CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया

5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया

 छत्तीसगढ़ – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है।


थाना चिल्फी थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था।

वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
continue reading
अपराध कम करने में महिला कमांडो निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

अपराध कम करने में महिला कमांडो निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

  छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार के क्रिकेट मैदान में महिला कमांडो के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल, पद्मश्री शमशाद बेगम, एसडीआरएफ के कमांडेंट नागेंद्र सिंह तथा खुर्सीपार थाना प्रभारी अनंत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।।

इस कार्यक्रम में खुर्सीपार और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक महिला कमांडो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र में एसडीआरएफ टीम ने प्राकृतिक आपदा, बाढ़, आगजनी और भूकंप जैसी परिस्थितियों में प्राथमिक प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक, आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार तथा सामूहिक समन्वय की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध से बचाव, सामुदायिक पुलिसिंग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नशा मुक्ति अभियान की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। महिला कमांडो को अपने-अपने वार्ड और ग्राम में जागरूकता अभियान चलाकर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि कोरोना काल के बाद महिला कमांडो को फिर से सक्रिय और सशक्त बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है और महिला कमांडो गांव-गांव में गश्त कर अपराध रोकने व नशा मुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वार्ड और थाना स्तर पर महिला रक्षक दल गठित किया जाएगा। खुर्सीपार से शुरू हुई यह पहल पूरे जिले में लागू की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कमांडो ने सशक्त नारी, सशक्त छत्तीसगढ़ और नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज का सामूहिक संकल्प लिया।।

                                                   

 

continue reading
मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी* । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
 
             जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।
 
      घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मामला आते ही खरसिया पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें मृतक शिव प्रसाद पटेल को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सुपरविजन और चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षकके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदेही निलेश डेंजारे उर्फ निले को रायगढ़ से हिरासत में लिया।
 
       पूछताछ में आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने साथी कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम और मृतक शिव प्रसाद पटेल के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसके पूर्व में हुए पिता की मौत को लेकर  शिव पटैल की टिप्पणी से नाराज होकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने और कृष्णा सोनवानी ने मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ हाथ-मुक्के और ईंट से बेतहाशा मारपीट की, निलेश डेंजारे उर्फ निले अपने मोटर सायकल से फरार हो गया और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम, शिव पटैल की बाइक लेकर फरार हुआ । 
 
       आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, आरोपी का मोबाइल जप्त कर ली है। आरोपी निलेश ने घटना के बाद घायल शिव पटैल का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
 
               खरसिया पुलिस ने *आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले (25 वर्ष) निवासी मौहापाली चौक खरसिया* को हत्या के *अपराध कमांक 66/2026 धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता* में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
???? *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
 
            *“हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*
 
           इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी तथा आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की विशेष भूमिका रही ह
continue reading
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट करते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट करते आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 21 फरवरी*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान व कनाडा के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 
          पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुनाईन चौक चक्रधरनगर रायगढ़ स्थित *“अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर”* में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत पर रूपयों का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हेमंत बत्रा अपने दुकान में बैठकर दो मोबाइल फोन के जरिए मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया।
 
           पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह *हिमालया हाईट्स चक्रधरनगर रायगढ़ निवासी रोहित अग्रवाल* के साथ मिलकर यह कार्य कर रहा था तथा सट्टा की रकम यूपीआई के माध्यम से प्राप्त की जाती थी। *संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नु निवासी रायगढ़* के लिए किया जाना बताया गया है। आरोपी के कब्जे से *एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 तथा नगद ₹2,000 (कुल ₹52,000) जप्त* किए गए हैं। मोबाइल की जांच में क्रिकेट सट्टा वेबसाइट “JMDBET.com” पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।
          पुलिस ने *आरोपी हेमंत बत्रा पिता अजय कुमार बत्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़* के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में *अन्य आरोपी रोहित अग्रवाल और मन्नु*  की पहचान कर ली गई है, दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
 
???? *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—
 
       *“ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*
 
           इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में  एएसआई नंदू सारथी(साइबर थाना), प्रधान आरक्षक संजय तिवारी तथा प्रधान आरक्षक कारुणेश राय(साइबर थाना) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
चिरमिरी: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

चिरमिरी: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चिरमिरी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला की घेराबंदी कर उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।
continue reading
बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार

बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल भी हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण, नगदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
 
 
मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसओजी, सर्विलांस, थाना अहरौरा और थाना अदलहाट की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लूट का माल लेकर कार से वाराणसी की ओर भाग रहे हैं और उनका लोकेशन अहरौरा क्षेत्र में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोनवरसा नहर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की।
 
चेकिंग के दौरान CG13V7002 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 1.550 किलोग्राम पीली धातु के आभूषण, दो तमंचे 0.315 बोर, दो जिंदा कारतूस और 46 हजार 100 रुपये नगद बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम लखनिया दरी जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां संदिग्धों को देखकर पुलिस ने घेराबंदी की।
 
पुलिस के अनुसार, घिरते देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।उनके कब्जे से 2.218 किलोग्राम सोने के जेवर, एक देशी पिस्टल 0.32 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 1 लाख रुपये नगद बरामद किए गए।
 
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 3.8 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 1 लाख 46 हजार 100 रुपये नगद, एक देशी पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 17 फरवरी को उन्होंने बिलासपुर के राजकिशोर नगर थाना क्षेत्र में एक कार को टक्कर मारकर चालक को पिस्टल और हथौड़ी से घायल किया और गाड़ी में रखे आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए थे।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य राज्यों में की गई वारदातों की भी पड़ताल की जा रही है।
 
फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ थाना अहरौरा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने एक बड़े अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।
continue reading
देर रात ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुसकर जमकर किया हंगामा

देर रात ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुसकर जमकर किया हंगामा

*आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में खड़े कार और ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में की तोड़फोड़*   
*सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का किया प्रयास*

कोण्डागांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोकोडी में आज से 3 वर्ष पूर्व मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया जहां लगभग  जिले के सभी किसानों ने  अपना अपना शेयर किये ।
 और समय के साथ प्लेन सुचारू रूप से चालू भी किया गया जहां पर ग्लूकोस बिस्किट,ग्लूकोस,कुरकुरे बनानें की जगह एथलान प्लांट चालू किया गया इसके दुर्गंध से ग्रामवासी काफी नाराज है और समय समय में इस प्लांट को बंद करने का आंदोलन भी करते आ रहे थे ।
  मगर शान द्वारा किसी तरह से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रही थी 
 
 मगर बीती रात ग्रामीण द्वारा लगभग 08बजे आक्रोशित होकर प्लांट के अंदर जा कर तोड़फोड़ किया एवं प्लांट को बंद करने का नारा लगाते रहे ।
   जैसे ही प्लांट अधिकारी ने जिला कलेक्टर पोस्ट की जानकारी दीजिए तुरंत पुलिस की कला अधिकारी कर्मचारी प्लांट की हुई देर रात तक ग्रामीणों को समझाइए देते रहे मगर बात नहीं बने सुबह जब  कलेक्टर ने लिखित  आदेश दिया कि आगामी आदेश तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगी तभी ग्रामीण जन शांत हुए
   एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात 
   कोंडागांव एसपी, एसडीएम समेत तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा 
 फिलहाल क्षेत्र में तनाव पर काबू कर लिया गया है ।
continue reading
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम ,पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला अंतर्गत पुलिस चौकी पोंडी द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में प्रार्थी रूपेश जायसवाल, निवासी सुरजपुरा, चौकी पोंडी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल से शासकीय नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दिनांक 26.09.2023 से 25.02.2024 के मध्य कुल 12,62,000 रुपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी भागीरथी साहू को पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त होने के कारण औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी हरिषंकर गजभिये एवं डोमार चंदेल घटना दिनांक से फरार पाए गए, जिनके विरुद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर संबंधित तहसील कार्यालयों से उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई है। फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार पृथक चालान प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी उमेश चंद्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला शक्ति की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेज प्राप्त करना तथा 05 लाख रुपये नगद लेना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से संबंधित दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी उमेश चंद्रा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी पोंडी के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक खूबी साहू एवं आरक्षक क्रमांक 927 राहुल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा आर्थिक लेन-देन से बचें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस चौकी को दें।
continue reading
पोड़ी पुलिस को मिली दोहरी सफलता चोर गिरफ्तार वही भारी मात्रा में चांदी के जेवर मिले कीमत 18 लाख

पोड़ी पुलिस को मिली दोहरी सफलता चोर गिरफ्तार वही भारी मात्रा में चांदी के जेवर मिले कीमत 18 लाख

 दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना पौड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई।
????प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के मार्गदर्शन तथा श्री पुष्पेंद्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. एवं श्रीमती दीपिका मिंज, सी.एस.पी. चिरमिरी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पौड़ी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
????आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामद
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पौड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया।
हिकमत-अमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी सौरभ सरकार के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से *निम्न सामग्री बरामद की गई—* 
01 नीले रंग का सूटकेस01
02 क्रीम रंग का सूटकेस01
03 लैपटॉप02नग 
04 मोबाइल फोन04नग 
05पीतल की थालियाँ03नग 
06सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के जुमला (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
 
???? *सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद* 
इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली।
पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए। इस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106 BNSS के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए।
तौल कराने पर जप्त *चांदी के जेवरों का कुल वजन 06 किलोग्राम* पाया गया, जिसकी बाजार कीमत *18* *लाख रुपये*( *अठारह लाख रु* ) है। बरामद चांदी के जेवरों में—
करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं।
????पुलिस टीम की सराहना
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पौड़ी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले तथा थाना पौड़ी स्टाफ एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. द्वारा पौड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
????प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।
— पौड़ी पुलिस
continue reading
आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त

 अंबिकापुर, आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त,

नशीले इंजेक्शन के सौदागरों पर आबकारी उड़नदस्ता की 
कार्रवाई जारी, रात्रि गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मिली थी सुचना,,
सांडबार वन देवी मंदिर के पास आरोपी राम बिहारी को किया गिरफ्तार,
300 नग REXOGESIC INJECTION और 300 नग AVIL INJECTION साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
जप्त नशीली दावाओ की कीमत 3 लाख रूपये
एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत आरोपी को भेजा जेल,
जिला उड़ानदस्ता  की लगातार नसे के सौदागरों  पर कार्यवाही जारी है
उड़न दस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध  तीसरी बड़ी कार्रवाई ,

 

continue reading
क्रिकेट सट्टा मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह गिरफ्तार

क्रिकेट सट्टा मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह गिरफ्तार

अंबिकापुर- क्रिकेट सट्टा के मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह को पुलिस ने किया

जिला सत्र न्यायालय ने दीप सिन्हा को किया था भगोड़ा घोषित

पुणे के एयरपोर्ट के बाहर से सट्टा कारोबार के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा को पुलिस ने धरदबोचा

स्काईएक्सचेंज सट्टा ऐप के माध्यम से सट्टा किंग दीप सिन्हा चलता था सट्टा का अवैध करोबार

देश भर के विभिन्न राज्यों में बैठे सटोरियों को मास्टर आईडी उपलब्ध करा दीप सिन्हा सट्टा के अवैध कारोबार को करता था संचालित

लगभग 300 फर्जी खाताधारको का खाता खुलवाकर सट्टे के कारोबार के लिया सटोरिया द्वारा किया गया करोडों रुपये का लेनदेन

इस मामले में संलिप्त कई स्टोरी जा चुके हैं जेल

सरगुजा रेंज आईजी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम
continue reading
शराब के नशे में फोन कॉल आने की बात को लेकर पैदल घर जा रहे नाबालिग बच्चे को टाटा सूमो वाहन से चालक ने ठोकर मार उतरा मौत के घाट

शराब के नशे में फोन कॉल आने की बात को लेकर पैदल घर जा रहे नाबालिग बच्चे को टाटा सूमो वाहन से चालक ने ठोकर मार उतरा मौत के घाट

दिनांक 4. 1.26 को मृतक रितेश कुमार सिंह अपने दोस्तों आरोपी विद्या चंद साहू प्रितपाल विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य के साथ आरोपी के टाटा सुमो गोल्ड  से झुमका डेम पिकनिक मनाने गए थे झुमका डेम में चिकन मटन और शराब पिए और शाम को घर जाने के दौरान आरोपी पटना अंग्रेजी शराब दुकान वाहन को ले गया वहां आरोपी के मोबाइल फोन से उसके पिता के द्वारा फोन करने से मृतक के द्वारा पटना पहुंचे हैं कहने पर आरोपी विद्या चंद्र साहू आवेश एवं उत्तेजित होकर रितेश कुमार के साथ गाली गलौज व झगड़ा विवाद करने लगा कि तुम मेरे पिता को क्यों बताए अभी शराब पीते खाते लेट लगेगा इस बात से नाराज होकर मृतक रितेश सिंह पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर जा रहा था कि रनई के पास पहुंचा तभी आरोपी के द्वारा उसे पैदल जाते देखकर उसके दोस्तों के द्वारा मना करने के बावजूद हत्या करने के नियत से टाटा सुमो गोल्ड वाहन से रोड के बाए तरफ दबाकर मृतक रितेश सिंह को ठोकर मारकर हत्या कर भाग गया अन्य दोस्तों के द्वारा मृतक को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए थे जहां डॉक्टर मृत्यु घोषित कर दिया गया सूचक के रिपोर्ट पर थाना पटना में मर्ग क्रमांक 2/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच पंचनामा कारवाही किया गया।

       प्रकरण की गम्भीर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के द्वारा शीघ्र प्रत्येक बिन्दु वार जाँच कर  साक्ष्य एकत्रित करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश साहू को निर्देशित किया गया।
 
   प्रत्यक्ष दर्शी गवाह, घटना स्थल के अवलोकन,पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध का गठित होना पाए जाने पर थाना पटना में दिनांक 12.01.2026 को अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना दौरान उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी विद्या चंद्र साहू उर्फ़ विनय साहू पिता श्री हरिओम साहू उम्र 18 वर्ष 7 माह निवासी तेजपुर स्कूल पारा थाना रामानुज नगर सूरजपुर को दिनांक 17.1.26 को गिरफ्तार करने की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

continue reading
बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी के प्रकरण में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी के प्रकरण में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को किया गया गिरफ्तार

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमित बघेल को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबध्द अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, पुलिस द्वारा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किया जा रहे हैं।

 छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी से अजय यादव एवं दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को भी गिरफ्तार किया गया था। आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पहचान कर, गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं जांच क्रम में पुलिस द्वारा अब तक लगभग 100 की संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किया गया है, जिनकी फोरेंसिक जांच करवाई भी अभी जारी है। आरोपी अमित बघेल को मिलाकर बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी प्रकरण में अब तक कुल 199 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है।
continue reading
IPL से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश से आकर ऑनलाइन सट्टा का खेल चला रहे थे 50 लाख रुपयों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

IPL से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश से आकर ऑनलाइन सट्टा का खेल चला रहे थे 50 लाख रुपयों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहां IPL से पहले ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है। विदेश से आकर IPL मैचेस से पहले फील्डिंग जमाते हुए 04 ऑनलाइन बुकी गिरफ्तार किए गए हैं। आपको बता दें कि, पहली बार 50 लाख नगदी रकम जब्त की गई है। यह गिरोह इंडिया आकर ऑनलाइन सट्टा की युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा था। मास्टरमाइंड विक्रम कोरी और अकरम समेत 4 ऑनलाइन बुकी गिरफ्तार किए है। गंज थाना में FIR दर्ज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है। 
 
रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर पाया गया कि आरोपी रितेश गोविंदानी एवं सागर पिंजानी ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपी मोह. अख्तर एवं विक्रम राजकोरी अन्य ग्राहकों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराकर सभी चारों आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे.
 
इस प्रकरण में आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी. आरोपी रितेश गोविंदानी पूर्व में थाना गुढ़ियारी से बलवा, थाना तेलीबांधा से सट्टा के प्रकरण में तथा आरोपी विक्रम राजकोरी थाना बेमेतरा से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर जेल निरूद्ध रह चुके है.
continue reading
जशपआईफोन के लालच में रिश्तों का कत्ल भतीजी ने ही रची 51 लाख की चोरी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जशपआईफोन के लालच में रिश्तों का कत्ल भतीजी ने ही रची 51 लाख की चोरी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जशपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर आईफोन के लालच ने एक भतीजी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

अपने ही बड़े पिताजी के घर में 51 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी की वारदात का जशपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रकरण में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम केराडीह, रैनीडांड का है। जहां भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदार के घर चोरी की साजिश रची।
आरोपियों ने घर से करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का आंकड़ा 51 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। चोरी के पैसों से आरोपियों ने हरियर कार खरीदी, महंगे होटलों में पार्टियां कीं, और जन्मदिन के जश्न में लाखों रुपये उड़ा दिए।
शिकायत के बाद जशपुर पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। वहीं रांची के होटल से मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86 हजार 300 रुपए नकद, सोने की बिस्किट, मंगलसूत्र, आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और हरियर कार जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे हैं।

 

 

continue reading
मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुखबीर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पेण्ड्रीतालाब बारह हजार पुल धरम ट्रेडर्स के सामने मे घेराबंदी कर होण्डा एसपी साइन बिना नंबर को रोककर आरोपी भुनेश्वर साहू पिता गौकरण उम्र 27 वर्ष निवासी धौराभाठ, थाना लोरमी, जिला मुंगेली, छ.ग. का विधिवत गवाहोे के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के पास से काले रंग के बैग मे 01 किलो 900 ग्राम कीमती गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹19000/- है। गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा एसपी साइन कीमती ₹70000/- को जब्त किया गया। जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल कीमत ₹89,000/- है।एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया

continue reading
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओ का कारोबार का भंडाफोड़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओ का कारोबार का भंडाफोड़

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेडिकल दवाइयों की आड़ में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाई करने वाले एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गाडी, मोबाईल जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में चार मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा थाना क्षेत्रों में स्थित
मेडिकल दुकानों से अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहे थे।
कार्रवाई की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जब एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती के कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेजों के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री हो रही है। पुलिस ने टेस्ट पर्चेस कर पुष्टि की और तत्काल रेड कर संचालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सप्लाई चेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ दबिश दी गई।
जांच में सामने आया कि नशीली टेबलेट जबलपुर से कोरियर और बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से रायपुर मंगाई जा रही थी। पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संबंधित सभी मेडिकल स्टोर सील किए जाएंगे और उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदलते अपराध के तरीकों के साथ पुलिस की रणनीति भी लगातार सख्त और आधुनिक होती जा रही है, और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
 
continue reading
ब्रेजा गैंग का कहर  घर वाले मौजूद 14.5 लाख की चोरी  वारदात सीसी टीवी में कैद

ब्रेजा गैंग का कहर घर वाले मौजूद 14.5 लाख की चोरी वारदात सीसी टीवी में कैद

रायगढ़ जिला में इस समय कार से चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है कुछ दिन पूर्व घरघोड़ा में गिरोह के द्वारा एक रात में 4 से 5 घरों में चोरी कि वारदात को अंजाम दिया गया। वही छाल क्षेत्र में भी चारपहिया वाहन से सक्रिय चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला गांव में शुक्रवार देर रात सफेद रंग की ब्रेजा कार से पहुंचे पांच शातिर चोरों ने बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग किनारे स्थित रामकृपाल साव के मकान से करीब 2.5 लाख रुपये नगद व 12 लाख रुपये से अधिक के सोना–चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय घर के अंदर परिजन जाग रहे थे, फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी कर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य रात में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य विनीत साव रात लगभग 10 बजे जरूरी काम से बाहर गया और देर से लौटने की वजह से घर के बाहर ताला लगाकर चला गया।
इसका फायदा उठाते हुए रात करीब 12:40 बजे गांव की बस्ती से गुजरते हुए एक सफेद ब्रेजा कार में सवार लगभग पांच लोग मौके पर पहुंचे। चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा, फिर बगल के घर का दरवाजा कुंडी से बंद कर दिया और भीतर घुस गए।घर के सामने वाले कमरे में विनीत साव की मोबाइल दुकान है, जहां वह रात में सोता भी है। विनीत के अनुसार, उसी कमरे के काउंटर से चोर 2.5 लाख रुपये नगद और 12 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया गया कि विनीत की शादी 6–8 महीने पहले हुई है और उसकी पत्नी विदेश में नौकरी करती है, जिस कारण वह अपने अधिकांश कीमती सामान दुकान में ही रखता था।
परिजनों का कहना है कि टीवी चालू था और वे जाग रहे थे, इसके बावजूद चोर घर के अंदर दाखिल हुए और बाहर से ही चोरी कर निकल गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। सदस्यों ने आशंका जताई कि यदि अचानक आमना-सामना हो जाता तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क किया, लेकिन छाल थाना क्षेत्र का 112 वाहन ब्रेकडाउन होने के कारण कोई सहायता नहीं मिल सकी। बाद में थाना को सूचना दी गई। शनिवार सुबह से छाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
लोगों का कहना है कि अंधेरा होते ही चारपहिया वाहनों से घूम-घूमकर चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
continue reading
अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

जिला बलरामपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गतरात्रि राजस्व एवं पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाहीयों में अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल एक पिकप वाहन क्रमांक UP 64 CT 0199 पकड़ा गया, पिकप वाहन में सवार आरोपियों से पूछताछ करने पर तस्कर उ०प्र० एवं छ.ग. 01. श्रवण कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ०प्र०, 02. कृष्ण मोहन कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 20 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ0प्र0, 03. विकाश साव पिता कन्हाई उम्र 21 वर्ष सा. त्रिशुली बेलवादामर थाना सनावल जिला बलरामपुर-रा०गंज (छ0ग0) की संलिप्तता पायी गयी। अंतराज्य गिरोह धान तस्करी में पायें गए श्री श्रवण, कृष्णमोहन, विकाश के विरूद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही से क्षेत्र के बिचौली एवं अवैध धान परिवहन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों के बीच भय का महौल है । पुलिस एवं प्रशासन ने अपना सूचना तंत्र और बढ़ा दी है तथा धर पकड़ की कार्यवाही लगातार की जा रही है। गाँव-गाँव में प्रशासन की तरफ से वालंटियर तैयार किए गए हैं जो प्रशासन को धान तस्करों को पकड़ने में सहयोग करेंगें सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखा जायेगा।*
continue reading
नकली नोट छापने और खपाने वाले शातिर दंपति को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा                                  छापकर

नकली नोट छापने और खपाने वाले शातिर दंपति को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा छापकर

बताते चले कि बाजार में खपाने वाले एक शातिर दंपति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जोड़ी यूट्यूब से नकली नोट छापने की तकनीक सीखकर, एचपी के कलर प्रिंटर के जरिए बड़ी मात्रा में फेक करेंसी तैयार कर रही थी।जानकारी के मुताबिक, यह दंपति पाटन क्षेत्र में सक्रिय था,जहां उसने आसपास के दुकानदारों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदे।पुलिस ने दंपति के पास से एक लाख 70 हजार रुपये से अधिक की नकली करेंसी बरामद की है। इसके

अलावा,पुलिस ने नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, पेपर और अन्य सामग्री भी जब्त की है।पुलिस की सक्रियता से खुलासा हुआ है मामला तब सामने आया जब रानीतराई में नकली नोट खपाते हुए यह शातिर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि उन्होंने यूट्यूब के जरिए नोट छापने की प्रक्रिया सीखी थी और प्रिंटर को ऑनलाइन मंगवाया था।पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।।।

 

 

continue reading
Previous123456789...3031Next
dpboss