CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन का गोरखधंधा

कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन का गोरखधंधा

कोण्डागांव जिले में इन दिनों अवैध रेत खनन का कारोबार चरम पर है। माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में नदियों से रेत निकालकर पड़ोसी राज्य उड़ीसा तक पहुंचा रहे हैं, और आश्चर्यजनक रूप से खनिज विभाग एवं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने बैठे हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि कानून व्यवस्था और शासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करती है।
माकड़ी ब्लॉक के दण्डवन गांव में अवैध खनन
स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दण्डवन में नारंगी नदी से दो स्थानों पर रात में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। मौके पर जब पत्रकारों की टीम पहुंची, तो देखा गया कि भारी संख्या में टिपर वाहन अवैध रेत ले जा रहे हैं।
इनमें से एक वाहन चालक राहुल यादव ने बताया कि वह उड़ीसा रेत ले जा रहा है, और यह वाहन देवनाथ प्रधान का है। उसने खुलासा किया कि उसे देवनाथ के कहने पर ही यह कार्य करना पड़ता है। कुछ ही दूरी पर एक पोकलैंड मशीन भी काम कर रही थी, जिससे बड़े पैमाने पर रेत की खुदाई हो रही थी। मशीन चालक जगबंधु, जो उड़ीसा का निवासी है, ने बताया कि उसे 2200 रुपये प्रति घंटे की दर से भुगतान किया जा रहा है, लेकिन रेत कहां भेजी जा रही है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
माफिया का आतंक और पत्रकारों पर दबाव
मीडिया टीम जब इस अवैध गतिविधि की कवरेज कर वापस लौट रही थी, तभी लगभग 25-30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने पत्रकारों से आक्रामक लहजे में पूछा कि "यहां किसके कहने पर आए हो?और धमकी देते हुए कहा कि यहां दोबारा मत आना, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। यह स्पष्ट संकेत है कि अवैध रेत कारोबार में संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिनके पास 
पर्यावरणीय और सामाजिक असर
अवैध रेत खनन से न केवल नदी की जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर गिरता है, खेतों की उर्वरता प्रभावित होती है और पुल-पुलियाओं की नींव कमजोर होती है। इसके अलावा, यह स्थानीय संसाधनों की लूट है, जिससे शासन को राजस्व की भी हानि होती है।
continue reading
इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा

इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा

आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के महिला थाने में फेसबुक इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालना अब लोगों के लिए आम बात हो गया है हर कोई फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाना चाहता है, इसके लिए महिलाएं भी युवाओं से पीछे नहीं है। जिसका नज़ारा हापुड़ में भी देखने को मिला।पिलखुवा के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बर्तन धोने की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी दो फॉलोअर्स कम हो गए पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया
, इसी बात पर पत्नी ने पूरे घर में बवाल मचाना शुरू कर दिया पति ने समझाने का प्रयास किया तो पत्नी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंच गई। फॉलोअर्स कम होने पर पत्नी घर में खाना तक नहीं खाती और बनती है साथ ही पति‌ का आरोप पत्नी नीले ड्रम की वीडियो भेज कर पति को डराती है पत्नी दो बार दहेज  उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। महिला थाने में काफी देर तक चला पति-पत्नी का मामला विवाद का निपटारा कर दोनों को भेजा।

 

continue reading
कुरूद में नगर पंचायत का चला बुल्डोजर

कुरूद में नगर पंचायत का चला बुल्डोजर

धमतरी जिले के कुरूद नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर मची हड़कम दरअसल नगर पंचायत कुरूद में काफी लंबे समय से लोग रोड किनारे जमीन को अतिक्रमण कर बैठे हुए थे जिनसे यातायात काफी प्रभावित हो रहा था ..प्रशासन ने पहले सभी अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया बावजूद नही माने तो  बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ का कार्यवाही शुरू कर दिया
..इस कार्यवाही में ठेला फ्लैग्स होल्डिंग चौपाटी नेम प्लेट करके कूल करीब 5 सौ पर बुल्डोजर चला है ...नगर पंचायत के इस कार्यवाही के बाद कब्जाधारियों में हड़कम मची हुई है ..नगर पंचायत सीएमओ ने बताया की रोड किनारे कई दुकान फ्लैग चौपाटी अवैध रूप से चल रहा था जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था जिनके मद्देनजर यह कार्यवाही की गई है कार्यवाही 12 तारीख तक चलने की बात कही जा रही ..

 
continue reading
ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है बिजली विभाग की लापरवाही के चलते दो भैंस और दो गायों की बिजली करंट से मौत हो गई है,  आज सोमवार सुबह ग्रामीणों में भारी रोष बिजली विभाग  के प्रति देखा गया एवं मुआवजे की मांग की जा रही है।

 बता दें कि ग्राम दुलदुला में विगत लगभग एक सप्ताह पूर्व हाई  टेंशन बिजली के तार खेत की जमीन पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा बिजली विभाग को लगभग एक सप्ताह पूर्व ही दे दिए थे,  और उसे तत्काल हटाने या बनाने की मांग उनके द्वारा कही गई थी।
 जिसमें जान माल का खतरा भी बताया गया था,  लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया है जिसमें चार मवेशी बिजली करंट की चपेट में आकर मारे गए हैं।
 जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश आज देखा गया है ग्रामीणों ने कहा यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही है और उचित मुआवजा मवेशियों के मरने पर मिलना चाहिए।
 
 ग्रामीणों बताया कि  हाई टेंशन बिजली के तार खेत पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी लेकिन बिजली विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली वह अनदेखी अब भारी पड़ गया,  

 ग्रामीणों ने कहा कि इसमें जान माल की हानि का हवाला पहले ही बिजली विभाग को दे दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इस पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गनीमत है किसी इंसान की जान नहीं गई। 

  साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने भी कहा की जब से उक्त खार के  खेत पर बिजली के तार गिर गए थे तभी से इसकी जानकारी विगत लगभग एक सप्ताह पहले ही बिजली विभाग को दे दिया था क्योंकि उसमें करंट दौड़ रहा था और गांव में अभी खेती बाड़ी करने का दिन है जिसके चलते ग्रामीणजन खेती करने अपने अपने खेतों में जा रहे हैं और किसी भी जान हानि की आशंका के चलते बिजली विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया गया था , लेकिन बिजली विभाग किसी भी तरह से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और आज चार मवेशी बिजली करंट के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
सरपंच ने भी कहा की मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
 
continue reading
हरिनभट्ठा में चावल उत्सव मनाया गया जिसमे  हितग्राहियों को एकमुश्त  तीन माह का  चावल  वितरित किया गया

हरिनभट्ठा में चावल उत्सव मनाया गया जिसमे हितग्राहियों को एकमुश्त तीन माह का चावल वितरित किया गया

 

सिमगा :छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ‘चावल उत्सव’  ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में भव्य आयोजन के साथ की गई। जून, जुलाई और अगस्त – तीन माह के राशन का एकमुश्त वितरण इस अवसर पर किया गया, जिसे पंचायत स्तर पर एक उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत सिमगा के सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे द्वारा पारंपरिक रीति से गुलाल लगाकर और श्रीफल फोड़कर किया गया।
मानसून को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी :मानसून के दौरान प्रदेश की सभी  उचित मूल्य दुकानें ऐसी हैं, जो वर्षा के समय पहुंचविहीन हो जाती हैं। ऐसे में जून माह में ही इन दुकानों में चावल का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा काल में भी राशन वितरण की प्रक्रिया निरंतर बनी रहे और किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर :जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वितरण प्रणाली का मूल उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभार्थी को सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से योजना का लाभ दिलाना है।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ वितरण : चावल उत्सव के दौरान ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में जनप्रतिनिधि रंजीत सोनवानी  अरुण दिवाकर. ओमप्रकाश मार्कण्डेय. नरेंद्र बंजारे. जिनेद्र भारती जमुना बाई. मेला राम. संजय यादव. महेश चतुर्वेदी. टीकाराम महिलाँग. आदि पंच सरपंच ग्रामीण रहे उपस्थित

 

continue reading
जामुन तोड़ते वक्त सात साल की बच्ची को बिच्छू ने मारा डंक दर्दनाक मौत

जामुन तोड़ते वक्त सात साल की बच्ची को बिच्छू ने मारा डंक दर्दनाक मौत

हस्ते खिलते बच्चे जामुन तोड़ने जामुन पेड़ पर चढ़ी अचानक जहरीली बिच्छू ने मारा दिया डंक हुई दर्दनाक मौत ..मामला है मगरलोड थाना अन्तर्गत ग्राम परसवानि का जहा के सात वर्षीय बालिका खीलेश निषाद गांव के रोड किनारे स्थित जामुन पेड़ पर जामुन तोड़ने अपनी साथियों के साथ पेड़ पर चढ़े हुई थी इस बीच जहरीली बिच्छू ने डंक मार दिया ..गंभीर हालत में परिजनों ने मगरलोड उप स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहा से रिफर कर धमतरी के एक निजी हॉस्पिटल लाया जहा बच्ची की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई ..घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है ..वही परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है ...बता दे इन दिनों जिले में बारिश हो रहा जिनके चलते जहरीले बिच्छू निकल रहा है .. और लोगो को हानि पहुंचा रहा ..बहरहाल शव का पोस्टमार्ड के बाद परिजनों को सौंप दिया है .
continue reading
ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ

ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ

सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोहरा में आज नए आंगनबाड़ी केंद्र का उन्नयन किया गया। यहां यह बहुप्रतीक्षित मांग थी। अब आंगनबाड़ी खुलने से ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है। इसे खोलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की भी बड़ी भूमिका है।

आंगनबाड़ी उन्नयन अवसर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना भी की गई एवं रिबन काटकर उदघाटन किया गया। साथ ही मंचीय कार्यक्रम भी किया गया जिसमें अतिथियों ने अपने उद्बोधन भी व्यक्त किए और आंगनबाड़ी उन्नयन के लिए ग्रामीणों को बधाई भी दिए।


इस  अवसर पर जिला पंचायत सभापति महिला बॉल विकास विभाग दीप्ती गोविन्द वर्मा ,  जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला,   सिमगा जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे,   रोहरा सरपंच  गुलाब साहू , भाजपा नेता मनराखान यदु. नंदकुमार मंडले. लीलेश्वर साहू. संजय जेन्द्र. अजीत साहू. अंगज यदु. राकेश साहू  आदि सहित ग्रामीणजन उपस्थित 
continue reading
आग लगने से लाखो का नुकसान*

आग लगने से लाखो का नुकसान*

भिलाई के सुपेला स्थित एक चप्पल दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।।।।

सुपेला स्थित एक चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गया,घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर फंसे एक महिला और उसके बेटे को पुलिस जवानों ने बहादुरी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दुकान के मालिक खेमराज चौहान ने बताया कि आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। हादसे में लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान ही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा थी,जो पूरी तरह जलकर राख हो गई।इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है।फायर ब्रिगेड जवान प्रवीण ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, आग फैलने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती गई। समय रहते आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 

continue reading
पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना

पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम के मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर कांग्रेस पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्षदों ने उन पर मनमानी का आरोप लगाया है।।
धरने पर बैठे कर नारेबाजी कर रहे ये सभी भिलाई नगर निगम मे कांग्रेस के पार्षद हैं। इन सभी आरोप है कि आयुक्त राजीव पांडे कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में भेदभाव कर रहे हैं। सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों की भी अनदेखी की जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के लिए आवंटित राशि तक नहीं दी जा रही। एक पार्षद ने सवाल उठाया कि "क्या कमिश्नर इन पैसों से खुद का मकान बनाना चाहते हैं?" उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में समान रूप से राशि और सुविधाएं दी जाएं।धरने पर बैठे पार्षदों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।वहीं अपने उपर लग रहे सभी आरोपों को भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडे ने अपनी सफाई में कहा, मेरा चैंबर सभी के लिए खुला है। जो भी समस्या है, वे मुझसे मिलकर बात कर सकते हैं। नियम के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करूंगा,लेकिन पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन जरूरी है।।


 

 

continue reading
आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा

आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा

आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा है पौधापूजन अनुष्ठान संपादित होने के उपरांत संकल्पित एवं पूजित पौधा को सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर रोपण की कड़ी मे पीडब्लू डी कार्यालय एवं बिजली आफिस मे पौधारोपण एसडीओ आर के साहू एवं बिजली विभाग एई वासुदेव साहू द्वारा संपन्न किया गया जिसमे उन्होंने सीजी समाचार से बात की और उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  समस्त जनों से प्रकृति संरक्षण मे भागीदारी निभाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरुर लगाने का आव्हान किया गया,आयोजन मे पत्रकार मुकेश शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा,जितेन्द्र साहू,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,प्रभु साहू,अनिल ओझा, राजकुमार यदु,कमल नारायण यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे
continue reading
छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती की ओर कदम विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर-एनआईबीएसएम की अग्रणी भूमिका

छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती की ओर कदम विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर-एनआईबीएसएम की अग्रणी भूमिका

 किसानों तक पहुँची विज्ञान-आधारित खेती: आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने 10 जिलों में 4100+ किसानों से किया संवादप्राकृतिक खेती और प्रत्यक्ष बुवाई विधि तकनीक को बढ़ावा: आईसीएआर-एनआईबीएसएम का गाँव-गाँव अभियान छत्तीसगढ़ में जारी 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (NIBSM), रायपुर ने छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की है। 29 मई से 3 जून 2025 तक संस्थान द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में सघन ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम चलाया गया।

संस्थान के 20 वैज्ञानिकों की टीम ने 10 जिलों के 25 विकासखण्डों में फैले 49 गांवों का दौरा किया और प्रत्यक्ष रूप से 4,100 से अधिक किसानों से संवाद किया। यह अभियान 25 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) और राज्य कृषि विभाग के सहयोग से संचालित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक स्ट्रेस प्रबंधन, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और जैव नियंत्रण एजेंटों के उपयोग जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।

दौरे के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, धान में एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM), प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विधियों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से प्रत्यक्ष बुवाई विधि (Direct Seeded Rice - DSR) को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया, क्योंकि यह तकनीक पानी की बचत के साथ-साथ लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में सहायक है।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम के वैज्ञानिकों ने वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण के अंतर्गत एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया, जिससे मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई, ताकि वे बीज, बीमा, उपकरण और कृषि अवसंरचना से जुड़ी सहायता का लाभ उठा सकें।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई, बल्कि वैज्ञानिकों ने जमीनी स्तर पर मौजूद चुनौतियों को भी समझा। संस्थान द्वारा आगे के लिए कुछ प्रमुख कार्यक्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रचार-प्रसार, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग को बढ़ावा देना, योजनाओं की अंतिम छोर तक जानकारी पहुंचाना और डीएसआर तकनीक तथा यंत्रों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करना शामिल है।

एक प्रेस वार्ता में डॉ. पी.के. राय, निदेशक, आईसीएआर-एनआईबीएसएम, रायपुर ने संस्थान की टीम के प्रयासों की सराहना की और किसानों के साथ दो-तरफा संवाद को आवश्यक बताया, जिससे अनुसंधान कार्य सीधे किसानों की ज़रूरतों से जुड़ सकें। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि अभियान की गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा, "विज्ञान-आधारित समाधान और समन्वित प्रयासों के साथ हम किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं।"

इस प्रेस वार्ता में संस्थान के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे, जिनमें डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी, संयुक्त निदेशक (नीति समर्थन अनुसंधान) एवं प्रचार अधिकारी, तथा डॉ. मुवेंथन, प्रचार समिति के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे। पूरी टीम ने अभियान को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाने और ‘विकसित कृषि’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


 
continue reading
वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार कर अवशेषों को बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को जनकपुर रेंज एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार कर अवशेषों को बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को जनकपुर रेंज एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

आप को बता दे कि दिनांक 3-6-2025 को वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ के दिये गये निर्देश के परिपालन में बुढार मध्यप्रदेश वन विभाग के टीम के सहयोगार्थ वन परिक्षेत्र कुवांरपुर एवं जनकपुर रेंजर चरण केशवर के संयुक्त टीम ने ग्राम सगरा एवं गिरवानी में उपस्थित रहकर अपनी सूझ बुझ से वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के आरोपी रामप्रसाद उर्फ लालजी आ.जीवनलाल सिंह,बद्री आ.वंशधारीसिंह गोंड सगरा एवं रामनरेश उर्फ लट्कू आ.रामदास के घर में दविश देकर

आरोपियों के बताए हुए वन्य प्राणी तेन्दुआ के मूंछ, भूमि में गाढ़े हुए सड़े तेन्दुआ के चमड़े के मिट्टी लगे हुए नाखून आदि अवशेष भाग जप्त किए गए,,जिसे( तेन्दुआ के चमड़े को)आरोपियों द्वारा बेचने के लिए डिहकुरिया, पोंडी जिला सीधी मध्यप्रदेश अपने ससुराल ग्राम के विजय मास्टर के भाई तेज बहादुर के घर से लाया गया था । आरोपियों के बताए अनुसार एवं तेन्दुआ का चमड़ा जब लाया गया था तो गीला था सड़ने के कारण कीड़े पड़ गए थे तो खराब भाग को काटकर जमीन

में गाड़ दिया गया था और शेष बड़े भाग को अनूपपुर,बुढार मध्यप्रदेश में बेचने के कारण पकड़े गए।। अभी तक प्राप्त जानकारी आरोपियों के कथन एवं मध्यप्रदेश के वन विभाग के टीम के बताए अनुसार वन्यप्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के तार संजय नेशनल पार्क से जुड़ रहे हैं। आगे वन विभाग की टीम उस पर जांच पड़ताल कर रही है।

continue reading
हापुड़ में एक बार फिर जादूगर अजूबा आपके शहर उर्मिला टॉकीज दिखाएंगे एक नई कलाकारी और जनता के होंगे रुबरु

हापुड़ में एक बार फिर जादूगर अजूबा आपके शहर उर्मिला टॉकीज दिखाएंगे एक नई कलाकारी और जनता के होंगे रुबरु

 हापुड़ में पहली बार अपना 40 सदस्यों और 4 ट्क सामान लेकर अपने काफिले के साथ आ गये हैं। रंगारंग कार्यक्रम को लेकर शहर वासियों को स्वच्छ मनोरंजन (पारिवारिक शो) दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने के लिए।प्राचीन भारत के 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला जादू शो आपके शहर वासियों को सर चढ़कर बोलंगा।जादूगर अजूबा का कहना है कि धन कमाना ही हमारा मकसद नहीं है बल्कि आज के समय में हमारे देशवासी अंधविश्वास में पड़े हैं क्योंकि अपने को लोग तांत्रिक महात्मा बताकर भोले भाले लांगों को ठगते हैं। इस अन्य विश्वास से बचें और आस-पास के लोगों को बचायें। मैं जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहता हूँ कि अन्य विश्वास से बचें, क्योंकि जादू शो एक स्वच्छ मनोरंजन हैं पारिवारिक शो है। भारत सरकार इस कला को राष्ट्रीय कला घोषित करके संरक्षित करें और इसे ललितकला की श्रेणी में रखा जाये। जादूगर अजूबा ने कहा कि मैं अपने 2 घण्टे के शो के दौरान जो जादू (आईटम) पेश करता हूँ। उसमें हमारा कोई न कोई सन्देश रहता है। जो मैं दर्शकों के सामने पेश करता हूँ। जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या पाप हीं नहीं महापाप है। कन्या भ्रूण हत्या को हम सबको मिलकर बचाना है, नशा खोरी नशा से बचे और आस-पास के लांगों को बचायें, एक सुंदर समाज बनायें, सुंदर भारत का निर्माण करें। जादूगर अजूबा ने कहा कि अपने शो के दौरान काँच के बक्शे के अन्दर पानी में जिंदा रहकर मौत को चैलेंज देना,आरा मशीन से लड़की के शरीर को दो टुकड़ा करना,खाली हाथों से नोटों की बरसात करना, हजारों साल पुरानी मिश्र देश की ममी जिन्दा होकर हवा में गायब होना,पलक झपकते ही लड़की के पेट में भाला आर-पार कर देना,आपने कभी नहीं देखा होगा कि नाचती हुई लड़की को खूंखार गांरिल्ला बना देना बहुत सारा आईटम प्रस्तुत किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान अजूबा जादूगर ने बताया कि हमारा जादू शो का उदघाटन करेंगे।हापुड़ जनपद के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह जी, के कर कमलों द्वारा उ‌द्घाटन किया जाय

 

continue reading
भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी

भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी

भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी है एवं सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा निरंतर आव्हान किया जा रहा है,इसी क्रम मे मंगल बाजार मे पौधा पूजन एवं संकल्प ग्रहण का आयोजन किया गया,
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाले इस भव्य अनुष्ठान मे नागरिकों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई गयी एवं पौधापूजन किया गया,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा एवं पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित अनुष्ठान मे वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे,कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा, डाॅ सुन्दर साहू,भगवताचार्य राजेन्द्र शास्त्री,राम दास लहरे, दिनेश शर्मा,भूषण मरकाम,श्याम आर्य,मनोज गुप्ता,पंसारी बाबू, माणिक चंद्र यादव,आर्यन स्वर्णकार,आदि की अहम भागीदारी रही।
continue reading
नया बस स्टैंड के पीछे अवैध डामर प्लांट पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री ने उठाए प्रशासन पर सवाल

नया बस स्टैंड के पीछे अवैध डामर प्लांट पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री ने उठाए प्रशासन पर सवाल

कोंडागांव। शहर के नया बस स्टैंड के पीछे वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रहे डामर प्लांट (हॉट मिक्स प्लांट) को लेकर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी ने इस मामले में भाजपा सरकार, वन मंत्री केदार कश्यप और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में प्रशासन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है और नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को संरक्षण दिया जा रहा है।

पूर्व मंत्री सोढ़ी ने कहा कि यदि कोई आम आदमी जंगल से एक लकड़ी भी काट ले तो फॉरेस्ट विभाग तुरंत पंचनामा बनाकर उस पर कार्रवाई करता है और कई बार जेल भेजने तक की नौबत आ जाती है। वहीं, दूसरी ओर रसूखदारों के लिए नियम कोई मायने नहीं रखते। पूरा डामर प्लांट वन क्षेत्र में लगा दिया गया और संबंधित विभागों की चुप्पी इस ओर इशारा करती है कि कहीं न कहीं उन्हें ऊपर से मौन स्वीकृति मिली हुई है।

उन्होंने बताया कि पहले वन विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर प्लांट हटाने के निर्देश दिए थे, अन्यथा बेदखली व जप्ती की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा डामर प्लांट का संचालन बेखौफ तरीके से शुरू कर दिया गया। जिला प्रशासन और वन विभाग अब आंखें मूंदे बैठे हैं।

शंकर सोढ़ी ने सवाल किया कि क्या वन मंत्री केदार कश्यप की नियम-कायदों पर कोई पकड़ नहीं है? क्या ये नियम सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए बनाए गए हैं? उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग से अनुमति के बगैर इस प्रकार का संचालन दर्शाता है कि जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को किसी का डर नहीं है।

उन्होंने साफ कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर और जंगल को उजाड़कर किया गया विकास उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने मांग की कि वन मंत्री तत्काल इस मामले में संज्ञान लें और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की मनमानी न कर सके।
continue reading
युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तो nsui ने उग्र आंदोलन की दिया चेतावनी

युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तो nsui ने उग्र आंदोलन की दिया चेतावनी

युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तो nsui ने उग्र आंदोलन की दिया चेतावनी दरअसल छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ और nsui ने युक्तियुक्तकरण का तीव्र विरोध किया है साथ ही संघ ने नई शिक्षा नीति 2020 का स्मरण कराते हुए प्रत्येक कक्षा के लिए एक शिक्षक दिए जाने की मांग की है
संघ की ओर से मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही जा रही वही nsui ने भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया है बताया गया सरकार एक ओर शिक्षा गुणवत्ता की बात करती है और विषय वार नियुक्ति लेती है वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्तर में कक्षा व विषय न देखकर  माध्यमिक स्तर में विषय वार के बजाय दर्ज के मान से शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अपनाने का प्रयत्न करने का प्रयास कर रहे है जिनके  विरोध में शिक्षक संघ और एनएसयूआई कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारे बाजी के साथ घोर विरोध जताया ...
 
continue reading
मंत्री सूर्य प्रताप शाही का हापुड़ दौरा अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयान

मंत्री सूर्य प्रताप शाही का हापुड़ दौरा अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयान

 हापुड़ में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंसारी चुनाव के दौरान अधिकारियों को खुलेआम धमकी देते हुए पाए गए थे और यह बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज है। मंत्री शाही ने कहा कि विधि के अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के पालन की दिशा में एक उचित कदम बताया।

 

 

continue reading
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भोंगापाल में दिए 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भोंगापाल में दिए 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

कोण्डागांव,/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय रविवार एक जून को कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इनमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य तथा 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री  साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किए गए।
 
मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो मीटर लम्बी सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रूपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रूपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रूपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लम्बी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रूपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रूपए की लागत से बबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 16 लाख 36 हजार रूपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रूपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री  साय इसके साथ ही 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से विश्रामपुरी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रूपए की लागत से बनने वाली कोहकामेटा से सिदावण्ड तक 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 5 करोड़ 56 लाख 24 हजार रूपए की लागत से सिलाटी से बंजोड़ा तक बनने वाली 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से माकड़ी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 75 लाख 23 हजार-75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से कोण्डागांव नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 और तमरावण्ड में बनने वाले हाई स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार लुभा बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार बफना बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं छिनारी में बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 4 करोड़ 61 लाख 93 हजार रूपए की लागत से कोपाबेड़ा से शिवमंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सड़क कार्य, 4 करोड़ 35 लाख 91 हजार रूपए की लागत से वन उसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से नारंगी नदी तक बनने वाले पुल-पुलिया सहित 4 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 4 करोड़ 12 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बड़ेकनेरा में नरेश पोयाम घर से डोंगरीगुड़ा तक 10 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 3 करोड़ 75 हजार रूपए की लागत से लेमड़ी से शामपुर मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क डामरीकरण, 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार रूपए की लागत से बड़े बेन्दरी प्रज्ञा तालाब से बाखरा पहुंच मार्ग तक 5 किलो मीटर लम्बे सड़क निर्माण, 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत से करंजी मुख्य मार्ग स्कूल पारा तक पुल-पुलिया सहित 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 5 करोड़ 20 लाख 35 हजार रूपए की लागत से भीरावण्ड से बोलबोला तक साड़े तीन किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 4 करोड़ 2 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बिंजोली से बिंजागुड़ा तक 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 2 किलो मीटर लम्बी डोंगरीपारा जोबा मार्ग का निर्माण, एक करोड़ 72 लाख 76 हजार रूपए की लागत से ढाई किलो मीटर दहीकोंगा बड़े कनेरा मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 64 लाख 34 हजार रूपए की लागत से पोहमार से चेराकुर तक 6 किलो मीटर लम्बी सड़क का डामरीकरण, 2 करोड़ 16 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक ढाई किलो मीटर लम्बी मार्ग का निर्माण, 48 लाख 41 हजार रूपए की लागत से आंवरी में आरसीसी पुलिया निर्माण, 32 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जिला अस्पताल कोण्डागांव में एमसीएच एक्सटेंशन रूम एवं आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री  साय इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।
continue reading
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पानी की भयानक किल्लत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पानी की भयानक किल्लत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पानी की भयानक किल्लत ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नेशनल हाईवे 30 पर बसे ग्राम पंचायत जोबा 1700 की आबादी वाले इस गांव में एकमात्र कुंआ एक  हैंडपंप  यही यहां जीवनरेखा बना हुआ है। हैंड पंप 10 वर्ष हो चुके हैं जो बंद है ।हालात ऐसे हैं कि लोग चार-चार दिन में एक बार नहा पाते हैं।
सुबह होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं। शादी विवाह या फिर नए घरों के निर्माण में टैंकरों से पानी खरीदा जाता है। जो की प्रति टैंकर ₹800 पे करना होता है। कई दफे तो बारिश के पानी से भी अपनी दैनिक उपयोग का जुगाड़ बना लेते हैं। पानी की कमी का असर युवाओं की शादी पर भी पड़ रहा है — यहां के युवकों को विवाह के लिए दुल्हन नहीं मिल रही। गांव की यह कहानी राजस्थान के बाड़मेर जैसी नहीं, बल्कि कोंडागांव के इस भीषण संकट को बयां करती है।
 और अधिकारी हो या फिर राजनेता सभी ने आश्वासन  देकर ही 30 बरस गुजार चुके हैं । ग्रामीणों ने सरकार से जल संकट के स्थायी समाधान की गुहार लगाई है।
continue reading
मुख्यमंत्री पहुँचे महाधिवेशन मे दुर्ग

मुख्यमंत्री पहुँचे महाधिवेशन मे दुर्ग

दुर्ग के एक निजी होटल में चंद्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज का महाधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन का समापन आज हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रह
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सम्मेलन स्थल पर गज माला से आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए समाज के प्रति आभार प्रकट किया और सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि यह वही समाज है, जिससे भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार पटेल निकले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के माध्यम से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और वैज्ञानिकों के सहयोग से नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में खुलने जा रही मिलेट फैक्ट्री की जानकारी देते हुए बताया कि पहले जो कोदो-कुटकी सिर्फ गरीब किसानों का भोजन था, अब वह अमीरों की थाली में भी जगह बना चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत वे प्रदेश के जिलों का दौरा कर चुके हैं और डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है। जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
उन्होंने महतारी वंदन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं इस योजना के पैसे का सदुपयोग कर रही हैं, जो सुनकर बहुत सुखद लगता है।महाधिवेशन में उन्होंने समाज के शिक्षित और कृषि में उन्नति कर रहे लोगों की सराहना की और कहा कि चंद्रनाहू कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने दुर्ग जिले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी छत्तीसगढ़ को लूटेगा, उस पर सरकार कार्यवाही करेगी।इस महाधिवेशन ने सामाजिक एकता, शिक्षा, कृषि और सुशासन के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।।
 
 
         
 

 

continue reading
dpboss