Breaking News
खास खबर
महंगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
कोरिया- चिरिमिरी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित विरोध प्रदर्शन में मनेंद्रगढ़ विधानसभा भी अछूता नहीं रहा केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए विरोध प्रदर्शन कर मनेंद्रगढ़ विधान सभा में कांग्रेसियों ने कोविड - 19 के नियमो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग के साथ धरना दिया।अपने विधान सभा के नगर निगम चिरमिरी में धरने पर बैठे मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने कहा की केंद्र सरकार के 7 वर्ष को पूरी तरह से असफल रही। मोदी सरकार के नाकामियों, असफलताओं और वादाखिलाफी से देश में जनता के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है। मोदी सरकार ने अपने इस 7 वर्ष के कार्यकाल में देश व प्रदेश की आम जनता सहित समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वासघात किया है। अपने कार्यकाल के सामने धरना दे रहें विधायक जायसवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुयी ? क्या प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला खाद-बीज की कीमते क्यों बढ़ी ?क्या छोटे व सीमांत किसानों (60वर्ष के उपर) को पेंशन मिला ? क्या हर भारतीयों को कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध हुआ ? क्या हर भारतीय के खाते में 15 लाख आया ? मुफ्त कोरोना वैक्सीन के लिए रखा 35000 करोड़ रु. कहाँ गया : क्या पेट्रोल / डीजल की कीमते 30रू. हुयी क्या रसोई गैस की कीमतें कम हुयी ? नोटबंदी एवं जीएसटी से क्या फायदा हुया ? क्या काला धन वापस आया और आया तो कितना वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के नेतृत्व पर धरने पर बैठी नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल एवं सभापती गायत्री बिरहा ने कहा कि जिस सरकार की गलत नीतियों से देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। युवा बेरोजगार हो गए किसानों को उनका हक नहीं मिला पेट्रोल के बढ़ते दामो ने माध्यम वर्गीय लोगो को सड़को पर ला दिया लोग मोटरसाइकल से साईकल पर आ गए वह केंद्र की मोदी सरकार 7 वर्ष के बेतुके कार्यकाल को पूर्ण होने की ख़ुशी मना रही । ऐसी निठल्ली सरकार को देश कभी माफ़ नहीं करेगा 70 वर्षो के कार्यकाल को खोखला बताने वाले अपने 7 वर्ष के कार्यकाल में एक कोविड जैसी बीमारी से आम जनता को बचा नहीं सके वह देश को डिजिटल करने का सपना दिखा रहे है । भाजपा शासित राज्यो में भृष्टाचार्य चरम पर है कही व्यापम घोठाला है तो कही फर्जी डिग्री का कारनामा चला रहा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार अपनी खोखली उपलब्धियों से चुनाव में किये घोषणाओ से वादाखिलाफी कर एक धोखेबाज, अविश्वसनीय सरकार के रूप में गुणाकर जनता में स्थापित हुई थी जो अब आम जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। बहरहाल धरना प्रदर्शन को एक और रूप देते हुए विधायक डॉ विनय जायसवाल शहर के निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों के साथ हल्दीबाड़ी में स्थापित नहर रॉय पेट्रोल पंप पर उपस्थित होकर शहर के पेट्रोल भरवाने वाले व्यक्तियों को मुंह मीठा कराते दिखे और उन्हें इस निठल्ली सरकार के कारनामे गिनाए । जो मंगाई बीते 70 वर्षो के कार्यकाल में डायन हुआ करती अब इस 7 वर्ष की मोदी सरकार की साली बनी बैठी है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ मुख्य रूप से नगर निगम चिरमिरी के एमआईसी पार्षद रज्जाक खान ,संदीप सोनवानी, पार्षद प्रताप चौहान, समीर गौड़ , एल्डरमैन शिवराम प्रधान, कुमारी निर्मला, अधिवक्ता वाचस्पति दुबे के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपना विरोध जताया ।
उपार्जन केंद्र लोधिमा, जयनगर, शिवप्रसादनगर में खरीदे गए धान में जांच में पाई गई कमी शासन को हुआ भारी नुकसान संबंधितो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने एवं राशि वसूली किये जाने के निर्देश जारी
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सूरजपुर - कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन के परिपालन में सहायक खाद्य अधिकारी संदीप कुमार भगत, जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार, सहकारी निरीक्षक ए. के. अंसारी, खाद्य निरीक्षक नीतिश कुमार एवं कमलेश पटेल द्वारा संयुक्त रूप से संग्रहण केन्द्र लोधिमा में खरीफ वर्ष 2019-20 के संग्रहित धान में शार्टेज एवं नुकसान के संबंध में 18 एवं 19 मई 2021 को जांच किया गया। संग्रहण केन्द्र में 626997.41 क्विंटल धान भण्डारित हुआ था जिसमें से 544347.25 क्विं. धान परिदान किया गया। परिदान पश्चात संग्रहण केन्द्र में ऑनलाईन रिर्पोट अनुसार 82650.16 क्विं. 104687 बारदाने प्रदर्शित पाया गया। संग्रहण केन्द्र में धान के भौतिक सत्यापन किये जाने पर कुल 12900 धान संग्रहण केन्द्र में उपलब्ध पाये गये। जिसका अनुमानित वजन 3225 क्विंटल होता है। इस प्रकार संग्रहण केन्द्र में 92987 नग बारदाने 79425.16 क्विंटल धान कम पाया गया।

आखिर कार मिल ही गया बेबी सारथी को सहारा कलेक्टर श्री एसएन राठौर के निर्देश पर जिला प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध कराते हुए इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में किया गया भरती
कोरिया - कलेक्टर श्री एसएन राठौर के संज्ञान में बेबी सारथी की जानकारी आते ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ एवं समाज कल्याण विभाग को शीघ्र सहयोग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया जिसके परिणामस्वरूप बेबी सारथी को सहारा मिल गया है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, कोरिया में उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौघड़ा के शांति नगर की निवासी श्रीमती बेबी सारथी अपने पति स्व. श्री जीतू के देहांत के बाद पिछले तीन माह से शांति नगर के मुक्ति धाम में पुत्री कु. सानिया एवं सास श्रीमती कुंवारी की देखरेख में रहने लगी थी। श्रीमती बेबी सारथी की स्थिति की जानकारी कलेक्टर श्री राठौर के संज्ञान में आते ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ एवं समाज कल्याण विभाग को उनकी मदद करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश पर दिनांक 3 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में श्रीमती बेबी सारथी को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिकोण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ द्वारा श्रीमती बेबी सारथी के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, कोरिया में रेफर करते हुये एडमिट किया गया है।
जिला चिकित्सालय में जल्द स्थापित होगी सीटी स्कैन मशीन एसईसीएल बैकुण्ठपुर ने जिला प्रशासन को दी 3.59 करोड़ रू. की राशि
दुर्गेश को मिली अनुकंपा नियुक्ति, पिता के जाने से परिवार पर आ पड़ी थी मुश्किलें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलता बनी परिवार का संबल
कोरिया - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के निर्णय से दुर्गेश नामदेव और उनके परिवार को सहारा मिल गया है। दुर्गेश के पिता स्व श्री दिनेश नामदेव (शिक्षक एलबी) विकासखंड भरतपुर के ग्राम जनुवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। कोविड-19 से लड़ते हुए श्री दिनेश का 17 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया। उनकी मृत्यु के उपरान्त उनके परिवार पर आर्थिक मुश्किलें आ पड़ी। अब दुर्गेश को सहायक ग्रेड 03 लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से उनके परिवार की चिंताएं दूर हुई हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुर्गेश कहते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय उन जैसे सभी परिवारों की उम्मीद बना है। छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से उनके परिवार को संबल और फिर आजीविका का साधन मिला है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता बताते हैं कि राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर श्री एसएन राठौर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 28 मई को जिला शिक्षा कार्यालय को प्राप्त आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर आज दिनांक 4 जून को दुर्गेश नामदेव को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवगढ़ मे सहायक ग्रेड 03 लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया।
विधान सभा सचिवालय के अपर सचिव श्री जी.एस.मूर्ति का निधन. विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया.
केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्री ने देश में सबसे पहले खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी शुरू करने पर छत्तीसगढ़ की सराहना की
रायपुर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ बैठक में मजबूती से रखा छत्तीसगढ़ का पक्ष निजी कोयला खदानों से वसूली गई 4100 करोड़ रूपए की राशि का हस्तांतरण जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ को करने का किया अनुरोध डीएमएफ में प्रभारी मंत्री को पदेन अध्यक्ष बनाए रखा जाए बस्तर क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को बढ़ा देने बैलाडीला लौह अयस्क खदान-1 को सीएमडीसी के पक्ष में आरक्षित करने का किया अनुरोध

प्रदेश के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुॅचाने के लिए संकल्पित- मुख्यमंत्री बघेल
मुंगेली

लेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने आयुर्वेदिक स्पेशलाईज्ड थेरेपी सेंटर में चल रहे मेडिसीन किट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
रिपोर्ट - सुमन्त साहु
सूरजपुर-कलेक्टर ने जिले के पात्र सभी हितग्राहीयों को 15 दिन के अंदर पेंशन योजना का लाभ दिलाने एवं कोरोना से हुए बेसहारा, अनाथ बच्चो को निःशुल्क स्कूली शिक्षा, छात्रवृति प्रदाय किये जाने दिए निर्देश कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने आज सूरजपुर स्थित आयुर्वेदिक स्पेशलाईज्ड थेरेपी सेंटर में चल रहे मेडिसीन किट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह, डीपीएम, डीपीओ श्री चन्द्रबेस सिसोदिया, डीडी पंचायत, सीएमओ उपस्थित थे। उक्त भवन में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बालविकास विभाग एवं नगर पालिका सूरजपुर के समन्वय से वर्तमान में 20000 मेडिसीन किट का निर्माण कार्य चल रहा है। महिला बाल विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सुपरवाईजर एवं आईसीपीएस के टीम के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी मास्क अनिवार्यतः पहने रखे, सोशिल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्य करे। किसी भी व्यक्ति के प्रवेश के पूर्व थर्मल स्कैनिंग के द्वारा टैम्प्रेचर, आॅक्सीमीटर के द्वारा आॅक्सीजन लेबल जांचने के बाद ही प्रवेश दें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि और अधिक कर्मचारी की आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी लगाकर लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए की कार्य स्थल पर हर 2-3 घण्टे के अंतराल में साफ-सफाई होती रहे। कलेक्टर ने ट्राईबल विभाग के हाॅस्टल अधीक्षकोें के ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीडी पंचायत को निर्देश दिए कि समाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिले के पात्र सभी हितग्राहीयों को 15 दिन के अंतर्गत पेंशन योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि एक भी हितग्राही छूटना नहीं चाहिए। उन्होने इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर श्री बनर्जी को पटवारी हल्कावार कोरोना नियमों के अंदर रहते हुए कैंम्प प्लाॅन करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने डीपीओ सिसोदिया और जिला शिक्षा अधिकारी को महतारी दुलार योजना के तहत कोरोना से मृत जिले के निवासियों के बेसहारा, अनाथ बच्चो को निःशुल्क स्कूली शिक्षा एवं छात्रवृति प्रदान किये जाने के लिए संकुल केन्द्र समन्वयकों एवं सुपरवाईजरों के माध्यम से सर्वे कराकर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने किया केनापारा स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण बोटिंग कर मत्स्य पालन एवं कैंटिन का लिया जायजा
रिपोर्ट सुमन्त साहु
कलेक्टर श्री राठौर ने स्वास्थ्य टीम को दी बधाई राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कोरिया जिले ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा रैंक
कोरिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बढ़ती महंगाई पर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।
रायपुर-प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल में हर वर्ष वस्तुओं के दाम दुगुने से अधिक हुये है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाईयों के दाम दोगुने हो गये। खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। खेती के उर्वरकों के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि एक तरफ खाद्य पदार्थो के दाम बढ़े तो दूसरी ओर किसानों की आमदनी घटी। खाद्य पदार्थो के दाम बढऩे का फायदा बिचौलियों को मिला किसानों को नहीं। खाद्य तेलों के दाम पिछले दो वर्ष में लगभग दोगुनी हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहाकि की देश में खाद्य तेल का सबसे बड़ा निर्माता मोदी के प्रिय गौतम अडानी करते है। आप समझ सकते हैं खाद्य तेल के दामों को बढऩे का सबसे ज्यादा फायदा अडानी को हो रहा। मोहन मरकाम ने कहा कि कोरोना के बाद महंगाई भी राष्ट्रीय आपदा साबित होने जा रही है। पिछले डेढ़ साल से भारत की जनता कोरोना महामारी की मार झेल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अदूरदर्शी और जनविरोधी नीतियों ने कोरोना की बीमारी के समय में जीवन को और कठिन बनाया है। चाहे वह अचानक किया हुआ लॉकडाउन हो, अस्पतालों से लेकर ऑक्सीजन तक का इंतजाम हो या फिर वैक्सीन की नीति, हर जगह नरेंद्र मोदी सरकार विफल दिखाई देती है।
रायपुर पुलिस की मुहिम #MASK_UP_RAIPUR का समापन समारोह मास्क की युक्ति,कोरोना से मुक्ति
विवरण - पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव द्वारा दिनांक 26.05.21 को रायपुर पुलिस की जन सुरक्षा हेतु #MASK_UP_RAIPUR मुहिम की शुरुवात की गयी। रायपुर पुलिस द्वारा आम जन हेतु चलायी जा रही मुहिम #MASK_UP_RAIPUR के तहत पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारियों व थानों की टीम द्वारा आज दिनांक 02.06.2021 तक कुल 5,11,000 मास्क वितरित किया गया। #MASK_UP_RAIPUR का समापन बस स्टैण्ड पण्डरी रायपुर में किया गया। इस अभियान में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे लोगो में मास्क पहनने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस मुहिम में लोगो ने पुलिस का सहयोग किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव द्वारा #MASK_UP_RAIPUR मुहिम को आगे बढ़ाने जो नागरिकगण मास्क डोनेट किये थे उन्हे रायपुर पुलिस द्वारा ’’मास्क वारियर’’ के रूप में आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन सभी मास्क वारियर्स को आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर रायपुर पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न धान की संुगधित किस्तों सहित कोदो, रागी की फसलों को बढावा देने कलेक्टर ने दिये निर्देश
कोरिया 03 जून 2021/ कलेक्टर श्री एस0एन0 राठौर की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप संचालक कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रस्तावित कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा कर समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।
कलेक्टर द्वारा धान की सुगंधित किस्मों एवं धान की मेढ़ो पर अरहर फसल को लगाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने व फसलों का उत्पादन जैविक खेती के माध्यम से बढ़ाने हेतु अधिकाधिक वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिले में कोदो एवं रागी सफल के रकबा विस्तार हेतु कृषकों को उक्त फसल के लाभ एवं उसमें पाये जाने पोषक तत्वों के संबंध में जानकारी देने तथा उत्पादित फसल के विपणन के संबंध में कृषकों को प्रेरित करने के निर्देश दिये गये एवं धान के स्थान पर दलहन तिलहन, मक्का एवं कोदो, रागी फसल को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए कृषक गोष्ठी आयोजित कर उक्त फसलों के लेने से होने वाले लाभ के संबंध में कृषकों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कृषक गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के एफ.पी.ओ.के बोर्ड सदस्य तथा कृषको की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुनाल दुदावत, उप संचालक पशु चिकित्सा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानितक एवं कृषक श्री कृष्ण कुमार राजवाडे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया तुँहर सरकार, तुँहर द्वार योजना का वर्चुअल शुभारंभ परिवहन कार्यालय आये बिना मिलेगी 22 सेवाओ का लाभ
.jpg)
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां परिवहन विभाग अन्तर्गत डीएल और आरसी को आधार से इंटीग्रेट किया गया है। आवेदनकर्ता की जानकारी का आधार आथेेंटिकेशन के बाद परिवहन अधिकारियों के द्वारा परीक्षण कर अनुमोदित किया जाएगा। इस तरह अप्रूवल से आवेदकों को सुविधा होगी एवं विभागीय कार्य में तेजी आएगी। आधार आथेंटिकेशन से आवेदक का बायोमेट्रिक स्वतः ही परिवहन विभाग की सेवाओं हेतु प्राप्त हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से परिवहन कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लगने वाली भीड़ एवं बिचैलियों की वजह से आने वाली शिकायतों में अंकुश लगेगा, परिवहन कार्यालयों के काम काज में पारदर्शिता आएगी। संबंधित प्रमाण पत्र घर मंगाने के लिए सबसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.परिवहन.
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धाश्रम बैकुंठपुर के वृद्धजन भी वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े
कोरिया/ छत्तीसगढ़

कोरिया - 31 मई 2021/ अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योग को एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम बताया जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजन भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े एवं मुख्यमंत्री श्री बघेल के संवाद का श्रवण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि आज नशा करने की प्रवृत्ति विश्व स्तर पर भयावह हो गई है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य को योग विशेषज्ञों के द्वारा नियमित योगाभ्यास कराकर नशे से दूर रखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के जरिए योग प्रशिक्षकों एवं विभाग के अंतर्गत कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से इस महा अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों, होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईंन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों, जिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर चिंता है, जो लोग नशा मुक्त होना चाहते हैं, एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी। सोशल मीडिया पर इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण होगा, साथ ही इनकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध रहेगी।
बैकुंठपुर के चिन्हारी सामाजिक संस्था ने सिटी कोतवाली पुलिस को युवती की जान बचाने के मामले में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
बैकुंठपुर के झुमका बांध में आत्महत्या के प्रयाश में छलाँग लगाने वाली युवती को पुलिस की कोशिश से समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। लोगों से बातचीत कर रही है।

बैकुंठपुर के पर्यटक स्थल झुमका बांध में युवती ने आत्महत्या की कोशिश में छलांग लगायी लहरों की वजह से बांध की भीठ/दीवार के पत्थर में हाँथ फस जाने के कारण वह पानी की गहराई में नही जा सकी। घण्टो अचेत अवस्था मे बांध के किनारे जिंदगी की जंग लड़ती रही आखिरकार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जीवन रक्षा का जरिया बनी जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कर इलाज जारी रखा गया बीते 24 घंटे के भीतर युवती पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है लोगों से बात कर रही है। पुलिस के बयान के अनुसार पारिवारिक व निजी कारणों से युवती ने आत्महत्या जैसे प्रयाश किया बताया जा रहा पानी मे छलांग लगाने से पहले हाँथ का नस काट कर चूहा दवा खा चुकी थी फिर भी मौत को मात देकर अभी जिंदगी के उतार चढ़ाव देखने के लिये जिंदा है।जिला अस्पताल बैकुंठपुर में चिन्हारी सामाजिक संस्था के सदस्यों ने युवती से मिलकर हाल जाना व समझाइस देते हुये हर सहयोग करने का अस्वाशन भी दिया पूरी तरह से ठीक होने पर वर्तमान में देखरेख के लिये उज्ज्वला होम संस्था भेजा जा सकता है।
rvJm7I--_jY
मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवाई प्रदेशवासियों से टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की
ड्यूटी में तैनात नर्श से विवाद, आरोपी को खडगवां पुलिस ने भेजा जेल
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीय श्रीमती सोमिल
ठाकुर पति राम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 वर्ष सा0 सैंदा थाना खडगवां की घटना दिनांक13.05.2021 को सुबह 10:30 बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र सैंदा में अपनी ड्यूटी पर थी












