CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

2018 से पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहा आरोपी गिरफ्तार, एक्सीडेंट कर 3 वर्ष से था फरार

2018 से पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहा आरोपी गिरफ्तार, एक्सीडेंट कर 3 वर्ष से था फरार

Sawankumar 10-Aug-2021 70
जनकपुर / कोरिया

पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर पुराने मामलों का निकाल तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ करने का कोरिया पुलिस का सिलसिला जारी है। इसी तारतम्य में थाना जनकपुर के वर्ष 2018 के अपराध क्रमांक 04/2018 धारा 279, 337 आईपीसी के फरार आरोपी राजेश बैगा निवासी वार्ड नं0 1 झगराखाड जो एक्सीडेंट कर फरार था एवं न्यायलय से स्थायी वारंट जारी हुआ था को मुखबिर सूचना पर झगराखाड से दिनांक 09/08/2021 को पकड़ा गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे जेल दाख़िल किया गया है।
continue reading
शराब के लिये  पैसा नहीं  देने पर शराबी पति ने की पत्नी की हत्या

शराब के लिये पैसा नहीं देने पर शराबी पति ने की पत्नी की हत्या

Sawankumar 09-Aug-2021 93
लोरमी / छत्तीसगढ़

आप को बता दे, बीते शाम को शराबी पति ने अपने पत्नी  रामप्यारी उर्फ  लक्षमीन से शराब के  लिये पैसे की मांग की जंहा पैसा नही देने पर आवेस मे आकर हंसिया, कुदाली एंव पेशकश से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जंहा घटना स्थल पर ही रामप्यारी की मौत हो गई  ये पूरा मामला  लालपुर थाना का है।मृतक प्यारीबाई पेन्डीतालाब लोरमी से शादी होकर करनकापा संजय पुराने के लिये गया था वही मृत्क के पांच लडका तीन लड़की है जिसमे एक दुध पीती छोटी बच्ची है। जिसे बेदर्द पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गये है जिसे लालपुर पुलिस सरगर्मी  से तलाश कर रही है ।

 

 

continue reading
एक साल से पुलिस की आखों में धूल झोंक रहे हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

एक साल से पुलिस की आखों में धूल झोंक रहे हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 08-Aug-2021 76
कोरिया / छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह के निर्देश पर कोरिया पुलिस लगातार पुराने मामलों में पैनी नज़र रखी हुई है। इसी तर्ज पर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना मनेंद्रगढ़ के अपराध क्रमांक 221/20 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 149,325,307 आईपीसी घटना दिनांक 29/06/20  के फरार 23 वर्ष के मुख्य आरोपी रवि पिता ऋषि कुमार निवासी लालपुर थाना मनेंद्रगढ़ को मुखबिर सूचना पर थाना बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पर्चा बस्ती में दबिश देकर पकड़ा गया तथा माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही  में थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, राजेश रगड़ा, राकेश शर्मा सुरेश रजक की प्रमुख भूमिका रही।
continue reading
बेटे ने पिता के कहने पर अपनी ही माँ को करंट लगाकर फावड़ा से की हत्या, थाना खड़गवां ने चन्द घण्टो में पकड़ा आरोपियों को

बेटे ने पिता के कहने पर अपनी ही माँ को करंट लगाकर फावड़ा से की हत्या, थाना खड़गवां ने चन्द घण्टो में पकड़ा आरोपियों को

Sawankumar 08-Aug-2021 142
कोरिया / छत्तीसगढ़

दिनांक 5 अगस्त 2021 की रात्रि 11:00 बजे 23 वर्ष के विश्वनाथ सिंह 
साकिन सरईपारा थाना खड़गवां द्वारा थाना आकर सूचना दी कि वह घर के बाहर था तभी उसके भाई शीषनाथ सिंह के द्वारा अपनी मां श्रीमती दिल बसिया बाई को शराब के नशे में मारपीट कर कह रहा है कि रात को कहां घूमते रहती हो जिससे मारपीट पर मां के चिल्लाने की आवाज आ रही थी फिर मैं किसी तरह घर के अंदर जाकर देखा तो मेरा भाई शीषनाथ सिंह हाथ में फावड़ा लिया था वहां घर पर मेरे पिताजी भी थे और वहां पर बिजली का खुला तार लटका हुआ था एवं मेरी मां के चेहरे में बिजली करंट से जलने का काला निशान और बाएं पैर में फावड़ा से काटने के निशान दिख रहा था। मेरा भाई शीशनाथ ने मां को बिजली करंट लगाकर व फावड़ा से पैर को काटकर मेरी मां की हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/21 धारा 302 पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाया गया एवं रिपोर्ट के कुछ ही घंटे के बाद आरोपी के पकड़ कर थाने लाया गया। आरोपी शीषनाथ सिंह ने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसके पिता शिवपूरन के कहने पर अपनी मां मृतिका दिलबसिया बाई को करंट लगाकर हावड़ा से काटकर हत्या की गई है। जिसपर प्रकरण में आरोपी के पिता का हत्या में शामिल होने पर धारा 109, 34 जोड़ी गई। आरोपीगण शीशनाथ सिंह एवं शिवपूरन  सिंह को थाना खड़गवां में दिनांक 6 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
continue reading
महज 24 घंटे के भीतर पटना पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाया

महज 24 घंटे के भीतर पटना पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाया

Sawankumar 07-Aug-2021 101
कोरिया /  पटना 

दिनांक 6 अगस्त 2021 की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम कटकोना खालीपारा में वीरेंद्र उर्फ सोनू बसोर व सुनील कुमार बसोर दोनो के बीच झगड़ा हो रहा था, इसी दौरान दोनो के झगड़े के बीच बचाव में नंदू राम पिता स्व0 लोलो निवासी खालीपारा कटकोना द्वारा करने पर वीरेंद्र उर्फ सोनू बसोर ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मुक्का लात से पीटने लगा व ईंट से छाती में तेज से प्रहार कर दिया जिससे नंदू बसोर मौके पर बेहोश हो गया जिसे इलाज के लिए पटना अस्पताल में भर्ती किया गया। नंदू बसोर के पुत्र विनोद कुमार बसोर से अपराध की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना पटना में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में ईलाज के दौरान आहात नंदू बसोर की मृत्यु हो गई। अभियुक्त वीरेंद्र उर्फ सोनू बसोर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पटना पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त की पतासाजी सभी संभावित स्थानों पर की गई इसी दौरान अभियुक्त को गुठली दफाई चर्चा से पकड़ लिया गया पूछताछ पर अभियुक्त वीरेंद्र उर्फ सोनू बसोर अपना जुर्म कबूल किया है। अभियुक्त को अपराध घटित करने से गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने ततपरता के साथ कार्यवाही की जिससे आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
continue reading
नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, परिवहन में उपयोग मोटरसाइकिल भी जप्त, चरचा पुलिस की कार्यवाही।

नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, परिवहन में उपयोग मोटरसाइकिल भी जप्त, चरचा पुलिस की कार्यवाही।

Sawankumar 07-Aug-2021 71

 कोरिया / छत्तीसगढ़

 
 
 
कोरिया जिले के चरचा थाना अंतर्गत एक युवक को नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे परिवहन में उपयोग किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है।
  
 
 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा, शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना चरचा को मुखबिर से सूचना मिली की दिनेश कुमार कुर्रे पिता रामबदन कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी चरचा एक बैग में नशीली स्कूप सिरप को बेचने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा आरोपी दिनेश कुमार कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास 42 नग नशीली स्कूप सिरप मिली जिसे वह एक पल्सर मोटरसाइकिल में बेचने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक से नशीली दवा और परिवहन में उपयोग किए जा रहे मोटरसाइकिल कुल कीमत 86 हजार,7सौ, 68 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है ।
 
 

 

continue reading
ATM कार्ड क्लोन कर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

ATM कार्ड क्लोन कर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 06-Aug-2021 106

रिपोर्ट- प्रहलाद साहू कबीरधाम

आरोपीगण आदतन अपराधी अन्य राज्यो छत्तीगढ , मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश , हरियाणा मे भी घटना को दिये है अंजाम   

                   



दिनांक 06/08/2021 को प्रार्थी नरेन्द्र वर्मा पिता लखन वर्म उम्र 26 साल साकिन तिलईभाठ थाना स0लोहारा रिेर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 30.07.2021 को जिला सहकारी बैक स0 लोहारा में ATM से पैसा निकालने के लिए गया था और ATM से 30000 रूपये अपने खाते से निकाला था ATM निकासी की दौरान वहां पर तीन अज्ञात व्यक्ति पुर्व से उपस्थित थे, जिनके द्वारा धोखे से प्रार्थी के ATM कार्ड को स्केन कर लिए और अन्यत्र एटीएम से दिनांक 03.08.2021 को 22000 रूपये प्रार्थी के खाते से निकाले जाने का एसएमएस दिनांक 03/08/2021 को मिलने पर प्रार्थी द्वारा थाना जाकर रिपोर्ट किया गया, जिसकी लिखित रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 175/2021 धारा 420,379 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया अंतराज्यीय गिरोह के क्षेत्र मे उपस्थिती के सम्भावना पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मण्डावी को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया तत्काल थाना प्रभारी स0 लोहारा एंव चौकी प्रभारी दशरंगपुर के नेतृत्व मे आरोपीयो के पता साजी हेतु टीम तैयार किया गया एंव जिले के सभी थानो मे नाकाबंदी कराई गई पता साजी के दौरान दशरंगपुर चौकी मे एटीएम के पास नाकाबंदी टीम को संदिग्ध कार दिखाई दिया जो चेकिंग टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे चौकी दशरंगपुर टीम के  द्वारा काफी मशक्क्त के बाद घेराबंदी कर पकडा गया एवं थाना प्रभारी लोहारा को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया पुछताछ पर संदिग्धो द्वारा अपना नाम पता 
1 अफसर खान पिता मोह0 मोबिन खान उम्र 22 साल साकिन तिलौरी पोस्ट सगरासुंदर पुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश 2. मनजीत यादव पिता राममुर्ती यादव उम्र 26 साल साकिन सगरासुंदरपुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश 3.मोह0 इरफान पिता मोह0 मुरसीद उम्र 35 साल साकिन तिलौरी थाना लालगंज जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश 4. नजीम अली पिता समुंद खान उम्र 35 साल साकिन तिलौरी थाना लालगंज जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश 5. मिलन नवरंगे पिता जगेश्वर नवरंगे उम्र 38 साल साकिन मोकपा थाना भाठापारा जिला बलौदाबाजार छ0ग0
 का होना बताया कडाई से पुछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा ATM मशीन मे योजनाबध्द तरिके से तीनो साथी पुर्व से उपस्थित होना एंव ATM का उपयोग करने आने वालो भोले भाले लोगो को मदद के बहाने एक आरोपी अपने पास रखे स्कीमर मशीन के सहायता से सातिराना तरिके से ATM को स्केन करना ,दुसरे साथी के द्वारा ATM का पासवर्ड नोट करना फिर उस ATM का लेपटाप और क्लानिंग मशीन के सहायता से क्लोन ATM तैयार कर सुनसान इलाके के ATM मशीन मे जाकर सारे पैसे निकालना स्वीकार किये आरोपी के निशानदेही पर उनके कब्जे से ATM क्लोन तैयार कर धोखाधडी कर निकाले गये नगदी रकम 9000 रूपये , घटना मे प्रयुक्त लेपटाप 01 नंग , एक नग स्कैनिक मशीन, क्लोनिंग मशीन 01 नंग, ATM कार्ड 15 नंग , किमती  40000 , एक स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक DL8CP6414  कीमती 400000 रूपये , कुल जुमला कीमती 449000 रूपये को जप्त कर विधिवत आरोपीयो को गिरफ्तार कर सुसंगत  धारा 420,379,419,467,468,471,120बी,34 भादवि0 66,66घ आईटी एक्ट धाराओ के अंतर्गत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 
आरोपीयो द्वारा पुर्व मे भी उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हरियाणा दिल्ली तेलंगाना एवं अन्य राज्यों में मे भी आरोपीयो द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है उक्त कार्यवाही से अंचल के भोले भाले ग्रामीण जो ATM का उपयोग करते है जिन्हे गिरोह के द्वारा अपना निशाना बनाकर उनकी गाढी कमाई हडप लिया जाता था एैसे आरोपीयो को स0 लोहारा एवं चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार करने सफल होने पर क्षेत्र के लोगो के द्वारा सराहना एंव प्रसंशा की गई । वरिष्ट अधिकारीयो के मार्गदर्शन उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा , चौकी दशरगंपुर प्रभारी बृजेश सिन्हा,उ नी भुवन साहु, प्र0आर0 खुबीराम साहु ,सतीश चन्द्रवंशी आर0 किर्ती वर्मा, आर0 रवि जायसवाल, आर0 रूपेश राजपुत, विजय चन्द्रवंशी, सुरेश चंद्रोल सैनिक नंदकुमार  का कार्य सराहनीय रहा ।
continue reading
नशीले इंजेक्शन के साथ नशा करते दो युवक को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन के साथ नशा करते दो युवक को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 06-Aug-2021 146

पटना / कोरिया

 

 

 

आपको बता दें कि कोरिया जिले में दवाइयों के नशा का कारोबार का मामला आये दिन सुनने में  मिलता है। इशी कड़ी में पटना थाना छेत्र अंतर्गत टेमरी जंगल में दो युवक मेडिकल नशा का उपयोग कर रहे थे जिनको सांवांरावां  वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दीया सूचना मिलते ही तत्काल पटना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों का  नशा के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया पकड़े गए युवकों से एभिल 10 m.l.  बीस नग  व रेक्सोजेसीन  के 20 नग एम्पुल व एक बाईक जप्त किया गया है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सुरेश सोलंकी ग्राम महोरा एवं रियाजुन खान पण्डोपारा बताया । पुलिस आगे पूछ ताछ में लगी हुई है। सोचने वाली बात ये है कि पुलिस की इतनी कड़ाई के बाद वी कोरिया जिले में दावई के नशे का   कारोबार नही रुक रहा।..

continue reading
अर्द्ध नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

अर्द्ध नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

Sawankumar 04-Aug-2021 158

जांजगीर / छत्तीसगढ़

जिला जाजगीर चापा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलखन में युवक की लाश मिलने से गाँव मे फैली सनसनी  फैल गयी है ज्ञात हो आज सुबह तड़के ग्राम पंचायत सलखन  में कोविड हॉस्पिटल के पीछे के पानी टंकी के पीछे गांव के ही युवक रोशन दास महंत  उम्र 19 साल की लाश अर्द्ध नग्न अवस्था मे मिलने से सारे गांव मैं चर्चा का विषय बना हुआ है मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामले में थाना शिवरीनारायण द्वारा मौके में  जाकर  शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

continue reading
अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते कोलकाता के 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते कोलकाता के 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Sawankumar 04-Aug-2021 222

आरोपियान कोलकाता से शराब लाकर कर रहे थे अवैध रूप से तस्करी।

आरोपियान अलग - अलग बैग में कपड़ो व पेपर के बीच छिपा कर रखें थे शराब।
मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को।
आरोपियों के कब्जे से अलग - अलग महंगे ब्राण्ड के कुल 28 बाॅटल अंग्रेजी शराब किये है जप्त।
जप्त शराब की कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।*
आरोपियों से जप्त शराब है कोलकाता का।
दोनों आरोपी है कोलकाता के निवासी।
आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध। 
अवैध रूप से शराब की तस्करी/खरीदी/बिक्री एवं नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
विवरण - पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले शराब एवं शराब तस्करी करने वालों के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 01.08.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित ओव्हरब्रीज के पास दो व्यक्ति बैग में शराब रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। टीम द्वारा मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि दो व्यक्ति खड़े है जो अपने पास अलग - अलग बैग रखें है। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का होना बताया गया। बैग में रखें सामानों के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बैगों की तलाशी लेने पर अलग - अलग बैग के अंदर शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने के संबध में टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी दिनेश जायसवाल एवं दानिश अरीब खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग महंगे ब्राण्ड के कुल 28 बाॅटल अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियों से जप्त की गई शराब कोलकाता की है तथा आरोपियों द्वारा उक्त महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब को कोलकाता से लाकर तस्करी किया जा रहा था। अवैध रूप से शराब की तस्करी/खरीदी/बिक्री एवं नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

*गिरफ्तार आरोपी*
*01. दिनेश जायसवाल पिता स्व. प्यारेलाल जायसवाल उम्र 55 वर्ष साकिन 1/54 ए राजेन्द्र प्रसाद कालोनी टालीगंज कोलकाता थाना गोल्फग्रीन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।*

*02. दानिश अरीब खान पिता मोह. अजाद खान उम्र 25 वर्ष साकिन 1 डब्ल्यू छातुबाबू लेन, कोलकाता थाना इयली जिला कोलकाता, हाल पता  33 विक्रमगढ़ थाना लेकगार्डन जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।*

 

continue reading
गैंगरेप के सालों से फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

गैंगरेप के सालों से फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

Sawankumar 03-Aug-2021 278

चिरमिरी/ छत्तीसगढ़

आप को बता दे कि ,आरोपी शत्रुघन लोहार पिता गणपति लोहार जो पूर्व में डोमन हिल में अपने पिता के साथ रहता था जो  धारा 376 भादवि के अंतर्गत गैंगरेप का आरोपी था न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को 20 वर्ष की सजा दी गई थी जो सेंट्रल जेल रायपुर में सजा काट रहा  था 07 वर्ष का सजा काटने बाद वर्ष 2003 में हाईकोर्ट के आदेश पर पैरोल पर बाहर आया था तब से फरार था जिसकी न्यायालय को तलाश जारी थी इसका पता तलाश कर इसे उड़ीसा के जिला बलांगीर थाना शीतला गढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया इस कार्यवाही में कोरिया चौकी प्रभारी स उ नई राकेश शर्मा व स्टाफ का विशेष योगदान रहा

continue reading
छतीसगढ़ सीमा से लगे तेलांगना में पुलिस नक़्सलि मुठभेड़ 25 लाख के इनामी नक़्सलि हिडमा का चचेरे भाई  हुआ ढेर नक़्सलि बटालियन 1 का था कमांडर

छतीसगढ़ सीमा से लगे तेलांगना में पुलिस नक़्सलि मुठभेड़ 25 लाख के इनामी नक़्सलि हिडमा का चचेरे भाई हुआ ढेर नक़्सलि बटालियन 1 का था कमांडर

Sawankumar 03-Aug-2021 280
 सुकमा / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे तेलंगाना में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है नक़्सलि कमाण्डर हिडमा के चचेरे भाई  को जवानों ने मार गिराया है छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में नक्सलियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार को हुए मुठभेड़ में नक्सली कमांडर हिड़मा का चचेरा भाई हूंगा मारा गया है। इस मामले की पुष्टि कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने की है। दरअसल रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म मुठभेड़ हुआ था। इस घटना में पुलिस जवानों ने नक्सली कमांडर हिड़मा के चचेरे भाई हूंगा को ढेर कर दिया था। पुलिस को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि मारा गया नक्सली हिड़मा का चचेरा भाई हूंगा है, लेकिन जब दूसरे दिन उसके परिजन शव लेने आए तो इस बात की पुष्टि हुई। बता दें कि हूंगा नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 का सदस्य था।

 

 

continue reading
पत्नी द्वारा पति को शराब पीने को किया मना तो पति ने दुपट्टे से गला दबाकर कर दी पत्नी की  हत्या

पत्नी द्वारा पति को शराब पीने को किया मना तो पति ने दुपट्टे से गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या

Sawankumar 02-Aug-2021 79

मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में एक घटना घटी, आरोपी अपनी पत्नी का गला दबाकर फरार हो गया था लेकिन पुलिस की चुस्ती और खुफिया तंत्रों के आगे आखिर कर आरोपी ने समर्पण कर दिया, आपको बता दे कि पुलिस अधिकारी सचिन सिंह ने बताया की प्रार्थी रामप्रसाद 30 जुलाई 2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी बेटी चंदा को उसका दामाद गला दबाकर मार दिया और कहीं भाग गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 238/2021 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराया गया और दो टीमे आरोपी की धरपकड़ हेतु गठित की गई जिसकी मानिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह कर रहे थे।
पहली टीम में सहायक उप निरीक्षक आर.आर.भगत, आरक्षक राकेश शर्मा , राजेश रगडा जो आरोपी के स्थानीय संबंधो की जानकारी प्राप्त कर रही थी तथा दूसरी टीम जिसमें थाना प्रभारी सचिन सिंह, आरक्षक इस्तियाक खान , जितेन्द्र ठाकुर , प्रमोद यादव जो पडोसी राज्य म. प्र. से आरोपी के दोस्तो व रिश्तेदारों को सर्विलांस पर रखे थे।
पतासाजी के दौरान टीम -1 को सूचना मिली की आरोपी म. प्र. के बिजूरी में अंतिम बार देखा गया है। पूरी टीमे संबंधित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखे हुए थी। सुबह 7 बजे आरोपी ने कोतमा से 13 किलो मीटर दूर अपने मित्र को नये नम्बर से फोन किया और कोतमा पेट्रोल पंप लेने बुलाया चूंकि आरोपी से संबधित सभी व्यक्ति पहले से ही पुलिस टीम के संपर्क में थे। आरोपी को थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह की टीम द्वारा कोतमा पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया।
आरोपी अजय कोल पिता रामसंजीवन कोल उम्र 35 वर्ष निवासी मलाई भट्टा चनवारीडांड थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया से पूछताछ करने पर उसने बताया की उसकी पत्नि महिला समूह से लोन ली थी। उस पैसे को वह शराब पी कर खर्च कर रहा था। पत्नि के मना करने पर गुस्से में आकर शराब के नशे में उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने पर दिनांक 01 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया
continue reading
 गल्ला व्यापारी के घर हुई जेवर सहित आठ लाख की चोरी का  पुलिस ने किया मामले का खुलासा

गल्ला व्यापारी के घर हुई जेवर सहित आठ लाख की चोरी का पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Sawankumar 02-Aug-2021 88

मरवाही / छत्तीसगढ़

 

मामला मरवाही थाना क्षेत्र का  है।जहां 5 जुलाई की दरमियानी रात गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता के घर में चोरी हुई उस रात वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे वापस आने पर उन्हें जानकारी लगी की  घर से ₹-400000 नकद एवं ₹-400000 के कीमती जेवर घर से चोरी हो चुके हैं ।पुलिस ने मामले की पतासाजी के दौरान पता लगाया आरोपी शिवम गुप्ता कुछ गहने को बेचने का प्रयास कर रहा है इस पर पुलिस ने शिवम गुप्ता से पूछताछ की और मामला सामने आया पुलिस ने शिवम गुप्ता राजकुमार दुबे नीरज द्विवेदी को ₹ 80 हजार नगद एवं चार लाख के जेवर  सहित गिरफ्तार किया आरोपियों ने शेष ₹ 3 लाख बिस हजार जुए में हारना और खर्च करना बताया ।तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।

continue reading
 नाबालिक लड़की से बलात्कार व मारपीट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,आरोपी को भेजा गया जेल

नाबालिक लड़की से बलात्कार व मारपीट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,आरोपी को भेजा गया जेल

Sawankumar 01-Aug-2021 150
नवागढ़ , जांजगीर

नवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग से बलात्कार व मारपीट करने वाला आरोपी को  ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार किया गया इस संबध में थाना प्रभारी नवागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को प्रार्थी द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी की आरोपी द्वारा रात्रि के दौरान सोते समय प्रार्थीया को जबरजस्ती घर से उठाकर बाड़ी के पीछे तरफ ले गया लड़की के नींद खुलने पर विरोध किया तो रुमाल से मुह को बांधकर जान से मारकर धमकी देते हुय कुछ दूर खेत मे ले जाकर बलात्कार किया और पीड़िता को वही छोड़ कर भाग गया परिजनों को घटना के सम्बंध में जानकारी दी तो 112 को कॉल कर जानकारी दी गयी हालत को देखते हुय शासकीय अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया जिस थाना नवागढ़ द्वारा अपराध क्रमांक 290/21 धारा 450,363,376 क,376 ख, 506,323 व 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करते हुय आरोपी सुरेश सूर्यवंशी पिता रामप्रीत सूर्यवंशी उम्र 34 वर्ष को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार के 1अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
continue reading
इंस्टाग्राम पर फर्जी आई डी बनाकर फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अपराधी को चिरिमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फर्जी आई डी बनाकर फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अपराधी को चिरिमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 31-Jul-2021 293

दिनांक 25.05.2021 को प्रार्थी थाना चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञातआरोपी के द्वारा फर्जी आयुशी-2 नाम से इंस्टाग्राम आई डी बनाकर इनके फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर पोस्ट करने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 148/2021 धारा 509 (ख) भा0द0वि0 का अपराध

कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी एड्रेस
प्राप्त करने हेतु साईबर सेल बैकुण्ठपुर को प्रतिवेदन भेज कर जानकारी प्राप्त किया गया। आईपी एड्रेस
के आधार पर संदेहियों के नाम पता प्राप्त होने पर संदेही ललित कुमार, अंचल गवाले तथा एक लड़की
को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर संदेही लड़की का प्रकरण के प्रार्थी का भाई राहुल साहु के साथ
अफेयर था उसी दौरान राहुल साहू के द्वारा अपने नाम से जियो कम्पनी का सिम नम्बर 6264422068
लड़की को बात करने के लिये दिया था जो राहुल साहू के साथ ब्रेकअप होने के बाद राहुल साहू द्वाग
अपने इस्टाग्राम से लड़की को ब्लाक कर देने से नाराज होकर लटकी उसी सिम नम्बर से अपने दोस्त
अंचल एवं चन्द्रशेखर राव के साथ तीनो एक राय होकर इन्स्टाग्राम में फर्जी आईडी आयुशी -2 के नाम
से बनाकर प्रार्थी एवं प्रार्थी के भाई राहुल साहू तथा अन्य गवाहों के फोटो पर अश्लील टिप्पणियां टाईप
कर इन्स्टाग्राम एकाउन्ट में डाल कर प्रार्थी एवं अन्य लोगों को उत्पीडित किया जाना पाये जाने पर
दिनांक 31.07.2021 को आरोपी गण ललित कुमार अचारी पिता स्व0 सुभाष चन्द्र अचारी जाति सोनार
उम्र 28 वर्ष निवासी बेनिया दफाई वार्ड नम्बर 3 पोंड़ी थाना पोड़ी, अंचल गवाले पिता शंकर गवाले
जाति पनिका उम्र 21 वर्ष निवासी बेहरा दफाई छोटीबाजार एवं लड़की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड
पर भेजा गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेत बैकुण्ठपुर से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र गुप्ता,
आरक्षक प्रिन्स राय, पुष्कल सिन्हा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक संदीप सिंह,
म0प्र0आर0 सुनिता एक्का , आरक्षक अशोक मलिक, अभिषेक द्विवेदी महिला सैनिक लेखा प्रजापति तथा
भानु प्रताप सिंह प्रयोगा रहा।

 

continue reading
यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा/ छत्तीसगढ़ 



जांजगीर चाम्पा जिले मे जुलाई माह मे अब तक 568 प्रकरण मोटर सायकल अधिनियम का उलंघन किये जाने वाले के विरुद्ध 148400रु समन शुल्क वसूला गया है,जिसमे 01 प्रकरण ओवरलोड वाहन मे 29460 का अर्धदण्ड न्यायालय द्वारा किया गया है,04 प्रकरण शराब सेवन कर वाहन चालान मे 02 प्रकरण 20000 वसूला गया है,04 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु जिला परिवहन अधिकारी को भेजा गया है, जिस पर सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है |

नाबालिकों द्वारा वाहन चलाये जाने पर उनके अभीवाहको को बुलाकर समझाइस दिया जा रहा है |आगे अभियान चलाकर नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया जायेगा|यातायात पुलिस के द्वारा मोटर सायकल मे तीन सवारी के 50 प्रकरण, बिना नंबर लिखें वाहनों पर 25 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन मे 200 प्रकरण, अवैधानिक पार्किंग के 28 प्रकरण,तेज गति एवं खतरनाक तरीका से वाहन चालान के 07 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने के 02 प्रकरण,यातायात पुलिस लोगो से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की है|

 
continue reading
पति ने सिलबट्टे से मारकर की पत्नी की हत्या जाने क्या था मामला..

पति ने सिलबट्टे से मारकर की पत्नी की हत्या जाने क्या था मामला..

Sawankumar 31-Jul-2021 73

राजनांदगांव


 
 
राजनांदगांव जिला के पुलिस थाना ठेलकाडीह के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विचारपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे गांव को सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरा गांव यह सोचने लगा कि पति पत्नी का रिश्ता तो खट्टी मीठी नोंक झोंक और उतार चढ़ाव से भरा होता इस रिश्ते को सबसे मजबूत रिश्ता माना जाता है जिसमें जरूरी नहीं कि सुख ही सुख कभी दुःख का भी सामना करना पड़ता लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि दुःख पड़े तो पति पत्नी को मौत के घाट ही उतार दे यदि ऐसा होने लगा तो लोंगो इस रिश्ते के ऊपर से भी विश्वास उठ जाएगा। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ग्राम विचारपुर में एक पति गुड्डू उर्फ देवशरण पिता भीषम सिंह राजपूत उम्र 51 वर्ष ने अपनी पत्नी रंजना सिंह राजपूत की हत्या केवल पारिवारिक विवाद के चलते कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ पहले तो मारपीट की और फिर उसके बाद अपना आपा खोते हुए लोढ़हा पत्थर से रंजना के सिर एवं चेहरे पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के भाई अशोक सिंह ने ठेलकाडीह थाना पहुंच कर घटना की संपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद मामले की गंभीरता से देखते हुए थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और उनके मार्गदर्शन में फारेंसिक साइंस टीम एवं फिंगर प्रिंट टीम को तलब कर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया।आरोपी देवशरण को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया और आरोपी ने  लोढ़हा पत्थर से लगातार वार कर अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
continue reading
45 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त खड़गाव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

45 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त खड़गाव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Sawankumar 26-Jul-2021 61

कोरिया - खड़गाव

 
आप को बता दे कि बीती दिनों नशा विरोधी अभियान के तहत खड़गवां पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कार्पियों Mp18 c 4214 में अंग्रेजी शराब भरकर मध्यप्रदेश से बचरा पोड़ी की ओर आ रहा है। मामले में खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके दिशा निर्देश अनुसार पुलिस की तीन टीम बनाकर घेराबंदी की योजना बनाई। घेराबंदी के दौरान थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह को यह भी सूचना थी कि  स्कार्पियों के आगे आगे एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली स्वीफ्ट कार रास्ते की रैकी भी करते आ रही है।  पुलिस के अनुसार घेराबंदी कर पकड़ी गई स्कार्पियों वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब गोआ ब्रांड का जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त अवैध शराब मध्यप्रदेश के अमलाई से लोड कर बचरा पोड़ी के रास्ते सूरजपुर जाने के कयास में था। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक के अनुसार रैकी कर रहे स्वीफ्ट में शिवम सिंह और सौरभ सिंह दो शख्स मौजूद रहे जो की  बुढ़ार मध्यप्रदेश के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस के हाथ रैकी कर रही स्विफ्ट कार और आरोपी गिरफ्त में नही आ सके है। पुलिस के अनुसार स्कार्पियों वाहन को जप्त कर लिया गया और उसका चालक भी पुलिस की गिरफ्त में है। फरार दोनों आरोपी की तलाश चालक के बताए पाते पर जारी है।  प्रेस वार्ता के अनुसार 45 पेटी गोआ अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल सील बंद जप्त किया गया जो कुल 2250 पाव, 405 लीटर होना प्राप्त हुआ। पुलिस द्वारा जप्त कुल कीमत 13 लाख रुपया व आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/21धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
continue reading
दहेज प्रताड़ना मामले के फरार आरोपी को किया पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना मामले के फरार आरोपी को किया पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार

Sawankumar 26-Jul-2021 106
रिपोर्टर - मुरली मनोहर शर्मा*


एंकर- पामगढ़ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में दोषी पाए गए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व बोरसी निवासी देवी प्रसाद रात्रे पिता दिलीप रात्रे के साथ सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी।शादी के बाद इसके पति ने पीड़िता को अच्छे से रखा था जिसके तरफ दो बच्चे भी हुए जिनमें से एक लड़का आदित्य जिसकी उम्र 06 वर्ष है और एक लड़की पायल जिसकी उम्र 10 वर्ष है। शादी के दो-तीन साल बाद से पीड़िता के पति हमेशा दहेज कम लाने की बात कहकर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते रहता था। इस मामले में गांव में समझौता होने पर दोनों एक साथ रह रहे थे लेकिन उसका पति हमेशा दहेज की बात को लेकर  प्रताड़ित करते ही रहता था।
घटना दिनांक 02.09.2020 को आरोपी पति ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए गर्म सरिया से उसके अंगों को भी जला दिया था। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।जिसके पश्चात आरोपी कमाने खाने के बहाने मध्यप्रदेश चला गया था। जिसके दो दिन पहले घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर जा कर आरोपी को गिरफ्तार किया इसके साथ ही घटना में उपयोग किये गए सरिया को भी कब्जे में ले लिया।
पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 498 ए 324 भादवि दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

continue reading
dpboss