Breaking News
खास खबर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने की अपील- प्रत्येक मतदाता अवश्य करें मतदान
नवीन जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ
एमसीबी / नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले पहली महिला जिला पंचायत सीईओ मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों की जारी की गई तबादला सूची में कोरिया जिले की अपर कलेक्टर अंकिता सोम को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अंकिता सोम नई जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की पहली जिला पंचायत सीईओ होंगी। कोरिया से कटकर अलग जिला पंचायत बने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव होंगे। शनिवार को अंकिता सोम ने कार्यालय पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। अंकिता सोम ने कहा बेहतर तरीके से नए जिला पंचायत का निर्वाचन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी। वही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिला पंचायत क्षेत्र के हर पंचायत में पहुंचाने के लिए वे कार्य करेंगी। अंकिता सोम ने आशा जताई कि सभी के सहयोग एवं समन्वय से शासन के जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास उनके द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है कि अंकिता सोम 2014 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर है। इससे पहले वे कोरिया जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। इसके अलावा वे दुर्ग और गरियाबंद जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। नए जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए पहले ही आरक्षित हुआ है। अब पहली जिला पंचायत सीईओ के पद पर अंकिता सोम द्वारा पदभार संभालने के बाद नए जिला पंचायत की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी।
वार्डों के समस्या निदान हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर और स्वच्छता सुपरवाइजरों की लगाई गई ड्यूटी
एमसीबी / नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बीते दिनों स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी के साथ स्वच्छता के सुपरवाइजरों की बैठक ली थी। बैठक उपरांत निर्णय नगर निगम चिरमिरी के आदेशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 1100 समस्या के निदान के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी से समन्वय कर शिकायतों का निराकरण ऑनलाइन पोर्टल निदान 1100 के शिकायतों का विलोपन करते हुए नगर निगम द्वारा पूरे 40 वार्डों के लिए 04 कम्प्यूटर ऑपरेटर 12 स्वच्छता सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी कर्मचारी ऑनलाइन 1100 में आमजनों की समस्याओं का निराकरण कर अपने अधीनस्थ अधिकारी को अवगत कराएंगे।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान कराया गया वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मंसानुरूप पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में 1 से 31 जनवरी 2025 तक संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 54 बस, ट्रक एवं ऑटो चालकों के आंखों की जांच

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बलवंत सिंह, नेत्र सहायक अधिकारी आर.पी. गौतम, वीरेंद्र साहू, पुष्पेंद्र पटेल के द्वारा किया गया, जिसमें 12 वाहन चालकों के नजर कमजोर पाए गए, एक चालक को मोतियाबिंद मिला एवं एक में कलर ब्लाइंड्स पाया गया। कमजोर नजर वाले चालकों को पावर का चश्मा बनवाने के बाद ही वाहन चालान की समझाइए दी गई।
प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि की और बढ़ते कदम पथ विक्रेताओं के परिवारों को महत्वाकांक्षी योजनाओं का मिल रहा विशेष लाभ
एमसीबी / भारत सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन से नगर निगम चिरमिरी के फुटकर दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में हुए नुक़सान एवं व्यवसाय को पुनः स्थापित करने वाले चाट, फ़ुल्की, सब्जी एवं फ़ल दुकान, नाई, पंचर बनाने का काम करने वाले छोटे-मझौले व्यवसायों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत ऐसे शहरी पथ विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से क्रमशः 10 से 20 हज़ार एवं 50 हज़ार 03 से 04 प्रतिशत ब्याज पर ऋण राशि प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित 1521 शहरी पथ विक्रेताओं के पूरे परिवारों के सदस्यों को स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत भारत सरकार की 08 महत्वकांक्षी योजनाओं से जोड़ने हेतु इन परिवारों के सामाजिक-आर्थिक, सर्वेक्षण का कार्य नगर निगम में किया जा रहा है। वही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत पीएम सुरक्षा बिमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा बिमा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन अंडर बीसोसिडब्लू से शहरी पथ विक्रेताओं के परिवारों के सदस्यों को जोड़ा जाता है।
इस सम्बंध में आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत अब तक कुल 865 लक्षित परिवार सामाजिक, आर्थिक प्रोफाईलिंग का कार्य पूर्ण कर भारत शासन इन योजनाओं हेतु पात्र पाया गया है, जिसमें पीएम सुरक्षा बिमा योजना 1681, पीएम जीवन ज्योति बिमा योजना 1309, पीएम जन धन योजना 267, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना 475, जननी सुरक्षा योजना 12, वन नेशन वन राशन कार्ड 06 रजिस्ट्रेशन अंडर बॉस 18 शासन के निर्देशानुसार सर्वेक्षण के विभिन्न योजनाओं हेतु पात्र सदस्यों को संबंधित योजना से जोड़ने संबंधित विभाग एवं वेंडर के परिवार के सदस्यों से समन्वय कर निकाय स्तर पर शिविरों का आयोजन कर संबंधित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि की और बढ़ते कदम पथ विक्रेताओं के परिवारों को महत्वाकांक्षी योजनाओं का मिल रहा विशेष लाभ
एमसीबी / भारत सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन से नगर निगम चिरमिरी के फुटकर दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में हुए नुक़सान एवं व्यवसाय को पुनः स्थापित करने वाले चाट, फ़ुल्की, सब्जी एवं फ़ल दुकान, नाई, पंचर बनाने का काम करने वाले छोटे-मझौले व्यवसायों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत ऐसे शहरी पथ विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से क्रमशः 10 से 20 हज़ार एवं 50 हज़ार 03 से 04 प्रतिशत ब्याज पर ऋण राशि प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित 1521 शहरी पथ विक्रेताओं के पूरे परिवारों के सदस्यों को स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत भारत सरकार की 08 महत्वकांक्षी योजनाओं से जोड़ने हेतु इन परिवारों के सामाजिक-आर्थिक, सर्वेक्षण का कार्य नगर निगम में किया जा रहा है। वही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत पीएम सुरक्षा बिमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा बिमा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन अंडर बीसोसिडब्लू से शहरी पथ विक्रेताओं के परिवारों के सदस्यों को जोड़ा जाता है।
इस सम्बंध में आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत अब तक कुल 865 लक्षित परिवार सामाजिक, आर्थिक प्रोफाईलिंग का कार्य पूर्ण कर भारत शासन इन योजनाओं हेतु पात्र पाया गया है, जिसमें पीएम सुरक्षा बिमा योजना 1681, पीएम जीवन ज्योति बिमा योजना 1309, पीएम जन धन योजना 267, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना 475, जननी सुरक्षा योजना 12, वन नेशन वन राशन कार्ड 06 रजिस्ट्रेशन अंडर बॉस 18 शासन के निर्देशानुसार सर्वेक्षण के विभिन्न योजनाओं हेतु पात्र सदस्यों को संबंधित योजना से जोड़ने संबंधित विभाग एवं वेंडर के परिवार के सदस्यों से समन्वय कर निकाय स्तर पर शिविरों का आयोजन कर संबंधित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
कलेक्टर व निगम प्रशासक के निर्देश पर निगम आयुक्त शहर की साफ़-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का प्रतिदिन कर रहे निरीक्षण
एमसीबी / छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विशेष निर्देश पर कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम चिरमिरी के मार्गदर्शन पर नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला चिरमिरी के वार्डों का भ्रमण प्रतिदिन कर रहे हैं। नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी के साथ प्रातः सुबह साफ-सफाई एवं वार्डों मे चल रहे हैं, निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम आयुक्त कोरिया कॉलरी के एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर सेंटर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से होने पर स्वच्छता दीदियों की प्रसंशा की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को समझाइए देते हुए कहा कि शहर में शत-प्रतिशत यूजर जार्च वसूली पर विशेष ध्यान देवें। इसके साथ ही आयुक्त ने शहर के बड़ाबाजार में अस्थाई जिला चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण कर पूरे परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखने कर्मचारी व आमजनों से अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बड़ाबाजार में तालाब का निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारियों को बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, जिला समन्वयक (पीआईयु) प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।
मनेंद्रगढ़ के सीलबंद तीन दुकानों के लिए दावा आपत्ति 17 जनवरी तक
एमसीबी/नगर मनेन्द्रगढ़ की जनता को सूचित किया जाता है कि हल्का पटवारी मनेन्द्रगढ़ द्वारा स्थल जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रतिवेदित किया गया है कि बाह्य नजूल भूमि भू-खण्ड क्रमांक 262/1 रकबा 4.31/1430 वर्गफीट खुली भूमि बाह्य नजूल संधारण खसरा में दर्ज भूमि का तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ व जनपद सीईओ मनेन्द्रगढ़ हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण में पाया कि भू-खण्ड कमांक 262/1 के अंश भाग रकबा 63X53=3339 वर्गफुट भूमि पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ द्वारा निर्मित दो दुकान सह गोदाम व सारांश सिन्हा आ. सत्येन्द्र सिन्हा के अंश भाग रकबा 32X29=928 वर्गफीट पर एक दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। स्थल पर दुकान सह गोदाम में संलग्न अनुसार सामग्री जब्त कर तीन दुकानों को सील बंद किया गया। ऐसा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया गया है। अतः उक्त के संबंध में किसी भी व्यक्ति को आपत्ति दावा पेश करना है तो 17 जनवरी 2025 तक पेश कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार का आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
बिल्हा से धान खपाने टिकारी ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़ाए वाहन सहित 224 बोरी धान जब्त
बिलासपुर / धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में धान ले जाते दो ट्रैक्टर पकड़ाए। दोनों में 224 बोरी धान ले जाया जा रहा था। धान की कीमत लगभग 2.78 लाख बताई गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी के अफसरों की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जाँच के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उपरोक्त धान बिल्हा से विक्रय हेतु ग्राम टिकारी तहसील मस्तुरी ले जाया जा रहा है। उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज यथा-धान परिवहन हेतु अनुमति आदेश, मण्डी शुल्क, धान के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मौके पर उपस्थित वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपरोक्त धान के उपार्जन केन्द्रों में खपाने की आशंका को देखते हुए वाहन एवं उसमें भण्डारित 224 कट्टी (बोरी) धान को तहसीलदार द्वारा जप्त करते हुए प्रकरण निर्मित कर मण्डी अधिनियम के तहत् नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया-कलापों पर कडी निगरानी रखने एवं उन पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है।निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन किये जाने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोचियों और दलाल किस्म के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीम ने मजबूत सूचना तंत्र बना रखा है। अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही टीम दबिश देकर कार्रवाई कर रही। कलेक्टर ने धान जब्त करने के साथ ही परिवहन कार्य में लगे वाहनों पर भी कठोर नियमों के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
सिंचाई योजनाओं से बढ़ेगी उत्पादकता सारा और तामडांड़ जलाशय कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कोरिया / कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जल संसाधन विभाग की दो प्रमुख परियोजनाओं, सारा जलाशय योजना और तामडांड़ जलाशय योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
सारा जलाशय के मुख्य और माइनर नहरों में मरम्मत और सी.सी. चौनल निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। 2.99 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 67 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की कमी को दूर किया जाएगा, वहीं
.png)
तामडांड़ जलाशय में मुख्य और माइनर नहरों पर मिट्टी कार्य, लाइनिंग कार्य, दो सी.डी. निर्माण और कुलावा फिक्सिंग कार्य किए जा रहे हैं। इस परियोजना पर 2.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे 240 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना है।
कलेक्टर के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोप्पा को निर्देश दिए कि सभी कार्य वर्षाकाल से पहले पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दियज्ञं
रेड क्रॉस सोसायटीः राज्य प्रतिनिधि के रूप में श्री कमलेश शर्मा निर्विरोध चयनित
कोरिया एवं एमसीबी जिले के ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों ने जाना यातायात नियम
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार, राज्य सरकार के मंसानुरूप कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के दिशा-निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय बैकुंठपुर में कोरिया एवं एमसीबी जिले के ग्रामीण बैंकों के शाखा प्रबंधकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई।


जिले में महात्मा गांधी नरेगा के तहत संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी 10 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित
एमसीबी / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला स्तर पर समन्वयक (तकनीकी), कंप्यूटर प्रोग्रामर और लेखापाल के 01-01 संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा के पत्र क्रमांक/2514/वि-7/स्था/
प्राप्त आवेदनों की जांच/स्कूटनी जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा की गई, जिसके आधार पर पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची जिले के कार्यालय परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सूचना पटल पर और एमसीबी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-
देवेंद्र तिवारी निर्वाचित हुए भाजपा कोरिया के नए जिला अध्यक्ष विधायक रेणुका सिंह , प्रबोध मिंज जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा में सभी कार्यकर्ता है पद सिर्फ जिम्मेदारी उठाने के लिए होता है - श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक, मनेंद्रगढ़ विधानसभा चम्पा देवी पावले जिला अध्यक्ष निर्वाचित,विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 हेतु अंतिम प्रकाशन
बैठक में निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आम आदमी पार्टी से विशेष सोनी, टीएमसी से सौरभ मिश्रा, बीजेपी से आशीष मजूमदार, और बीएसपी से प्रमोद बंसल उपस्थित थे।
यही समय है, और सही समय है, पढ़ाई के साथ खेलकूद को जीवन में आगे बढ़ाना है - श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विकास खण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन*
खड़गवां/चिरमिरी आप लोगों ने जो कुछ भी मांग किया है वो तो कुछ भी नहीं, यहां से मेरी संवेदनाएं जुड़ी हुई है।जब इस ग्राउंड में परसा का झाड़ी था तो हम लोग बेशरम को काट कर टाटिया बनाया करते थे। आज आप लोग जो पेड़ देख रहे है उसका फल खा रहे होंगे वो सब हम लोगों के द्वारा लगाया गया है। मन दो प्रकार का होता है जब आप लोग सुबह 4 बजे उठने के बारे में सोचते होगे तो एक मन तो उठा देता है लेकिन वही दूसरा मन कहता होगा कि थोड़ा और सो लेते है और थोड़ा थोड़ा करके ज्यादा समय हो जाता होगा। महिला शसक्तीकरण को लेकर विष्णु देव साय की सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है आज गांव गांव में लाइट लग गया है। प्रधानमंत्री जी सबको पक्का मकान दे रहे है और जिनको नहीं मिल पाया है उन्हें भी 3 से 4 साल में मिल जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ को 6 लाख मकान मिला है, 3 लाख और मिलने वाला है और अभी 8 लाख जो पिछले समय का अधूरा था उसे पूरा कर रहे है इस प्रकार छत्तीसगढ़ में 18 लाख पक्का मकान

बनना है उक्त बाते स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला एमसीबी द्वारा खड़गवां में आयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता 2025 के दौरान कही। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि सुबह उठने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है क्योंकि आज कमाई का 25 प्रतिशत हेल्थ में खर्चा होता है, मै प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हु जिन्होंने 5 लाख तक का इलाज के लिए हर गांव, शहर में गरीबों को और मध्यम वर्ग के लोगों को सिर्फ इनकम टैक्स पेई को छोड़कर सबको 05 लाख तक के इलाज की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने एक बात पर और जोर देते हुए कहा कि आज महिला शसक्त हो रही है, आज उनके खाते में हर माह 1000 रुपए सरकार दे रही किंतु उसमें से 500 रुपये आगे आने वाली बड़े खर्चों के लिए बचा कर रखने की आवश्यकता है। हमारी संस्कृति है कि शादी के बाद बेटियों को खाली हाथ नहीं विदा किया जाता है यह 500 रुपया उसमें भी बड़ा योगदान दे सकता है।
लखपति दीदी बनने की कहानी श्रीमती कृष्णा सिंह की जुबानी बिहान योजना से श्रीमती कृष्णा सिंह ने संभाला अपना और अपने बच्चों का भविष्य
बिहान योजना से मिली नई दिशा- बिहान योजना के अंतर्गत कृष्णा सिंह ने स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान की शुरूआत की। कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण उनकी दुकान चल पड़ा और उनका आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ गया। उनके लगातार बैंक से लेन-देन के कारण उनका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर हुआ। इससे उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार किया। कृष्ण सिंह के प्रयास और बिहान योजना की सहायता से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। आज श्रीमती कृष्णा सिंह की सालाना बचत एक लाख रुपए तक पहुंच गई है। उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को प्रेरणा दी है।
अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत - श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी है। बिहान योजना से जुड़कर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की हैं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल बना रही हैैं। यह योजना महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करती है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है, जिससे वे समाज में अपनी एक नई पहचान बना सकें। बिहान योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन को संवारने और उनके सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता इस बात का प्रमाण है कि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है, जो महिलाएं बेहतर भविष्य का सपना देखती है।
न.पं बरमकेला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया जन्म जयंती, अटल परिसर का किया भूमिजन














