Breaking News
राज्य
विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित
कोरिया - विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने प्रदेश के आदिवासी अंचलों के लोगों से बात की एवं निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। जिले में स्वान कक्ष से संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्री अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर श्री एमोतेमसू आओ, मुख्यकार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से वर्चुअली बात करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए वनाधिकार पत्रक के माध्यम से उन्हें अपना अधिकार दिया जा रहा है। इसके साथ ही उनके अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है। सविप्रा उपाध्यक्ष श्री कमरो ने भी विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए आदिवासी जनता के कल्याण हेतु निरंतर शासन द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
संसदीय सचिव ने बांटे वनाधिकार पट्टे, एकलव्य स्कूल के प्रतिभावान आदिवासी बच्चों को दिए पुरस्कार
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव ने आज विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम डूभापानी के हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। इन हितग्राहियों में श्रीमति अमसो, श्रीमति फूलकुंवर, श्रीमति भानमती, श्रीमति फूलकुंवर एवं श्री राजेन्द्र सिंह शामिल हैं। वन अधिकार पट्टा पाकर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही कोरिया जिले के विकासखण्ड खड़गवां में स्थित एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह के ऐसे बच्चे को पुरस्कृत किया, जिन्होंने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और वर्तमान शिक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें कु. हिना किन्डो आईआईआईटी रायपुर से कंप्यूटर साइंस विषय में शिक्षा प्राप्त कर रही है। वहीं कु.अनुग्रहीता बखला, विक्रम सिंह एवं कु. भुवनेश्वरी जे.ई.ई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुरस्कार पाकर सभी विद्यार्थियों ने राज्य शासन, जिला प्रशासन एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के अधिकार-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री धावड़े विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के दौरे पर, निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं और अधोसंरचना शीघ्र तैयार करने के निर्देश
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ का सघन दौरा किया। जिले में बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यवस्थित संचालन पर कसावट के लिए लगातार प्रयासरत कलेक्टर श्री धावड़े ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर, उप स्वास्थ्य केंद्र बरसबसपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नागपुर, बेलबहरा का निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केंद्र बरसबसपुर के शाम में बंद रहने की मिली शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी को स्वास्थ्य केंद्र परिसर आवास में रहने और शाम में भी केंद्र के संचालन के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सघन निरीक्षण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी, प्रसूति कक्ष, संस्थागत प्रसव आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक सुधार और मरम्मत कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां पुराने बंद पड़े वाटर एटीएम में सुधार और कालातीत दवाइयों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलबहरा में उपस्थित सिरौली, परसगढ़ी और कोथारी उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य कर्मियों से बात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और सीईओ जनपद पंचायत एवं आरईएस के संबंधित अधिकारियों को शीघ्र स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधएं व अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश दिए।
ग्राम मोरगा में उद्यानिकी के वृक्षारोपण तथा गौठान पिपरिया एवं बेलबहरा का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री धावड़े ने मोरगा में उद्यानिकी विभाग के वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। यहां उद्यानिकी विभाग द्वारा 40 एकड़ में फलदार एवं वनीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं जिससे स्वसहायता समूहों को जोड़कर आजीविकमूलक गतिविधियां संचालित की जा सके। ग्राम बेलबहरा एवं पिपरिया में गौठान का निरीक्षण कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली और निर्मित वर्मी खाद के शीघ्र उठाव कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पिपरिया के गौठान में चारागाह एवं बाड़ी विकास कार्य का निरीक्षण कर उन्होंने बेहतर काम करने को प्रोत्साहित किया।
अंतर्राज्यीय बैरियर घुटरीटोला पहुंचे कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत
कलेक्टर श्री धावड़े और सीईओ जिला पंचायत श्री दुदावत अंतर्राज्यीय बैरियर घुटरीटोला पहुंचे। यहां उन्होंने आबकारी विभाग एवं आरटीओ के नाकों का निरीक्षण किया और संधारित पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने चेक पोस्ट पर उपस्थित कर्मचारियों से अंतर्राज्यीय बैरियर से अवैध परिवहन की जानकारी भी ली। इस दौरान एसडीएम मनेन्द्रगढ़ श्रीमती नयनतारा तोमर, सीईओ जनपद पंचायत श्री संजय राय एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोविड 19 महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो चुके बच्चों का संरक्षण करेगी जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे बच्चों की जानकारी होने पर चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 या बाल संरक्षण अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क
कोरिया - जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण असाधारण स्थिति में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा, इस विषम परिस्थिति का फायदा उठाते हुए ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु हो गई है, उनके दत्तक ग्रहण के लिए सोशल मीडिया में भ्रामक सन्देश प्रसारित किये जा रहे है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि किशोर न्याय(बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अनुसार ष्यदि कोई व्यक्ति या संगठन किसी अनाथ, परित्यक्त या अभ्यर्पित बालक को इस अधिनियम में यथा उपबन्धित या प्रक्रियाओं का अनुसरण किये बिना दत्तक ग्रहण करने प्रयोजन के लिए प्रस्थापना करता है, उसे देता है या प्राप्त करता है, तो ऐसे व्यक्ति या संगठन को जुर्माना या दण्डित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा गैर कानूनी रूप से अनाथ परित्यक्त बच्चे को अपने पास रखने की जानकारी होने पर 24 घण्टे के भीतर नजदीकी पुलिस थाना को सूचित किया जावे।
उल्लेखनीय है कि किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों के अनुसार बाल संरक्षण सेवाओं के तहत राज्य में संचालित सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए कोविड 19 संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके अनुक्रम में जिले में कोविड 19 महामारी के कारण 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे जो अनाथ हो गए हो या माता -पिता के कोविड संक्रमण के कारण बालको के देखरेख में असमर्थ हैं, ऐसे बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाना है।
कलेक्टर एवं जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री श्याम धावड़े ने जिले के समस्त विभागो, ग्राम पंचायत, वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समितियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध एवं आम नागरिको से अपील की है, कि कोविड 19 महमारी के कारण अनाथ हुए बच्चों, माता या पिता की कोविड-19 से मृत्यु हो जाने तथा माता-पिता के कोविड संक्रमण के कारण बालकों के देखरेख में असमर्थ बच्चों के साथ ही कोविड-19 के कारण अन्य राज्य या जिले का कोई बच्चा इस जिले में फंसे हो एवं इस जिले का कोई बच्चा जो अन्य जिले या राज्य में फंसे हो, उनकी जानकारी होने पर जिला बाल संरक्षण समिति के सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार खलखो, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशीष गुप्ता मो.न. 9425256713 या चाइल्ड लाइन टोल फ्री नम्बर 1098, श्रीमति अंजली तिवारी मो.न. 8839175061 पर बच्चों के संरक्षण के लिए सम्पर्क किया जा सकता है, जिस पर जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं चाइल्ड लाइन त्वरित कार्यवाही करेगी।
कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर बगैर मास्क घूमने वालों पर हो रही कड़ी कार्यवाही, बीते तीन दिनों में 80 हजार तक लिया गया जुर्माना’
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के सख्त निर्देशों पर कोरोना से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक बार फिर कार्यवाही शुरू हो गयी है। बिना मास्क घूमने वालों पर कार्यवाही करते हुए बीते तीन दिनों में राजस्व अधिकारियों द्वारा जिले में 480 लोगों से लगभग 80 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया गया है। जुर्माने के साथ ही अधिकारियों द्वारा लोगों को मास्क पहनने की समझाईश भी दी जा रही है।
कोरिया जिले के समस्त विकासखण्डों में चलानी कार्यवाही की जा रही है। बीते तीन दिनों में 03 अगस्त से 5 अगस्त तक, प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बैकुंठपुर में 65 लोगों से 8 हजार 800 रुपये, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में 121 लोगों से 17 हजार 450 रुपये, विकासखंड सोनहत में 85 लोगों से 12 हजार 250 रुपये, भरतपुर में 78 लोगों से 16 हजार रुपये तथा विकासखंड खड़गवां में 120 से अधिक लोगों से 24 हजार 940 रुपये का जुर्माना लिया गया है। कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा हेतु कलेक्टर श्री धावड़े ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने एवं इससे बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाएं। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। सभी हितग्राही वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। सुरक्षा नियमों को पालन जरूर करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी लगातार टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
राज्य शासन की मंशा एवं कलेक्टर धावड़े के पहल पर गांव-घर के नजदीक मिली जाति, आय, निवास, राशनकार्ड बनवाने की सुविधाएं
कोरिया- राज्य शासन की मंशा अनुरूप आम जन को सरलता से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की संवेदनशील पहल का परिणाम है कि जिले में अब तक 25 हज़ार से ज्यादा लोगों से जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री धावड़े के द्वारा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में शिविर आयोजित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए। यह शिविर लोगों के लिए एक पथ बहुतेरे काज साबित हो रहे हैं। जाति प्रमाण पत्र के साथ ही यहां लोगों को आय, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड, ऋणपुस्तिका आदि भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिसका बड़ा फायदा विशेष पिछड़ी जनजाति सहित अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को मिल रहा है।
कलेक्टर के निर्देश पर टीकाकरण में आयी तेजी, जिले में अब तक 2 लाख 39 हजार 548 टीके लगाए गए जिले में 11 हजार 900 टीके उपलब्ध
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में कोविड टीकाकरण में तेजी आयी है। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 5 अगस्त 2021 की स्थिति में 2 लाख 39 हजार 548 टीके लगाए जा चुके है। जिले में 1 लाख 94 हजार 744 लोगों को पहला टीका एवं 44 हजार 804 लोगो को दोनों टीके लगाए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को 8 हजार 644 पहला टिका एवं 6 हजार 883 दोनों टीके लग चुके है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को 6 हजार 489 पहला टीका एवं 4 हजार 349 दोनों टीके लगाए जा चुके है।45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो मे 1 लाख 10 हजार 979 पहला टीका एवं 27 हजार 929 को दोनों टीके लगाए गए है।18 -44 आयु वर्ग के लोगों में 68 हजार 632 को पहला टीका एवं 5 हजार 643 को दोनों टीके लगाए गए है।
वर्तमान में जिले में 11 हजार 900 टीके उपलब्ध-
कोविड टीकाकरण कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 11 हजार 900 टीके उपलब्ध हैं। जिनमे कोविशील्ड के 9 हजार एवं कोवैक्सिन के 2 हजार 900 टीके शामिल है। इनमे से जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर को कोविशील्ड के 1 हजार 200 एवं कोवैक्सिन के 600 टीके वितरित किए गए हैं। इसी तरह कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मनेन्द्रगढ़ में 1 हजार 500 एवं 600, खड़गवां में 1 हजार एवं 300, जनकपुर मे 1 हजार 500 एवं 500, चिरमिरी में 1 हजार 500 एवं 300, सोनहत में 1 हजार एवं 500, पटना में 1 हजार एवं 300 तथा कोरिया जिला वैक्सिन स्टोर में कोविशील्ड के 300 एवं कोवैक्सिन के 100 टीके उपलब्ध है।
कलेक्टर धावड़े ने स्वावलंबन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा - दिव्यांगजनों को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित करें दिव्यांगजनों के बनेंगे यूडीआईडी, शासन की योजनाओं का लाभ लेने में एक ही दस्तावेज होगा काफी
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्वावलंबन रथ मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वावलंबन रथ के माध्यम से शासन की अभिनव पहल के तहत यूडीआईडी यानि विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जायेगी, साथ ही दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर यूडीआईडी बनवाने पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का ऑफलाईन व ऑनलाईन संकलन किया जायेगा। यूडीआईडी बनने से दिव्यांगजनों को दस्तावेजों की बहुप्रतियों को बनाने, रख-रखाव करने तथा बहुत सारे दस्तावेजों को साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। भविष्य में विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने हेतु विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र दिव्यांग की पहचान और सत्यापन के लिए एकल दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य होगा। स्वावलंबन मास को सफल एवं परिणाम मूलक बनाने के लिए कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
- जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय अथवा स्वयं यू.डी.आई.डी पोर्टल में ऑनलाईन माध्यम से पंजीयन कर कार्ड बनाया जा सकता है।
- यू.डी.आई.डी कार्ड प्राप्ति हेतु आधार कार्ड, वैध पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता दर्शित नवीनतम कलर फोटो की आवश्यकता होगी। समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत करने पर भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जायेगी।
- दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन को माध्यम से कार्यालय समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत करने पर भी रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। दिव्यांगजन यू.डी.आई.डी कार्ड बनवाने हेतु swavlamban.udidcard.gov.
आपके द्वार आयुष्मान” अभियान अन्तर्गत निःशुल्क आयुष्मान ई-कार्ड बनवाने का अवसर अब 31 अगस्त तक
कोरिया - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि “आपके द्वार आयुष्मान” अभियान अन्तर्गत अब 31 अगस्त 2021तक जिले में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में निःशुल्क आयुष्मान ई-कार्ड बनेंगें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से “आपके द्वार आयुष्मान” अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस हेतु सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के परिवार एवं समस्त राशन कार्डधारी परिवार को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर लेकर अपने निकटतम च्वॉइस सेंटर में जाना होगा। च्वॉइस सेंटर के द्वारा हितग्राहियों का उनके पात्रतानुसार निःशुल्क आयुष्मान ई-कार्ड बनाकर प्रदाय किया जा रहा है। इस हेतु आमजन अपने क्षेत्र के एन.एम., मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें एवं कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
केस वर्कर की भर्ती हेतु जारी किए गए विज्ञापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त
कोरिया 04 अगस्त 2021/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर बैकुण्ठपुर में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु केस वर्कर की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए गए थे, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
रेशम विभाग की मदद से कोसा उत्पादन एवं कोसा धागे से महिलाएं बुन रही जीवन का ताना-बाना
कोरिया 04 अगस्त 2021/ मेहनत, हौसला और आगे बढ़ने की चाह हो तो खुशियां कोसा उत्पादन एवं महीन धागों से भी खींचीं चली आती हैं। कोसा उत्पादन एवं कोसे के इन्हीं महीन धागों से कोरिया जिले की महिलाएं अब अपने जीवन का ताना-बाना बुनकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहीं है। रेशम विभाग के सहयोग से महिलाओं ने कोसाबाड़ी में कोसा उत्पादन एवं कोसा से धागा निकालने की कला सीखकर न सिर्फ अपने आय का एक नया जरिया बनाया है, बल्कि आत्म निर्भर बनकर पूरे परिवार के जीवन स्तर को एक नई दिशा दे रही है। कभी खेती बाड़ी और घर के काम काज में पूरा दिन लगाने वाली ये महिलाएं आज कोसाबाड़ी में कोसा उत्पादन एवं कोसा धागा बेचकर लगभग 6-7 हजार रूपये प्रतिमाह अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है।
रेशम विभाग के जिला रेशम अधिकारी श्री श्याम कुमार उक्त जानकारी देते हुए आगे बताते हैं कि रेशम विभाग के द्वारा महिलाओं को कृषि पालन एवं धागाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। काफी लगन एवं मेहनत से इन महिलाओं ने कोसाबाड़ी में कोसा उत्पादन एवं कोसा से धागा निकालने की कला को सीखा और उसे निखारते हुए आगे बढ़ रही है। रेशम विभाग के सहयोग से जिले में पावर लूम के द्वारा इन महीन धागों से कपड़ा भी तैयार किया जा रहा है जिससे आय दोगुनी हो जाती है।
वे बताते हैं कि कोसा उत्पादन, कोसा खरीदी से लेकर, धागा बनाने उसे बेचने तक का काम महिलाएं खुद कर रही है। कोसाबाड़ी में रेशम विभाग के द्वारा विभिन्न रेशम केन्द्रों में 8-10 महीनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। ये महिलाएं कोसाबाड़ी में कोसा उत्पादन के साथ- साथ कोसा फलों से धागाकरण कार्य करके रील्ड यार्न, घीचा यार्न का उत्पादन करती है, जिसे व्यापारियों को बेचकर या लूम के द्वारा कपड़ा तैयार कर बिक्री की जाती है। महिला समूह की सदस्य राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
जिला रेशम अधिकारी ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से मनरेगा योजनान्तर्गत नर्सरी अर्जुन साजा पौधा तैयारी एवं पौधारोपण कार्य, ग्रीन फेसिंग कार्य, तथा जल संवर्धन हेतु कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य आदि कार्याे के द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना से मिलेगा दिव्यांगजनों को लाभ योजना के लाभ हेतु निकटतम जन सेवा केन्द्र में पूर्णतः निःशुल्क होगा पंजीकरण
कोरिया 04 अगस्त 2021/ उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में आर्थिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग के हित के लिए दो प्रमुख योजनाएं एडिप योजना 1983-दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु सहायता एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2016 बी.पी.एल श्रेणी के वरिष्ट नागरिकों को वृद्वावस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की दिव्यांगता एवं शारीरिक रूप से कमजोर वरिष्ट नागरिकों को नित्य जीवन सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा उपरोक्त योजनाओं हेतु सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थियों का पंजीयन, चिन्हांकन कर चयनित लाभार्थियों को उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाता है।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण अभ्यर्थियों को एक स्थल पर एकत्रित किया जाना उचित नहीं होने के कारण एलिम्को और मेसर्स सी.एस.सी ई-गर्वेनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सी.एस.सी) के मध्य हुए अनुबन्ध के अनुसार लाभार्थियों का पंजीकरण उनके निकटतम जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) में किया जा रहा है जो पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) में उपस्थिति के समय बी.पी.एल कार्ड, सीनियर सिटिजन पेंशन कार्ड प्रमाण पत्र, जो जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो, जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित दुर्बलता प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, वोटर आई.डी कार्ड, राशन कार्ड जिसमें सीनियर सिटिजन की जन्मतिथि का उल्लेख हो, लेकर आना होगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायो को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
समाचार क्रमांक 11 /2021/संगीता
समाचार
दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने स्वावलंबन मास का आयोजन
कोरिया 04 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के द्वारा 1 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक स्वावलंबन मास का आयोजन किया जाना है, इस दौरान दिव्यांगजनों का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के उददेश्य से विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी) परियोजना के तहत जिले के शत प्रतिशत पात्र एवं चिन्हाकिंत दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू0डी0आई0डी पेार्टल के माध्यम से ऑनलाईन जारी किया जावेगा। स्वावलंबन मास के तहत जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चिन्हाकिंत दिव्यांगजनों के पहुँच हेतु स्वालंबन रथ (मोबाईल यूनिट) का संचालन किया जावेगा। स्वावलंबन रथ के माध्यम से परियोजना से संबंधित प्रचार-प्रसार पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का ऑफलाईन या आनलाईन संकलन प्रत्येक दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर यू0डी0आई0डी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वावलंबन रथ के साथ एक ऑपरेटर एवं एक सहायक जिला स्तर पर चिन्हित कर भेजे जायेगें। दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत गठित केन्द्र दल ग्राम पंचायत के सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, विकलांग मितान एवं शहरी क्षेत्रान्तर्गत गठित केन्द्र दल आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा संबंधित नगरीय निकाय द्वारा वार्डवार नियुक्ति संबंधित अधिकारी द्वारा की जावेगी। स्वावलंबन मास को सफल एवं परिणाम मूलक बनाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग एवं ऑनलाइन पंजीयन हेतु सी.एस.सी एवं उनके अमले की मदद भी ली जावेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा सभी जनपद पंचातयों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में हुई बैठक नगरीय निकायों में चरणवार शुरू होगी योजना, उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर होंगी उपलब्ध
कोरिया - वैश्विक महामारी में कोरोना संक्रमण में शहरी स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ साथ विभिन्न जाँचो, दवाइयों आदि की सुलभ एवं सस्ती व्यवस्था की आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के नागरिको को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर सुलभता से उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना प्रारम्भ की जा रही है।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज शासन द्वारा जारी मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के दिशा निर्देश एवं कार्यान्वयन के विषय मे चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार योजना का क्रियान्वयन समस्त नगरीय निकायों में जिला स्तरीय अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी(यूपीएसएस) के माध्यम से किया जाएगा। तथा इसके लिए यथासंभव चिकित्सालय परिसर अथवा उसके निकट क्षेत्र चिन्हांकित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्तर पर योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य शहरी विकास अभिकरण(सूडा) नोडल एजेंसी होगी एवं सूडा द्वारा ही नोडल अधिकारी नामंकित किया जाना बताया गया। जिला स्तर पर योजना की मॉनिटरिंग अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा की जाएगी।
इस योजना के क्रियान्वयन से नागरिकों को उनके निवास स्थान के पास ही रियायती दरों पर जेनरिक दवाओं को क्रय करने का अवसर मिलेगा और महँगी ब्राण्डेड दवाओं पर उनकी निर्भरता कम होगी। उच्च गुणवत्ता की दवाइयां कम दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस योजनांतर्गत वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री होने वाली दवाइयों और सामग्रियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा, जिससे वन औषधियों के उत्पादकों तथा लाखों वनोपज संग्राहकों की आय में वृद्धि हो सकेगी
वैश्विक रोग से सुरक्षा के साथ मन लगाकर ज्ञान अर्जित करें - श्री धावड़े, शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए कलेक्टर कोरिया, लगाए फलदार पौधे
कोरिया 02 अगस्त 2021/लम्बी अवधि के बाद आज विद्यालय में बच्चों की रौनक लौटी। इस अवसर पर कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े ने विद्यार्थियों को पेन और पुस्तकें देकर शाला प्रवेशोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत और जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कलेक्टर श्री धावड़े ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि अभी रोग समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आप सभी कोविड से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाकर अपनी शिक्षा प्रारम्भ रखे। उन्होंने विद्यालय में कोरोना से बचाव की प्रारंभिक तैयारी और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम की व्यवस्था करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शाला प्रवेशोत्सव के इस कार्यक्रम के दौरान शासन से प्राप्त निर्देश के अनुरूप कोविड प्रोटोकॉल के तहत 50 प्रतिशत बच्चों को आमंत्रित किया गया था।छात्रों के शाला प्रवेश के समय कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें पुस्तकें एवं पेन का वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण करने, व्यवस्थित प्रयोगशाला बनाने के लिए कार्य प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छात्रों के लिए सायकल स्टैंड निर्माण जैसे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बुड़ार में पंहुचकर कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। यंहा अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला कक्ष , क्लास रूम, शिक्षक कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। विद्यालय के शिक्षको से चर्चा के दौरान उनकी मांग पर छात्रों के भविष्य के लिए आवश्यक पुस्तके,प्रयोगशाला के लिए उपकरण आदि जल्द ही उपलब्ध करवाने के आदेश दिए साथ ही पेय जल कि व्यवस्था,सुव्यवस्थित प्रयोगशाला, खेल मैदान, विद्यालय भवन का गेट और अच्छा टॉयलेट निर्माण कार्य करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा विद्यालय के छात्रों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें फुटबॉल एवं वॉलीबॉल नेट भी प्रदान किया गया।
अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा आंगनबाडी केन्द्र कंचनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौजूद आंगनबाडी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चों कि संख्या एवं उपस्थिती की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में पाई गई कमियों को दूर करने एवं केंद्र में हमेशा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला मुख्यालय में मुख्य मार्ग के किनारे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मिनी स्टेडियम के पास बैकुंठपुर में निर्माणाधीन भवन परिसर में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलापंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत और उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता चैहान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 31 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती शशिकांता राठौर और श्रीमती नीता विश्वकर्मा उपस्थित थीं।
अरपा भैंसाझार परियोजना में हुआ है भारी भ्रष्टाचार:कौशिक
अरपा भैंसाझार परियोजना में हुआ है भारी भ्रष्टाचार:कौशिक*
ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
विधानसभा में 2485.59 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित
रायपुर
बोड़ला राज्य का पहला नगर पंचायत होगा जहां न कांजीहाउस न गौठान -सुनील केशरवानी
रिपोर्ट - प्रहलाद साहू
रेल प्रशासन के द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे बनारस रेल मंडल के अंतर्गत के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया गया
रायपुर- 20 जुलाई, 2021/पीआर/आर/162












