CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर आदिवासी दिवस रैली निकाली गई कार्यक्रम में 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह पर भी दिया गया संदेश

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर आदिवासी दिवस रैली निकाली गई कार्यक्रम में 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह पर भी दिया गया संदेश

बलरामपुर जिले में आदिवासी समाज द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को आदिवासी दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रैली से लेकर जागरूकता कार्यक्रम तक, पूरे क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला। 
 जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक विशाल रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए।

रैली ने पूरे क्षेत्र में जनजातीय गौरव, परंपरा और एकता का संदेश दिया। लोगों ने तीर-धनुष, पारंपरिक वाद्ययंत्र और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से अपने आदिवासी विरासत का प्रदर्शन किया।

रैली के बाद आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानसिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
अध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का समापन बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके बलिदान को याद करते हुए किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साह, सामाजिक एकता और जनजातीय गौरव का विशेष माहौल दिखाई दिया।
continue reading
आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बड़ी पहल जनजातीय गौरव वर्ष में विकास की नई गति

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बड़ी पहल जनजातीय गौरव वर्ष में विकास की नई गति

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आदिवासी समाज, जनजातीय गौरव दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष (2024–2025) से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और सरकारी प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की।
सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास आज भी अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि यह प्रकृति संरक्षण, सतत विकास और सामुदायिक सामंजस्य का महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक विश्व को आदिवासी समाज से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है—प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव इसके प्रमुख आधार हैं।
 
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में चलाए गए ऐतिहासिक “उलगुलान” आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। बिरसा मुंडा द्वारा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को इतिहास आज भी सम्मान से याद करता है। उनके योगदान के कारण ही आदिवासी समाज उन्हें “धरती आबा”—यानी “धरती के पिता”—के रूप में पूजता है।
सरकार द्वारा 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया। इसके बाद देशभर में आदिवासी नायकों की स्मृति में कई कार्यक्रम और योजनाएँ लागू की गईं।
सुश्री लता उसेंडी ने बताया कि—
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (2024–2025) वर्ष को विशेष रूप से जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने 6,640 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उन्नयन अभियान’ के तहत 1.16 लाख घर तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) हेतु 25,000 घरों की आधारशिला रखी गई है।
जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु लगभग 50 मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ शुरू की गईं।
देशभर में आदिवासी छात्रों के लिए 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का उद्घाटन किया गया।
सरकार ने शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा है। जल-जंगल-जमीन की रक्षा, जनजातीय अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने आधुनिक भारत के विकास मॉडल को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनकी संवेदनशीलता आज भी आदर्श मानी जाती है।
सुश्री लता उसेंडी ने अंत में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनजातीय समाज को सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। जनजातीय गौरव दिवस और बिरसा मुंडा जयंती वर्ष, दोनों ही आदिवासी नायकों के साहस, संस्कृति और योगदान को स्मरण करने का अवसर हैं।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
continue reading
अंबिकापुर में 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं

अंबिकापुर में 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं

अंबिकापुर में 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के महज दूसरे दिन ही सड़कें उखड़ने लगीं, जिससे नाराज़ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने बनी सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोग उसे हाथों और पैरों से उखाड़ कर घटिया निर्माण का सबूत दिखा रहे हैं।

 लोगों का कहना है कि वर्षों बाद सड़क निर्माण हो रहा है, लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद गुणवत्ता बेहद खराब है। महापौर मंजूषा भगत ने निर्माण शुरू होने के वक्त लोगों से कहा था कि वे खुद निगरानी करें और घटिया काम पर सवाल उठाएं। अब वही जनता सवाल पूछ रही है, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अब खामोश हैं।
सवाल यह है कि जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे, तो फिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या 22 करोड़ की लागत में भी गुणवत्ता की गारंटी नहीं मिल सकती? जवाबदेही तय होगी या फिर यह मामला भी धूल फांकता रह जाएगा?
continue reading
विधायक के समर्थन में आदिवासी समाज लामबंद वाड्रफनगर में निकली हजारों की संख्या मे विशाल रैली

विधायक के समर्थन में आदिवासी समाज लामबंद वाड्रफनगर में निकली हजारों की संख्या मे विशाल रैली

 प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र विवाद को लेकर अब सर्वआदिवासी समाज खुलकर समर्थन में उतर आया है.मंगलवार को वाड्रफनगर में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने विशाल आक्रोश रैली निकालकर विधायक के क़े सार्थन मे एकजुटता का प्रदर्शन 

के दौरान वाड्रफनगर की सड़कों पर “विधायक शकुंतला तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे गूंजते रहे.समाज के लोग बैनर-पोस्टर लेकर हाथों में तख्तियां लिए विधायक के समर्थन में नारेबाजी करते नज़र आए.आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेताओं ने कहा, “विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में किसी भी तरह की टिप्पणी या विरोध करना अनुचित है.

भी कहा कि कुछ राजनीतिक कारणों से विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाज अब जागरूक है और अपने प्रतिनिधि के साथ मजबूती से खड़ा है.रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.


समाज के लोगों ने साफ कहा कि “विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते हमारे समाज की बेटी हैं, उन्हें बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”सूत्रों के अनुसार, इस पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के कुछ राजनीतिक विरोधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो जाति प्रमाण पत्र के नाम पर विधायक को घेरने का प्रयास 

वाड्रफनगर में हुई यह रैली आदिवासी समाज की एकजुटता और राजनीतिक चेतना का बड़ा प्रदर्शन मानी जा रही है.आदिवासी समाज के पदाधिकारियो ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि शकुंतला सिंह के विकास कार्य अनवरत जारी है विपक्षियों एवं विरोधियों को अब हजम नहीं हो रहा है जिसके कारण कुछ लोग तो जाति प्रमाण पत्र जैसे अनर्गल आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं मामला न्यायालय में लंबित है उससे पहले ही लोग विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट वंदे भारत न्यूज़
continue reading
कोंडागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में संपन्न आ किया गया

कोंडागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में संपन्न आ किया गया

वन मंत्री  केदार कश्यप द्वारा वनमंडल कोण्डागांव के नवीन कार्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई 
   वनमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया, कि वनमंडल कार्यालय का बहुप्रतिक्षित नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत होने एवं उसके निर्माण से वन विभाग के कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के सम्पादन में सहुलियत होगा तथा अधिकारी और कर्मचारियों में कार्य करने के प्रति मनोबल बढ़ेगा। वन विभाग शासन का महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग से क्षेत्र के ग्रामीणजनों की प्रगति की काफी संभावनाओं की उम्मीदें रहती हैं। कोंडागांव वनमंडल द्वारा मर्दापाल में देवगुड़ी दरबार तथा पुसपाल के परोदा में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं स्थानीय निवासियों हेतु रोजगार सृजन के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र मर्दापाल एवं कोंडागांव के अंतर्गत पुसपाल वैली व्यू पॉईंट एवं भंवरडीह नदी में रिवर-राफ्टिंग गतिविधि विकास कार्य कराये जाने हेतु 7.62 करोड़ रूपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति जल्द ही प्राप्त कर प्रस्तावित कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुनिश्चित आय का एक माध्यम निर्मित होगा। 
वन मंत्री  द्वारा वनक्षेत्रों में अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण से संबंधित वन अपराध की रोकथाम हेतु ग्रामीणजनों एवं आम जनता से अपील की गई है तथा वन अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, कि वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अवैध वनोपज से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखते हुये नियंत्रण किया जाए
    कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत विगत 02 वर्षों में संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को आयमूलक कार्य तथा चक्रीय निधि के द्वारा रोजगारमूलक कार्य हेतु लोन के माध्यम से रोजगार देने हेतु प्रेरित किया जाता है जिसके माध्यम से ग्रामीणजनों एवं स्व-सहायता समूहों के द्वारा वनक्षेत्रों से वनोपज संग्रहण कर प्रसंस्करण करते हुये लाभ प्राप्त किया जा रहा है। ग्रामीणजन एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा कोदो, कुटकी, रागी आदि का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य लगातार किया जा रहा है। विगत 02 वर्षों में 714.38 क्विंटल मिलेट्स प्रसंस्करण कर भण्डारित किया गया है, जिससे स्व-सहायता समूहों को सतत् लाभ प्राप्त हुआ है। आगामी समय में प्रसंस्करण केन्द्रों का उन्नयन करते हुए समूहों को अधिक लाभ देते की कोशिश की जायेगी, जिसके तहत् इमली ब्रिक्स निर्माण, इमली कैण्डी निर्माण, तिखुर प्रसंस्करण कर पैकेजिंग कार्य किया जावेगा। तिखुर प्रसंस्करण हेतु इस वनमंडल में वर्तमान में 50 हेक्टेयर तिखुर वृक्षारोपण तैयार है तथा इस वनमंडल के द्वारा राज्य शासन की योजना के तहत् विगत वर्ष में 500 हेक्टेयर वनौषधि रोपण कार्य किया गया है, जिससे ग्रामीणजनों को वनौषधि एवं वनोपज के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सका। 
विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित तौर पर संसाधन के अभाव में कई बार कार्य प्रभावित होते हैं। संसाधनों का होना बहुत जरूरी है जिसमें एक नया आयाम देने का कार्य हमारे इस कोंडागांव में वनमंत्री के नेतृत्व में शुरू हो रहा है। वन विभाग के समस्त अधिकारी और समस्त कर्मचारियों को बधाई दी। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में कलेक्टर नुपुर  राशि पन्ना अधिकारी और कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम उपरान्त   वनमंडलाधिकारी, कोंडागांव वनमंडल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट
continue reading
आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया

आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया

आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड

निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
 
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया  की  यह विकास कार्य केवल सड़कों तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुविधा और समृद्धि की राह का प्रतीक है।
डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में हर व्यक्ति और हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है — जनहित की योजनाएं अब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं।
 
समृद्ध, सशक्त और खुशहाल भाटापारा का जो संकल्प हमने लिया है, उसे साकार करने में आप सभी का सहयोग, सुझाव और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 
 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी, पूर्व जिला महामंत्री श्री राकेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील यदु जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप छाबड़िया जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री नंद किशोर अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश अनंत जी, सभापतिगण, पार्षदगण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
continue reading
दिल्ली ब्लास्ट  को लेकर  अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अलर्ट

  दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद  छत्तीसगढ़ के  दुर्ग जिला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जिले के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मॉल और जिले की सीमाओं पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।।

छत्तीसगढ़ के  दुर्ग और भिलाई रेलवे स्टेशन में सुबह से ही रेलवे पुलिस, एंटीसेबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा हर यात्री और सामान की जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं में नाकेबंदी कर बाहर से आने वाले वाहनों की सतत चेकिंग जारी है। सभी थाना और चौकी प्रभारी अपनी टीमों के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हैं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले को हाईलाइट जोन घोषित किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।दुर्ग पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है, साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।इस घटना की निंदा करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में हुआ बम ब्लास्ट बेहद दुखद और देश की सुरक्षा पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएं और यदि इसमें आतंकी संगठन शामिल हैं तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।
 
continue reading
नक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील

नक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील

नक्सल लीडरों के परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने की पुनर्वास की अपील*
*नक्सली लीडरों की माताओं ने अपने बच्चों से की अपील अब हथियार छोड़ लौटें समाज में और समाज के बीच रहकर करें विकास*
*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अचानक पहुंचे सुकमा के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती*
*हिड़मा और बारसे देवा के परिजनों से मिलकर पुनर्वास का किया जा रहा प्रयास*
  * उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में समस्त ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा एवं बारसे देवा के परिजन भी शामिल हुए। जिसमें माड़वी हिड़मा की माता श्रीमती माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता श्रीमती बारसे सिंगे भी शामिल थीं। उनके साथ बारसे देवा के परिवार से चाचा बारसे ढुंगा, भाई बारसे भीमा, बारसे सन्ना, बारसे आमता, बारसे सीमडा, भतीजा बारसे मड़का, बारसे हिड़मा, बहु बारसे जोगी एवं माड़‌वी हिड़मा के परिजनों में चाचा माड़वी देवा, माड़वी सोमा, चाची माड़वी सुक्‌की, भाई माड़वी हड़मा, माड़वी मासे, बहु माड़‌वी मंगली भी उपस्थित रहे।
      इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जहां ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां ना तो सड़क थी ना ही कोई आधारभूत व्यवस्था और बारिश के दिनों में तो गांव एक टापू बन जाता था ना तो कोई आ सकता था ना जा सकता था। नियद नेल्ला नार योजना से अब गांव में रोड आ गयी है राशन, दवाइयां, खाद अब ग्राम में ही मिल जाता है। उपमुख्यमंत्री ने सभी के साथ मुलाकात कर उनके साथ उनके साथ खाना खाया और उन्हें उपहार भी दिए और उनके द्वारा की गई मांगों को पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
         नक्सल लीडरों के परिजनों से भी उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने आत्मीय मुलाकात कर उनके माता पिता से आशीर्वाद लिया। जहां उनकी माताओं श्रीमती माड़वी पुंजी तथा श्रीमती बारसे सिंगे ने बताया कि वे बड़े गैर जिम्मेदाराना तरीके से सब कुछ छोड़ कर जंगल में हथियार लेकर भटक रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि परिवार, गाँव, समाज को छोड़कर जंगल में हथियार लेकर भटकने से किसी का भला नहीं हो रहा है। अपने हथियार छोड़कर पुनर्वास का रास्ता चुनो और समाज, परिवार, परिजनों के बीच रहकर विकास एवं सबके हित के लिए कार्य करें। उनकी माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने की अपील की है।
        उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने परिजनों से कहा कि उनका प्रयास है कि सभी भटके युवा हथियार छोड़ पुनर्वास कर लेते हैं तो शासन उनका ख्याल रखेगी और समाज के बीच रहकर अहिंसक तरीके से मुख्यधारा में शामिल होकर वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर सकते हैं। क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए सभी के साथ की आवश्यकता है। ये युवा शक्ति क्षेत्र के विकास की नींव बन सकते हैं। 
       उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री  शर्मा एवं पूरे शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की शांति के लिए हिड़मा और बारसे देवा के साथ दक्षिण बस्तर के भटके युवाओं के पुनर्वास के लिए भी सतत प्रयास किया जा रहा है। 
       इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्वर्ती में स्थापित 150 वीं बटालियन के कैंप में जाकर नक्सल मोर्चे पर कार्य करने वाले केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों एवं पुलिस के जवानों से मुलाकात की और उनका प्रोत्साहन किया एवं नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल के प्रत्येक जवान का पराक्रम, त्याग और समर्पण राज्य तथा देश की अमूल्य धरोहर है।  उनकी वीरता ने इस क्षेत्र की शांति और विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कैंप परिसर का निरीक्षण कर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र की परिस्थिति एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों को सुरक्षा के साथ लोगों के कल्याण और सुरक्षा के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर सुकमा  देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चौहान तथा पूर्वर्ती के ग्रामीण उपस्थित थे।
continue reading
स्पेसल इन्विस्टगेशन रिवेजन (SIR) पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल वाड्रफनगर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

स्पेसल इन्विस्टगेशन रिवेजन (SIR) पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल वाड्रफनगर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

 बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भारतीय जनता पार्टी "राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन"के आह्वान पर एवं बलरामपुर के साम्मानित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी के निर्देशानुसार भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी जी नेतृत्व में  "S.I.R. पर  वाड्रफनगर में भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यशाला होटल शिवशक्ति परिषर वाड्रफनगर में संपन्न हुआ ।

एस. आई. आर.  कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्षा शशिकला भगत जी एवं सहप्रभारी भाजपा जिला मीडिया कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जी की उपस्थिति देते हुए SIR पर विशेष प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त रूप  में  लोगो को अवगत कराए  । जिसमें  सभी भाजपा मण्डल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण  के साथ वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता , BLA-2 सहीत सभी पोलिंग बुथ अध्यक्ष व भाजपा के सम्माननीयजनों की उपस्थिति रही  ।

continue reading
आईआईटी भिलाई पांचवें दीक्षांत समारोह के लिए तैयार

आईआईटी भिलाई पांचवें दीक्षांत समारोह के लिए तैयार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई अपने परिसर के नालंदा हॉल में 10 नवंबर 2025 को 5वें दीक्षांत समारोह की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। विनोद बहेटी, डब्ल्यूटीडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अडानी सीमेंट इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष समारोह की अध्यक्षता करेंगे आपको बता दे कि

इस दीक्षांत समारोह में 2025 में स्नातक होने वाले 269 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी,बैच 2025 के स्नातक छात्रों में 25 पीएचडी, 24 एमएससी, 58 एमटेक, 10 बीटेक (ऑनर्स) और 152 बीटेक स्नातक शामिल हैं। संस्थान स्वर्ण पदक अपने बैच में उच्चतम सीजीपीए वाले बीटेक छात्र को प्रदान किया जाएगा, जबकि निदेशक स्वर्ण पदक बीटेक और एमटेक छात्रों को शैक्षणिक और पाठ्येतर दोनों क्षेत्रों में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाएगा, बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला छात्र को उत्कृष्ट महिला छात्र के लिए निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में उच्चतम सी. जी. पी. ए. प्राप्त करने वाले छात्रों को सीनेट पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।।

 
continue reading
बैंक कर्मचारियों का एक दिवस धरना प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों का एक दिवस धरना प्रदर्शन

 धमतरी में सरकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...एक सूत्री मांग को लेकर दे रहे है धरना ..मांग पूरी नहीं तो 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी ..बताया गया बैंक कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का राशि दिया नहीं जा रहा जिनके चलते कर्मचारियों को समस्या का सामना करना होता है ... इनके हड़ताल में जाने से बैंक की कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रही है

जैसे किसानों की बैंक संबंधित कार्य सहित अनेक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है ...संघ ने वेतन वृद्धि का राशि जल्द देने की मांग कर रहा है ..अगर नहीं दिया जाता तो 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही जा रही है ...


 
continue reading
कार्तिक मेले से लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

कार्तिक मेले से लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

हापुड़ जनपद के गढ़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं में से कुछ युवकों ने नक्का कुआं रोड पर पुलिस पर हमला कर दिया। मामला बाग कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर कट का है, जहां पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में लगी थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर कुछ लोगों ने अचानक पुलिस टीम से नोकझोंक शुरू कर दी, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। पुलिसकर्मी नक्काकुआं रोड पर जाम से बचाव के लिए वाहनों को एक दिशा में कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दर्जनों लोग,जो गंगा मेले से लौट रहे थे,
जोकि पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिसकर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर को रोकने पर उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी,लात-घूंसों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।जिसमें पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फट गई।पुलिस ने जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने नक्का कुआं रोड पर कट के पास वाहनों को नियंत्रित कर रही थी। ट्रैक्टर रोकने की यही कार्रवाई कुछ लोगों को नागवार गुजरी, जिसके चलते यह हमला हुआ। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपियों में से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।ओर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हैं।
 
continue reading
धमतरी के गौ शाला में गौ सेवकों का हल्ला बोल मवेशियों का तस्करी व क्रूरता को लेकर किया प्रदर्शन

धमतरी के गौ शाला में गौ सेवकों का हल्ला बोल मवेशियों का तस्करी व क्रूरता को लेकर किया प्रदर्शन

 धमतरी के गौ शाला में गौ सेवकों का हल्ला बोल मवेशियों का तस्करी व क्रूरता को लेकर किया प्रदर्शन ...दरअसल गौ सेवक समिति के लोगो ने गांधी मैदान से लेकर शाला मैदान तक पैदल विरोध मार्च निकाली...आरोप लगाया कि एक रोज पूर्व अछोटा के पास एक मेटाडोर में 31 गौ वंश को भरकर क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी ...

हालाकि तस्करी करके गौ को ले जाया नहीं जा रहा था परंतु एक वाहन पर 30 से अधिक गौ वंश को भरकर ले जाया जा रहे थे ...गौरव तलब हो की राम बाग स्थित गौ शाला से एक आईसर वाहन पर ठूस ठूस कर गौवंश जोरातराई ले जा रहे थे इसी बीच अर्जुनी थाना अंतर्गत अछोटा के पास गौ सेवकों ने वाहन को पकड़ा ..जिसमे एक मवेशी की मौत हो चुके थे ...इस तरह के क्रूरता को देखते हुए गौ सेवकों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन की ...बहरहाल प्रशासन ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है वही आगे की कार्यवाही जारी है ...


 
continue reading
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

आज कार्तिक माह की पूर्णिमा पर हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। श्रद्धालुओं द्वारा गंगा किनारे पूर्वजों की आत्मशांति के लिए दीपदान भी किया गया है। साथ की गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है।

गंगा स्नान से लेकर मेले का संबंध महाभारत काल ओर भगवान श्री कृष्ण से है। महाभारत युद्ध के बाद मारे गए योद्धाओं और सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए श्री कृष्ण पांडवों को लेकर गढ़मुक्तेश्वर आए थे। पांडवों ने यहां युद्ध में मारे गए योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए गंगा जी में दीपदान किया ओर कार्तिक माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर वापिस लौटे थे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।


 
continue reading
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर किसानों ने मुख्यमंत्री से कर्ज माफ़ी,उचित मुआवजा,धान खरीदी की मांग की

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर किसानों ने मुख्यमंत्री से कर्ज माफ़ी,उचित मुआवजा,धान खरीदी की मांग की

 पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए थे। किसानों का कहना है कि अक्टूबर के आख़िरी सप्ताह और नवंबर की शुरुआत में लगातार 6 से 7 दिन हुई भारी बारिश से खेतों में कटी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।

भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में कटी धान की फसलें पानी में डूब जाने से हजारों किसान परेशान हैं। इसी को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

धान के खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने लगी और कई जगहों पर धान अंकुरित हो गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में तीन मुख्य मांगे रखी हैं —
1️⃣ किसानों का कर्ज माफ़ किया जाए,
2️⃣ उचित मुआवजा दिया जाए,
3️⃣ बची हुई फसल की खरीदी की जाए।

किसानों ने कहा कि धान ही उनकी जीविका का मुख्य साधन है, और अगर सरकार ने समय पर मदद नहीं की तो परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी।
continue reading
पूजा पाठ के जरिए रकम सो गुना करके देने का झांसा आरोपी गिरफ्तार

पूजा पाठ के जरिए रकम सो गुना करके देने का झांसा आरोपी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को पूजा-पाठ के जरिए रकम को सौ गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था।पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लाख रुपए नगद और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की गई है।।

 पुलिस की गिरफ्त में खड़े यही वो महाठग गैंग के लोग है जिन पर पूजा पाठ के जरिए रकम को सौ गुना बढ़ाकर देने का आरोप हैं जी हा हम सही कह रहे है।आपको बता दे कि प्रार्थी रामकुमार जायसवाल जो ड्राइवरी का काम करता है फिलहाल वो आर्थिक तंगी से परेशान था।

उसने अपने परिचित राजू निवासी जामगांव से मदद मांगी राजू ने उसे महाराष्ट्र के छोटू नामक व्यक्ति का नंबर दिया और कि वे लोग पूजा पाठ करके पैसा सौ गुना कर देते हैं। छोटू ने रामकुमार को मंदा पासवान नामक महिला से संपर्क करने को कहा।मंदा पासवान,जो यवतमाल (महाराष्ट्र) की रहने वाली है,उसने रामकुमार को विश्वास दिलाया कि वह 11 लाख को 11 करोड़ बना सकती है। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंची और बस स्टैंड के पास रामकुमार से मिली। वह एक सफेद अर्टिगा कार में दो साथियों के साथ आई थी।रामकुमार ने पूजा के लिए एक लाख रुपए, चावल, आटा, नींबू और अन्य सामान उपलब्ध कराया। उसके बाद पूजा शुरू हुई। थोड़ी देर बाद मंदा पासवान ने सिंदूर की डिब्बी लाने को कहा। जब रामकुमार वापस लौटा, तो तीनों आरोपी कार समेत फरार थे।शिकायत मिलने पर पुलगांव पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।।
 
continue reading
अंबिकापुर में सब्जी बेचने वाली महिला पर रात में टूटा गुंडों का कहर

अंबिकापुर में सब्जी बेचने वाली महिला पर रात में टूटा गुंडों का कहर

30-Oct-2025 103
अंबिकापुर में सब्जी बेचने वाली महिला पर रात में टूटा गुंडों का कहर 

गोधनपुर में सब्जी बेचने वाली महिला के दुकान में बदमाशों ने मचाया उत्पात 

नीलम देवी नामक महिला के साथ की मारपीट, दुकान से सब्जियों को फेंका गया 

पुरानी रंजिश को लेकर शिवम सिंह, अतुल सिंह सहित 10 बदमाशों ने मचाया उत्पात 

घटना देखकर लोग सहमे, लोगों में दिखा भय का माहौल 

गांधीनगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दर्ज किया आधा दर्जन धाराओं में केस दर्ज 


पीड़ित महिला के बेटे की दूसरे बदमाशों ने चार साल पहले कर दी थी हत्या
continue reading
बलरामपुर जिले में छठ पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई

बलरामपुर जिले में छठ पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चार दिवसीय छठ महापर्व  आस्था और श्रद्धा के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। वाड्रफनगर के खरहरा–मोर्न नदी संगम तट सहित जिले के विभिन्न घाटों पर हजारों महिला श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। पूरे जिले में छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

छठ महापर्व के दौरान वाड्रफनगर, रामानुजगंज, सरना, बसंतपुर और बलंगी क्षेत्र के घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं रातभर घाटों पर दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और लोकगीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियों ने हवन, पूजन और पारण कर व्रत संपन्न किया। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता, टेंट और रोशनी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

छठ पूजा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और लोक परंपरा की छटा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं की आस्था ने एक बार फिर सिद्ध किया कि छठ पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और शुद्धता का प्रतीक महापर्व है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरना-02 श्रीमती बेला अनिल कुशवाहा रात्रि में संगम तट पहुँचीं। उन्होंने व्रतियों के सुपा पर नारियल एवं फल अर्पित कर छठी मइया का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से आशीष प्राप्त किया।

बेला अनिल कुशवाहा ने कहा,

> “मैंने अपने क्षेत्र के सभी गांवों के छठ घाटों पर जाकर छठी मइया से प्रार्थना की कि क्षेत्र के सभी परिवारों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। मैंने फल और नारियल अर्पित कर व्रतियों का आशीर्वाद लिया। मैं क्षेत्र की जनता की सेवा इसी तरह करती रहूंगी। सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”



नगरवासियों में भी देवी भक्ति को लेकर अपार उत्साह देखा गया। छठ घाटों पर उमड़ी भीड़ और गूंजते लोकगीतों ने पूरे जिले को भक्ति रंग में रंग दिया।
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
continue reading
सूर्य भगवान की उपासना कर सुख समृद्धि पुत्र प्राप्ति व पारिवारिक मंगलकामना के महापर्व छठ

सूर्य भगवान की उपासना कर सुख समृद्धि पुत्र प्राप्ति व पारिवारिक मंगलकामना के महापर्व छठ

*सूर्य भगवान की उपासना कर सुख, समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व पारिवारिक मंगलकामना के महापर्व छठ*
  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के बंधा तालाब में व्रती महिलाओं के द्वारा मंगलवार की शाम को डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। ततपश्चात बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर विधिवत हवन पूजन के पश्चात छठ महापर्व का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, पूर्व पार्षद मनोज जैन समेत भोजपुरी समाज प्रमुख व गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

आपको बता दें सूर्य देव की उपासना का यह पर्व शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा का विधान है। इस व्रत में सूर्य और षष्ठी माता दोनों की उपासना होती है। इसलिए इसे सूर्यषष्ठी भी कहा जाता है। दिन में छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में सेब, केला, अमरूद, नींबू सहित अन्य फल प्रसाद के रूप में रखे जाते हैं।

इस परंपरा के तहत कोण्डागांव में भी प्रतिवर्ष छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 4 दिन पहले से ही पूजा अर्चना एवं छठ माता की आराधना शुरू कर दी जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचे। शाम को पूरे विधि-विधान से छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की। अंत मे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, वहीं बुधवार अलसुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात पूजन, आरती एवं प्रसादी वितरण कर छठ महापर्व का समापन किया गया।
continue reading
छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबड़ा का हुआ आत्मिक स्वागत

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबड़ा का हुआ आत्मिक स्वागत

आज स्थानीय पंजाबी गुरूसिंघ सभा भाटापारा  में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा अपने बलौदाबाजार - भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान पहुँचे ।
    उनके अभिनंदन के लिए अध्यक्ष स.त्रिलोक सिंघ सलूजा , कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण छाबड़ा  के साथ   गुरुद्वारा परिसर में पुष्प गुच्छ एवँ पुष्पमाला देकर स्वागत किया ।
       आज कतक महीने की संग्राद भी है , साथ ही इस अवसर पर भाटापारा के विकास पुरूष पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी , साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार परिषद के सदस्य श्री प्रकाश मोदी जी भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर सरदार अमरजीत सिंघ जी छाबड़ा ( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग) ने अपने उदबोधन में आगामी आने वाले दीपोत्सव एवं बन्दीछोड दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही आगामी मास में सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की अग्रिम बधाई उपस्थित साधसंगत को दी ।देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई योजनाओं की अधिकाधिक जानकारी समाज के उन सभी वर्गों तक पहुँचाई जावें जो इस निर्धारित श्रेणी में आते है ।
    उन्होंने स्थानीय पंजाबी गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा का आव्हान किया कि समाज के जरूरतमन्द और महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ  युवाओं एवं बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के लिए अल्पसंख्यक आयोग की ओर से अधिक से अधिक सहयोग का आश्वासन दिया , साथ ही आयोग द्वारा बच्चों को गुरुओं के इतिहास की जानकारी हेतु पुस्तकें उपलब्ध कराने की बात कहीं साथ ही आगामी माह में जिला स्तरीय के बाद प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने संबंधी जानकारी भी दी ।
   इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक श्री शिवरतन जी शर्मा द्वारा नई पीढ़ी को गुरुओं के इतिहास एवं सनातन धर्म के लिए बलिदान की जानकारी हेतु लाइब्रेरी की स्थापना का सुझाव दिया इस हेतु आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की , श्री प्रकाश मोदी जी ने भी अल्पसंख्यकों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की  योजनाओं के लाभ हेतु अधिकाधिक सहयोग का आश्वासन दिया ।
    अंत में अतिथियों का सरोपा , साल एवँ स्मृति चिन्ह भेंट किया ,इस अवसर पर सभी संगत के लिए लँगर का भी आयोजन किया गया था ।
 कार्यक्रम  के समापन अवसर पर अध्यक्ष स. त्रिलोक सलूजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण बंटी छाबड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन सचिव हरमिंदर सिंघ चावला द्वारा किया गया ।
continue reading

dpboss