CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

बलरामपुर में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की सक्रिय भागीदारी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर दिखी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति

बलरामपुर में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की सक्रिय भागीदारी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर दिखी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति

 बलरामपुर में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की सक्रिय भागीदारी शिक्षा और स्वास्थ्य—दोनों मोर्चों पर दिखी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति.. बलरामपुर जिले के  जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पहले उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान किया, वहीं बाद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित “जन संवाद” कार्यक्रम में मितानिन बहनों से आत्मीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ।

शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह... 

वाड्रफनगर स्थित शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बेला अनिल कुशवाहा शामिल हुईं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि—युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। विद्यार्थियों का समर्पण, संघर्ष और सफलता समाज को नई दिशा देती है।”
उन्होंने छात्रों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शैक्षणिक उपलब्धियों ने समारोह को विशेष बना दिया।

स्वास्थ्य पंचायत मितानिन सम्मेलन जन संवाद में सहभागिता .... 
महाविद्यालय कार्यक्रम के बाद बेला अनिल कुशवाहा काष्ठागार नीलामी भवन, वाड्रफनगर में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत मितानिन सम्मेलन “जन संवाद” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस आयोजन में क्षेत्र की मितानिन बहनों के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, टीकाकरण, पोषण आहार तथा जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बेला अनिल कुशवाहा ने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा मितानिन बहनें हमारे स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी हैं, जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि “स्वस्थ पंचायत – सशक्त छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को लेकर सभी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य—दोनों क्षेत्रों में प्रतिबद्धता... 
एक ओर जहां महाविद्यालय में युवाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मितानिन बहनों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में सहभागिता से स्पष्ट है कि बेला अनिल कुशवाहा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
continue reading
ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण को नहीं मिल पा रही है पानी काम अधूरा

ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण को नहीं मिल पा रही है पानी काम अधूरा

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मे से एक है नल जल योजना सरकार घर -घर पानी पहुंचाने का काम कर रहा है लेकिन ठेकेदार की मनमानी और अधिकारी के कारण पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है  कहीं नलों में पानी नहीं तो कहीं का काम अधूरा पड़ा हुआ है। 
वहीं बलरामपुर जिला के  कई बिकासखंड  में नल-जल योजना बिलुप्त होती दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जिसमें प्रत्येक गांव के हर- घर में पानी देने की व्यवस्था की गई है लेकिन ठेकेदार के उदासीनता के कारण पानी नहीं पहुंच पा रही है। जो की  काई साल बित गई इस योजना की सुरूआत  लेकिन बलरामपुर जिले  में लोगों को पिछले कई वर्ष से पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई नल जल योजना देख रेख के अभाव में पूरी तरह से बंद पड़ी है। ग्रामीणो द्वारा आरोप लगाया गया कि पानी टंकी लग-भग कई साल से निर्माण हो रहा है लेकिन आज तक पूरा पानी नहीं मिल पाया सिस्टम सिर्फ कागजो शिमटकर रह गई है।लेकिन सिस्टम मे बैठे कर्मचारी अधिकार करवाई करने के बजाए  गोल - मोल जबाब देते नजर आ रहे हैं जब की कई साल पूरा होने के बाद भी पानी नहीं मिला एक -एक बून्द पानी के लिए तरस है   जनता सरकार चाहे जितना भी दवे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत और अलग ही बया कर रही है..

दरअसल बलरामपुर जिला के   ठेकेदार के द्वारा नल जल योजना के तहत काम जा रहा है   लेकिन बात यहाँ है  ठेकेदार के द्वारा जो नल जल मे पूरी तरफ असफलता के कारण ग्रमीण जनता को पानी नहीं मिल रहा है और ग्रामीण जनता यह योजना सुनकर अच्छी तरह ख़ुश हो रहे थे कार्य काल मे  किसी तरह के नल जल मे कोई दिकता नहीं होगा लेकिन सिस्टम पर बैठे कर्मचारी  अधिकारी के कारण नल जल योजना सिर्फ हाथी की दांत जैसे साबित बनकर रह गया ठेकेदार द्वारा मात्र  टंकी सोलर पाईप लाइन का काम किया गया था जो की तीनो पूरी तरह ठीक से संचालित नहीं हो रहा है.. 

कार्यपालन अभियंता पंकज जैन के द्वारा जितना भी काम किया गया था वह पूरी तरह से नाकाम साबित होते दिख रही है ज़ब इस बात को   मुख्य कार्यपालन अभियंता पंकज जैन  से बात की गई तो उनके  द्वारा गोल मोल घुमा कर जबाब दिया की मैं बहुत जल्दी इस कार्य को ठीक और सक्सेस कर लूंगा लेकिन देखने वाली बात है धरातल पर कहीं नल जल सिस्टम ठीक नहीं चल रहा है जो ग्रामीण जनता को आज भुगतना पड़ रहा है..
..ग्रमीण ने बाताया की लोग जिला प्रसासन कलेक्टर से गुहार लगाने के बावजूद भी हम लोगो पानी नसीब नहीं हुआ नल जल ठेकेदार की रवैया से पानी के लिए पूरी तरह हमलोग वंचित है आखिर समझ मे नहीं आ रहा है हमलोग ग्रामीण जाए तो जाए कहां किसके पास जाए कौन सुनेगा हम लोग का फरियाद जिला प्रशासन को संज्ञान में देते हुए जिला के प्रशासन देखा को अनदेखा देख कर रहा है आखिर हम लोगों को कसूर क्या है ठेकेदार के ऊपर किसी प्रकार का कोई करवाई नहीं कर रहा है जिला प्रशासन सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं देता कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन हम लोगों को ज्ञापन कचरा में तब्दील हो गया 

 

 

continue reading
धान उठाव में जिला बना मिसाल: तेज परिवहन से किसानों को राहत, 4.27 लाख क्विंटल धान का सफल उठाव

धान उठाव में जिला बना मिसाल: तेज परिवहन से किसानों को राहत, 4.27 लाख क्विंटल धान का सफल उठाव

Madhu diwan 19-Feb-2026 80

एमसीबी/19 फरवरी 2026/* जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव कार्य तेज गति से जारी है। प्रशासन की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते अब तक 8 लाख 79 हजार 848.6 क्विंटल कुल खरीदी में से 8 लाख 19 हजार 680 क्विंटल धान के परिवहन की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इनमें से 4 लाख 27 हजार 630 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव हो चुका है, जो जिले की कार्यकुशलता और व्यवस्थापन क्षमता को दर्शाता है।

प्रशासनिक आंकड़े बताते हैं कि चरणबद्ध ढंग से मिलर्स और परिवहन एजेंसियों के समन्वय से धान का परिवहन निरंतर जारी है। इससे सोसायटी परिसरों में भंडारण का दबाव कम हो रहा है और किसानों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी मिल रही है।
केल्हारी, कौड़ीमार, बरबसपुर, चैनपुर, बरदर और नागपुर जैसे बड़े खरीदी केंद्रों से उल्लेखनीय मात्रा में धान उठाव किया गया है। विशेष रूप से केल्हारी से 39,100 क्विंटल, कौड़ीमार से 36,140 क्विंटल, बरबसपुर से 31,140 क्विंटल, चैनपुर से 30,860 क्विंटल, बरदर से 30,210 क्विंटल, नागपुर से 24,040 क्विंटल, घुटरा से 23,330 क्विंटल, कठौतिया से 23,040 क्विंटल, कोड़ा से 21,480 क्विंटल तथा कुवांरपुर से 19,860 क्विंटल धान का उठाव जिले की सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है।
प्रशासन द्वारा शेष 3 लाख 92 हजार 50 क्विंटल धान के उठाव को भी समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सोसायटी परिसरों में 4 लाख 52 हजार 218.6 क्विंटल धान शेष है, जिसके शीघ्र परिवहन के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में धान खरीदी और उठाव की यह सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहतकारी साबित हो रही है। समय पर भुगतान, पारदर्शी प्रक्रिया और नियमित निगरानी के चलते प्रशासन की पहल को सराहा जा रहा है।
 
*समाचार क्रमांक/79/लोकेश/महेन्द्र/फोटो 04*
continue reading
नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थि

नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थि

नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थित।

सीमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवागांव में राशन दुकान के नए भवन के लिए भूमि पूजन किया गया, कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे,सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोशले, उप सरपंच साहू,  पंचगण सहित ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
 इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति चंद्र प्रकाश टोंडे ने कहा कि पीडीएस के नए भवन बनने से बेहतर और व्यवस्थित तरीके से अब राशन का वितरण ग्रामीण को किया जाएगा,  उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए बधाई भी दी।
continue reading
नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ज़ी के चिरमिरी दौरे में क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नहीं- शिवांश जैन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने से रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण- राहुल भाई पटेल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ज़ी के चिरमिरी दौरे में क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नहीं- शिवांश जैन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने से रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण- राहुल भाई पटेल

चिरमिरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के  चिरमिरी दौरे के दौरान चिरमिरी क्षेत्र की जनता को कोई बड़ी विकास सौगात नहीं मिल पाई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराशाजनक है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के दौरे पर पूर्व विधायक के प्रयासों से चिरमिरी को जिला अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, उद्यानकी महाविद्यालय, दो-दो आत्मानंद स्कूल आदि जैसी बड़ी घोषणाएँ एवं परियोजनाएँ प्राप्त होती थीं, लेकिन वर्तमान दौर में विकास की गति ठप्प-सी प्रतीत हो रही है।

     
उपरोक्त बाते हल्दीबाड़ी के यूनियन ऑफिस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कही ।
      शिवांश जैन ने आगे कहा कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मैंने मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों वाला ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, जिसमें चिरमिरी के समग्र विकास, रोजगार सृजन, पलायन रोकने, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती आदि शामिल थे। दुर्भाग्यवश, पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं के दबाव में मुझे ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया। और मेरे घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया । ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेतृत्व को भय था कि कहीं उनकी पोल जनता के सामने न खुल जाए और विकास की कमी उजागर न हो जाए।
    श्री जैन ने आगे कहा कि यह घटना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है, जहाँ विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और जनता की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
     ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ चिरमिरी नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती गायत्री बिरहा,
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर राव व वरुण शर्मा, पार्षद राहुल भाई पटेल, रवि बिरहा, अशरफ अली एवं अभिषेक जैन उपस्थित रहे । 
    ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस चिरमिरी ने यह भी कहा कि चिरमिरी जनता विकास की प्रतीक्षा में है और हम लगातार संघर्षरत रहेंगे। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री चिरमिरी के लिए विशेष पैकेज घोषित करें, पुरानी घोषित परियोजनाओं को गति दें और विपक्ष की आवाज को सम्मान दें ।
continue reading
कोरिया के सुदूर गांवों से अयोध्या पहुँचे श्रद्धालुओं से मिले सीएम साय, साझा किए भक्तिमय अनुभव

कोरिया के सुदूर गांवों से अयोध्या पहुँचे श्रद्धालुओं से मिले सीएम साय, साझा किए भक्तिमय अनुभव

कोरिया, 16 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के उन लाभार्थियों से भेंट की, जिन्होंने हाल ही में अयोध्या धाम की पावन यात्रा पूरी की है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल पूछा और उनके भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना।

 
इस योजना के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लौटे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रमुख रूप से शामिल ग्राम सलगांवकला की श्रीमती श्यामा बाई, श्रीमती मीना राजवाड़े एवं श्रीमती पुष्पा सिंह, सोनहत के श्री राकेश तिवारी, अकलासरई-अमरा के श्री गोरेलाल ठाकुर, कैलाशपुर के श्री रामप्रसाद राजवाड़े, बहेलिया के श्री ब्रजकुमार पटेल एवं श्रीमती पानपती, कसरा के श्री उत्तम साहू तथा अमहर के श्री संतोष सिंह।
 
 
श्रद्धालुओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के कारण उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  लाभार्थियों ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें जिस सम्मानपूर्वक ढंग से यात्रा पर ले जाया गया, वह उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। हितग्राहियों ने कहा कि अपने गांव से निकलकर अयोध्या की पावन भूमि तक पहुँचना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता, किंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे सहज और संभव बना दिया। रामलला के इन दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 'हमारे राम' की एक तैलचित्र भेंट भी की।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और उनके दर्शन हेतु राज्य के बुजुर्गों को भेजना शासन का सौभाग्य है।
continue reading
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ

कोरिया, 16 फरवरी 2026/ कोरिया जिला सहित प्रदेश की लोककला, संस्कृति एवं मंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भव्य कोरिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा।
 
महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
 
मंगलवार 17 फरवरी को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के सभी विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, संभागायुक्त, संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित होंगे।
 
जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा प्राधिकरण की बैठक, महोत्सव की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा- निर्देश दिए जा रहे हैं। कोरिया महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था को पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है ताकि यातायात सुचारू रूप से हो सके।
 
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान 16 विभिन्न सत्रों में 170 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सुआ, कर्मा, पंथी, शैला, गेड़ी, भरथरी, पंडवानी जैसे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों के साथ-साथ कथक, ओडिसी, फ्यूजन वोकल, बांसुरी वादन, सैक्सोफोन वादन एवं सूफी गायन जैसी शास्त्रीय और आधुनिक विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। कोरिया महोत्सव लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा, जहां कोरियावासी इस भव्य आयोजन के साक्षी बन
continue reading
अंबिकापुर में निकली भगवान शंकर की बारात

अंबिकापुर में निकली भगवान शंकर की बारात

अंबिकापुर में निकली भगवान शंकर की बारात 

धूमधाम और गाजेबाजे के साथ बारात में झूमें भगवान के भक्त 

अंबिकापुर के सहेली गली स्थित शंकर मंदिर से निकली बारात,

बारात का शहर में जगह जगह किया गया स्वागत, गौरी मंदिर पहुंची बारात 

गौरी मंदिर में विधिविधान के साथ हुआ द्वार पूजा और विवाह

हजारों की संख्या में शामिल हुए भक्त

भगवान भोलेनाथ के विवाह के लिए मंदिर की समिति ने छपवाया था आमंत्रण पत्र
continue reading
टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोलकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास वीडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार

टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोलकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास वीडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार

खबर हापुड़ से है जहां गढ़ कोतवाली के ब्रजघाट टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया, जब उन्होंने टोल शुल्क मांगा तो विवाद बढ़ने पर कार चालक ने टोल कर्मियों को कुचलने के लिए अचानक कार तेजी से कर्मचारियों की ओर बढ़ा दी, जिससे वे अपनी जान बचाकर भागे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना से पता चलता है कि टोल प्लाजा पर दबंगई और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं।फिलहाल टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है।
continue reading
मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप

मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है और युवाशक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, रोजगार के नए अवसरों और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए युवाओं से विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 
यह बात उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के विमल श्री परिसर में आयोजित “युवा संवाद बजट 2026” के अंतर्गत संभाग स्तरीय बजट युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया, जिसमें जिले और संभाग भर से बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संवाद सत्र में युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, योजनाओं और विकास दृष्टि से अवगत कराया गया। रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन, स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा के नए प्रावधान, स्वास्थ्य
 
सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
खुले मंच पर युवाओं ने अपने प्रश्न भी रखे, जिनका अतिथियों ने विस्तार से जवाब दिया। संवादात्मक शैली में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को नीति और बजट प्रक्रिया को समझने का अवसर प्रदान किया।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। उन्होंने योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक अभियान चलाने की बात कही।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
continue reading
कॉलेज के वार्षिक उत्सव में कांग्रेसियों का हंगामा

कॉलेज के वार्षिक उत्सव में कांग्रेसियों का हंगामा

 कॉलेज के वार्षिक उत जिले के आमदी स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव उस वक्त हंगामे में तब्दील हो गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया कांग्रेसियों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक का नाम तक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया जबकि महापौर को मुख्य अतिथि बनाया गया जो कि पोटोकॉल नियमों का सीधा उल्लंघन है..

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस फैसले से नाराज़ होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया इस दौरान आरोप है कि कॉलेज में मौजूद छात्राओं को करीब 15 मिनट तक परिसर में ही रोके रखा गया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया..कांग्रेसियों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रशासन और आयोजन समिति के खिलाफ विरोध जताया देखते ही देखते वार्षिक उत्सव का माहौल हंगामे में बदल गया मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया..फिलहाल मौके पर स्थिति शांत बताई जा रही है 

 

continue reading
एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगी भगवान शंकर की बारात

एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगी भगवान शंकर की बारात

 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा की बारात निकाली जा रही है। 17 साल से लगातार हो रहे इस भव्य आयोजन का यह 18वां साल है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि इस बार बारात एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगी।दया सिंह ने बताया कि बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए देश-प्रदेश भर से लोग आते हैं इस बार और भी भव्यता रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सदस्यगण विगत दो माह से जुटे हुए है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल रामेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर केन्द्रीय मंत्री और पूर्व केबिनेट मंत्री छग समेत गणमान्य नागरिकों व राजनेताओं समाज प्रमुख एवं साधुसंतो को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहे है।

अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है। विभिन्न विभिन्न प्रदेशों से आने वाली मनमोहक झाकियां जो रहेंगी भक्तों की आकर्षण का केन्द्र। केरल प्रदेश की 40 सदस्यों की 07 झांकिया आ रही है, भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी, मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। आंध्रप्रदेश हैदराबाद, विजय वाडा, राजमंडरी, विशाखापटनम से विभिन्न झांकी जिसमें काली माता महाकाली झांकी मुख्य रूप से आकर्षण केन्द्र रहेगी। इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी, शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघण नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।दया सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश हरियाणा प्रदेश से भी इस बार पगला बाबा (राम्) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण वृज की होली की झांकी का स्वरूप महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी। नई दिल्ली हरियाणा प्रदेश की विशाल काली ग्रुप की 15 फुट की कंकाल खोपड़ी के भीतर से निकलकर शिव एवं पार्वती जो एक दूसरे को वर माला पहनाते हुए मनमोहक झांकी। एवं अवघणो के टीम के साथ भगवान भोले शंकर शिव तंडाव करते हुए अद्भुत आनंद नृत्य देखने को मिलेगा।


 
continue reading
सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़, के संयुक्त तत्वधान में सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 10 फरवरी 2026 को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया। यह दौरा देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल भूमिका, पर्यावरणीय प्रयासों और सतत खनन पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
 
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में अत्याधुनिक एचईएमएम संचालन का अवलोकन किया। मीडिया दल को सरफेस माइनर के माध्यम से ब्लास्ट-फ्री कोयला उत्खनन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रभावी खनन का उदाहरण है।
इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही पर्यावरण-अनुकूल कोयला डिस्पैच प्रणाली को भी देखा, जिससे धूल-उत्सर्जन में कमी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही गेवरा में विकसित मियावाकी पद्धति से किए गए सघन पौधारोपण को भी मीडिया सदस्यों ने सराहा। 
 
पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने कोयला खनन कार्यों को इतनी नज़दीक से देखा। उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के प्रति एसईसीएल के संतुलित दृष्टिकोण की सराहना की।
 
गेवरा दौरे के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एसईसीएल प्रबंधन से श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तक.) संचालन, श्री बिरंची दास, निदेशक (एचआर), श्री रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक (तक.) योजना/परियोजना- के साथ 
संवाद किया, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई।
 
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महामाया धाम चनवारीदाढ़ में भव्य आयोजन स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महामाया धाम चनवारीदाढ़ में भव्य आयोजन स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

एमसीबी, खड़गवां। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत खड़गवां क्षेत्र के चनवारीडांड स्थित मां महामाया धाम में 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक और उत्सवी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परिजन, बाराती और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी, स्थानीय सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी वर-वधु जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। विभाग की ओर से प्रत्येक नवदंपति को ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक तथा लगभग ₹15,000 का श्रृंगार एवं गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
 
मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों के हित में निरंतर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना में विवाह के लिए किसी प्रकार की संख्या सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिन पात्र बेटा-बेटियों को विवाह करना है, वे महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मां महामाया के पावन धाम में सैकड़ों जोड़ों का विवाह होना सौभाग्य की बात है और यह सभी नवदंपतियों के लिए नए जीवन की शुभ शुरुआत है। मां महामाया का आशीर्वाद इन सभी पर बना रहेगा।
विधायक जायसवाल ने अपने संबोधन में नवदंपतियों और उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट उपयोग की आदत अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा कई नवविवाहित जोड़ों को मंच पर चेक और उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का सफल संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।
continue reading
सड़क पर सतर्कता, आपके और हमारे जीवन की सुरक्षा — झगराखाण्ड में सड़क सुरक्षा माह का समापन

सड़क पर सतर्कता, आपके और हमारे जीवन की सुरक्षा — झगराखाण्ड में सड़क सुरक्षा माह का समापन

Madhu diwan 07-Feb-2026 96
एमसीबी/झगराखाण्ड। जिला पुलिस एमसीबी के तत्वावधान में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का जिला स्तरीय समापन समारोह नगर पंचायत झगराखाण्ड के अंबेडकर भवन में जागरूकता, सहभागिता और संकल्प के माहौल में आयोजित किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में संचालित रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
 
कार्यक्रम में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए गए अभियानों, जांच कार्यवाहियों और जनजागरूकता गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न पोस्टर, प्रदर्शनी और संदेश सामग्री के माध्यम से भी यातायात नियमों का महत्व समझाया गया।
 
*मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का विस्तृत संबोधन*
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल सरकारी आंकड़े नहीं होतीं, बल्कि इनके पीछे परिवारों का दर्द, बच्चों का भविष्य और घरों की खुशियां जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर लापरवाही का एक क्षण पूरे जीवन पर भारी पड़ सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन किसी दंड के भय से नहीं बल्कि जीवन की रक्षा के संकल्प से होना चाहिए।
 
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेज रफ्तार, स्टंट और बिना सुरक्षा साधनों के वाहन चलाना साहस नहीं, बल्कि गंभीर जोखिम है। हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन जीवन की सुरक्षा कवच है।
मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा विषय है — “दुर्घटना के बाद इलाज जरूरी है, लेकिन दुर्घटना की रोकथाम उससे भी बड़ा और सस्ता इलाज है।”
 
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और स्वयं भी नियमों का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग और प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही सड़क सुरक्षा अभियान स्थायी परिणाम देता है।
 
 
*पुलिस अधीक्षक ने रखी अभियान की रिपोर्ट*
 
पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
 
*जिले के 117 स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 4 हजार से अधिक बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई*
 
*रक्तदान शिविरों का आयोजन मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में किया गया*
 
*वाहनों की सघन जांच, फिटनेस परीक्षण और हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया*
 
*140 ऑटो और टैक्सी वाहनों का सत्यापन किया गया*
 
*119 जनजागरूकता अभियान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हुए*
 
*चालानी कार्रवाई के अंतर्गत 544 प्रकरण दर्ज किए गए*
 
 
उन्होंने कहा कि निरंतर जागरूकता और संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है, जो पुलिस और जनता के सहयोग का सकारात्मक संकेत है।
 
एसपी रत्ना सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि दैनिक दुर्घटना रिपोर्ट देखना पीड़ादायक होता है क्योंकि अधिकांश हादसे नियमों की अनदेखी से होते हैं। उन्होंने बच्चों से की गई अपनी अपील का भी उल्लेख किया कि यदि घर का कोई सदस्य बिना हेलमेट वाहन लेकर निकले तो उसे रोकें और टोकें।
 
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सुरक्षा संदेश*
 
समापन समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
 
माध्यमिक शाला झगराखाण्ड की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति दी वही प्राथमिक शाला स्टेशन पारा के छात्र ने नाटक, भाषण और कविता के जरिए नियम पालन का संदेश दिया
इन प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा।
 
 
*जनप्रतिनिधियों ने भी किया आह्वान*
 
नगरपालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ प्रतिमा यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा की शिक्षा घर और स्कूल से शुरू होनी चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष झगराखाण्ड रीमा यादव ने नागरिकों से स्वयं नियमों का पालन कर उदाहरण बनने की अपील की। चिरमिरी महापौर रामनरेश राय ने तेज गति और लापरवाही को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नई लेदरी वीरेन्द्र सिंह राणा ने सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया।
 
 
*बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित*
 
समारोह में जिला पंचायत एमसीबी के उपाध्यक्ष राजेश साहू, 18वीं बटालियन के कमांडेंट संजय शर्मा, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिले भर के थाना प्रभारी तथा पुलिस अमला उपस्थित रहा।
 
कार्यक्रम के अंत में यह सामूहिक संदेश दिया गया कि सुरक्षित सड़कें तभी संभव हैं जब हर नागरिक सतर्क, अनुशासित और जिम्मेदार बने।
continue reading
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे “विकसित भारत” के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी, समावेशी और परिवर्तनकारी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त रोडमैप है।

 
श्री साहू ने कहा कि ₹53.5 लाख करोड़ के कुल परिव्यय और लगभग ₹27 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय के साथ यह बजट देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखते हुए विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन स्थापित किया गया है, जो सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है।
 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह बजट तीन “कर्तव्यों” पर आधारित है—आर्थिक विकास, जनसशक्तिकरण और समावेशी प्रगति। उन्होंने कहा कि ₹10,000 करोड़ की बायोफार्मा मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, तथा टेक्सटाइल और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने वाले प्रावधान भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाएंगे।
 
श्री साहू ने अवसंरचना क्षेत्र में ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत निवेश को “विकास का इंजन” बताते हुए कहा कि इससे फ्रेट कॉरिडोर, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विस्तार होगा, जिससे रोजगार सृजन और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया है। विश्वविद्यालय टाउनशिप, महिला छात्रावास, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन जैसी पहलें युवाओं को नई संभावनाएं प्रदान करेंगी।
 
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में श्री साहू ने कहा कि यह बजट राज्य के लिए नए अवसर लेकर आया है। बायोफार्मा हब, सेमीकंडक्टर मिशन, टेक्सटाइल पार्क, एमएसएमई सहायता, कार्बन क्रेडिट और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी योजनाएं राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देंगी।
 
उन्होंने बताया कि ₹5,000 करोड़ के अर्बन इकोनॉमिक रीजन, म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोत्साहन और शहरी बुनियादी ढांचे के सुधार से छत्तीसगढ़ के शहरों को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, कर सुधारों से नागरिकों और उद्यमियों को पारदर्शी और सरल व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
 
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट दीर्घकालिक राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय बजट 2026-27 भारत को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
continue reading
एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित वसंत विहार ग्राउंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा, अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक श्री डी.पी दिवाकर एवम सुरक्षा निरीक्षक श्री जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया, परेड निरीक्षण के समय मुख्य अतिथि के साथ एसईसीएल सुरक्षा प्रमुख श्री व्ही. दक्षिणामूर्ति उपस्थित रहे। 
 
परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के दो प्लाटून का नेतृत्व श्री चमरु एवम श्री प्रकाश द्विवेदी ने किया। डीएवी स्कूल से प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व लांस कार्पोरल आरुष यादव, प्लाटून क्रमांक 4 सार्जेंट श्रीया सिंह , प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व सार्जेंट जिज्ञाशा ठाकुर एवं प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व कार्पोरल अभिजित भंडारी ने किया। परेड में बैंड प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार मेजर बेनी प्रसाद ने किया। 
इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक मंडल एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन), श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त), श्री हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) तथा श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) शामिल रहे। 
 
एसईसीएल संचालन समिति से श्री नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), श्री हरिद्वार सिंह (एटक), श्री ए.के. खुल्लर (सीएमओएआई) एवं एसईसीएल सुरक्षा समिति सदस्य ,एसईसीएल कल्याण मंडल सदस्य सिस्टा ओबीसी सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। 
 
इसके साथ सीएमडी श्री हरीश दुहन की माताश्री श्रीमती यशवंती दुहन , श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं कंपनी के अन्य सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
 
समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
 
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा एसईसीएल की गृह पत्रिका “कोयला रत्न” का विमोचन भी किया गया।  
 
कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों द्वारा विषयगत एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, हरित पहल, नवाचार एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल, ड्रीमलैंड स्कूल, केपीएस एवं होली नर्सरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं नृत्य ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया।
 
इस अवसर पर सीएमडी श्री हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के करकमलों द्वारा परेड, कर्तव्य के दौरान वीरता-शौर्य प्रदर्शन, नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, श्रेष्ठ मातृत्व ,शिक्षा के क्षेत्र तथा सर्वश्रेष्ठ झांकियों के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। झांकी प्रतियोगिता में भटगांव क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, हसदेव क्षेत्र को द्वितीय पुरस्कार, गेवरा क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार जबकि सीडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र एवं दीपका क्षेत्र को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
 
इससे पहले गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली।
 
 
जनसम्पर्क अधिकारी 
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
शहीद रिंकल बालियान को एक वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि डीएम सहित मौजूद लोगों की आंखे हुई नम

शहीद रिंकल बालियान को एक वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि डीएम सहित मौजूद लोगों की आंखे हुई नम

हापुड़ जनपद में एक साल के बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए डीएम अभिषेक पांडेय, जम्मू-कश्मीर के डोंडा में शहीद हुए था।रिंकल बालियान।जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ ट्रक अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।इस हादसे में शहीद हुए जवानों में हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटैल निवासी रिंकल बालियान भी शामिल थे। शहीद हुए रिंकल बालियान का पार्थिव शरीर जब गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।वही 1 साल के बेटे राघव ने जैसे ही शहीद पिता को मुखाग्नि दी तो पूरा गमगीन हो गया।
वहीं मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय भावुक हो गए।और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े। रिंकल बालियान वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में डोडा में तैनात थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे, बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब गांव में पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। शहीद हुए जवान अपने पीछे अपने 1 साल के मासूम बेटे तथा 3 साल की बेटी को छोड़ कर गए।2019 में इनका विवाह हुआ था। शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान के एक साल के बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। और वहां पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की आंखों आंसू झलक उठे।आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए शहीद के घर पहुंचे। शहीद जवान की ख़बर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं और हर कोई इस वीर सपूत को याद कर रहा है।
continue reading
बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया परसाबाद में आर के फिटनेस जिम का उद्घाटन

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया परसाबाद में आर के फिटनेस जिम का उद्घाटन

 बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया परसाबाद में आर के फिटनेस जिम का उद्घाटन। जयनगर प्रखंड के पंचायत कटिया परसाबाद रेलवे स्टेशन रोड में में आर के फिटनेस जिम का उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि जिम करने से शरीर स्वस्थ, दुरुस्त, एवं तंदुरुस्त रहता है आप जितना शरीर से पसीना बहाएंगे उतना ही रोग से आप मुक्त रहेंगे। जब शरीर रहेगा फिट, तभी देश होगा हिट। अर्थात आप स्वस्थ रहेंगे तो हर काम में आपको सफलता मिलेगी।

जैसे की खेलकूद, दौड़ प्रतियोगिता, सैनिक बहाली विभिन्न कामों आपको सफलता मिलेगी। जिम के प्रोपराइटर प्रदीप भदानी, पीयूष भदानी, राहुल भदानी ने कहां की यह हमारा सौभाग्य है कि क्षेत्र में सेवा करने का मुझे मौका मिला एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उद्घाटन के दौरान उपस्थित जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी जिला परिषद केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, परसाबाद मंडल उपाध्यक्ष महेश रजक शशिकांत चौधरी केडी यादव सुबोध, रवि, सूरज, आशीष, सोनू,शशि, अंकित, सौरभ, अविनाश , शुभंकर, उत्सव, काफी संख्या में लोग उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।

continue reading
dpboss