CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

आयकर विभाग ने रायपुर में छापामारी की

आयकर विभाग ने रायपुर में छापामारी की

Sawankumar 24-Jun-2021 77

 आयकर विभाग को विशिष्ट कार्रवाई योग्य खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी किछत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों का एक समूह बहुत अधिक मात्रा में गैर-लिखित नकद लेन देन करने वाला है।इससे आगे की जांच में, इनपुट विश्वसनीय पाया गया और हवाला डीलर की पहचान की गई।

इसके परिणामस्वरूप विभाग ने 21 जून,2021 को रायपुर स्थित हवाला संचालक के खिलाफ छापामारी और जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रायपुर स्थित चार परिसरों को शामिल किया गया था।इस कार्यप्रणाली में न केवल लोगों को बिक्री,खरीद आदि की आवास प्रविष्टियां देना शामिल था, बल्कि बेहिसाब धन के परिवहन और अंतिम उपयोग की सुविधा भी शामिल थी।

इस छापामारी के दौरान लगभग6 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा हवाला लेन-देन के विवरण वाले कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के रूप में कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।इनका विश्लेषण किया जा रहा है और इसमें शामिल कुल रकम की मात्रा का निर्धारण प्रगति पर है।प्रारंभिक अनुमान की मानें तो इनमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेन-देन शामिल हो सकते हैं।

आगे की जांच जारी है।

continue reading
दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

Sawankumar 23-Jun-2021 69

लोकेशन  -कबीरधाम छत्तीसगढ़

 
 
रिपोर्टर  - प्रहलाद साहू
 
 
पुलिस महानिदेशक छ.ग. श्री डी.एम. अवस्थी , विशेष पुलिस महानिदेशक विआशा / नक्सल अभियान छ.ग. श्री अशोक जुनेजा , एवं पुलिस महानिरीक्षक , दुर्ग रेंज , दुर्ग श्री विवेकानंद सिन्हा के मार्ग निर्देशन पर 
 कबीरधाम जिले में में लगातार नक्सल उन्मुलन के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है । जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर क्षेत्र में निरंतर नक्सल गस्त / सचिंग की कार्यवाही की जा रही है साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शासन की पुनर्वास नीतियों का प्रचार - प्रसार लगातार बैनर , पोस्टर , पाम्पलेट के माध्यम से एवं सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम के दौरान किया जा रहा है । दिनांक 09.05.2021 को विशेष आसूचना शाखा से सूचना प्राप्त हुआ कि जिला बालाघाट . मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध महिला - पुरुष को देखा गया है , जो नक्सली जैसे लग रहे है । सुचना प्राप्त होने बाद तत्काल पुलिस पार्टी संभावित क्षेत्र में रवाना किया गया था । सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस पार्टी को सचिंग के दौरान एक महिला और एक पुरुष जंगल में घुमते हुये मिले जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने व छुपने का प्रयास कर रहे थे । उक्त दोनो संदिग्धों को पुलिस पार्टी घेराबंदी का पकड़ा गया , दोनो खाली हाथ थे । दोनो को पकड़कर सुरक्षित स्थान में से आकर पुछताछ करने पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कानहा - भोरमदेव डिवीजन कमेटी अंतर्गत विस्तार प्लाटून नंबर 02 / भोरमदेव एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली सदस्य होना बताये । जो संगठन के काम से सीमावर्ती क्षेत्र को गाय जाने संगठन से अलग होना बताये । पुछताछ में पुरुष नक्सली अपना नाम दिवाकर उर्फ किशन विस्तार प्लाटून नंबर 02 / मोरमदेव एरिया कमेटी का सचिध होना तथा महिला नक्सली अपना नाम देवे उर्फ लक्ष्मी व संगठन में सदस्य होना बतायी । सामान्य पूछताछ बाद दोनो नक्सलियों को स्वास्थ परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय लाकर कोविड -19 परीक्षण कराया गया । दोनो नक्सलियों का कोविड़ पाजीटिव आने पर स्वास्थ लाभ हेतु कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था । कोविड़ सेंटर से डिस्चार्ज होने बाद दोनों का स्वास्थ ठीक न होने पर जिला अस्पताल कबीरधाम में डॉक्टर से इलाज कराकर होम आइसोलेशन में रखा गया था । दोनो नक्सलियों ने शासन के पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर मुख्यधारा में जुड़ना चाहा तथा शासन व पुलिस को सहयोग करने तैयार होकर अपने उपचार बाद युलिस को सहयोग करते हुये नक्सलियों के नगदी रफम- 10.00000 / - ( दस लाख ) रूपये , एक नग कुकर बम , जिंदा कारतुस कुल 430 , बारुद मिश्रण करीब 02 कि.ग्रा . , नक्सली साहित्य , वासरलेस सेट , बोकी टाकी , पुराना कीपेड मोबाईल , सोलर प्लेट , कलर प्रिंटर , दवाईयां ( सिरिंज / टेबलेट ) , वर्दी दो जोडा . रेडियों , पीठू बैंग , सिविल कपड़ा , स्टील ड्रम तीन नग , एक पानी टंकी व ड्रम , तिरपाल व अन्य दैनिक उपयोग के राशन सामाग्री बरामद करवाये है । दोनो नक्सलियों द्वारा शासन के मुख्यधारा में जुड़ने आत्मसमर्पण करने पर आज विधिवत आत्मसमपर्ण कराया गया । राज्य शासन द्वारा नक्सलियों के संगठन में पदानुसार ईनाम की घोषित किया गया है जिससे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली एरिया कमेटी सचिव डीव्हीसी दिवाकर वर्फ किशन के ऊपर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 8 लाख रूपये एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 05 लाख रूपये कुल जुमला 13 लाख रूपये तथा एरिया कमेटी सदस्य देवे उर्फ लक्ष्मी पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 02 लाख रूपये एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 03 लाख रूपये कुल गुमला 05 लाख रूपये का ईनाम घोषित है । दोनो नक्सली जिले में घटित नक्सल घटनाओं में शामिल रहे है । दोनों के आत्मसमर्पण करने से आपराधिक प्रकरणों के संबंध में पृथक से विधिक कार्यवाही किया जायेगा । नक्सली एरिया कमेटी सचिव- डीव्हीसी दिवाकर उर्फ किशन उर्फ लिबरू कोर्राम एवं एरिया कमेटी सदस्य- देवे उर्फ लक्ष्मी का शासन के मुख्यधारा में जुड़ने हेतु आत्मसमर्पण करने पर दोनो को प्रोत्साहन राशि दिया गया । दोनो नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में जिला पुलिस बल कबीरधाम एवं विशेष आसूचना शाखा का योगदान सराहनीय रहा ।
continue reading
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल  द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया

 जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में आम जनता को  वैक्सीनेशन सेंटर में हो रहे  समस्या को देखते हुए भाजपा ने मददगार टीम तैयार की है ।  नगर के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल  द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया । हेल्प डेस्क का उद्घाटन  भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद चंदेल ने की और हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी सम्हाल रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओ को जनता को वैक्सिनेशन के दौरान किया तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए सतर्क और सजग रहने का आह्वान करते हुए कोरोना से देश को मुक्त कराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मांग की । 

continue reading
जिला प्रशासन ने बेसहारा बच्चों को दिया सहारा

जिला प्रशासन ने बेसहारा बच्चों को दिया सहारा

Sawankumar 22-Jun-2021 77

 कोरिया - कल 21 जून को  विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़  के अन्तर्गत ग्राम छिपछिपी में चार बच्चों के बेसहारा होकर संकटग्रस्त अवस्था में रहने की जानकारी कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के संज्ञान में आते ही उन्होंने फौरन ही उक्त प्रकरण को महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में  जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाइन द्वारा फौरन ही सारे बच्चों को सुरक्षित अपने देखरेख में लिया गया। अब विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़  के अन्तर्गत ग्राम छिपछिपी में चार बच्चों को जिला प्रशासन का सहारा मिला गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में आज 22 जून को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित होकर बच्चों एवं परिजनों से पुछताछ कर बच्चों के सर्वोत्तम हित को देखते हुये 03 बच्चों को जिनकी उम्र 15,11,07 वर्ष है, बालिका गृह अम्बिकापुर भेजा गया है तथा एक छोटा बालक जिसकी उम्र 05 वर्ष है। उसे देखरेख संरक्षण हेतु उसकी नानी को सुपुर्द किया गया है। साथ ही छोटे बच्चे के आंखो के ईलाज हेतु कार्यवाही किये जाने के लिये निर्देशित किया है। बच्चों के संपूर्ण देखरेख संरक्षण सही ढंग से इस हेतु प्रति 02 माह में फालोअप भी किया जायेगा। जिला प्रशासन की सजगता से चारो बच्चों को अपने सुविधा देखरेख संरक्षण में लिया गया है। उन्होंने इस विशेष कार्य हेतु चाईल्ड लाईन मनेन्द्रगढ़ एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रति आभार व्यक्त किया है।

continue reading
विवाह, अत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 10 निर्धारित

विवाह, अत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 10 निर्धारित

11-May-2021 73

विवाह, अत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 10 निर्धारित
कोरिया 10 मई 2021/ कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने कंटेनमेंट जोन के संबंध में जारी आदेश के बिंदु क्रमांक 14 में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संशोधन कर दिया है। जिसके अनुसार विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने की शर्त के साथ आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। जिसमें वर पक्ष से अधिकतम 5 व्यक्ति एवं वधू पक्ष से अधिकतम 5 व्यक्ति शामिल होंगे। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र, इत्यादि मृत्यु संबंधी. कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। विवाह अनुमति लेते समय वर पक्ष एवं वधू पक्ष के व्यक्तियों की सूची एवं समस्त व्यक्तियों का कोरोना जांच निगेटिव रिपोर्ट की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिबंध यथावत रहेंगे।

continue reading
सरगांव पुलिस की फिर एक सराहनीय कदम वर्षों से बिखरे परिवार को मिलाया

सरगांव पुलिस की फिर एक सराहनीय कदम वर्षों से बिखरे परिवार को मिलाया

11-May-2021 54

 सरगांव पुलिस की फिर एक सराहनीय कदम वर्षों से बिखरे परिवार को मिलाया

विगत चार वर्षों से आपसी सामंजस्य ना बन पाने के कारण एक परिवार के विवाह विच्छेद होने के कगार पर था जिसे सरगांव पुलिस ने ब्याक्ति गत रुची लेते हुए फिर से पून‌ं नई दंपति जिवन बिताने के सराहनीय कदम उठाए हैं ऐ पूरा मामला सरगांव थाना क्षेत्र के ग़ाम दरुवनकापा का है जहां सुनील कोशले की शादी विगत चार वर्ष पहले भाटापारा जिला बलौदा बाजार निवासरत लोकेश्वरी से हुई थी कुछ दिन सही चले और एक बच्चा भी हुआ वंही फिर रिस्ते मे दरार पडने लगे और सामंजस्य नहीं बन पाने के कारण  परिवार अलग होकर अपनी,,अपनी ब्यथा को लेकर परिवार परामर्श केन्द्र में आवेदन प़स्तूत किये थे जहां उभय पक्षों के मध्य आपसी सुलह नहीं हो पाया था जिसे सरगांव थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने वैश्विक महामारी कोविड 19/जैसे ब्यस्तम डियूटी से समय निकालकर ब्याक्ती गत सामाजिक पुलिसिंग के तहत रुचि लेते हुए दोनों पक्षों को तलब कर कौशलिंग किया गया जहां समाजिक,एंव पारिवारिक समझाईस देने पर आपसी संवाद हिनता निर्मित अपनी अपनी भूल स्विकार कर फिर सुखमय दाम्पत्य जीवन निर्वाहन सहमत हुए इस तरह पुलिस रचनात्मक कार्य में कृष्ण कुमार टंडन, राजेश बंजारे,सुनील खान्डे  सहित सरगांव पुलिस की फिर एक सराहनीय कदम पर बिखरे परिवार एक हुए
continue reading
जय प्रकाश पांडेय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ... इस उन्होंने कहा ...

जय प्रकाश पांडेय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ... इस उन्होंने कहा ...

24-Apr-2021 49

आज 20/12/2020 को करणी सेना छत्तीसगढ के प्रदेश और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

यह बैठक श्री पंकज सिंह अमेठी,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री करणी सेना व श्री सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म युनियन करणी सेना एवं छत्तीसगढ के प्रदेश संरक्षक श्री सच्चिदानंद उपासने की अगुवाई में ली गई।

इस बैठक में श्री जयप्रकाश पांडेय जी को छत्तीसगढ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय जी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को करणी सेना को छत्तीसगढ में एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने का विश्वास दिलाया।

इस बैठक में संगठन संबंधित विशेष चर्चा हुई ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी ने पदाधिकारियों को संगठन विस्तार करने के तरीके बताये व आने वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किया।

श्री सुरजीत सिंह जी ने कहा फिल्मी दुनिया में छत्तीसगढ के स्थानीय कलाकारों को आगे लाने के लिए करणी सेना फिल्म युनियन कार्यरत है एवं लवजिहाद जैसे मुद्दे को बढावा देने वाली फिल्मों का निर्माण अब करणी सेना नहीं होने दी जायेगी ।
प्रदेश संरक्षक श्री सच्चिदानंद उपासने जी ने कहा कि करणी सेना देश के हर राज्य में लवजिहाद पर कानून लाने की मांग कर रही है।करणी सेना छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी छत्तीसगढ प्रदेश में लवजिहाद पर कानून लाने के लिए मांग करती है।

प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि करणी सेना का छत्तीसगढ में तेजी से विस्तार हो रहा है।करणी सेना का 20 जिलों में मजबूत संगठन तैयार हो गया है और हम अब देशहित की किसी भी लड़ाई के लिए प्रदेश मे मजबूत हो गये हैं।

इस बैठक में प्रदेश कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से लवजिहाद के खिलाफ कानून निर्माण के लिए सरकार से मांग करने का प्रस्ताव पास किया।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शक्ति सिंह ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर सिंघई, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर चंदनानी,प्रदेश प्रवक्ता अक्षय शाहु,दुर्ग महिला अध्यक्ष नीतू मंडल, रायपुर जिलाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन सिंह आदि प्रमुख रूप से सम्मलित हुये।

continue reading
सत्ता के दम पर निजी स्वार्थ के लिए जबरन कर रहे हड़ताल और किसकी है साजिश …..आखिर क्यों …..कलेक्टर से किया मुलाकात और बतया …..  पढ़े पूरी खबर –

सत्ता के दम पर निजी स्वार्थ के लिए जबरन कर रहे हड़ताल और किसकी है साजिश …..आखिर क्यों …..कलेक्टर से किया मुलाकात और बतया ….. पढ़े पूरी खबर –

24-Apr-2021 53

रायगढ़:- निजी स्वार्थ के लिए सैकड़ों परिवार के पेट पर लात मारते हुए कुछ स्वार्थी जनप्रतिनिधि जबरन कम्पनी गेट के सामने हड़ताल कर रहे हैं ।
जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के खरसिया ब्लाक के ग्राम दर्रामुड़ा में लगे एस.के.एस. पावर प्लांट की, जहां आए दिन कुछ स्वार्थी जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकास कार्य की बात को सामने रखकर कम्पनी के खिलाफ हड़ताल करते रहते है । सप्ताह भर से कुछ कम्पनी के ठेकेदार व स्थानीय एक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि(मंत्री जी )के करीबी द्वारा प्रभावित गांवों में विकास कार्य की बात को लेकर कम्पनी गेट के सामने टेंट लगाकर हड़ताल कर रहे हैं । वही कम्पनी प्रबंधन व हड़ताल करने वालों के साथ कई बार बैठक हो चुका है । जिसमें कम्पनी प्रबंधन का कहना है कि हम प्रभावित गांवों में विकास कार्य करने के लिए पीछे नहीं हट रहे है । अभी कम्पनी का हालत कुछ ठीक नहीं है । जो अप्रैल माह के बाद सुधार हो जाएगा । उसके बाद प्रभावित गांवों में कुछ बचे विकास कार्य को पूरा किया जाएगा । जिस पर कुछ स्वार्थी जनप्रतिनिधि प्रभावित गांवों में विकास कार्य की मांग को भूलकर कम्पनी को दबाव डालते हुए एक ही मांग रखते हैं कि कम्पनी में कुछ ठेकेदारों का काम को बंदकर हमें दिया जाए ।

*हजारों परिवार के पेट पर पड़ेगा लात*

निजी स्वार्थ के लिए हो रहे हड़ताल के कारण कम्पनी में किसी को अंदर व बाहर होने नहीं दिया जा रहा है जिस कारण कोयला ट्रक गेट के बाहर ही खड़ी हो गई है । व कम्पनी के टेकनिशियन अंदर नहीं जा पा रहे है । जिस कारण कोयला आज कल तक चलेगा व किलन बंद होने की स्थिति में आ गई है । किलन बंद हुआ मतलब कम्पनी में ताला लग जाएगा । जिससे हजारों लोगों की नौकरी चली जाएगी ।

*हड़ताल के आड़ में कर रहे हैं मारपीट*

हड़ताल करने वाले व कम्पनी प्रबंधन के बीच बातचीत नही बन रही है । जिससे हड़ताल करने वाले उग्र होकर हम कांग्रेस के है कहते हुए कम्पनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं । और पुलिस कुछ नही कर रही है ।

*कम्पनी प्रबंधन कलेक्टर व एस.पी. को देंगे ज्ञापन*

कम्पनी प्रबंधन का कहना है कि आए दिन निजी स्वार्थ को लेकर हड़ताल होती रहती है । जिस कारण कम्पनी आगे उत्पादन नहीं कर रही है । व हमारे कर्मचारियों को जबरन मारपीट किया जा रहा है । जिनकी कोई सुरक्षा नहीं हो पा रही है । इस बात को लेकर कल कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन देकर निवेदन की गई है ।

continue reading


dpboss