Breaking News
खास खबर
श्री रामकथा के विशाल आयोजन की तैयारियों के तीसरे दौर की बैठक संपन्न, प्रभारियों ने दी जानकारी चिरमिरी में 17 मई से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, तैयारियों की तीसरी समीक्षा बैठक संपन्न
जालौन में प्रशासनिक फेरबदल डीएम ने किया उप जिलाधिकारियों का फेरबदल राकेश सोनी की जगह उपजिलाधिकारी माधोगढ़ बने विनय कुमार मौर्य

श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
एमसीबी/23 अप्रैल 2026/ जिले में विकास कार्यों को गति देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण और व्यापक बैठक जिला पंचायत कार्यालय कोरिया के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। यह बैठक न केवल योजनाओं की समीक्षा तक सीमित रही, बल्कि जिले के समग्र विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करने का माध्यम भी बनी।

सड़क सुरक्षा पर सख्ती, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बैठक की शुरुआत करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने जिले की सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन्होंने हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर रेडियम संकेतकों की व्यवस्था करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एल्कोमीटर के माध्यम से नियमित जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। इसके लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल करने पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करे।
जल संरक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर, “मोर गांव-मोर पानी” अभियान की सराहना
बैठक में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गई। मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश पहले से दिए गए थे, जिनका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के तहत किए गए कार्यों का जीआईएस आधारित प्रस्तुतीकरण भी बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसे सांसद ने सराहा।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में जल संरचनाओं का निर्माण और उनका सुदृढ़ीकरण हुआ है, जिससे न केवल जल संकट में कमी आई है बल्कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। तालाब, कुएं, जलाशय और स्टॉप डैम जैसे निर्माण कार्यों ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सांसद महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों की गुणवत्ता और स्थायित्व पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आने वाले वर्षों में भी इनका लाभ मिलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे आमजन भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभा सके
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर कन्यादान महायज्ञ में हुए सम्मिलित एवं जनदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा समाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।


ग्राम कोलिहा में नवगठित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का लोकार्पण किसानों में उत्साह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत, महिला जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना
कोरिया जिला, 15 अप्रैल 2026/* नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर जिले की महिला जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया।
धमतरी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन 75 लाख से होगा निर्माण
शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है नगर में एक नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने जा रहा है जिसका भूमि पूजन नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया दरअसल इतवारी बाजार के पास स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी जर्जर हो चुका था जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसी समस्या को देखते हुए अब गर्ल्स स्कूल के पास नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा

एसईसीएल की मेजबानी में तीसरे कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का उद्घाटन संपन्न

जंगल की जमीन को निजी बताकर बेचने का मामला, प्रशासन सख्त बेलबहरा की विवादित भूमि पर खरीदी-बिक्री सहित सभी गतिविधियों पर रोक
एमसीबी/09 अप्रैल 2026/* कलेक्टर जनदर्शन में आई शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलबहरा की एक विवादित भूमि पर सभी प्रकार के लेन-देन और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में वॉकथॉन का सफल आयोजन संपन्न
आज दिनांक 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एसईसीएल (SECL) के चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसईसीएल मुख्यालय में एक उत्साहपूर्ण वॉकथॉन का आयोजन किया गया ।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल का दादी अम्मा उर्स जियारत

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना राहत, भरोसा और बदलाव की नई कहानी
एमसीबी/06 अप्रैल 2026/* प्रदेश सरकार की जनहितकारी पहल मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आज लाखों परिवारों के जीवन में राहत, भरोसा और सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिख रही है। यह योजना केवल बिजली बिल में छूट तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक बोझ से जूझ रहे आमजन को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दे रही है।
पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप
अंबिकापुर, सरगुजा । विशेष रिपोर्ट

पत्रकार भवन चैनपुर में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह, पत्रकारों की एकता और भूमिका पर हुआ मंथन

बिलासा देवी एयरपोर्ट की रात्रि उड़ान सेवा का उद्घाटन

चिरमिरी में अब नहीं चलेगा 'बोर्ड' का खेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया असंभव' को संभव
चिरमिरी/मनेंद्रगढ़। कहते हैं कि राजनीति में जनता को सपने दिखाना आसान है, लेकिन उन सपनों को धरातल पर उतारना मजबूत इच्छाशक्ति का काम होता है। कोयला नगरी चिरमिरी और जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ की जनता ने पिछले कुछ वर्षों में राजनीति के दो विपरीत चेहरों को बहुत करीब से देखा है। एक वह दौर था जब 'सिर्फ बोर्ड' लगाकर वाहवाही लूटने की कोशिश हुई, और एक आज का दौर है जहाँ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की दीवारें खुद विकास की गवाही दे रही हैं।

18वीं वाहिनी का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाओं का सम्मान
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, चांदपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय राइजिंग कार्निवाल के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और जवानों व उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



अदाणी फाउंडेशन की उपलब्धि: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौ का चयन तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र की 14 में से 9 सीटों पर अदाणी नवोदय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी चयनित
आस्था केंद्र में श्रद्धालुओं को बंटी 'पानकम' आयुष विभाग की अनूठी पहल, कोरिया बना ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला जिला
कोरिया, 26 मार्च 2026/* संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देश तथा कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध रमदईया मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

चैत रामनवमी पर मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किए दर्शन
एमसीबी, खड़गवां।चैत रामनवमी के पावन अवसर पर एमसीबी जिले के चनवारी डांड स्थित मां महामाया मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। नवरात्र के छठवें दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कंचन जायसवाल के साथ चनवारी डांड स्थित मां महामाया के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।















