CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ग्राम झलियालपुर में आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ग्राम झलियालपुर में आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

मुंगेली, छत्तीसगढ़ ,केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के ग्राम झलियालपुर में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति हेतु आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 कुण्डों में विधिवत आहुतियों का समर्पण किया गया तथा शिव महापुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, लीलाओं एवं उपदेशों का भावपूर्ण श्रवण किया गया।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि रूद्र महायज्ञ एवं रूद्राभिषेक को सनातन परंपरा में विशेष महत्व प्राप्त है। रूद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रभावशाली साधन माना जाता है, जिससे वातावरण की शुद्धि, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा का संचार तथा लोककल्याण की भावना सुदृढ़ होती है। ऐसे वैदिक अनुष्ठान न केवल व्यक्तिगत जीवन में संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार और सामूहिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण जीवन को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है तथा मानव को कर्तव्य, करुणा और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। पावन आयोजन में क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।
continue reading
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर जैद हुआ घायबाइक व तमंचा बरामद

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर जैद हुआ घायबाइक व तमंचा बरामद

21-Jan-2026 35

खबर यूपी के हापुड़ से है जहां गढ़ कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है चेकिंग के दौरान गढ़ कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है पुलिस के रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 20 हजार का इनामी बदमाश जैद घायल हुआ है

फिलहाल घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं इसका एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया है। घायल गैंगस्टर बदमाश जैद के कब्जे से एक तमंचा व बाइक बराम

 

continue reading
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग की है

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग की है

 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि आकांक्षा ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आवेदन सौंपा और आकांक्षा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि मंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह राजनीतिक मर्यादा का भी उल्लंघन है।
यह पहला मौका नहीं है जब आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इस तरह की शिकायत दर्ज कराई गई हो। इससे पहले भी मैनपाट और सीतापुर में स्थानीय विधायकों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराई थी।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि कोतवाली पुलिस इस बार क्या रुख अपनाती है और आकांक्षा के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
 
continue reading
विसंगति दूर करने और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता खत्म करने की उठी मांग

विसंगति दूर करने और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता खत्म करने की उठी मांग

बलरामपुर-रामानुजगंज  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा आज मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव के नाम जिला कलेक्टर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया
मोदी की गारंटी' के तहत वेतन विसंगति दूर करने की मांग
जिलाध्यक्ष देवनारायण गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार को 'मोदी की गारंटी' के वादे की याद दिलाई। फेडरेशन ने मांग की है कि सहायक शिक्षकों की लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति को तत्काल दूर किया जाए और उन्हें क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए। शिक्षकों का स्पष्ट कहना है कि प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर सभी एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों को उनके जायज लाभ दिए जाने चाहिए
ऑनलाइन उपस्थिति और T.E.T. की बाध्यता पर विरोध

बीओवेतन विसंगति के साथ-साथ फेडरेशन ने  विद्या समीक्षा केंद्र ऐप के माध्यम से निजी मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता का कड़ा विरोध किया है। शिक्षकों ने मांग की है कि इस बाध्यता को तुरंत समाप्त किया जाए। इसके अतिरिक्त, पदोन्नति और अन्य प्रक्रियाओं में T.E.T. की अनिवार्यता को भी खत्म करने की बात ज्ञापन में कही गई है
सैकड़ों शिक्षकों की रही मौजूदगी*
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिले सभी शिक्षकमजूद रहे

 

continue reading
ओवरलोड ट्रैक्टर प्रशासन की नाक के नीचे से धड़ल्ले से गुजर रहे

ओवरलोड ट्रैक्टर प्रशासन की नाक के नीचे से धड़ल्ले से गुजर रहे

माधौगण जालौन, माधौगण कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर प्रशासन के सामने से गुजर रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल बाबा बिरिया मंदिर के पुजारी हर ट्रैक्टर वाले से ₹500 सुविधा शुल्क लेते हैं और प्रशासन की जिम्मेदारी लेते हैं की कोई भी अधिकारी चला आए लेकिन हमारे मंदिर से ट्रैक्टर नहीं पकड़ेगा इसी बात पर सभी ओवरलोड ट्रैक्टर वाले अनिल बाबा को ₹500 हर चक्कर पर देते हैं जबकि इस की शिकायत दूरभाष के माध्यम से उप जिला अधिकारी राजेश सोनी को दी गई जिस पर उप जिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार को मौके पर जांच करने के लिए भेजा तो अनिल बाबा ने ओवरलोड ट्रैक्टर अपने मंदिर के अंदर खड़े करा लिए और जब नायब तहसीलदार वहां से चले गए तो फिर ओवरलोड ट्रैक्टर रोड पर खड़े कर दिए इस प्रकरण में कार्रवाई न होने से ओवरलोड ट्रैक्टर वालों को विश्वास हो गया है कि अनिल बाबा के होते हुए हमारे ट्रैक्टर नहीं पकड़े जाएंगे और अनिल बाबा प्रशासन के नाम पर धड़ल्ले से उगाही कर रहे हैं और प्रशासन आंखें मूंदकर तमाशा देख रहा है जबकि कस्बा वासियों ने बताया कि ओवर लोड ट्रैक्टरों की वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं और इस संबंध की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
continue reading
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है।केन्द्र के केवीके चलता में आयोजित एक खास बैठक में उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से चुने हुए किसानों को एक साथ बुलाया और उनसे सीधा संवाद किया।इस बैठक का मकसद था  सिर्फ धान की पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि उन्नत और विविध खेती की ओर बढ़ें, ताकि किसानों की आय कई गुना बढ़े और गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुलें।विधायक की घोषणा है कि चयनित किसानों को राज्य से बाहर विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण में शामिल होंगेअंगूर की आधुनिक खेती अनार की उच्च गुणवत्ता वाली खेती केला और फूलों की खेती पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और सूकर पालन यह सब देश के उन राज्यों में जाकर सीखा जाएगा, जहाँ ये फसलें और व्यवसाय सफलता के नए कीर्तिमान बना रहे हैं।विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा हमारे किसान देश के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे, वहाँ की उन्नत तकनीक सीखेंगे और फिर सीतापुर लौटकर इसे लागू करेंगे। इससे न केवल उनकी फसलें बेहतर होंगी,बल्कि पूरे क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।बैठक में मौजूद किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा था। वे मानते हैं कि यह पहल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और सीतापुर को कृषि का नया केंद्र बना देगी।प्रशिक्षण लेने वाले किसान आगे चलकर अपने साथी किसानों को भी ट्रेनिंग देंगे और उन्नत खेती का जाल पूरे क्षेत्र में फैलाएंगे।

 
continue reading
अंबिकापुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

अंबिकापुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गुलाब कॉलोनी में अवैध तरीके से नजुल की जमीन पर बनाए गए मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का कई सालों से मकान बनाकर रह रहे थे परिवार के लोग

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में चल रही है कार्रवाई

अतिक्रमण करने वालों को कई बार जारी किया जा चुका था नोटिस और मकान से सामान खाली करने की दी गई थी हिदायत

जमीन खाली होने के बाद बनेगा न्यायालय का नया भवन और पूरा केंपस
continue reading
सीएमएचओ ने स्कूली बच्चों के साथ न्यौता भोज के तहत मनाया जन्मदिन

सीएमएचओ ने स्कूली बच्चों के साथ न्यौता भोज के तहत मनाया जन्मदिन

कोरिया, 13 जनवरी, 2026/* जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने एक नजीर पेश करते हुए आज अपनी जन्म दिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया।
डॉ. प्रशांत सिंह ने अपनी जन्मदिन को यादगार बनाते हुए शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के 'न्योता भोज कार्यक्रम'  के तहत शासकीय स्कूल, जामपानी पहुँच कर बच्चों के साथ उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा हाथ धोकर ही भोजन करें,  अपने शिक्षकों से सवाल करने से झिझके नहीं।  हमारी पूंजी शिक्षा है, इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करें साथ ही लालच और झूठ बोलने से सदैव दूर रहें।
 
इस न्यौता भोज के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आयुष जायसवाल, सहित स्कूल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
continue reading
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भयानक आग

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भयानक आग

 भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में सोमवार रात एक भीषण हादसा हुआ,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कन्वर्टर-बी में टेपिंग पिघले हुए लोहे को निकालने की प्रक्रिया के दौरान हुई। अचानक हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे संयंत्र परिसर को हिला कर रख दिया। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की बिजली की केबलें और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण बुरी तरह जलकर खाक हो गए।आपको बता दे की हादसे के वक्त कर्मचारी सुरक्षित दूरी पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, ब्लास्ट के तुरंत बाद पूरे एसएमएस-2 सेक्शन में अंधेरा छा गया और सुरक्षा कारणों से संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।इस हादसे का संयंत्र के कुल उत्पादन पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।  फिलहाल प्रबंधन क्षति का आकलन कर रहा है और बिजली व्यवस्था बहाल कर उत्पादन फिर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।।

continue reading
मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में चार ट्रैक्टर जब्त

मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में चार ट्रैक्टर जब्त

रायगढ़,   जोबी मांड नदी क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की सूचनाओं पर जोबी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दिनों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कल और आज अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल चार ट्रैक्टरों को रेत से भरे हालत में पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोबी थाना पुलिस को मांड नदी में अवैध रूप से रेत निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके पश्चात
उच्च अधिकारियों  के निर्देश पर पुलिस टीम ने नदी किनारे दबिश दी। मौके पर ट्रैक्टरों से खुलेआम रेत की लोडिंग की जा रही थी, जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि कल दो ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़े गए थे, वहीं आज फिर कार्रवाई करते हुए दो और ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे और बिना किसी वैध अनुमति के नदी से रेत निकाली जा रही थी।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी चारों ट्रैक्टरों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज (माइनिंग) विभाग को सौंप दिया गया है। खनन विभाग द्वारा नियमानुसार जांच कर संबंधित वाहन मालिकों व संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जोबी पुलिस का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि नदी के पर्यावरण और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी लगातार जारी है। 
लगातार हो रही इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर एसडीओपी प्रभात पटेल के।। मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में की गई
पूजा जायसवाल रिपोर्ट

 

continue reading
जनपद पंचायत सिमगा में चल रहे SIR की समीक्षा की जा रही जनपद उपाध्यक्ष सभापति आदि हुए उपस्थित

जनपद पंचायत सिमगा में चल रहे SIR की समीक्षा की जा रही जनपद उपाध्यक्ष सभापति आदि हुए उपस्थित

जनपद पंचायत सिमगा में चल रहे SIR की समीक्षा की जा रही, जनपद उपाध्यक्ष, सभापति आदि हुए उपस्थित।
सिमगा ब्लॉक अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में SIR का कार्य चल रहा है,जिसमें कई मतदाताओं के नाम, पता आदि कई तरह की त्रुटियां भी सामने आ रही है जिसके त्रुटियों के सुधार कार्य हेतु जनपद पंचायत सिमगा में समीक्षा की जा रही है। ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के ऐसे मतदाता अपने अपने संपूर्ण बायोडाटा के साथ जनपद कार्यालय सिमगा पहुंच रहे है,और प्रमाणपत्रों की जांच करवा रहे है। जिसका समीक्षा भी किया जा रहा है।

आज जनपद पंचायत सिमगा में उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चन्द्रप्रकाश टोंडे, एडिशनल सीईओ सेवा राम गेडरे, सचिव वीरेंद्र साहू, जनपद पंचायत सिमगा के कौशल पटेल, सचिव मंजू डहरिया, मनीषा जयसवाल आदि उपस्थित हुए।
continue reading
दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि “बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति, सटीक सुरक्षा रणनीति और सुशासन आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माओवादी नेटवर्क का प्रभावी विघटन हो रहा है और बस्तर के सुदूर अंचलों में अब तेज़ी से सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानजनक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण, आजीविका और सामाजिक पुनर्स्थापन की समुचित व्यवस्था दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित हो सकें।

उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, भविष्य की भूमि बन रहा है — जहां शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव र

 

continue reading
ढाई महीने बाद कब्र से निकाल कर हुआ अंतिम संस्कार

ढाई महीने बाद कब्र से निकाल कर हुआ अंतिम संस्कार

सूरजपुर।  DNA रिपोर्ट के बाद आखिरकार इंसाफ की एक कड़ी पूरी हुई है…जिस बेटे के अंतिम संस्कार के लिए एक माँ ढाई महीने से भटक रही थी, आज उसी बेटे का शव कब्र से बाहर निकाला गया…जिसके बाद अंतिम क्रिया की कार्रवाई की गई,,प्रशासनिक निगरानी में कब्र खुदाई की गई और अब पूरे मामले में पुलिस की भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है…दरअसल SDM के निर्देश पर आज प्रशासनिक टीम ने कब्र से शव निकालने की कार्रवाई शुरू की…तहसीलदार और

पुलिस की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है…यह वही शव है, जो ढाई महीने पहले रिंग रोड किनारे कुएं में मिला था…पुलिस ने लापरवाही में गलत पहचान कर शव किसी और परिवार को सौंप दिया था,और उसे दफना दिया गया था…बाद में DNA जांच कराई गई…ढाई महीने तक अधिकारियों के चक्कर काटती रही माँ श्यामा देवांगन को मीडिया के दखल के राहत मिली…DNA रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शव महुआपारा कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी किशन देवांगन का ही है…DNA रिपोर्ट आने के बाद आज कब्र से शव निकाला गया,ताकि परिजन अपने बेटे का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकें…माँ श्यामा देवांगन ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि अगर मीडिया ने आवाज़ न उठाई होती, तो शायद आज भी उन्हें न्याय न मिलता…हालांकि इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं…अब बड़ा सवाल यह है कि DNA पुष्टि के बाद क्या पुलिस मौत के कारणों की गहराई से जांच करेगी या मामला यहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा…

continue reading
हिट एंड रन में विधायक रेणुका सिंह ये बेटे लक्की सिंह गिरफ्तार, दो दिन तक क्यों चुप रही पुलिस? VIP बेटा, टूटी बाइक और ज़िंदगी से जूझता युवक!

हिट एंड रन में विधायक रेणुका सिंह ये बेटे लक्की सिंह गिरफ्तार, दो दिन तक क्यों चुप रही पुलिस? VIP बेटा, टूटी बाइक और ज़िंदगी से जूझता युवक!

 छत्तीसगढ़ । रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ता और सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय व राज्य मंत्री वर्तमान भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को आखिरकार पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सवाल यह नहीं कि गिरफ्तारी हुई—सवाल यह है कि दो दिन की देरी क्यों हुई?

 
घटना अग्रसेन धाम चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा युवक, जबकि वाहन चालक ने रुकना तक जरूरी नहीं समझा। घायल युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
 
जन्मदिन पर बेटे ने दिया तोहफा…
 
दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय व राज्य मंत्री वर्तमान भाजपा विधायक रेणुका सिंह जन्मदिन था और बलवंत सिंह उर्फ लक्की सिंह बेटे ने नायाब तरीके से अपनी माँ को तोहफा दिया खून से लथपथ बाइक सवार युवक चौतीस वर्षीय त्रिभुवन ठाकुर आज भी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।
 
CCTV में कैद हादसा, फिर भी कार्रवाई में देरी
 
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी पुलिस के पास थे, फिर भी आरोपी तक पहुंचने में दो दिन लग गए। क्या वजह सिर्फ इतनी थी कि आरोपी एक विधायक का बेटा है?
 
कानून सबके लिए समान या VIP के लिए अलग?
 
पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्य और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। लेकिन आम लोगों का सवाल है—
* अगर आरोपी किसी आम परिवार से होता, तो क्या इतनी मोहलत मिलती?
* क्या सत्ता की परछाईं कानून की रफ्तार को धीमा कर देती है?
 
पीड़ित ज़िंदगी और सिस्टम की बेरुखी
 
जिस युवक को टक्कर मारी गई, वह अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि “नाम बड़ा हो या छोटा, सज़ा एक जैसी होनी चाहिए।”
 
राजनीति गरम, पुलिस कटघरे में
 
मामले में विधायक पुत्र की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने VIP कल्चर और कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला बोला है। पुलिस प्रशासन निष्पक्षता का दावा कर रहा है, लेकिन सवाल सड़क पर पड़े हैं—जिनका जवाब अभी बाकी है।
 
सवाल अब भी ज़िंदा हैं
 
आरोपी हादसे के बाद फरार कैसे हुआ?
गिरफ्तारी में दो दिन क्यों लगे?
क्या दबाव में देर हुई या प्रक्रिया का बहाना है?
 
तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और वाहन जब्त कर लिया गया है। लेकिन राजधानी की सड़कों पर आज भी एक ही सवाल गूंज रहा है—
क्या कानून वाकई सबके लिए बराबर है, या VIP के लिए अलग रास्ता है?
 
हिट एंड रन का मामला क्या है?
धारा 115(2) – BNS खतरनाक तरीके से गंभीर चोट पहुंचाना (Grievous Hurt)
क्या कहती है धारा: 
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर या लापरवाही से ऐसे साधन/तरीके से किसी को गंभीर चोट पहुंचाता है, जो जीवन के लिए खतरनाक हो (जैसे तेज रफ्तार वाहन), तो यह अपराध इस धारा में आता है।
हिट एंड रन में उपयोग क्यों:
तेज रफ्तार वाहन = खतरनाक साधन पीड़ित की हालत नाजुक = गंभीर चोट इसलिए यह साधारण दुर्घटना नहीं, गंभीर आपराधिक कृत्य माना जाता है – सजा: 10 साल तक की कैद + जुर्माना (या दोनों)
फिलहाल पुलिस ने केस को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सेंसेटिव में डाला हुआ है।
 

 

continue reading
सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही फिर पकड़ा दो ट्रकों से 400 बोरी में 160 क्विंटल धान

सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही फिर पकड़ा दो ट्रकों से 400 बोरी में 160 क्विंटल धान

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन में, सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु, धान के बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है, जिसे रोकने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस अत्यंत सक्रिय है। प्रशासन व पुलिस की टीम के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु, सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी कर, निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,960 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसी क्रम में चौकी आरा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आज सुबह 05.00 बजे अवैध रूप से धान परिवहन करते दो संदिग्ध ट्रकों से 400 बोरी में कुल 160 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
   
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 07.01.25 को सुबह लगभग 05.00 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि  ग्राम केतार के पास दो संदिग्ध  ट्रक क्रमांक CG 04- NW - 7035 व CG 10- BP - 8723 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा तत्काल ग्राम केतार के पास उक्त दोनों संदिग्धों ट्रकों को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब दोनों संदिग्ध ट्रकों की तलाशी ली गई तो प्रत्येक ट्रक में 200- 200 बोरी में 80- 80 क्विंटल धान लोड मिला। पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों के ड्राइवरों से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक CG 04- NW - 7035 के ड्राइवर ने अपना नाम लोमन साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नहरडीह, जिला धमतरी का निवासी होना बताया व  ट्रक क्रमांक CG 10- BP - 8723 के चालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश सोनवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोहरोदा मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि वे धान को झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे, पुलिस के द्वारा जब उक्त ट्रक चालकों से धान व मंडी टोकन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों से कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
 ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध धान परिवहन करते ट्रक को पकड़ने में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा व आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर निरंतर निगाह बनाए हुई है, आरा क्षेत्रांतर्गत 02 ट्रक को धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है, जिससे 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की कार्यव
continue reading
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिली

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिली

रायपुर, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।* कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। चैतन्य बघेल जेल से अपने घर के लिए रवाज हुए, लेकिन सड़क पर भीड़ से ट्रैफिक जाम हो गया है।

 
वहीं जेल से रिहाई के बाद चैतन्य बघेल ने कहा कि न्यायालय का बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी का भी शुक्रिया। मामला कोर्ट में है तो इसमें कुछ बोलना उचित नहीं है। यह मामला न्यायिक समीक्षा के अधीन है। हमारे समर्थकों का भी धन्यवाद।
*वकील फैजल रिजवी बोले- जबरन सबूत बनाकर चैतन्य की गिरफ्तारी की गई*
 
चैतन्य के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि जबरन सबूत बनाकर चैतन्य की गिरफ्तारी की गई। उन्हें EOW में 2 लाख और ED में 1 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है। चैतन्य बघेल की संलिप्तता और लाभ का कोई प्रमाण नहीं है कि घोटाले के पैसे से उन्हें मुनाफा हुआ हो। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।
 
continue reading
4 जनवरी को चिरमिरी,हल्दीबाड़ी में संपन्न होगा भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता यूथ क्लब चिरमिरी द्वारा एकल और समूह में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

4 जनवरी को चिरमिरी,हल्दीबाड़ी में संपन्न होगा भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता यूथ क्लब चिरमिरी द्वारा एकल और समूह में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

आगामी 04 जनवरी को चिरमिरी, हल्दीबाड़ी में भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
यूथ क्लब चिरमिरी द्वारा आयोजित इस बहरूपिया प्रतियोगिता में एकल और समूह में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें एकल एवं समूह के  प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ,पंचम स्थान के प्रतिभागियों को ढेरों आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा तथा शेष सभी प्रतिभागियों को विशेष सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।
 
कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए यूथ क्लब चिरमिरी के सदस्यों ने बताया कि यह बहरूपिया प्रतियोगिता 04 जनवरी रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जो सायं 04 बजे तक चलेगी।
इस दौरान प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । 
इसके बाद निर्णायक मंडल प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अन्य स्थान देंगे। 
 
तदोपरांत प्रतिभागियों को मंच से अतिथियों द्वारा ढेरों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस बहरूपिया प्रतियोगिता में चिरमिरी के गणमायजनों, सम्माननीय व्यापारीजनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलतापूर्वक कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
 
इस प्रतियोगिता की प्रसिद्धि इतनी बढ़ चुकी है कि अब इसे बहरूपिया महोत्सव के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है।
एवं इसमें हिस्सा लेने प्रतिभागी एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, धमतरी के साथ ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी उपस्थित हो रहे है ।
 
कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्र के सम्माननीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवारजनों, इष्ट मित्रो के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए और प्रतिभागियों, आयोजन समिति का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन प्रदान
continue reading
गिद्ध संरक्षण में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान , इंद्रावती टाइगर रिजर्व बना देश का मॉडल

गिद्ध संरक्षण में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान , इंद्रावती टाइगर रिजर्व बना देश का मॉडल

रायपुर , छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्य भारत के सबसे स्वच्छ नदी-वन पारिस्थितिकी तंत्रों में शामिल यह रिजर्व अब केवल बाघों और जंगली भैंसों का ही नहीं, बल्कि विलुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

 
*गिद्ध पर्यावरण के 'सफाईकर्मी' हैं और इनके बिना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है*
 
        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार इंद्रावती के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में  गिद्धों सुरक्षित क्षेत्रों (Vulture Safe Zones) का निर्माण कर इनकी घटती आबादी को बचाना और बढ़ाना है, क्योंकि गिद्ध पर्यावरण के 'सफाईकर्मी' हैं और इनके बिना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है l गिद्धों के अस्तित्व पर जहरीली दवाओं (NSAID), असुरक्षित शव निपटान और मानव हस्तक्षेप जैसे गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व में उपग्रह (सैटेलाइट) टेलीमेट्री आधारित निगरानी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 
 
*गिद्ध लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहते हैं  सक्रिय*
 
      छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन गिद्ध गतिविधि डेटा का उपयोग संरक्षण कार्यों की दिशा तय करने के लिए किया जा रहा है। अब तक के आंकड़ों से पता चला है कि गिद्ध लगभग 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और घने जंगलों व मानव बस्तियों के बीच लगातार आवाजाही करते हैं।
 
*वन्यजीव प्रबंधन को मिली नई वैज्ञानिक दिशा*
 
       गौरतलब है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। राज्य में पहली बार दो गिद्धों की सैटेलाइट ट्रैकिंग के माध्यम से 18,000 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले GPS डेटा पॉइंट्स प्राप्त किए गए हैं, जिससे वन्यजीव प्रबंधन को नई वैज्ञानिक दिशा मिली है। इस सफलता में क्षेत्रीय जीवविज्ञानी श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में “गिद्ध मित्र दल” (गिद्ध संरक्षण स्वयंसेवक दल) की अहम भूमिका रही है। यह दल घोंसलों की निगरानी, शवों के सुरक्षित प्रबंधन और स्थानीय समुदायों को संरक्षण से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसी सामुदायिक सहयोग का परिणाम है कि “गुड्डा सारी गुट्टा” जैसे दुर्गम क्षेत्रों में पहली बार निर्बाध प्रजनन सुनिश्चित हो सका है।
 
*“वुल्चर रेस्टोरेंट” की स्थापना*
 
संरक्षण प्रयासों के तहत उप-निदेशक श्री संदीप बलागा के पर्यवेक्षण में “वुल्चर रेस्टोरेंट” की स्थापना भी की गई है। यह नियंत्रित भोजन स्थल हैं, जहां केवल पशु चिकित्सा परीक्षण के बाद NSAID-मुक्त शव ही रखे जाते हैं। इससे गिद्धों को सुरक्षित भोजन मिल रहा है। साथ ही ये केंद्र सामुदायिक शिक्षा के केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं, जहां स्कूलों और स्थानीय युवाओं को पारिस्थितिकी तंत्र में गिद्धों के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।
 
*“गिद्ध सुरक्षित क्षेत्र”  (Vulture Safe Zone) की स्थापना*
 
       भविष्य की रणनीति के तहत कार्यक्रम के तीसरे चरण का नेतृत्व भी उप-निदेशक श्री संदीप बलागा करेंगे। इस चरण में तीन अतिरिक्त गिद्धों की सैटेलाइट टैगिंग, 50 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, पंचायतों की भागीदारी से 100 किलोमीटर क्षेत्र में “गिद्ध सुरक्षित क्षेत्र” (Vulture Safe Zone) की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ की पहली गिद्ध पुनर्वास कार्ययोजना के प्रकाशन का लक्ष्य रखा गया है l तकनीक, पारंपरिक ज्ञान और सामुदायिक सहभागिता को एक सूत्र में पिरोते हुए इंद्रावती टाइगर रिजर्व यह संदेश दे रहा है कि दूरदर्शी नेतृत्व में जंगल और लोग साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं।
continue reading
MCB में भाजपा का 'विजय रथ', चंपा देवी पावले और श्यामबिहारी की जोड़ी ने रचा इतिहास सत्ता

MCB में भाजपा का 'विजय रथ', चंपा देवी पावले और श्यामबिहारी की जोड़ी ने रचा इतिहास सत्ता

एमसीबी। ​मनेंद्रगढ़ । कहावत है कि कुशल नेतृत्व वही है जो विपरीत परिस्थितियों को भी अवसर में बदल दे। साल 2025 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा संगठन के लिए उपलब्धियों का स्वर्ण वर्ष साबित हुआ है। जनवरी 2025 में जब पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान संभाली, तब से लेकर अब तक संगठन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ उनके बेहतर तालमेल ने जिले में सत्ता और संगठन को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।
 
*​नगरीय निकाय: हार को जीत में बदलने की 'मास्टर स्ट्रोक' रणनीति*
​फरवरी में कमान संभालने के तुरंत बाद चंपा देवी पावले के सामने नगरीय निकाय चुनावों की बड़ी चुनौती थी। भाजपा ने जिले की 6 में से 4 नगरीय निकायों पर अपना कब्जा जमाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। हालांकि, झगराखांड नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा और वहां कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया, लेकिन यहीं से भाजपा का असली 'रणकौशल' दिखा।
​स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले की जुगलबंदी ने ऐसी बिसात बिछाई कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद भाजपा का दामन थाम लिया। इस 'मास्टर स्ट्रोक' ने कांग्रेस के खेमे में हलचल मचा दी और झगराखांड में भी अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का परचम लहरा गया।
*​त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: ग्रामीण क्षेत्रों में 'क्लीन स्वीप'*
​भाजपा की जीत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ-साथ जिले की सभी जनपद पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष बिठाकर 'क्लीन स्वीप' किया। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नेतृत्व की स्पष्ट नीति ने भाजपा को गांव-गांव तक मजबूत कर दिया।
 
*​नवीन भवन: संगठन को मिली अपनी स्थाई 'छांव'*
​साल 2025 केवल चुनावी जीत के लिए ही नहीं, बल्कि आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए भी याद किया जाएगा। लंबे समय से किराए के भवन में चल रहे भाजपा कार्यालय को अब अपना स्थायी पता मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों नवीन भाजपा कार्यालय भवन का भूमिपूजन होना कार्यकर्ताओं के लिए साल का सबसे बड़ा उपहार रहा।
*कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, संगठन में नई जान*
​चंपा देवी पावले के अध्यक्ष बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन और चंपा देवी की संगठन क्षमता ने एमसीबी जिले को छत्तीसगढ़ भाजपा के 'गढ़' के रूप में स्थापित कर दिया है। 2025 का यह साल एमसीबी भाजपा के लिए अनुशासन, रणनीति और विजय का साल रहा। भाजपा संगठन के सभी कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता अति उत्साह से भाग लेते हुए दिखाई दिए।
continue reading
जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में अवैध धान खपाने की आशंका, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल

जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में अवैध धान खपाने की आशंका, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बीते कुछ समय से रात के अंधेरे में बड़ी मात्रा में धान को चोरी-छिपे एक वाहन से दूसरे वाहन में स्थानांतरित किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि प्रतिदिन रात के समय लगभग लाखों रुपये मूल्य के धान को मंडियों के आसपास उतारने की गतिविधियाँ देखी गई हैं, जिसे बाद में स्थानीय किसानों के धान के रूप में खपाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि,
 
इस संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि धान की खरीदी से पहले स्रोत की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो इससे न केवल शासन को आर्थिक क्षति हो सकती है, बल्कि वास्तविक किसानों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
एक ओर जहां राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसी शिकायतें व्यवस्था की निगरानी और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करती हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों और आशंकाओं को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
continue reading
dpboss