Breaking News
राज्य
कलेक्टर धावड़े ने नियुक्त किए नोडल, जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं समुचित उपचार व्यवस्था का हर दिन करेंगे निरीक्षण
कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा जिले में कोरोना - 19 तथा मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी समुचित कार्यवाहियां सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कडी में उन्होंने जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं समुचित उपचार व्यवस्था के निरीक्षण व पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को दिवसवार नोडल अधिकारी नामांकित किया है। जिसके अनुसार दिन सोमवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री ए. केरकेट्टा, मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर श्री अरूण सोनकर, बुधवार को संयुक्त कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर श्री अंजोर साय पैकरा, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता श्री पी.एस. अग्रवाल, शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री अजय मिश्रा तथा रविवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल भगत जिला चिकित्सालय में यथा समय उपस्थित होकर मरीजों की समस्याओं तथा चिकित्सालय में उपचार व्यवस्था आदि का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक निराकरण के लिए जानकारी देंगे।
शहर से दुर्गम वनांचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी सुनिश्चित’ ’वनांचल क्षेत्र आनंदपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की कलेक्टर धावड़े ने दी स्वीकृति,
कोरिया - शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण वनांचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्राथमिकता के साथ कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री श्याम धावड़े ने विकासखण्ड सोनहत के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनंदपुर और विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत पटमा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 56 लाख 32 हज़ार रुपये की स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत दी है। खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, सहपठित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र “स्वास्थ्य देखभाल” के तहत कलेक्टर श्री धावड़े ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यापालन अभियंता, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को क्रियान्वयन एजेन्सी नियुक्त किया है।
उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 56 लाख 32 हज़ार की स्वीकृति दी गयी है जिसमें प्रत्येक के लिए 28 लाख 16 हज़ार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कलेक्टर श्री धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत प्रशासनिक अमले सहित दुर्गम क्षेत्र आनंदपुर और गोयनी पहुंचे थे और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया था। कलेक्टर ने इस क्षेत्र की जनता के हित एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुगम बनाने के लिये यह स्वीकृति दी है।
मनाही के बावजूद जानबूझकर हाथी के विचरण मार्ग पर आवाजाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ होगी अब सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को मिल रहा भरपूर लाभ: साहनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर, - राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल साहनी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थाओं और नगरीय निकायों में पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व दिलाने दिए जा रहे आरक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों के भलाई और उनके हितों की रक्षा के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। सरकार के कार्यों से राज्य में पिछड़े वर्ग के लोगों को महत्व मिला है।
कोविड टीकाकरण अभियान का तीसरा दिन,कलेक्टर धावड़े पहुंचे बैकुंठपुर के ग्राम मुड़झरिया, वैक्सीनेशन के लिए आये लोगों से बातकर अन्य साथियों को जागरूक करने की अपील की
कोरिया - कोविड टीकाकरण महाभियान के तीसरे दिन कलेक्टर श्याम धावड़े और सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम मुड़झरिया पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन स्थल पर लोगों से बात की और अपने अन्य साथियों को भी जागरूक कर टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्राम सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लोगों को टीकाकरण का महत्व समझाने और शतप्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौजूद ग्रामीणों से उनकी अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली और निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत सेमरिहा और सैंदा में प्रथम डोज़ शतप्रतिशत पूर्ण
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक 1.74 करोड़ टीके लगाए गए
1.29 करोड़ लोगों ने पहला टीका और 45.21 लाख ने लगवाए हैं दोनों टीके
टीकाकरण महाभियान के पहले ही दिन लगे 11 हज़ार सुरक्षा के टीके’ ’कलेक्टर धावड़े कर रहे सभी विकासखण्डों का सघन दौरा, बाइक से पहुंचे सोनहत के भैंसवार गांव,
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले के पूरी प्रशासनिक टीम कोविड टीकाकरण में अपना शत-प्रतिशत देने में जुट गई है। कल हुए सोनहत दौरे पर कलेक्टर ने कछार, मधला, लटमा, सुंदरपुर, रावतसरई, बेलाड, ओदारी, अकलासरई, भैंसवार दर्जनभर गांवों का सघन दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उन्हें टीकाकरण करवाने की समझाइश दी। इसी क्रम में कलेक्टर बाइक से भैंसवार गांव पहुंचे। यहां दल को टीकाकरण में बेहद मुश्किल हो रही थी। कलेक्टर की समझाइश के बाद ग्रामीण टीकाकरण के लिए तैयार हुए और टीका लगवाया।
बीते कल सघन कोविड टीकाकरण अभियान के पहले दिन ही 11 हज़ार टीके लगाए गए। कोरोना की तीसरी लहर से जिले की जनता को सुरक्षित करने कलेक्टर ने अभियान स्वरूप टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि टीकाकरण के साथ साथ जन जागरूकता का कार्य भी जारी रहे।
’हर बाधा को पार कर टीकाकरण दल पहुंच रहे टीका लगाने, कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थय टीम का सहयोग कर रहे अन्य विभाग’
टीकाकरण दल भी जी-जान से वैक्सीनेशन के कार्य मे जुट गए हैं। जिले में 120 वैक्सीनेशन साइट बनाये गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल वैक्सीनेशन टीम भी गांवों में जाकर साइट बनाकर टीकाकरण कर रही हैं। राजस्व, वन, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग की स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और टीकाकरण करवाने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर से जिले के लोगों को सुरक्षित करने के लिए कोविड टीकाकरण की महत्ता को समझते हुए शासन की मंशानुरूप टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है।
’अपील’
कलेक्टर श्री धावड़े ने सभी लोगों से अपील की है कि स्वयं को, अपने परिवार को और अपने कोरिया जिले को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित करने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। वैश्विक महामारी से चल रही इस जंग को जीतने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
कोविड टीकाकरण महाभियान का दूसरा दिन, कलेक्टर धावड़े पहुंचे खड़गवां के सड़कपारा, गणेशपुर, पटमा’
कोरिया - टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन कलेक्टर श्री श्याम धावड़े और मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत आज विकासखण्ड खड़गवां के सड़कपारा, गणेशपुर और पटमा गांवों में पहुंचे। कलेक्टर के साथ पूरा स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। कलेक्टर श्री धावड़े ने टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। और हर वैक्सीनेशन साइट में 100 टीके लगाने का लक्ष्य भी दिया।
ग्राम पंचायत पटमा के कार्यालय परिसर में बने वैक्सीनेशन साइट पर कलेक्टर श्री धावड़े ने लोगों से मुलाकात की। और टीकाकरण की जानकारी ली। यहां भी लोगों के मन मे टीके को लेकर थोड़ा संकोच था। कलेक्टर ने समझाइश देते हुए कहा कि मैंने भी टीकाकरण करवाया है। और जिले में 3 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। कोई डरने की बात नहीं है। किसी भी समस्या में जिला प्रशासन आपके साथ है।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष खड़गवां श्री मेवालाल नेटी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने उनसे अपील की कि टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक करें और कोविड टीकाकरण महाभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करें।
-(13).jpg)
’लाल बहादुर, राम कुमार, संत लाल में था डर, जागरूकता के बाद लगवाया टीका, फिर साथियों से भी टीकाकरण करवाने अपील की’-
वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचे लाल बहादुर सिंह पहले तो तैयार नहीं थे, फिर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले ने उन्हें समझाया कि कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाना बेहद ज़रूरी है। जागरूकता के बाद लाल बहादुर के साथ राम कुमार ने भी टीका लगवाया। संत लाल को शंका थी कि उनकी तबियत वैक्सीन लगवाने के लिए ठीक नहीं है। मौके पर ही बीएमओ द्वारा उनकी बीपी जांच की गई। उनकी तबियत सामान्य थी। संदेह दूर होते ही उन्होंने भी टीका लगवाया। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की।
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने शुरू किया 34 बिस्तरीय शिशु वार्ड
20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जिले में सघन कोविड टीकाकरण अभियान - कलेक्टर धावड़े
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तकनीकी टीम ने भोरदेव मंदिर का निरीक्षण किया
राज्य शासन द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए 12 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जारी
रायपुर, - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए 12 करोड़ 7 लाख 78 हजार 500 रूपए की प्रतिपूर्ति तथा अनुदान राशि जारी कर दी गई है।
कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर 13 सितम्बर से फिर शुरू हुआ केसीसी शिविर
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार कोरिया जिले में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाकर इसका लाभ दिलाने हेतु 13 सितम्बर से फिर समस्त विकासखंडों में समिति स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेगें। कलेक्टर के निर्देश पर यह शिविर शत प्रतिशत किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने हेतु लगातार जारी रहेगें।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषि विभाग के अलावा पुशपालन, वन अधिकार पत्रक धारी किसान, मत्स्य कृषक, उद्यानिकी, रेशम विभाग से अंतर्गत सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है।
सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक ने बातया कि 13 सितम्बर से शुरू हुए शिविर में दो दिनों में ही जिले में 1 हजार 155 केसीसी जारी किया गया है। जिसमें 13 सितम्बर को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गिरजापुर, छिदडांड, सोनहत के ग्राम कोडा, खड़गवां, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चैनपुर एवं जनकपुर के ग्राम जनकपुर में लगाए गए शिविर में 631 केसीसी जारी किए गए एवं 14 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम धौराटिकरा, तरगंवा, खड़गवा के ग्राम चिरमी, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ ग्राम बरबसपुर एवं जनकपुर के ग्राम माडीसरई में लगाए गए शिविर में कुल 524 का केसीसी बनाया गया
आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत 30 सितम्बर तक एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में निःशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड’
कोरिया- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पताल में आईपीडी तथा ओपीडी के समस्त मरीजों व उनके परिवारजनों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान भारत अभियान के तहत जिले के च्वाईस सेंटर के व्हीएलई के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में च्वाईस सेंटर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान अभियान अंतर्गत पूर्व में बनाए गए आयुष्मान कार्ड पीवहीसी कार्ड जो व्हीएलई को प्राप्त हो चुके हैं, ऐसे कार्डों का लगातार वितरण किया जाएगा।
जिले में 23 सितम्बर को योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर एवं कोविड-19 के संबंध में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
कलेक्टर धावड़े ने स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी’ 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर स्वच्छता पखवाड़ा,
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कक जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 के दौरान ष्सत्याग्रह से स्वच्छाग्रहष् रथ यात्रा से स्वच्छता के प्रचार-प्रसार का आयोजन जिले के पांचों विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जाना है। स्वच्छता रथ में ओडीएफ स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान अंतर्गत गंदा जल प्रबंधन, ग्राम में पेयजल स्त्रोतों के पास सोख्ता गड्ढा का निर्माण जन सहयोग से किया जाना है जिससे गंदे पानी का निपटान के साथ साथ भू-जल स्तर बढ़ेगा। सभी घरों में निर्मित शौचालयों का सपरिवार उपयोग करने तथा जहां शौचालय की मरम्मत की आवश्यकता हो वहां स्वयं से हितग्राही के द्वारा शौचालय का मरम्मत किया जावेगा। ग्राम पंचायतों के नवीन परिवारों में जिसके घरों में शौचालय नहीं है, वे
स्वयं से शौचालय का निर्माण करने के लिये पंचायत भवन में आधार कार्ड जमा करें। कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक पॉलीथीन का उपयोग पूर्णतः बंद करने हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य स्वच्छता रथ द्वारा किया जावेगा।
’17 सितम्बर को वृहद स्वच्छता श्रमदान’
आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत ही शासन के निर्देश अनुसार 17 सितम्बर को वृहद स्तर पर स्वच्छता श्रम दान दिवस का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत को सभी विकासखण्डों में भी श्रमदान का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय स्वच्छता श्रमदान हेतु पर्यटन स्थल अमृतधारा क्षेत्र का चयन किया गया है। जहां सुबह 7.30 बजे से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कर श्रमदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री धावड़े ने इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
खेल अकादमियों के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों के लिए अच्छा वातावरण: भूपेश बघेल
शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक अधोसरंचना के कार्य शीध्र पूरा करें - कलेक्टर धावड़े
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में शैक्षणिक अधोसंरचना एवं सुविधाओं की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं जिला मिशन समन्वयक से ली। उन्होनें बैठक में आश्रम छात्रावासों में आवश्यक अधोसरंचना, स्कूलों मे एकल शिक्षक की जानकारी ली। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को भवन विहीन स्कूलों का आकलन कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होनें शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु स्कूलों में वर्तमान प्रतिस्पर्धा के अनुरूप पुस्तकें लाईब्रेरी तैयार कर उपलब्ध करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साइंस लैब भी स्कूलों में तैयार की जायेगी। उन्होनें मुख्य सड़क मार्गो के किनारे बने स्कूल में बाउंड्रीवॉल अनिवार्य रूप से बनाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने सिचाईं व्यवस्था को मिशन मोड़ पर कार्य कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले के 94 मध्यम एवं लघु परियोजनाओं का लाभ शतप्रतिशत लोगों को मिले। भवन विहीन पीडीएस दुकानों की जानकारी खाद्य अधिकारी लेते हुए उन्होनें भवन निर्माण कार्य का शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
मत्स्य पालन में बिहान की महिलाओं को जोड़ने के निर्देश -
कलेक्टर श्री धावड़े ने बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने आजीविका से जोड़ने की दिशा में निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गठित स्व.सहायता समूहों की महिलाओं को मत्स्य पालन की आजीविका से शत प्रतिशत जोड़ा जाए। जिससे उन्हें आय का मजबूत जरिया मिल सकें। उन्होनें जल संसाधन, मत्स्य एवं एनआरएलएम के अधिकारियों को इसके लिए समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिये।
जाति प्रमाण पत्र शिविरों की समीक्षा -
बैठक में कलेक्टर श्री धावड़े ने जाति प्रमाण पत्र हेतु आयोजित शिविरों की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विकासखण्ड भरतपुर में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द प्रकरणों के निराकरण कर जनता को सुविधा देने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने ंराशन कार्ड, पेश्ंान प्रकरण, गिरदावरी, खाद की उपलब्धता, संग्रहण केन्द्र हेतु प्रस्ताव की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
एलपीजी गैस प्रदाता एवं पेट्रोल पंप की जॉच करने के निर्देश -
कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को एलपीजी गैस प्रदाता एवं पेट्रोल पंप की जॉच करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि इसकी संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है। फूड इंस्पेक्टर की टीम बनाकर जॉच करें एवं गडबड़ी मिलने पर कड़ी कार्यवाही करें। इसी तरह नगरीय निकाय में मिली जल आवर्धन योजना की शिकायत की जॉच करने कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने बैठक में किसान क्रेडिट शिविर की प्रगति पर चर्चा करते हुए शत प्रतिशत किसानों को इस सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविर के दौरान केसीसी के फायदे भी बताने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री धावड़े ने बैठक में कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति पर चर्चा की एवं शत प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें बैठक में अवैध परिवहन के प्रकरणों,ं जल जीवन मिशन, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि पर चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि विभाग ने अमानक उर्वरक स्कंध का जिले में भण्डारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से किया प्रतिबंधित
कोरिया - कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लाभांडी में उर्वरक के नमूने अमानक स्तर पर पाये जाने के फलस्वरूप अमानक उर्वरक स्कंध का जिले में भण्डारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसमें जेडएनएसएसपी उर्वरक शामिल है। इस उर्वरक की निर्माता कंपनी बीईसी फर्टिलाईजर्स बिलासपुर है। यह कार्यवाही कोरिया कृषि सेवा केंद्र पुराना बस स्टैण्ड बैकुण्ठपुर से लिये गये उर्वरक के नमूने के जांच के फलस्वरूप की गई है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 17 सितम्बर को करेगी जिले के प्रकरणों की सुनवाई’
कोरिया - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी नायक 17 सितम्बर को जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह सुनवाई 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में होगी। महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी।
राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर सुपोषण अभियान में लापरवाही बरतने वाले 35 सेक्टर प्रभारियों को डीपीओ महिला व बाल विकास विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा लगातार जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नोडल ग्राम प्रभारियों को उनके प्रभार गावों में विशेष पहल करते हुए सुपोषण अभियान की मानिटरिंग कर कुपोषण मुक्त कराने के निर्देश दिये। प्रत्येक नोडल अधिकारी को एक से पॉच ग्राम के मानीटरिंग के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर श्री धावड़े ने सभी ग्राम नोडल अधिकारियों को 2 माह का समय दिया है। 14 नवम्बर 2021 बाल दिवस के अवसर पर इस विशेष अभियान की समीक्षा की जायेगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुपोषण पर अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए कलेक्टर ने आज सुपोषण अभियान के संचालन में लापरवाही बरतने वाले सेक्टर प्रभारियों को कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
35 सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी -
विकासखण्ड खड़गवां के सेक्टर देवाडांड़ रतनपुर की पर्यवेक्षक सुश्री निर्मला बरवा, बंजारीडांड श्रीमती विश्वासी बेक, खडगवां बडेसाल्ही श्रीमती खीस्टीना लकड़ा, कटकोना बरदर श्रीमती उषा अरमों, उधनापुर श्रीमती सरस्वती सिंह, चिरमी पोड़ी विनीता सिंह, चिरमिरी इन्दू पूहूप, कोडा कौशिल्या देवी जाटवार, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के सेक्टर पारोडोल खोंगापानी की पर्यवेक्षक श्रीमती आशा देवी, मनेन्द्रगढ शहरी एवं ग्रामीण श्रीमती शिल्पा अग्रहरी, झ्ागराखांड श्रीमती सुमन सिंह, कछौड बिहारपुर श्रीमती चिन्ता तिवारी, कठौतिया श्रीमती रूपा चतुर्वेदी, नागपुर श्रीमती सरिता राठौर, केल्हारी सुश्री सावित्री चन्द्रा, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के सेक्टर सलका की पर्यवेक्षक श्रीमती शीला एक्का, चेरवापारा श्रीमती शंभू गहरवार, चरचा श्रीमती अनिता साहू, पटना रनई सुश्री विमला भगत, नगर श्रीमती चन्द्रशीला मेहता, गिरजापुर श्रीमती असरीता जायसवाल, बैकुण्ठपुर श्रीमती गौरी राजपूत सरभोका श्रीमती रेणु जायसवाल, बुड़ार श्रीमती मानमती, पतरापाली श्रीमती दीपश्याम, जमगहना सुश्री प्रकृति भट्ट, विकासखण्ड भरतपुर के सेक्टर कोटाडोल खमरौध की पर्यवेक्षक श्रीमती गीता गौटिया, देवगढ़-कमर्जी-कुवॉरपुर श्रीमती सरोजबाला, भगवानपुर कंजिया श्रीमती नर्मदा अनन्त, माड़ीसरई जनकपुर श्रीमती नरबदिया मरकाम, बहरासी बडगांवकला श्रीमती संतोषी रात्रे एवं विकासखण्ड सोनहत के सेक्टर रामगढ़ की पर्यवेक्षक श्रीमती फिलसिता लकड़ा, भैंसवार-सोनहत श्रीमती प्रभा लकड़ा, कटगोडी-सोनहत श्रीमती सुषमा एक्का एवं सुंदरपुर रजौली की पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
2 अक्टूबर 2019 से शासन द्वारा सुपोषण अभियान की शुरूआत की गई है। जारी नोटिस में पर्यवेक्षकों के द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण एवं मानिटरिंग नही किया जाना बताया गया है। उपरोक्त कृत्य शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता व लापरवाही का घोतक है उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी मे आता है। सभी सेक्टर प्रभारियों को 7 दिवस के भीतर जवाब तलब किया गया है।












