Breaking News
खास खबर
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली कोरिया के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु किया निर्देशित टीबी मुक्त भारत अभियान में कोरिया दर्ज कराएं योगदान
नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश
कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में ट्राइबल लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देने, सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने, मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय, भंडारण को प्रतिबंधित करने, पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, जल संचयन को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन जैसे अन्य योजनाओं का धरातल पर उचित क्रियान्वयन करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
.png)
बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा एजेंडावार सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा इस दूरस्थ आदिवासी जिले में निवासरत लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें शासकीय योजनाओं से प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए साथ ही ट्राइबल्स लोगों का सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने जिलेवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु उन्हें पर्यटन, कृषि, लघु उद्योग, स्वरोजगार व्यापार जैसे अन्य व्यवसायों से भी जोड़ने की बात कही। नाते केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक गम्भीरता से पहुँचाने एवं आमजनो के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु निर्देशित किया।
राज्यपाल श्री डेका ने जिले में सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटना से संलिप्त भारी वाहनो के मालिकों की बैठक लेकर उनके वाहन चालकों की समय-समय पर कॉउंसलिंग करने एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व मादक पदार्थाे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री डेका ने मादक पदार्थों के सेवन के रोकथाम हेतु जिले में नशीली सामग्रियों के परिवहन, भण्डारण व विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजनों में नशा त्याग हेतु अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने की बात कही। साथ ही युवाओं में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देने हेतु स्कूल, कॉलेज में नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए कहा एवं जिले में संचालित नशा मुक्त केंद्रों का भी उचित संचालन कराने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन व भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनका उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का अत्याधिक महत्व है एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान और जल संरक्षण को रोकने के उपाय की सराहना की। उन्होंने सीसी रोड निर्माण के दौरान पेड़-पौधों के लिए पर्याप्त जल,जमीन को छोड़कर ही निर्माण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में राज्यपाल ने शत प्रतिशत बालिकाओं और श्रमिको के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही। साथ ही ड्रॉप आउट को रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जिले में टीबी, एनीमिया, कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में कार्य करने और आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। टीबी मुक्त भारत के लिए कोरिया जिले को भी विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के गठन के सम्बंध में जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए तय सीमा में चुनाव कराने के निर्देश दिए उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों को कुष्ठ उन्मूलन में सहभागिता निभाने और रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने जिले के गांवों, बसाहटों में डोर टू डोर सर्वे कर उन्हें टीबी, कुष्ठ, एनीमिया जैसी बीमारियों के लक्षण व बचाव की जानकारी देकर जागरूक करने की बात कही।
युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास के साथ राष्ट्रीयता की भावना, नैतिक व चारित्रिक गुणों के विकास हेतु एनसीसी को और अधिक स्कूल, कॉलेज के युवाओं को जोडने के लिए समुचित प्रयास करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
उन्होंने युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार दे जोड़ने के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्टार्टअप को अपनाने के जिला प्रशासन को विशेष पहल करने की बात कही।
राज्यपाल ने कहा यह जिला पर्यटन की आपार संभावनाएं से भरे हैं। जिला प्रशासन को पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने की बात कही।
उन्होंने जिले लीची फसल को बढ़ावा देने तथा लीची जूस बनाने जैसे प्रयास करने की बात कही उन्होंने बताया कि बंगलादेश लीची जूस बेचने के लिए बंगाल और असम तक आते हैं।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने पीपीटी के माध्यम से जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सोनहत मूंगफली तेल से महकेगी रसोई और सोनहनी शहद से घुलेगी मिठास राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया शुभारंभ
कोरिया / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोरिया जिले के किसानों द्वारा तैयार किए गए ‘सोनहत मूंगफली तेल’ और ‘सोनहनी जैविक शहद’ का शुभारंभ किया। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मूंगफली की खेती से किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुनाफा
कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से 120 किसानों ने 60 हेक्टेयर भूमि पर मूंगफली की खेती की थी। इस पहल के तहत किसानों को धान के अलावा दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती की ओर प्रेरित किया गया।100 रुपए प्रति किलो की दर से मूंगफली की बिक्री और प्रति हेक्टेयर 10-12 क्विंटल की पैदावार की जा रही है। अगले चरण में 120 हेक्टेयर तक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
.png)
राज्यपाल ने कहा कि सोनहत मूंगफली तेल की शुद्धता इसे खास बनाएगी और इससे स्थानीय किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
‘सोनहनी’ शहद कोरिया के किसानों की नई पहचान
राज्यपाल ने ‘सोनहनी’ जैविक शहद का भी शुभारंभ किया, जो बैकुंठपुर और सोनहत के किसानों द्वारा झारखंड से लाए गए इटालियन मधुमक्खियों की मदद से तैयार किया जा रहा है।किसानों को जैविक शहद उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।राज्यपाल ने कहा मधुमक्खी पालन में नवाचार के लिए असम से विशेषज्ञों की टीम लाई जाएगी इससे जैविक शहद उत्पादन से किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, यह पहल किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘सोनहनी’ शहद और ‘सोनहत मूंगफली तेल’ जल्द ही कोरिया जिले की पहचान बनेंगे।
राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र और किसानों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में जिले को जैविक उत्पादों के हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पहल स्थानीय रोजगार बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक उन्नति में एक नई पहचान मिलेगी।
पुलिस प्रशासन कोरिया द्वारा एक अपील- अभिभावक बच्चों को स्कूल में शिक्षक द्वारा डांटने पीटने पर बुरा ना माने , ये बात समझे कि बच्चे की स्कूल में पिटाई अंत में पुलिस की पिटाई ठुकाई से अच्छी है
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां को लेकर बैठक हुई संपन्न कलेक्टर ने राज्यपाल दौरे की तैयारियां को लेकर चाक चौबंद हर व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां को लेकर बैठक हुई संपन्न कलेक्टर ने राज्यपाल दौरे की तैयारियां को लेकर चाक-चौबंद, हर व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
एमसीबी / मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 26 मार्च को बैकुंठपुर दौरे के बाद ट्रेन के माध्यम से एमसीबी जिले में आएंगे । उनके आगमन को लेकर तैयारियों की चर्चा भी की गई। इस दौरान राज्यपाल अपने प्रवास के दौरान नई लेदरी रेस्टोरेंट पहुंचेंगे और फिर जिला कार्यालय पहुंचेंगे इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर परेड की सलामी लेंगे।
.png)
इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" पौधा रोपण करेंगे। राज्यपाल शाम 4 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगे। वहीं राज्यपाल कमलडांड पहुंचकर उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित कमल फूल की खेती का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे आश्रय गृह घरौधा चैनपुर, और तेंदुडांड हाउसिंग बोर्ड का दौरा करेंगे। जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की भी समीक्षा की करेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी हॉटस्पॉट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। वहीं स्थानीय प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों में जुट गया है। बैठक में जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि, नरेगा, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं की जानकारी ली गई। इसके अलावा आयुष ग्राम, टीबी उन्मूलन, बाल लिंगानुपात, शाला प्रवेश उत्सव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना और पुस्तकालय व्यवस्था की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम, एनसीसी, राम वन गमन पथ, टूरिज्म एसेट्स बैंक, रॉक पेंटिंग, गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, घाघरा मंदिर, सती मंदिर और जिले के पर्यटन स्थलों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, नशा मुक्ति केंद्र, खरीफ फसल, पीएमजीएसवाई, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, पीवीजीटी और अमृत सरोवर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट
नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन
एमसीबी/24 मार्च 2025/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत खड़गवां में नव निर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में विकसित करना था। कार्यशाला में जिला समन्वयक राजेश जैन ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की और इसमें शामिल घटकों को समझाया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सामुदायिक और घरेलू गंदे पानी के उचित निपटान को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। ग्राम पंचायतों की प्रमुख जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि उन्हें अपने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रस्ताव पारित कर उसका कड़ाई से पालन कराना होगा, साथ ही उल्लंघन की स्थिति में जुर्माने का प्रावधान भी लागू करना होगा। इसके अलावा, शासकीय परिसंपत्तियों के रखरखाव और सुचारू संचालन पर ध्यान देने, 15वें वित्त आयोग की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने हेतु जीपीडीपी प्लान तैयार कर प्रविष्टि कराने, नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण की व्यवस्था बनाए रखने और समय-समय पर सामुदायिक श्रमदान आयोजित करने पर जोर दिया गया।कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश बंजारे, सहायक विकास विस्तार अधिकारी रामकुमार लकड़ा, संकाय सदस्य सहित जनपद पंचायत खड़गवां की समस्त 44 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित सरपंच उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सरपंचों ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
अपना संपत्तिकर समेकितकर व जलशुल्क जल्द जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें आयुक्त
एमसीबी / नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के निरंतर विकास हेतु अपने मकान का संपत्तिकर/समेकितकर एवं जल शुल्क की राशि प्रत्येक वर्ष नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका (भवनों/भूमियों के भाड़ा मूल्य का अवधारण), नियम 1997 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार जमा किया जाना अनिवार्य हैं। नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, निगम द्वारा आपकी संपत्ति के विवरण के आधार पर प्रेषित बिल अनुसार संपत्तिकरदाता को अपनी संपत्ति का संपत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपयोग शुल्क जमा करना आवश्यक है। परंतु निगम द्वारा समय-समय पर नोटिस भेजने के बावजूद भी कई करदाताओं द्वारा बकाया और चालू संपत्तिकर, समेकितकर व जलशुल्क जमा नहीं किया जा रहा है। इस कारण शासन द्वारा बार-बार लंबित राशि की वसूली हेतु कार्यवाही के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने मकान का संपत्ति कर, समेकित कर एवं जल शुल्क की राशि यथाशीघ्र निगम कोष में जमा कर रसीद प्राप्त करें, जिससे अधिभार से बचा जा सके और क्षेत्र के समुचित विकास में सहयोग किया जा सके। साथ ही, क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में निगम का साथ दें।
बैकुंठपुर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास एवं जागरूकता शिविर संपन्न
कोरिया / जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बैकुंठपुर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता विकास एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बैकुंठपुर जनपद पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार अपनाने के इच्छुक व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था, जिससे वे नए उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अरिहंत बोथरा ने प्रतिभागियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रियाओं को समझाया।
इस शिविर में जनप्रतिनिधि, उद्यमी, आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वरोजगार के अवसरों, सरकारी अनुदान और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने स्टार्टअप और छोटे उद्योग शुरू कर सकें। इस कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी।
मोबाईल मेडिकल यूनिट से स्वच्छता दीदीयों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
एमसीबी / नगरीय प्रशासन व विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 08 बजे से शाम 03 बजे तक 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों के द्वार तक पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल सरकार के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस नगर के गेल्हापानी में मोबाइल मेडिकल यूनिट से डोर टू डोर सफाई कार्य में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के माध्यम से किया गया। जिसमें 25 स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें थायराइड टेस्ट, कैल्शियम टेस्ट, सीबीसी टेस्ट, हीमोग्लोबिन, शुगर, विटामिन डी-03 एवं बी-12 तथा ब्लड टेस्ट कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य के परीक्षण की जांच समय-समय पर की जाती है और मोबाईल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण भी समय-समय की जाती है। आयुक्त आचला ने बताया कि प्रतिदिन मोबाईल मेडिकल यूनिट की वाहन अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है।
सरभोका चिरमिरी-नागपुर रेल हॉल्ट भूमि अधिग्रहण हेतु दावा आपत्ति 25 मार्च तक
एमसीबी/न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी रा. के आदेशानुसार मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला के ग्राम सरभोका तहसील मनेंद्रगढ़ उप तहसील नागपुर की जनता को सूचित किया जाता है कि प्रस्तावित चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट (17 कि.मी.) रेल परियोजना के भूमि अधिग्रहण हेतु संयुक्त टीम गठित कर संयुक्त सर्वेक्षण/प्रस्ताव की कार्यवाही प्रारंभ के दौरान आवेदकगण क्रमांक 01 मंगल प्रसाद आत्मज धनसाय, क्रमांक 02 विजय आत्मज स्व. हीरा सिंह, क्रमांक 03 बीरबल आत्मज बाबूलाल, क्रमांक 04 प्रीतम सिंह आत्मज राम सिंह, क्रमांक 05 धनेष कुमार यादव आत्मज स्व. तेजीलाल यादव, क्रमांक 06 प्रभावती आत्मज पूरन अहिर, क्रमांक 07 शिवबालक आत्मज लखनलाल अहीर, क्रमांक 08 प्रीतम सिंह आत्मज राम सिंह वास्ते स्व. सरनाम आत्मज सुखराज गोंड, क्रमांक 09 कौशिल्या पति धीरसाय, क्रमांक 10 फुलकुंवर पति धीरसाय, क्रमांक 11 कृष्णा बाई पति स्व. रामकुमार, क्रमांक 12 सुकवरिया पति स्व. बाबूलाल, क्रमांक 13 मंगल प्रसाद आत्मज स्व. बाबूलाल, सभी निवासी ग्राम सरभोका तहसील मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) द्वारा इस न्यायालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर ग्राम सरभोका के वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त पट्टा एवं भूमिस्वामी अधिकारों की मंजूरी के लिये पट्टा (तिरंगा पट्टा) खसरा नम्बर/भूखण्ड क्रमांक/कम्पार्टमेट नम्बर 268, 271, 269, 260, 263, 275, 267, 268, पी. 755 की भूमि के संबंध में मुआवजा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उपरोक्त वर्णित भूमि के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई दावा आपत्ति पेश करना है, तो 25 मार्च 2025 तक पेश कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन हेतु अस्थाई भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025
एमबीबीएस चिकित्सा अधिकारी का एक पद उपलब्ध है, जिसके लिए एमबीबीएस डिग्री और सीजी मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम एकमुश्त वेतन 80,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। वहीं स्टाफ नर्स के लिए एक पद हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग, पी.बी.बी.एस.सी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं सीनियर मिडवाइफरी प्रशिक्षण आवश्यक है, साथ ही छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है । इस पद के लिए एकमुश्त 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही लैब टेक्नीशियन पद के लिए 10+12वीं में विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्णता आवश्यक है, साथ ही पैथोलॉजी टेक्नीशियन का एक वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम या मेडिकल पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है। इस पद के लिए एकमुश्त वेतन 18,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की पात्र/अपात्र सूची 7 अप्रैल 2025 को प्रकाशित होगी और जिला की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल 2025 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। अंतिम पात्र/अपात्र सूची एवं वरीयता सूची 21 अप्रैल 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 24 अप्रैल 2025 गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जो सिविल कोर्ट, मनेन्द्रगढ़ के सामने, नवीन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सभाकक्ष में होगा। सभी आवेदक जिले की वेबसाइट www.manendragarh-
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरिया द्वारा उद्यमिता शिविर का आयोजन
कोरिया/ बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बैकुंठपुर, सोनहत और बचरापोड़ी में आयोजित जाएगा। जहां उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
बैकुंठपुर में यह शिविर 20 मार्च को कार्यालय जनपद पंचायत में, 21 मार्च को सोनहत के जनपद पंचायत में, और बचरापोड़ी में 22 मार्च को सर्व आदिवासी भवन में आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन जैसी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिससे इच्छुक उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही, बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जो भी युवक या युवती उद्योग स्थापित करने के इच्छुक हैं, वे इस शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
समाचार क्रमांक 77/2025/मानिकपुरी
प्री. पॉलिटेक्निक (पीपीटी-2025) प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक
कोरिया/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा प्री. पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीपीटी-2025) हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि प्रारंभ हो चुकी है, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक तथा त्रुटि सुधार करने की तिथि 12 से 14 अप्रैल 2025 सायं 5ः00 बजे तक तिथि घोषित कर दिया गया है। संस्था के प्राचार्य के द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक बैकुण्ठपुर ग्राम - सलका में अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु संस्था स्तर पर सुविधा एवं सहायता केन्द्र बनाया गया है। जिसमें ऑनलाइन फॉर्म भरे जायेगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए संस्था में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, जाति, निवास एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर तथा ईमेल आई.डी. के साथ संस्था में उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन भरा सकते है।
नगरीय प्रशासन सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग से ली समीक्षा बैठक
एमसीबी/नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. शासन के सचिव ने विगत गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा ली गई। बैठक में विभिन्न ऐजेंडावार बिन्दुओं की जानकारी शासन ने नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला से मांगी, आयुक्त रामप्रसाद आचला ने नगर निगम चिरमिरी के विभिन्न एजेण्डा जानकारी शासन को उपलब्ध कराई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हेतु एजेंडा, निकायों में ग्रीष्म काल के पूर्व जल प्रबंधन, अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की स्थिति, सिटी डेवलपमेंट प्लान की स्थिति, नगरोत्थान योजना के प्रस्ताव की स्थिति, अधोसंरचना एवं 15 वें वित्त के कार्यों की स्थिति, संपत्ति कर वसूली की जानकारी (अद्यतन स्थिति), निकायों में निर्वाचन पश्चात् सभापति/उपाध्यक्ष निर्वाचन, एमआईसी पीआईसी गठन की स्थिति, अटल नगर परिसर की निविदा की स्थिति, 15 वें वित्त अंतर्गत संचालनालय को प्रेषित प्रस्तावों की स्थिति, निकायों में बकाया विद्युत बिल के भुगतान की अद्यतन स्थिति, वन डिस्ट्रिक्ट पीपीपी मॉडल की अद्यतन स्थिति, विभाग के सॉफ्टवेयर/साइट में निकायों की जानकारी अद्यतन किये जाने की स्थिति, महालेखाकार/लोकल फण्ड ऑडिट आपत्ति निराकरण के संबंध में जानकारी। इसी प्रकार अतिरिक्त एजेण्डा में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत बीएलसी घटक के डीपीआर तैयार कर प्रेषित करने, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जिला स्तरीय सेनेटरी लैंडफिल निर्माण हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराने, नगर निगम चिरमिरी में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी-जीएफसी, ओडीएफ की सहित अन्य ऐेजेंडावार की जानकारी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराया गया। वही सचिव ने सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए नगर निगम आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम कमिश्नर का सघन दौरा
एमसीबी/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर निगम के महापौर राम नरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला विगत दिवस अपनी टीम के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 ओडीएफ़ प्लस की तैयारियों को लेकर नगर के वार्डों में पहुँचकर साफ़-सफ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए मूलभूत आवश्यकताओं से रूबरू हुए।
कमिश्नर आचला ने हल्दीबाड़ी के मुक्तिधाम में निर्माण कार्य का जायज़ा लिया एवं शहर के ब्यूटीफ़िकेशन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वही हल्दीबाड़ी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलआरएम सेंटर) के निरीक्षण उपरांत कमिश्नर ने स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता सुपरवाइजर, सफ़ाई कर्मचारियों को वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में विशेष जोर देने निर्देशित किया। आयुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आगामी दिनों में शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है अतः आप लोग स्वच्छता अपनाए तथा अपने आस-पास के लोगों को घरों के पास सफ़ाई बनाने समझाईश देवें, कमिश्नर ने स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छ्ता अधिकारी उमेश तिवारी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्षा पावले का तीखा हमला, पूछी : बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया के बारे में बोल के दिखाए पत्रकारों द्वारा सौम्या पर सवाल पूछने पर हमला करवाने तक की कोशिश करते है भूपेश
स्व-सहायता समूह की महिलाओं का एक्सपोजर विजिट, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी महिलाएं करेंगी मध्यप्रदेश के डिंडौरी में सफल उद्यमों का अवलोकन
मुंगेली छत्तीसगढ़- त्रिलोक कोशले
जिले में होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
एमसीबी/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार के उपस्थिति मे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक जनपद पंचायत सभाकक्ष की (अमृत सदन) मनेन्द्रगढ़ में सम्पन्न हुई बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजुद रहे त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिश्मे जनप्रतिनिधि से भी राय ली गई, शासन द्वारा दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दी गई जिश्मे कहा गया की होली/रमजान के पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती के निर्देश दिए हैं ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे। शराब के अत्यधिक सेवन और नशा संबंधित घटनाओं पर सख्ती से रोकथाम के निर्देश दिये गये साथ ही नशे की स्थिति में हिंसा, दुर्घटनाएं और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए कई प्रयास किया जाएगा। नगर के प्रमुख चौक/चौराहों को चिन्हांकित करने और आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए जायेंगे। रंगों के उपयोग में सावधानी खतरनाक और केमिकल आधारित रंगों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाना। होली के दौरान सड़क पर हुड़दंग करने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के आयोजन के दौरान सभी समुदायों का सम्मान हो और कोई साम्प्रदायिक तनाव न बढ़े। होलिका दहन के दौरान नगर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अग्नि सुरक्षा के उपाय। कार्यक्रम/रैली/जूलुस में डीजे के पूर्णतः प्रतिबंधित तथा स्कूल. अस्पताल, शैक्षणिक संस्था के 100 मीटर के परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्णतः वर्जित रेहागा। होलिका दहन/रमजान की रैली/जुलूस के दौरान नगर के समिति द्वारा वालंटियर की सूची तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में। रैली/जुलूस में आग्नेय, अस्त्र, शस्त्र पर प्रतिबंध रहेगा। रैली/जुलूस में साउंड सिस्टम व ध्वनि विस्तार यंत्र के उपयोग के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय एवं ग्रीन ट्रिव्युनल के द्वारा जारी निर्देशों का पालन। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार यादवेन्द्र कुमार कैवर्त, सीईओ वैषाली सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वडेगावकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एलेक्स टोप्पो, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया
एमसीबी/ कलेक्टर डी राहुल वेंकट के दिशा निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में 70 ग्राम संगठन के आजीविका उपसमिति का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे कृषि/गैर कृषि/कृषि आधारित आजीविका के बारे में विस्तार से बताया गया। सदस्यों द्वारा इस प्रकार के आजीविका का चयन करने से ही, गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल कर लखपति दीदी की श्रेणी में आ सकते हैं। साथ ही 8 मुख्य विभाग (मनरेगा/श्रम विभाग/क्रेडा/ कृषि/ उद्यान/मत्स्य/पशुधन विकास/उद्योग विभाग इत्यादि) के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका को सुदृढ़ किया जाने की रणनीति तैयार करने प
र चर्चा की गई। अलग अलग ग्राम से आई हुई ग्राम संगठन की महिलाओं ने प्राप्त जानकारी को किस प्रकार वापस जा कर ग्राम संगठन में रोलआउट करेंगे उसकी रोल-प्ले भी किया। प्रशिक्षण को जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रदान की गया। इसी कड़ी में ग्राम संगठन के आये हुए पदाधिकारी सदस्यों को मनेन्द्रगढ़ की एक संकुल संगठन के कार्य प्रणाली का एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। महिलाओं ने की शासकीय योजनाओं (महतरी वंदन, आवास योजना, धान बिक्री, स्वयं सिद्धा ऋण योजना) से संतृप्त हो कर गरीबी की कुचक्र को भेदने की अपनी सफलता की कहानी भी साझा किया। एवं बिहान में जुड़कर साप्ताहिक बैठक में होने वाले चर्चाओं से जानकारी मिलने के कारण दूसरी योजना से पात्रता अनुसार लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय से श्री सिमेन्द्र सिंह, श्री रितेश पाटीदार, श्रीमती स्वेता शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।
महापौर ने पेयजल समस्या निराकरण के लिए किया दौरा नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा महापौर राम नरेश राय
एमसीबी / पदभार ग्रहण के बाद से सुबह शाम लगातार नगर पालिक निगम के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय शहर का निरीक्षण कर आवश्यक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं शहर के प्रत्येक जगह पर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए वे अभी से प्रयास में जुट गए हैं आगामी गर्मी में होने वाली पानी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने निर्देशित कर रहे हैं इसी क्रम में महापौर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं नगर निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला सहित अधिकारियों के साथ शहर के कुरासिया रोड आमानाला के पास व्यर्थ बह रहे पानी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यर्थ बह रहे पानी को सुचारु कर डोमनहिल वासियों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए निर्देशित किया इसी प्रकार बरतूंगा एसईसीएल के फिल्टर प्लांट का भी महापौर ने निरीक्षण किया और बरतुंगा वासियों को पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराने एसईसीएल के संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया निरीक्षण के दौरान महापौर राय ने बताया कि साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य होगा ग्रीष्मकाल में नगर वासियों को पानी के लिए असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखना अधिकारी सुनिश्चित करें इस दौरान नगर निगम के सभापति संतोष सिंह पार्षद रामअवतार देवांगन एवं पीएचई व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं ।












