बाढ़ की वजह से कई सड़कें प्रभावित हैं. कई पुल टूट गए. लगातार भारी बारिश से हालात और बिगड़ रहे हैं. 
 

चंडीगढ़ और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद

चंडीगढ़ में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सभी स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. प्रशासन ने पाटियाला की राव नदी पर भी नजर रखने और निचले इलाकों में समय रहते अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं. इसी तरह पंजाब सरकार ने राज्यभर में कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट्स को 3 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है.
 

सेटेलाइट से बाढ़ की तस्वीरें

इंडिया टुडे की OSINT टीम ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी के Copernicus Sentinel-1 के डेटा का इस्तेमाल करके 25 से 31 अगस्त तक बाढ़ग्रस्त इलाकों का विश्लेषण किया. इसमें पता चला कि रावी नदी अपनी सामान्य चौड़ाई से 10 गुना तक फैल गई और हजारों घर, गांव और खेत जलमग्न हो गए.

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते होशियारपुर जिले में हालात और बिगड़ रहे हैं. गढ़शंकर और होशियारपुर सब-डिवीजन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. हकूमतपुर, अलीवालपुर, भाना, ठक्करवाल और खानपुर गांवों में पानी घरों तक घुस गया.



उफनती सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों ने पंजाब के बड़े हिस्से में बाढ़ की वजह बनी है.

गढ़शंकर SDM संजीव कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों को गुरुद्वारों की मदद से पका हुआ खाना मुहैया कराया जा रहा है. वहीं, होशियारपुर SDM ने बताया कि कुकरां बंध टूटने से कई गांवों में पानी भर गया. जिले में अब तक 100 गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है और 5,971 हेक्टेयर खेत डूब चुके हैं. यहां 10 राहत कैंप चल रहे हैं, जिनमें 1,041 लोग रह रहे हैं.
 

खेतीबाड़ी और बुनियादी ढांचे का नुकसान

पंजाब में 96,061 हेक्टेयर खेतीबाड़ी की जमीन बाढ़ की चपेट में आई हैं. पशुधन का भी बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन सही आंकड़े पानी उतरने के बाद ही सामने आएंगे. बुनियादी ढांचे की क्षति का भी आकलन जलस्तर घटने के बाद किया जाएगा.
 

पूरे राज्य में NDRF, SDRF, आर्मी और पंजाब पुलिस राहत कार्यों में जुटी हैं. NDRF की 20 टीमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और बठिंडा में तैनात की गई हैं. अब तक 14,936 लोगों को सेना, BSF और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षित निकाला है.
 

मसलन, पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राहत-बचाव कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी लाखों लोग प्रभावित हैं. प्रशासन ने साफ कहा है कि पानी उतरने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पूरा आकलन किया जा सकेगा.

continue reading
Heavy Rain Alert: 2-3-4-5-6-7 सितंबर तक इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, लैंडस्लाइड और बाढ़ का अलर्ट

Heavy Rain Alert: 2-3-4-5-6-7 सितंबर तक इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, लैंडस्लाइड और बाढ़ का अलर्ट

Anita nishad 02-Sep-2025 16

 ई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। खासकर उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, आगामी कुछ दिन कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में बारिश के साथ-साथ बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, तेज बारिश की संभावना दिल्ली और आसपास के इलाकों - नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम - में मंगलवार से लेकर बुधवार तक बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में कहीं-कहीं तेज़ बौछारें और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3 सितंबर को हल्की आंधी और बारिश का भी अनुमान है।
 

उत्तर भारत में मानसून का प्रकोप: यूपी के कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे - नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, और सहारनपुर - में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, प्रयागराज और सुल्तानपुर जैसे पूर्वी जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना है। IMD ने फर्रुखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जैसे जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।
 

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी पहाड़ी राज्यों - खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड - में लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मंगलवार को इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में तेज़ बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
 

गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा भी अलर्ट मोड में मध्य भारत के राज्यों - मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ - में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी हुआ है, जबकि गुजरात में 4 और 5 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश के संकेत मिले हैं। ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है।
 

बाढ़ और भूस्खलन का बढ़ता खतरा, सतर्क रहने की अपील मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश की आशंका वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर नदी-नालों के पास और पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतें। नगर निगम और प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? 2-3 सितंबर: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज़ बारिश 4-5 सितंबर: गुजरात, महाराष्ट्र और कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी वर्षा की संभावना 6-7 सितंबर: दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी

continue reading
बांध तक टूट गया, बाढ़ आई, महाजाम लगा.; गुरुग्राम का तो बुरा हाल हो गया

बांध तक टूट गया, बाढ़ आई, महाजाम लगा.; गुरुग्राम का तो बुरा हाल हो गया

Anita nishad 02-Sep-2025 202

 गुरुग्राम में सोमवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए। गांव कादरपुर में अरावली पर्वत शृंखला की तरफ बने बांध के टूटने से पांच से छह फीट तक पानी भर गया। जलभराव में फंसी एसयूवी कार में सवार तीन युवक-युवतियों को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला।

इस बारिश ने जीएमडीए और गुरुग्राम नगर निगम के बारिश के पानी की निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी।
 

गांव कादरपुर में तो हालात बद से बदतर हो गए। शाम करीब छह बजे इस गांव में अरावली पर्वत शृंखला की तरफ बना बांध टूट गया। इससे गांव में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। एक एसयूवी कार जलभराव में फंस गई। ग्रामीण इन्हें निकालने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, लेकिन ट्रैक्टर बंद हो गया। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से इन्हें जलभराव से बाहर निकाला गया। कई घरों में जलभराव की स्थिति बन गई।
 

इस बांध के टूटने से आसपास लगते गांव उल्लावास, गांव मैदावास, सेक्टर-61, 62, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सुशांत लोक दो और तीन में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। सुशांत लोक तीन में कई घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि कादरपुर के बरसाती नालों पर बिल्डरों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने कुछ बरसाती नालों पर झुग्गियां और कमरे बना दिए हैं। इस वजह से गांव को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा है।
 

बजघेड़ा अंडरपास में यातायात बंद किया

बारिश के बाद एनएचएआई ने द्वारका एक्सप्रेस वे स्थित बजघेड़ा अंडरपास को मिट्टी के कट्टे रखकर बंद कर दिया। सर्विस रोड पर डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो गया। इस वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 

हीरो होंडा चौक पर वाहन चालक फंस गए

हीरो होंडा चौक अंडरपास को जलभराव से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया। सर्विस रोड पर दो फीट तक जलभराव की स्थित हो गई। इससे उमंग भारद्वाज चौक से लेकर हीरो होंडा चौक तक यातायात जाम की स्थिति बन गई। इस सड़क पर एक फीट तक जलभराव हो गया।
 

शीतला माता रोड पर भारी जलभराव

शीतला माता रोड पर करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। सड़क पर कई मोटरसाइिकल और कार बीच में बंद हो गईं। इस तरह न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, लक्ष्मण विहार रोड, सेक्टर-नौ-नौए रोड और बसई रोड पर एक फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन चालक परेशान रहे।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गांव नरसिंहपुर में दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जो मुख्य हाईवे तक पहुंच गया। सर्विस रोड पर कई गाड़ियां बंद हो गई। इससे खेड़की दौला टोल प्लाजा से लेकर राजीव चौक तक यातायात जाम की स्थिति बन गई। वाहन रेंग-रेंग कर चले।
 

दो सरकारी स्कूलों में पानी भरने से छुट्टी करनी पड़ी

खांडसा रोड स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल और झाड़सा के प्राथमिक स्कूल के कमरों में सोमवार को बारिश का पानी घुस गया है। हालात बिगड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने इन दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी। खांडसा स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि बारिश से सड़क पर कीचड़ फैल जाता है।
 

गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर डेढ़ फीट तक पानी भरा

बारिश के कारण गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक के समीप सर्विस रोड पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। जाम की स्थिति बन गई। लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दो से तीन घंटे तक का समय लग गया। सुभाष चौक से लेकर हीरो होंडा चौक तक भी भारी जलभराव था।
 

घर से काम करने की सलाह दी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि सोमवार को दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे करीब 100 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश की आशंका जताई है। कार्पोरेट और निजी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश जारी करें। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षा लगाने के निर्देश दिए।
 

बारिश से बिजली घर में फाल्ट, परेशानी बढ़ी

बारिश के कारण सेक्टर-107 स्थित 220केवीए क्षमता के बिजली घर में फाल्ट आ गया। इससे कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता श्यामवीर सैनी के मुताबिक ट्रांसफार्मर को ठीक करके देर शाम बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया है।
 

जलभराव होने पर इन नंबर पर कॉल करें

जलभराव की स्थिति में जीएमडीए ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें 1800-180-1817 शामिल है। व्हाट्सऐप नंबर 7840001817 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जीएमडीए प्रवक्ता के मुताबिक 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी जल निकासी के लिए कार्यरत हैं।

continue reading
dpboss