CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

देर रात ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुसकर जमकर किया हंगामा

देर रात ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुसकर जमकर किया हंगामा

*आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में खड़े कार और ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में की तोड़फोड़*   
*सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का किया प्रयास*

कोण्डागांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोकोडी में आज से 3 वर्ष पूर्व मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया जहां लगभग  जिले के सभी किसानों ने  अपना अपना शेयर किये ।
 और समय के साथ प्लेन सुचारू रूप से चालू भी किया गया जहां पर ग्लूकोस बिस्किट,ग्लूकोस,कुरकुरे बनानें की जगह एथलान प्लांट चालू किया गया इसके दुर्गंध से ग्रामवासी काफी नाराज है और समय समय में इस प्लांट को बंद करने का आंदोलन भी करते आ रहे थे ।
  मगर शान द्वारा किसी तरह से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रही थी 
 
 मगर बीती रात ग्रामीण द्वारा लगभग 08बजे आक्रोशित होकर प्लांट के अंदर जा कर तोड़फोड़ किया एवं प्लांट को बंद करने का नारा लगाते रहे ।
   जैसे ही प्लांट अधिकारी ने जिला कलेक्टर पोस्ट की जानकारी दीजिए तुरंत पुलिस की कला अधिकारी कर्मचारी प्लांट की हुई देर रात तक ग्रामीणों को समझाइए देते रहे मगर बात नहीं बने सुबह जब  कलेक्टर ने लिखित  आदेश दिया कि आगामी आदेश तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगी तभी ग्रामीण जन शांत हुए
   एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात 
   कोंडागांव एसपी, एसडीएम समेत तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा 
 फिलहाल क्षेत्र में तनाव पर काबू कर लिया गया है ।
continue reading
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम ,पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला अंतर्गत पुलिस चौकी पोंडी द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में प्रार्थी रूपेश जायसवाल, निवासी सुरजपुरा, चौकी पोंडी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल से शासकीय नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दिनांक 26.09.2023 से 25.02.2024 के मध्य कुल 12,62,000 रुपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी भागीरथी साहू को पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त होने के कारण औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी हरिषंकर गजभिये एवं डोमार चंदेल घटना दिनांक से फरार पाए गए, जिनके विरुद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर संबंधित तहसील कार्यालयों से उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई है। फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार पृथक चालान प्रस्तुत किया गया है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी उमेश चंद्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला शक्ति की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेज प्राप्त करना तथा 05 लाख रुपये नगद लेना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से संबंधित दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी उमेश चंद्रा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी पोंडी के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक खूबी साहू एवं आरक्षक क्रमांक 927 राहुल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा आर्थिक लेन-देन से बचें तथा किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस चौकी को दें।
continue reading
पोड़ी पुलिस को मिली दोहरी सफलता चोर गिरफ्तार वही भारी मात्रा में चांदी के जेवर मिले कीमत 18 लाख

पोड़ी पुलिस को मिली दोहरी सफलता चोर गिरफ्तार वही भारी मात्रा में चांदी के जेवर मिले कीमत 18 लाख

 दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना पौड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई।
????प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के मार्गदर्शन तथा श्री पुष्पेंद्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. एवं श्रीमती दीपिका मिंज, सी.एस.पी. चिरमिरी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पौड़ी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
????आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामद
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पौड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया।
हिकमत-अमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी सौरभ सरकार के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से *निम्न सामग्री बरामद की गई—* 
01 नीले रंग का सूटकेस01
02 क्रीम रंग का सूटकेस01
03 लैपटॉप02नग 
04 मोबाइल फोन04नग 
05पीतल की थालियाँ03नग 
06सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के जुमला (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
 
???? *सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद* 
इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली।
पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए। इस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106 BNSS के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए।
तौल कराने पर जप्त *चांदी के जेवरों का कुल वजन 06 किलोग्राम* पाया गया, जिसकी बाजार कीमत *18* *लाख रुपये*( *अठारह लाख रु* ) है। बरामद चांदी के जेवरों में—
करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं।
????पुलिस टीम की सराहना
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पौड़ी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले तथा थाना पौड़ी स्टाफ एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. द्वारा पौड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
????प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।
— पौड़ी पुलिस
continue reading
आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त

 अंबिकापुर, आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त,

नशीले इंजेक्शन के सौदागरों पर आबकारी उड़नदस्ता की 
कार्रवाई जारी, रात्रि गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मिली थी सुचना,,
सांडबार वन देवी मंदिर के पास आरोपी राम बिहारी को किया गिरफ्तार,
300 नग REXOGESIC INJECTION और 300 नग AVIL INJECTION साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
जप्त नशीली दावाओ की कीमत 3 लाख रूपये
एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत आरोपी को भेजा जेल,
जिला उड़ानदस्ता  की लगातार नसे के सौदागरों  पर कार्यवाही जारी है
उड़न दस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध  तीसरी बड़ी कार्रवाई ,

 

continue reading
क्रिकेट सट्टा मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह गिरफ्तार

क्रिकेट सट्टा मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह गिरफ्तार

अंबिकापुर- क्रिकेट सट्टा के मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


फरार चल रहे क्रिकेट सट्टा के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा उर्फ आयुष सिंह को पुलिस ने किया

जिला सत्र न्यायालय ने दीप सिन्हा को किया था भगोड़ा घोषित

पुणे के एयरपोर्ट के बाहर से सट्टा कारोबार के मास्टरमाइंड दीप सिन्हा को पुलिस ने धरदबोचा

स्काईएक्सचेंज सट्टा ऐप के माध्यम से सट्टा किंग दीप सिन्हा चलता था सट्टा का अवैध करोबार

देश भर के विभिन्न राज्यों में बैठे सटोरियों को मास्टर आईडी उपलब्ध करा दीप सिन्हा सट्टा के अवैध कारोबार को करता था संचालित

लगभग 300 फर्जी खाताधारको का खाता खुलवाकर सट्टे के कारोबार के लिया सटोरिया द्वारा किया गया करोडों रुपये का लेनदेन

इस मामले में संलिप्त कई स्टोरी जा चुके हैं जेल

सरगुजा रेंज आईजी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम
continue reading
शराब के नशे में फोन कॉल आने की बात को लेकर पैदल घर जा रहे नाबालिग बच्चे को टाटा सूमो वाहन से चालक ने ठोकर मार उतरा मौत के घाट

शराब के नशे में फोन कॉल आने की बात को लेकर पैदल घर जा रहे नाबालिग बच्चे को टाटा सूमो वाहन से चालक ने ठोकर मार उतरा मौत के घाट

दिनांक 4. 1.26 को मृतक रितेश कुमार सिंह अपने दोस्तों आरोपी विद्या चंद साहू प्रितपाल विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य के साथ आरोपी के टाटा सुमो गोल्ड  से झुमका डेम पिकनिक मनाने गए थे झुमका डेम में चिकन मटन और शराब पिए और शाम को घर जाने के दौरान आरोपी पटना अंग्रेजी शराब दुकान वाहन को ले गया वहां आरोपी के मोबाइल फोन से उसके पिता के द्वारा फोन करने से मृतक के द्वारा पटना पहुंचे हैं कहने पर आरोपी विद्या चंद्र साहू आवेश एवं उत्तेजित होकर रितेश कुमार के साथ गाली गलौज व झगड़ा विवाद करने लगा कि तुम मेरे पिता को क्यों बताए अभी शराब पीते खाते लेट लगेगा इस बात से नाराज होकर मृतक रितेश सिंह पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर जा रहा था कि रनई के पास पहुंचा तभी आरोपी के द्वारा उसे पैदल जाते देखकर उसके दोस्तों के द्वारा मना करने के बावजूद हत्या करने के नियत से टाटा सुमो गोल्ड वाहन से रोड के बाए तरफ दबाकर मृतक रितेश सिंह को ठोकर मारकर हत्या कर भाग गया अन्य दोस्तों के द्वारा मृतक को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए थे जहां डॉक्टर मृत्यु घोषित कर दिया गया सूचक के रिपोर्ट पर थाना पटना में मर्ग क्रमांक 2/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच पंचनामा कारवाही किया गया।

       प्रकरण की गम्भीर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के द्वारा शीघ्र प्रत्येक बिन्दु वार जाँच कर  साक्ष्य एकत्रित करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश साहू को निर्देशित किया गया।
 
   प्रत्यक्ष दर्शी गवाह, घटना स्थल के अवलोकन,पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध का गठित होना पाए जाने पर थाना पटना में दिनांक 12.01.2026 को अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना दौरान उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी विद्या चंद्र साहू उर्फ़ विनय साहू पिता श्री हरिओम साहू उम्र 18 वर्ष 7 माह निवासी तेजपुर स्कूल पारा थाना रामानुज नगर सूरजपुर को दिनांक 17.1.26 को गिरफ्तार करने की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

continue reading
बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी के प्रकरण में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी के प्रकरण में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को किया गया गिरफ्तार

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमित बघेल को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबध्द अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, पुलिस द्वारा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किया जा रहे हैं।

 छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी से अजय यादव एवं दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को भी गिरफ्तार किया गया था। आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पहचान कर, गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं जांच क्रम में पुलिस द्वारा अब तक लगभग 100 की संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किया गया है, जिनकी फोरेंसिक जांच करवाई भी अभी जारी है। आरोपी अमित बघेल को मिलाकर बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी प्रकरण में अब तक कुल 199 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है।
continue reading
IPL से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश से आकर ऑनलाइन सट्टा का खेल चला रहे थे 50 लाख रुपयों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

IPL से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश से आकर ऑनलाइन सट्टा का खेल चला रहे थे 50 लाख रुपयों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहां IPL से पहले ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है। विदेश से आकर IPL मैचेस से पहले फील्डिंग जमाते हुए 04 ऑनलाइन बुकी गिरफ्तार किए गए हैं। आपको बता दें कि, पहली बार 50 लाख नगदी रकम जब्त की गई है। यह गिरोह इंडिया आकर ऑनलाइन सट्टा की युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा था। मास्टरमाइंड विक्रम कोरी और अकरम समेत 4 ऑनलाइन बुकी गिरफ्तार किए है। गंज थाना में FIR दर्ज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है। 
 
रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर पाया गया कि आरोपी रितेश गोविंदानी एवं सागर पिंजानी ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपी मोह. अख्तर एवं विक्रम राजकोरी अन्य ग्राहकों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराकर सभी चारों आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे.
 
इस प्रकरण में आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी. आरोपी रितेश गोविंदानी पूर्व में थाना गुढ़ियारी से बलवा, थाना तेलीबांधा से सट्टा के प्रकरण में तथा आरोपी विक्रम राजकोरी थाना बेमेतरा से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर जेल निरूद्ध रह चुके है.
continue reading
जशपआईफोन के लालच में रिश्तों का कत्ल भतीजी ने ही रची 51 लाख की चोरी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जशपआईफोन के लालच में रिश्तों का कत्ल भतीजी ने ही रची 51 लाख की चोरी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

जशपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर आईफोन के लालच ने एक भतीजी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

अपने ही बड़े पिताजी के घर में 51 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी की वारदात का जशपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रकरण में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम केराडीह, रैनीडांड का है। जहां भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदार के घर चोरी की साजिश रची।
आरोपियों ने घर से करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का आंकड़ा 51 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। चोरी के पैसों से आरोपियों ने हरियर कार खरीदी, महंगे होटलों में पार्टियां कीं, और जन्मदिन के जश्न में लाखों रुपये उड़ा दिए।
शिकायत के बाद जशपुर पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। वहीं रांची के होटल से मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86 हजार 300 रुपए नकद, सोने की बिस्किट, मंगलसूत्र, आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और हरियर कार जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे हैं।

 

 

continue reading
मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुखबीर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पेण्ड्रीतालाब बारह हजार पुल धरम ट्रेडर्स के सामने मे घेराबंदी कर होण्डा एसपी साइन बिना नंबर को रोककर आरोपी भुनेश्वर साहू पिता गौकरण उम्र 27 वर्ष निवासी धौराभाठ, थाना लोरमी, जिला मुंगेली, छ.ग. का विधिवत गवाहोे के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के पास से काले रंग के बैग मे 01 किलो 900 ग्राम कीमती गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹19000/- है। गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा एसपी साइन कीमती ₹70000/- को जब्त किया गया। जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल कीमत ₹89,000/- है।एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया

continue reading
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओ का कारोबार का भंडाफोड़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओ का कारोबार का भंडाफोड़

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेडिकल दवाइयों की आड़ में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाई करने वाले एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गाडी, मोबाईल जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में चार मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा थाना क्षेत्रों में स्थित
मेडिकल दुकानों से अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहे थे।
कार्रवाई की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जब एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि पुरानी बस्ती के कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेजों के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री हो रही है। पुलिस ने टेस्ट पर्चेस कर पुष्टि की और तत्काल रेड कर संचालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सप्लाई चेन का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ दबिश दी गई।
जांच में सामने आया कि नशीली टेबलेट जबलपुर से कोरियर और बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से रायपुर मंगाई जा रही थी। पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संबंधित सभी मेडिकल स्टोर सील किए जाएंगे और उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदलते अपराध के तरीकों के साथ पुलिस की रणनीति भी लगातार सख्त और आधुनिक होती जा रही है, और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
 
continue reading
ब्रेजा गैंग का कहर  घर वाले मौजूद 14.5 लाख की चोरी  वारदात सीसी टीवी में कैद

ब्रेजा गैंग का कहर घर वाले मौजूद 14.5 लाख की चोरी वारदात सीसी टीवी में कैद

रायगढ़ जिला में इस समय कार से चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है कुछ दिन पूर्व घरघोड़ा में गिरोह के द्वारा एक रात में 4 से 5 घरों में चोरी कि वारदात को अंजाम दिया गया। वही छाल क्षेत्र में भी चारपहिया वाहन से सक्रिय चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला गांव में शुक्रवार देर रात सफेद रंग की ब्रेजा कार से पहुंचे पांच शातिर चोरों ने बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग किनारे स्थित रामकृपाल साव के मकान से करीब 2.5 लाख रुपये नगद व 12 लाख रुपये से अधिक के सोना–चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय घर के अंदर परिजन जाग रहे थे, फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी कर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य रात में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य विनीत साव रात लगभग 10 बजे जरूरी काम से बाहर गया और देर से लौटने की वजह से घर के बाहर ताला लगाकर चला गया।
इसका फायदा उठाते हुए रात करीब 12:40 बजे गांव की बस्ती से गुजरते हुए एक सफेद ब्रेजा कार में सवार लगभग पांच लोग मौके पर पहुंचे। चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा, फिर बगल के घर का दरवाजा कुंडी से बंद कर दिया और भीतर घुस गए।घर के सामने वाले कमरे में विनीत साव की मोबाइल दुकान है, जहां वह रात में सोता भी है। विनीत के अनुसार, उसी कमरे के काउंटर से चोर 2.5 लाख रुपये नगद और 12 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया गया कि विनीत की शादी 6–8 महीने पहले हुई है और उसकी पत्नी विदेश में नौकरी करती है, जिस कारण वह अपने अधिकांश कीमती सामान दुकान में ही रखता था।
परिजनों का कहना है कि टीवी चालू था और वे जाग रहे थे, इसके बावजूद चोर घर के अंदर दाखिल हुए और बाहर से ही चोरी कर निकल गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। सदस्यों ने आशंका जताई कि यदि अचानक आमना-सामना हो जाता तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क किया, लेकिन छाल थाना क्षेत्र का 112 वाहन ब्रेकडाउन होने के कारण कोई सहायता नहीं मिल सकी। बाद में थाना को सूचना दी गई। शनिवार सुबह से छाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
लोगों का कहना है कि अंधेरा होते ही चारपहिया वाहनों से घूम-घूमकर चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
continue reading
अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

जिला बलरामपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गतरात्रि राजस्व एवं पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाहीयों में अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल एक पिकप वाहन क्रमांक UP 64 CT 0199 पकड़ा गया, पिकप वाहन में सवार आरोपियों से पूछताछ करने पर तस्कर उ०प्र० एवं छ.ग. 01. श्रवण कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ०प्र०, 02. कृष्ण मोहन कुमार पिता सत्यदेव गुप्ता उम्र 20 वर्ष सा. सागोबांध थाना बभनी उ0प्र0, 03. विकाश साव पिता कन्हाई उम्र 21 वर्ष सा. त्रिशुली बेलवादामर थाना सनावल जिला बलरामपुर-रा०गंज (छ0ग0) की संलिप्तता पायी गयी। अंतराज्य गिरोह धान तस्करी में पायें गए श्री श्रवण, कृष्णमोहन, विकाश के विरूद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही से क्षेत्र के बिचौली एवं अवैध धान परिवहन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों के बीच भय का महौल है । पुलिस एवं प्रशासन ने अपना सूचना तंत्र और बढ़ा दी है तथा धर पकड़ की कार्यवाही लगातार की जा रही है। गाँव-गाँव में प्रशासन की तरफ से वालंटियर तैयार किए गए हैं जो प्रशासन को धान तस्करों को पकड़ने में सहयोग करेंगें सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखा जायेगा।*
continue reading
नकली नोट छापने और खपाने वाले शातिर दंपति को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा                                  छापकर

नकली नोट छापने और खपाने वाले शातिर दंपति को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा छापकर

बताते चले कि बाजार में खपाने वाले एक शातिर दंपति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जोड़ी यूट्यूब से नकली नोट छापने की तकनीक सीखकर, एचपी के कलर प्रिंटर के जरिए बड़ी मात्रा में फेक करेंसी तैयार कर रही थी।जानकारी के मुताबिक, यह दंपति पाटन क्षेत्र में सक्रिय था,जहां उसने आसपास के दुकानदारों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदे।पुलिस ने दंपति के पास से एक लाख 70 हजार रुपये से अधिक की नकली करेंसी बरामद की है। इसके

अलावा,पुलिस ने नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, पेपर और अन्य सामग्री भी जब्त की है।पुलिस की सक्रियता से खुलासा हुआ है मामला तब सामने आया जब रानीतराई में नकली नोट खपाते हुए यह शातिर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि उन्होंने यूट्यूब के जरिए नोट छापने की प्रक्रिया सीखी थी और प्रिंटर को ऑनलाइन मंगवाया था।पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।।।

 

 

continue reading
अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग, 40 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग, 40 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

 अंबिकापुर बिग ब्रेकिंग, 40 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

 
संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम की इस साल की अब तक की बड़ी कार्रवाई
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने  मुखबिर की सूचना पर की अब तक की बड़ी कार्यवाही
 
हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 300 पेटी किया गया जप्त
 
आरोपी सौरभ सिंह नए साल में अंग्रेजी शराब छुपाने के लिए लाया था हरियाणा से
 
पूर्व में भी अंग्रेजी शराब खपाने के मामले में जा चुका था जेल
 
अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर का मामला
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
continue reading
33 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर जिले भेजा गया

33 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर जिले भेजा गया

श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक महोदय

श्रीमती रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार एवं अवैध धंधे
में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया है जिसके
परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर थाना क्षेत्र में आसूचना
संकलन सक्रिय कर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया है। दौरान
पेट्रोलिंग के दिनांक 29.12. 2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि डोमनहील बाजारपारा निवासी श्रीमती
प्रेमा सिंह एक नीला रंग का झोला में हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब रखकर डोमनहील बाजार विक्री करने
हेतु लेकर आ रही है । कि सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा डोमनहील बाजार के पास घेराबंदी कर पैदल
आते हुये महिला को रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रीमती प्रेमा सिंह पति भईयालाल सिंह उम्र 35
वर्ष निवासी डोमनहील बाजारपारा चिरमिरी का होना बताई । जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर महिला के
हाथ मे रखे काला नीले रंग का तलाशी लेने पर झोला के अंदर प्लास्टिक के 33 पाउच पन्नी में प्रत्येक
प्लास्टिक पन्नी में एक-एक लीटर अवैध मुहआ शराब भरा हुआ मिला। कुल 33 लीटर अवैध महुआ शराब
कीमत 6600/-रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत्
अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 1
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, भगत
सिंह, म.प्र.आर रुकमणी बंजारे आरक्षक चन्द्रसेन राजपुत व म. सैनिक लेखा प्रजापति की सराहनीय भूमिका
रही
continue reading
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालाकों पर चिरमिरी  पुलिस का बड़ा जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालाकों पर चिरमिरी पुलिस का बड़ा जुर्माना

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक  श्रीमती रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने एवं जिसके परिपालन में नगर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर यातायात जागरुकता कार्यक्रम संचालित कर वाहनों की चेंकिग किया जा रहा था जिस दौरान मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 16 सी. एम. 7830 का चालक

समीर खुटे पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी कच्ची दफाई छोटी बाजार चिरमिरी का तथा मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 16 सी. एस. 2046 का चालक विशाल कुमार पिता आत्मा राम उम्र 31 वर्ष निवासी कच्ची दफाई छोटी बाजार चिरमिरी के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध
मोटरयान अधिनियम की धारा 185, 3 / 181, 146 / 196 तथा 185, 130 ( 1 ) / 177, 3 / 181, 146 / 196 के
तहत् इस्तगाशा तैयार कर इस्तागाशा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा उक्त वाहन चालकों पर 17000-17000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 13.12. 2025 को वाहन चेंकिग दौरान मीनी हाईवा क्रमांक सी. जी. 04 जे. ए. 1182 का चालक अर्जुन सिंह पिता मोती सिंह उम्र 30 वर्ष सा० पत्थाजाम पोड़ी थाना पोड़ी तथा हाईवा क्रमांक सी.जी. 15 सी.जे 8211 का चालक दिनेश कुमार पिता उदराज उम्र 50 वर्ष निवासी पटना थाना पटना
के द्वारा वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक माल लोड़कर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 113 / 194 ( 1 ) के तहत् क्रमशः 14000/- व 16000 /- रुपये का चालान काटा गया है
continue reading
हत्या करने वाले आरोपी को पोड़ी पुलिस तत्काल  किया गिरफ्तार

हत्या करने वाले आरोपी को पोड़ी पुलिस तत्काल किया गिरफ्तार

12-Dec-2025 72
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी अर्जुन सिंह पिता स्व० मोहर साय जाति गोड़ उम्र 34 साल निवासी लामीगोड़ा पोड़ी थाना पोड़ी जिला एमसीबी (छ०ग०) का दिनांक 10.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.12.2025 के सुबह 09.00 बजे आरोपी अर्जुन सिंह सोकर उठा और अपनी मां शांति बाई को बोला कि चाय बनाओ तब आरोपी की मां बोली कि मै क्यो चाय बनाउगी तुम चाय बनाकर पी लो कहकर चिल्लाने लगी इसी बात पर गुस्सा होकर आरोपी के द्वारा घर में रखे लोहे का फरसी को निकाला और अपनी मां शांति बाई पति स्व० मोहर साय जाति गोड़ उम्र 65 साल निवासी लामीगोड़ा पोड़ी थाना पोड़ी जिला एमसीबी (छ०ग०) के बांया गर्दन एवं दाहिना कान के पास कई बार प्राण घातक वार कर मारकर हत्या कर दिया है, जिस पर थाना पोड़ी में अपराध कमाक 109/2025 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह भा०पु०से० के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी के द्वारा तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी अर्जुन सिंह पिता स्व० मोहर साय जाति गोड़ उम्र 34 साल निवासी लामीगोड़ा पोड़ी थाना पोड़ी जिला एमसीबी (छ०ग०) से पुछताछ करने पर से जुर्म स्वीकार करने पर से आरोपी अर्जुन सिंह का मेमोरेण्डम कथन लेकर आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे के फरसी को पेश करने पर से जप्त कर आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़, सउनि शेष नारायण सिंह, कमलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरसेन तिर्की, सन्तोष सिंह, विनय तिवारी, प्रदीप पाण्डेय एवं थाना पोड़ी के अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
continue reading
कोरिया पुलिस ने मृतक सूरज के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश

कोरिया पुलिस ने मृतक सूरज के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश

बताते चले कि दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को प्रातः थाना पटना क्षेत्रांतर्गत बड़कापारा स्थित रामसागर तालाब में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पटना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई। सूचना कर्ता शैल कुमार सारथी के कथन के आधार पर अज्ञात मृतक की मृत्यु के संबंध में मर्ग कायम कर विवेचना की गई। शव लगभग तीन दिन पुराना था तथा पानी में पड़े रहने के कारण विच्छेदन अवस्था में पाया गया। मृतक के शरीर पर काले रंग की जींस पैंट और खाकी रंग का जंगल शू था। पैंट की जेब से केवल आधार कार्ड प्राप्त हुआ, जिसमें मृतक का नाम सूरज पिता रामदास गोड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चैनपुर अंकित था। परिजनों को बुलाकर उनकी उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव का पीएम कराया गया।

मर्ग जांच एवं पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्या करने तथा उसके शव को पानी में फेंकने से होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या लगभग 48 से 80 घंटे पूर्व की गई थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण को “अंधे कत्ल” की श्रेणी में रखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल कॉल डिटेल एवं डिजिटल एविडेंस का गंभीरता से परीक्षण किया।

विश्लेषण में पाया गया कि 16.10.2025 को दोपहर 12:11 बजे मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने अपनी बहन के मोबाइल नंबर से मृतक से अंतिम बार बातचीत की थी। इससे पूर्व उसी दिन 11:17 बजे मृतक ने रामप्रताप उर्फ पप्पू (निवासी ग्राम उजियारपुर) तथा उसके रिश्ते के भाई छोटू सिंह (निवासी ग्राम जिलीबांध) से बातचीत की थी। इन कॉल लोकेशन एवं समय के विश्लेषण से मृतक की मृत्यु का अनुमानित समय स्पष्ट हुआ तथा संदेह का दायरा सीमित हुआ।

प्रकरण में संदिग्ध पाए गए आरोपी रामप्रताप उर्फ पप्पू की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद झारखंड व पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा सतत् प्रयास, सटीक सूचना एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 16.10.2025 को वह मृतक सूरज के साथ चैनपुर से नगर आया, वहां से दोनों ट्रेन द्वारा कटोरा पहुंचे तथा शराब भट्ठी से शराब खरीदकर सेवन किया। इसके पश्चात जेसीबी वाहन से डीजल चोरी कर बेचने से प्राप्त पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के दौरान आवेश में आकर आरोपी ने सूरज का गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को पास के तालाब में फेंक दिया।

आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतक का मोबाइल, मृतक का बैग एवं उसमें रखे कपड़े घटना स्थल से बरामद कर विधिवत् जप्त किए गए। विवेचना के दौरान एकत्र साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण, आरोपी के कथन तथा बरामदगी से यह सिद्ध हुआ कि हत्या का अपराध आरोपी रामप्रताप उर्फ पप्पू द्वारा ही किया गया है।

पुख्ता साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर आरोपी को दिनांक 23.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया 
continue reading
फेमस यूट्यूबर वंशिका हापुड़ नगर कोतवाली पहुंचीं परिवारिक विवाद पर दी सफाई

फेमस यूट्यूबर वंशिका हापुड़ नगर कोतवाली पहुंचीं परिवारिक विवाद पर दी सफाई

आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की फेमस यूट्यूबर वंशिका  कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वह उनके परिवार का निजी विषय है।
जो भी उनके और उनके परिवार में हुआ वह उसे जल्द ही सुलझा लेंगी। इस दौरान पुलिस ने वंशिका की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की और दोनों पक्षों से जरूरी सवाल जवाब भी किए। वंशिका ने कहा कि उनके बारे में नेगेटिविटी ना फैलाएं।हापुड़ में पिछले कुछ दिनों में वंशिका से जुड़ी दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो में उनकी मां के साथ काफी कहासुनी हो रही है तो दूसरी वीडियो में उनके पिता के साथ कहासुनी हुई है।
 
continue reading
dpboss