Breaking News
राज्य
छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार गोधन न्याय योजना बनी गरीबो का सहारा
रायपुर, 09 सितम्बर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में निर्मित गौठान और साल भर पहले शुरू हुई गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया संबल मिला है। गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का आंकड़ा अब तक 100 करोड़ रूपए के पार पहुच चुका है। खरीदे गए गोबर से राज्य के लगभग 6000 गौठानों में बहुतायत रूप से वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। गौठानों अब तक उत्पादित एवं विक्रय की गई खादों का मूल्य 90 करोड़ रूपए के पार हो गया है। गोधन न्याय योजना में ग्रामीणों की बढ़-चढ़कर भागीदारी में इसे न सिर्फ लोकप्रिय बनाया है बल्कि इसके माध्यम से जो परिणाम हमारे सामने आए हैं वह बेहद सुखद है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’एकीकृत किसान पोर्टल’ किया लांच
अब हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल
टीबी खोज अभियान 10 सितंबर से होगा शुरू कलेक्टर धावड़े ने लोगों से की अपील - टीबी खोजी अभियान का सहयोग करें
कोरिया - प्रदेश को वर्ष 2023 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की सघन खोज एवं उपचार अभियान 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2021 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान डोर टू डोर सर्वे के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगभग 7 लाख की जनसंख्या को कवर करेंगी और जिसमें लक्षण नजर आएगा, उनकी जांच कराई जाएगी।
जिले में अभियान को शुरु करने से पहले जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में बैठक आयोजित की गई जिसमें अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एसके गुप्ता, डीएलओ डॉ डीके चिकंजुरी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एके करण, जिला क्षय अधिकारी डॉ ए के सिंह, डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक शिशिर जायसवाल, समस्त बीएमओ व समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, समस्त बीपीएम, एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत टीबी के संदेहास्पद मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए जन जागरूकता को विशेष महत्व देते हुए जिला पंचायत,जनपद पंचायत, सरपंच, सचिव, पंच व पार्षद सहित समस्त जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
कलेक्टर श्री धावड़े ने लोगों से की अपील - टीबी खोजी अभियान का सहयोग करें
कलेक्टर श्री धावड़े ने सभी लोगों से अपील की है कि टीबी खोजी अभियान का सहयोग करें। टीबी के प्रारंभिक लक्षण जैसे - 14 दिनों से ज्यादा का बुखार व खांसी आना, सीने में दर्द व खांसी के साथ मुंह से खून आना, भूख कम लगना व वजन का घटना, बच्चों में वजन का न बढ़ना, रात में पसीना आना आदि दिखने पर जांच जरूर कराएं। टीबी रोग से बचाव के लिए टीबी रोगी का इलाज शीघ्र कराएं।
लक्षण वाले व्यक्ति रोग को छिपाएं नहीं -
जिला टीबी उन्न्मूलन अधिकारी डॉ. ए के सिंह ने बताया कि, “टीबी को हराने के लिए ग्राम स्तर पर मितानिन, आरएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम टीबी मरीजों की खोज करेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा, डोर टू डोर सर्वे में यदि टीम के सदस्य किसी के घर पहुंचे तो टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति अपने रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि लक्षणों के बारे में खुलकर बताएं। टीबी रोग की पुष्टि होने पर उनका समुचित इलाज होगा। उन्होंने कहा, टीबी हारेगा देश जीतेगा थीम पर चलने वाले अभियान के दौरान टीम के लोग जन सामान्य को माइकिंग, पंपलेट, के माध्यम से भी टीबी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। टीबी रोगी के बारे में सूचना देने वाले को 500 रुपए प्रोत्साहन स्वरूप दिए जा रहे है।
डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा ने बताया, टीबी रोग पाए जाने पर रोगियों को मुफ्त दवाएं देने के साथ ही प्रतिमाह पांच सौ रुपये निक्षय पोषण योजना से देने का भी प्रावधान है। जिले को टीबी मुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग जरुरी है।“
टीबी व कोविड के लक्षण समान -
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया, “टीबी और कोविड के लक्षण मिलते-जुलते हैं, इसलिए ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे बचने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल जैसे- मास्क पहनना अनिवार्य है, क्योंकि इन दोनों ही बीमारियों में खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से संक्रमण की संभावना रहती है। इसलिए अपने साथ दूसरों को सुरक्षित करने के लिए मास्क से मुंह और नाक को ढककर रखें।“
महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 16 प्रकरणों की सुनवाई 17 सितंबर को
कोरिया -राज्य महिला आयोग के सचिव ने जिले के पुलिस अधीक्षक को 16 प्रकरणों की सुनवाई 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर सभा कक्ष में रखने के संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त कोरिया जिले के प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ के अध्यक्ष द्वारा की जानी है। सुनवाई नोवेल कोरोना वायरस के संकमण के आलोक में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गए निर्देशों का पालन करते हुए की जानी है अर्थात सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए एवं अन्य आवश्यक उपबंध करते हुए सुनवाई की जाएगी।
सुनवाई हेतु आवेदिका, अनावेदक निर्धारित शतों का ध्यान रखेंगे। जिसके अनुसार सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में बारी-बारी से उपस्थित होंगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे अर्थात एक-दूसरे 6 फुट की दूरी रखेंगे। चेहरे, मुँह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मॉस्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांधकर आयेंगे । प्रत्येक प्रकरण के सुनवाई का समय निर्धारित किया गया है । अतः सुनवाई के दौरान पक्षकार निर्धारित समय से आधा घटा पूर्व अनिवार्यतः उपस्थित होंवे तथा उनके बारी आने पर कक्ष में मास्क लगाकर प्रवेश करेंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जावेगी ।
छ.ग. राज्य महिला आयोग अधिनियम की धारा 10 (3) प्रदत्त शक्ति के अनुपालन में सूची अनुसार आवेदिका, अनावेदक को सुनवाई में उपस्थित कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक रूप से निर्देशित कर नोटिस तामिल कराकर पावती छ.ग. राज्य महिला आयोग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सुनवाई तिथि में एक जिम्मेदार अधिकारी, एक आरक्षक एवं एक महिला आरक्षक की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान चिरमी के विरूद्ध हुई कार्यवाही
कोरिया- खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के विकासखण्ड़ खड़गवंा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान चिरमी के संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत चिरमी के द्वारा बी.पी.एल. हितग्राहियों से माह अगस्त 2021 में आबंटित निःशुल्क चावल की राशि लिये जाने एवं 50 रू. में केरोसीन विक्रय करने की शिकायत के संबंध में खाद्य निरीक्षक श्री संजय कुमार ठाकुर एवं खाद्य निरीक्षक सुश्री शुभा गुप्ता के द्वारा जांच किया गया। मौके पर जांच में उक्त शिकायत सही पायी गयी। शा.उ.मू.दुकान-चिरमी के भौतिक सत्यापन में माह सितम्बर 2021 के लिये भंडारित खाद्यान्न पाया गया जबकि माह अगस्त 2021 के ऑनलाईन घोषणा पत्र के आधार पर पूर्व माह के बचत का खाद्यान्न निरंक पाया गया। मौका जांच में स्टॉक एवं मूल्य सूची अद्यतन नही होना पाया गया एवं स्टॉक एवं वितरण पंजी अवलोकन हेतु ग्राम पंचायत एवं विक्रेता के द्वारा प्रस्तुत नही किया गया।
उपरोक्त अनियमितताओं के कारण तत्कालिक रूप से संचालन प्रभार ग्राम पंचायत-चिरमी को निलंबित कर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. चिरमी (बंजारीडांड) से संलग्न किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है साथ ही माह अगस्त के ऑनलाईन घोषणा पत्र के अनुसार बचत खाद्यान्न की वसूली आर्थिक लागत मूल्य के आधार पर कुल 13 लाख 78 हजार 230 रू. ग्यारह पैसे संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत चिरमी एवं विक्रेता श्री लालकृति सिंह से किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है। जांच प्रतिवेदन में संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत चिरमी एवं विक्रेता श्री लालकृति सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5(14),11(5)(11),13(2),14(2) एवं 15 का उल्लंघन किया जाना पाया गया है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 के तहत दण्डनीय अपराध है।
आपके द्वार आयुषमान अभियान के अंतर्गत 30 सितम्बर तक एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में निःशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड’
कोरिया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया ने बताया कि आपके द्वार आयुष्मानष्अभियान अंतर्गत 30 सितम्बर तक जिले में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाये जाएंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से ष्आपके द्वारा आयुष्मानष् अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस हेतु सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के परिवार तथा समस्त राशन कार्डधारी परिवार को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर अपने निकटतम च्वॉइस सेंटरों में जाना होगा, च्वॉइस सेंटरों के द्वारा हितग्राहियों का उनके पात्रतानुसार निःशुल्क आयुष्मान ई-कार्ड बनाकर प्रदाय किया जाएगा। इस हेतु अपने क्षेत्र के च्वॉइस सेंटर, एन.एम., मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करे एवं कोविड-19 के संबंध में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
गणेशोत्सव के संबंध में कलेक्टर धावड़े ने जारी किया आदेश
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह जिले में कोराना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या मे ंवृद्धि की संभावना है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं अति आवश्यक हो गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के संबंध में निर्देश जारी किये गये है।
जारी निर्देश के अनुसार मूर्ति की अधिकतम उचाई 4 फिट होगी। परन्त पी.ओ.पी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से निर्मित मूर्ति बिक्री एवं स्थापित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 गुणा 15 फिट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से कम 500 वर्ग फिट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने 500 वर्गफीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मंडप, पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो, दर्शको ंएवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये। किसी भी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 10 व्यक्ति से अधिक न हो। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा, ऐसा पाये जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी।
व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस-बल्ली से बेरिकेटिंग कराकर कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी। केवल हाथ से बजाये जाने वाले कम ध्वनि वाले वाद्य यंत्र एवं सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन अनुसार लाउड स्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। मूर्ति आगमन एवं विसर्जन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र, धुमाल तथा डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी एवं मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटाएस (छोटा हाथी)से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए 10 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कही रोकने की अनुमति नहीं होगी। छोटी मूर्तियों का विसर्जन यथासंभव घरों पर ही किया जाये एवं बड़ी मूर्तियों एवं पूजन सामग्रियों का विसर्जन नगर पालिक निगम द्वारा निर्धारित विसर्जन कुंड में ही किया जाए। विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि एवं समय का पालन करना होगा। विसर्जन के मार्ग में कही भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्याेदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त शर्ताे के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। घर से बाहर परिसर के अंदर या सार्वजनिक स्थान पर मूर्ति स्थापित की जाती है तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा)कार्यालय में निर्धारित शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मूर्ति स्थापित की जा सकेगी किन्तु यह अनुमति किसी भी ऐसे स्थान पर प्रदान नहीं की जायेगी जिससे सार्वजनिक निस्तार या यातायात बाधित होने की संभावना हो।
इन सभी शर्ताे के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश, आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। यह निर्देश तत्काल प्रभाावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी
लोकहित में राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें - कलेक्टर धावड़े कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न
कोरिया कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों से जाति प्रमाण पत्र, फौती नामांतरण, बंटवारा, गिरदावरी, वन अधिकार पत्र, ऋण पुस्तिका, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, केसीसी, लोक सेवा गारंटी संबंधी कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों को अनावश्यक लंबित ना रखें। जनहित में रुचि लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करें।
कलेक्टर ने एसडीएम से लेकर नायाब तहसीलदार तक सभी के कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की और टीम के रूप में काम कर जनता को राजस्व कार्यों में सहूलियत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में शिविर के माध्यम से राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि लम्बित प्रकरणों का समय सीमा का ध्यान रखते हुए निराकरण करें। त्रुटि सुधार के प्रकरण पर ध्यान दिया जाए। आमजन को अनावश्यक समस्या ना हो, लोगों के प्रति संवेदनशील होकर उनके हित के लिए कार्य करें।
कलेक्टर ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र वितरण के कार्य को मिशन मोड़ में सम्पन्न कराने कहा, जिससे शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने शुद्ध गिरदावरी हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि समयसीमा में शतप्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण करें। उन्होंने पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाने एवं गंदगी फैलाने वालों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार मौजूद थे।
सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक कमरो ने हितग्राहियों को बांटे जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार ऋण पुस्तिका जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित किये जा रहे हैं शिविर
कोरिया -जल-जंगल-जमीन सहित हर तरह के स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय समुदायों का अधिकार सुनिश्चित करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना प्रदेश की संवेदनशील भूपेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उक्त बातें सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत केल्हारी में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जाति एवं सामुदायिक और व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण शिविर के दौरान कही।
6 सितम्बर को जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित शिविर में विधायक श्री कमरो के मुख्य आतिथ्य में केल्हारी हाई स्कूल के सामने जाति एवं सामुदायिक, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 4 संकुलों केल्हारी, चरवाही, पसौरी एवं डिहुली के 341 छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, 291 निवास प्रमाण पत्र एवं 176 आय प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं 150 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र के साथ ऋण पुस्तिका तथा 19 कृषक हितग्राहियों को कृषि विभाग द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में जाति प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिससे जनता को बेहद सुविधा हुई है।
शिविर में वन अधिकार पत्र और ऋण पुस्तिका मिलने पर अपने खुशी का इजहार करते हुए सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, एसडीएम नयन तारा सिंह तोमर सहित स्थानीय जनप्रतिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से दिवंगत 11 पत्रकारों के परिजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई से 10,866.20 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया, जो अगस्त 2020 (9,043.44 करोड़ रुपये) की तुलना में 20.16 प्रतिशत अधिक है”
कोविड चुनौतियों के बावजूद, भारतीय रेलवे के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी अगस्त 2021 महीने के दौरान लदान और आय के मामले में माल ढुलाई के आंकड़ों में उच्च गति बनाए रखी है ।
किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में ढाई हजार से अधिक किसानों को केसीसी की मिली सहूलियत 13 सितम्बर से फिर आयोजित होगा शिविर
कोरिया कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार कोरिया जिले में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ दिलाने समस्त विकासखंडों में समिति स्तर पर शिविर का आयोज किया गया जिसमें ढाई हजार से भी अधिक किसानों को मौके पर ही केसीसी की सहूलियत मिली।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले में 26 अगस्त से 01 सितम्बर तक किसान क्रेडिट कार्ड शिविर आयोजित किया गया। किसानों को केसीसी के दायरे में लाने हेतु समस्त विकासखण्डों में समितिवार शिविर आयोजित किये गए, जिनमें कृषि, पशुपालन विकास विभाग, रेशम, मत्स्य पालन और उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत किसानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिले में केसीसी शिविर से कुल 2 हजार 656 किसानों को किसान क्रेडिट जारी किया जा चुका है। उन्होनें बताया कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 553, विकासखण्ड खड़गवां के 589, विकासखड सोनहत के 503, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के 558 और विकासखण्ड भरतपुर के 453 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सहूलियत मिली है। शत प्रतिशत किसानों को केसीसी के दायरे में लाने हेतु शिविर प्रत्येक माह जारी रहेंगे। सितम्बर माह में 13 सितम्बर से पुनः शिविर लगाये जायेंगे।
आवश्यक दस्तावेज - किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे- भूमि का बी-1, खसरा, नक्शा, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित का खाता नंबर, स्वयं का पासपोर्ट साईज 4 फोटोग्राफ्स, के साथ संबंधित सहकारी समिति में उपस्थित होकर अपना केसीसी बनवा सकते हैं।
जिले में कृषक समृद्धि अभियान 03 सितंबर से 20 सितंबर 2021 तक
कोरिया जिले में किसानों की कृषि संबंधी हर जरूरतों को पूरा करने के लिए कोरिया जिले के अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 03 सितंबर 2021 से 20 सितंबर 2021 तक श्कृषक समृद्धि अभियानश् का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी शाखाओं द्वारा अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं द्वारा इस कृषक उन्मुख अभियान के दौरान कृषको के आर्थिक सहयोग हेतु किसान क्रेडिट कार्ड, पशु पालन ऋण, मुर्गी पालन, मछली पालन, ट्रेक्टर ऋण, थ्रेसर ऋण, हार्वेस्टर ऋण, कोल्ड स्टोर ऋण, वेयर हाउस ऋण, एफऽपीऽओऽ ऋण एवं अन्य कृषि उपकरण हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक किसान अपने दस्तावेज के साथ जिले के निकटतम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से संपर्क कर जरूरत अनुसार ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
जिला अग्रणी प्रबंधक श्री विकास कुमार गुप्ता ने कहा कृषक राष्ट्र की आत्मा है और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसानों की उन्नति एवं उनकी आय दुगुनी करने की यह अनोखी पहल है, खासकर ग्रामीण व अर्धशहरी शाखाओं में विशेष रूप से अभियान चलाकर की जा रही है तथा इस अभियान में नाबार्ड, कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र से सहयोग लिया गया है ताकि अधिक से अधिक किसान इस अभियान में भाग लेकर अपने आवश्यकतानुसार ऋण का लाभ पाए और कोरिया जिला को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसानों के हित में बड़ा ऐलान
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को
कोरिया जिले में 11 सितंबर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, राजस्व, बैंक के ऋण संबंधी, विद्युत, फौजदारी, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, सेवा संबंधी मामले, राहत आपदा प्रकरण, किराया निर्धारण प्रकरण, आबकारी, ट्रैफिक चालान प्रकरण आदि प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
अपर कलेक्टर ने उक्त जानकारी देते हुए आम जनता से अपील की है कि नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आप कोविड 19 को ध्यान में रखकर हाइकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों के प्रकरणों का निराकरण हेतु अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन कर संख्या एवं सूची निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। साथ ही उन्होंने समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार मुनादी के माध्यम से कराने निर्देशित किया है।
दुर्गम रास्तों पर 25 किलोमीटर बाइक चलाकर ग्राम आनंदपुर और गोयनी पहुंचे कलेक्टर प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक पहुंचा जिला प्रशासन वनांचल सोनहत के आधा दर्जन गांवों में कलेक्टर व सीईओ ने किया औचक निरीक्षण
कोरिया - प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लोगों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य के साथ कलेक्टर श्श्याम धावड़े ने गत दिवस विकासखण्ड सोनहत के मुख्यालय से भ्रमण शुरू कर मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अंतिम छोर के ग्राम आनंदपुर, गोयनी तक का दौरा किया। ग्राम सलगवांखुर्द से आनंदपुर तक के लगभग 20 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर कलेक्टर कोरिया ने खुद बाइक चलाकर क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद आनंदपुर से गोयनी तक का पहाड़ी रास्ता भी कलेक्टर कोरिया ने बाइक चलाकर पूरा किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत भी मोटर सायकल से भ्रमण के दौरान साथ रहें। अपने इस निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े ने ग्राम पंचायत रजौली, ग्राम महुआपारा, रामगढ़, नटवाही, सलगवाखुर्द, आनंदपुर, दसेर, गोयनी आदि का भ्रमण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का मैदानी आकंलन कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
’कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण-’
कलेक्टर श्री धावड़े सोनहत विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान किसानों के कृषि भूमि पर लगाए गए फसलों की जानकारी के लिये कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महुआपारा (पोड़ी) में किसानों के खेतों में स्वयं उतरकर नजदीक से फसलों का अवलोकन किया। इसके बाद मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों से नक्शे और भूमि के चिन्हाकंन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए गिरदावरी का कार्य ईमानदारी से करने को कहा। यहॉ उन्होनें गांव के कुल रकबा और बोये गए फसल के रकबा की जानकारी पटवारी एवं आरआई से ली। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य शत प्रतिशत त्रुटिरहित होना सुनिश्चित करें।
ग्राम रजौली में आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर धावड़े सहकारी समिति रजौली में आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने केसीसी बनवाने आये किसानों से बातचीत कर शिविर का लाभ उठाने और अपने अन्य पात्र साथी व परिजनों को भी इसकी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहॉ उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्राम रजौली व आस-पास के क्षेत्र के कुल 45 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किये। जिनके जॉच उपरांत 28 किसानों को मौके पर ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर दिया गया तथा अन्य आवेदको को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उन्होंने लगातार शिविर की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए मुनादी कराते रहने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्धावड़े द्वारा जिले में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के लिए कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, रेशम तथा सहकारिता विभाग को समन्वय कर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है। इस तारतम्य में गत दिवस रजौली समिति में 45 किसानों ने केसीसी हेतु आवेदन किये, जिनमें से 28 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए।
कलेक्टर ने ग्राम नटवाही पहुंचकर सुराजी ग्राम योजना के तहत बनाये गये ग्राम गौठान का किया निरीक्षण, यहॉ स्व. सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाये गये वर्ती खाद का अविलंब उठाव करने के निर्देश दिये। यहा उन्होनें गौठान परिसर में लगाई गई कोदो की फसल का अवलोकन किया और टांको में बन चुके वर्मी कम्पोस्ट की जल्द छनाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौठान से लगे चारागाह का भी अवलोकन किया। चारागाह में हरे चारे के रूप नेपियर तथा मक्का लगाया गया है। गौठान में एक एकड़ के लगभग क्षेत्रफल में कोदो की फसल लगाई गई है।
श्री धावड़े 20 किलोमीटर बाइक चलाकर पहुंचे आनंदपुर
’ सोनहत मुख्यालय से भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री श्याम धावड़े रामगढ़ ग्राम पंचायत पहंुचे। यहॉ से सलगवाखुर्द पहुंचने के बाद पहाड़ी रास्ते पर वाहनों को ले जाना कठिन हो गया। ऐसे में कलेक्टर श्री धावड़े एक ग्रामीण की मोटर सायकल लेकर दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर 20 किलोमीटर बाइक चलाते हुए आनंदपुर ग्राम पंचायत पहुंचे। उनके साथ एक अन्य मोटर सायकल पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया।
यहां उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर खाट पर बैठकर उनसे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने भी बेहद आत्मीयता के साथ कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत का स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा की। कलेक्टर श्री धावड़े ने यहां स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और स्कूल का अवलोकन किया। स्वास्थ्य केन्द्र में उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। आवश्यक अधोसंरचना का आवश्यकता देखते हुए उन्होंने यहां नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का उन्नयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडी टू इट फ़ूड एवं गरम भोजन वितरण की भी जानकारी ली। विद्युत की समस्या पर शीघ्र सोलर व्यवस्था, तथा राशन कार्ड एवं पात्रतानुसार वनाधिकार पत्र तैयार कराने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी देकर पात्र लोगों को 01 सितम्बर से पंजीयन कराने कहा। इस दौरान इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रशांत कुशवाहा, तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.बी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
सुदुर वनांचल आनंदपुर में जल्द शुरू होगी संस्थागत प्रसव की सुविधा कलेक्टर श्याम धावड़े ने उप स्वास्थ्य केन्द्र आनंदपुर का किया निरीक्षण
कोरिया कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े ने जिले में पदस्थापना के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता मे रखते हुए स्वास्थ्य अमले को पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश जारी कर दिये है। इसी क्रम में गत दिवस कलेक्टर कोरिया ने जिले के दूरूस्थ ग्राम पंचायत आनंदपुर पहुचकर वहॉ संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक सप्ताह में संस्थागत प्रसव की सुविधा प्रांरभ कराने के निर्देश दिये। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयास कर रहे कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े ने सोनहत विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र रामगढ़ और दूरूस्थ गांव आनंदपुर तथा गोयनी का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
यहॉ उप स्वास्थ्य केन्द्र आनंदपुर में पदस्थ महिला स्वास्थ कर्मी से उन्होनें क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए एक सप्ताह में संस्थागत प्रसव के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। अपने भ्रमण के दौरान आंनदपुर पहुचकर कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता से दवाओं की उपलब्धता और नियमित रूप से स्वास्थ्यगत कारणों से केन्द्र में आने वाले आम नागरिकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। यहॉ उपस्थित आम नागरिकों से चर्चा करते हुए उन्होनें संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में सभी को अवगत कराया। ग्रामीणों की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन कार्य के साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए सौर उर्जा के माध्यम से विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ जल आपूर्ति कराये जाने के लिए आवश्यक उपकरण लगाये जाने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े ने आनंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायत गोयनी, धनपुर और नवीन पंचायत के रूप में गठित हो चुके दसेर और उसके आश्रित ग्राम कछुआखोह में बहुउददेश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के बारेे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर कोरिया के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रशांत कुशवाहा, तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी
कलेक्टर धावड़े के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 38 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
कोरिया / कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 38 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 श्री टेकचन्द्र साहू, डाटा एन्ट्री आपरेटर (संलग्न) श्रीमती रेहाना बेगम, वाहन चालक श्री अनिल खलखो, भृत्य श्री श्रीराम पण्डो एवं श्रीमती बालकुमारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री बी.बी.गुप्ता, भू-अभिलेख शाखा के राजस्व निरीक्षक श्री क्षत्रसाय नागदेव, श्री केश्वर कुजूर, श्री विजय बहादुर दुबे व श्री चन्द्रिका प्रसाद पैकरा, सहायक ग्रेड 02 श्री रामेश्वर लाल वर्मा, सहायक ग्रेड 03 श्री पवन कुमार साहू व श्रीमती कमला सिंह, चैनमेन श्री समीन कुमार व श्रीमती सुमित्रा देवी, भृत्य श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर व श्री अखिलेश कुमार पनिका, खाद्य शाखा के डाटा एन्ट्री आपरेटर श्रीमती अनामिका साहू, सहायक प्रोग्रामर श्री विक्की यादव, आदिवासी विकास विभाग के कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री डी.एस.नेताम, सहायक ग्रेड 02 श्री अतुल गुप्ता व श्री रामगोपाल यादव, सहायक ग्रेड 03 श्री नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, वाहन चालक श्री उमेश कुमार कश्यप, भृत्य श्री नारेन्द्र सिंह, खनिज शाखा के खनि निरीक्षक श्री नीरज सिंह, सुपरवाईजर श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा, सिपाही श्री लिकेश देवांगन व श्री भुजेश्वर यादव, नगर सैनिक श्री रवि दास, श्री राजेश साहू, श्री गंगाराम, श्री प्रमोद पैकरा व श्री राम लखन तथा श्रम विभाग के डाटा एन्ट्री आपरेटर श्री विवेक लाल, श्री परमानंद राजवाड़े, श्री नागेश राजवाड़े व श्री रमेश चौधरी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब: दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मण्डल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं













