Breaking News
अपराध
ब्रेकिंग - सुकमा पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
सुकमा - छत्तीसगढ़
पामगढ़ के नहर में मिला अज्ञात युवक का शव,,क्षेत्र में मचा हड़कंप,,अज्ञात शव की नहीं हो पाई शिनाख्त,,पतासाजी में जुटी पामगढ़ पुलिस
चोरी के मामले में तीन नाबालिक बालक गिरफ्तार 50 हजार रुपए का सामान बरामद, पोड़ी पुलिस की कायवाही
पोड़ी -कोरिया
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप मिश्रा पिता स्वर्गीय श्री मोहनलाल मिश्रा निवासी जीएम कांप्लेक्स बी टाइप क्वार्टर थाना पोड़ी के अपने क्वार्टर में ताला बंद करके इलाज कराने हेतु परिवार सहित रायपुर चले गए थे कि दिनांक घटना 20.21. 7.21 के दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर से दो नग एलईडी टीवी एक सैमसंग का कंपनी का टैब .साड़ियां. म्यूजिक बॉक्स आदि चोरी कर ले गए थे कि पड़ोसी रामधनी शुक्ला की सूचना पर थाना पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए अज्ञात चोरों को शीघ्र पकड़ने हेतु हिदायत दिया गया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती मधुलिका सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी. पी. सिंह के मार्गदर्शन व दिशानिर्देश में पोड़ी थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा अज्ञात चोरों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था संदेहियो से पूछताछ किया जा रहा था की सूचना मिली कि इस चोरी की घटना मे केराडोल के 15 -16 वर्ष के नाबालिक लड़के शामिल है सूचना के आधार पर तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा जा कर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया तो प्रार्थी के घर ताला तोड़कर चोरी करना तथा चोरी के सामान का आपस में बटवारा करना व अपने घर में छिपाकर रखना बताएं कि उनकी निशानदेही पर प्रार्थी दिलीप मिश्रा के घर से चोरी गया एक नग 42 इंच का इंटेक्स एलइडी टीवी .एक 32 इंच का ए.ओ.सी कंपनी का एलईडी टीवी एक सैमसंग कंपनी का टैब..6 नग साड़ियां 3 नग रिमोट एक रिसीवर एक म्यूजिक बॉक्स माइक आदि कीमती करीब 50000 रुपए का सामान बरामद कर जप्त किया गया कुल 3 विधि विवादित बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड बैकुंठपुर के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह आरक्षक मो. शहबाज .शिवकुमार रियाजुद्दीन .प्रभात गोस्वामी सुशील कुमार .मनोज कुमार महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी एनसीओ अजय दुबे आरक्षक विनोद यादव आदि की भूमिका रही
सुकमा जिले के कुन्देड़ गांव से नक्सलियो ने 7 युवकों का किया अपहरण सुकमा एसपी ने की पुष्टि
सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना के कुन्देड़ इलाके से नक्सलियो ने 7 युवकों का अपहरण कर लिया है जिसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है वही एसपी ने बताया कि नक्सलियो ने 7 युवकों का अपहरण किया है किस कारण नक्सलियो ने अपहरण किया है इसका जांच जारी है गांव में पुलिस रवाना कर दी गई है जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सलियों ने एक बार फिर से 7 युवकों का अपहरण किया है। जिनकी रिहाई के लिए गए गांव के ग्रामीण भी वापस नहीं लौटें हैं वही सूत्रों से मिली जानकारी के नक्सलियो ने गांव से 34 लोगो को गांव से ले गए है बताया जा रहा है कि नक़्सलि युवकों को 18 जुलाई को उनका अपहरण कर लेने गांव से ले गए थे अगवा युवकों को छुड़ाने गये ग्रामीण भी वापस नहीं लौटे हैं। सभी युवक जगरगुंडा के कुंदेड़ गाँव के बताये जा रहे हैं। इस मामले 7 युवकों का अपहरण की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने कर दी है वही इस घटना के बाद गाँव पूरी तरह से ख़ाली है गांव में दहशत का माहौल है सर्व आदिवासी समाज ने युवकों को छोड़ने की अपील की है वही समाज की मांग है नक़्सलि युवकों को सुरछित छोड़ दे आदिवासी समाज के द्वारा 34 लोगों के नक्सलियो के पास है।
अवैध अंग्रेजी शराब बेचने वाला गिरफ्तार मनेन्द्रगढ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही।
कोरिया - जिले के मनेन्द्रगढ में अपने घर मे रखकर अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जिससे बड़ी मात्रा में शराब भी जप्त की गई है। मामले की जानकारी दे हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण उके द्वारा लगातार अवैध शराब,जुआ,सट्टा और मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। इसी दौरान 18 जुलाई 2021 को पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति जो शराब दुकान में काम करता है और मनी मोहल्ला में रहता है। वह अपने घर में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल आबकारी विभाग को सूचित कर एक संयुक्त टीम तैयार कर आरोपी के मकान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। आरोपी जयकुमार सिंह पिता सूर्यभान सिंह के घर से 04 बाटल सिग्नेचर प्रत्येक में 750 एमएल , प्रत्येक में 180 एमएल , 01 बाटल Imperial Blu 375 एमएल , 01 बाटल Royal Stag 180 एमएल शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्य करना बताया। शराब के संबंध में तावेज न प्रस्तुत करने पर एवं आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 222/2021 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक नईम खान , आरक्षक इस्तियाक खान,जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव,राजेश कुमार, प्रदीप लकडा एवं आबकारी विभाग से उप निरीक्षक वेद प्रकाश इंदूवा,प्रधान आरक्षक सुग्रीव सोनी का सराहनीय योगदान रहा।
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर 9 कुंटल गांजा के साथ गिरफ्तार
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू
नाबालिक बालिका ने नक्सलियों के चंगुल से भागकर अपने माँ के साथ किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलो से नक्सलियों के चुंगल से भागकर नाबालिक महिला नक्सली अपनी माँ के साथ एसपी के समक्ष पहुची और आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पण कर नाबालिक महिला ने पढ़ने की इक्छा जाहिर की जिस पर पुलिस परिवार द्वारा पढ़ाने की बात कही गई और नाबालिक नक्सली की माता को दस हजार की सहायता राशि प्रदान की गई । एएसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि नक्सली बच्चों को अपने नक्सली संगठन में उपयोग कर रहे है ये बात उक्त नाबालिक महिला नक्सली के सरेंडर से सामने आई है । ऐसे बच्चों को हमारे पास आने पर पूरी सुविधा देकर उन्हें पढ़ाया जाएगा । नीरज चंद्राकर , एएसपी..
धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, लगभग तीन महीने पहले हुई थी शादी
नवागढ़ - पति पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद आक्रोश में आकर आपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतारा दिया। आरोपी पति स्वयं पुलिस चैकी पहुंचकर आपना जुर्म कबूल किया। आप को बतादे कि युवक युवती की लगभग तीन माह पहले शादी हुई थी। अपनी पत्नी की चरित्र पर संका करता था। पति रामचरण साहू आक्रोश में आकर धारदार हथियार से वार कर दिया। वहीं मौके पर पत्नी की मौत हो गई। आपने आप को किया पुलिस के हवाले किया। जांच पर जुटी चदनू चैकी की पुलिस टीम।
पोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे में लिया 3 ग्राम 320 मिलीग्राम कीमत लगभग ₹ 30000
कोरिया- पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में स्टाफ को अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की पतासाजी मे लगाया गया है की दिनांक 13 .07.21 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के गांधीनगर अंबिकापुर के स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी ए-548 में अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बिक्री हेतु मनेंद्रगढ़ की ओर से नागपुर की ओर आ रहे हैं की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल चौकी प्रभारी नागपुर ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना एवं चौकी के स्टाफ का एक विशेष टीम बनाकर मनेंद्रगढ़ से नागपुर आने वाली रोड पर ग्राम लाई मे उन्हें पकड़ने हेतु लगाया गया पुलिस टीम द्वारा काफी देर रात तक इंतजार करने के बाद स्कूटी वाहन में दो लड़कों को आते देखा जो पुलिस को सड़क पर देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम रसल एकका एवं पीछे बैठा व्यक्ति नाम अबित मिंज निवासी गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताएं जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत उनकी तलाशी ली गई तो अबित मिंज के पैंट के जेब मे रखा कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ
दूध के डब्बे से निकला अवैध शराब पुलिस ने किया जप्त
देह व्यापार करते महिलाओं व पुरूषों सहित कुल 14 गिरफ्तार
कटे हुए सिर को लेकर घूमता रहा युवक, छुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
21 नग मवेशी की चोरी करने वाले 02 मवेशी चोरों को पंडरिया/ बोड़ला पुलिस के संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू
कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया में प्रार्थी रामस्वरुप पिता नंदराम यादव उम्र 25 वर्ष साकिन रहमानकापा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के द्वारा दिनांक 11.07.21 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 10.07.21 को दरम्यानी रात में मेरे चाचा पंचराम यादव रहमानकापा के दैहान से किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेरे 01 नग भैंसा , 12 नग भैंस , 04 नग पड़वा , एवं 04 नग पड़िया कुल मवेशी 26 नग को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक - 225 / 21 धारा 379,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पंडरिया के द्वारा कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एन.के. बेंताल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा थाने में गठित टीम को उक्त घटना को अंजाम देने वाले चोर एवं बड़ी संख्या में चोरी हुए मवेशियों के पता तलाश हेतू क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया, साथ ही सक्रिय मुखबिरो को भी उक्त आरोपियों के विषय में आवश्यक जानकारी एकत्र कर पुलिस को देने कहा गया। लगातार पता तलाश करने पर थाना पंडरिया एवं थाना बोड़ला की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपी 01. रुपू उर्फ रुपचंद पिता समारु राम बंजारे उम्र 40 साल साकिन नवागांव हटवा। 02.भूपेन्द्र लहरे पिता बाबूराम लहरे उम्र 25 वर्ष साकिन रेहुटाखुर्द दोनो थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को चोरी हुए मवेशियो को ले जाते बैजलपुर के तालाब के पास पकड़ा गया एवं आरोपीगणो से कुल 21 नग मवेशी को गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया। दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता मिली वही एक आरोपी हुलसी राम मौके से फरार है। गिरफ्तार 02 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है, तथा फरार आरोपी का पता तलाश पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव, थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक श्री संतराम सोनी के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया और थाना बोड़ला टीम का सराहनीय योगदान रहा है। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल , रुपराम पटटावी , पंचराम वर्मा, आरक्षक 485 कल्याण गेंडरे एवं 239 ईश्वर चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।
चोरी के समान के साथ दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार वही दो अभी भी फरार बताये जा रहे है
आप को बता दे कि मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के बदन सिंह मोहल्ला निवासी राजेन्द्र श्रीवास्तव थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई की दिनांक 1 जुलाई को प्रार्थी की लड़की की शादी हसदेव इन होटल में थी जिसमे पूरे परिवार व रिस्तेदार हसदेव इन होटल में थे इसी दौरान रात्रि लगभग 2 बजे से 8 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर में रखी अलमारी का लॉकअप तोड़कर अलमारी में रखा 8 जोड़ी चांदी की पायल , बिछियां , सोने का सेट ,शर्ट पेंट 8 जोड़ी खराब पड़ा दो नग मोबाइल ,जेवरात ले कागज ,एटीएम ,पेन कार्ड सहित शादी में मिले एक लाख 25 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये । रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना को गई व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम बना कर जांच शुरू की गई जिसमें संदेही सलभ तिवारी उर्फ मोंटू ,शनि दुबे उर्फ सीत कुमार को बिलासपुर से लाकर पूछताछ किया गया जिसमें जुर्म कबूल किया गया व चोरी का माल बरामद किया गया वही दो आरोपियों की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है पकड़ाये आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
फ्लैट में जबरन घुस कर लूट करने वाले महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
सट्टा पट्टी काटते दो अलग अलग जगह से पकड़ाए आरोपी, नगदी के साथ पट्टी की लंबी लिस्ट..
कोरिया जिले में नवपदस्थ एस पी के आते ही अपराधियों पर गिरी गाज,
28 पेटी शराब के साथ पुलिस ने राजकिशोर गुप्ता को किया गिरफ्तार, झारखंड से अवैध शराब लाकर जशपुर जिले लंबे समय करता था तस्करी
रिपोर्ट - नितीश कुमार जिला जशपुर /छत्तीसगढ
दो अलग-अलग स्थानों में अवैध शराब बेचने वालों को चरचा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवपदस्थ SP के आते ही नशे के कारोबारियों पर गिरी गाज़, NDPS एक्ट में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरिया-
पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन पर संतोष सिंह पिता बेचू राम जाति गोंड उम्र 42 वर्ष निवासी छिदीया बगीचा पारा थाना पटना जिला कोरिया एवं निलेश कुमार तिवारी पिता श्री ध्रुवनाथ तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महोरा जूनापारा थाना पटना जिला कोरिया से T-Gestc injection {buprenorphine injection I.P.} इंजेक्शन 95 नग तथा एविल इंजेक्शन 10ml का 105 नग कुल कीमती ₹23,750 दो नग मोबाइल 1 नग मोटरसाइकिल बिक्री रकम ढाई सौ रुपए कुल जुमला रकम ₹51000 अवैध नशीली दवाइयां बिक्री हेतु परिवहन करते हुए पकड़ा जाकर धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अत्यंत दुर्लभ प्रजाति पैंगोलिन की तस्करी करते चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट- लोकनाथ खूंटे
महासमुंद जिले के साइबर सेल और खल्लारी पुलिस ने एक बार फिर अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणी पैंगोलिन की तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है....पकड़े गए आरोपियों का नाम डागेश्वर साहू, खोमन दीवान, ओमप्रकाश थवाईत और रमेश मिश्रा है....इनमें से एक रायपुर, एक धमतरी और दो महासमुंद के रहने वाले है....आरोपियों ने पैंगोलिन को महासमुंद जिले के खल्लारी के जंगल सोरमसिंघी से पकड़ा था....दुर्लभ वन्यप्राणी पैंगोलिन का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रूपए की कीमत है....पुलिस ने आरोपियों से एक स्क्रापियो वाहन, चार नग मोबाइल, दो हजार नगद जब्त किया है....जब्त पैंगोलिन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है...सभी पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09, 39, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है....महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पैंगोलिन को पकड़कर बेचने के फिराक में है....सूचना पर खल्लारी और साइबर सेल पुलिस ने बोईरगांव खल्लारी के पास नाकेबंदी कर वाहन चेक करना शुरु किया....तभी वहां एक स्कार्पियो क्रमांक CG-04-HU-2091 पहुंची....जिसमें डागेश्वर साहू उम्र 32 वर्ष निवासी धमतरी, खोमन दीवान उम्र 40 वर्ष निवासी खल्लारी महासमुंद , ओमप्रकाश थवाईत उम्र 40 वर्ष निवासी खल्लारी महासमुंद एवं रमेश मिश्रा उम्र 45 वर्ष रायपुर सवार थे....पुलिस ने इनकी व वाहन की तलाशी ली तो वाहन के बीच वाली सीट के नीचे एक जूट की बोरी में पैंगोलिन मिला....पुलिस ने इनसे पूछताछ कि तो इन्होने सोरमसिंघी के जंगल से पैंगोलिन को पकड़ना बताया और बेचने के लिए रायपुर जा रहे थे....पुलिस ने इनसे एक पैंगोलिन, एक स्कार्पियो कार , चार नग मोबाइल एवं नगदी दो हजार रुपये जब्त कर कार्रवाई की है....












