CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

15 दिन के नवजात को फ्रीजर में रखकर सो गई मां, बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो...

15 दिन के नवजात को फ्रीजर में रखकर सो गई मां, बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो...

Anita nishad 08-Sep-2025 31

 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहाँ एक महिला ने अपने 15 दिन के नवजात शिशु को घर के फ्रीजर में लिटा दिया।

 
सौभाग्य से, बच्चे की रोने की आवाज़ सुनकर परिवार वालों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।कैसे हुई यह दिल दहला देने वाली घटना?यह घटना मुरादाबाद के करूला इलाके की है। 15 दिन पहले ही इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को महिला ने अपने नवजात को चुपके से फ्रीजर में रख दिया और खुद सोने चली गई। कुछ देर बाद, बच्चे के रोने की तेज़ आवाज़ सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और बच्चे की तलाश करने लगे। जब उन्होंने फ्रीजर खोला, तो बच्चा अंदर मिला। परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला। थोड़ी और देर होती, तो बच्चे की जान जा सकती थी। इस घटना के बाद परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।
 
भारतीयों को बड़ा झटका: टैरिफ के बाद अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया नियम'पोस्टपार्टम साइकोसिस' का शकशुरू में परिवार वालों ने इसे जादू-टोने का असर मानकर महिला की झाड़-फूंक भी करवाई, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो वे उसे एक मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय के पास ले गए।
 
डॉक्टर ने बताया कि महिला को 'पोस्टपार्टम साइकोसिस' नामक एक गंभीर बीमारी हो सकती है। यह बीमारी बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाओं में होती है, जिसमें वे वास्तविकता से संपर्क खो देती हैं और डिप्रेशन में चली जाती हैं। डॉक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि इस स्थिति में महिला अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। फिलहाल, महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है। यह घटना एक बार फिर प्रसव के बाद महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करती है।
continue reading
Restraunt Style Palak Paneer: रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब घर पर, इस तरीके से बनाएं पालक पनीर

Restraunt Style Palak Paneer: रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब घर पर, इस तरीके से बनाएं पालक पनीर

Anita nishad 08-Sep-2025 26

 Restraunt Style Palak Paneer: शादी और पार्टियों में पनीर मेन्यू सबका फेवरेट होता है. बात स्टार्टर की हो या मेनकोर्स पनीर की डिशेज सबको खूब पसंद आती हैं. ऐसे में अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

 
पनीर और पालक जब एक साथ बनाई जाए तो स्वाद और जायका भी दोगुना हो जाता है. पालक मे मौजूद विटामिन C और कैलशियम इस डिश को और भी हेल्दी बनाता है. तो चलिए जानते है रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर बनाने का तरीका जो स्वाद और सेहत दोनें के लिए परफेक्ट है.
 
पालक पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
 
पालक - 500 ग्राम
पनीर - 200 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए)
प्याज - 2 मध्यम साइज के बारीक कटे हुए
टमाटर - 2 बारीक कटे हुए
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
लहसुन - 6-7 कलियां
हरी इलायची - 2
तेज पत्ता - 1
दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल- 2 बड़े चम्मच
 
Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी
 
Suji Cheese Bites Recipe: बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे वाह वाह, जब घर पर बनेगा क्रिस्पी एंड टेस्टी सूजी चीज बाइट्स, जानें आसान रेसिपी
 
पालक पनीर बनाने का तरीका
 
पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक उबालकर पेस्ट तैयार करेंगे. एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करके उसमें पालक, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर 3 से 4 मिनट के लिए उबाल लें.
 
अब पालक को ठंडे पानी में निकालकर मिक्सर में डालें और एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें.एक कढ़ाई में तेल गर्म करें,उसमें तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची का तड़का लगाएं. अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
 
जब प्याज पक जाएं तो बारीक कटे टमाटर और नमक डालें. फिर हल्दी, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक मसालों से तेल अलग न हो जाए.
 
अब तैयार पालक के पेस्ट को इन्हीं मसालों में डालकर 8 -10 मिनट के लिए पकाएं. अब थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी कंसिस्टेंसी सेट कर लेंअब पनीर क्यूब्स को एक पैन में सौंटे कर लें और पालक की ग्रेवी में डालकर 3 से 4 मिनट के लिए धिमी आंच पर पकाएं.अब गैस बंद करें और तैयार पालक पनीर में ऊपर से फ्रेश क्रीम डालकर सर्व करें. गरमा-गरम स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार है. इसे रोटी, बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें.
continue reading
प्याज आलू और दालों की कीमतों में भारी गिरावट, जनता के लिए राहत भरी खबर

प्याज आलू और दालों की कीमतों में भारी गिरावट, जनता के लिए राहत भरी खबर

Anita nishad 08-Sep-2025 30
रायपुर/दिल्ली। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कमोडिटी की कीमतों में नरमी के बीच, अगस्त में घर में पकाई जाने वाली शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमतों में सालाना आधार पर क्रमशः 7 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की गिरावट आई।
 
क्रिसिल इंटेलिजेंस के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमतों में गिरावट प्याज, आलू और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण आई है। आलू और प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर क्रमशः 31 प्रतिशत और 37 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो एक उच्च आधार है। एक वर्ष पहले की समान अवधि में, आलू का उत्पादन झुलसा रोग और मौसम परिवर्तन के कारण 5-7 प्रतिशत कम हो गया था, जिससे कीमतें बढ़ गई थीं। इस वर्ष, उत्पादन 3-5 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है। प्याज के वार्षिक उत्पादन में 18-20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण इस वर्ष कीमतों में गिरावट आई है।
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्पादन और स्टॉक के कारण दालों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पुशन शर्मा ने कहा, "आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट उच्च आधार पर हुई, जबकि अधिक उत्पादन के कारण दालों की कीमतों में नरमी आई। हालांकि, टमाटर और वनस्पति तेल की कीमतों में वृद्धि ने थाली की लागत में समग्र गिरावट को सीमित कर दिया।" निकट भविष्य में, सब्जियों और दालों के उच्च आधार के कारण थाली की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि पीली मटर और काले चने के मुफ्त आयात की अनुमति देने के सरकार के फैसले से दालों की कीमतों पर दबाव पड़ने की उम्मीद है।
 
मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट ब्रॉयलर की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट के कारण हुई, जो लागत का लगभग 50 प्रतिशत है। सब्जियों और दालों की कम कीमतों ने भी इसमें योगदान दिया। घर पर थाली बनाने की औसत लागत उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में प्रचलित लागत के आधार पर निर्धारित की जाती है। मासिक परिवर्तन आम आदमी के खर्च पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है।
continue reading
Bihar में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश और वज्रपात की संभावना! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश और वज्रपात की संभावना! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Anita nishad 08-Sep-2025 25

 Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोहतास, सासाराम, बक्सर, अररिया और कटिहार समेत कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

 
हालांकि, कहीं- कहीं जोरदार बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश जगहों पर रुक- रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
 
जानकारी हो कि रविवार रात को राजधानी पटना के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बढ़ी उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह से ही मौसम में धूप और बादलों के बीच आंख- मिचौली जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण- पश्चिम राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में बने दबाव का असर पूर्व- मध्य भारत तक पहुंच गया है, जिससे बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
विभाग ने बताया कि 10 से 13 सितंबर के बीच राज्य के पश्चिमी, उत्तर- मध्य और उत्तर- पूर्व जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण बिहार में भी कुछ स्थानों पर बादल बरस सकते हैं। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक स्थिरता बनी रहने की संभावना है।
continue reading
छत्तीसगढ़ के गु़ंजेपर्ती में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बनाने का ठिकाना किया ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के गु़ंजेपर्ती में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बनाने का ठिकाना किया ध्वस्त

Anita nishad 07-Sep-2025 76
 बीजापुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत गुंजेपर्ती के जंगलों में सुरक्षाबलों ने रविवार काे संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक तैयार करने के उपकरण और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बरामद किया।
 
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि बरामद सामग्री में लेथ मशीन, इलेक्ट्रिक जनरेटर, वाटर पम्प, इलेक्ट्रिक कटर, भारी उपकरणः हाइड्रोलिक सिलेंडर, जेक्स, स्पूलर, मोटर पार्ट्स, औद्योगिक उपयोग की वस्तुएं, वायर, टूल बॉक्स, ड्रिल बिट्स, कंटेनर, स्टील प्लेट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री शामिल है। इसके
 
अलावा दवाइयां भी मिली हैं। बरामद सभी सामग्री को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया।
 
एसपी ने कहा कि अगर यह उपकरण नक्सलियों के हाथों में रहते तो वे किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते थे। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नक्सली लगातार औद्योगिक उपकरण और मशीनों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सजगता से उनकी योजना विफल हो गई।
 
यह ऑपरेशन कोबरा 205, केरिपु 196 यंग प्लाटून बस्तरिया और केरिपु 229 की संयुक्त टीम की ओर से संचालित किया गया।
continue reading
नाना ने कराया नाती का कत्ल, एनसीपी नेता की हत्या से शुरू हुई थी खूनी रंजिश

नाना ने कराया नाती का कत्ल, एनसीपी नेता की हत्या से शुरू हुई थी खूनी रंजिश

Anita nishad 07-Sep-2025 55

 पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बदले की आग के चलते एक नाना ने अपने नाती की हत्या करवा दी। घटना पांच सितंबर की है। जब 18 वर्षीय आयुष कोमकर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 
पुलिस के मुताबिक, ये हत्या बदले की भावना से की गई और इसमें आयुष के ही नाना बंदू आंदेकर सहित परिवार के कई लोग शामिल हैं।
 
बता दें कि इस पूरे पारिवारिक कलह की शुरुआत तब हुई जब पिछले साल एक सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) नेता वनराज आंदेकर की हत्या की गई थी। उस मामले में आयुष की मां संजीवनी और पिता गणेश कोमकर आरोपी हैं। संजीवनी, वनराज आंदेकर की बहन हैं और हत्या की वजह पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद बताया गया था।
 
 
मामले में क्या कहना है पुलिस का?
घटना के बाद पुलिस का कहना है कि वनराज आंदेकर की हत्या का बदला लेने के लिए बंदू आंदेकर (वनराज के पिता और आयुष के नाना) ने अपने ही नाती की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में परिवार के कई सदस्य शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में अमन पठान और यश सिद्धेश्वर नामक दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
 
 
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि उन्हें आंदेकर गैंग द्वारा बदला लेने की योजना की जानकारी पहले से थी, लेकिन यह अनुमान नहीं था कि नाना ही अपने नाती की हत्या करवा देगा। इससे पहले पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
continue reading
GST Rate Cut: अमूल और मदर डेयरी का दूध 22 सितंबर से कितना सस्ता होगा? देखें लिस्ट

GST Rate Cut: अमूल और मदर डेयरी का दूध 22 सितंबर से कितना सस्ता होगा? देखें लिस्ट

Anita nishad 07-Sep-2025 63

 नई दिल्ली। लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाने वाले एक कदम के तहत, अमूल और मदर डेयरी दूध उत्पादों की कीमतों में 22 सितंबर से कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने GST काउंसिल मीटिंग में दूध को GST फ्री करने (GST Free) की योजना बनाई है।

इस बदलाव से दूध उत्पादों पर लगने वाला वर्तमान 5% GST हट जाएगा। जिससे दूध के पैकेट की कीमतों में सीधी (0 GST) कमी आएगी।
 

वर्तमान दूध की कीमतें क्या हैं?

मई 2025 तक के डेटा पर नजर डालें तो अमूल और मदर डेयरी दोनों की खुदरा कीमत में 5% GST शामिल रही। अमूल के मामले में, अमूल गोल्ड (फुल क्रीम दूध) की कीमत ₹69 प्रति लीटर है, जबकि अमूल फ्रेश (टोंड दूध) ₹57 प्रति लीटर है।

अमूल टी स्पेशल की कीमत ₹63 प्रति लीटर, भैंस का दूध ₹75 प्रति लीटर और गाय का दूध ₹58 प्रति लीटर है।

इसी तरह, मदर डेयरी अपना फुल क्रीम दूध ₹69 प्रति लीटर और टोन्ड दूध ₹57 प्रति लीटर पर है। मदर डेयरी का भैंस का दूध ₹74 प्रति लीटर, गाय का दूध ₹59 प्रति लीटर, डबल टोन्ड दूध ₹51 प्रति लीटर और टोकन दूध (थोक) ₹54 प्रति लीटर पर है।

22 सितंबर, 2025 से दूध की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। सरकार पैकेज्ड दूध पर वर्तमान में लगाए जा रहे 5% GST को हटाने की योजना बना रही है। इस कर छूट से अमूल और मदर डेयरी दोनों के दूध उत्पाद कई कैटेगरी में और अधिक किफायती हो जाएंगे।

 

ब्रांड प्रकार अभी कीमत (रु/लीटर) टैक्स फ्री होने के बाद कीमत
अमूल गोल्ड (पूर्ण क्रीम दूध) 69 65-66 (रु/लीटर)
अमूल फ्रेश (टोंड दूध) 57 54-55 (रु/लीटर)
अमूल टी स्पेशल 63 59-60
अमूल भैंस का दूध 75 71-72
अमूल गाय का दूध 58 57
मदर डेयरी पूर्ण क्रीम दूध 69 65-66
मदर डेयरी टोंड दूध 57 55-56
मदर डेयरी भैंस का दूध 74 71
मदर डेयरी गाय का दूध 59 56-57
मदर डेयरी डबल टोंड दूध 51 48-49
मदर डेयरी टोकन दूध (थोक) 54 51-52

 


दूध पर GST नहीं लगने पर कितना सस्ता होगा दूध खरीदना

अमूल के लिए, फुल क्रीम दूध (अमूल गोल्ड) की कीमत ₹65 से ₹66 प्रति लीटर के बीच रहने की उम्मीद है, जो ₹3 से ₹4 की कमी है। अमूल फ्रेश (टोंड मिल्क) की कीमत ₹54 से ₹55 प्रति लीटर तक कम हो सकती है, जबकि अमूल टी स्पेशल की कीमत ₹59 से ₹60 प्रति लीटर तक कम होने का अनुमान है, जो लगभग ₹3.15 की कमी को है।
 

इसी प्रकार, अमूल भैंस दूध की कीमत 71 से 72 रुपये प्रति लीटर के बीच रहने की उम्मीद है और गाय के दूध की कीमत 55 से 57 रुपये प्रति लीटर तक गिर सकती है, जो लगभग 2.90 रुपये की कमी है।
 

मदर डेयरी के मामले में, फुल क्रीम दूध की कीमत ₹3.45 की गिरावट के साथ ₹65 से ₹66 प्रति लीटर तक कम होने का अनुमान है। टोन्ड दूध की कीमत ₹55 से ₹56 प्रति लीटर तक कम हो सकती है और भैंस के दूध की कीमत ₹3.70 की गिरावट के साथ ₹71 प्रति लीटर होने की संभावना है।

मदर डेयरी के गाय के दूध की कीमत ₹56 से ₹57 प्रति लीटर के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत ₹48 से ₹49 प्रति लीटर तक कम हो सकती है। टोकन दूध (थोक) की कीमत ₹2.70 की गिरावट के साथ ₹51 से ₹52 प्रति लीटर तक कम होने का अनुमान है।

इस आगामी बदलाव से देश भर के परिवारों को खासकर बढ़ती जीवन-यापन लागत के बीच, राहत मिलने की संभावना है। इससे लोगों के दैनिक बजट पर अच्छा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

continue reading
दोस्त निकले दरिंदे: जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमरे में बुलाकर बारी-बारी किया... जान बचाकर भागी युवती

दोस्त निकले दरिंदे: जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमरे में बुलाकर बारी-बारी किया... जान बचाकर भागी युवती

Anita nishad 07-Sep-2025 52
 कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, एक 20 वर्षीय युवती के साथ जन्मदिन के बहाने गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना दक्षिणी कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके की है, जहां युवती अपने दो परिचितों के साथ जश्न मनाने गई थी।
 
युवती का आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही इस भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 
क्या है पूरा मामला? पीड़ित युवती हरिदेवपुर की रहने वाली है। शुक्रवार को उसके जन्मदिन के मौके पर उसका दोस्त चंदन मलिक उसे रीजेंट पार्क में अपने दोस्त दीप के फ्लैट पर लेकर गया। तीनों ने मिलकर वहां खाना खाया। पीड़िता के मुताबिक, खाना खाने और जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद जब उसने घर लौटने की इच्छा जताई, तो दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया और कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया।
 
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पीड़िता किसी तरह आरोपियों के घर से निकलकर भागने में सफल रही। वह तुरंत अपने घर पहुंची और परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद शनिवार को ही उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों, चंदन मलिक और दीप के खिलाफ गैंगरेप और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
 
कैसे हुई थी जान-पहचान? पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पहचान चंदन मलिक से हुई थी। चंदन ने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। इसी बहाने उसने युवती की मुलाकात दीप से कराई थी। आरोपियों ने पीड़िता से यह भी वादा किया था कि वे उसे पूजा समिति में शामिल कराएंगे।
continue reading
कार खरीदने पर करें बचत, ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता Car Loan

कार खरीदने पर करें बचत, ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता Car Loan

Anita nishad 06-Sep-2025 141

 Cheapest Car Loan: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से फैसला टाल रहे हैं, तो अब समय है थोड़ी राहत की सांस लेने का। भारत के कुछ प्रमुख बैंक बेहद कम ब्याज दरों पर कार लोन दे रहे हैं, जिससे आपकी जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा और आपका सपना भी पूरा हो जाएगा।

कार लोन लेने से पहले सबसे ज़रूरी बात होती है। ब्याज दर (Interest Rate) और लोन की शर्तें। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए हमने उन 5 बैंकों की लिस्ट तैयार की है, जो मौजूदा समय में सबसे सस्ते कार लोन ऑफर कर रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

SBI का कार लोन ऑफर बाजार में सबसे भरोसेमंद और सस्ता माना जाता है। महिलाओं के लिए ब्याज दरों में कुछ अतिरिक्त छूट भी मिलती है। ऑनलाइन अप्लाई करने पर प्रक्रिया और भी तेज हो जाती है। ब्याज दर: 8.65% से शुरू, लोन अवधि: अधिकतम 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹5000 तक या लोन अमाउंट का 0.5% (जो भी कम हो)।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक कार लोन की प्रोसेसिंग बहुत तेज़ होती है और न्यूनतम डॉक्युमेंटेशन की ज़रूरत होती है। पहले से बैंक के ग्राहक हैं तो आपको प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर भी मिल सकता है। ब्याज दर: 8.75% से शुरू, लोन अवधि: 1 से 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹4999 या लोन अमाउंट का 1% (जो भी अधिक हो)।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सरकारी बैंक होने के बावजूद तेज़ अप्रूवल और लचीली शर्तें देता है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को इसमें अच्छी सुविधा मिलती है। ब्याज दर: 8.70% से शुरू, लोन अवधि: अधिकतम 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹1000 या लोन राशि का 1% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) वेतनभोगी और स्वरोजगार दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपयुक्त विकल्प है। साथ ही, नई और पुरानी दोनों कारों पर लोन उपलब्ध है। ब्याज दर: 8.70% से शुरू, लोन अवधि: 7 वर्ष तक, प्रोसेसिंग फीस: ₹1500 या 0.50% तक है।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) डिजिटल अप्लाई की सुविधा के साथ आता है और लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है। अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो कस्टमाइज्ड ऑफर भी मिल सकते हैं। ब्याज दर: 8.90% से शुरू, लोन अवधि: 1 से 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹3500 से शुरू।

ब्याज दर की तुलना जरूर करें। डाउन पेमेंट ज्यादा दें तो ब्याज कम लगेगा। लोन अवधि कम रखें तो EMI कम हो सकती है। समय पर EMI चुकाने से क्रेडिट स्कोर भी सुधरता है।

continue reading
अबू धाबी जा रही Indigo की फ्लाइट में आई खराबी, बीच रास्ते से लौटा विमान; 180 से अधिक लोग थे सवार

अबू धाबी जा रही Indigo की फ्लाइट में आई खराबी, बीच रास्ते से लौटा विमान; 180 से अधिक लोग थे सवार

Anita nishad 06-Sep-2025 26

 कोच्चि: केरल के कोच्चि से रवाना हुआ इंडिगो के एक विमान को वापस कोच्चि में उतारना पड़ा। यह विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए।

बता दें कि अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

दूसरे विमान से यात्रियों को पहुंचाया अबू धाबी

फिलहाल इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण विमान बीती रात लगभग 1:44 बजे कोच्चि लौट आया। उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।

इंदौर में भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि एक अन्य मामले में एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में खराबी का मामला सामने आया। इस प्लेन के इंजन में भी खराबी के बारे में पता चला है। प्लेन के इंजन में खराबी के बारे में उस समय पता चला जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने गैर-जानलेवा आपात स्थिति के लिए ‘पैन-पैन’ का संदेश दिया। एयरपोर्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

continue reading
ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी…खतरे का निशान हुआ पार, लोगों में दहशत; रात तक हो सकती है खतरनाक स्थिति

ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी…खतरे का निशान हुआ पार, लोगों में दहशत; रात तक हो सकती है खतरनाक स्थिति

Anita nishad 06-Sep-2025 25

 भारी बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को ढाई लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। यही नहीं, गोकुल बैराज से शुक्रवार शाम सात बजे 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

चेतावनी बिंदु के 3.3 फीट ऊपर (498.3 फीट) बह रही यमुना शनिवार को बाढ़ के स्तर 499 फीट के आंकड़े को पार कर सकती है। बाढ़ के हालात के बीच जिला प्रशासन ने सदर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले ठार आश्रम के मेहरा नाहरगंज के 40 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। जलस्तर और बढ़ने पर पांच हजार परिवार चपेट में आ सकते हैं।

 

सिंचाई विभाग के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में झोपड़ी-खेल खलिहान डूब चुके हैं। शहर का नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ सकता है। वहीं, ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, इंदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर, बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदौन, तहसील एत्मादपुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा प्रभावित हो सकते हैं।


शहर के विभिन्न इलाकोें में नाले बैक मार रहे हैं। टैपिंग की वजह से भी नालों का पानी पीछे आ रहा है। ऐसे में बारिश के बाद अब उफनाई यमुना की दोहरी मार से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है।


इन बातों का रखें ध्यान
– गणेश विसर्जन करते समय नदी के अंदर न जाएं।
– नगर निगम के नदी के किनारे गणेश विसर्जन के लिए बनाए कुंड में विसर्जन करें।
– बच्चों को नदी के पानी में नहाने से रोकें।
– जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड को वॉटरप्रूफ बैग में रखें।
– सूखे अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊंचे स्थान पर सुरक्षित रखें।
– बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्ध, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरंत बाढ़ शरणालयों में पहुंचाएं।
– बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर बंद रखें।


चालीस से अधिक नाले मार रहे बैक
आगरा में यमुना का बढ़ता जलस्तर पोइया और मनोहरपुर में नदी का पानी किनारों को तोड़कर सड़कों तक आ गया है। शहर में 40 से अधिक नाले बैक मार रहे हैं, जिससे जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। दयालबाग के डूब क्षेत्र और बल्केश्वर व टेढ़ी बगिया जैसे निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। यही वजह है कि अब निगम ने बाढ़ को लेकर अपनी कमर कस ली है।


ऐतिहासिक स्थलों पर भी दिखा असर
यमुना के रौद्र रूप का असर आगरा के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी दिख रहा है। कैलाश घाट पर कैलाश मंदिर की सीढ़ियां डूब चुकी हैं। वहीं, बल्केश्वर घाट पर स्थित काली मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ताजमहल के पीछे स्थित चंद्रशेखर पार्क और दशहरा घाट के डूबने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में चिंता है। ताजमहल के अधिकारी भी इसपर नजर बनाए हुए हैं।

continue reading
SIP Calculation: ₹2000 की SIP से कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड? जानें पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculation: ₹2000 की SIP से कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड? जानें पूरा कैलकुलेशन

Anita nishad 06-Sep-2025 29

 क्या सिर्फ ₹2000 की छोटी-सी SIP से आप करोड़पति बन सकते हैं? जवाब है- हां फर्क सिर्फ इतना है कि आपको इसमें धैर्य और समय दोनों की ज़रूरत होगी। SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की असली ताकत ‘कम्पाउंडिंग’ में है, जिसमें आपके निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी आगे चलकर ब्याज कमाने लगता है।

कितना मिलता है रिटर्न

अगर आप हर महीने ₹2000 की SIP करते हैं और सालाना औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 10 साल में आपका पैसा लगभग ₹4.65 लाख तक पहुंच जाएगा। निवेश जितना लंबा होगा, उतना ही तेज ग्रोथ दिखाई देगी। 15 साल में यह रकम करीब ₹9.98 लाख, और 20 साल में लगभग ₹19.86 लाख तक पहुंच सकती है।

इसी तरह, अगर आप लगातार 25 साल तक SIP करते हैं, तो ₹6 लाख का निवेश बढ़कर करीब ₹40 लाख हो जाएगा। 30 साल में यह आंकड़ा लगभग ₹80.95 लाख तक पहुंच जाएगा। और अगर आप 32 साल तक धैर्य रखें, तो यही छोटी-सी SIP आपको ₹1 करोड़ का फंड दे देगी।

यहीं से असली खेल शुरू होता है। जैसे-जैसे समय बढ़ता है, कम्पाउंडिंग आपके पैसे को और तेजी से बढ़ाती है। अगर आप 25 साल तक हर महीने ₹2000 डालते हैं, तो कुल निवेश केवल ₹6 लाख होगा, लेकिन इसकी वैल्यू बढ़कर करीब ₹40 लाख तक पहुँच जाएगी। 30 साल में यह फंड लगभग ₹80.95 लाख तक पहुँच सकता है। और अगर आप 32 साल तक लगातार निवेश करें, तो आपका यह छोटा-सा निवेश आपको ₹1 करोड़ का फंड दे सकता है।

ध्यान देने वाली बात

₹2000 की SIP कोई बहुत बड़ी राशि नहीं है, लेकिन नियमितता और लंबे समय तक निवेश बनाए रखने से यह आपके लिए एक बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकती है। यही वजह है कि कहा जाता है- SIP छोटे निवेशकों को भी करोड़पति बना सकती है, बस शर्त है कि आप इसे बीच में न रोकें।

continue reading
ढाई महीने के नवजात बच्चे को उठाकर ले गया बंदर, फिर पानी से भरे ड्रम में डालकर ले ली…

ढाई महीने के नवजात बच्चे को उठाकर ले गया बंदर, फिर पानी से भरे ड्रम में डालकर ले ली…

Anita nishad 06-Sep-2025 47

 उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदरों के एक झुंड ने घर में सो रहे ढाई महीने के नवजात बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना गुरुवार, 4 सितंबर की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। कैसे हुआ पूरा हादसा? यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे का परिवार अपने घर के कामों में व्यस्त था। उन्हें पता ही नहीं चला कि बंदरों का एक झुंड घर के अंदर घुस आया है। जब परिवार को बच्चा बिस्तर पर नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें छत की तरफ से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं। जब वे छत पर पहुंचे, तो उन्होंने बच्चे को पानी से भरे एक ड्रम में डूबा हुआ पाया।

परिवार तुरंत बच्चे को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है और स्थानीय लोगों में बंदरों के आतंक को लेकर गुस्सा बढ़ गया है। बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग सीतापुर में बंदरों का आतंक कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं। बंदर अक्सर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान ले जाते हैं और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। लोगों का आरोप है कि वन विभाग और प्रशासन ने अभी तक इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

continue reading
राजा रघुवंशी मर्डर केस: हत्या की वजह का खुलासा, सोनम और प्रेमी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

राजा रघुवंशी मर्डर केस: हत्या की वजह का खुलासा, सोनम और प्रेमी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Anita nishad 06-Sep-2025 50

 इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

यह मामला शहर के जाने-माने बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी।

राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा मास्टरमाइंड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया है। इस साजिश में तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई। इन पांचों पर भारतीय दंड संहिता की हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

मर्डर का मुख्य मकसद

 

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की योजना बेहद सावधानी से बनाई गई थी। चार्जशीट में सोनम और राज कुशवाहा की नजदीकियों को हत्या का मुख्य मकसद बताया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने में उनकी मदद की। जांच के दौरान पुलिस ने कई सबूत जुटाए, जिनमें कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और गवाहों के बयान शामिल हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पीड़ित के भाई का सनसनीखेज आरोप, ‘सोनम के परिवार ने छिपाई सच्चा, पिंडदान क्यों नहीं करते’

केस में पांच आरोपी

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इस मामले में तीन और सह-आरोपियों, प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर आहिरवार के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इन पर सबूत नष्ट करने और छिपाने का आरोप है

देश में चर्चा का विषय रहा यह हत्याकांड

यह हत्याकांड उस समय सुर्खियों में आया था, जब राजा रघुवंशी की शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया। पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में पुख्ता सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया गया है। अब अदालत में इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

continue reading
सूडान में हुए भूस्खलन ने ले ली 200 बच्चों की जान, सहायता समूह ने बताई दर्दनाक आंखों देखी

सूडान में हुए भूस्खलन ने ले ली 200 बच्चों की जान, सहायता समूह ने बताई दर्दनाक आंखों देखी

Anita nishad 06-Sep-2025 41

 काहिराः पश्चिमी सूडान के दारफुर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन ने विनाशकारी प्रभाव डाला है। यह हादसा रविवार को मर्राह पर्वतों के तरासिन गांव में हुआ, जहां मिट्टी और चट्टानों के नीचे दबकर सैकड़ों लोगों की जान चली गई।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार इस त्रासदी में लगभग 200 बच्चे भी मारे गए हैं। इस हादसे में 1000 अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

राहत और बचाव कार्य जारी

एक प्रमुख सहायता संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन’ ने बताया कि अब तक 150 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 40 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी भी युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन कठिन भू-प्राकृतिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के कारण प्रयासों में बाधाएं आ रही हैं। भूस्खलन का प्रभाव इतना व्यापक है कि पूरे गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मलबे में दब गए हैं और जीवित बचे लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। पानी, दवा और भोजन की भारी किल्लत है। कई लोग अब भी लापता हैं और उनके जीवित बचने की संभावना क्षीण होती जा रही है।

सूडान आर्मी ने बताया बड़ी आपदा

‘सूडान लिबरेशन मूवमेंट आर्मी’ के प्रवक्ता मोहम्मद अब्देल-रहमान अल-नायर ने इस आपदा को भयानक बताया और पुष्टि की कि मृतकों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता की अपील की है, ताकि राहत कार्यों को तेज किया जा सके और बचे हुए लोगों की जान बचाई जा सके।

मानवीय संकट और गहराने का खतरा

यह आपदा सूडान में पहले से मौजूद मानवीय संकट को और गहरा कर रही है, जहां पहले ही हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं चल रही हैं। बच्चों की बड़ी संख्या में मृत्यु ने इस त्रासदी को और भी दर्दनाक बना दिया है और यह दर्शाता है कि प्राकृतिक आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित अक्सर कमजोर और असहाय वर्ग ही होते हैं।

continue reading
गुजरात में भारी बारिश के कारण राज्य के 113 डैम को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी

गुजरात में भारी बारिश के कारण राज्य के 113 डैम को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी

Anita nishad 06-Sep-2025 46

 गांधीनगर: गुजरात में इस वर्ष मेघराजा ने भारी बारिश की है।

मानसून सीज़न में सर्वाधिेक वर्षा के परिणामस्वरूप राज्य के 113 डैम को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है। 04 सितंबर 2025 को औसतन 92.64 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें सबसे अधिक उत्तर गुजरात में 96.94 प्रतिशत वर्षा, दक्षिण गुजरात में 96.91 प्रतिशत, पूर्व-मध्य में 93.79 प्रतिशत, कच्छ में 85.14 प्रतिशत जबकि सौराष्ट्र में 84.74 प्रतिशत औसतन वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी राज्य आपदा ऑपरेशन सेंटर, गांधीनगर ने दी है।

राज्य आपदा ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि इसके अलावा सभी क्षेत्रों में भारी वर्षा के परिणामस्वरूप सरदार सरोवर को छोड़कर राज्य के कुल 206 डैम में से 113 डैम को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। जिनमें 82 डैम 100 प्रतिशत, 68 डैम 70 से 100 प्रतिशत के बीच, 24 डैम 50 से 70 प्रतिशत के बीच जबकि 17 डैम 25 से 50 प्रतिशत के बीच भरे गए हैं। राज्य की जीवनरेखा समान सरदार सरोवर डैम में वर्तमान में उसकी कुल क्षमता के 89 प्रतिशत से अधिक जलसंग्रह उपलब्ध है।

गुजरात में उल्लेखनीय बारिश के परिणामस्वरूप अन्नदाता किसानों द्वारा दिनांक 01 सितंबर 2025 की स्थिति में औसतन कुल 96.29 प्रतिशत क्षेत्र में खरीफ-मानसून बुवाई की गई है। जिसमें सबसे अधिक 22 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई जबकि दूसरे क्रम में 20 लाख हेक्टेयर में कपास और तीसरे क्रम में 08 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की बुवाई की गई है, ऐसा कृषि विभाग की सूची में बताया गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के 24 जिलों के 158 तालुका में औसतन 12 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। गुजरात के मछुआरों को आज 04 से 07 सितंबर तक समुद्र में न जाने की आईएमडी ने चेतावनी जारी की है।

continue reading
PM मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में नहीं होंगे शामिल, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में नहीं होंगे शामिल, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Anita nishad 06-Sep-2025 48

 International Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में शामिल नहीं होंगे। यहां जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची से यह जानकारी मिली है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र नौ सितंबर को शुरू होगा। उच्च स्तरीय सत्र 23 से 29 सितंबर तक होगा जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा उसके बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे

व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र में यह उनका पहला संबोधन होगा। उच्च स्तरीय सत्र में शामिल होने वाले वक्ताओं की शुक्रवार को जारी संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। वह 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। दरअसल इससे पहले जुलाई में जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची में यह जानकारी दी गई थी कि प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। इजराइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे।

continue reading
70 साल के दादा और 65 साल की दादी का इश्क़! 7 साल का राज बगीचे में पकड़ा गया, पंचायत ने कराई शादी

70 साल के दादा और 65 साल की दादी का इश्क़! 7 साल का राज बगीचे में पकड़ा गया, पंचायत ने कराई शादी

Anita nishad 05-Sep-2025 141

 

मधुबनी (बिहार)। मिथिला की धरती इस बार कला या संस्कृति नहीं, बल्कि एक अनोखी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है। मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड के मुसहरनिया गांव में 70 वर्षीय ठकाई यादव और 65 वर्षीय जगिया देवी ने शादी कर समाज को चौंका दिया है।


???? 7 साल पुराना रिश्ता, पंचायत के फैसले से बनी जोड़ी

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं और पिछले 7 साल से एक-दूसरे के करीब थे। ठकाई यादव, जिन्हें गांव में लोग "घोड़ावाला" कहकर पुकारते हैं, और विधवा जगिया देवी के रिश्ते ने समय के साथ गहरी मोहब्बत का रूप ले लिया।

हाल ही में दोनों को गांव के एक बगीचे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया। मामला जब पंचायत पहुंचा, तो लोगों ने तय किया कि दोनों को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए विवाह करवा दिया जाए। पंचायत के आदेश पर पूरे गांव की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी कराई गई।


???? गांव में चर्चा का विषय

  • कुछ लोग इस शादी को "प्यार की सच्ची जीत" बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस जोड़े ने साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र या जाति नहीं होती।

  • वहीं, समाज का एक वर्ग इसे मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आलोचना कर रहा है।

बावजूद इसके, यह विवाह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


✨ हेडलाइन ऑप्शन (क्लिकबेट + सस्पेंसफुल)

  1. "65 साल की दुल्हन, 70 साल का दूल्हा! 7 साल का अफेयर पंचायत के फैसले से शादी तक"

  2. "बिहार में अनोखा इश्क़: 7 साल से छुपा राज बगीचे में खुला, पंचायत ने थमा दिया वरमाला"

  3. "दादा-दादी बने दूल्हा-दुल्हन! 70 की उम्र में मोहब्बत का ऐसा रंग जिसने गांव को चौंका दिया"


???? क्या चाहोगे मैं इसके लिए 5 वायरल सोशल मीडिया हैशटैग्स भी बना दूं जो पोस्ट पर एंगेजमेंट बढ़ाएं?

continue reading
70 साल के दादा और 65 साल की दादी का इश्क़! 7 साल का राज बगीचे में पकड़ा गया, पंचायत ने कराई शादी
बड़ी खबर: LIC की गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 — सिर्फ 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेगा 20 से 40 हज़ार तक!

बड़ी खबर: LIC की गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 — सिर्फ 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेगा 20 से 40 हज़ार तक!

Anita nishad 05-Sep-2025 25

 

नई दिल्ली। पढ़ाई के सपनों को पूरा करने के लिए अब पैसों की दिक्कत नहीं आएगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 के तहत अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को हायर स्टडीज के लिए हर साल 20,000 से लेकर 40,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

यह स्कॉलरशिप मेडिकल, इंजीनियरिंग, डेंटल, डिग्री, डिप्लोमा और ITI जैसे कोर्स करने वाले छात्रों के लिए है। वहीं, खासतौर पर लड़कियों के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की गई है।


???? किसे मिलेगा फायदा?

  • 10वीं पास छात्राएं: ITI, 12वीं या डिप्लोमा कोर्स करने पर हर साल 15-15 हजार रुपये।

  • 12वीं पास छात्र:

    • मेडिकल (MBBS, BAMS, BHMS, BDS): ₹40,000 सालाना।

    • इंजीनियरिंग (BE, BTech, B.Arch): ₹30,000 सालाना।

    • डिग्री/डिप्लोमा/ITI: ₹20,000 सालाना।

???? स्कॉलरशिप का पैसा दो किस्तों में सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में NEFT के जरिए भेजा जाएगा।


???? एलिजिबिलिटी (Eligibility)

  • छात्र का परिवार 4.5 लाख रुपये सालाना आय सीमा में होना चाहिए।

  • 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% अंक अनिवार्य।

  • स्कॉलरशिप उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिनका एडमिशन मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में हो चुका है।


???? आखिरी तारीख और आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 22 सितंबर 2025।

  • कैसे अप्लाई करें?

    1. LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    3. मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

    4. रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर Acknowledgment मेल आएगा।


???? कितने छात्रों को मिलेगा लाभ?

देशभर में LIC के 112 डिविजनल ऑफिस हर साल 100-100 छात्रों का चयन करेंगे। यानी इस योजना का लाभ हजारों छात्रों तक पहुंचेगा। लड़कों की संख्या कम होने पर उनकी जगह लड़कियों को मौका मिलेगा।


???? अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और आगे पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए सुनहरा अवसर है।

continue reading

dpboss