CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा

इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा

भारत सरकार के इस्पात सचिव श्री संदीप पौंड्रिक (आई.ए.एस.) ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) का विस्तृत दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री कृष्ण कुमार सिंह और इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अभिजीत नरेंद्र भी उपस्थित रहे। भिलाई निवास पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया, जहाँ सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।
इसके पश्चात इस्पात सचिव ने 'इस्पात भवन' में संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन और कार्यपालक निदेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार ने रावघाट परियोजना की प्रगति पर सारगर्भित प्रस्तुति दी, जबकि सुश्री शालिनी चौरसिया ने संयंत्र के उत्पादन प्रदर्शन, तकनीकी-आर्थिक मानकों और वित्तीय स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया। चर्चा के दौरान श्री संदीप पौंड्रिक ने संयंत्र की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए प्रबंधन को भविष्य के लिए और अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तथा स्थायी रूप से उत्पादन लागत में कमी लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में इस्पात सचिव सर्वप्रथम मुख्य द्वार स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कोक ओवन बैटरी नंबर 8 की प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। संयंत्र का भ्रमण संपन्न करने के बाद, सभी गणमान्य अतिथियों को पुनः गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हुए। इस उच्च स्तरीय बैठक और दौरे में संयंत्र के सभी विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
***************
continue reading
दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कहा- प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात

दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कहा- प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात

Raipur - दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई. नक्सलवाद की समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. 4 दशकों के नक्सलवाद से बस्तर मुक्त हुआ है, वहां अब विकास कार्य किस तरह किए जाएंगे, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को दी.
 
बता दें कि मुख्यमंत्री साय अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट सौंपा है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है.
 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संसद का विशेष सत्र आहूत किया जा रहा है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त होगा। हम इसका स्वागत करते हैं।
 
 
continue reading
राशनकार्ड पर अब मिलेगा केरोसिन, सरकार ने जारी किया केरोसिन कोटा: शहरी को 1 लीटर, ग्रामीण को 2 लीटर मिलेगा

राशनकार्ड पर अब मिलेगा केरोसिन, सरकार ने जारी किया केरोसिन कोटा: शहरी को 1 लीटर, ग्रामीण को 2 लीटर मिलेगा

रायपुर, 07 अप्रैल 2026। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सरकार ने अप्रैल माह के लिए केरोसिन का बड़ा आबंटन जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए निर्धारित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।

 
* शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग व्यवस्था*
विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए खास तौर पर मददगार साबित होगी, जो अभी भी केरोसिन पर निर्भर हैं।
 
* कलेक्टरों को सख्त निर्देश, समयसीमा तय*
राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का उठाव और वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। जिन दुकानों में मांग कम है, वहां का अतिरिक्त स्टॉक जरूरत वाले क्षेत्रों में भेजा जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक पूरा उठाव अनिवार्य है और ऑयल कंपनियों को भी लैप्स कोटा की जानकारी समय पर देनी होगी।
 
* जिलों में अलग-अलग कोटा, बिलासपुर को सबसे ज्यादा*
जिलावार आबंटन में बिलासपुर को सबसे अधिक 36 किलोलीटर केरोसिन मिला है। वहीं बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर को 24-24 किलोलीटर दिया गया है। अन्य जिलों को 12-12 किलोलीटर का आबंटन किया गया है। इस निर्णय से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों तक केरोसिन की उपलब्धता बराबर बनी रहे।
continue reading
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मजबूत किया चुनावी अभियान, कोकराझार में भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार के प्रचंड जीत के संकेत

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोकराझार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क एवं चुनावी सभाओं में सहभागिता कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल को सशक्त किया।

इस क्रम में श्री साहू ने डोटमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्तरों—बूथ स्तर, क्षेत्रीय स्तर एवं कचुगांव—में आयोजित चुनावी सभाओं में भाग लेते हुए एनडीए प्रत्याशी श्री रविराम नरजरी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी बल दिया।
 
इसी क्रम में उन्होंने बाओखुंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्तर पर आयोजित सभा में एनडीए प्रत्याशी श्री रूपम राय के समर्थन में जनसंपर्क किया। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
जनसभाओं के दौरान उमड़े जनसमर्थन को देखते हुए श्री साहू ने कहा कि सशक्त गठबंधन सरकार, तीव्र शहरी विकास एवं समग्र क्षेत्रीय प्रगति के संकल्प के साथ जनता एनडीए के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन के आधार पर आगामी चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश प्राप्त होगा।
 
श्री साहू ने कहा कि एनडीए सरकार शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता का निरंतर मिल रहा समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में पुनः भाजपा एवं एनडीए की गठबंधन सरकार बनने जा रही है।
continue reading
बस्तर में विकास का नया अध्याय—CM साय ने PM मोदी को सौंपा विज़न डॉक्यूमेंट

बस्तर में विकास का नया अध्याय—CM साय ने PM मोदी को सौंपा विज़न डॉक्यूमेंट

 नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की नई रूपरेखा पेश की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर दौरे का निमंत्रण भी दिया।मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद अब सरकार विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तैयार व्यापक प्लान प्रधानमंत्री के सामने रखा।

सीएम साय द्वारा पेश किए गए इस विज़न प्लान में बस्तर के समग्र विकास पर फोकस किया गया है। योजना के तहत एजुकेशन हब, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
साथ ही इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण, रेल नेटवर्क विस्तार और एयरपोर्ट अपग्रेड जैसे प्रोजेक्ट्स से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब बस्तर पूरी तरह शांति की राह पर है और नक्सलवाद का प्रभाव खत्म हो चुका है। ऐसे में विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने का यह सही समय है।

 

continue reading
 20 साल कैद के बाद बूढ़े अंधे छोटू वन भैंसा को जंगल में छोड़ने की तैयारी,  क्या वह जंगल में विचरण कर पाएगा

20 साल कैद के बाद बूढ़े अंधे छोटू वन भैंसा को जंगल में छोड़ने की तैयारी, क्या वह जंगल में विचरण कर पाएगा

रायपुर, 3 अप्रैल / 20 साल कैद में रखने के बाद अब वन विभाग ने निर्णय लिया है कि उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में बाड़े में रखे बूढ़े और अंधे छोटू वन भैंसा को असम की तीन मादा वन भैंसों के साथ जंगल में रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ेंगे। इस बाबत 12 जनवरी 2026 को अधिकारियों की बैठक के पश्चात इसका प्रस्ताव मुख्यालय पहुंच गया है।
 
क्या है मोड ऑफ ऑपरेशन?
छत्तीसगढ़ वन विभाग के पांच अधिकारियों और एक एनजीओ (फील्ड डायरेक्टर उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व, डीएफओ बलौदा बाजार, डिप्टी डायरेक्टर उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व, जंगल सफारी के डॉक्टर, कानन पेंडारी के डॉक्टर और एक एनजीओ) की कमेटी ने मुख्यालय को मोड ऑफ ऑपरेशन प्रेषित कर बताया है कि असम से लाई गई वन भैंसें, जो बारनवापारा अभ्यारण में रखी गई हैं, उन्हें उदंती अभ्यारण में लाया जाएगा। 45 दिन बाड़े में रखने के बाद छोटू के साथ जंगल में रेडियो कॉलर लगाकर सॉफ्ट रिलीज किया जाएगा। उद्देश्य छोटू से मादा वन भैंसों का प्रजनन कराकर संख्या बढ़ाना है।
 
क्या है छोटू का इतिहास?
 
अनुसूची-एक के संरक्षित वन भैंसा छोटू का जन्म वर्ष 2002 में हुआ था। 4 साल वह स्वच्छंद जंगल में विचरण करता रहा। इसके बाद 2006 में वन विभाग ने बिना किसी आधिकारिक आदेश के उसे बाड़े में कैद करके रख दिया। तब से कुछ साल पहले तक छोटू से कई बच्चे पैदा हुए, जिन्हें हाल ही में वन विभाग ने हाइब्रिड या क्रॉसब्रीड कहकर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से बाहर कर दिया है। 12 जनवरी 2026 की बैठक में भी इस बात का उल्लेख है कि हाइब्रिड वन भैंसों को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से बाहर रिलोकेट कर दिया गया है। छोटू 25 साल का हो गया है और उम्र के अंतिम पड़ाव में है। जानकारों को शंका है कि बढ़ी उम्र के कारण उससे प्रजनन संभव नहीं हो सकेगा। 2023 की वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट में दर्ज है कि छोटू के केयरटेकर ने बताया कि कुछ साल पहले मैटिंग का प्रयत्न करवाया गया था परन्तु मैटिंग असफल रही।
क्या छोटू अब जंगल में स्वच्छंद विचरण कर पाएगा?
 
6 अगस्त 2025 को वन भैंसा की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह उल्लेखित है कि छोटू वन भैंसा अंधा है। वन विभाग उसे आहार भी देता है  वह बाड़े में रहने का आदी हो गया है। ऐसे में अब अगर उसे स्वच्छंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ दिया जाएगा, तो क्या वह स्वच्छंद विचरण करेगा या मर जाएगा? जानकारों के अनुसार, अगर छोटू को बाड़े से बाहर छोड़ भी दिया जाए, तो वह अंधा होने के कारण जंगल में नहीं जा पाएगा और आहार के लिए बाड़े के आसपास ही घूमता रहेगा।
 
क्या होगा मादा वन भैंसों का?
 
जैसा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है, छोटू बाड़े के आसपास ही रहेगा, परंतु बारनवापारा से लाई जाने वाली मादा वन भैंसें जंगल में विचरण करते हुए दूर चली जाएंगी। तब छोटू से प्रजनन असंभव हो जाएगा और पालतू भैंसों से प्रजनन की संभावना बनी रहेगी। उदंती सीतानदी में कुछ-कुछ अंतराल में बाघ का आना-जाना लगा रहता है, वन भैंसा बड़े झुंड में रहता है, जिससे संकट के समय वे एक-दूसरे की रक्षा करते हैं। परंतु तीन मादा वन भैंसों, जिसमें से शावक है, के छोटे झुण्ड का जीवन खतरे में रहेगा।
 
उदंती अभ्यारण बना राजकीय पशु वन भैसों की प्रयोगशाला? 
 
जानकारी देते हुए रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने बताया कि वन विभाग 20 साल से नए-नए प्रयोग कर रहा है। 2006 में भैंस बाड़ा बनाया, उसमें छोटू को पकड़ कर रख दिया। फिर आशा नामक हाइब्रिड वन भैंसा को ग्रामीण से जबरदस्ती करके लाया गया, उससे कई बच्चे पैदा करवाए।
 
 
2014 में दीप आशा को क्लोनिंग कराकर पैदा कराया, जो मुर्रा भैंसा निकल गई। वर्षों से वह रायपुर के जंगल सफारी जू में कैद है। 2018 में रम्भा और मेनका हाइब्रिड वन भैंसा को खरीद कर लाया गया, उनसे भी कई हाइब्रिड बच्चे पैदा करवाए, जिन पर करोड़ों खर्च किए, और सभी को कई साल कैद रखा। बाद में सभी को उदंती सीतानदी में विचरण करने के लिए छोड़ दिया और अब टाइगर रिजर्व के बाहर इतनी दूर रिलोकेट कर दिया कि वे वापस नहीं आ पाए। छोटू का वीर्य निकालने के लिए एक लाख का शूट भी लगवाया, वह भी फेल रहा। सिंघवी ने पूछा, क्या यह वन भैंसा प्रयोगशाला नहीं है?
 
अधिकारी सो रहे थे क्या?
 
छोटू का ज्यादा उम्र का होने के कारण उससे प्रजनन की संभावना भी अत्यंत कम रहेगी। सिंघवी ने वन विभाग से पूछा कि तब क्या करेंगे, जब छोटू से प्रजनन नहीं हो पाएगा? सिंघवी ने आरोप लगाया कि असम से एक मादा 2020 में और चार मादा 2023 में लाई गईं, तब उन्हें छोटू के पास क्यों नहीं लाया गया? छ: साल से क्या अधिकारी सो रहे थे?
 
2030 तक हर साल लायेंगे दस वन भैंसे असम से, परन्तु क्या बारनवापारा के बचे वन भैंसे कैद में ही रहेंगे?
 
सिंघवी ने बताया कि प्रस्ताव में उल्लेख है कि 2026 से 2030 तक हर साल आठ मादा और दो नर वन भैंसा असम से लाकर उन्हें 45 दिन बाड़े में रखकर उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में छोड़ दिया जाएगा। सिंघवी ने बताया कि प्रस्ताव में इस बात का जिक्र ही नहीं है कि पहले असम से लाए गए बारनवापारा में बाड़े में वर्षों से कैद, बचे हुए चार वन भैंसा और उनके बच्चों का क्या होगा? और अगर उन्हें भी उदंती सीतानदी में लाकर छोड़ा जाना है, तो उसका जिक्र प्रस्ताव में क्यों नहीं है?
नितिन सिंघवी
9826126200

 

continue reading
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती के संकेत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती के संकेत

कोरिया, 28 मार्च 2026/ प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर जिलेवार स्थिति की समीक्षा की।
*प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध-मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए आम नागरिकों को किसी भी तरह से घबराने या किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का संग्रहण न करने की अपील भी की।
 
*अवैध भंडारण और दुरुपयोग रोकने होगी नियमित जांच और छापेमारी की कार्यवाही*
जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि जिला खाद्य विभाग द्वारा प्रतिदिन स्टॉक और वितरण की निगरानी की जा रही है। अवैध भंडारण और दुरुपयोग रोकने के लिए नियमित जांच और छापेमारी की जा रही है। किसी भी अनियमितता पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
*शिकायतों, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, हेल्पलाइन नम्बर जारी*
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800- 233-3663, 1967 या राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 0771- 2511975 व कोरिया जिला में कंट्रोल कक्ष स्थापित किया गया है जहाँ मोबाइल नम्बर 7648093823 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी शिकायतों का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं।
 
*निर्धारित अंतराल के अनुसार ही रिफिल बुकिंग कराएं*
एलपीजी उपभोक्ताओं को निर्धारित अंतराल के अनुसार ही रिफिल बुकिंग कराने की सलाह दी गई है। नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल तय किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
व्यावसायिक एलपीजी उपयोग को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। बिना लाइसेंस 100 किलोग्राम से अधिक गैस भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है।
 
*जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं*
पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने चेतावनी दी कि परिस्थिति का लाभ उठाकर जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला व पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री कुर्रे ने कहा कि किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी की सूचना मिलने पर कार्यवाही की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
*उपभोक्ताओं को दें सही जानकारी, अफवाहों से रहें दूर*
प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों और उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे  अफवाहों से दूर रहें और आवश्यक वस्तुओं का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें ताकि सभी को समान रूप से लाभ मिल सके।
 
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
*स./मानिकपुरी*
continue reading
 स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से सौजन्य भेंट की।

स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से सौजन्य भेंट की।

*डॉक्टर बिटिया की शादी का न्यौता देने सपरिवार पीएम मोदी के पास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रधानमंत्री ने दिया स्नेहिल आशीर्वाद*


*संसद भवन में हुई आत्मीय मुलाकात: डॉ. कंचन जायसवाल के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएँ; इंदौर के पायलट संग 26 अप्रैल को सात फेरे लेंगी बिटिया*


मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। अपनी लाडली बिटिया डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह के इस पावन अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए मंत्री जायसवाल ने आज देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी से दिल्ली स्थित संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया।


*भावुक क्षण: पिता का गौरव और प्रधानमंत्री की आत्मीयता*

एक पिता के लिए अपनी बेटी का कन्यादान सबसे बड़ा अनुष्ठान होता है। इसी भाव के साथ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल, बेटी डॉ. कंचन जायसवाल और दोनों बेटे उत्तम जायसवाल और अमित जायसवाल के साथ प्रधानमंत्री के समक्ष उपस्थित हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेहद सरलता और आत्मीयता के साथ जायसवाल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बिटिया कंचन के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया और वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री के इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार ने पूरे जायसवाल परिवार को भाव-विभोर कर दिया।


*वर्जन*

"प्रधानमंत्री जी का व्यक्तित्व अद्भुत है। उनका अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण तो हम देखते ही हैं, लेकिन एक अभिभावक के रूप में उनका स्नेहिल व्यवहार दिल जीत लेने वाला है। उनसे मिला आशीर्वाद हमारी बिटिया के लिए अनमोल है।"

— श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री 


*इंदौर के पायलट संग जुड़ा है रिश्ता*

विवाह की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री जायसवाल की सुपुत्री डॉ. कंचन जायसवाल का रिश्ता इंदौर के रहने वाले एक पायलट के साथ तय हुआ है। विवाह की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है।


*दिल्ली में जुटेगा दिग्गजों का आशीर्वाद*

प्रधानमंत्री से भेंट के बाद, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी इस दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे व्यक्तिगत रूप से सभी वरिष्ठ नेताओं को शादी का कार्ड देकर आमंत्रित करेंगे।

continue reading
तोखन साहू ने चुनावी तैयारियों को लेकर कोकराझार में ली भाजपा की अहम बैठक

तोखन साहू ने चुनावी तैयारियों को लेकर कोकराझार में ली भाजपा की अहम बैठक

तोखन साहू ने 24 मार्च 2026 को कोकराझार में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली, जिसमें आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति, बूथ प्रबंधन एवं संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष चर्चा की गई।


बैठक में कल्याण गोगोई सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गोसाई बासुमतारी (अध्यक्ष), जॉयदीप रे (उपाध्यक्ष), लासिम बोरो (उपाध्यक्ष), अनिर्बान दास (महामंत्री), राहुल नारजरी (सचिव), नवज्योति बर्मन (आईटी संयोजक), दीपांजलि देवी बर्ना (सचिव), बिक्रम इसलारी (मंडल अध्यक्ष, बाओखुंगरी), नंदलाल नारजरी (डोलमा), बिपुल मुशाहारी (सराइबिल), देबराज पाल (स्टेट मीडिया सह-संयोजक), अतिश कुमार शर्मा (विस्तारक), कमलनाथ, शिवशंकर उलाका (प्रवासी) एवं सागर कुमार साहू (प्रवासी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए विजय सुनिश्चित करें।
continue reading
असम के बिजनी विधानसभा में तोखन साहू की उपस्थिति, एनडीए ने दिखाई प्रचंड शक्ति और जनता का उत्साह

असम के बिजनी विधानसभा में तोखन साहू की उपस्थिति, एनडीए ने दिखाई प्रचंड शक्ति और जनता का उत्साह

बिजनी (चिराग): बिजनी विधानसभा क्षेत्र की पावन धरती पर एनडीए के प्रति जनता का उत्साह और विश्वास ऐतिहासिक संदेश बनकर सामने आया। एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी अरुप कुमार डे के नामांकन अवसर पर उमड़ा विशाल जनसैलाब यह दर्शाता है कि बिजनी विकास, शांति और स्थायी विश्वास के मार्ग पर अग्रसर है।


कोकराझार लोकसभा के प्रभारी तोखन साहू, जिनके करिश्माई नेतृत्व और दूरदर्शिता ने पूरे क्षेत्र में ऊर्जा और विश्वास भर दिया, ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अरुप कुमार डे के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा, और अपने हाथों से अरुप कुमार डे को पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया, जिससे यह संदेश गया कि नेतृत्व और जनता एक साथ विकास और विश्वास के पथ पर खड़े हैं।

तोखन साहू ने न केवल कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह बढ़ाया, बल्कि नामांकन दाखिल के समय भी उपस्थित रहकर संगठन और जनता को प्रेरित किया। कांग्रेस द्वारा अपने ही कार्यालय में किए गए बवाल को आड़े हाथ लिया और चुटकी ली, स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता अव्यवस्था का समर्थन नहीं करती।

इस अवसर पर हाग्रामा मोहिलरी, अभिराम महानायक, बिराज बरगामारी, सुभाष बसुमतारी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने रैली की गरिमा और प्रभावशाली बना दी।

गठबंधन की सामूहिक ताकत और संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करते हुए भारतीय जनता पार्टी असम, बीपीएफ, एजीपी और अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारी—रतन चंद्र राय, रोबी राम वगलारी, प्रदीप ब्रह्मा, शंकर ब्रह्म, अरुप नाथ, कविता बसुमतारी, केशव शर्मा, पार्थोराम एवं मुजीबुर रहमान—सभी ने एक मंच पर उपस्थिति दर्ज कर एनडीए की सशक्त एकता और प्रचंड शक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्री प्रदोष कुमार बायन, मेघना (प्रतिनिधि) और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की व्यापक भागीदारी ने इसे जन-आंदोलन और उत्सव का रूप दे दिया।

सभा के दौरान नेताओं ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण तथा स्थायी शांति के संकल्प को दोहराया।

नामांकन रैली और नामांकन प्रक्रिया में जनता की अभूतपूर्व भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिजनी विकास और विश्वास के साथ एनडीए की प्रचंड विजय की ओर अग्रसर है।
continue reading
अग्निवीर योजना 2026: अग्निवीर योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण जारी अधिकाधिक युवाओं से सहभागिता की अपील

अग्निवीर योजना 2026: अग्निवीर योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण जारी अधिकाधिक युवाओं से सहभागिता की अपील

एमसीबी/17 मार्च 2026/* भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर योजना एक बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक जारी है, लेकिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब तक अपेक्षाकृत कम संख्या में आवेदन सामने आए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में निर्धारित 17,000 पंजीकरण लक्ष्य के मुकाबले एमसीबी जिले से अब तक केवल 33 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अग्निवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है। साथ ही युवाओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण सहायता केंद्र (बूथ) स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण में सहायता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.gov.in के माध्यम से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और भारतीय सेना में सेवा देने के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

continue reading
रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में 21वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया।

रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में 21वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया।

रायपुर। नवा रायपुर स्थित International Institute of Information Technology Naya Raipur में 21वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (सीवाईएससी–2026) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Vijay Sharma ने किया।


दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से प्राप्त 194 शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर युवा शोधकर्ताओं द्वारा अपने नवाचार और अनुसंधान साझा किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार विज्ञान, नवाचार और शोध को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान के प्रसार पर विशेष जोर देते हुए “विज्ञान तीर्थ दर्शन योजना” की भी घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों और प्रयोगशालाओं का अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा।
यह सम्मेलन Chhattisgarh Council of Science and Technology तथा International Institute of Information Technology Naya Raipur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है।

 

continue reading
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपराओं का अनूठा उदाहरण बन गया है।

इस भव्य आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों जोड़ों ने एक ही मंच पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर सरकार द्वारा नवविवाहित जोड़ों को विवाह सहायता और आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे नए जीवन की शुरुआत में उन्हें सहयोग मिल सके। सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर विवाह का बोझ कम करना और समाज में समानता व सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की भव्यता और एक साथ इतने अधिक जोड़ों के विवाह के कारण इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बन गया है।
इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता का संदेश दिया, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।
continue reading
भारत ट्राइब फेस्ट–2026 में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक

भारत ट्राइब फेस्ट–2026 में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक

रायपुर/कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को अब राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिल रही है।मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रयासों से प्रदेश में लोक कला और जनजातीय परंपराओं को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल राजधानी नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट–2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।


यह नृत्य दल राज्य स्तरीय Shaheed Veer Narayan Singh Smriti Lok Kala Mahotsav में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। अपनी पारंपरिक वेशभूषा, मांदरी की ताल और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति के माध्यम से यह दल बस्तर अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देशभर के सामने प्रस्तुत करेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी नए अवसर मिल रहे हैं।
continue reading
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रायपुर स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital Raipur में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

जानकारीके अनुसार अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 11 वर्षीय बच्चे के दिल से चिपके दुर्लभ स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। यह बीमारी सामान्यतः 40 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में पाई जाती है, लेकिन इतनी कम उम्र में इस प्रकार की जटिल सर्जरी का सफल होना चिकित्सा विज्ञान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और आधुनिक चिकित्सा तकनीक की मदद से किए गए इस जटिल ऑपरेशन के बाद बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। उपचार के बाद वह फिर से स्कूल जाकर अपनी परीक्षा भी दे चुका है, जिससे उसके परिवार और डॉक्टरों में खुशी का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने पूरी चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ में लगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों की दक्षता का प्रमाण है।
continue reading
भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन: 'जीरो हार्म' कार्यसंस्कृति पर जोर

भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन: 'जीरो हार्म' कार्यसंस्कृति पर जोर

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ-सीसीडी) द्वारा आयोजित सात दिवसीय 'सुरक्षा जागरूकता सप्ताह एवं सुरक्षा प्रदर्शनी-2026' का 16 मार्च को विभागीय परिसर में गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। 10 मार्च से शुरू हुए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सजगता को सुदृढ़ करना और सुरक्षित कार्य पद्धतियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सीओ-सीसीडी) श्री तुलाराम बेहरा तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी ने की। इस अवसर पर संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, ऑफिसर्स एसोसिएशन और यूनियन प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नियमित एवं संविदा कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने '360 डिग्री सुरक्षा दृष्टिकोण' विकसित करने और 'नियर मिस' रिपोर्टिंग की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है, जिसे अग्रणी सुरक्षा संकेतकों (Leading Safety Indicators) के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। सप्ताह भर चले इस आयोजन के दौरान कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चित्रकला, रंगोली, टूल बॉक्स टॉक, सुरक्षा नाटिका, फुल बॉडी हार्नेस प्रतियोगिता और सुरक्षा प्रश्नोत्तरी जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यावहारिक सुरक्षा ज्ञान को मनोरंजक और शिक्षाप्रद तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'सुरक्षा प्रदर्शनी' रही, जिसमें सामग्री प्रबंधन, वर्किंग एट हाइट, कॉन्फाइंड स्पेस सेफ्टी और गैस सिलेंडरों की सुरक्षित हैंडलिंग जैसे तकनीकी विषयों पर स्टॉल लगाए गए थे। इस प्रदर्शनी का अवलोकन संयंत्र के 500 से अधिक कर्मियों ने किया और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, प्रशिक्षकों और प्रदर्शनी के समर्पित प्रतिनिधियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन के सफल क्रियान्वयन में श्री बी. सी. मंडल, श्री आशुतोष प्रधान और उनकी पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए प्रबंधन द्वारा उनकी सराहना की गई।
*******************
continue reading
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में बिलासपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ; प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों के संचालन की शुरुआत

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में बिलासपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ; प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों के संचालन की शुरुआत

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर जिले के लाखासार में आयोजित गौधाम योजना शुभारंभ समारोह एवं पशुपालक सम्मेलन में अध्यक्षता की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में गोधन संरक्षण को नई दिशा देने की पहल करते हुए गौधाम योजना की शुरुआत की।

तखतपुर विकासखंड के लाखासार में स्थापित यह गौधाम लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है, जिसमें से लगभग 19 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए हरे चारे की खेती की जा रही है। इस गौधाम का संचालन कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गौमाता की पूजा-अर्चना कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।
 
इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि गौधाम योजना प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन तथा पशुपालकों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी, बल्कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा की परंपरा को भी सुदृढ़ करेंगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना से प्रदेश में पशुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों और पशुपालकों को स्थायी आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे। 
 
इस अवसर पर बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों के संचालन की भी शुरुआत की। इस पहल से गौ संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पशुपालकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।प्रदेश के विभिन्न जिलों के पशुपालक भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
continue reading
गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोंडागांव में मोदी और सीएम साय का पुतला दहन

गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोंडागांव में मोदी और सीएम साय का पुतला दहन

कोण्डागांव खिरेन्द्र यादव - कोंडागांव। घरेलू रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोंडागांव के पुराने बस स्टैंड में एकत्र होकर केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

 
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस के दाम में की गई 60 रुपये की बढ़ोतरी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
इस दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सीधे तौर पर घर की रसोई प्रभावित होती है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ता है।
 
मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी नेता के खेत में कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने के मामले को भी गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की गतिविधियों की कड़ी निंदा करती है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार तुरंत घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों को वापस ले और आम जनता को राहत दे। साथ ही प्रदेश में नशे के कारोबार या अवैध खेती में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

 

continue reading
एनटीपीसी लारा की पहल : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देकर बढ़ाया आत्मविश्वास

एनटीपीसी लारा की पहल : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देकर बढ़ाया आत्मविश्वास

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को अधिक सक्षम एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में एनटीपीसी लारा द्वारा सराहनीय पहल की गई। इस पहल के तहत आसपास के गांवों के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी चलने-फिरने की क्षमता को बढ़ाना, खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाना तथा उन्हें स्वतंत्र और गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहयोग देना रहा।

इस अवसर पर एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (वेस्टर्न रीजन-द्वितीय एवं यूनिफाइड शेयरड सर्विस सेंटर) श्री नीरज जलोटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ परियोजना प्रमुख (लारा) श्री सुभाष ठाकुर, प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री केशव चंद्र सिंह रॉय, महाप्रबंधक (ऑपरेशंस एवं फ्यूल मैनेजमेंट) श्री अशोक मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) श्री हेमंत पावगी तथा अपर महाप्रबंधक (ह्यूमन रिसोर्सेज) श्री जाकिर खान भी मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम में प्रेरिता महिला समिति के वरिष्ठ सदस्य, एनटीपीसी के कर्मचारी तथा आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान समावेशी सामुदायिक विकास की भावना को मजबूत समर्थन मिला और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री नीरज जलोटा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग उपलब्ध होने से दिव्यांगजन पुनः चलने-फिरने में सक्षम होते हैं और वे अपने दैनिक जीवन में अधिक सक्रिय रूप से भागीदारी कर पाते हैं।
कृत्रिम अंग प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इन सहायक उपकरणों से उनके दैनिक कार्यों को करना आसान होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इस प्रकार की पहल सामाजिक समावेशन, सम्मान और सामुदायिक कल्याण के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि सहायता उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है और समाज को अधिक संवेदनशील तथा समावेशी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
*"""""
continue reading
दिल्ली में चमकी बस्तर की प्रतिभा: मलखंभ से देश को किया प्रेरित, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने अपने निवास पर आमंत्रित कर किया सम्मान

दिल्ली में चमकी बस्तर की प्रतिभा: मलखंभ से देश को किया प्रेरित, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने अपने निवास पर आमंत्रित कर किया सम्मान

दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया कार्निवाल 2026 में छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से आए युवा और बच्चों की टीम ने अपनी अद्भुत मलखंभ प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को रोमांच और प्रेरणा से भर दिया। लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर साहस, संतुलन और अनुशासन के साथ किया गया उनका प्रदर्शन देखकर उपस्थित सभी लोग अचंभित रह गए। जब इन बच्चों ने ऊंचाई पर निर्भीकता के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जब इन प्रतिभाशाली युवा और बच्चों की कला देखी, तो वे भी उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर गौरवान्वित और अचंभित हो उठे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण है।
कार्यक्रम के उपरांत श्री तोखन साहू ने पूरे स्नेह और गर्व के साथ बस्तर की इस प्रतिभाशाली टीम को अपने दिल्ली स्थित निवास पर आमंत्रित किया। अपने निवास पर उन्होंने सभी युवा और बच्चों का आत्मीय अभिनंदन और सम्मान किया, उनके साथ सादगी और अपनत्व के साथ बैठकर नाश्ता किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।
 
इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने  कहा कि “जब बस्तर के गांवों से निकलकर हमारे बच्चे और युवा 15 फीट की ऊंचाई पर निर्भीक होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, तब यह केवल एक प्रस्तुति नहीं होती, यह भारत की नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास की पहचान बन जाती है। आप सभी ने छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का मान बढ़ाया है।”
 
उन्होंने आगे कहा कि भारत का भविष्य गांवों, अंचलों और छोटे-छोटे सपने देखने वाले बच्चों की मेहनत से ही उज्ज्वल होगा। बस्तर के इन युवा और बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं होती।
 
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने के इस आत्मीय सम्मान और स्नेहपूर्ण आमंत्रण ने बस्तर से आए युवा और बच्चों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया। यह क्षण उनके लिए केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि प्रेरणा, गर्व और भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने का संकल्प बन गया।
 
बस्तर की इस प्रतिभा ने यह संदेश दिया कि भारत की असली शक्ति उसके गांवों और अंचलों में बसती है—जहां सपने भी बड़े होते हैं और उन्हें पूरा करने का साहस भी।
continue reading
dpboss