CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

कोविड 19 से बचाव के संबंध में जागरूक करने चार्ट पेपर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, मानव श्रृंखला भी बनायी गयी

कोविड 19 से बचाव के संबंध में जागरूक करने चार्ट पेपर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, मानव श्रृंखला भी बनायी गयी

Sawankumar 30-Nov-2021 126

कोरिया -  कोविड 19 से बचाव के सुरक्षा नियमों, उपायों और उपयुक्त व्यवहार के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से आज बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में एस.आई. परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच चार्ट पेपर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिला मिशन समन्वयक यूनीसेफ रूमाना खान ने बताया कि प्रतियोगिता में दिए गए समय सीमा में अभ्यर्थियों द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा के सन्देशों पर आधारित स्लोगन लिखे गए। सबसे बेहतर नारा लिखने वाले अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी देश-विदेश समसामयिकी की किताब देकर पुरस्कृत किया गया।


कोविड 19 अनुरूप व्यवहार एवं टीकाकरण करवाने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से बैकुंठपुर मुख्य मार्ग में सूबेदार श्री रमेश पुरेना एवं अन्य साथियों के द्वारा आमजनों के बीच मानव श्रृंखला बनायी गई। इस दौरान ए.एस.पी. कोरिया श्रीमती मधुलिका सिंह भी उपस्थित थीं, उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु संदेश दिए गए।

continue reading
जिले में 02 दिसंबर को होगा कोविड वैक्सीनेशन महाभियान

जिले में 02 दिसंबर को होगा कोविड वैक्सीनेशन महाभियान

Sawankumar 30-Nov-2021 85

कोरिया - जिले में 02 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान में टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों को शामिल किया जायेगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत नोडल अधिकारी बनाये गये है। वहीं डीएफओ मनेन्द्रगढ़ श्री विवेकानंद झा भरतपुर, डीएफओ बैकुण्ठपुर श्री एमोटेमसु आओ खड़गवां, संचालक, गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान श्री आर रामा कृष्णा सोनहत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार बैकुण्ठपुर एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम मनेन्द्रगढ़ के लिए नोडल अधिकारी होंगी।

continue reading
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग  के अधिकारियों की ले रहे बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की ले रहे बैठक

Sawankumar 30-Nov-2021 79

रायपुर इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा,  सहकारिता विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की एम डी श्रीमती किरण  कौशल सहित राइस मिलर एशोसिएशन के के अध्यक्ष श्री कैलाश रुंगटा, महासचिव श्री प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव श्री मोहनलाल अग्रवाल एवं  सदस्य उपस्थित है

continue reading
दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

Sawankumar 30-Nov-2021 89
रायपुर - राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिकॉर्न (Omicron) को देखते हुए समुचित निगरानी और व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोविड-19 के नए वेरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में हेल्प डेस्क स्थापित कर विदेश से आने वालों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण तथा भारत आने के बाद क्वारेंटाइन एवं कोरोना के लक्षण सम्बन्धी जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।
  
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सर्वेलेंस इकाई से समन्वय कर सभी जिलों को प्रतिदिन विदेशों से अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा कर आने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत आने के बाद अपनी सात दिनों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी नहीं की है, उन्हें सात दिनों के होम-क्वारेंटाइन का पालन सुनिश्चित कराने कहा गया है। इन व्यक्तियों के आठवें दिन आरटीपीसीआर जांच कराने और रिपोर्ट के धनात्मक आने पर सैंपल को डब्ल्यू.जी.एस. (Whole Genome Sequencing) जांच के लिए भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
 
विभाग ने सभी जिलों को नए वेरिएंट से बचाव एवं उसकी त्वरित पहचान के लिए कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने कहा है। सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोरोना जांच सुनिश्चित करने कहा गया है। नए वेरिएंट की पहचान एवं निगरानी के लिए रोज हर जिले को  आरटीपीसीआर जांच में धनात्मक आने वाले कम से कम पांच प्रतिशत सैंपलों को डब्ल्यू.जी.एस. जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार (Covid Appropriate Behavior) जैसे मास्क लगाना, परस्पर दूरी एवं समय-समय पर हाथ धोने की आदतों के पालन के लिए कलेक्टरों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
continue reading
संतगण और दुर्गेश देवांगन द्वारा किया गया 108 फीट के स्तंभ का भूमिपूजन

संतगण और दुर्गेश देवांगन द्वारा किया गया 108 फीट के स्तंभ का भूमिपूजन

Ibtesam Deshmukh 27-Nov-2021 129

कबीरधाम/ परम पूज्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के संकल्प 108 फीट के स्तंभ में विशाल भगवा ध्वजारोहण कार्यक्रम जो कि 10 दिसम्बर 2021 को होना है उक्त स्थल लोहारा नाका कवर्धा में आज भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था भूमिपूजन धर्मवीर दुर्गेश देवांगन, ब्रम्ह्चारी सर्वभुत हृदयानंद जी, ब्रम्ह्चारी ज्योतिर्मयानंद जी, ब्रम्ह्चारी केशवानंद जी, ब्रम्ह्चारी सिद्धेश्वरानंद जी, महंत राजमणि जी, ब्रम्ह्चारी श्री राजेंद्र चैतन्य के द्वारा किया गया भूमिपूजन कार्य को पौराणिक आचार्य पंडित श्री शिवविलास शर्मा जी, पंडित श्री प्रमोद शर्मा जी और वैदिक ब्राह्मणो के द्वारा पूर्ण कराया गया कार्यक्रम में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय, ट्रस्टी श्री गिरिराजदास वैष्णव, ट्रस्टी श्री अतुल देशलहरा, ट्रस्टी श्री उमंग पांडेय, चंद्रिका चौबे, पंडित चंद्रकिरण तिवारी, श्री सतीश जैन, श्री नरेश ठाकुर, श्री हरिहर उपाध्याय, श्री मुकेश बैद, श्री रामकृपेश्वर उपाध्याय, श्री वीरेंद्र साहू, श्री सुधीर केशरवानी नगर पालिका के पार्षद रिकेश वैष्णव, प्रमोद शर्मा, मनहरण कौशिक, मनीषा साहू, पवन जयसवाल, ब्राह्मण महिला समाज के जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु तिवारी, भगवंतीन अहिरवार, संजय मिश्रा, दुर्गेश ठाकुर, सौरभ शर्मा, अजय ठाकुर, श्रीकांत उपाध्याय, सौखी अहिरवार, डोनेश ठाकुर, लोकनाथ देवांगन, ठाकुर समाज के श्री रामसिंग ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, सुरेश मोदी के साथ सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मलंकार डॉक्टर पवन मिश्रा एवं धर्मासंद श्री आनंद उपाध्याय द्वारा किया गया उक्ताशय की जानकारी श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मीडिया प्रभारी पंडित देवदत्त दुबे ने दिया। 

continue reading
सरकार का काम सिर्फ राजस्व वृद्धि नहीं, लोगों के सपनों को पूरा करना होना चाहिए: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

सरकार का काम सिर्फ राजस्व वृद्धि नहीं, लोगों के सपनों को पूरा करना होना चाहिए: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Sawankumar 24-Nov-2021 108

रायपुर, 23 नवंबर 2021/जब छत्तीसगढ़ में नयी सरकार बनी तो शुरुआत दौर के कई महत्वपूर्ण फैसलों में एक जमीन के लिए जारी होने वाले कलेक्टर गाइडलाइन की दरों में वृद्धि न करने का था। इस निर्णय पर लोगों को लगा था कि इससे सरकार के राजस्व में नुकसान होगा, लेकिन मुझे पूरा विश्वास था कि इससे सभी वर्ग को लाभ होगा, और नतीजा आज सामने है। तीन साल में हमने गाइडलाइन में वृद्धि नहीं की, बल्कि कई तरह की सुविधाओं में इजाफा किया। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स, बिल्डर्स समेत अपना आशियाना बनाने का सपना देखने वाले आम लोगों को राहत मिली। मैं मानता हूं कि सरकार का काम सिर्फ राजस्व में वृद्धि करना नहीं है, बल्कि लोगों के सपनों को पूरा करना होना चाहिए। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्रेडाई की ओर से राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। 

 
क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया, नान के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, क्रेडाई के संरक्षक श्री अरूण सिंघानिया, क्रेडाई के उपाध्यक्ष श्री रमेश राव और सचिव श्री संजय रहेजा, श्री आनंद सिघानिया आदि मौजूद थे। 
 
अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वच्छतम प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ को हाल ही में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया गया। यह उपलब्धि एक बार की नहीं है, बल्कि लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ स्वच्छतम प्रदेश चुना गया है। यह प्रदेश की जनता के सहयोग और जागरूकता से संभव हो पाया है। वहीं जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है तो इसका मतलब होता है कि पूरे प्रदेश के नागरिकों ने अपने प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर, पूरी लगन और पूरी क्षमता के साथ काम किया, तब जाकर देश में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए।
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि, उनकी सरकार का उद्देश्य किसी एक क्षेत्र में ही विकास करना नहीं है, बल्कि जिस तरह के एक घर बनाने के लिए पूरी प्लानिंग होती है वैसे ही सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से चहुमुंखी विकास की दिशा में सभी क्षेत्रों में समन्वियत प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलगढ़ के रूप में होती रही है लेकिन प्रदेश के सभी लोगों ने मिलकर बहुत कम समय में नयी पहचान दिलाने का काम किया। इसके लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हो या किसानों की कर्ज माफी जैसे काम सरकार ने किए, साथ ही कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई, जिससे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर हमारी सकारात्मक पहचान बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले उन्हें लेकर लोगों की मानसिकता थी कि वे सिर्फ गांव और ग्रामीणों के बारे में सोचते हैं लेकिन अब चेम्बर आफ कामर्स जैसी संस्था ने भी मान लिया है कि हमारी सरकार ने गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों में अपनी योजनाओं के जरिए आम लोगों के जेब में पैसा डालने का काम किया है, जिससे व्यापारिक वर्ग को भी लाभ पहुंचा है। 
 
मुख्ममंत्री श्री बघेल ने कहा कि, जब कोरोना काल में पूरी दुनिया और देश के कई राज्यों में काम बंद थे। सभी की अर्थव्यवस्था बिगड़ी थी, तब हमारी सरकार ने आम जनता खासतौर से गरीब, मजदूर वर्ग की आवश्यकता को समझते हुए मनरेगा का काम चालू रखा। इसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में गरीब, मजदूर वर्ग की आवश्यकता की पूर्ति हुई ही, वहीं उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य रहा जहां न कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई, न विधायकों के वेतन काटे गए। सभी वर्गों के लिए सरकार ने सोचा, ऐसे में जब कोरोना काल में लोगों के खर्चे कम हुए तो लोगों की जेब में पैसा बचा जो रियल एस्टेट में इन्वेस्ट हुआ और मध्यम वर्ग तथा गरीब वर्ग के लोगों ने भी अपने घर के सपने को पूरा किया। 
 
उन्होंने कहा कि, गाइडलाइन की दरों में कमी से रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट बढ़ा है। सरकार ने 75 लाख रुपए तक के मकानों की बिक्री पर पंजीयन शुल्क घटाकर 2 फीसदी किए जाने से रियल एस्टेट सेक्टर को लाभ हुआ। लेआउट पास करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था लागू की गई। इसके लिए 100 दिन का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि अभी इसमें करीब 180 दिन लग रहे हैं लेकिन इसे जल्द 100 दिन में करने पर काम होगा। डायवर्सन प्रक्रिया में भी सरलीकरण किया गया। सरकार के इन फैसलों से जहां रियल एस्टेट सेक्टर को काम करने में आसानी हुई तो आम जनता को भी राहत मिली है। इस दौरान क्रेडाई छत्तीसगढ़ की ओर से रखे गए मांगों पर परीक्षण कर उन पर जल्द निर्णय लेने की बात मुख्यमंत्री ने कही। 
समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कार्यशैली की वजह से ही प्रदेश का विकास संभव हो पाया है।
continue reading
देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत स्तंभ है एलआईसी मुख्यमंत्री ने कहा- एलआईसी के निजीकरण के खिलाफ व्यापक जन आन्दोलन की जरूरत

देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत स्तंभ है एलआईसी मुख्यमंत्री ने कहा- एलआईसी के निजीकरण के खिलाफ व्यापक जन आन्दोलन की जरूरत

Sawankumar 24-Nov-2021 71
रायपुर, 23 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर स्थित आनंद समाज वाचनालय के सभागार में आयोजित इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने यूनियन द्वारा कन्वेंशन में एलआईसी के निजीकरण/आईपीओ लाए जाने के खिलाफ चलाए जा रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध के लिए चलाए जा रहे अभियान को व्यापक जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जाए।
 
गौरतलब है कि ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन, एलआईसी के आईपीओ जारी करने तथा आम बीमा निगम सुधार के नाम पर कमजोर कर उनको निजीकरण के रास्ते पर धकेले जाने के केन्द्र सरकार के निर्णयों का विरोध कर रही है। साथ ही देशभर में केन्द्र सरकार के इस मुहिम के खिलाफ जन लामबंदी का अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में आज रायपुर में यह राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित हुई।
 
मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की अर्थव्यवस्था को हमेशा से ताकत देती रही है। यह देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए एक मजूबत स्तंभ है। इस कन्वेंशन में हम सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के निजीकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा रची गई साजिशों और उनके खतरों पर बात कर रहे है। लेकिन हमारी यह चिंता केवल बीमा कंपनियों तक ही सीमित नहीं है। हम बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र की तमाम राष्ट्रीय परिसंपत्तियों के निजीकरण की साजिशों पर भी बात कर रहे है, क्योंकि इन तमाम विषयों को अलग-अलग करके देखा नहीं जा सकता। 
 
मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा- हम जानते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के बहुत सारे उपक्रम अपनी बेहतरीन सेवा के लिए जाने जाते हैं, वे अच्छा कारोबार भी कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार उनके निजीकरण पर उतारू है। सार्वजनिक क्षेत्र का कोई उपक्रम यदि घाटे में जा रहा है तो उसके कारणों पर बात होनी चाहिए। उन कारणों का पता लगाकर उनके निदान पर बात होनी चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस देश को मजबूत सार्वजनिक क्षेत्र दिया जो आज भी हमारी ताकत है। बड़े-बड़े आर्थिक झंझावातों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र दमदारी के साथ देश का सहारा बन कर खड़े रहे। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण से सामाजिक और आर्थिक न्याय को भारी नुकसान पहुंचेगा। राष्ट्रीयकृत बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के निजीकरण की जिद देश को बहुत बड़े खतरे में धकेल देगी।
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, बिजली, कोयला, दूरसंचार, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, वेयर हाउसिंग, रियल स्टेट, होटल, स्टेडियम जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निजीकरण पर भी केन्द्र सरकार उतारू है। बीमा कंपनियों, बैंकों और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ आपकी एकजुटता भी रंग लाएगी, क्योंकि आपका यह आंदोलन केवल आपके लिए नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक के हितों के लिए है। आपका आंदोलन हमारी आर्थिक स्वतंत्रता को बचाए रखने के लिए हैं। आपका आंदोलन हमारे आर्थिक लोकतंत्र को बचाए रखने लिए है।
continue reading
छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य जहां चिटफंड में डूबा रकम किया जा रहा वापस...चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही...

छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य जहां चिटफंड में डूबा रकम किया जा रहा वापस...चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही...

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2021 65

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनादगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन उनके खाते में अंतरित की है, साथ ही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि उनके खाते में वापस लौटने के साथ ही मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उनकी राशि वापस मिलने पर बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जो अपने राज्य के निवेशकों को जिनके साथ चिटफंड कंपनियों ने धोखाधड़ी की है, उनकी राशि वापस लौटा रहा है। इसके लिए चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की और नीलामी कर उससे प्राप्त होने वाली राशि निवेशकों वापस दी जा रही है। बतादे की मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही उनके ऊपर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं । उनकी प्रॉपर्टी को चिन्हित कर कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की प्रक्रिया सतत जारी है।

continue reading
भूपेश कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल की कीमत, धान खरीदी जैसे अन्य मुद्दों पर की गई चर्च...

भूपेश कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल की कीमत, धान खरीदी जैसे अन्य मुद्दों पर की गई चर्च...

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2021 75

 सीएम भूपेश बघेल ने आज कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। वहीं बैठक में मंत्रिमंडल और सीएम भूपेश बघेल के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद कैबिनेट ने उन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। बतादे की बैठक के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमत, धान खरीदी, स्कूलों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है।

continue reading
मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात

Sawankumar 20-Nov-2021 96
रायपुर, 19 नवंबर 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को आज प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही उनकी उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9 हजार रूपये बोनस अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ मिलेगा।
 
छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भू-विस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना एक जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी। बोनस अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास व्याप्त है।
continue reading
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए

Sawankumar 19-Nov-2021 89
रायपुर, 19 नवम्बर 2021 / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए । उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा और रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शाल और श्रीसाहब भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

Sawankumar 19-Nov-2021 72

 रायपुर, 19 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता, पक्के इरादों और तीक्ष्ण बुद्धिकौशल से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जन्मदिन कौमी एकता के रूप में मनाया जाता है।

        मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की। जिनमें बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना प्रमुख उपलब्धियां रही। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा जी देश की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
   इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक डॉ के के ध्रुव, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।
continue reading
भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित लगी फ़ोटो प्रदर्शनी

भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित लगी फ़ोटो प्रदर्शनी

Sawankumar 19-Nov-2021 96
रायपुर, 19 नवम्बर, 2021/देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 
 
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अनेक दुर्लभ चित्र प्रस्तुत किए गए हैं।
 
इस फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती गांधी के इंदु से इंदिरा बनने तक के जीवन सफर, देश के विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शांतिपूर्ण परमाणु प्रयोग, हरित क्रांति, पर्यावरण कार्यक्रम, बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु बैंकों के राष्ट्रीयकरण के अलावा प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।
continue reading
मुख्यमंत्री बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

मुख्यमंत्री बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

Sawankumar 19-Nov-2021 75
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत  ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। 
मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत  रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, महापौर  एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति  प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी

Sawankumar 18-Nov-2021 76

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है। उनके बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके व्दारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है।

 
उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल में विगत वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना इस वर्ष के लिए बढ़ा दी गई थी, जिसके कारण इस वर्ष एक साथ दो वर्षों के पश्चात गणना की स्तिथि बन रही है। साथ ही कोरोनाकाल में लाकडाऊन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, जिससे उनके घर के ज्यादातर विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग हुआ। इस कारण सामान्य वर्षों की तुलना में इस साल के औसत बिल में वृद्धि हो गई। यह भी एक बड़ा कारण है जिस कारण औसत बिल एवं फलस्वरूप, अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि अधिक थी।
 
उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बिल किये गए अतिरिक्त सुरक्षा निधि को आधी करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जिसके उपरांत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग से अनुमति प्राप्त कर घरेलू उपभोक्ताओं को कुल जारी की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने की सुविधा दी गई है।
continue reading
भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम अब स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड: भूपेश बघेल

भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम अब स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड: भूपेश बघेल

Sawankumar 18-Nov-2021 87
रायपुर, 18 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई -चरोदा में 41 करोड रुपए के निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के मौके पर भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम को स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करने, चरौदा के फुटबॉल स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था, कुंद्रापारा के विस्थापित लोगों को पट्टा प्रदान करने और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अतिरिक्त सीटें सृजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से अधोसंरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में विविध क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा है, चाहे वह स्वच्छता का क्षेत्र हो, चाहे वनोपजों की खरीदी का क्षेत्र हो या वाटर रिचार्जिंग का विषय हो। विकास के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले नगरीय निकायों के लिए स्वच्छता पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों 20 नवम्बर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से तेजी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय अधोसंरचना के विकास के लिए तेजी से प्रयास किया गया है। भविष्य में भी भिलाई 3 के विकास के लिए हर संभव मदद शासन द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हरेली, तीजा, छठ जैसे त्योहारों में अवकाश हमने आरंभ किया है और अब छेरछेरा भी अवकाश की श्रेणी में शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जिसने गोबर से बिजली बनाने की दिशा में भी पहल की है और गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में नया प्रयोग करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। 
श्री बघेल ने इस मौके पर कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों के उचित उपचार के लिए राज्य में युद्ध स्तर पर कार्य किए गए। विशेषकर दुर्ग जिले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के नेतृत्व में प्रशासन ने अच्छा कार्य किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा को बड़ी सौगात दी है। ट्रांसपोर्ट नगर के माध्यम से विकास की नई राह खुलेगी। इसके साथ ही दो तहसीलों का निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। अब भिलाई 3 और अहिवारा के लोगों को दुर्ग अथवा पाटन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। श्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से जब भी भिलाई 3 के लिए विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की गई है, उन्होंने हमेशा इसके लिए स्वीकृति दी है। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम भिलाई-चरौदा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगर निगम भिलाई-चरोदा में विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
continue reading
अंबिकापुर पहुंचीं राज्यपाल अनुसुईया उइके, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य अभिनंदन

अंबिकापुर पहुंचीं राज्यपाल अनुसुईया उइके, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य अभिनंदन

Ibtesam Deshmukh 15-Nov-2021 105

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचने पर आम जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर हार्दिक अभिनंदन किया। जांच आयोग ने जीरम कांड की रिपोर्ट सीधे राज्यपाल को सौंप दी थी। इसे लेकर राज्य सरकार ने नाराजगी व्यक्त की थी। राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uikey Reaction) ने भी मीडिया से बात की है। राज्यपाल ने कहा कि मैं कोई पोस्टमैन नहीं जो रिपोर्ट इधर से उधर पहुंचाने का काम करूं। जीरम की रिपोर्ट मिलने के बाद मैंने अपने लीगल एडवाइजर से चर्चा कर उसे सरकार कौ सौंप दी। राज्यपाल अनुसुइया उइके बिरसा मुंडा की जयंती पर बिलासपुर पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए जीरम आयोग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह रिपोर्ट उन्हें क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं है। मैंने उसे पढ़ा भी नहीं था। राज्यपाल ने कहा कि मैं कोई पोस्टमैन नहीं हूं, जो रिपोर्ट इधर से उधर पहुंचाने का काम करूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए लीगल एडवाइजर से चर्चा करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

वहीं  राज्यपाल ने कहा कि मुझे रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया था और मैंने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें रिपोर्ट मिली तो वह पहले से खुली हुई थी। यह रिपोर्ट 10 वॉल्यूम में 4 हजार 184 पन्ने की है। साथ ही उन्होंने कहा कि लिक वाली बात मुझे नहीं पता, मुझे रिपोर्ट मिली है और मैंने सरकार को सौंप दी। गौरतलब है कि जीरम मामले की रिपोर्ट को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राज्यपाल को सौंपी थी। जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसके साथ ही दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।

 

 
continue reading
CM की पदयात्रा… 15 मिनट थमा रहेगा रायपुर-नागपुर NH… कई रूट डायवर्ट…

CM की पदयात्रा… 15 मिनट थमा रहेगा रायपुर-नागपुर NH… कई रूट डायवर्ट…

Ibtesam Deshmukh 14-Nov-2021 61

 निकाय चुनाव का रंग अब शहर ही नहीं नेता और राजनेताओं पर दिखने लगा है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम चार बजे दुर्ग जिला पहुंचकर भिलाई के कई रास्तों से होकर पैदल मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री के पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तय समय पर रूट को आम जनता के लिए बंद कर दिया है।

उन रास्तों से होकर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए रूट्स को डायवर्ट किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर-नागपुर नेशनल हाइवे को भी 15 मिनट के लिए बंद कर दिया जाएगा।

सीएम के कार्यक्रम के लिए जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक 14 नवंबर को सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री अपने रायपुर निवास से निकलेंगे। इसके बाद कार से वे 11 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर जाएंगे।

वहां से 12 बजे फिर से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां लगभग 3 घंटे रुकने के बाद वह साढ़े तीन बजे सीएम हाउस से कार मार्ग से निक लकर 4 बजे भिलाई पहुंचेंगे। यहां पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम की पदयात्रा पोट्टी श्रीरामुलु चौक से होते हुए सुभाष चौक, भगत सिंह, भारत माता चौक, गांधी चौक, लिंक रोड, फल मंडी रोड से नेशनल हाइवे होते हुए लाल मैदान पहुंचेगी। यहां शाम 5-6 बजे तक मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह शाम 6 बजे भिलाई से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से शाम 7.30 बजे वह मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए रवाना होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इस पद यात्रा में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल होंगे।

continue reading
महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कार्यभार किया ग्रहण, डीएम अवस्थी ने कार्यभार सौंप कर दी शुभकामनाएं

महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कार्यभार किया ग्रहण, डीएम अवस्थी ने कार्यभार सौंप कर दी शुभकामनाएं

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 110

 नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया निवर्तमान पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि राज्य शासन ने अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ का कार्यभार सौंपा है। जुनेजा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपेरशन/एस. आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ अतिरिक्त प्रभार के साथ ही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी देखेंगे

continue reading
सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश: CM भूपेश बघेल

सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश: CM भूपेश बघेल

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 75

रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि पड़ोसी राज्यों से लगने वाली राज्य की सीमाओं को सील किया जाए और सीमावर्ती इलाकों में धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए और धान का अवैध परिवहन करने वालों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी किसानों को धान के परिवहन के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सीमावर्ती राज्यों की तुलना में धान की अच्छी कीमत मिल रही है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिलने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है। इस वजह से धान खरीदी के सीजन में हर वर्ष सीमावर्ती राज्यांे से धान के अवैध परिवहन की शिकायतें मिलती हैं, जिस पर कड़ाई से अंकुश लगाने की जरूरत है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 105 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। प्रदेश में लगभग 2311 से अधिक सहकारी समिति केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष 1.13 लाख नए किसानों ने पंजीयन कराया है। अभी तक धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 22 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है।
continue reading
dpboss