CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

हाफिजपुर थाना पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गोकश गिरफ्तार एक घायल

हाफिजपुर थाना पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गोकश गिरफ्तार एक घायल

खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हाफिजपुर थाना पुलिस की बाइक सवार शातिर गोकशों के साथ मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है देर रात में हाफिजपुर थाना पुलिस ब्रजनाथपुर के पास चैकिंग कर रही थी तभी बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार गोकशों में से एक के पैर में गोली लगी है बताया जा रहा है ये दोनों शातिर गोकश हाल ही में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे और फरार चल रहे थे। इनके कब्जे से एक तमंचा एक मोटरसाइकिल गोकशी करने के उपकरण नशीले इंजेक्शन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाश नासिर व इस्तेकार शातिर गोकश है। जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

 
continue reading
सिबीआई का अधिकारी बता लाखो का लगाया चुना

सिबीआई का अधिकारी बता लाखो का लगाया चुना

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर बड़ा एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को यूपी की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बता  लगभग 55 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।
पुलिस की माने तो प्रार्थी नम्रता चन्द्राकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर आरोपियों ने उन्हें डराकर 29 अप्रैल 2025 से 29 मई 2025 तक अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने खुद को सीबीआई का अफसर बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया था, जिसके तहत उन्होंने हर बार नए  खातों में धन मंगवाकर कुल लगभग 54 लाख 90 हजार रुपये वसूल किए।दुर्ग पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व बैंक स्टेटमेंट्स की जांच किया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान की गई दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार और शुभम श्रीवास्तव ये सभी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस की एक विशेष टीम ने लखनऊ पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।जांच दौरान पाया गया कि राजेश विश्वकर्मा ने धनराशि अपने यूनियन बैंक खाते में स्वीकार किया था, जहां 9 लाख रुपये पहुंचे थे। उसने इसका एक हिस्सा शुभम श्रीवास्तव को दिया, शेष साथियों ने आपस में बांट दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन,आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखा हुआ है, साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना की भी तलाश शुरू कर दी है, जिसको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस कारवाही ने साइबर ठग गिरोह पर बड़ा वार किया है, साथ ही लोगों का विश्वास पुलिस पर बनाया रखा है।।
 

 

continue reading
विकासित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल-रामसेवक पैकरा

विकासित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल-रामसेवक पैकरा

बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार के विजन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, योगेन्द्र सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह उपस्थित रहें। 

वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, यह कार्यकाल विकासित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष की यह यात्रा मोदी जी ने 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम,त्याग और सपनों को सकार करने की दिशा निरंतर कार्य कर देश को आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा बढ़ रहा है।
continue reading
एनएसयूआई का कोतवाली थाना में अर्धनग्न प्रदर्शन

एनएसयूआई का कोतवाली थाना में अर्धनग्न प्रदर्शन

धमतरी एनएसयूआई ने कोतवाली थाना में किया अर्धनग्न प्रदर्शन ..बीती रात घंटो तक जारी रहा प्रदर्शन ..पुलिस के सघन पेट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर थाने के पास नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया ..बता दे शहर में लगातार लूटपाट चाकू बाजी शराब खोरी का मामला बड़ने लगा है जिन्हे देखते हुए पुलिस ने रात्रि में बाइक पर से सघन पेट्रोलिंग कर गुंडे बदमाश शराबी वा गुट में रहने वाले लोगो का धुलाई कर कार्यवाही कर रहा इस बीच शुक्रवार देर रात्रि को एनएसयूआई के उपाध्यक्ष नमन बंजारे भी पुलिस के लपेटे में आ गया जिन्हें पुलिस वाले ने थोड़ा मारा ..जिसके बाद एनएसयूआई में भारी आक्रोश व्याप्त हो गई .
..देखते ही देखते कोतवाली थाना का अर्धनग्न होकर घेराव कर दिया इस बीच काफी नारे बाजी भी किया गया ..अब सवाल यह उठता है क्या पुलिस रात्रि में जमघट सजाए बैठे लोगो पर डंडे बरसा रहा वो क्या गलत है क्या पुलिस का डंडा राजनीतिक दल के लोगो के लिए नही बरस सकते ..यह प्रदर्शन उसी को दर्शा रहा है ..क्योंकि इन दिनों पूरे शहर क्राइम से थर्रा उठा है ..अगर पुलिस इस तरह से कार्यवाही नही करेगा तो निश्चित ही क्राइम का ग्रोथ और भी ज्यादा बड़ सकता है ..

 
continue reading
जेएलएन चिकिसालय एवं अनुसंधान केन्द्र में विश्व रक्तदाता दिवस केंद्रित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

जेएलएन चिकिसालय एवं अनुसंधान केन्द्र में विश्व रक्तदाता दिवस केंद्रित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

 सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत संचालित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (जेएलएनएच एंड आरसी) के ब्लड सेंटर द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस 2025 के अवसर पर 13 और 14 जून 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने एवं सभी के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष की वैश्विक थीम “रक्तददन करें, आशा दें: साथ मिलकर जीवन बचाएं” को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 13 जून 2025 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी.के. गिरि ने जेएलएनएच एंड आरसी के ब्लड सेंटर में किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रविंद्रनाथ उपस्थित थे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. उदय कुमार एवं डॉ. सौरव मुखर्जी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात श्री गिरि ने स्वयं स्वैच्छिक रक्तदान कर इस अभियान में भागीदारी निभाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकिसालय स्टाफ एवं बीएसपी सामूहिक को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में अधिकतम सहभागिता और पंजीकरण सुनिश्चित कर रक्तदान के सामाजिक महत्व को उजागर किया गया।

अपने संबोधन में श्री बी.के. गिरि ने ब्लड सेंटर एवं पैथोलॉजी विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो देखने में छोटा लगता है, परंतु यह मानवता के लिए अत्यंत मूल्यवान योगदान सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में ‘दान’ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और ‘रक्तदान’ वास्तव में ‘महादान’ है, ऐसा दान जो जीवन देता है। उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का उल्लेख करते हुए यह स्मरण कराया कि ऐसे आपातकालीन अवसरों पर रक्त की उपलब्धता कितनी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन अत्यंत नाजुक है और रक्तदान जैसे कार्य अनेक जीवनों को बचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर पैथोलॉजी एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञों की भी उपस्थिति रही, जिनमें सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं – पैथोलॉजी) डॉ. मनीषा कांगो, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लड सेंटर की प्रभारी डॉ. निली एस. कुजूर, कंसल्टेंट (पैथोलॉजी) डॉ. राजू भैसारे, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पैथोलॉजी) डॉ. गुरमीत सिंह, वरिष्ठ कंसल्टेंट (पैथोलॉजी) डॉ. प्रिया साहू, कंसल्टेंट (पैथोलॉजी) डॉ. प्रतीक शिवप्पा एवं कंसल्टेंट (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) डॉ. दीपक दशमोहरा पात्र प्रमुख रूप से शामिल थे।

विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू एच ओ) की एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निःस्वार्थ रूप से रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं का आभार प्रकट करना है। यह दिवस इस सच्चाई की याद दिलाता है कि रक्तदान एक निःस्वार्थ कर्म है जो हर वर्ष लाखों लोगों का जीवन बचाता है, चिकित्सा एवं शल्य प्रक्रियाओं को संभव बनाता है तथा स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त करता है। प्रत्येक वर्ष एक विशेष थीम के माध्यम से एकजुटता, आशा और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया जाता है।

continue reading
कार्यवाही नही तो आगे उग्र आंदोलन

कार्यवाही नही तो आगे उग्र आंदोलन

मगरलोड क्षेत्र के ग्राम अछोली के ग्रामीण कब्जा धारि के खिलाफ की शिकायत ..बताया गया गांव में ग्राम पंचायत के आरक्षित सात एकड़ जमीन को कोई संतोष जैन नामक व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया है जबकि यह भूमि वन विभाग का है जहा पूर्व में पौधा रोपण भी किया गया था ..संतोष ने इस भूमि को राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी रूप से पट्टा तैयार कर लिया
..जिनके पट्टे को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रशासन से शिकायत की है ग्रामीणों ने बताया की संतोष गांव के आदिवासियों को धमकिया भी देते है जिससे गांव के आदिवासी परिवार के लोग आक्रोशित हो रहा ..अगर प्रशासन जल्द इसमें कोई एक्शन नहीं लेता है तो आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है ..बहरहाल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है
continue reading
कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन का गोरखधंधा

कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन का गोरखधंधा

कोण्डागांव जिले में इन दिनों अवैध रेत खनन का कारोबार चरम पर है। माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में नदियों से रेत निकालकर पड़ोसी राज्य उड़ीसा तक पहुंचा रहे हैं, और आश्चर्यजनक रूप से खनिज विभाग एवं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने बैठे हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि कानून व्यवस्था और शासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करती है।
माकड़ी ब्लॉक के दण्डवन गांव में अवैध खनन
स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दण्डवन में नारंगी नदी से दो स्थानों पर रात में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। मौके पर जब पत्रकारों की टीम पहुंची, तो देखा गया कि भारी संख्या में टिपर वाहन अवैध रेत ले जा रहे हैं।
इनमें से एक वाहन चालक राहुल यादव ने बताया कि वह उड़ीसा रेत ले जा रहा है, और यह वाहन देवनाथ प्रधान का है। उसने खुलासा किया कि उसे देवनाथ के कहने पर ही यह कार्य करना पड़ता है। कुछ ही दूरी पर एक पोकलैंड मशीन भी काम कर रही थी, जिससे बड़े पैमाने पर रेत की खुदाई हो रही थी। मशीन चालक जगबंधु, जो उड़ीसा का निवासी है, ने बताया कि उसे 2200 रुपये प्रति घंटे की दर से भुगतान किया जा रहा है, लेकिन रेत कहां भेजी जा रही है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
माफिया का आतंक और पत्रकारों पर दबाव
मीडिया टीम जब इस अवैध गतिविधि की कवरेज कर वापस लौट रही थी, तभी लगभग 25-30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने पत्रकारों से आक्रामक लहजे में पूछा कि "यहां किसके कहने पर आए हो?और धमकी देते हुए कहा कि यहां दोबारा मत आना, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। यह स्पष्ट संकेत है कि अवैध रेत कारोबार में संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिनके पास 
पर्यावरणीय और सामाजिक असर
अवैध रेत खनन से न केवल नदी की जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर गिरता है, खेतों की उर्वरता प्रभावित होती है और पुल-पुलियाओं की नींव कमजोर होती है। इसके अलावा, यह स्थानीय संसाधनों की लूट है, जिससे शासन को राजस्व की भी हानि होती है।
continue reading
इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा

इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा

आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के महिला थाने में फेसबुक इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालना अब लोगों के लिए आम बात हो गया है हर कोई फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाना चाहता है, इसके लिए महिलाएं भी युवाओं से पीछे नहीं है। जिसका नज़ारा हापुड़ में भी देखने को मिला।पिलखुवा के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बर्तन धोने की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया
, इसी बात पर पत्नी ने पूरे घर में बवाल मचाना शुरू कर दिया पति ने समझाने का प्रयास किया तो पत्नी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंच गई। फॉलोअर्स कम होने पर पत्नी घर में खाना तक नहीं खाती और बनती है साथ ही पति‌ का आरोप पत्नी नीले ड्रम की वीडियो भेज कर पति को डराती है पत्नी दो बार दहेज  उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। महिला थाने में काफी देर तक चला पति-पत्नी का मामला विवाद का निपटारा कर दोनों को भेजा।

 

continue reading
कुरूद में नगर पंचायत का चला बुल्डोजर

कुरूद में नगर पंचायत का चला बुल्डोजर

धमतरी जिले के कुरूद नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर मची हड़कम दरअसल नगर पंचायत कुरूद में काफी लंबे समय से लोग रोड किनारे जमीन को अतिक्रमण कर बैठे हुए थे जिनसे यातायात काफी प्रभावित हो रहा था ..प्रशासन ने पहले सभी अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया बावजूद नही माने तो  बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ का कार्यवाही शुरू कर दिया
..इस कार्यवाही में ठेला फ्लैग्स होल्डिंग चौपाटी नेम प्लेट करके कूल करीब 5 सौ पर बुल्डोजर चला है ...नगर पंचायत के इस कार्यवाही के बाद कब्जाधारियों में हड़कम मची हुई है ..नगर पंचायत सीएमओ ने बताया की रोड किनारे कई दुकान फ्लैग चौपाटी अवैध रूप से चल रहा था जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था जिनके मद्देनजर यह कार्यवाही की गई है कार्यवाही 12 तारीख तक चलने की बात कही जा रही ..

 
continue reading
ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है बिजली विभाग की लापरवाही के चलते दो भैंस और दो गायों की बिजली करंट से मौत हो गई है,  आज सोमवार सुबह ग्रामीणों में भारी रोष बिजली विभाग  के प्रति देखा गया एवं मुआवजे की मांग की जा रही है।

 बता दें कि ग्राम दुलदुला में विगत लगभग एक सप्ताह पूर्व हाई  टेंशन बिजली के तार खेत की जमीन पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा बिजली विभाग को लगभग एक सप्ताह पूर्व ही दे दिए थे,  और उसे तत्काल हटाने या बनाने की मांग उनके द्वारा कही गई थी।
 जिसमें जान माल का खतरा भी बताया गया था,  लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया है जिसमें चार मवेशी बिजली करंट की चपेट में आकर मारे गए हैं।
 जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश आज देखा गया है ग्रामीणों ने कहा यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही है और उचित मुआवजा मवेशियों के मरने पर मिलना चाहिए।
 
 ग्रामीणों बताया कि  हाई टेंशन बिजली के तार खेत पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी लेकिन बिजली विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली वह अनदेखी अब भारी पड़ गया,  

 ग्रामीणों ने कहा कि इसमें जान माल की हानि का हवाला पहले ही बिजली विभाग को दे दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इस पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गनीमत है किसी इंसान की जान नहीं गई। 

  साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने भी कहा की जब से उक्त खार के  खेत पर बिजली के तार गिर गए थे तभी से इसकी जानकारी विगत लगभग एक सप्ताह पहले ही बिजली विभाग को दे दिया था क्योंकि उसमें करंट दौड़ रहा था और गांव में अभी खेती बाड़ी करने का दिन है जिसके चलते ग्रामीणजन खेती करने अपने अपने खेतों में जा रहे हैं और किसी भी जान हानि की आशंका के चलते बिजली विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया गया था , लेकिन बिजली विभाग किसी भी तरह से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और आज चार मवेशी बिजली करंट के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
सरपंच ने भी कहा की मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
 
continue reading
हरिनभट्ठा में चावल उत्सव मनाया गया जिसमे  हितग्राहियों को एकमुश्त  तीन माह का  चावल  वितरित किया गया

हरिनभट्ठा में चावल उत्सव मनाया गया जिसमे हितग्राहियों को एकमुश्त तीन माह का चावल वितरित किया गया

 

सिमगा :छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ‘चावल उत्सव’  ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में भव्य आयोजन के साथ की गई। जून, जुलाई और अगस्त – तीन माह के राशन का एकमुश्त वितरण इस अवसर पर किया गया, जिसे पंचायत स्तर पर एक उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत सिमगा के सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे द्वारा पारंपरिक रीति से गुलाल लगाकर और श्रीफल फोड़कर किया गया।
मानसून को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी :मानसून के दौरान प्रदेश की सभी  उचित मूल्य दुकानें ऐसी हैं, जो वर्षा के समय पहुंचविहीन हो जाती हैं। ऐसे में जून माह में ही इन दुकानों में चावल का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा काल में भी राशन वितरण की प्रक्रिया निरंतर बनी रहे और किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर :जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वितरण प्रणाली का मूल उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभार्थी को सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से योजना का लाभ दिलाना है।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ वितरण : चावल उत्सव के दौरान ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में जनप्रतिनिधि रंजीत सोनवानी  अरुण दिवाकर. ओमप्रकाश मार्कण्डेय. नरेंद्र बंजारे. जिनेद्र भारती जमुना बाई. मेला राम. संजय यादव. महेश चतुर्वेदी. टीकाराम महिलाँग. आदि पंच सरपंच ग्रामीण रहे उपस्थित

 

continue reading
जामुन तोड़ते वक्त सात साल की बच्ची को बिच्छू ने मारा डंक दर्दनाक मौत

जामुन तोड़ते वक्त सात साल की बच्ची को बिच्छू ने मारा डंक दर्दनाक मौत

हस्ते खिलते बच्चे जामुन तोड़ने जामुन पेड़ पर चढ़ी अचानक जहरीली बिच्छू ने मारा दिया डंक हुई दर्दनाक मौत ..मामला है मगरलोड थाना अन्तर्गत ग्राम परसवानि का जहा के सात वर्षीय बालिका खीलेश निषाद गांव के रोड किनारे स्थित जामुन पेड़ पर जामुन तोड़ने अपनी साथियों के साथ पेड़ पर चढ़े हुई थी इस बीच जहरीली बिच्छू ने डंक मार दिया ..गंभीर हालत में परिजनों ने मगरलोड उप स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहा से रिफर कर धमतरी के एक निजी हॉस्पिटल लाया जहा बच्ची की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई ..घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है ..वही परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है ...बता दे इन दिनों जिले में बारिश हो रहा जिनके चलते जहरीले बिच्छू निकल रहा है .. और लोगो को हानि पहुंचा रहा ..बहरहाल शव का पोस्टमार्ड के बाद परिजनों को सौंप दिया है .
continue reading
ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ

ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोहरा में आज नए आंगनबाड़ी केंद्र का उन्नयन किया गया। यहां यह बहुप्रतीक्षित मांग थी। अब आंगनबाड़ी खुलने से ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है। इसे खोलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की भी बड़ी भूमिका है।

आंगनबाड़ी उन्नयन अवसर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना भी की गई एवं रिबन काटकर उदघाटन किया गया। साथ ही मंचीय कार्यक्रम भी किया गया जिसमें अतिथियों ने अपने उद्बोधन भी व्यक्त किए और आंगनबाड़ी उन्नयन के लिए ग्रामीणों को बधाई भी दिए।


इस  अवसर पर जिला पंचायत सभापति महिला बॉल विकास विभाग दीप्ती गोविन्द वर्मा ,  जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला,   सिमगा जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे,   रोहरा सरपंच  गुलाब साहू , भाजपा नेता मनराखान यदु. नंदकुमार मंडले. लीलेश्वर साहू. संजय जेन्द्र. अजीत साहू. अंगज यदु. राकेश साहू  आदि सहित ग्रामीणजन उपस्थित 
continue reading
आग लगने से लाखो का नुकसान*

आग लगने से लाखो का नुकसान*

भिलाई के सुपेला स्थित एक चप्पल दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।।।।

सुपेला स्थित एक चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गया,घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर फंसे एक महिला और उसके बेटे को पुलिस जवानों ने बहादुरी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दुकान के मालिक खेमराज चौहान ने बताया कि आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। हादसे में लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान ही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा थी,जो पूरी तरह जलकर राख हो गई।इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है।फायर ब्रिगेड जवान प्रवीण ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, आग फैलने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती गई। समय रहते आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 

continue reading
पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना

पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम के मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर कांग्रेस पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्षदों ने उन पर मनमानी का आरोप लगाया है।।
धरने पर बैठे कर नारेबाजी कर रहे ये सभी भिलाई नगर निगम मे कांग्रेस के पार्षद हैं। इन सभी आरोप है कि आयुक्त राजीव पांडे कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में भेदभाव कर रहे हैं। सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों की भी अनदेखी की जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के लिए आवंटित राशि तक नहीं दी जा रही। एक पार्षद ने सवाल उठाया कि "क्या कमिश्नर इन पैसों से खुद का मकान बनाना चाहते हैं?" उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में समान रूप से राशि और सुविधाएं दी जाएं।धरने पर बैठे पार्षदों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।वहीं अपने उपर लग रहे सभी आरोपों को भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडे ने अपनी सफाई में कहा, मेरा चैंबर सभी के लिए खुला है। जो भी समस्या है, वे मुझसे मिलकर बात कर सकते हैं। नियम के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करूंगा,लेकिन पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन जरूरी है।।


 

 

continue reading
आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा

आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा

आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा है पौधापूजन अनुष्ठान संपादित होने के उपरांत संकल्पित एवं पूजित पौधा को सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर रोपण की कड़ी मे पीडब्लू डी कार्यालय एवं बिजली आफिस मे पौधारोपण एसडीओ आर के साहू एवं बिजली विभाग एई वासुदेव साहू द्वारा संपन्न किया गया जिसमे उन्होंने सीजी समाचार से बात की और उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  समस्त जनों से प्रकृति संरक्षण मे भागीदारी निभाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरुर लगाने का आव्हान किया गया,आयोजन मे पत्रकार मुकेश शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा,जितेन्द्र साहू,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,प्रभु साहू,अनिल ओझा, राजकुमार यदु,कमल नारायण यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे
continue reading
छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती की ओर कदम विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर-एनआईबीएसएम की अग्रणी भूमिका

छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती की ओर कदम विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर-एनआईबीएसएम की अग्रणी भूमिका

 किसानों तक पहुँची विज्ञान-आधारित खेती: आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने 10 जिलों में 4100+ किसानों से किया संवादप्राकृतिक खेती और प्रत्यक्ष बुवाई विधि तकनीक को बढ़ावा: आईसीएआर-एनआईबीएसएम का गाँव-गाँव अभियान छत्तीसगढ़ में जारी 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (NIBSM), रायपुर ने छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की है। 29 मई से 3 जून 2025 तक संस्थान द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में सघन ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम चलाया गया।

संस्थान के 20 वैज्ञानिकों की टीम ने 10 जिलों के 25 विकासखण्डों में फैले 49 गांवों का दौरा किया और प्रत्यक्ष रूप से 4,100 से अधिक किसानों से संवाद किया। यह अभियान 25 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) और राज्य कृषि विभाग के सहयोग से संचालित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक स्ट्रेस प्रबंधन, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और जैव नियंत्रण एजेंटों के उपयोग जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।

दौरे के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, धान में एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM), प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विधियों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से प्रत्यक्ष बुवाई विधि (Direct Seeded Rice - DSR) को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया, क्योंकि यह तकनीक पानी की बचत के साथ-साथ लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में सहायक है।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम के वैज्ञानिकों ने वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण के अंतर्गत एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया, जिससे मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई, ताकि वे बीज, बीमा, उपकरण और कृषि अवसंरचना से जुड़ी सहायता का लाभ उठा सकें।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई, बल्कि वैज्ञानिकों ने जमीनी स्तर पर मौजूद चुनौतियों को भी समझा। संस्थान द्वारा आगे के लिए कुछ प्रमुख कार्यक्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रचार-प्रसार, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग को बढ़ावा देना, योजनाओं की अंतिम छोर तक जानकारी पहुंचाना और डीएसआर तकनीक तथा यंत्रों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करना शामिल है।

एक प्रेस वार्ता में डॉ. पी.के. राय, निदेशक, आईसीएआर-एनआईबीएसएम, रायपुर ने संस्थान की टीम के प्रयासों की सराहना की और किसानों के साथ दो-तरफा संवाद को आवश्यक बताया, जिससे अनुसंधान कार्य सीधे किसानों की ज़रूरतों से जुड़ सकें। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि अभियान की गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा, "विज्ञान-आधारित समाधान और समन्वित प्रयासों के साथ हम किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं।"

इस प्रेस वार्ता में संस्थान के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे, जिनमें डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी, संयुक्त निदेशक (नीति समर्थन अनुसंधान) एवं प्रचार अधिकारी, तथा डॉ. मुवेंथन, प्रचार समिति के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे। पूरी टीम ने अभियान को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाने और ‘विकसित कृषि’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


 
continue reading
वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार कर अवशेषों को बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को जनकपुर रेंज एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार कर अवशेषों को बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को जनकपुर रेंज एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

आप को बता दे कि दिनांक 3-6-2025 को वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ के दिये गये निर्देश के परिपालन में बुढार मध्यप्रदेश वन विभाग के टीम के सहयोगार्थ वन परिक्षेत्र कुवांरपुर एवं जनकपुर रेंजर चरण केशवर के संयुक्त टीम ने ग्राम सगरा एवं गिरवानी में उपस्थित रहकर अपनी सूझ बुझ से वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के आरोपी रामप्रसाद उर्फ लालजी आ.जीवनलाल सिंह,बद्री आ.वंशधारीसिंह गोंड सगरा एवं रामनरेश उर्फ लट्कू आ.रामदास के घर में दविश देकर

आरोपियों के बताए हुए वन्य प्राणी तेन्दुआ के मूंछ, भूमि में गाढ़े हुए सड़े तेन्दुआ के चमड़े के मिट्टी लगे हुए नाखून आदि अवशेष भाग जप्त किए गए,,जिसे( तेन्दुआ के चमड़े को)आरोपियों द्वारा बेचने के लिए डिहकुरिया, पोंडी जिला सीधी मध्यप्रदेश अपने ससुराल ग्राम के विजय मास्टर के भाई तेज बहादुर के घर से लाया गया था । आरोपियों के बताए अनुसार एवं तेन्दुआ का चमड़ा जब लाया गया था तो गीला था सड़ने के कारण कीड़े पड़ गए थे तो खराब भाग को काटकर जमीन

में गाड़ दिया गया था और शेष बड़े भाग को अनूपपुर,बुढार मध्यप्रदेश में बेचने के कारण पकड़े गए।। अभी तक प्राप्त जानकारी आरोपियों के कथन एवं मध्यप्रदेश के वन विभाग के टीम के बताए अनुसार वन्यप्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के तार संजय नेशनल पार्क से जुड़ रहे हैं। आगे वन विभाग की टीम उस पर जांच पड़ताल कर रही है।

continue reading
हापुड़ में एक बार फिर जादूगर अजूबा आपके शहर उर्मिला टॉकीज दिखाएंगे एक नई कलाकारी और जनता के होंगे रुबरु

हापुड़ में एक बार फिर जादूगर अजूबा आपके शहर उर्मिला टॉकीज दिखाएंगे एक नई कलाकारी और जनता के होंगे रुबरु

 हापुड़ में पहली बार अपना 40 सदस्यों और 4 ट्क सामान लेकर अपने काफिले के साथ आ गये हैं। रंगारंग कार्यक्रम को लेकर शहर वासियों को स्वच्छ मनोरंजन (पारिवारिक शो) दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने के लिए।प्राचीन भारत के 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला जादू शो आपके शहर वासियों को सर चढ़कर बोलंगा।जादूगर अजूबा का कहना है कि धन कमाना ही हमारा मकसद नहीं है बल्कि आज के समय में हमारे देशवासी अंधविश्वास में पड़े हैं क्योंकि अपने को लोग तांत्रिक महात्मा बताकर भोले भाले लांगों को ठगते हैं। इस अन्य विश्वास से बचें और आस-पास के लोगों को बचायें। मैं जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहता हूँ कि अन्य विश्वास से बचें, क्योंकि जादू शो एक स्वच्छ मनोरंजन हैं पारिवारिक शो है। भारत सरकार इस कला को राष्ट्रीय कला घोषित करके संरक्षित करें और इसे ललितकला की श्रेणी में रखा जाये। जादूगर अजूबा ने कहा कि मैं अपने 2 घण्टे के शो के दौरान जो जादू (आईटम) पेश करता हूँ। उसमें हमारा कोई न कोई सन्देश रहता है। जो मैं दर्शकों के सामने पेश करता हूँ। जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या पाप हीं नहीं महापाप है। कन्या भ्रूण हत्या को हम सबको मिलकर बचाना है, नशा खोरी नशा से बचे और आस-पास के लांगों को बचायें, एक सुंदर समाज बनायें, सुंदर भारत का निर्माण करें। जादूगर अजूबा ने कहा कि अपने शो के दौरान काँच के बक्शे के अन्दर पानी में जिंदा रहकर मौत को चैलेंज देना,आरा मशीन से लड़की के शरीर को दो टुकड़ा करना,खाली हाथों से नोटों की बरसात करना, हजारों साल पुरानी मिश्र देश की ममी जिन्दा होकर हवा में गायब होना,पलक झपकते ही लड़की के पेट में भाला आर-पार कर देना,आपने कभी नहीं देखा होगा कि नाचती हुई लड़की को खूंखार गांरिल्ला बना देना बहुत सारा आईटम प्रस्तुत किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान अजूबा जादूगर ने बताया कि हमारा जादू शो का उदघाटन करेंगे।हापुड़ जनपद के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह जी, के कर कमलों द्वारा उ‌द्घाटन किया जाय

 

continue reading
भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी

भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी

भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी है एवं सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा निरंतर आव्हान किया जा रहा है,इसी क्रम मे मंगल बाजार मे पौधा पूजन एवं संकल्प ग्रहण का आयोजन किया गया,
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाले इस भव्य अनुष्ठान मे नागरिकों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई गयी एवं पौधापूजन किया गया,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा एवं पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित अनुष्ठान मे वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे,कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा, डाॅ सुन्दर साहू,भगवताचार्य राजेन्द्र शास्त्री,राम दास लहरे, दिनेश शर्मा,भूषण मरकाम,श्याम आर्य,मनोज गुप्ता,पंसारी बाबू, माणिक चंद्र यादव,आर्यन स्वर्णकार,आदि की अहम भागीदारी रही।
continue reading

dpboss