Breaking News
खास खबर
शहर के मुख्य मार्ग से महज 6 फिट की दूरी पर बन रहे फिजियो थैरेपि चिकित्सालय के भवन का किया गया विरोध
जिला mcb के जिला चिकित्सालय चिरमिरी के सड़क के दूसरी ओर लाखों की लागत से फिजियो थैरेपि चिकित्सा भवन का कार्य चल रहा है जिसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चिरमिरी के द्वारा शासन प्रशासन का आभार प्रकट किया जाता है। किंतु देखने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग से मात्र छः फिट की दूरी से ही इस भवन का निर्माण कराया जाना कितना सही है ? जिसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से चिंता व्यक्त की जा रही है। कि जहां चिरमिरी नगर पालिक निगम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा शहर में अतिक्रमण किए हुए मकानों को तोड़ने का नोटिस दिया गया था किंतु शहर वासी जिला चिकित्सालय के संचालन के लिए बिना किसी विरोध के स्वेच्छा से अपने दुकान एवं मकान को तोड़वा

दिया गया। वही जब सरकारी भवन बनने की बात आ रही है तब किसी भी प्रकार से कोई भी गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि जहां पर भवन निर्माण कराया जा रहा है उसके पीछे भी भूमि खाली पड़ी हुई है प्रशासन चाहे तो वहां से भी भवन निर्माण कराया जा सकता था। फिर उसके बाद एक दम मुख्य मार्ग से महज 6 फिट की दूरी पर से फिजियो थेरेपी के भवन का निर्माण करना समझ से परे है वही संगठन के महासचिव ने बताया कि यह कोई आम भवन का निर्माण नहीं हो रहा है कि जैसे चाहे वैसे बन जाए ? एक तो शहर में वैसे भी सड़क चौड़ी नहीं है आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं और यदि सड़क से लगकर चिकित्सालय का निर्माण किया जाता है तो हम दुर्घटना को जान बुझ कर निमंत्रण दे रहे हैं और कभी भी इससे बड़ी जन हानि को हम आमंत्रण दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि इस विषय पर हमने पूर्व में भी नगर निगम के आयुक्त से बात की तो उन्होंने इसकी कोई अनुमति प्रदान नहीं की है, वही इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात किया तो उन्होंने इसे देखने की बात कही , वही अनुविभागीय अधिकारी से बात करी गई तो वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा गया अब यह समझ में आ गया है कि शासन प्रशासन खुद एक बड़ी दुर्घटना के लिए चिकित्सालय का निर्माण करा रही है।

सिमगा जनपद के अंतर्गत 29 लोगों को अयोध्याधाम दर्शन हेतु भेजा गया

कुम्हारी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू
दुर्ग जिले के कुम्हारी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा इलाके स्थित श्री साईं इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अचानक भीषण आग भड़क उठी।आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।।

स्कूल के बच्चों ने किया थाना खड़गवां का शैक्षणिक भ्रमण पुलिस ने गुड टच- बैड टच, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर दी विस्तृत जानकारी
एमसीबी/17 नवम्बर 2025/ खड़गवां थाना परिसर आज बच्चों की जिज्ञासा और उत्साह से भरा रहा, जब मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल खड़गवां के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस विशेष भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर जागरूकता और ट्रैफिक नियमों की बुनियादी जानकारी देकर जागरूक बनाना था।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बच्चों को थाना परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पेट्रोलिंग, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था तथा अपराध रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि पुलिस का मुख्य कार्य जनता की सुरक्षा और सहायता करना है, और जरूरत पड़ने पर पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन-सा नहीं।

उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा स्पर्श करे जिससे असहजता महसूस हो, डर लगे या संदेह हो, तो तुरंत “ना” कहें, वहां से दूर हटें और माता-पिता, शिक्षक या पुलिस जैसे विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी अवश्य दें। इस सत्र ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया।
इसके बाद बच्चों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में बच्चे अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं। उन्होंने बच्चों को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।
भ्रमण के दौरान यातायात नियमों की जानकारी भी बच्चों को दी गई। पुलिस ने सड़क पार करने के सही नियमर्, Zebra Crossing का उपयोग, सड़क पर खेल न खेलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन में सीट बेल्ट लगाने, और सड़क पर मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों को बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे उत्सुकता से सवाल पूछते रहे और पुलिस अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यार्थियों ने थाने के अलग-अलग विभागों को नजदीक से देखा और पुलिस कर्मचारियों से बातचीत की।
थाना खड़गवां द्वारा आयोजित यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है। इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा संबंधी समझ को मजबूत किया, जिसका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में भी उठा सकेंगे। शिक्षक गणों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को कानून और सुरक्षा की जिम्मेदारियों से परिचित कराते हैं।
17 सदस्य हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर आदिवासी दिवस रैली निकाली गई कार्यक्रम में 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह पर भी दिया गया संदेश

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बड़ी पहल जनजातीय गौरव वर्ष में विकास की नई गति

अंबिकापुर में 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं
अंबिकापुर में 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के महज दूसरे दिन ही सड़कें उखड़ने लगीं, जिससे नाराज़ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने बनी सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोग उसे हाथों और पैरों से उखाड़ कर घटिया निर्माण का सबूत दिखा रहे हैं।

विधायक के समर्थन में आदिवासी समाज लामबंद वाड्रफनगर में निकली हजारों की संख्या मे विशाल रैली
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र विवाद को लेकर अब सर्वआदिवासी समाज खुलकर समर्थन में उतर आया है.मंगलवार को वाड्रफनगर में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने विशाल आक्रोश रैली निकालकर विधायक के क़े सार्थन मे एकजुटता का प्रदर्शन

कोंडागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में संपन्न आ किया गया

आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया
आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अलर्ट
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जिले के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मॉल और जिले की सीमाओं पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।।

नक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील

स्पेसल इन्विस्टगेशन रिवेजन (SIR) पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल वाड्रफनगर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भारतीय जनता पार्टी "राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन"के आह्वान पर एवं बलरामपुर के साम्मानित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी के निर्देशानुसार भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी जी नेतृत्व में "S.I.R. पर वाड्रफनगर में भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यशाला होटल शिवशक्ति परिषर वाड्रफनगर में संपन्न हुआ ।

एस. आई. आर. कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्षा शशिकला भगत जी एवं सहप्रभारी भाजपा जिला मीडिया कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जी की उपस्थिति देते हुए SIR पर विशेष प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त रूप में लोगो को अवगत कराए । जिसमें सभी भाजपा मण्डल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण के साथ वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता , BLA-2 सहीत सभी पोलिंग बुथ अध्यक्ष व भाजपा के सम्माननीयजनों की उपस्थिति रही ।
आईआईटी भिलाई पांचवें दीक्षांत समारोह के लिए तैयार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई अपने परिसर के नालंदा हॉल में 10 नवंबर 2025 को 5वें दीक्षांत समारोह की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। विनोद बहेटी, डब्ल्यूटीडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अडानी सीमेंट इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष समारोह की अध्यक्षता करेंगे आपको बता दे कि

बैंक कर्मचारियों का एक दिवस धरना प्रदर्शन
धमतरी में सरकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...एक सूत्री मांग को लेकर दे रहे है धरना ..मांग पूरी नहीं तो 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी ..बताया गया बैंक कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का राशि दिया नहीं जा रहा जिनके चलते कर्मचारियों को समस्या का सामना करना होता है ... इनके हड़ताल में जाने से बैंक की कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रही है

जैसे किसानों की बैंक संबंधित कार्य सहित अनेक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है ...संघ ने वेतन वृद्धि का राशि जल्द देने की मांग कर रहा है ..अगर नहीं दिया जाता तो 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही जा रही है ...
कार्तिक मेले से लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

धमतरी के गौ शाला में गौ सेवकों का हल्ला बोल मवेशियों का तस्करी व क्रूरता को लेकर किया प्रदर्शन
धमतरी के गौ शाला में गौ सेवकों का हल्ला बोल मवेशियों का तस्करी व क्रूरता को लेकर किया प्रदर्शन ...दरअसल गौ सेवक समिति के लोगो ने गांधी मैदान से लेकर शाला मैदान तक पैदल विरोध मार्च निकाली...आरोप लगाया कि एक रोज पूर्व अछोटा के पास एक मेटाडोर में 31 गौ वंश को भरकर क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी ...

हालाकि तस्करी करके गौ को ले जाया नहीं जा रहा था परंतु एक वाहन पर 30 से अधिक गौ वंश को भरकर ले जाया जा रहे थे ...गौरव तलब हो की राम बाग स्थित गौ शाला से एक आईसर वाहन पर ठूस ठूस कर गौवंश जोरातराई ले जा रहे थे इसी बीच अर्जुनी थाना अंतर्गत अछोटा के पास गौ सेवकों ने वाहन को पकड़ा ..जिसमे एक मवेशी की मौत हो चुके थे ...इस तरह के क्रूरता को देखते हुए गौ सेवकों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन की ...बहरहाल प्रशासन ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है वही आगे की कार्यवाही जारी है ...
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
आज कार्तिक माह की पूर्णिमा पर हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। श्रद्धालुओं द्वारा गंगा किनारे पूर्वजों की आत्मशांति के लिए दीपदान भी किया गया है। साथ की गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है।

गंगा स्नान से लेकर मेले का संबंध महाभारत काल ओर भगवान श्री कृष्ण से है। महाभारत युद्ध के बाद मारे गए योद्धाओं और सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए श्री कृष्ण पांडवों को लेकर गढ़मुक्तेश्वर आए थे। पांडवों ने यहां युद्ध में मारे गए योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए गंगा जी में दीपदान किया ओर कार्तिक माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर वापिस लौटे थे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर किसानों ने मुख्यमंत्री से कर्ज माफ़ी,उचित मुआवजा,धान खरीदी की मांग की













