CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी/विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी/विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

 एमसीबी/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके

 

continue reading
मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना

मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों का अस्थायी रूप से नवीन स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी मार्गदर्शिका की कंडिका 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पीक्कू राम को ग्राम पंचायत नागपुर से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत सोनवर्षा में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री भगवान सिंह को ग्राम पंचायत कठौतिया से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत नागपुर में पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही श्री भूपेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत बेलबहरा के साथ ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा श्री राम सिंह को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत बरबसपुर में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
continue reading
 शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित

शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित

एमसीबी/जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम द्वारा जारी एक महत्त्वपूर्ण आदेश के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के सचिव श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायत प्रशासन में अनुशासनहीनता और स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है। आदेश के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत कठौतिया के सचिव श्री भगवान सिंह को अर्जित अवकाश पर जाने के कारण श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि श्री भगवान सिंह के अवकाश समाप्ति के उपरांत वे पुनः अपने मूल पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे । वहीं 28 जून 2024 को श्री भगवान सिंह के अवकाश से लौटने के पश्चात भी श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा उन्हें ग्राम पंचायत कठौतिया का प्रभार नहीं सौंपा गया। यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियाँ एवं कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

continue reading
सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम ग्राम तोजा के निवासी दशरथ बैगा को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम ग्राम तोजा के निवासी दशरथ बैगा को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त

एमसीबी / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई “सुशासन तिहार-2025” आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। शासन को ज़मीनी स्तर तक जवाबदेह बनाने वाली यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसंवाद को भी मजबूत कर रही है।
गांव के स्तर पर दिख रहा असर
भरतपुर विकासखंड के ग्राम तोजा निवासी दशरथ बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त ना मिलने के संबंध में 09 अप्रैल 2025 को सुशासन तिहार के अंतर्गत अपना आवेदन जनपद पंचायत में जमा किया था। प्रशासन की तत्परता से उनकी शिकायत को तुरंत संज्ञान में लिया गया और 26 अप्रैल को उनकी दूसरी किस्त उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई। दशरथ बैगा ने समाधान मिलने के बाद कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई यह पहल वास्तव में ग्रामीणों के लिए बहुत मददगार है। इससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो रहा है।”
तीन चरणों में चल रही है प्रक्रिया
“सुशासन तिहार” तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन, जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
प्रशासनिक जवाबदेही और जनविश्वास में बढ़ोतरी
यह पहल न केवल प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बना रही है, बल्कि विकास कार्यों की गति को भी तेज कर रही है। लोग अब सीधे शासन से जुड़ पा रहे हैं और योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से प्राप्त कर रहे हैं। “सुशासन तिहार” शासन और नागरिकों के बीच एक सेतु बन चुका है, जो सुशासन को व्यवहारिक धरातल पर साकार कर रहा है।

continue reading
 तीन दिनों तक नगरीय निकायों में लगेगी समाधान शिविर/निकायों के लिये सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

तीन दिनों तक नगरीय निकायों में लगेगी समाधान शिविर/निकायों के लिये सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया/मुुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2025” का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार के प्रथम चरण (08 से 11 अप्रैल 2025) में प्राप्त आवेदनों के द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के पश्चात अब तृतीय चरण में नगरीय निकाय, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा तथा नगर पंचायत पटना में समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताबित पटना नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में 8 मई को, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 06 में 15 मई को तथा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के मानस भवन में 22 मई 2025 को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविर के लिए नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए श्री संजय दुबे, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए वशिष्ठ कुमार ओझ्ाा तथा नगर पंचायत पटना के लिए श्री सिकन्दर सिदार को सहायक नोडल अधिकारी व शिविर प्रभारी बनाया गया है।

continue reading
 खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

 खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

एमसीबी/ 01 मई 2025/ कलेक्टर के निर्देश पर  जिला  खनिज उड़नदस्ता दल जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जिले में लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चैनपुर ,चिमटीमार क्षेत्र के हसदेव नदी से 04 ट्रैक्टर वाहन एवं 01 गिट्टी के ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया है। सभी वाहनों के विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 में कार्यवाही की गई है। बता दे कि जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध  उत्खनन, परिवहन, भंडारण कर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष जिले के चिरमिरी, पोड़ी, नागपुर, चौघड़ा, चनवारीदाड, झगराखंड क्षेत्र के अवैध ईंट भट्टो से अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज कर कुल 477000 रुपए एवं मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन से 75250 रुपए अर्थदंड एवं समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराया गया है। खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष भी हम प्राप्त राजस्व लक्ष्य के पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। इस प्रकार की खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
continue reading
विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं

विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं

24-Apr-2025 178

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मग्गू सेठ की संपत्तियों की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, और इसे Proceeds of Crime मानकर Enforcement Directorate (ED) और पुलिस से जांच की मांग की जा रही है।

क्या है मामला?
2009 से 2024 तक मग्गू सेठ पर हत्या, जबरन वसूली, और जमीन हड़पने जैसे संगीन अपराधों के आरोप हैं। इसके बावजूद, उनके पास प्रॉपर्टी, क्रेशर, और ट्रांसपोर्ट जैसे व्यवसायों में मजबूत पकड़ है। विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समुदाय की जमीनों को फर्जी रजिस्ट्री के जरिए हड़पने के मामले ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा किया है। जानकारों का कहना है कि यह “Land Grab under disguise of Power” का स्पष्ट उदाहरण है।
Proceeds of Crime और कानूनी प्रावधान
Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 के तहत, कोई भी संपत्ति जो अपराध से अर्जित की गई हो, Proceeds of Crime मानी जाती है। ऐसी संपत्तियां, अगर अघोषित आय, फर्जी कंपनियों, या बेनामी नामों पर खरीदी गई हों, तो ED द्वारा जब्त की जा सकती हैं। इसके अलावा, Benami Transactions Act के तहत बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई संभव है।
शक की वजहें
1.  लंबा आपराधिक इतिहास: मग्गू सेठ का 15 सालों से अपराधों में सक्रिय होना, लेकिन घोषित आय का अभाव।
2.  जमीन हड़पने का खेल: आदिवासी समुदाय की जमीनों को फर्जी तरीकों से कब्जाने के आरोप।
3.  अधिकारियों से सांठगांठ: मिलीभगत के जरिए benami transactions और asset shielding की आशंका।
क्या हो सकती है कार्रवाई?
1.  संपत्ति जब्ती: ED द्वारा संपत्तियों को Proceeds of Crime मानकर अटैच करना।
2.  आयकर छापेमारी: Income Tax Department द्वारा अघोषित आय और खर्चों की जांच।
3.  PMLA केस: IPC या SC/ST Act के तहत दर्ज FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करना।
4.  बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई: फर्जी नामों पर दर्ज संपत्तियों को जब्त करना।
स्थानीय प्रतिक्रिया
स्थानीय आदिवासी समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मग्गू सेठ की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच हो। एक कार्यकर्ता ने कहा, “यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम के दुरुपयोग का मामला है। अगर जांच नहीं हुई, तो यह अन्य अपराधियों को प्रोत्साहन देगा।”
आगे क्या?
फिलहाल, पुलिस और ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मग्गू सेठ के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच शुरू होती है, तो यह रायगढ़ में आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के खिलाफ एक बड़ा कदम हो सकता है।
continue reading
सांपों का डेरा रायगढ़ MCH में सांपों ने डाला डेरा, प्रसव पर पड़ा पहरा, ऑपरेशन थियेटर में 15-20 सांपों का तांडव, तीन दिन से डिलीवरी बंद, स्टाफ डर में

सांपों का डेरा रायगढ़ MCH में सांपों ने डाला डेरा, प्रसव पर पड़ा पहरा, ऑपरेशन थियेटर में 15-20 सांपों का तांडव, तीन दिन से डिलीवरी बंद, स्टाफ डर में

रायगढ़, रायगढ़ के मातृ-शिशु अस्पताल (MCH) में सांपों ने ऐसा साया जमाया कि ऑपरेशन थियेटर अब सांपों का अड्डा बन गया है। पिछले तीन दिनों में 15 से 20 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया, जिसके चलते प्रसव और सर्जरी पर ताला लग गया। गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि स्टाफ डर के साए में ड्यूटी कर रहा है।


MCH की इमारत जंगल और पहाड़ों की गोद में बसी है, जहां सांपों का आना-जाना कोई नई बात नहीं। लेकिन ऑपरेशन थियेटर में सांपों के बच्चे (सपोले) बार-बार रेंगते दिखे, जिसने सबको सकते में डाल दिया। डर का आलम यह है कि नर्सें हर कदम पर चौकन्नी रहती हैं, कहीं कोई सांप न फिसल आए। एक नर्स ने बताया, "हर पल आंखें चारों ओर घूमती हैं। सांपों का खौफ ऐसा कि ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है।"

*फोरेट की गंध, फिर भी बेकार*: सांपों को भगाने के लिए ऑपरेशन थियेटर और आसपास फोरेट दवा का छिड़काव किया गया, लेकिन इसकी तीखी गंध ने स्टाफ का जीना मुहाल कर दिया। सांपों का आना बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों ने सांपों के ठिकानों को खोजने की कोशिश की, पर कुछ हाथ नहीं लगा। आखिरकार, वॉश बेसिन की पाइपलाइन और छोटे-मोटे छेदों को बंद कर खिड़कियों पर ताले जड़ दिए गए।

*प्रशासन का पसीना छूटा*: सांपों की खबर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत को MCH के चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया, "ऑपरेशन थियेटर और आसपास के क्षेत्र में सांप निकल रहे हैं। तीन दिन से ओटी बंद है। अब तक 15-20 सांप पकड़े जा चुके हैं। स्नेक कैचरों ने दो सांप पकड़े, और फोरेट का छिड़काव भी किया गया। जल्द ही हालात काबू में होंगे, तब डिलीवरी शुरू होगी।" लेकिन सवाल यह है कि सांपों का यह सिलसिला कब थमेगा?

*मरीजों का हाल बेहाल*: प्रसव रुकने से गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन परेशान हैं। एक परिजन ने गुस्से में कहा, "अस्पताल में सांप घूम रहे हैं, और हमें दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है। यह कैसा सिस्टम है?" मरीजों का आरोप है कि अस्पताल की बदहाल सफाई और जंगल से सटी लोकेशन इस आफत की जड़ है।

*लापरवाही या मजबूरी?*: MCH की यह हालत प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने संवेदनशील अस्पताल में सांपों का प्रवेश कैसे हो रहा है? क्या जंगल से सटी इमारत को सुरक्षित करने के लिए कोई पहले से योजना नहीं थी? सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वर्मा ने कहा, "यह शर्मनाक है। सरकार को तुरंत जांच कर सख्त कदम उठाने चाहिए।"

*क्या है रास्ता?*: जिला प्रशासन ने सांपों के प्रवेश को रोकने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेना शुरू किया है। परिसर की गहन सफाई और इमारत में संरचनात्मक बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जब तक सांपों का आतंक खत्म नहीं होता, मरीजों और स्टाफ की बेचैनी बनी रहेगी।

रायगढ़ MCH में सांपों का यह तांडव न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाता है, बल्कि प्रशासन को एक सबक भी देता है कि संवेदनशील जगहों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

 

continue reading
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ जनपद के नगर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए महिला के हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती व मृतक महिला का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एएसपी विनीत भटनागर ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मंगलवार को हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ी स्थित शमशान घाट के पास खाली पड़ी जगह में चाकूओ से गुदा हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला था। आज आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लांड मर्डर का खुलासा कर दिया गया है।
 
 

 

continue reading
जिले में डॉ अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता और डिजिटल पंचायत की दिशा को लेकर बैठक हुई सम्पन्न बाबा साहब का जीवन पूरे समाज के लिए जन जागरण का इतिहास रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष बाबा साहब का जीवन करोड़ों लोगों के अधिकारों की रोशनी है जिला पंचायत उपाध्यक्ष

जिले में डॉ अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता और डिजिटल पंचायत की दिशा को लेकर बैठक हुई सम्पन्न बाबा साहब का जीवन पूरे समाज के लिए जन जागरण का इतिहास रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष बाबा साहब का जीवन करोड़ों लोगों के अधिकारों की रोशनी है जिला पंचायत उपाध्यक्ष

एमसीबी / आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट निर्देशानुसार और प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री नितेश उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें जनपद सदस्य, सरपंच गण और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह मुख्य अतिथि थीं, जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रमुखों को मंच पर सम्मानित किया गया। जनपद सदस्य श्री रामजीत लकड़ा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरसता और न्याय की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने 'मोर दुवार साय सरकार' जैसे अभियानों को ग्राम विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। जनपद सदस्य अनीता चौधरी ने बाबा साहब के संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकार के सिद्धांतों को याद किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, और उनका यह संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देता है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने भी इस अवसर पर बाबा साहब के योगदान की सराहना की और उनके विचारों को समाज के जागरण के रूप में बताया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत पंचायत एंबेसडरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और जिन पंचायतों में एंबेसडर नियुक्त नहीं थे, वहां उपयुक्त प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना थी, जिसमें जिले के तीनों विकासखंडों में से 19 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और CSC सेवा प्रदाताओं के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए गए जिसमें सभी जो काम तहसील में होता था वह काम अब ग्राम पंचायत  में  ही होगा। इसमें महतारी वंदन योजना की पैसा भी ग्राम पंचायत स्तर में मिलेगा । इन डिजिटल केंद्रों का औपचारिक शुभारंभ 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर किया जाएगा। इसके साथ ही "मोर दुवार साय

सरकार" महाअभियान की घोषणा की गई, जो 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पर विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें हितग्राहियों को योजना की प्रक्रिया से अवगत कराकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रह जाए। जल संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई और उपस्थित जनों को जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। वही कार्यक्रम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, ग्राम विकास और जल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदेशवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने वर्षा जल संचयन, नल का उपयोग बंद करने और पानी की बर्बादी को रोकने के उपायों पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जल मिशन के तहत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। इस बैठक में जनपद सदस्य अनिता सिंह, प्रिया, उजीत नारायण सिंह, रामजीत लकड़ा, सरपंच सोनू किन्नर, NRLM अधिकारी सिमेंद्र सिंह, जिला समन्वयक  राजेश कुमार जैन, ई डिस्टिक मैनेजर नारायण सिंह पोर्ते, अभीषेक गुप्ता, तीनों विकासखण्ड के सरपंच और जनप्रतिनिधी  सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

continue reading
 कलेक्टर व एसपी की संयुक्त बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम दिशा निर्देश लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश

कलेक्टर व एसपी की संयुक्त बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम दिशा निर्देश लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश

कोरिया / आज जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर और एसपी ने जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि जिले में आपसी सौहार्द और सामंजस्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करें और वहां शांति व्यवस्था के लिए प्राथमिकता के आधार पर समन्वयित प्रयास करें।

पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने समाज में तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश करने वाले आदतन व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर तनाव के कारकों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी कहा गया कि शांति समितियों का पुनर्गठन और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और उनकी शांति व्यवस्था में सहभागिता सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से आसूचना तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न सरकारी तंत्रों जैसे कोटवार, शिक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की और कहा कि प्रशासन की कार्य प्रणाली में तटस्थता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता होना चाहिए। उन्होंने सुशासन तिहार में भी समन्वय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने पुराने व लम्बित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी दिनों में प्रभावी कदम उठाएंगे। बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

continue reading
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कोरिया / बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने की, इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत, सदस्य सचिव एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय, वार्षिक प्रतिवेदन और स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 2016-17 से 2024-25 तक कुल 37895.68 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है और अब तक 37941.53 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस दौरान 1169 कार्यों को निरस्त किया गया है, जिनकी राशि 1898.30 लाख रुपए प्राप्त हुई है।



विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, आंगनवाड़ी केन्द्रों आदि के सम्बंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें भौतिक अधोसंरचना, विधुतीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़कों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के उपाय शामिल थे।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के विज़न 2047 के तहत कोरिया जिले को जलवायु अनुकूलन गाँव के रूप में विकसित करने के लिए जल प्रबंधन, हरित कृषि, सौर ऊर्जा, वन संरक्षण, और वृक्षारोपण जैसे कार्यों, कोरिया जिले के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए कार्य योजना, पोषण-संवेदनशील हस्तक्षेप, और स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया गया।  पर्यटक स्थलों के रूप में हसदेव नदी, गोपद नदी, तंजारा जलप्रपात, और गुरु घासी दास टाइगर रिजर्व जैसे प्रमुख स्थानों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य योजना में राशि प्रावधान किया है।


बैठक में शासी परिषद के सदस्यों ने जिले के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी और कामकाजी योजना को अंतिम रूप दिया। बैठक में अपर कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास संस्थान के नोडल अधिकारी श्री डी.डी. मण्डावी ने आभार प्रकट किया इस बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
continue reading
फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन  कला जगत के लिए अपूर्ण छती

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन कला जगत के लिए अपूर्ण छती

 फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन

कला जगत के लिए अपूर्ण छती
87 साल की उम्र में हुआ मनोज कुमार का निधन
देश भक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे मनोज कुमार
1992 में दादा फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था
कोकिलाबेन धीरू भाई अंबानी अस्पताल में ली आखिरी सांस
भारत कुमार के नाम से जाने जाते थे मनोज कुमार
इस वक्त की बहुत ही बड़ी और दुखद खबर की अभिनेता मनोज कुमार का निधन

continue reading
जल संरक्षण-प्रशासन और मीडिया की साझा पहल आवा पानी झोंकी' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

जल संरक्षण-प्रशासन और मीडिया की साझा पहल आवा पानी झोंकी' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कोरिया, 3 अप्रैल 2025/* कलेक्टरेट सभाकक्ष, बैकुंठपुर में आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जल संरक्षण और संवर्धन पर आयोजित कार्यशाला में प्रशासन और मीडिया के बीच साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस कार्यशाला में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने जल बचाव और संवर्धन के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए, जिनमें वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाना और जल संकट से प्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने की बात प्रमुख थी।
*जनता की भागीदारी से ही जल संरक्षण अभियान सफल होंगी*
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने मीडिया से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण की आवश्यकता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने बताया कि जल की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है और यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम बेवजह पानी बहने से रोकें। कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है पानी को बचाना, भू जल स्तर को बढ़ाना, बेवजह पानी को बहने से रोकना और वर्तमान व नई पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षण करना है। जल की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है और यह बातें सभी जानते हैं लेकिन बड़ी संख्या में इस रोकने, बचाने में उदासीनता बरती जाती है, जिसके कारण प्रति दिन हजारों लीटर पानी अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी हो कि बेवजह नल से बहते पानी को रोकें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बुद्धिजीवी और चिंतनशील वर्ग बताते हुए कहा कि समाज की समस्याओं को प्रशासन, शासन और सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 'आवा पानी झोंकी' कार्यक्रम को गांव, गांव और घर-घर तक पहुंचाने में मदद करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जब तक जनता जल संरक्षण के अभियान से जुड़कर सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं लेगी, तब तक यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। 
 
*'आवा पानी झोंकी अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया सहयोग करें*
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जल संकट को वैश्विक समस्या बताते हुए पेड़-पौधों की बढ़ती कमी और पानी के अनावश्यक बहाव को जल संरक्षण के प्रमुख कारणों के रूप में पहचाना। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे 'आवा पानी झोंकी अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
 
*मीडिया प्रतिनिधियियो ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*
मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियानों की सराहना करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें कृषि कार्यों के बाद पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता और शहरी क्षेत्रों में वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाने की बात कही गई।
 
*मीडिया प्रतिनिधियियो ने पौधे में जल देकर निभाई सहभागिता* 
कार्यशाला के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधों को पानी दिया और जल संरक्षण का संदेश दिया कि पानी न केवल मनुष्यों और जानवरों के लिए, बल्कि पर्यावरण और उद्योगों के लिए भी अनिवार्य है। यह कार्यशाला प्रशासन और मीडिया के बीच जल संरक्षण को लेकर एक नई दिशा की शुरुआत साबित हुई।
*पीपीटी व वीडियो डाक्यूमेंट्री से बताया जल संरक्षण का महत्व*
विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण और संवर्धन के सम्बंध में किए जा रहे कार्यों को पीपीटी के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियियो के साथ साझा की। पानी की महत्ता पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया कि किस तरह एक छोटी पहल से पानी को बचाया जा सकता है।
इस कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश पटेल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल कुमार मिश्रा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोप्पो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आकाश पोद्दार, कृषि विभाग के उप संचालक श्री राजेश भारती, सहायक परियोजना अधिकारी, मनरेगा श्री विकास अवधिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएलएम श्री तरुण रघुवंशी आदि अधिकारी मौजूद थे। साथ ही प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि श्री श्रीकांत शुक्ला, श्री कमलेश शर्मा, श्री प्रविन्द सिंह, श्री अमित सोनी, श्री सतीश गुप्ता, श्री चंद्रकांत पारगिर, श्रीमती निहारिका, श्री प्रशांत मिश्रा, श्री नीलेश तिवारी, श्री अरुण जैन, श्री कमालुद्दीन अंसारी, श्री कृष्ण विभूति तिवारी, श्रीमती कमरून निशा, श्री महेंद्र पांडेय, श्री विशाल सिंह, श्री सावन कुमार, श्री कमलेश एक्का, श्री अजय रजक, श्री राजू शर्मा, श्री अनिल पांडेय आदि प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यशाला बेहद उपयोगी रही।
continue reading
 बर्ड फ्लू पक्षियों अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद सरकार के दिशा निर्देशों के तहत पशुपालकों व किसानों को मिलेगा मुआवजा इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग सर्विलेंस और सेनेटाइजेशन

बर्ड फ्लू पक्षियों अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद सरकार के दिशा निर्देशों के तहत पशुपालकों व किसानों को मिलेगा मुआवजा इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग सर्विलेंस और सेनेटाइजेशन

कोरिया, /बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (भ्5छ1) के मामले की पुष्टि के बाद, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुंठपुर के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किमी की परिधि को सर्विलेंस जोन के रूप में तीन माह के लिए घोषित कर दिया गया है।

संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के एवियन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन और जिला पशु चिकित्सा सेवाओं के समन्वय से जिला कलेक्टर इस मुद्दे पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं और इस दिशा में लगातार नजर रखे हुए हैं। इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग, सर्विलेंस, और सेनेटाइजेशन कार्य चल रहा है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों के पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दी जाएगी।



भारत सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा के नियंत्रण के लिए पोल्ट्री पक्षियों को जबरन मारने, अंडों और पोल्ट्री फ़ीड को नष्ट करने के लिए मुआवजे की दर तय की हुई है। इन दरों के अनुसार, पोल्ट्री पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों और उनकी आयु के आधार पर मुआवजे की राशि निर्धारित की गई है। उदाहरण स्वरूप, 8 सप्ताह तक के लेयर चूजों को 40 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के लेयर पक्षियों के लिए 140 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है, वहीं 4 सप्ताह तक के बॉयलर को 35 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 4 सप्ताह से अधिक उम्र के बॉयलर के लिए 120 रुपये दिया जाएगा। इसी तरह 8 सप्ताह तक के बेकयार्ड पोल्ट्री बर्ड्स को 35 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के बेकयार्ड पोल्ट्री बर्ड्स के लिए 150 रुपये दर निर्धारित किया गया है। जबकि 8 सप्ताह तक के टर्की को 60 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के टर्की के लिए 350 रुपये दर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह 5 सप्ताह तक के बटेर को 20 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 5 सप्ताह से अधिक उम्र के बटेर के लिए 40 रुपये दर निर्धारित किया गया है। इससे पोल्ट्री किसानों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रभावी नियंत्रण और उनके नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगा और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा।

continue reading
 शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण घरों से शत प्रतिशत सुखा गीला कचरा अलग अलग करने पर विशेष ध्यान देवें

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण घरों से शत प्रतिशत सुखा गीला कचरा अलग अलग करने पर विशेष ध्यान देवें

एमसीबी / छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला के द्वारा मंगलवार को शहर में डोर टू डोर सफाई कार्य, सुलभ शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ निर्माण कार्य के स्थल का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन व स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक के साथ नगर के भरकुंडी निर्माण कार्य, शहीद राजेश पटेल के चौक निर्माण कार्य, आकांक्षी शौचालय छोटा बाजार, एस.एल.आर.एम. सेन्टर एवं बरतुंगा सती मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ नगर की सफाई व्यवस्था के कार्यों का जायजा लिया। आयुक्त ने शहर में हो रहे निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ करके समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्वच्छता विभाग को कहा की लोगों के घरों से शत-प्रतिशत सूखा-गिला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त होगी।

continue reading
दरचुरा में गुरु बालक दास साहेब की शहादत दिवस, विभिन्न आयोजन

दरचुरा में गुरु बालक दास साहेब की शहादत दिवस, विभिन्न आयोजन

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरचुरा में गुरु बालक दास साहेब की शहादत दिवस के अवसर पर   विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शशि आनंद बंजारे, सरपंच भीम नारायण पाल,आदि के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जहां पर सर्वप्रथम पूजार्चना की गई एवं गुरु बालक दास साहेब के योगदान को याद किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बलिदानी गुरु बालक दास की जीवनी पर जीवनी पर विस्तृत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर समाज के युवा युवतियों द्वारा विभिन्न अखाड़े का खेल कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम रविवार रात तक जारी रहा।
साथ ही कार्यक्रम में गांव के पंच गण अर्जुन दिवाकर, मनोज मंडले, मोती दास मसान, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।
continue reading
ग्राम किरवई में श्री राम दरबार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा आदि हुए उपस्थित

ग्राम किरवई में श्री राम दरबार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा आदि हुए उपस्थित

सिमगा। ग्राम किरवई में श्री राम दरबार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा आदि हुए उपस्थित।

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरवई में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री राम दरबार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही पटेल समाज के भवन का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया गया। 
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने श्री राम दरबार की पूजा अर्चना कर सभी प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की एवं हिन्दू नव वर्ष की सभी को बधाई भी दी। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

 

continue reading
स्वस्थ्य रहे, तंदुरुस्त रहे और रहे खुशहाल देश का छत्तीसगढ़ प्रदेश  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने की आदिशक्ति से प्रार्थना

स्वस्थ्य रहे, तंदुरुस्त रहे और रहे खुशहाल देश का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने की आदिशक्ति से प्रार्थना

एमसीबी/समाचार/ आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन स्थानीय विधायक व साय कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने सपरिवार चंवरीडांड स्थित आराध्य देवी मां महामाया के दरबार पहुंचे, यहां मूर्ति रूप में विराजित मां आदिशक्ति के सामने शीश नवाया और प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति जायसवाल भी मौजूद रही।
 
उल्लेखनीय रहे कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सालों से चैत्र और शारदीय नवरात्र दोनों में नवरात्र के प्रथम दिन माता के दरबार में पहुंचते रहे है और इसके बाद ही दिन की शुरुआत की है इसी क्रम में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र की पवन बेला में चनवारीडांड आदिशक्ति के मंदिर पहुंचे थे। ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल यह 30 मार्च यानि आज से शुरू हो रहा है। यह त्योहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। चैत्र नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ दिव्य अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू संतों के अनुसार चैत्र नवरात्रि के नौ दिन, आध्यात्मिक नवीनीकरण की यात्रा का प्रतीक हैं, जहां भक्त प्रार्थना, ध्यान और उपवास के माध्यम से दिव्य आशीर्वाद, शक्ति और समृद्धि की तलाश करते हैं।
 
*क्यों मनाया जाता है चैत्र नवरात्र*
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाने वाला पर्व चैत्र नवरात्र कहलाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
 
*चैत्र नवरात्रि का अर्थ*
 
चैत्र नवरात्रि वसंत और नवीकरण का प्रतीक है, जबकि शरद नवरात्रि मां दुर्गा की विजय का उत्सव है।  नवरात्र नौ दिवसीय हिंदू त्यौहार की अनूठी परंपराओं, तिथियों और समारोहों का खास महापर्व माना जाता है, नवरात्रि नौ दिनों का हिंदू त्योहार है, जो दिव्य स्त्री या शक्ति का उत्सव है।
 
*नवरात्र में दिन की शुरुआत शक्ति दरबार से, क्यों है खास?*
 
पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य की चिंता करने वाले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवरात्र की पावन बेला में नवरात्र के पहले दिन मां आदिशक्ति की पूजा अर्चना करने बाद कहा कि मैने जब से होश संभाला है तब से लगातार आराध्य देवी मां महामाया के दरबार में नवरात्र के पहले दिन आकर शीश नवाता हु ताकि वो मुझे शक्ति प्रदान करे कि मैं जीवन लक्ष्य और अपने कर्तव्यों का निर्वहन धैर्य, विवेक और जनसमुदाय के लाभकारी हितों को ध्यान में रखते हुए कर सकू। उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो हम धार्मिक अनुष्ठान हो या फिर कोई अन्य कार्य पहले मा महामाया का आशीर्वाद लेते है फिर कोई काम शुरू करते है। मां महामाया छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में एक प्रमुख  शक्तिपीठ है उनकी आराधना, पूजा और आशीर्वाद हमे विपरीत परिस्थितियों में भी संबल प्रदान करने का काम करता है, मुझे पूरा यकीन ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वाश है कि  सनातन धर्म की आराध्य मां शक्ति इन नौ दिनों में प्रदेश के हर गांव, शहर के लोगों पर अपनी असीम कृपा बरसाती रही है और आगे भी बरसाती रहेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर रवा
continue reading
 नारी और पानी का अद्भुत संयोग जल संरक्षण की दिशा में कोरिया प्रशासन का नवाचार आवा पानी झोंकी अभियान से मिलेगा जल संरक्षण को बढ़ावा कल दो ग्राम पंचायतों में जल बचाने के लिए होगा जन चौपाल का आयोजन

नारी और पानी का अद्भुत संयोग जल संरक्षण की दिशा में कोरिया प्रशासन का नवाचार आवा पानी झोंकी अभियान से मिलेगा जल संरक्षण को बढ़ावा कल दो ग्राम पंचायतों में जल बचाने के लिए होगा जन चौपाल का आयोजन

कोरिया जल संरक्षण को लेकर देशभर में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरते भूजल स्तर की चुनौती से निपटने के लिए आम जनता से लेकर शासन-प्रशासन तक अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसी दिशा में कोरिया जिला प्रशासन ने एक नवाचार करते हुए ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान शुरू किया है, जिसका अर्थ है आओ सब मिलकर पानी को रोके। इस अभियान के तहत जल संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है।



नारी शक्ति से जल शक्ति की ओर पहल
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में ठंड के मौसम में जिला प्रशासन ने सोनहत विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से नाले में बोरी बांधने का कार्य किया था। यह जल संरक्षण की दिशा में एक सफल प्रयोग साबित हुआ। इसी क्रम में अब 28 मार्च को बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोटेडांड और डोहडा में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी से जल संरक्षण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

भारत सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ अभियान के तहत यह पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को जल संरक्षण की मुख्यधारा में लाना है। भारतीय समाज में नारी और पानी का गहरा संबंध है, क्योंकि घरेलू उपयोग से लेकर कृषि कार्यों तक महिलाएं ही सबसे अधिक जल संसाधनों का उपयोग करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने महिलाओं को जल संरक्षण का नेतृत्व देने जैसे निर्णय ले रहे हैं।

जल संरक्षण के लिए समग्र योजना
इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा, जिसमें ग्राम स्तर पर जन चौपाल का आयोजन, स्वयंसेवकों और युवाओं का चयन, जन प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना, जल बहिनी दल के माध्यम से वाटर लेवल सर्वे, ट्रांजिट वॉक कर जल स्रोतों की मैपिंग जैसे कार्य। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने हाल ही में इस विषय पर एक कार्यशाला एवं मैदानी भ्रमण का आयोजन भी किया था। अब आगामी ग्राम वार बैठक में जल संरक्षण के लिए ठोस रणनीति पर अमल किया जाएगा।

कलेक्टर का संकल्प-हर हाल में बचाना है पानी
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि, हमारा उद्देश्य है कि गिरते भूजल स्तर को हर हाल में रोका जाए। पानी बचाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और इसके लिए महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि जल संरक्षण कार्यों को ठोस रूप से क्रियान्वित किया जाए।

जल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा
‘आवा पानी झोंकी’ अभियान केवल एक पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप लेने जा रहा है, जिसमें महिलाओं को जल संरक्षण का नेतृत्व सौंपा जाएगा। यह अभियान केवल पानी बचाने का नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी बढ़ावा देने का एक प्रयास है। जिला प्रशासन की इस नवाचार से निश्चित रूप से जल संरक्षण को एक नई दिशा मिलेगी।

continue reading

dpboss