CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत… धर्मांतरण होगा बड़ा मुद्दा…

छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत… धर्मांतरण होगा बड़ा मुद्दा…

Sawankumar 18-Oct-2021 67

 छत्तीसगढ़ प्रवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे। वे राज्य में लगातार भाजपा की तरफ से उठाये जा रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ी रणनीति बनेगी। इसके साथ ही 3 वर्षों से सत्ता से बाहर भाजपा की सत्ता में वापसी की रणनीति भी बनेगी।बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत सुधारने संघ की बड़ी तैयारी के रूप में भागवत के दौरे को देखा जा रहा है।यही वजह है कि संघ प्रमुख के निर्देश पर मदकूद्वीप में बड़ा आयोजन भी होने की संभावना है। नवंबर में तीन दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा।

continue reading
फैसले को लेकर कोई तारीख तय नहीं... कल फिर से जाऊंगा दिल्ली...मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान...

फैसले को लेकर कोई तारीख तय नहीं... कल फिर से जाऊंगा दिल्ली...मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान...

Sawankumar 18-Oct-2021 152

अंबिकापुर : मेडिकल कॉलेज में पांच नवजात बच्चों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली दौरा रद्द कर सीधे अंबिकापुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से मामले को लेकर चर्चा की और जांच के निर्देश दिए। वहीं, कल मंत्री सिंहदेव ने बताया कि वे कल फिर दिल्ली दौरे पर जाएंगे।


मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि दिल्ली जाते है तो एक ही बात की चर्चा होती है। राजनीति में कई कामों को लेकर दिल्ली जाना होता है। कल फिर दिल्ली जाऊंगा, फैसले को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है।

फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित है। सबसे निवेदन कर रहा हूं सब्र रखिए, हाई कमान के पास देशभर के मसले आते हैं। एक एक कर सबका निराकरण होता है। जज साहब के पास फैसला सुरक्षित है, वो क्या फैसला सुनाते हैं? वो तो जब जज साहब लिख के देंगे तभी पता चलेगा।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में टी काफी बोर्ड का गठन किए जाने का लिया निर्णय...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में टी काफी बोर्ड का गठन किए जाने का लिया निर्णय...

Sawankumar 17-Oct-2021 68

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित किए जाने वाले इस बोर्ड के उद्योग मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे।


उन्होने कहा कि आगामी तीन वर्षों में कम से कम दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं काफी की खेती करने का लक्ष्य अर्जित किया जायेगा।चाय एवं काफी की खेती करने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य के उत्तरी भाग, विशेषकर जशपुर जिले में चाय तथा दक्षिणी भाग, विशेषकर बस्तर जिले में कॉफी की खेती एवं उनके प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाये है। इसमें उद्यानिकी एवं उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों से तकनीकी मार्ग दर्शन लेने के साथ ही निजी  क्षेत्र के विशेषज्ञों, निवेशकों एवं कन्सल्टेंट्स की सहायता भी ली जाएगी।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का  किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का किया शुभारंभ

Sawankumar 17-Oct-2021 134

जगदलपुर: बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के तहत् लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किए।


मुख्यमंत्री बघेल के आगमन पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक मोहन मरकाम विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, बस्तर क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार , युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
continue reading
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जाना घायलों का हाल… डॉक्टर्स से फोन पर की बात...4 घायलों में से एक निजी अस्पताल हुआ रेफर...

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जाना घायलों का हाल… डॉक्टर्स से फोन पर की बात...4 घायलों में से एक निजी अस्पताल हुआ रेफर...

Sawankumar 17-Oct-2021 97

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर जिले के पत्थलगांव हादसे में गंभीर रूप घायल 4 लोगों का हाल जाना। उन्होंने शनिवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और सीनियर अधिकारियों से चर्चा की। डॉक्टर्स को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। शुक्रवार को एक कार ने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे जुलूस को कुचला था, जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एक की मौत हुई थी। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं, घटना के विरोध में पत्थलगांव समेत पूरे जिले को बंद किया गया है।

इसके अलावा बीजेपी सांसद गोमती साय, ओपी चौधरी, रणवियज सिंह जूदेव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी पत्थलगांव पहुंचे थे। स्थानीय लोगों और बीजेपी नेताओं ने गमुला-कटनी मार्ग पर जाम लगा रखा है। बीजेपी ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए और घायलों को 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। पत्थलगांव में स्थानीय लोगों ने शनिवार को मौन रैली भी निकाली और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
टीएस सिंहदेव ने देर रात मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और घायलों के परिजनों से भी बातचीत की है। मंत्री से बातचीत में डॉक्टरों ने बताया है कि सभी गंभीर घायलों को शुक्रवार रात को ही मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में सभी रायगढ़ जिले के घरघोड़ा इलाके के रहने वाले हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि साहनी राठिया, करन सिंह, राजकुमार और जनताराम को भर्ती कराया गया था। साहनी के सिर पर चोट आई है, करन सिंह के दाहिने पैर और राजकुमार को कंधे में चोट आई है। इन तीनों का इलाज किया जा रहा है। तीनों की हालत अभी स्थिर है। चौथे घायल जनताराम को सिर में अंदरूनी चोट है, इसलिए उसे रायगढ़ के ही एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया था। करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई थी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई थी। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी कार में गांजा लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे।
continue reading
दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...कहा- CWC की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा...बीजेपी के प्रदर्शन पर कसा तंज

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...कहा- CWC की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा...बीजेपी के प्रदर्शन पर कसा तंज

Ibtesam Deshmukh 17-Oct-2021 52

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर लौटे । एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किसान और महंगाई के मुद्दे समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद चुनाव की भी घोषणा हुई है।

इसकी शुरुआत देशभर में पार्टी के मेंबर शिप के साथ शुरू होगी। पत्थलगांव की घटना पर सीएम बघेल ने कहा कि गाड़ी और गांजा तस्कर मध्य प्रदेश के है। एमपी सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। गांजा के मामले में उड़ीसा सरकार को भी सख्ती बरतनी चाहिए।
वहीं पत्थलगांव में भाजपा के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। इससे एमपी में गांजा रैकेट का भंडाफोड़ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पत्थलगांव की घटना में हमने अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजन को 50 लाख रू देने की घोषणा कर दी है। अब ऐसे में भाजपा किस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
continue reading
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना...विभाग ने जारी किया अलर्ट...

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना...विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Sawankumar 17-Oct-2021 168

 बड़ी खबर देश के कई हिस्सों से मानसून वापस लौट गया हो, लेकिन कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो रही है. केरल के कुल पांच जिले शनिवार को रेड अलर्ट पर हैं, जबकि कम से कम सात अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, केरल के इडुक्की में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कोट्टायम में भूस्खलन की कई घटनाओं के बाद कई लोग लापता हैं.


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बचाव अभियान में भारतीय वायु सेना की मदद मांगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने न केवल केरल के लिए बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख सहित 16 अतिरिक्त राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में और बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि 19 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है.

कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन सभी क्षेत्रों क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल के ऊपर स्थित है. एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है.

इस कम दबाव के चक्रवाती सर्कुलेशन का आमतौर पर उत्तर-पश्चिम यानि पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है. वहीं, केरल के दक्षिण और मध्य हिस्से में शनिवार को भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और कई स्थानों पर भूस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग लापता हैं.

बारिश के कारण भयावह हुई स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार को राहत और बचाव कार्य के लिए सेना से मदद का अनुरोध करना पड़ा है. राज्य के अधिकतर बांध अपनी पूरी क्षमता से भर चुके हैं और भूस्खलन की वजह से पहाड़ों में बसे कई छोटे कस्बे और गांव शेष दुनिया से कट गए हैं.
कोट्टयम, इडुकी और पथनमथिट्टा जिलों के पहाड़ी इलाकों में कुछ ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई है जैसी स्थिति वर्ष 2018 और 2019 की विनाशकारी बाढ़ के दौरान उत्पन्न हुई थी. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

दावे के बावजूद राज्य पुलिस और दमकल विभाग की राहत टीम बाढ़ और खराब मौसम की वजह से प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, ”स्थिति गंभीर है.’ अधिकारियों ने बताया कि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवान कोट्टयम के कूट्टीकल और इडुकी के पेरुवनथानम पहाड़ी गांव पहुंच रहें हैं जहां पर नदी कई घरों को बहा ले गई है और कई लोग विस्थापित हुए हैं.
continue reading
पत्थलगांव में हुए दुखद घटना के पीछे कही मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के लिए भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नही... जाने पूरा राज :-सुशील आनंद शुक्ला...

पत्थलगांव में हुए दुखद घटना के पीछे कही मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के लिए भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नही... जाने पूरा राज :-सुशील आनंद शुक्ला...

Ibtesam Deshmukh 16-Oct-2021 64

रायपुर: पत्थलगांव की दुखद घटना के मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता है। उन्होंने मृतक परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के पीछे भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नहीं है, इन तथ्यों की जांच होना आवश्यक है।

वहीं घटना के कुछ मिनिट के अंदर ही भाजपा के आईटीसेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने जिस प्रकार से घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया उसकी भी जांच होनी चाहिए। घटना के लिये प्रयुक्त वाहन का ड्राईवर और उसके साथ में बैठा व्यक्ति बबलू विश्वकर्मा तथा शिशुपाल साहू दोनों हिन्दू हैं तथा घटना में मृतक घायल भी हिन्दू ही है। रैली भी हिन्दू समाज की थी फिर भाजपा आईटी सेल ने इसे धार्मिक विद्वेष क्यों बताया? 
आप को बतादे की घटना के आरोपी और वाहन दोनों मध्यप्रदेश के है, जहां भाजपा की सरकार है। कहा जा रहा कि घटना के एक आरोपी की करीबी रिश्तेदार मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भाजपा की नेत्री है। इस कनेक्शन की भी जांच होनी चाहिए, साथ ही घटना के बाद भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता से लेकर राष्ट्रीय नेता तक पत्थलगांव की घटना को लखीमपुर की घटना से जोड़ने का प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे है। लखीमपुर की घटना के पीछे भाजपा नेता के पुत्र का राजनैतिक मोटिव,पत्थलगांव की घटना एक रोड एक्सीडेंट है या फिर दोनों की समानता क्यों बताई जा रही?
बतादे की कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा पत्थलगांव की घटना पर स्तरहीन राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख मुआवजे की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख की मांग कर रहे थे, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 75 लाख की मांग कर रहे। तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय 1 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे इससे स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिग्भ्रमित हो गई है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है, उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाना मात्र है। पीड़ित परिवारों के प्रति भाजपा नेताओं की कोई संवेदना नहीं है। इसीलिये सारे नेता सिर्फ आरोप बाजी में लगे हुए है।
continue reading
छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने सुनी हसदेव की आवाज... कहा- जहां राहुल गांधी आए थे, उसको उजड़ने नहीं देंगे...फर्जी ग्राम सभाओं की होगी जांच...

छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने सुनी हसदेव की आवाज... कहा- जहां राहुल गांधी आए थे, उसको उजड़ने नहीं देंगे...फर्जी ग्राम सभाओं की होगी जांच...

Sawankumar 16-Oct-2021 46

 रायपुर: हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन से बचाने की मांग को लेकर सरगुजा-कोरबा और सुरजपुर जिलों से पैदल रायपुर आए आदिवासी ग्रामीणों से गुरुवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें 2015 में किए गए राहुल गांधी के वादों की याद दिलाई। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जिस मदनपुर में राहुल गांधी आए थे, उस गांव और उससे लगे जंगल को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।


उन्होंने ग्राम सभा के फर्जी प्रस्ताव से खनन स्वीकृति पाने के आरोपों की भी जांच का भरोसा दिया।हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ सभी ग्रामीणों को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। ग्रामीणों ने विस्थापन के खतरे, खनन के लिए अधिकारियों की मनमानी और खनन कंपनी के कर्मचारियों की गतिविधियों की शिकायत की।

ग्रामीणों का कहना था, वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते। वह जंगल उजड़ गया तो उनकी संस्कृति, आजीविका भी संकट में पड़ जाएगी। इस दौरान सरगुजा क्षेत्र के दोनों मंत्रियों डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत के साथ वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।
दिन भर धरना-प्रदर्शन के बाद देर शाम सरगुजा-कोरबा से आए पदयात्री मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कहा, 2015 में राहुल गांधी मदनपुर आए थे। वहां हमारे संघर्ष का समर्थन किया था। उन्होंने वादा किया था कि वे खनन नहीं होने देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाने के बाद भी उनके गांवों से विस्थापन का खतरा टला नहीं है।

नए-नए कोल ब्लॉक का आवंटन जारी है। कोल बेयरिंग एक्ट लगाकर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनकी सरकार कल भी आदिवासियों के साथ खड़ी थी, आज भी खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। कहा, सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
वही वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, कोयला खदानों का पूरा मामला केंद्र के तहत आता है। वही खदानों को आवंटित करते हैं। वहीं पर्यावरणीय स्वीकृति जारी करते हैं। वही जमीन का अधिग्रहण करते हैं। इसमें राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, परसा कोल ब्लॉक के संबंध में ग्राम सभा से नियम विरूद्ध प्रस्ताव जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस पर कार्रवाई करना संभव है।
continue reading
बीजापुर के जंगल में 1 करोड़ के इनामी नक्सली की हुई मौत...

बीजापुर के जंगल में 1 करोड़ के इनामी नक्सली की हुई मौत...

Sawankumar 16-Oct-2021 82

 बीजापुर: बीजापुर जिले के जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली अक्कीराजू की मौत हो गयी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुदंरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। वही अक्कीराजू की मौत की खबर पुलिस को गुरूवार दोपहर से ही मिलने लगी थी। रात में नक्सलियों ने भी इसकी पुष्टि भी कर दी। बताया गया है कि अक्कीराजू लबें समय से की बीमारी से पीड़ित था। बीजापुर जिले के बासगुड़ा-पामेड़ इलाके के जंगल के नक्सल कैंप में उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।

आईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उस पर 40 लाख का इनाम था अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर उस पर एक करोड़ का इनाम था।
continue reading
खड़गवां कला गौठान में मल्टी एक्टिविटी के तहत महिलाएं द्वारा फूल, मशरूम का उत्पादन...महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर…

खड़गवां कला गौठान में मल्टी एक्टिविटी के तहत महिलाएं द्वारा फूल, मशरूम का उत्पादन...महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर…

Sawankumar 13-Oct-2021 61

 सूरजपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में जिले के गौठान में शासन के मंशानुसार मल्टी एक्टिविटी कार्य किया जा रहा है। जो दूरस्थ विकासखंड प्रतापपुर के खड़गवां कला गौठान में देखने को मिल रहा है। यह गोठान विभागीय समन्वय एवं मल्टीएक्टीविटी क्रेन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


गोठान के अन्दर वर्मीकम्पोस्ट निर्माण, बाड़ी विकास, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मसरूम उत्पादन, फूलों की खेती, फलदार वृक्ष तैयार किये गये है जिसका लाभ स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा है। गोठान में दो स्व सहायता समूहों के द्वारा आजीविका गतिविधियों का सफल संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में समूहों के द्वारा गेंदा फूल का उत्पादन कर माला बनाकर अम्बिकापुर के बाजार में बेचा जा रहा है।

गौठान के अंदर लगे मशरूम से प्रति दो दिवस में 8 से 10 किलो का उत्पादन होता है, जिसे 200 रू. प्रति किलो की दर से स्थानीय बाजार के साथ-साथ अंबिकापुर के बाजार में बेचा जा रहा है। गौठान के अंदर मनरेगा योजना अंतर्गत बनाये गये मुर्गी शेड, बकरी शेड में समूहों के द्वारा मुर्गी व बकरी का पालन पशुधन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। विभाग द्वारा समय-समय पर समूहों को प्रशिक्षण दिया जाता है साथ ही वैक्सीन एवं दवाइयों की उपलब्धता भी कराई जा रही है।

गौठान के अंदर बनी डबरी में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है जिसमें मछली पालन विभाग सहयोग प्रदान कर रहा है। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से फलदार वृक्ष लगाये गये है जिसमें पपीता, अमरूद व केला प्रमुख है जिसका उत्पादन आगामी माहों में होगा। गोठान के अंदर 5-5 क्विंटल हल्दी व अदरक लगाया गया है आगामी समय को ध्यान में रखते हुए आलू की खेती के लिए खेत तैयार किया जा रहा है।
continue reading
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिला झटका… विधायक से नाराज 4 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा…वहीं कहा-भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच का साथ दे रहे है MLA…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिला झटका… विधायक से नाराज 4 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा…वहीं कहा-भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच का साथ दे रहे है MLA…

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 121

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नया संकट पैदा हो गया है। गरियाबंद जिले में पार्टी के 4 जिला महामंत्री, दो ब्लॉक महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने राजिम से कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे जिस सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विधायक उसी सरपंच का साथ दे रहे हैं। जबकि विधायक पर पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।


आप को बतादे की कोपरा पंचायत के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे का पत्र मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, विधायक अमितेश शुक्ल, जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू और ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू को भेजा है। जिसमें जिला महामंत्री राजेश यादव, ओंकार सिंह ठाकुर, ठाकुर राम साहू और मोतीलाल साहू के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दो ब्लॉक महामंत्री रिकेश साहू ओर नंदकुमार साहू सहित 200 से अधिक गांव के कार्यकर्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है।
continue reading
21 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की होगी बैठक...

21 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की होगी बैठक...

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 71

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।

continue reading
22 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल लेंगे कलेक्टरों की बैठक...

22 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल लेंगे कलेक्टरों की बैठक...

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 75

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण तथा खरीफ 2021 के अंतर्गत गिरदावरी कार्य की प्रगति, नजूल भूमि के व्यवस्थापन, आबंटन, नजूल एवं आबादी भूमि फ्री होल्ड की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में अब तक पंजीकृत मजदूरों की स्थिति है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संचालन, इस योजना के अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति, आईटीआई हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्किल डेव्हलपमेंट योजना की प्रगति, गौठानों के निर्माण, गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क तथा चारागाह निर्माण की प्रगति, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय किए गए गोबर, निर्मित खाद, खाद के विक्रय, गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के कार्य, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री इस बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों, जल जीवन मिशन की प्रगति, कोविड-19 की संभावित वेव से निपटने की तैयारियों, हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सस्ती दवा योजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग हेतु आरक्षित 15 प्रतिशत भूमि की उपलब्धता एवं बंटन की स्थिति, सुपोषण अभियान, आश्रम-छात्रावासों के उन्नयन की स्थिति, चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राशि वापसी की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
continue reading
BREAKING: बस्तर से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे करीब 300 आदिवासी...पांचवी अनुसूची अधिकार के हनन को लेकर है नाराज...

BREAKING: बस्तर से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे करीब 300 आदिवासी...पांचवी अनुसूची अधिकार के हनन को लेकर है नाराज...

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 38

रायपुर: करीब 300 आदिवासी बस्तर से पैदल चलकर राजधानी रायपुर पहुंचे । वहीं पांचवी अनुसूची अधिकार के हनन को लेकर नाराजगी जताई। आप को बतादे की आदिवासी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने से नाराज हैं साथ ही सरकार से आदेश वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सभी लोग रैली के रूप में राजभवन पहुंचे। वहीं राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे।

continue reading
कवर्धा मामले को लेकर बस्तर में बैरिकेड्स तोड़ विरोध प्रदर्शन… VHP व BJP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन...विरोध प्रदर्शन में पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की...

कवर्धा मामले को लेकर बस्तर में बैरिकेड्स तोड़ विरोध प्रदर्शन… VHP व BJP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन...विरोध प्रदर्शन में पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की...

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 106

 छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए झंडा विवाद की आग बस्तर तक पहुंची। झंडा विवाद मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग व कांग्रेस सरकार के खिलाफ बस्तर में मंगलवार को भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई।

वहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेड्स लगा कर रखे हुए थे। जिसे तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। बस्तर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता दिनेश कश्यप ने कहा कि, कवर्धा में हिंदू समुदाय का एक सदस्य भगवा ध्वज लगा रहा था। तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी में ध्वज को उतारा गया। युवक के साथ मारपीट की गई।
पूर्व और वर्तमान सांसद के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।छत्तीसगढ़ की सरकार गूंगी और बहरी है। केवल अपने वोट बैंक के लिए वह लोगों को आपस में लड़ जा रही है। भाजपा नेता संजय पांडे ने कहा कि, कवर्धा में प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर 200 हिंदुओं के ऊपर कार्रवाई की है। जो सरासर गलत है। आदिवासियों को गैर हिंदू बताकर हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जगदलपुर में प्रदर्शन के लिए लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग 3 बड़ी बैरिकेड्स लगाए थे। चप्पे-चप्पे में सैकड़ों जवानों की तैनाती भी की गई थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दो बैरिकेट्स को तोड़ दिया। हालांकि तीसरे को नहीं तोड़ सके। इस बीच पुलिस और प्रदर्शन कारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसने से रोका तो छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप सड़क के बीचों बीच कुर्सी लगा कर बैठ गए। वहीं अन्य कार्यकर्ता जमीन पर बैठ नारे बाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए। जिला प्रशासन व पुलिस सभी को हटाने का भरसक प्रयास करती रही। लेकिन, इन पर भीड़ हावी हो गई।
 
continue reading
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता... बॉर्डर में हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर...

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता... बॉर्डर में हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर...

Sawankumar 13-Oct-2021 50

सुकमा : मलकानगिरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। वहीं मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया,साथ ही एक जवान के घायल होने की खबर मिली है। आप को बतादे की तुलसीडोंगरी इलाके की सीमा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक इंसास और एक SLR रायफल बरामद किया है। वहीं मारे गए तीन नक्सलियों में दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर होने की खबर है। वारदात पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ को लेकर जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने खुलासा करेंगे।

continue reading
बड़ी खबर: पूरे छत्तीसगढ़ में कवर्धा हिंसा का विरोध...  विहिप कार्यकर्ताओं को बिलासपुर के स्कूल में किया गया नजरबंद...

बड़ी खबर: पूरे छत्तीसगढ़ में कवर्धा हिंसा का विरोध... विहिप कार्यकर्ताओं को बिलासपुर के स्कूल में किया गया नजरबंद...

Ibtesam Deshmukh 12-Oct-2021 47

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुई घटना के बाद पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन (Protests Across The State) शुरू हो गया है. इसको लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने आक्रोश रैली (Aakrosh Rally) निकालकर विरोध जताया. विहिप का आरोप है कि प्रशासन ने इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की है. इसको लेकर विहिप कार्यकर्ता जगह-जगह विशाल हिंदू आक्रोश हुंकार रैली (Huge Hindu Aakrosh Hunkar Rally) निकाल रहे हैं।

हालांकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की शहर में तैनाती कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई है। बता दें कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी बड़ी संख्या में भगवा झंडा लिये विश्व हिंदू परिषद के समर्थक सड़क पर उतरे।
वहीं बिलासपुर में भी कवर्धा हिंसा मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को रैली निकालने के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल में जमा हुए है। लेकिन विहिप कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने स्कूल के गेट से बाहर ही नहीं निकलने दिया. प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को स्कूल में ही नजरबंद कर लिया. हालांकि विहिप कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। कार्यकर्ताओं की मांग है कि वे इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
बता दें कि विहिप कार्यकर्ताओं को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ स्कूल में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमा होकर वहां से रैली निकाल मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टर कार्यालय जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने रैली निकालने की परमिशन नहीं दी और छत्तीसगढ़ स्कूल में ही जिला प्रशासन के दंडाधिकारी स्तर के अफसर को भेज कर मामले में ज्ञापन लिया. पूरे मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा प्रकरण प्रशासन और राज्य सरकार की विफलता की वजह से भयावह रूप ले लिया है. पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध भी धरमलाल कौशिक ने किया.
उन्होंने कहा गया कि पुलिस स्थानीय विधायक और प्रदेश के दूसरे नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है, जिसका जीता जागता सबूत कवर्धा में दो पक्षों में इतना बड़ा विवाद होना है. विवाद के दिन पुलिस मौन होकर पूरे मामले को देखती रही और कार्रवाई नहीं की।
continue reading
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा की

Sawankumar 11-Oct-2021 82
रायपुर
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों के लिए एसईसीएल द्वारा प्रतिदिन 29 हजार 500 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एसईसीएल के सीएमडी ने इसके लिए सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के दौरान एसईसीएल के सीएमडी से कहा कि छत्तीसगढ़ की खदानों से कोयला निकालकर छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों को कोयले की आपूर्ति की जाती है। चूंकि छत्तीसगढ़ से कोयले का उत्पादन किया जा रहा है, इसलिए एसईसीएल द्वारा प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अच्छी गुणवत्ता के कोयले की सप्लाई की जानी चाहिए। 

     बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद, एसईसीएल के सीएमडी श्री अंबिका प्रसाद पांडा और दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम श्री आलोक कुमार सहित राज्य विद्युत कम्पनियों के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे। बैठक में एसईसीएल के सीएमडी ने छत्तीसगढ़ को प्रतिदिन प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों की आवश्यकता के अनुरूप 29 हजार 500 मेट्रिक टन कोयले की सप्लाई की जाएगी। साथ ही अच्छी गुणवत्ता का कोयले की भी आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कोयले की गुणवत्ता प्रभावित होती है। वर्तमान में एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ को 23 हजार 290 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति की जा रही है। एसईसीएल के सीएमडी ने छत्तीसगढ़ के लिए इस मात्रा को बढ़ाकर 29 हजार 500 मेट्रिक टन करने की सहमति दी। 

    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि रेल्वे द्वारा छत्तीसगढ़ को कोयले और चावल के लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में रेल्वे रेक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम ने इसके लिए सहमति दी।  
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद ने जानकारी दी कि वर्तमान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा ईस्ट में 3.8 दिवस का कोयला उपलब्ध है। इसी तरह हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में कोरबा वेस्ट में 3.2 दिवस का कोयला तथा मड़वा ताप विद्युत संयंत्र में 7 दिनों की आवश्यकता का कोयला उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण मानक के अनुसार 5 दिनों की आवश्यकता से कम कोयले की उपलब्धता को क्रिटिकल स्थिति माना जाता है। अब कोयले की आपूर्ति बढ़ने से छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। 

     छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री आनंद ने बैठक में बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश की बिजली की औसत डिमांड 3803 मेगावाट है, जिसके विरूद्ध बिजली की उपलब्धता 3810 मेगावाट है। प्रदेश में पीक समय में विद्युत की औसत डिमांड 4123 मेगावाट है, जिसके विरूद्ध बिजली कम्पनी द्वारा 4123 मेगावाट बिजली की औसत उपलब्धता बनाई रखी जा रही है। पीक समय में आवश्यकतानुसार 200 से 400 मेगावाट विद्युत क्रय लगातार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एनटीपीसी की लारा (400 मेगावाट) एवं सीपत यूनिट (104 मेगावाट) तथा एनएसपीएल संयंत्र (25 मेगावाट) वार्षिक रखरखाव के कारण बंद है। इस कारण कुल 529 मेगावाट बिजली कम प्राप्त हो रही है। एनटीपीसी की लारा यूनिट 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने की संभावना है। इस यूनिट के प्रारंभ होने पर एक्सचेंज से विद्युत क्रय की स्थिति लगभग नहीं रहेगी। एनटीपीसी सीपत संयंत्र 21 अक्टूबर तक प्रारंभ होने की संभावना है।
continue reading
बड़ी खबर:कवर्धा में पुलिस एक्शन मोड आई नजर... CM बघेल के निर्देश के बाद कवर्धा में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी...172 दहशतगर्दों में 93 अरेस्ट...

बड़ी खबर:कवर्धा में पुलिस एक्शन मोड आई नजर... CM बघेल के निर्देश के बाद कवर्धा में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी...172 दहशतगर्दों में 93 अरेस्ट...

Sawankumar 09-Oct-2021 94

कवर्धा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कवर्धा में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। CM बघेल ने कहा था कि कवर्धा में 5 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई घटना की जांच करें, VIDEO के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान करें। शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं. पुलिस कवर्धा में दंगा फैलाने की साजिश करने वालों पर लगातार लगाम कसने में लगी हुई है.

इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे फेक न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई की. 7 पोस्ट और 4 वीडियो को पुलिस विभाग ने चिन्हांकित किया है. इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद और हिंसा बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है.
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ फेक न्यूज़ अपलोड करने वालों पर कार्रवाई कर रही है. अबतक 1 हजार लोगों पर हिंसा मामले में FIR दर्ज हो चुकी है. इसमें से सोशल मीडिया और वीडियो के आधार पर पुलिस अबतक 172 लोगों की पहचान कर चुकी है. इसके साथ ही 93 लोगों की गिरफ्तारी गई है. अभी कार्रवाई जारी है.
बता दें कि कवर्धा में झंडे लगाने के नाम पर हुए विवाद अब शांत हो गया है. आज सातवां दिन था. कवर्धा शहर में कर्फ्यू जारी है. जिला प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी थी, ताकि लोग अपनी जरूरत के सामान खरीद सकें, जिसे आज लोग बेखौफ अपने घरों से निकले और बाजारों में खरीदारी करते दिखे.  वहीं पुलिस की कार्रवाई जारी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.  नगर के सीमा पर अभी भी पुलिस की तैनाती है. बाहरी व्यक्तियों को नगर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि अब तक इस मामले में 7 FIR और 93 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. लगातार पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर लोगों की पहचान कर उसके संबंध में अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी कर रही है. इंटरनेट की सुविधा बहाल कर दी गई है. साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति विशेष के द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
साथ ही जिस ग्रुप में भी इस तरह की पोस्ट की जाएगी, उस ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. सोशल मीडिया से कुछ कंटेंट भी डिलीट कराए जा चुके हैं. वहीं प्रशासन अब लोगों को मंदिरों में पूजा कार्य के लिए आने जाने के लिए छूट देने पर विचार कर रही है. साथ ही परीक्षार्थियों को उनके एडमिट कार्ड के आधार पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक आने की भी छूट दी गई है.
 
continue reading
dpboss