CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुँची रायपुर, एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया स्वागत

रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुँची रायपुर, एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया स्वागत

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 96

 रायपुर : आरंग में होने जाने रही प्रवेद भाजपा का दिवाली मिलन उत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुँची रायपुर। एयरपोर्ट पर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कल डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होगी। इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी होने के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की जाती है। कल हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। छत्तीसगढ़ भाजपा से लोग अब जुड़ रहें है। ये साफ दर्शा रहा है, लोग भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। और जो प्रदेश सरकार लोगों वादा कर के नही निभाई है। अब लोग इसे समझ चुके है। और अब छत्तीसगढ़ में सर्फ चुनाव की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस 14 तारीख से शुरू पदयात्रा को लेकर पुरंदेश्वरी ने कसा तंज कहा, महंगाई के खिलाफ अपनी पदयात्रा में लोगों को ये भी तो बताए कि जो वादा उन्होंने किया था, उन वादाओ को भी अब तक पूरा नही कर पाए है। राज्य में बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी और पूरे प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया सक्रिय हैं। इन सभी विषय के बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।

continue reading
लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद,  रायपुर पुलिस की हुक्का से संबंधित तीसरी बड़ी कार्यवाही

लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद, रायपुर पुलिस की हुक्का से संबंधित तीसरी बड़ी कार्यवाही

Sawankumar 12-Nov-2021 54
*आरोपी थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पीआर कालोनी स्थित अपने मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित सामग्रियों का किया था भण्डारण।*

*मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही।*

*टीम द्वारा अपना पाईंटर भेजकर कराया गया था टेस्ट पर्चेस।*

*आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के 110 नग हुक्का पाट, निकोटिन युक्त विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स 470 नग, हुक्का डण्डा फ्लेवर 500 नग, हुक्का नोजल 30 बोरी एवं हुक्का कोल की 35 पेटी किया गया जप्त।*

*आरोपी से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,00,000/-(पच्चीस लाख रूपये)।*

*आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् किया गया अपराध पंजीबद्ध।*

*आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी की गई कार्यवाही।*
 
विवरण - माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 09.11.2021 को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान हुक्का बार पर सख्त कार्यवाही करने एवं हुक्का बार को पुनः प्रारंभ ना हो पाने के संबंध में निर्देशित किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को हुक्का बार की निरंतर चेकिंग करने, हुक्का बार को पुनः संचालित ना हो पाने सहित चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों के संबंध में कार्यवाही कर इस पर शासन के मंशानुसार पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.11.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित पीआर कालोनी में एक व्यक्ति अपने मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री भी कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपी को हुक्का पिलाते व सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति लोगांे को हुक्का पिलाने की तैयारी कर रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम विमल जैन निवासी पी आर कालोनी  न्यू राजेन्द्र नगर का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर विमल जैन द्वारा अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना बताया गया, जिस पर मकान में जाकर रेड कार्यवाही करने पर मकान के कमरे में लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियांे का भण्डारण होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मांग के आधार पर हुक्का बार में एवं लोगांे को सामग्रियों की बिक्री करने के साथ ही लोगों को हुक्का पिलाना बताया गया। जिस पर आरोपी विमल जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 110 नग हुक्का पाट, निकोटिन युक्त विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स 470 नग, हुक्का डण्डा फ्लेवर 500 नग, हुक्का नोजल 30 बोरी एवं हुक्का कोल की 35 पेटी जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी विमल जैन के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। 
 
*गिरफ्तार आरोपी-  विमल जैन पिता स्व0 अर्जुन लाल जैन उम्र 53 साल निवासी पीआर कालोनी एल आई जी/01 चन्द्राकर डेयरी के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*
continue reading
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अशाेक जुनेजा काे डीजीपी की नई जिम्मेदारी दी गई है।  जुनेजा 1989 बैच केआईपीएस हैं

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अशाेक जुनेजा काे डीजीपी की नई जिम्मेदारी दी गई है। जुनेजा 1989 बैच केआईपीएस हैं

Sawankumar 12-Nov-2021 81
आप को बता दे कि माना जा रहा है कि अवस्थी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद हटाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। इस दाैरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसी समय से माना जा रहा था कि डीजीपी को बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस समीक्षा बैठक में राज्य में अपराध नियंत्रण में पुलिस की कमजोर भूमिका को रेखांकित किया था। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि खुद उन्होंने जो निर्देश दिए थे उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। बघेल ने यह बात अपराधों की साप्ताहिक समीक्षा न किए जाने को लेकर कही थी।
जुनेजा ने रायपुर से की थी कैरियर की शुरुआत
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ  अधिकारी अशोक जुनेजा लंबे अरसे से छत्तीसगढ़ पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। अविभाजित मप्र के समय वे रायपुर में सिविल लाइन सीएसपी के रूप में अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में काम कर चुके हैं। वर्तमान में स्पेशल डीजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
continue reading
कवर्धा जेल पहुंचे सांसद: SC / ST एक्ट के तहत जेल में बंद BJP नेताओं से रामविचार नेताम ने की मुलाकात, बोले- झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला गया

कवर्धा जेल पहुंचे सांसद: SC / ST एक्ट के तहत जेल में बंद BJP नेताओं से रामविचार नेताम ने की मुलाकात, बोले- झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला गया

Ibtesam Deshmukh 11-Nov-2021 80

कवर्धा: राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कवर्धा जेल पहुंचे. जहां वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (SC/ST एक्ट) के तहत जेल में बंद भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान जांजगीर विधायक नारायण चंदेल भी मौजूद रहे।

कवर्धा की घटना पर BJP की PC: जेलों में बंद बीजेपी नेताओं की निशर्त रिहाई, दुर्गेश देवांगन के हमलावरों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग...
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ता एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST) मामले में जेल में बंद हैं. उन्होंने इन सभी जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही उन्हें सांत्वना दिया.
कवर्धा कांड पर सरकार सख्तः इन दो आरोपियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

रामविचार नेताम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के आतंक का साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ झूठा मामला बनाया गया.

कवर्धा मामले में बीजेपी ने सरकार पर लगाया षड़यंत्र का आरोप, कहा- दीवाली तक कार्यकर्ता नहीं छूटे तो ईंट से...

उन्होंने कहा कि झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला गया है. इस बात को लेकर उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में जाएगी. बीजेपी लोगों को जागरूक करेगी. उन्हें बीजेपी बताएगी.

मंत्री अकबर करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे कवर्धा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, डेढ़ हजार लोगों को दी स्वेच्छानुदान राशि।
continue reading
सिद्ध बाबा धाम के चहु॑मुखी विकास के लिए विधायक गुलाब कमरो ने दी 49 लाख रुपए की सौगात

सिद्ध बाबा धाम के चहु॑मुखी विकास के लिए विधायक गुलाब कमरो ने दी 49 लाख रुपए की सौगात

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2021 203

कोरिया- मनेंद्रगढ़ शहर के आस्था का केंद्र बना सिद्ध बाबा धाम के चहुमुखी विकास के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने फिर 49 लाख 34 हजार  रुपये की सौगात दी है प्राचीन धरोहर सिद्ध बाबा धाम को सहेजने एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने विधायक गुलाब कमरो की एक और बड़ी सौगात मिली है सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की कुछ दिनों पूर्व की गई घोषणा पर अमल करते हुए सिद्धबाबा मंदिर (पहाड़) के चहुँमुखी विकास कार्य की कड़ी में फिर से एनएच 43 से तिराहा पहुँच मार्ग (सिद्धबाबा पहाड़) 500 मीटर पहुँच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 34 हजार की  स्वीकृति प्रदान की गई है उल्लेखनीय है कि सिद्ध बाबा धाम मनेंद्रगढ़ शहर की प्राचीन धरोहर है जहां पर पूर्व में श्रद्धालु पहाड़ी को चढ़कर सिद्ध बाबा धाम तक दर्शन हेतु पहुंचते थे सिद्ध बाबा धाम में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी को मेला लगता है जिसमें श्रद्धालु भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है किसी ने कल्पना नहीं की थी की पहाड़ के ऊपर सिद्ध बाबा धाम तक पहुंच मार्ग बन सकेगा  लेकिन सावन मास में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों सिद्ध बाबा धाम पहुंचे और उस दौरान उन्होंने सिद्ध बाबा धाम के कायाकल्प के लिए एक लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति प्रदान की थी उसके बाद सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति बनी और सिद्ध बाबा सेवा समिति के अथक प्रयास एवं विधायक गुलाब कमरों तथा जन सहयोग से सिद्ध बाबा धाम तक कच्ची सड़क बनी और लोगों का रुझान एवं आस्था लगातार बढ़ती गई उसी का परिणाम है कि अब एनएच से सिद्ध बाबा धाम तक पक्की रोड का निर्माण कराया जा रहा है एवं भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है सिद्ध बाबा धाम में अपनी विशेष आस्था दिखाते हुए भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों लगातार राशि उपलब्ध करा रहे हैं ताकि सिद्ध बाबा धाम अपना भव्य स्वरूप ले सके और छत्तीसगढ़ के पर्यटन के नक्शे में अपनी एक अहम पहचान बना सके विधायक गुलाब कमरों सिद्ध बाबा धाम के लिए पूर्व में जहां 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करा चुके हैं उसके बाद एक बार फिर दूसरी किस्त के रूप में सड़क सौन्दर्यीकरण के लिए 49 लाख 34 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कराई है निश्चित रूप से विधायक श्री कमरों के अथक प्रयास व सहयोग से सिद्ध बाबा धाम अपना भव्य स्वरूप ले सकेगा विधायक कमरों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सौगातों की बौछार कर विकास कार्यों की गति दिन प्रतिदिन बढ़ा ही रहे हैं इसके साथ साथ ही धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प उनके द्वारा कराया जा रहा है  जिसके कारण सिद्ध बाबा धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलता हुआ दिखाई देने लगा है।

continue reading
मुख्यमंत्री बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल

मुख्यमंत्री बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल

Sawankumar 09-Nov-2021 87

 

*गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम*

*स्व-सहायता समूहों, बुनकरों, कुम्भकारों और कुटीर उद्योगों के उत्पादों की होगी बिक्री*

*छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की तर्ज पर लघु वनोपज संघ करेगा मार्केटिंग की व्यवस्था*
 
     रायपुर, 09 नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए गांवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोड़ने की नई पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए शहरों में आधुनिक शोरूम की तरह सी-मार्ट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने उद्योग विभाग को तत्काल निर्देश जारी करने को कहा है।  
 
 सी-मार्ट की स्थापना से इन  सभी वर्गों के उद्यमियों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसके लिए प्रथम चरण में सभी जिला मुख्यालयों में नगर निगमों की स्थिति में 8 से 10 हजार वर्गफुट तथा नगर पालिकाओं की स्थिति में 6 से 8 हजार वर्गफुट में आधुनिक शो रूम की तरह सी मार्ट की स्थापना की जाए। 
 
श्री बघेल ने सी-मार्ट की स्थापना के लिए तात्कालिक रूप से कार्य आरंभ करने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने वर्तमान में उपलब्ध किसी शासकीय भवन का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन स्थानों में यदि उपयुक्त भवन उपलब्ध न हो वहां कलेक्टर, उद्योग विभाग अथवा वन विभाग को अच्छी लोकेशन में आवश्यकतानुसार भूमि आबंटित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट के लिए उपलब्ध भवनों के अपग्रेडेशन अथवा नये भवन के निर्माण हेतु विभिन्न योजनाओं की विभागीय राशि, सी.एस.आई.डी.सी. अथवा लघु वनोपज संघ की राशि उपयोग करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि सी-मार्ट के निर्माण एवं संचालन हेतु अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर उद्योग विभाग से दी जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के उत्पादों की तरह की इन वस्तुओं की मार्केटिंग की व्यवस्था लघु वनोपज संघ द्वारा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टरों को महिला समूहों द्वारा निर्मित एवं अन्य सभी पारंपरिक उत्पादकों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रेन्डिग एवं मार्केटिंग की व्यवस्था हेतु प्रबंध संचालक, लघु वनोपज संघ से समन्वय करने को कहा है।
continue reading
आधी-अधूरी है झीरम आयोग की जांच रिपोर्ट - सीएम भूपेश...

आधी-अधूरी है झीरम आयोग की जांच रिपोर्ट - सीएम भूपेश...

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2021 42

 रायपुर: झीरम घाटी हमले की राज्यपाल को सौंपी गई न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आधी- अधूरी करार दिया है। बघेल ने कहा कि आयोग के सचिव ने इसी सितंबर राज्य सरकार को पत्र लिखकर कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया था, क्योंकि जांच पूरी नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब सितंबर में जांच पूरी नहीं हुई थी तो नवंबर में रिपोर्ट कैसे सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि आयोग का गठन 28 मई 2013 को किया गया था।


आयोग को तीन महीने में जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी थी, लेकिन अब तक 20 बार कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। सीएम हाउस में सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि इस वर्ष जून में आयोग के सचिव ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आयोग को रिपोर्ट पेश करने के लिए अंतिम अवसर देने का आग्रह किया था। इसके आधार पर सरकार ने आयोग का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया था। इसके बाद सितंबर में फिर से उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने के लिए पत्र लिखा। इस बीच जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत किशोर मिश्रा का आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में तबादला हो गया।

बघेल ने बताया कि इसे देखते हुए हमने विधि विभाग से इस पूरे मामले में अभिमत मांगा है, क्योंकि अभी जांच पूरी नहीं हुई थी, इसीलिए सचिव ने कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया था। बघेल ने कहा कि जांच पूरी नहीं हुई है। इस वजह से एक तरफ समय वृद्ध की मांग और दूसरी तरफ रिपोर्ट सौंप दी गई। दोनों में विरोधाभास है। इसलिए मेरी राय में राज्यपाल को सौंपी गई रिपोर्ट आधी-अधूरी है। बता दें कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हमला किया था। इस घटना में पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं की मौत हो गई थी।
बघेल ने आयोग की रिपोर्ट सीधे राज्यपाल को सौपें जाने पर भी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि मान्य परिपाटी यह है कि रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाती है। इसके बाद सरकार अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ उसे विधानसभा के पटल पर रखती है। पूरे देशभर में यही परंपरा है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत यहां आयोग ने सीधे राज्यपाल को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी हमें समाचार पत्रों के माध्यम से मिली है। राजभवन की तरफ से अब तक इस संबंध में कोई जानकारी राज्य सरकार को नहीं दी गई है।
 
continue reading
मुख्यमंत्री बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Sawankumar 04-Nov-2021 89
रायपुर, 4 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  विधायक और पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। श्री देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
continue reading
मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में अंतरित की 1500 करोड़ रूपए की राशि

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में अंतरित की 1500 करोड़ रूपए की राशि

Sawankumar 01-Nov-2021 80
रायपुर, 01 नवंबर 2021/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां राज्योत्सव के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसान भाइयों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं ,गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल है। दीपावली और धनतेरस पर्व से ठीक पहले राज्य के 21 लाख ग्रामीण किसान भाइयों के खाते में राशि पहुंचने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों के लिए आज सबसे बड़ा त्यौहार है, आज ही के दिन छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का सपना पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के किसान भाईयों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए का भुगतान कर अपना वायदा पूरा किया है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदी गए गोबर की राशि, स्व-सहायता और गौठान समितियों को 10 करोड़ 21 लाख रूपए की लाभांश राशि का भुगतान भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो सालों को कोरोना संकट के बावजूद भी हमारे गांव में त्यौहारों के समय पैसे की कोई कमी नहीं आने दी गई। इस साल भी हमारे किसान भाई भरपूर उत्साह के साथ दीवाली मनाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ राज्य में खेती-किसानी खूब फली-फूली और समृद्ध हुई है। किसान भाईयों ने धान का भरपूर उत्पादन किया है और सरकार ने भी भरपूर धान की खरीदी की है। तीन सालों में हर साल धान खरीदी का रिकार्ड टूटा है। इस साल एक करोड़ 5 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की उम्मीद है। एक दिसम्बर से राज्य में धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो जाएगी। मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों की मांग को देखते हुए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की तिथि को बढ़ाकर 10 नवम्बर तक कर दिया है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से लेकर उद्योग, व्यापार तक छत्तीसगढ़ राज्य में तीन सालों में बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन तीन सालों में समाज के सभी वर्गाें तक हमने न्याय पहुंचाने का काम किया है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव, धनतेरस,  दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।  
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में प्रदेशवासियों को राज्योत्सव और दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांव, ग्रामीणों और किसानों की बेहतरी के लिए जो योजनाएं शुरू की है। उसका लाभ लोगों को मिला है। गांव और ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार अपने एक-एक वायदे को पूरा कर रही है। आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों और किसानों को मिल रही राशि की वजह से खुशहाली का माहौल है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रोत्साहन से राज्य में उतेरा और रबी फसलों की खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। इस साल रबी सीजन में 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर में  रबी फसलों की बुआई का लक्ष्य है। रबी फसलों की बोनी शुरू हो चुकी है। राज्य में रबी फसलों बीज और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 
इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू,   कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डीडी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारती दासन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा राज्य अलंकरण और राज्योत्सव समारोह...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा राज्य अलंकरण और राज्योत्सव समारोह...

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2021 56

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण सम्मान और राज्योत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी होगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक सुनील तिवारी और साथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक कविता वासनिक और साथी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

continue reading
राज्योत्सव के मौके पर राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रूपए की सौगात - मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

राज्योत्सव के मौके पर राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रूपए की सौगात - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2021 75

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लोगो को जानकारी दी की राज्योत्सव के मौके पर राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रूपए की सौगात दी जाएगी। वहीं यह भी लिखा की किसानों की दीवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। बतादे की मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' की तीसरी किश्त  की राशी जारी करेंगे।

 
continue reading
छत्तीसगढ़  में तीन  दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर  शुभारंभ  किया गया

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया

Sawankumar 28-Oct-2021 299

रायपुर

 
छत्तीसगढ़  में तीन  दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर  शुभारंभ  किया गया।  इस आयोजन में   27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 07 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार शामिल हुए। कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत की गई।
झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार द्वारा  अपनी कलाओ का प्रदर्शन किया गया

 

continue reading
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 20 हज़ार से ज्यादा लोगों का हुआ निःशुल्क इलाज 5 हज़ार से ज्यादा को मिली निःशुल्क लैब टेस्ट की सुविधा

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 20 हज़ार से ज्यादा लोगों का हुआ निःशुल्क इलाज 5 हज़ार से ज्यादा को मिली निःशुल्क लैब टेस्ट की सुविधा

Sawankumar 22-Oct-2021 115

कोरिया -  जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने समय.समय पर ठोस एवं जनकल्याणकारी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में नगर निगम चिरमिरी में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में रह रहे 6 हजार 766 स्लम क्षेत्र के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया जा रहा है।
निगम क्षेत्र में 02 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का मूल उद्देश्य स्लम क्षेत्र में रहने वाली जनता तक सहज ढंग से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। कोरोनाकाल में भी एमएमयू के माध्यम से लोगों को जांच एवं इलाज की निःशुल्क सुविधा जारी रही।


शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 462 शिविर लगाए गए है। शिविर में 20 हजार 954 मरीजों का इलाज किया गया है। शिविर में आये 5 हजार 507 मरीजों का निःशुल्क लैब टेस्ट एवं 13 हजार 226 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में रह रहे लोगों को घर के पास निःशुल्क इलाज, निःशुल्क टेस्ट व निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए लगातार शिविर किये जा रहे हैं और एमएमयू इन जगहों पर पहुंच रही हैं।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर निगम चिरमिरी में 02 एमएमयू का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक एमएमयू में 01-01 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ए.एन.एम. एवं वाहन चालक उपलब्ध हैं। एमएमयू में 285 प्रकार की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो कि आवश्यकतानुसार डॉक्टर के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। एमएमयू में 40 प्रकार के टेस्ट भी किए जाते है जिनमें से 29 टेस्ट एमएमयू में करने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 12 प्रकार के टेस्ट अनुबंधित एजेंसी के द्वारा बाहर से कराए जाते हैं।

continue reading
एसपी कांफ्रेंस: सीएम भूपेश बघेल– नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही

एसपी कांफ्रेंस: सीएम भूपेश बघेल– नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही

Sawankumar 22-Oct-2021 58

रायपुर: एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास के लिए शांति ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के बीच परस्पर समन्वय आवश्यक है।कलेक्टर-एसपी महीने में 4-5 बार साथ में दौरा करें। उन्होंने कहा कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।


ज़िला प्रशासन की उपस्थिति हर स्तर पर दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने अवसरवादी तत्व अफ़वाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्यवाही करना ज़रूरी है। सोशल मीडिया अफ़वाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि – हर स्तर पर, थाना, अनुविभाग, ज़िला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें। पुलिस अधीक्षक हर ज़िले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएँ जो सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि -कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मज़दूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्यूँकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है। कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।
continue reading
सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव   का बड़ा बयान… कहा- छत्तीसगढ़ में  नही बदलेंगे मुख्यमंत्री...

सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव का बड़ा बयान… कहा- छत्तीसगढ़ में नही बदलेंगे मुख्यमंत्री...

Sawankumar 22-Oct-2021 141

 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बदलने को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच अब दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सूत्रों की माने तो आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नहीं बदलने के संकेत दिए हैं।


छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नही बदलेंगे। भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहेंगे। आगे कहा कि यह सिर्फ मीडिया की उपज है।
continue reading
कानून व्यवस्था को बनाए रखने सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण जरूरी – CM भूपेश बघेल

कानून व्यवस्था को बनाए रखने सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण जरूरी – CM भूपेश बघेल

Sawankumar 21-Oct-2021 64

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को सूचनातंत्र को मजबूत करने की हिदायत देते हुए उनसे कहा हैं कि क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण रखे।
श्री बघेल ने आज यहां कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में जिला कलेक्टरों से कहा कि ग़लत तथ्यों का खंडन करें, अफ़वाह न फैलने दें। प्रशासन का इकबाल होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन से मुझे परहेज़ नहीं है लेकिन योजनाबद्ध रूप से माहौल बिगाड़ने की साज़िश को सफल नहीं होने दिया जाना है। ज़िले का आसूचना तंत्र विकसित करें।हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बना रहना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है, किसी भी व्यक्ति या संस्था को इसे बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होने कहा कि क़ानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जिला दंडाधिकारी की है। जिला दंडाधिकारी को टीम लीडर के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे अफ़वाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन ज़रूरी है। ज़िला दंडाधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व पुलिस अधीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ क़ानून-व्यवस्था की समीक्षा करें।
श्री बघेल ने कहा कि ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से पहुँचे
प्रत्यक्ष लाभ से परफार्मेंस का आँकलन किया जाएगा।

continue reading
मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण

Sawankumar 19-Oct-2021 119
रायपुर 19 अक्टूबर 2021/छत्तीसगढ़ में न केवल लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है बल्कि उनकी प्रासेसिंग कर अनेक प्रकार के हर्बल औषधि और उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्यों से युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्री सचिन राव ने आज राजधानी रायपुर के कलेक्टरेट के समीप जी.ई रोड में हर्बल उत्पाद विक्रय केन्द्र संजीवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने इन केन्द्रों में प्रसंस्करण इकाईयों से तैयार किए गए लगभग 120 प्रकार के हर्बल उत्पादों का मार्केटिंग एवं विक्रय की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ हर्बल ब्राण्ड से इन उत्पादों की मार्केंटिंग एवं विक्रय का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा राजधानी रायपुर के छत्तीसढ़ हर्बल संजीवनी विक्रय केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न वनमण्डलों, जिला यूनियनों के स्व-सहायता समूहों के माध्यम से निर्मित प्रमुख उत्पादों का विक्रय यहां किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के वन उत्पादों के मार्केंटिंग एवं विक्रय कार्य को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि प्रोसेसिंग युनिटों की स्थापना के बाद स्थानीय लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई है। महिला समूहों से तैयार उत्पादों को देश भर में मार्केट उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म में बिक्री की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि संजीवनी विक्रय केन्द्रों में राज्य के विभिन्न जिलों के निर्मित प्रमुख उत्पाद जैसे जगदलपुर जिला का काजू, चिरौजीं, महुआ तेल, कोण्डागांव जिला का तिखुर, ईमली चपाती, नारायणपुर का फूल झाड़ू एवं कांकेर का महुआ लड्डू शामिल है। इसी तरह भानुप्रतापपुर जिला का शहद, गरियाबंद जिला का सर्व ज्वर हर चूर्ण तथा बलौदाबाजार का जामुन जूस, आंवला कैंडी एव अन्य उत्पाद शामिल है। इस प्रकार बिलासपुर जिला का शहद, कटघोरा का शतावरी चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, मरवाही जिला का सफेद मुसली चूर्ण, जशपुर जिला का च्यवनप्राश, सैनेटाइजर, राजनांदगांव जिला का महुआ स्कैस, कवर्धा जिला का शहद तथा बालोद जिले के महुआ चटनी, महुआ अचार उत्पाद आदि भी शामिल है।
 इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एज़ाज़ ढेबर, विधायक श्री देवेंद्र यादव और कुलदीप जुनेजा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया अल्टीमेटम...महीने के अंत तक पद छोड़ने का भेजा अंतिम अल्टीमेटम...

कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया अल्टीमेटम...महीने के अंत तक पद छोड़ने का भेजा अंतिम अल्टीमेटम...

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2021 57

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आपसी घमासान के बीच पार्टी आलाकमान के अंतिम निर्णय लेने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य के ढाई-ढाई साल के सत्ता परिवर्तन समझौते पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर आज कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को महीने के अंत तक पद छोड़ने का अंतिम अल्टीमेटम भेजा है। बहरहाल सीएम बघेल ने खुद कई मौकों पर कहा कि जो कांग्रेस आलाकमान का फैसला होगा, वो बिना शर्त स्वीकार लेंगे।


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छतीसगढ़ के मुख्य सीएम उम्मीदवार टीएस सिंहदेव के लिए सीएम बघेल को पद छोड़ने के लिए कहा है, इस माह के अंत तक सीएम के पद छोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने सीएम भूपेश बघेल की कुर्सी बचाने के लिए करीब 20-25 विधायक दिल्ली गए पहुंचे थे और वहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर ये अपील की थी कि बघेल को सीएम पद पर बने रहने दिया जाए। कांग्रेस आलाकमान के फैसले से निश्चय ही बघेल गुट के विधायकों को झटका लगने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले दो महीनों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस संकट की स्थिति से गुजर रही थी। पार्टी के नेताओं में आपसी टकराव से विधायक दो गुटों में बंट चुके थे। मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोनों नेताओं सीएम बघेल और टीएस सिंह देव से मुलाकात की थी, बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। जिसके बाद अब आलाकमान ने अपना अपना अंतिम निर्णय सुनाया है। वादे के मुताबिक अब सीएम बघेल को माह के अंत अपनी पद छोड़ना होगा। वहीं टीएस सिंह देव के 1 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
continue reading
अमित शाह आज सभी राज्यों के डीजीपी संग करेंगे अहम बैठक

अमित शाह आज सभी राज्यों के डीजीपी संग करेंगे अहम बैठक

Sawankumar 18-Oct-2021 60

 नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह आज एक अहम मीटिंग करेंगे. इसमें वह सभी राज्यों के डीजीपी और पुलिस प्रमुखों से मिलेंगे. यह मीटिंग दोपहर 2 बजे करीब शुरू होगी और रात को 10 बजे तक चल सकती है. इसका मुख्य एजेंडा सुरक्षा और समन्वय है।


जम्मू-कश्मीर में बिहारियों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं. कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक अन्य घायल भी हुआ है. मृतकों की पहचान बिहार के निवासी राजा रेशी देव और जोगिंदर रेशी देव के रूप में की गई है. इधर, मजदूरों को निशाना बना रहे आतंकियों को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है. मांझी ने ट्वीट कर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहा है कि वे कश्मीर की जिम्मेदारी बिहारियों पर छोड दें, वे लोग 15 दिनों में वहां के हालात सुधार कर दिखाएंगे।

दरअसल, एक के बाद एक हो रही बिहारियों की हत्या पर तमाम लोगों में रोष है. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और ग्रह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से एक अपील की है।
continue reading
ईद मिलाद-उन-नबी पर नहीं निकलेगा जुलूस, बाइक रैली... प्रभात फेरी की भी मनाही...कलेक्टर ने जारी किए निर्देश...

ईद मिलाद-उन-नबी पर नहीं निकलेगा जुलूस, बाइक रैली... प्रभात फेरी की भी मनाही...कलेक्टर ने जारी किए निर्देश...

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2021 56

कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किया गया की नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर के पत्र कमांक प्रशा / 1374 / 2021 दिनांक 11.10.2021 को दृष्टिगत रखते हुए ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) त्योहार के संबंध में निम्नानुसार आदेश प्रसारित किये जाते है :

 01. ईद मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का जुलूस, सभा, रैली, प्रभात फेरी या बाईक रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी।
02.  मस्जिदों में तकरीर, परचम कुसाई की अनुमति होगी।
03. कार्यक्रम का आयोजन ऐसे स्थान में किया जावे जिससे सार्वजनिक निस्तार बाधित ना हो।
04. ईद मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम (जलसा) के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
 05.ईद मिलादुन्नबी त्योहार की समस्त कार्यवाही प्रातः 09:00 बजे तक सम्पन्न कर ली जावे।
06.शासकीय सम्पति जैसे बिजली का खंम्भा, कार्यालय आदि तथा रोड कास करते हुए झंडा, तोरण लगाने की अनुमति नहीं होगी।
07. ईद मिलादुन्नबी त्योहार में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेशिंग तथा सोशल डिस्टॅशिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर / 06 फीट दूरी रखना अनिवार्य होगा।
08. ईद मिलादुन्नबी त्योहार में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों के संबंध में एक रजिस्टर संधारित किया जावेगा, जिसमें उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज किया जायेगा ताकि उनमे से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके।
09. ईद मिलादुन्नबी त्योहार में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार / राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जारी समस्त निर्देशों का पालन किया जाना होगा। 
10. आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जावे किसी प्रकार का यातायात बाधित न हो।
11.यह सुनिश्चित किया जावे। ईद मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेंगे।
12. ईद मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देश के अनुरूप किया जावे।
 आप को बतादे की यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकुल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जाएगी।
 
continue reading
dpboss