Breaking News
राज्य
महामहिम से गुहार, किसान पहुंचे राज्यपाल के द्वार सुतिया पाठ बांध, कुआं किसी का पानी कोई पिए
प्रहलाद साहू / कबीरधाम
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण ,शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात
रायपुर, 20 अगस्त 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर केनाल रोड एवं जल विहार कॉलोनी जी.ई. रोड चौक पर नवनिर्मित यात्री शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस शेड के लोकार्पण से यात्रियों सहित विशेषकर पैदल यात्रा करने वाले और दोपहिया वाहनों के यात्रियों को बरसात और धूप से निजात मिलेगी। इस शेड निर्माण में ओव्हरहेड साईनबोर्ड के साथ 16 नग एलईडी लाईट एवं इंडस्ट्रीयल फैन लगाया गया है। इस शेड को 18 लाख 26 हजार रूपए की लागत से बनाया गया है।
राजीव गांधी ने 21 वीं सदी के भारत की रखी नींव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर
सद्भावना दिवस पर जिला कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की ली शपथ’
कोरिया - देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। आज कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार ने अपरान्ह 4.30 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा की। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में भी सद्भावना शपथ ली गई।
ग्राम पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का होगा सर्वेक्षण पर्यवेक्षण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
कोरिया - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की कार्यालय छत्तीसगढ़ क्वांटिफियेबल डाटा आयोग रायपुर के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण कार्य करने हेतु संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अधिकारी-कर्मचारियों की ग्राम पंचायतों के पर्यवेक्षण हेतु ड्यूटी लगायी है। उल्लेखनीय है कि नियुक्ति सभी पर्यवेक्षकों को अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सर्वेक्षण के संबंध में आयोजित ऑनलाईन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ऑनलाइर्न पंजीकरण एवं डाटा संग्रहण व सत्यापन का कार्य किया जायेगा। वहीं 30 अक्टूबर तक डाटा संग्रहण पश्चात ग्राम पंचायतवार एवं वार्डवार सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सूची सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जोन कार्यालय में प्रकाशित किया जायेगा। इसी तरह 16 नवंबर तक प्रारंभिक प्रकाशन पर दावा एवं आपत्ति प्राप्त करना, 30 नवंबर तक प्राप्त दावा आपत्ति एवं आपत्ति का निराकरण करना, 20 दिसंबर तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा द्वारा एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में पी.आई.सी. एवं एम.आई.सी. द्वारा अनुमोदन तथा 31 दिसंबर तक ग्रामीण क्षेत्र में जनपद स्तर पर एवं नगरीय क्षेत्र में निकाय स्तर पर डाटा संकलन का कार्य किया जायेगा।
विधानसभा अध्यक्ष महंत द्वारा गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान प्रवेश द्वार पर किया गया सोवेनियर शॉप एवं कैंटीन का शुभारंभ
कोरिया - विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कोरिया जिला प्रवास के तीसरे दिन उन्होंने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र सोनहत अंतर्गत मेन्ड्रा गेट स्थित सोवेनियर शॉप तथा गढकलेवा कैन्टीन का शुभारंभ किया। महंत ने सोवेनियर शॉप में सामग्री का अवलोकन कर प्रशंसा की। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप यहां से सामग्री का क्रय कर स्वयं भुगतान भी किया। इस दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो तथा संचालक राष्ट्रीय उद्यान भी मौजूद रहे।
इसके बाद महंत एवं कमरो के द्वारा मेन्ड्रा गेट में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम सोनहत प्रशांत कुशवाहा, सीईओ जनपद पंचायत सोनहत आर एस सेंगर, पार्क परिक्षेत्राधिकारी सोनहत महेश टुंडे, पार्क परिक्षेत्राधिकारी रायगढ़ शैलेंद्र सिंह, पार्क परिक्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पार्क परिक्षेत्राधिकारी नोखेलाल यादव, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर धावड़े ने दिए पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषकों को केसीसी के दायरे में लाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री धावड़े ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर चर्चा करते हुए लाभार्थी कृषकों को केसीसी के दायरे में लाने हेतु विशेष अभियान चलाकर किसानों को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुधन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से कृषकों की जानकारी ली तथा केसीसी का लाभ लेने हेतु उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को पीएम किसान सम्मान निधि के संबंध में किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने के प्रति जागरूकता हेतु मुनादी कराए जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और पटवारियों को लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड़ में यह कार्य करने हेतु निर्देशित करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने केसीसी हेतु विशेष अभियान के रूप में समिति व बैंकवार शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत समस्त पात्र वनाधिकार पट्टा धारकों को भी शामिल किया जाना है।
बैठक में सुपोषण अभियान, रेडी-टू-ईट फूड वितरण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की संतोषजनक स्थिति ना देखते हुए कलेक्टर श्री धावड़े ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नौनिहाल ही हमारा भविष्य हैं। उनके पोषण में कमी बेहतर भविष्य की नींव को कमज़ोर करती है। इसी तरह उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्वावलंबन मास की प्रगति की जानकारी ली। इसके तहत राज्य शासन की मंशानुरूप दिव्यांगजनों के यूडीआईडी बनाये जाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। बता दें कि यूडीआईडी बनने से दिव्यांगजनों को पहचान के लिए एक ही दस्तावेज पर्याप्त होगा। उन्हें बहुदस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
बैठक में गत दिवस मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देशों की भी जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। तथा सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पूर्व की भांति चालानी कार्यवाही करने कहा। उन्होंने बताया कि जिले में जनता को निःशुल्क डायग्नोस्टिक की सुविधा प्रदाय करने हेतु ष्हमर लैबष् की शुरुआत की जाएगी।
इसी तरह बैठक में कलेक्टर ने जिले में वैक्सीनेशन की प्रगति, सभी सीईओ जनपद पंचायत से पेंशन तथा राशनकार्ड प्रकरणों की जानकारी, विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू करने की प्रगति, वृक्षारोपण, रामवन गमन परिपथ, उद्यानिकी विभाग से कटगोड़ी में फूलों की घाटी, जिला अस्पताल के संचालन आदि विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, नगरनिगम आयुक्त, सीईओ जनपद पंचायत, तथा जिला स्तरीय व नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर धावड़े की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
कोरिया 17 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) जिला कोरिया के प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के अंतर्गत माह जनवरी से अगस्त 2021 तक वर्ल्ड बैंक परफॉर्मेंस ग्रांट से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 230 सामुदायिक शौचालय तथा 05 हाइवे के समीप सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं ई.बी.आर. मद से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु द्वितीय क़िस्त की राशि का अनुमोदन। ई.बी.आर मद अंतर्गत इस अवधि में वर्ष 2019-20 में स्वीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु 98 ग्राम पंचायतों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में 1 हजार 64 लीच पिट निर्माण तथा सामुदायिक स्तर पर 1हजार 332 डस्टबीन निर्माण हेतु प्रथम क़िस्त की राशि का अनुमोदन किया गया।
इसी क्रम में एल.ओ.बी. अंतर्गत 552 एवं एल.ओ.एल.बी. के अंतर्गत 65 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की अंतिम क़िस्त की राशि, मिशन के रेगुलर मद के अंतर्गत प्रशासनिक मद से कर्मचारियों को प्रदाय किये गए वेतन एवं ई.पी.एफ. कटौती की राशि, जनवरी से जून 2021 तक उपयोग किए गए किराए के वाहन एवं पी.ओ.एल.की राशि, जनवरी से अगस्त 2021 तक आई.ई.सी.मद में व्यय किए राशि का अनुमोदन किया गया।साथ ही बैठक में दिव्यांगजनो हेतु संचालित पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम पंचायत कोटडोल एवं जनुआ को व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्रदायित राशि का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, नगरनिगम आयुक्त, सीईओ जनपद पंचायत, तथा जिला स्तरीय व नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता के साथ सहृदयता से पेश आयें, पर सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को ना बख्शें - सांसद श्रीमती महंत
कोरिया - लोकसभा सांसद एवं सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में संपन्न सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में श्रीमती महंत ने यातायात प्रबंधन को सुधारने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में अभियान स्वरूप काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सहृदयता से पेश आयें। साथ ही हेल्मेट ना पहनने वालों सहित नियमों का उल्लंघन करने वालों में कानून का डर भी बनें, इसके लिए जुर्माने की कारर्वाई शुरु करें। पेट्रोल पंप संचालकों को प्रोत्साहित करें कि बिना हेल्मेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ना दिया जाये। पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए स्थल चयन कर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी के कारणों एवं इसके निदान हेतु उपायों की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि हेल्मेट ना पहनना, यातयात के नियमों का पालन ना करना ही मुख्य रूप से दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होनें बताया कि मोटर व्हील एक्ट के तहत कार्यवाहियों में कमी, ड्रिंक एण्ड ड्राईव, ओव्हर स्पीड ड्राईविंग, नेशनल हाइवे पर साईन बोड एवं स्पीड ब्रेकर पर ध्यान न देना, ये सभी दुर्घटना के कारण हैं। इस लिये सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक पर जुर्माना और कारर्वाई, तथा पशुओं के सड़कों पर घूमने पर पशुपालकों पर जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के साथ मिलकर लाईसेंस रद्द करने, पेट्रोलिंग, स्टॉपर लगाने, आदि कारर्वाई की जा रही है। यातायात प्रबंधन के सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था, अतिक्रमण पर कार्यवाही, ब्लैक स्पॉट की पहचान, समय-समय सड़कों की मरम्मत, सड़कों के चौड़ीकरण सहित सड़क किनारे गड्ढे होने पर पूर्व सूचना जिससे यातायात का डाइवर्ट किया जा सके, आदि से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
बैठक में श्रीमती महंत की अध्यक्षता में एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गई एवं समिति अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एजेंडा में ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार की कार्यवाही, सड़कों पर यातायात संकेत, चेतावनी अंकित करना, व्यस्त बाजार में सड़कों पर सामान लगाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करना, दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, वाहनों को जगह-जगह खड़ी करने पर रोकथाम, स्कूल, कॉलेजों में यातायात रांकेत का पर्चा बांटना एवं प्रचार-प्रसार, ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियम पालन करने हेतु जागरूक करना, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करना, स्पीड ब्रेकर व स्ट्रीट रंबल लगवाना, दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करना, विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करके यातायात नियमों के पालन, शिक्षा जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय आदि शामिल हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजगता से काम करें, सुपोषण अभियान में कोताही बरतने वालों पर हो कड़ी कार्यवाही - सांसद श्रीमती महंत
कोरिया - लोकसभा सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में श्रीमती महंत ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पेयजल जनता को उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का बेहतर क्रियान्वयन जिले में सुनिश्चित किया जाये। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले गरम भोजन, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, सूखा राशन एवं रेडी-टू-ईट फूड की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। महिलाओं को एनिमिया से बचाने की दिशा में संचालित इस अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति भी सजगता रखते हुए उन्हें फॉलिक एसिड एवं आयरन की दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कलेक्टर श्री श्याम धावड़े से सुपोषण अभियान में कोताही बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा गुणवत्ता जांचने औचक निरीक्षण के निर्देश के निर्देश दिये।
बैठक में श्रीमती महंत ने कोविड-19 के संबंध में जिले की तैयारी एवं वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री धावड़े ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कोविड अस्पताल परिसर में की गई है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक अधोसरंचना निर्माण कराकर शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं शासन द्वारा निर्धारित 7 प्रकार के टेस्ट उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराये जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में जिले में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मध्यान्ह भोजन, एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की संक्षिप्त जानकारी एवं आगामी कार्ययोजना संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से बैठक में रखी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इन योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि किशोरी बालिकाओं को शिक्षा विभाग के माध्यम से दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। श्रीमती महंत ने जिले में एनस्थिसिया डॉक्टर एवं गायनोकॉलजिस्ट की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकता अनुरूप जल्द से जल्द से इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होनें जिले में नल-जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन से जनता को स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने बैठक में मध्यान्ह भोजन, सूखा राशन वितरण एवं रेडी टू ईट वितरण की मानीटरिंग की जाने किये जाने की बात कही। बैठक में उपस्थित मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने बैठक में नगरनिगम चिरमिरी के अंतर्गत बरतुंगा में शासकीय स्कूल के कक्षा पांचवी तक पुन संचालन, तथा स्वच्छता के विषय में ध्यानाकर्षण कराया। इसी तरह बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकासखण्ड खड़गवां अंतर्गत मझौली गांव में भवन न होने कारण स्कूल संचालन की समस्या, भरतपुर में एकलव्य स्कूल को बहरासी में बनाये जाने का सुझाव रखा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने जिले में प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी येाजना, दीन दयाल आजीविका मिशन (की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन- राष्ट्रीय रर्बन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील, प्रधामंत्री आवास योजना (सभी के लिये मकान-शहरी), स्वच्छ भारत मिशन शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना- बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया- पब्लिक इंटरनेट एक्सस प्रोग्राम-प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र उपलब्ध कराना आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मनेन्द्रगढ़ सहित 4 नये जिले तथा 18 नई तहसीलों के गठन की ऐतिहासिक घोषणा- मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान प्रदेशवासियों को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों चार नये जिले ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ तथा ‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने राज्य में 18 नई तहसीलों के गठन का भी ऐलान किया। राज्य में राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया को सरल करने, सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में महिलाओं के लिए ‘मिनीमाता के नाम से एक उद्यान विकसित करने तथा प्रदेश के महाविद्यालयांे में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए नगरीय क्षेत्रों में लागू ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ अब ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती तथा ‘डायल 112’ सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किए जाने की घोषणा की है।
75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी ऐतिहासिक सौगातें
रायपुर / छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021’ ’विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कोरिया जिले में करेंगे ध्वजारोहण’ ’कलेक्टर श्री धावड़े ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की’ ’अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को’
कोरिया -कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में आज कार्यक्रम स्थल रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान, बैकुण्ठपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं मुख्यकार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री धावड़े ने संबंधित अधिकारियों से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर चर्चा की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को गरिमामय तथा हर्षोल्लास से मनाये जाने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में आवश्यक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
’विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत जिले में करेंगे ध्वजारोहण -’
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर कोरिया जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य समारोह रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में सम्पन्न होगा। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को इसी कार्यक्रम स्थल पर की जायेगी।
लोकसभा सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 16 अगस्त को होगी दिशा समिति की बैठक
कोरिया - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक लोकसभा क्षेत्र कोरबा सांसद एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 16 अगस्त 2021 को दोपहर 2रू00 बजे से कार्यालय जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों सो निर्धारित दिनाँक एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक एजेंडा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन-राष्ट्रीय रर्बन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान,मिड- डे मील ,प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,डिजिटल इंडिया से सम्बंधित कार्य शामिल हैं।
जनता के हित और सुविधा हेतु लोक सेवा गारण्टी अधिनियम 2011 का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री धावड़े
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकासखंड बैकुंठपुर के सभी लोक सेवा केंद्र संचालकों की बैठक एवं कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएससी संचालको को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में छत्तीसगढ़ लोकसेवा गारण्टी अधिनियम 2011 का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रशासन से जो मदद आवश्यक होगी, की जाएगी। आम जन की सुविधा के लिए अधिनियम के तहत 42 प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं ताकि लोगों को भटकना ना पड़े।
कलेक्टर श्री धावड़े ने उपस्थित सीएससी संचालकों से उनके कामों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्रों में मुख्य रूप से बी 1, नक्शा, खसरा, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए ही लोग आते हैं। कलेक्टर ने उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि लोगो के प्रति सेवा भावना रखें। उन्हें अनावश्यक परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर ने बैठक में यह भी बताया कि शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में सरलीकरण किया गया है। सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही उन्होंने सीएससी संचालकों को जनता के हित में बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदत सेवाओं का शतप्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने तथा सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए लोक सेवा केंद्र संचालकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश ने वेबसाइट की जानकारी एवं नए आवेदन भरने तथा दस्तावेजों का परीक्षण कर ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया को भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अरुण सोनकर और तहसीलदार बैकुंठपुर श्री मनमोहन सिंह भी उपस्थित रहे और आवश्यक जानकारी साझा की।
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 60 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया - प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 60 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम सरभोका की मानमति की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस आकाश सिंह, ग्राम लालपुर की गीता की गाज गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुन्दरलाल, ग्राम मोरगा के नहियारलाल और बाबूलाल की जलाशय में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामकली, ग्राम साल्ही की सावित्री की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गोेरेलाल, तहसील चिरमिरी के ग्राम कौडीमार के राजा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस देवलाल, तहसीख खड़गवां के ग्राम खंधौरा की जयकुमारी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री प्रदीप सिंह, तहसील भरतपुर के ग्राम नेरूआ की करीना की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामबहापुर को क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है।
इसी तरह तहसील सोनहत के ग्राम आनंदपुर के सुकला प्रसाद की कुआ में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोनकलिया, ग्राम सोनारी की रनिया बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गंभीर सिंह, ग्राम अमहर के शिवम की ढोडी में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रंजीश, ग्राम केशगवा के लव कुमार की कुआ में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भागवत, तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम बडगांव के चंचल की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस फलराम, ग्राम मनसुख की गंगोत्री सिंह की कुआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री चन्द्रशेखर एवं ग्राम बरपारा के जगदीश की कुआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सरस्वती देवी के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज कोरिया में
कोरिया - नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया कल 12 अगस्त 2021 को कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. डहरिया सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात सुबह 11.30 बजे बैकुंठपुर से सड़क मार्ग द्वारा सूरजपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
IRAD एप प्रारंभ थाना प्रभारी यातायात एवं विवेचकओं को दिया गया प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भारत सरकार का प्रयास
ग्राम सोरगा में आयोजित शिविर में संसदीय सचिव श्रीमति अम्बिका ने हितग्राहियों को वितरित किये 1 हजार 268 जाति प्रमाण पत्र तथा 500 वन अधिकार ऋण पुस्तिका
कोरिया - विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम सोरगा में आज विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमति अम्बिका सिंहदेव द्वारा हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र तथा ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। शिविर का प्रारम्भ शैला नृत्य दल द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद संसदीय सचिव ने पौधा रोपण व गौ पूजन कर प्रदेश एवं जिले की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान आदिवासी समाज के सरपंचों को संसदीय सचिव द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बैकुण्ठपुर श्री एस. एस. दुबे एवं तहसीलदार तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम शिविर में 1 हजार 268 जाति प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा विभाग को संकुलवार वितरण हेतु दिए गए, साथ ही 500 वन अधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही 17 शिशु जाति प्रमाण पत्र, 10 फौती नामांतरण एवं बी1 राजस्व विभाग के द्वारा वितरित किए गए। साथ ही यहां कृषि विभाग के द्वारा कृषि उपकरण किट, स्वास्थ्य एवं पशु पालन विभाग के द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया।
गत दिवस विकासखण्ड खड़गवां में एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में भी मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के आतिथ्य में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां हितग्राहियों को जनपद पंचायत द्वारा 34 राशनकार्ड, कुल 135 आय, जाति तथा निवास प्रमाणपत्र, 150 वन अधिकार ऋणपुस्तिका, 04 वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किये गये। यहां बिहान के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन सह विक्रय किया गया।
सुपोषण अभियान का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालन करें - कलेक्टर धावड़े समयसीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, गोधन एवं सुपोषण अभियान की समीक्षा की
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज साप्ताहिक समयसीमा की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आपसी सहभागिता के साथ काम कर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को गरिमामय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व ही समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने यह भी बताया कि 16 अगस्त को दिशा समिति और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित है। इसके लिए भी समस्त विभागों को जानकारी सहित तैयारी रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान एवं गोधन न्याय योजना की समीक्षा -
बैठक में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान पर चर्चा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों की दशा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केन्द्रों की दशा में शीघ्र सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। योजना के जिले में क्रियान्वयन पर उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे राज्य और देश का भविष्य हैं। माताएं इस भविष्य की जननी हैं। सुपोषण अभियान का उद्देश्य इन्हें पूरक पोषण आहार प्रदाय कर एक स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य तैयार करना है। यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिम्मेदारी के साथ इसका संचालन करें। इसके साथ ही उन्होंने रेडी-टू-ईट फूड के रेंडम सैंपल जांच करने एवं सीडीपीओ के सेक्टर प्रभार बदलने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेडक्रास के तहत नई दवा दुकानों को शुरू करने हेतु कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टेंडर की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर करने कहा। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता की योजना है। जिसके माध्यम से जैविक कृषि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में अब तक किये गये वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय की जानकारी ली।
नगरीय निकाय में वन अधिकार पट्टा जारी करने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश -
कलेक्टर श्री धावड़े ने बैठक में नगरीय निकाय में वन अधिकार पट्टा जारी करने के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नगरीय निकायों के अधिकारी वार्ड सभा प्रस्ताव भेजें। जिससे परीक्षण कर शहरी क्षेत्र में भी पट्टा जारी किया जा सके। बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा धमतरी जिले में नगर पंचायत नगरी में वनाधिकार पत्र जारी किया गया। इसी तरह कलेक्टर ने कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग को जिले में एफआरए क्लस्टर में जनजातीय किसानों को जोड़कर कृषि कार्यों में नवाचार शुरू करने के निर्देश दिए।
जिले में होगी मुरूम खदान घोषित -
कलेक्टर श्री धावड़े ने जिले में मुरूम खदान घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने खनि अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खदान हेतु ऐसे स्थल का चयन किया जाये, जिसे खनन के बाद जल संरक्षण इकाई के रूप में संवर्द्धन किया जा सके। इसी तरह बैठक में पेंशन एवं राशनकार्ड तैयार करने, कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव हेतु तैयारी, स्वावलंबन मास, खाद-बीज की उपलब्धता, ऋण पुस्तिका वितरण, वनाधिकार पट्टा, धान परिवहन एवं उठाव, पीएम किसान सम्मान आदि विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, समस्त डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।












