CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उतरे फील्ड पर अगमधाम खंडवा मल्टी विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखा

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उतरे फील्ड पर अगमधाम खंडवा मल्टी विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखा

इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना से 50 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, 75 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों का भी किया अवलोकन

 

बिलासपुर. 1 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखने पहुंचे। उन्होंने दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यों के निर्माण में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना के इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने किरवई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ड्राइंग-डिजाइन देखकर जल शोधन की प्रक्रिया समझी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्रियों एवं निर्माण की गुणवत्ता की टेस्टिंग के बारे में पूछा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों साइट्स का नियमित भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री साव ने निर्माण एजेंसी से कहा कि इस पूरे क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है। इससे 50 गांवों को पेयजल मिलेगा। इसके सभी घटकों का काम अच्छा होना चाहिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने और गांवों में टंकी निर्माण के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

 

करीब 75 करोड़ की योजना, 15 हजार परिवार होंगे लाभान्वित

 

अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से सिमगा विकासखंड के 50 गांवों के 15 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। शिवनाथ नदी पर तोरा गांव में बने चक्रवाय एनीकट से पानी लेकर गांव-गांव में निर्मित पानी टंकियों के माध्यम से हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी। करीब 75 करोड़ रुपए लागत की इस योजना का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। योजना का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

 

पानी टंकी पर चढ़कर गुणवत्ता देखी, महिलाओं से जलापूर्ति का लिया फीडबैक

 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। उन्होंने गांव के घरों में जाकर नल से आ रही पानी की धार भी देखी। श्री साव ने सरपंच, पंचों, अन्य ग्रामीणों और महिलाओं से चर्चा कर जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम दोनों समय नल से पर्याप्त पानी आ रहा है। सड्डू में पूर्व से ही संचालित नल जल योजना के तहत 212 घरों में नल कनेक्शन दिए गए थे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में दूसरी पानी टंकी के निर्माण के बाद 292 और घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। दोनों को मिलाकर अब गांव में 504 नल कनेक्शन हो गए हैं। टंकियों को भरने के लिए यहां दो जलस्रोत स्थापित हैं। 

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि घर-घर लगे नल, गांव में स्थापित पानी की टंकियां और जलस्रोत आपके ही हैं। आप लोगों को ही इनका इस्तेमाल, संधारण, रखरखाव और सुरक्षा करनी है। योजना पूर्ण हो जाने के बाद नल जल योजना का संचालन भी ग्राम पंचायतों को ही करना है। श्री साव के अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना और सड्डू सिंगल-विलेज योजना के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

continue reading
नगर पंचायत पटना के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

नगर पंचायत पटना के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

बैकुंठपुर - नगर पंचायत पटना के नव निर्वाचित अध्यक्ष गायत्री सिंह एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत परिसर में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भईयालाल राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जवाहरलाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्याक्ष शैलेष शिवहरे, रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े, नपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, उपाध्याक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अनुविभागीय अधिकारी दीपिका नेताम ने अध्यक्ष गायत्री सिंह एवं सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
 इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर पटना नगर पंचायत को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, अनिल खटिक, किशोर सिरदार, संजय चिकनजुरी, मैनेजर राजवाड़े,सुभाष साहू, अनिरुद्ध ठाकुर,कपिल जायसवाल,तीरथ राजवाड़े, सम्पत कुशवाहा, रितेश सिंह,योगेन्द्र मिश्रा, जगदीश साहू, अरशद खान, सुनील सिंह, ललिता यादव, अहिबरन सिंह, निर्मला पोया, प्रमिला सिंह, ज्योति देवांगन, रेखा वर्मा,गौरव अग्रवाल उर्फ़ गोलू, अमित सिंह टिंकू, राकेश गुप्ता,शारदा गुप्ता,चन्द्रकली राजवाड़े, सत्यम साहू, विष्णु साहू, मनोज सोनवानी, धीरेन्द्र पोया सहित जनता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रह
continue reading
 डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल के पदों के लिए साक्षात्कार 9 मार्च को

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल के पदों के लिए साक्षात्कार 9 मार्च को

कोरिया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर के तहत एल.ए.डी.सी.एस. योजना के अंतर्गत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल के संविदात्मक पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 9 मार्च 2025 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरिया, बैकुण्ठपुर में संपन्न होगा।

संबंधित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र एवं सभी मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट 
https://districts.ecourts.gov.in/korea पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इस वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्र ने बताया कि यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य उम्मीदवारों को चयनित करने पर जोर दिया जाएगा।

continue reading
चिरमिरी महाप्रबंधक के निर्देशानुसार हाल ही में रिलीज हुई छावा फिल्म को सभी स्टाफ एवं कर्मचारी व ठेका श्रमिकों देख सकेंगे निशुल्क

चिरमिरी महाप्रबंधक के निर्देशानुसार हाल ही में रिलीज हुई छावा फिल्म को सभी स्टाफ एवं कर्मचारी व ठेका श्रमिकों देख सकेंगे निशुल्क

 चिरमिरी महाप्रबंधक द्वारा का आदेश जारी किया जिसमें लिखा गया है कि ,चिरीमिरी क्षेत्र के विभिन्न ईकाइयों में कार्यरत सभी स्टाफ / कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है, कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष महाप्रबंधक चिरीमिरी क्षेत्र के कुशल नेतृत्व मे संयुक्त सलाहकार समिति चिरीमिरी क्षेत्र के साथ यह निर्णय लिया गया है, कि हाल में ही रिलीज फिल्म (चलचित्र) "छावा" का निशुल्क प्रदर्शन नीचे दर्शाये गए तालिका के अनुसार "हल्दीबाड़ी चिरीमिरी स्थित महाराजा चित्रमन्दिर" में किया जायेगा ।

दिनांक, 05.03.25
दिन बुधवार समय
शाम 06 बजे से रात्रि 09
बजे तक
सुबह 10 बजे से दोपहर
01 बजे तक
नोट,
| केवल प्रथम पाली एवं सामान्य पाली में कार्यरत स्टाफ / कर्मचारियों
एवं ठेका श्रमिकों के और उनके आश्रितों के लिए ।
| केवल द्वितीय पाली एवं तृतीय पाली में कार्यरत स्टाफ / कर्मचारियों
एवं ठेका श्रमिकों के और उनके आश्रितों के लिए ।
1
2
सीमित सीट होने के कारण "पहले आओ पहले पाओ" की पद्धति लागू रहेगी ।
3
नोट-
चलचित्र देखने वाले कर्मचारी अपना परिचय पत्र एवं उनके आश्रित सदस्यों का मेडिकल कार्ड द्वार पर दिखाये जाने
के पश्चात ही प्रवेश दिया जायेगा।
यह भी निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्त वर्णित तिथि, दिन, समय एवं टिप्पणी अनुसार ही चलचित्र का आनंद लेवें,
ताकि चिरीमिरी क्षेत्र के उत्पादन / प्रेषण में कोई बाधा न आवें ।
4 आने जाने एवं स्वाल्पाहर की व्यवस्था स्वयं की होगी।
अत: समस्त स्टाफ / कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को सलाह दी जाती है, कि वे उपरोक्तानुसार उक्त निर्देशों का पालन करते
हुये “छावा” चलचित्र का आनंद लेवें ।
वितरण -
महाप्रबंधक, चिरीमिरी क्षेत्र, को सादर सूचनार्थ ।
महाप्रबंधक (संचालन), चिरीमिरी क्षेत्र ।
समस्त उप क्षेत्रीय प्रबंधक / समस्त विभाग प्रमुख, चिरीमिरी क्षेत्र ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष / सचिव, समस्त श्रम संगठन, चिरीमिरी क्षेत्र ।
समस्त सूचना पट्ट, सभी इकाई, चिरीमिरी क्षेत्र ।
3/3/25
क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक
चिरीमिरी क्षेत्र

continue reading
 छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

कोरिया / छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।


नई परंपरा की शुरुआत
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
continue reading
अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ खनिज विभाग का एक्शन, 37 संचालकों को थमाया नोटिस भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उनके पत्रकार साथियों  ने अवैध कोयले के कारोबारियों के खिलाफ की थी एम सी बी कलेक्टर, एस पी और आई जी से शिकायत

अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ खनिज विभाग का एक्शन, 37 संचालकों को थमाया नोटिस भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उनके पत्रकार साथियों ने अवैध कोयले के कारोबारियों के खिलाफ की थी एम सी बी कलेक्टर, एस पी और आई जी से शिकायत

एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र और आसपास के गांवों में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर खनिज विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है. बड़ा बाजार, कुरासिया ओपन कास्ट माइंस, पोड़ी ग्राम पंचायत सहित कई इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था. खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 37 अवैध ईंट भट्ठों पर छापा मारा और खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की.

 *ईंट भट्ठा संचालक ने खनिज अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप:* 
 
ईंट भट्ठा संचालकों की दबंगई, अधिकारियों से की बहस : कार्रवाई के दौरान अवैध ईंट भट्ठा संचालकों की दबंगई भी देखने को मिली. कई संचालकों ने खनिज विभाग के अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और साथ ही साथ  उन पर गंभीर आरोप लगाए ,कहा गया कि खनिज अधिकारी पैसा लेकर कर मुंह देखी कार्यवाही करते है. 
हालांकि, विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी और कई ईंट भट्ठों को सील कर दिया.

 *खनिज अधिकारी ने वैध रुप से संचालन करने की अपील :* खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभी तक 37 ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कर नोटिस जारी किया गया है, लेकिन किसी भी संचालक ने अब तक वैध संचालन के लिए आवेदन नहीं किया है. हम प्रोत्साहित कर रहे हैं कि सभी संचालक कानूनी रूप से आवेदन कर वैध संचालन करें.
वहीं खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ने कहा कि इस अभियान को और तेज किया जाएगा.और साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप  भट्ठा संचालक द्वारा लगाया जा रहा है तो अगर किसी के पास हमारे खिलाफ कोई ठोस सबूत, ऑडियो या वीडियो है, तो उसे प्रस्तुत करें. हम पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं. अवैध ईंट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

 *कोल माफियाओं पर
कब होगी कार्रवाई*  : इस कार्रवाई के बाद अब देखने वाली बात ये होगी कि ये अभियान कितना प्रभावी साबित होता है.क्योंकि खनिज विभाग अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई तो करता है  लेकिन कोयला माफिया इनके गिरफ्त से  आज भी बाहर है आखिर उन पर कार्यवाही कब होगी ?  ये कही न कही संदेह की बात है  अगर कभी उन खदानों पर छापामार कार्यवाही करे जहां से अवैध कोयला निकलता है तो शायद बड़ी सफलता हासिल हो सकती है l आज चिरमिरी के जंगल , पोड़ी , गेल्हापानि के जंगल, कोरिया की बंद खदान ,डोमनहिल का हड़ियाखोह जंगल ,घूटरा का जंगल,  के आसपास सभी जगह से कोयला निकल रहा है और सूत्रों की माने तो कोयला ट्रकों से बाहर जा रहा है।फिर भी खनिज विभाग उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ज्यादा दबाव बनने पर काम दो चार दिन बंद करवा दिया जाता है मामला ठंडा होने पर कुछ दिन बाद फिर से अवैध काम शुरु हो जाता है.
सूत्रों की माने तो कोल माफियाओं को पहले ही खबर दे दी जाती है कि हम आ रहे हैं आप लोग खदानों से हट जाइए 
देखने की बात या होगी कि हमारे द्वारा इस तरह की खबर प्रकाशित होने के बाद कोल माफिया पर नकेल कब कसी जाएगी या ऐसे ही इनका कारोबार बराबर चलता रहेगा फलता फूलता रहेगा।
continue reading
निकाय के बाद अब कोरिया जि.पं. चुनाव में भी लहराया भाजपा के जीत का परचम   जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का कुशल नेतृत्व,,कार्यकर्ताओं की मेहनत और विधायक भैयालाल राजवाड़े का अनुभव रंग लाया

निकाय के बाद अब कोरिया जि.पं. चुनाव में भी लहराया भाजपा के जीत का परचम जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का कुशल नेतृत्व,,कार्यकर्ताओं की मेहनत और विधायक भैयालाल राजवाड़े का अनुभव रंग लाया

बैकुंठपुर/ कोरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बंपर जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया। इस चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के करिश्माई नेतृत्व और विधायक भैयालाल राजवाड़े के अनुभव का लाभ भाजपा को मिला। कोरिया के जिला पंचायत क्षेत्रों में मतगणना के बाद दस सीटों के अंतिम नतीजों में भाजपा समर्थित 05 जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस समर्थित सदस्य 01, गोंगपा समर्थित सदस्य 02 एवं निर्दलीय सदस्य के रूप 02 लोगों ने जीत हासिल की। जिसमें एक भाजपा और एक कांग्रेस के बागी प्रत्याशी है। अवगत करा दें की 

कोरिया जिला पंचायत चुनाव में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े की पुत्रवधु वंदना राजवाड़े और पुत्री गीता राजवाड़े ने बड़े आंकड़ों से जीत हासिल की है । जिससे साफ हो जाता है कि क्षेत्रीय विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े की लोकप्रियता क्षेत्र में अभी भी बरकरार है। पूरे चुनाव के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में अनवरत मुस्तैदी से डटे रहे। जिसका सुखद परिणाम भाजपा प्रत्याशियों के बंपर जीत के रूप में देखने को मिला। श्री देवेंद्र तिवारी के भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान संभालने के पश्चात ही लगातार चल रहे चुनाव में भाजपा पूरी तरह संगठित व संतुलन में दिखी । जिससे कह सकते हैं की भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री मोदी की शत प्रतिशत पूरी होती गारंटी व प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन ने भाजपा के पंचायत सरकार को पुनः साकार रूप दिया है । बता दें जहां एक ओर भाजपा के कार्यकर्ता एक एक मतदाताओं से लगातार संपर्क में रहकर वार्ड से लेकर बूथ तक चुनावी क्षेत्र में मजबूती से डटे रहे तो वहीं कांग्रेस बिखरी हुई नजर आयी, और नतीजों से पहले ही कांग्रेसी नेता मैदान छोड़कर चलते बने । और कोरिया ज़िला पंचायत की केवल एक सीट पर ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीतने में सफल रहा। सबसे बड़े उलटफेर के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता वेदांती तिवारी और बिहारी लाल राजवाड़े को भाजपा प्रत्याशियों ने मैदान से बाहर कर दिया । कोरिया जिला पंचायत चुनाव में जहां भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशियों की 4 सीटों पर स्पष्ट बहुमत से जीत हुई । तो वहीं इस चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 04 से भाजपा के बागी राजेश साहू ने कांग्रेस समर्थित बिहारी लाल राजवाड़े को हराया और कांग्रेस के दिग्गज नेता वेदांती तिवारी को भाजपा प्रत्याशी मोहित पैकरा ने पछाड़कर भाजपा की दावेदारी को जीत में तब्दील किया । 
कोरिया जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से श्री मति वंदना राजवाड़े,  श्री मति सौभाग्यवती सिंह कुसरो, श्री मति गीता राजवाड़े, श्री मति शिवकुमारी सोनपाकर सहित मोहित पैकरा ने चुनाव जीता है। पंचायती चुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजों बाद अब फिर से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख पाने में सफल रहेगी । पंचायती चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े के योगदान को महत्वपूर्ण बताया साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ट जनों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें और जीते प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी।
continue reading
नगर पालिका निगम चिरमिरी गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ प्लस पर दिया जायेगा विशेष जोर राम नरेश राय

नगर पालिका निगम चिरमिरी गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ प्लस पर दिया जायेगा विशेष जोर राम नरेश राय

एमसीबी / देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाअभियान स्वच्छ भारत मिशन की संकल्पना को पूरा करते छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय ने स्वच्छता सर्वेक्षण गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ प्लस को पूरा करने की दिशा में शनिवार को महापौर स्वयं नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आचला के साथ स्वच्छता टीम की उपस्थिति में शहर के शहीद राजेश पटेल स्मारक चौक, डोमनहिल एसएलआरएम सेंटर एवं हल्दीबाड़ी में साफ़-सफ़ाई, शहर सौंदर्यकरण सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर राम नरेश राय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने नगर में साफ़-सफाई बनाए रखें, उन्होंने बताया कि नगर के नागरिकों को मूलभूत समस्याओं व उनकी आवश्यकताओ को निराकृत करने की दिशा में हमारी सरकार संकल्पित है। शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने की दिशा में शहर को एक अलग पहचान मिलेगी। इस दौरान नगर निगम के पार्षद मनोज डे, नरेन्द्र कुमार साहू, चंदन गुप्ता, नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, ज़िला समन्वयक प्रवीण सिंह व अन्य मौजूद रहे।

continue reading
 नव निर्वाचित महापौर तैयारियों का लगातार कर रहे मॉनिटरिंग नगर निगम चिरमिरी में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियाँ

नव निर्वाचित महापौर तैयारियों का लगातार कर रहे मॉनिटरिंग नगर निगम चिरमिरी में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियाँ

एमसीबी / जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत चिरमिरी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, ज़िला समन्वय (पीआईयू), प्रवीण सिंह व संबंधित अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फ़ीडबैक लिया। महापौर श्री राय ने चिरमिरी के विभिन्न क्षेत्रों का घूमघूम कर दौरा किया व साफ़-सफ़ाई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला को भी महापौर ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देशित किया। महापौर ने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि गिला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने और कचरा को वाहन में डालने के लिए आग्रह किया। महापौर ने बताया कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए नगर निगम जो भी काम रहा है, उन्हें जन-जन तक पहुँचाया जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। इस दौरान महापौर ने नगर निगम के फायर स्टेशन का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से बात की व निगम के कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को निर्देशित किया।

continue reading
भक्ति रस की ऐसी बजी धुन की डूब गए भक्त श्याम, भक्त श्याम के कंधे में भगवान श्याम।

भक्ति रस की ऐसी बजी धुन की डूब गए भक्त श्याम, भक्त श्याम के कंधे में भगवान श्याम।

एमसीबी/ चिरिमिरी:- अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल एवं परिवार तथा श्रीमद् भागवत सेवा समिति चिरमिरी की ओर से आयोजित  श्रीमद भागवत कथा में  आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने  भागवत कथा के पांचवे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, जिसमें पूतना का वध और गोवर्धन पूजा का प्रसंग शामिल था। कथा में आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा- रामप्रताप सिंह ,योग आयोग के अध्यक्ष- संजय अग्रवाल ,महापौर- रामनरेश राय सहित अन्य उपस्थित रहे कथा में भजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री पत्नी सहित जमकर थिरके

 
 
*जहां स्वार्थ समाप्त होता है मानवता वहीं से प्रारम्भ होती है  - आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री*
 
मानव योनि में जन्म लेने मात्र से जीव को मानवता प्राप्त नहीं होती। यदि मनुष्य योनि में जन्म लेने के बाद भी उसमें स्वार्थ की भावना भरी हुई है, तो वह मानव होते हुए भी राक्षसी वृत्ति की पायदान पर खड़ा रहता है। यदि व्यक्ति स्वार्थ की भावना को त्याग कर हमेशा परमार्थ भाव से जीवन यापन करे तो निश्चित रूप से वह एक अच्छा इन्सान है, यानी सुदृढ मानवता की श्रेणी में खड़ा होकर पर सेवा कार्य में रत है। क्योंकि परमार्थ की भावना ही व्यक्ति को महान बनाती है।
 
*संसार जड़ है तो चेतन परमात्मा*
 
- आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी ने कहा कि संसार की क्रिया से मन हटाकर यदि हम परमात्मा में लगा देते हैं तो वहीं परमात्मा में मिलन होता है हमारा मन  चाबी की तरह है संसार की ओर  मन घुमा दिया तो बंधन वही संसार के कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए परमात्मा के चरणों में लगा दिया तो यही मन मोक्ष का द्वार है आनंद नंद के घर में ही पैदा होता है जीवन की समग्रता ही कृष्ण है व्यक्ति सुख बटोरता है तथा आनंद को लूटता है 
 
*प्रेम और भक्ति से ही भगवान प्रसन्न होते हैं - आचार्य शास्त्री जी*
 
महाराज श्री  ने वृंदावन की सुंदर कथाओं का वर्णन किया। बकासुर, अघासुर आदि दैत्यों का उद्धार, कालिया मर्दन के बाद गोवर्धन धारण कर भगवान ब्रज वासियों की रक्षा की। अंत में कथा से सीख लेते हुए श्रोताओं से अपने जीवन को धन्य बनाने के लिए आह्वान किया। आचार्य ने ममतामयी लीलाओं के माध्यम से भक्तों को यह संदेश दिए कि भगवान प्रेम और भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं।प्रेम की भाषा बोलिये जिसे बहरे भी सुन सकते हैं और गूंगे भी समझ सकते है। कृष्ण की बाल लीलाएं यह बताती हैं कि ईश्वर अपने भक्तों के साथ सदा निकट रहते हैं और प्रेम से उनके जीवन में सम्मिलित रहते हैं। श्रोताओं ने बालकृष्ण लीला का आनंद लिया और भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाए । हर तरफ जय कन्हैया लाल के जयघोष की गूंज सुनाई दी। भजन-कीर्तन का दौर भी चला, इस बीच पूरा माहौल भक्ति में डूबा रहा।
 
 
 
*पूतना का वध कर  किया उसका उद्धार  रहा कथा का प्रसंग*
 
 
पुतना चरित्र पर व्याख्यान देते हुए आचार्य गोस्वामी  ने कहा कि कंस स्वयं को सब कुछ समझ लिया। हमसे बड़ा कोई न हो। जो हमसे बड़ा बनना चाहे या हमारा विरोधी हो उसको मार दिया जाय। ऐसा निश्चय कर ब्रज क्षेत्र में जितने बालक पैदा हुए हो उनको मार डालो, और इसके लिये पूतना राक्षसी को भेजा तो प्रभु श्री बालकृष्ण भगवान ने पूतना को मोक्ष प्रदान किया ही इधर कंस प्रतापी राजा उग्रसेन का पुत्र होते भी स्वार्थ लोलुपता अधिकाधिक होने के कारण राक्षसो की श्रेणी में आ गया और भगवान श्री कृष्ण ने उसका संहार किया।
 
*माखन चोरी करना इस बात का प्रतीक था कि वे अपने भक्तों का प्रेम पाना चाहते थे*
 
माखन चोरी प्रसंग की धुन बजते ही भक्त श्रोता भक्ति रस में लीन हो गए इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम भी खुद को रोक नहीं पाए। भक्त श्याम भगवान श्याम को कंधे में उठाकर खूब झूमे यही नहीं कथा में ऐसा वातावरण निर्मित हुआ जैसा स्वयं भगवान धरती पर उतरकर भक्तों के साथ लीला कर रहे हो। भक्त और भगवान दोनों में अंतर कर पाना मुश्किल रहा। कथा प्रसंग के पांचवा दिन श्याम का दिन रहा जहां भक्त, भगवान और प्रसंगकर्ता तीनों श्याम मौजूद रहे। दरअसल कथावाचक आचार्य ने माखन चोरी की लीला का सुंदर चित्रण का वर्णन करते हुए कहा कि माखनचोरी केवल एक बाल लीला नहीं बल्कि इसके पीछे भगवान का गहरा प्रेम और स्नेह भाव छिपा हुआ है। श्रीकृष्ण का माखन चोरी करना इस बात का प्रतीक था कि वे अपने भक्तों का प्रेम पाना चाहते हैं। उन्होंने समझाया कि माखन, जो मेहनत और प्रेम का प्रतीक है भगवान को भोग के रूप में अत्यंत प्रिय था। बालकृष्ण अपने सखाओं के साथ गोपियों के घर में माखन चुराने जाते थे। जिससे गोपियों का उनके प्रति प्रेम और भी बढ़ जाता था। माखन चोरी लीला प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आचार्य श्री ने कहा कि दूध,दही, माखन को खा-खाकर कंस के अनुचर बलवान होकर अधर्म को बढावा दे रहे थे, इसलिये प्रभु ने दूध, दही, माखन को मथुरा कंस के अनुचरों के पास जाने से रोका और छोटे-छोटे ग्वाल-बालों को खिलाया जिससे वे ग्वाल-बाल बलवान बनें और अधर्मी कंस के अनुचरों को परास्त कर सकें। भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल-बालो से इतना प्रेम करते थे कि उनके साथ बैठकर भोजन करते-करते उनका जूठन तक मांग लेते थे। आचार्य श्री ने कहा कि हम जीवन में वस्तुओं से प्रेम करते है और मनुष्यों का उपयोग करते है। ठीक तो यह है कि हम वस्तुओं का उपयोग करें और मनुष्यों से प्रेम करें।
continue reading
मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन को पटना वासियों ने सौंपा जनाधार सबका आभार  - विधायक भईया लाल

मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन को पटना वासियों ने सौंपा जनाधार सबका आभार - विधायक भईया लाल

बैकुंठपुर कोरिया - नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रण में नव निर्मित पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह की जीत पर बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने पटना वासियों का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। विधायक श्री राजवाड़े ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन के पक्ष में पटना वासियों का जनाधार निश्चित तौर पर समूचे क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्धियों भरा होगा । श्री राजवाड़े ने कहा की कोरिया जिले सहित राजधानी और पूरे प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन को मन से स्वीकार किया है। और समूचे प्रदेश के नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा की सरकार बनाया है । विधायक श्री भईया लाल ने पटना नगर पंचायत में विजयी हुए सभी वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई दी और कोरिया जिले के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया । 

उपलब्धियों भरी भाजपा विश्व पटल पर सदैव रहेगी विराजमान,,,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला प्रभारी व निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया की भाजपा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की नीतियों में तटस्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शत प्रतिशत पूरी होती गारंटी के साथ और कार्यकर्ताओं की मेहनत एकजुटता के दम पर देश प्रदेश सहित अपनी उपलब्धियों के लिए जिस तरह विश्व पटल पर विराजमान है आगे भी इसी तरह विराजमान रहेगी और समूचे राष्ट्र में लोकतंत्र की सच्ची इबारत लिखती रहेगी। अभिभाजित कोरिया सहित विभाजन पश्चात 6 वर्षों से अधिक समय तक बतौर भाजपा जिला अध्यक्ष उपलब्धियों भरे सफल कार्यकाल का निर्वहन करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने वाले कद्दावर भाजपा नेता श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह के पक्ष में पटना के मतदाताओं द्वारा दिए जनसमर्थन को पटना वासियों का अच्छा निर्णय बताते हुए कहा की पटना वासियों ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन पर मुहर लगाकर पटना क्षेत्र के विकास और उन्नति को भाजपा की तीसरे इंजन की सरकार के साथ मजबूती से जोड़ दिया है। और आगामी पूरे कार्यकाल उपलब्धियों के लिए भागीदारी दर्ज करेंगे । पटनावासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया । श्री जायसवाल ने कहा की भाजपा के सुशासन की सरकार का परचम पूरे प्रदेश में जिस तरह नगरीय निकाय चुनाव में लहराया है । उसी तरह जिला और जनपद पंचायत सहित पंचायत भी भगवामय होने जा रहा है । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत और एकजुटता को भाजपा की अनमोल धरोहर बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और भाजपा के एक एक कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनः दम खम के साथ तैयार रहने अपील किया ।


चुनौतियों और विषम परिस्थिति में खुद को साबित करने का साहस भाजपा कार्यकर्ताओं में - जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी 


पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह को मिलते शुरुआती जनाधार के नतीजों पर कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्साह वर्धन करते हुए कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए और जीत के जश्न में पटना वासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सुन चंपा,, सुन तारा,,कौन जीता कौन हारा गाने के छत्तीसगढ़ी वर्जन पर जमकर थिरके खूब खुशियां मनाई । भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की पटना समेत प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन ने छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास की शुरुआत कर दी है, आगामी समय में पटना नगर पंचायत एक व्यवस्थित और सर्वसुविधा युक्त शहर बनेगा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की बड़ी जीत दिलाई है, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा ही हमारी ताकत है, और चुनौतियों के साथ विषम परिस्थिति में भी खुद को साबित करने का साहस भाजपा कार्यकर्ताओं में होता है। हम एकजुट होकर जीत को सुनिश्चित करते है, आगे भी जीत का अभियान जारी रहेगा । श्री तिवारी ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटना में मिले ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दिया और पटना नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पटना के विकास के लिए निष्ठा पूर्वक समर्पित रहने की बात कही।
continue reading
भाजपा पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत, गायत्री सिंह हुई विजय -  देवेन्द्र तिवारी

भाजपा पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत, गायत्री सिंह हुई विजय - देवेन्द्र तिवारी

बैकुंठपुर - भारतीय जनता पार्टी ने कोरिया जिले के एकमात्र नगरीय निकाय चुनाव मे अध्यक्ष पद पर प्रचंड विजय हासिल कर ली है। जिले के नवगठित नगर पंचायत पटना मे भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती गायत्री सिंह काफ़ी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने कीर्तिमान स्थापित कर ली है, साथ ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक - 2 अहिबरन सिंह, वार्ड क्रमांक -3 निर्मला पोया, वार्ड क्रमांक- 7 प्रमिला सिंह, वार्ड क्रमांक -10 ज्योति देवांगन, वार्ड क्रमांक - 12 रेखा वर्मा निर्वाचित हुई।

   
कोरिया जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन के लिए यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्राम पंचायत से हाल में ही बने नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण सामान्य श्रेणी के लिए होने के बावजूद एक आदिवासी वर्ग से भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाने को लेकर असंतोष की बातें भी आयीं थी, इस निर्णय को लेकर जिला संगठन की आलोचना भी हुई थी। किन्तु जिला अध्यक्ष ने स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि को चुनाव मैदान में उतारा और अपनी रणनीति में आखिरकार सफलता पायी।
 
 
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती गायत्री से ने जीत दर्ज कर ली. गायत्री सिंह लोकप्रिय चेहरा है, लगातार दो बार ग्राम पंचायत पटना की सरपंच रही है, इसी कारण उनकी अपनी अलग पहचान बनी  हुई है, यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और परिणाम भी भाजपा के लिए उत्साहित करने वाला आया है, जातीय समीकरण और राजनैतिक इतिहास पर गौर किया जाये तो पटना कांग्रेस का गढ़ रहा है, किन्तु भाजपा ने भाजपा कि समर्थक सरपंच रही गायत्री सिंह को मैदान में उतार कर बाजी अपने पक्ष में कर ली और कांग्रेस अंतरकलह  का शिकार हो गयी।
*जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया* - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास की शुरुआत कर दी है, आने वाले समय में पटना नगर पंचायत एक व्यवस्थित और सर्वसुविधा युक्त शहर बनेगा।कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की इतनी बड़ी जीत दिलाई है, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा ही हमारी ताकत है, हम एकजुट होकर विजय को सुनिश्चित करते है,  आगे भी हमारा विजय अभियान चलेगा। श्री तिवारी ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित जिले के सभी नेताओं और प्रत्येक कार्यकर्त्ता को इस ऐतिहासिक विजय अभियान में मेहनत व जीत केलिए बधाई दिया है, पटना नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पटना के विकास के लिए योजनापूर्वक कार्य करने का वचन दिया है।
continue reading
 हितग्राही 31 मार्च 2025 तक करा सकते है ई केवाईसी

हितग्राही 31 मार्च 2025 तक करा सकते है ई केवाईसी

एमसीबी / कार्यालय संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के द्वारा “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड“ योजनांतर्गत जिले के सभी हितग्राहियों का  eKYC 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। वर्तमान में जिले में 361120 हितग्राहियों में 296618 हितग्राहियों का eKYC की कार्यवाही पूर्ण की गयी है, एवं 77737 हितग्राहियों का  eKYC की कार्यवाही किया जाना शेष है। अतः जिले के समस्त राशनकार्ड हितग्राहियों का  eKYC 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

continue reading
उड़नखटोला से चिरमिरी पहुंचे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय सहित 40 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से की वोट की अपील

उड़नखटोला से चिरमिरी पहुंचे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय सहित 40 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से की वोट की अपील

चिरमिरी/ आज नगर पालिक निगम चिरमिरी के अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमनहिल में छत्तीसगढ़ के मुखिया व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उड़नखटोला से चिरमिरी पहुंचे और विजय संकल्प रैली  2025 की सभा को संबोधित किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, एनआर आई चन्द्रकांत पटेल, एमसीबी जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशवानी, भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, रघुनंदन यादव मंच पर आसीन रहे। संकल्प विजय रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत महामाला से किया गया वही नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र का विमोचन भी मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हुआ। दरअसल भाजपा महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय सहित 40 वार्ड पार्षद भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम जनता से वोट की अपील करने चिरमिरी पहुंचे सीएम साय हाथ हिलाकर उपस्थित जनों का अभिवादन किया और आम जनता से सुशासन के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने अपील की। इस दौरान संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है, आप लोगों के आशीर्वाद से मात्र 13 महीने हुए और 13 महीने के अल्पकाल में
 
चिरमिरी नगर निगम के लिए और इस क्षेत्र के लिए जो भी सरकार के तरफ से काम हुए हैं,  विधायक श्याम ने सब का वर्णन किया है।  रेलवे के लिए 241 करोड़, घर में पानी पहुंचे उसके लिए 184 करोड़, यहां पर बिजली एसईसीएल की आती थी, अब हमारा बिजली विभाग आपको बिजली प्रदान करेगा, उसके भी कार्यवाही चल रही है।  मैं उसको दोहराना नहीं चाहूंगा यह सारा विकास का काम 13 महीने में हुआ है, और मोदी की गारंटी में विश्वास करके 2023 के विधानसभा चुनाव में आप सब लोगों का आशीर्वाद मिला तो मोदी की गारंटी में जो भी वादा हमारी सरकार की थी  13 महीने में हम लोगों ने पूरा किया है ।5 साल छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीब लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए उनका हक छीना गया । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच थी कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले काम सरकार का, मुख्यमंत्री का रहेगा कि 18 लाख गरीबों को आवास स्वीकृत करने का होगा तो हम लोग 13 दिसंबर 2023 को शपथ लिए और अगले ही दिन 14 दिसंबर 2023 को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दिए। अप्रैल महीना में नए वित्त वर्ष में फिर से 3 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी देकर गए है। शहरी क्षेत्र में तीन लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई है । इस तरह से मोदी के गारंटी का पहला वादा पूरा किया,  किसानों का वादा भी पूरा किया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदें और ₹3100 एक कुंटल धान का कीमत दिए अरब पूरा किया और इस साल पिछले साल से भी ज्यादा धान खरीदे हैं । इस साल 27 लाख किसान धान बेचे और एक स्वतंत्रता खरीदी हुई उसका एमएसपी किसानों को मिल गया है और आज मैं आप लोगों को बता रहा हूं कि 27 लाख किसानों के खाते में 12000 करोड़ रूपया अंतर की राशि भेज रहे हैं। 12000 करोड़ रूपया इसको किसानों के खाते में पहुंचने में हो सकता है दो-तीन दिन का समय लगे लेकिन आज सरकार 27 लाख किसानों के लिए 12000 करोड़ आज जारी कर रही है और 2 साल का बकाया बोनस भी दिए है । आज यहां पर महिलाएं बैठी हैं 3 तारीख को महतारी बन्दन योजना का पैसा 12वीं किस्त भेजें है, कितनों के खाते में पहुंच गया है हाथ उठाकर बताइए आप सब लोग चेक किए हैं ना, बहुत-बहुत बधाई आप सभी को, 70 लाख से ज्यादा माता को 13 महीने में 12 महीने का किस्त दे चुके हैं। 12-12 हजार रुपया एक साल में उनके खाते में भेज चुके हैं तो यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसको करती है।आज भारतीय  जनता पार्टी की सरकार है मोदी की गारंटी का सब काम पूरा कर रहे हैं अभी पिछले महीने एक और वादा पूरा किए हैं जो भूमिहीन है, भूमिहीन कृषि मजदूर हैं, उनके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मधुर कल्याण योजना की बात थी। 562000 ऐसे लोग हैं, ऐसा परिवार है , पिछले महीने में 10000 रुपया उनको देने का काम हमारी सरकार ने की है। आज ज्यादा बताने का समय नहीं है मैं इसलिए बता रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने,आप लोगों की सरकार ने मोदी की गारंटी का अधिकांश वादा 13 महीने के अल्पकाल में ही पूरा कर चुकी है।  आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र आज 13 महीने में  मजबूती के साथ नक्सलवाद के साथ लड़ाई लड़कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में हम लोग कामयाब हो रहे हैं। यह  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है, तो मोदी की गारंटी का काम हम सब लोगों ने पूरा किया है। अब डबल इंजन की सरकार बन चुकी है आप लोग विधानसभा लोकसभा में सांसद विधायक को जीता चुके हैं । नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं अब अगर चिरमिरी का सही विकास करना है तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी पड़ेगी वही लगातार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील कर रहे विधानसभा के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभा से 13 महीने के कार्यकाल को आम जनता के समक्ष समर्पित किया उन्होंने कहा कि साजा पहाड़ रोड डबल लेन मनेंद्रगढ़ चिरमिरी को जोड़ने वाला रोड होगा। साजा पहाड़  रोड डबल लाइन पहले ही बन जाना था। हमारी सरकार में उसका निर्माण हुआ लेकिन 5 सालों में कांग्रेस के कार्यकाल में एक भी उसमें काम नहीं हुआ, उसको भी मुख्यमंत्री जी ने 41 करोड रुपए देकर चिरमिरी को डबल लाइन सड़क देने का काम किया है ।इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।  हमारे कोयलांचल शहर कोयले की ऊपर बसा हुआ यह हमारा शहर है। यहां स्वास्थ्य के लिए जो चिरमिरी का रीजनल हॉस्पिटल होता था वहां स्वास्थ्य सुविधा को लेकर लोग इलाज करते थे लेकिन धीरे-धीरे कालरी बंद होने के कारण रीजनल में भी डॉक्टर बैठना बंद कर दिए। अब चिरमिरी में सर्व सुविधा युक्त जिला अस्पताल का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी ने खुद किया है और 65 करोड़ जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के लिए दिया है । भाइयों बहनों यहां हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए तीन विषय गणित विज्ञान और अंग्रेजी में इन्होंने हमको दिया है।  माननीय मुख्यमंत्री जी से मैं निवेदन किया हू कि कॉलेज में एक  नए भवन चाहिए जिसे आने वाले बजट सत्र में निवेदन किया है वह पूरा भी होगा, साथ ही साथ 6 करोड रुपए का जो आडिटोरियम है वह जल्दी हमारे चिरमिरी में पहली बार बनेगा साथ ही साथ जो प्रतिभावान छात्र-छात्राएं है उनके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नालंदा परिषद की स्थापना होगी जिससे आईपीएस की परीक्षाओं को फाइट कर पाएंगे, यह  हमारे युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य को गढ़ने का काम करेगा। 

 जो योजना है उसपर काम करके स्वीकृति देने का काम किए हैं लेकिन कांग्रेस के होने के कारण धरातल में नहीं दिख रहा है, क्योंकि यह विकास की चाबी पता नहीं कहां खो गया है ।जो कांग्रेस के समय एक नारा होता था विकास की चाबी कहां है तो आप सब जानते हैं चाबी को विकास के लिए खोलना है तो हमारे भाई राम नरेश राय जी को इस नगर निगम की विकास की चाबी देना होगा तभी जाकर इस क्षेत्र का विकास हो सकता है । भाइयों बहनों मेरी जहां तक आवाज जा रही है, आज सोशल मीडिया का जमाना है अभी तत्काल हजारों लोग देख सुन लेंगे तो मैं कहना चाहता हूं कि नगर निगम क्षेत्र में बेरोजगारी दूर करने के लिए छोटे-छोटे कुटीर उद्योग की स्थापना करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने एमएसई सेक्टर में जोड़ दिया है और माननीय मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि क्षेत्र के लोगों का बेरोजगारी दूर हो सके, इसलिए एसईसीएल क्षेत्र की जो अनुपयोगी जमीन है उसको राज्य सरकार वापस लेगी और राज्य सरकार 2005 से पहले के कब्जाधारी है उन सारे लोगों को पट्टा भी देगी और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन लोगों का मकान बनाया जाएगा। साथियों मैं आप लोगों का विधायक होने के नाते आप सब लोग से निवेदन करता हूं कि आप लोग किसी के बातों में मत जाइए, नगर को बचाने के लिए चिरमिरी के स्थायित्व के लिए चिरमिरी के विकास के लिए आप लोग डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार दीजिए।  हमारे मुखिया यहां पर बैठे हैं इस शहर के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी विकास के लिए पैसे की गंगा बहा दिया जाएगा। चिरमिरी क्षेत्र का विकास होगा। पर्यटन के लिए भी चिरमिरी क्षेत्र में सर्वे का काम चल रहा है, जो बंद पड़ी माइंस है उसे खोलने का काम चालू है। हमारे जिले में जो गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान है और कोरिया जिला का जो राष्ट्रीय उद्यान हैvऔर सूरजपुर बलरामपुर जिले का कुमार पिंगला है उन दोनों को जोड़कर भारत का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान गुरु घासीदास कुमार पिंगला टाइगर रिजर्व बनाने का काम किया है । इसको माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी अपने मन की बात में दिया है । इससे हमारे चिरमिरी क्षेत्र में भी पर्यटन के अवसर पढ़ेंगे,  यहां कई पर्यटन के लिए अवसर है,  यहां पर तमाम जो विकास के काम है उसको करने का काम मिलेगा। मैं आज आप सब लोग से अपील करता हूं कि पिछले समय किस प्रकार से भ्रष्टाचार हुआ, जिस प्रकार से लूटने का काम हुआ। चिरमिरी नगर निगम में बिना काम कराये करोडो रूपए का घोटाला करने का काम किया गया। स्टंट बाजी करके चुनाव जीतने का प्रयास करने का काम किया गया, उन सबको सबक सिखाने का समय आ गया है। 11 तारीख कमल के बटन पर दो बार, महापौर और पार्षद के बटन पर कमल का बटन दबा कर उन लोगों को जवाब देने का समय आ गया है और 11 तारीख को कमल का बटन दबेगा और 15 तारीख को 40 के 40 सीट जीतकर व महापौर के प्रत्याशी भाई रामनरेश जी को जिताकर हम लोग माननीय मुख्यमंत्री जी को गिफ्ट देंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी हम सब लोगों को विकास के द्वार खोल देंगे तो आप सब लोग एक बार दोनों हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी के हक में समर्थन देने का काम करे।
continue reading
भाजपा प्रत्याशियों की रैली,,कार्यकर्ताओं के जोश उमंग और उत्साह के साथ एकजुटता में दिखी जीत की झलक - देवेंद्र तिवारी  मोदी की गारंटी,विष्णुदेव सरकार के सुशासन के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा जनाधार - कृष्ण बिहारी जायसवाल

भाजपा प्रत्याशियों की रैली,,कार्यकर्ताओं के जोश उमंग और उत्साह के साथ एकजुटता में दिखी जीत की झलक - देवेंद्र तिवारी मोदी की गारंटी,विष्णुदेव सरकार के सुशासन के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा जनाधार - कृष्ण बिहारी जायसवाल

बैकुंठपुर कोरिया - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के अंतिम दिवस बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट पहुंच भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र क्रमांक 10 के जिला पंचायत सदस्य हेतु चुन्नी पैकरा का नामांकन दाखिल कराया साथ ही भाजपा जिला कार्यालय से रैली  निकालकर भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के प्रत्याशियों का बैकुंठपुर जनपद पंचायत कार्यालय में नामांकन जमा कराया । बैकुंठपुर शहर के मध्यस्थली स्थित भाजपा कार्यालय से जनपद पंचायत कार्यालय के लिए निकली रैली में जिला पंचायत सदस्य व जनपद सदस्य के भाजपा प्रत्याशियों के साथ मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी,निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी मुकेश तिवारी,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला प्रभारी कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पंचायत पटना के चुनाव प्रभारी व जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,शैलेश शिवहरे सहित नपा अध्यक्ष श्री मति नविता शिवहरे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे । ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकली नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता के साथ भाजपा को सफलता के शिखर पर बनाए रखने का अटूट जज्बा देखने को मिला । दृण संकल्प और जूझने का प्रण एक एक कार्यकर्ताओं के जयकारों में सुना गया । भाजपा के नामांकन रैली की भव्यता और हजारों की संख्या शहर से लेकर गांव तक और जन जन के बीच भाजपा को मजबूत और सबसे आगे रखने के लिए प्रेरित करता दिखा। रैली में कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ शामिल कोरिया भाजपा के शीर्ष नेताओं की एकजुटता और उत्साह ने आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के जीत के रास्ते को भाजपा की तरफ निश्चित तौर पर मोड दिया है। जिले के युवा भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की ये महज रैली नहीं बल्कि आगामी जीत की झलक है । जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव परिणाम दिवस भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत के रूप में साबित करेंगे ।


भाजपा के साथ जनाधार,,गांव में बनेगी भाजपा की सरकार,,,कृष्ण बिहारी जायसवाल 


रैली में शामिल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला प्रभारी कृष्ण बिहारी जायसवाल ने नामांकन के अंतिम दिवस आयोजित रैली की भव्यता को मोदी की साबित हुई गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन बताते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के दावे को दोहराया और कहा की प्रदेश में दोनों सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक एक ग्रामीण और शहरी जन को मिल रहा है जिसकी वजह से भाजपा जन जन के बीच लोकप्रियता की मिशाल बन रही है । भाजपा की सरकार में देश प्रदेश शहर और गांव विकास की ओर तेजी से बढ़ा है।रोजगार के अवसर मिले हैं।वैश्विक मामलों में हर स्तर पर भाजपा ने राष्ट्र को ऊंचे स्थान पर पहुंचाया है। और जिन विशेषताओ की वजह से जन जन भाजपा को देश की उन्नति का माध्यम मानता है और समर्पित है उन्होंने कहा की शहर,नगर और गांव का जन जन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अभियान का हिस्सा बन रहा है और भाजपा को घर घर स्थापित कर उनके साथ विकास पथ पर है । जिसके मद्देनजर निश्चित तौर पर निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 भाजपा पूरे बहुमत के साथ जीत रही है।



भाजपा के कद्दावर प्रत्याशियों को देख सदमे में कांग्रेस ,मुकाबले से कोसों दूर - पंकज गुप्ता

रैली में शामिल भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा की पटना नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर गायत्री सिंह जैसी कर्मठ ईमानदार और विकास के लिए समर्पित महिला को प्रत्याशी बनाकर अन्य दल सहित कांग्रेस के लिए मुश्किल का दौर ला दिया है। जहां एक तरफ गायत्री सिंह की दावेदारी के बाद अन्य दलों का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भारी सदमे में है । जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी और सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों से मुकाबले पर कांग्रेस कोसों दूर खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में खाली गाड़ी और मुट्ठी भर भीड़ के वायरल दृश्य पर चुटकी लेते हुए कहा की आपसी खींचतान और गुटबाजी सहित जनता को बोर करने वाले चेहरों पर चुनाव में उतरी कांग्रेस को आगामी समस्त चुनाव में शर्मनाक हार मिलने वाली है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों से खचाखच भरी भाजपा की नामांकन रैली केंद्र के मोदी सरकार की गारंटी और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन से सुशोभित और भव्य रही । जिसके परिणाम स्वरूप कोरिया जिले के आगामी सभी चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आयेंगे और भाजपा के पाले में सभी नेतृत्व भी होंगे।
continue reading
एसपी रवि कुमार कुर्रे के निर्देश पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रतियोगिता  विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आए 650 छात्र- छात्रा हुए शामिल

एसपी रवि कुमार कुर्रे के निर्देश पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रतियोगिता विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आए 650 छात्र- छात्रा हुए शामिल

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मंशानुरुप पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर व श्रीमती आशा सेन के मार्गदर्शन में 01जनवरी 2025 से 31 जनवरी तक बच्चों, नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2025 आयोजित किया जा रहा है।

 

      सड़क सुरक्षा माह के दौरान दिनांक 28.01.2025 को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस लाइन बैकुंठपुर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमणकर मानस भवन में संपन्न हुई। जहां विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए छात्र छात्राओं हेतु रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 650 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग स्तरों में विभाजित किया गया था जिसमें माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालयीन स्तर निर्धारित किये गये। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना एवं यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
           उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक गण रविकांत मिश्रा चेतनारायण कश्यप, परीक्षा गुप्ता, नीलम मिश्रा, गीता सिंह, जितेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रीति खाखा, अलीशा शेख, समीक्षा शर्मा, सोनाक्षी तिवारी एवं काजल पाठक के साथ विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों से आए प्रभारी शिक्षक-शिक्षिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक बीरबल राजवाड़े एवं लांस नायक महेश मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
continue reading
जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी 13 फरवरी को प्रस्तावित

जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी 13 फरवरी को प्रस्तावित

एमसीबी / पुलिस अधीक्षक जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रतिवेदन में दिये गये जिले के अनुभागों में “जप्तशुदा लावारिस वाहनों“ की नीलामी किये जाने हेतु 13 फरवरी 2025 को समय 12ः00 बजे स्थान थाना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में किया जाना प्रस्तावित है। अतएव उक्त नीलामी प्रक्रिया में जिला स्तरीय नीलामी समिति एवं ऑफसेट मूल्य तय करने हेतु समिति के अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर कलेक्टर सदस्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सदस्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी सदस्य, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सदस्य, जिला परिवहन अधिकारी नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सदस्य, सर्व थाना प्रभारी सदस्य, सर्व मुख्य नगर पालिका, नगर पंचायत अधिकारी सदस्य तथा मैकेनिक को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

continue reading
कार्यकर्ताओं की मेहनत , वरिष्ठ जनों के सहयोग सहित मोदी की गारंटी और सुशासन की सरकार  बनेगी निकाय व त्रि-स्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत की वजह - देवेंद्र तिवारी

कार्यकर्ताओं की मेहनत , वरिष्ठ जनों के सहयोग सहित मोदी की गारंटी और सुशासन की सरकार बनेगी निकाय व त्रि-स्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत की वजह - देवेंद्र तिवारी

बैकुंठपुर कोरिया - जैसा की प्रदेश में आगामी फरवरी माह में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होना है और जिसकी पूरी तैयारी भाजपा संगठनात्मक तौर तरीके पर दुरुस्त कर चुकी है । सभी जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं । उसी तारतम्य में कोरिया जिले में भी भारतीय जनता पार्टी ने नव निर्मित पटना नगर पंचायत के लिए अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है । भारतीय जनता पार्टी  पटना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पटना की पूर्व व वर्तमान सरपंच श्री मति गायत्री सिंह सहित सभी 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है । अवगत करा दें की पटना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से प्रत्याशी बनाई गईं ।गायत्री सिंह पटना क्षेत्र की काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहीं हैं। और जिन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। जहां एक तरफ भाजपा ने पटना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर गायत्री सिंह को मैदान में उतारकर अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी को जीत के मुहाने पर ला चुकी है । तो वहीं जिले के तमाम भाजपा नेताओं ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है और क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से रणनीति साधने में जुट गए हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के मद्देनजर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की जिस तरह मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार में हमने एक तरफा बहुमत के आंकड़ों को पारकर विधानसभा 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । बिल्कुल उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं और जीत दर्ज करेंगे। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की कार्यकर्ताओं की एकजुटता मेहनत और वरिष्ठ भाजपा नेताओं से स्थापित समन्वय सहित भाजपा अपने अविश्वस्नीय विकास के मूलमंत्र पर सभी अभियान में अग्रसर रहती है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के रूप में विष्णुदेव साय सरकार धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है और 14 लाख किसानों को दो साल का बोनस दिया । इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिल रहे हैं। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए 18 लाख आवास इकाइयों को भी मंजूरी दी है, जिनका निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है।सरकार ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी प्रगति की है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना है, जिसके तहत नालंदा के 13 परिसरों का विकास किया जा रहा है। 68 लाख परिवारों को मुफ्त राशन वितरण के साथ-साथ सड़क, रेलवे और हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। 31,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी सड़क परियोजना को मंजूरी दी गई है । सुरक्षा और नक्सली मुद्दों पर  पिछले साल मुठभेड़ों में सैकड़ों नक्सली मारे गए और हजारों ने आत्मसमर्पण किया। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित इलाकों में कई नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं।आदिवासी विकास और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति के साथ, छत्तीसगढ़ सरकार नवंबर 2025 में अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की योजना बना चुकी है, जिसमें राज्य के विकास के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। भाजपा इन्हीं विशेषताओं की वजह से सभी चुनाव जीतती आई है और आगामी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी हम इन्हीं विकास और सुशासन की दम पर निश्चित ही जीतेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार स्थापित करेंगे । भाजपा कोरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला चुनाव प्रभारी कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आमजन का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है । भ्रष्टाचार और अनगिनत घोटालों में लिप्त राज्य की पूर्व भूपेश सरकार की कांग्रेस फिर से दिशाविहीन हो चुकी है। जो कांग्रेस अपने पार्टी से योग्य प्रत्याशी तक का चयन करने में असमर्थ देखी जा रही है वह भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशियों को किसी भी स्तर पर मात नहीं दे सकती। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण,युवाओं को रोजगार और किसानों के साथ सहित प्रदेश में स्थापित भाजपा की विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार का परचम फिर से लहराने जा रहा है। और जिसकी पूरी तैयारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करली है । और पुनः चुनावी अभियान को सफल बनाने तत्पर हैं । कोरिया भाजपा के जिला महामंत्री व पटना नगर पंचायत चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पटना नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले सहित पटना मंडल में बैठकें की जा चुकी हैं।और सभी प्रत्याशी सहित भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं पंकज गुप्ता ने बताया की 28 तारीख को प्रत्याशियों की नामांकन रैली निकाली जाएगी तत्पश्चात नामांकन दाखिल किया जाएगा । नामांकन रैली में बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कोरिया जिला प्रभारी मुकेश तिवारी सहित भाजपा कोरिया के दिग्गज नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता रहेंगे 
continue reading
 भूमि विक्रय को लेकर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 06 फरवरी को

भूमि विक्रय को लेकर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 06 फरवरी को

एमसीबी / ग्राम- मनेन्द्रगढ़, की जनता को सूचित किया जाता है कि अनावेदक श्री अनिल जसूजा पिता श्री भगवानदास निवासी ग्राम मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी द्वारा ग्राम मनेन्द्रगढ़ प.ह.न.14 में स्थित भूमि खसरा नंबर 312/48, रकबा 0.014 हे0 है आवेदक द्वारा भूमि विक्रय की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उक्त भूमि के खसरा नंबर 312/48 के रकबे में वृद्धि पाई गई है। मूल खसरा नंबर 312/48 के राजस्व निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त भूमि के रकबे में सुधार किया जाना है। अतः उपरोक्त वर्णित भूमि के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को कोई दावा आपत्ति पेश करना है, तो 06 फरवरी 2025 तक पेश कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त किसी भी प्रकार आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किया जावेगा।

continue reading
 गणतंत्र दिवस पर होगा सद्भावना क्रिकेट मैच जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच होगा मुकाबला

गणतंत्र दिवस पर होगा सद्भावना क्रिकेट मैच जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच होगा मुकाबला

कोरिया / जिला प्रशासन एवं कोरिया के पत्रकारों के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित की गई है।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने इस सद्भावना मैच के सम्बंध में बताया कि आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ खेल प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार या मीडिया ही आम लोगों की आवाज होते हैं, ऐसे में यह मैच निश्चय ही सार्थक और उपयोगी साबित होगा।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे यह मैच पुलिस लाइन, बैकुंठपुर में आयोजित की गई है।

continue reading

dpboss