Breaking News
अपराध
कबाड़ चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5 आरोपी गिरफ्तार
मनेंद्रगढ़। थाना झगराखांड पुलिस ने कबाड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 क्विंटल अवैध कबाड़, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है, तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG16 A0498 जब्त किया गया है।
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार

नशा मुक्त अभियान में चिरमिरी पुलिस का बड़ा प्रहार : दो अलग-अलग स्थानों से दो नशे के सौदागर गिरफ्तार, इंजेक्शन, मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित 1.43 लाख की संपत्ति जप्त
चिरमिरी। क्षेत्र में तेजी से फैल रहे सूखा नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चिरमिरी पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन, महंगे मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1,43,000 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की है। जप्त मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और संलिप्त लोगों तक पहुंचने की जांच में जुट गई है।

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना
एमसीबी/14 मार्च 2026/* कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड और फव्वारा चौक क्षेत्र में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।

रायपुर टिकरापारा ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, महिला मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में स्थित देवपुरी ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 33 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

सोनहत के शिव मंदिर में चोरी का मामला, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
कोरियाजिले के सोनहत क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों से पीतल के घंटा-घंटी चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 102.82 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर ग्राम पंचायत त्रिपुरी में लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, कुसमी पुलिस की दबिश

आपसी विवाद पर चाकूबाजी कर एक युवक की हत्या करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
भांटा पारा राज यदु - बीते रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में भर्ती रोहित चौहान को देखने के लिए मृतक गणेश झंझोटे एवं अन्य लोगों के साथ गया था, कि *रात्रि 10.45 बजे लगभग ,अस्पताल के सामने आरोपी मनोज ध्रुव एवं अन्य 03 आरोपियों द्वारा उनका रास्ता रोककर, पुरानी बात को लेकर वाद विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से गणेश झंझोटे के शरीर में वार कर* दिया गया, जिससे गणेशा को गंभीर चोंटे आई। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथ गए हुए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किया गया। तत्पश्चात गणेश को इलाज के लिए तुरंत आडिल अस्पताल एवं उसके बाद जीवन मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा गणेश झंझोटे को मृत घोषित कर दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मोबाईल दुकान में सेंधमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
होली पर मध्यप्रदेश के शराब के तस्कर को कोरिया आबकारी टीम ने भेजा जेल
कोरिया 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता और कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है।
नशे के 'सल्तनत' का अंत! चिरमिरी पुलिस ने ढहाया रसल एक्का का अंतर्राज्यीय ड्रग्स साम्राज्य हैदराबाद से सप्लाई, गोवा में अय्याशी और सरगुजा में ज़हर: मास्टरमाइंड रसल समेत पूरा गिरोह सलाखों के पीछे
चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौत का सामान बेचने वाले सबसे बड़े सिंडिकेट का चिरमिरी पुलिस ने अंत कर दिया है। आईजी दीपक झा और एसपी रत्ना सिंह के "नशा मुक्त अभियान" के तहत, पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब किया है जिसके तार छत्तीसगढ़ से निकलकर तेलंगाना और झारखंड तक फैले थे। इस पूरे नेटवर्क का 'किंगपिन' रसल एक्का अब पुलिस की गिरफ्त में है।
चलने फिरने में पूर्णत असमर्थ वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
कोरिया, छत्तीसगढ़। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गरीब मजदूर परिवार अपने मासूम बेटे की डूबने से हुई मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि आरोप है—कानून के रखवालों ने उसी हादसे को ‘कमाई’ का जरिया बना लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बचरापोड़ी चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को भी साजिश और रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया
छत्तीसगढ़ – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है।
अपराध कम करने में महिला कमांडो निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार के क्रिकेट मैदान में महिला कमांडो के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल, पद्मश्री शमशाद बेगम, एसडीआरएफ के कमांडेंट नागेंद्र सिंह तथा खुर्सीपार थाना प्रभारी अनंत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।।

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट करते आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चिरमिरी पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला की घेराबंदी कर उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार













