Breaking News
अपराध
धमतरी डीलक्स टीवी की खबर का असर महिला को जॉब देने के नाम पर अवैध संबंध बनाने की मांग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
धमतरी डीलक्स टीवी की खबर का बड़ा असर हुआ है ...पुलिस ने जिला अस्पताल के हैवान राहुल निर्मलकर को किया गिरफ्तार ...गौरव तलब हो कुछ रोज पूर्व धमतरी डीलक्स टीवी ने एक खबर प्रमुखता से दिखाई थी जिसमें एक आदिवासी महिला जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के अंदर वार्ड आया के लिए आवेदन भरी थी ...

आवेदन भरने के दो दिन बाद समिति के एक मेंबर राहुल निर्मलकर महिला को दो बार आमने सामने कहा था कि जॉब के लिए पैसा लगाता है अगर पैसा नहीं दे सकती तो आप पहले मेरे साथ अवैध संबंध बनाओ जिसके बाद सर्जन से बात करके तुम्हारी जॉब वार्ड आया में लगवा दूंगा युवक यही नहीं रुके आरोपी ने आगे कहा था कि कलेक्टर भी तुम्हे जॉब नहीं दे सकता ...महिला ने मना किया तो आरोपी ने हदें पार करने लगी मोबाइल फोन से महिला को परेशान करने में लग गया ...हताश होकर पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन को शिकायत की जिस खबर को धमतरी डीलक्स टीवी ने प्रमुखता से दिखाया था अब इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल निर्मलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ...
अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

चलती ट्रक में लगी आग ट्रक जल कर हुए स्वाहा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में कोयला लदा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही ट्रक खारुन नदी के पुल के बीचों-बीच पहुंची, ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा।धुआं उठते देख ड्राइवर ने तुरंत ट्रक रोक दी और नीचे उतरकर जांच की।

जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में लदे कोयले के अंदर आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में ट्रक धू-धू कर जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। फिलहाल दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।।
हापुड़ की फेमस यूट्यूबर वंशिका का मां के साथ मारपीट का वीडियो वायरल मैनेजर हिमांशु पर भी आरोप
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हापुड की फेमस यूट्यूबर वंशिका का अपनी मां के साथ गालीगलौच व मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।आपको बता दें प्लॉट में एवं मकान के विवाद को लेकर यूट्यूब वंशिका पर अपने मां के साथ गालीगलौच व मारपीट करने के आरोप उनकी मां ने लगाए हैं। वही वंशिका की मां ने आरोप लगाया है

कि वंशिका का मैनेजर हिमांशु इस सारे विवाद की जड़ है और उसी ने वंशिका को भड़का कर यह सब करवाया है साथ ही वंशिका की मां ने हापुड कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि वंशिका व उसका मैनेजर हिमांशु व यश नाम के एक युवक ने उन्हें प्लॉट पर मकान उनके नाम ने करने पर जान से मारने की धमकी दी है वही इस पूरे प्रकरण में यूट्यूबर वंशिका ने कोई भी बात मीडिया के सामने रखने से स्पष्ट मना कर दिया है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे के विरुद्ध

दुर्ग जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है

बीच सड़क पर के काट कर जन्मदिन मनाने वाले आरोपियों को खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमसीबी / खड़गवा - सोशल मिडिया वाटसअप प्लेट फार्म पर मेन रोड में आतिशबाजी कर कार के बोनट मे केक काटकर जन्मदिन मनाने का विडीयो प्रसारण हो रहा है कि सूचना पर पता किया गया जो दिनांक 27. 10.25 को रात्रि करीब 8.00 बजे अटल चौक खडगवा बिलासपुर चिरमिरी स्टेट हाईवे पर एक सफेद रंग की कार को खड़ी कर के संग्राम गुप्ता के द्वारा अन्य लोगो के साथ कार के बोनट के उपर केक रखकर काटते हुये व आतिशबाजी व पटाखा फोडते हुये अपना जन्मदिन मनाया गया था घटना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते

दोहरे हत्या काण्ड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरिया पुलिस को मिली सफलता
डेढ़ साल बाद खुला दादी पोती की हत्या का राज
दुर्ग ज़िले के ग्राम गनियारी में करीब डेढ़ साल पहले हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। आईजी ने खुलासा किया कि अवैध संबंध के चलते चुमेन्द्र निषाद ने साथी पंकज के साथ मिलकर दादी-पोती की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी फरार है। घटना बीते वर्ष 2024 की है, जब वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए कई वारों के निशान मिले थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वाड और विशेष जांच दल की मदद से पुलिस ने 62 संदिग्धों से पूछताछ की। अहमदाबाद और रायपुर में संदिग्धों के ब्रेनमैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराए गए।

आखिरकार रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद और उसके सहयोगी पंकज निषाद को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चुमेन्द्र के नाबालिग मृतका से अवैध संबंध थे। इसी बीच उसकी सगाई हो जाने से नाबालिग ने उसे धमकाया कि वह यह बात सबको बता देगी। इससे डरकर चुमेन्द्र ने अपने शराब तस्करी के साथी पंकज और एक अन्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।घटना की रात चुमेन्द्र ने नाबालिग को आवाज देकर बाहर बुलाया और झूठ बोलकर शादी करने की बात कही। नाबालिग के इंकार करने पर उसने गुस्से में टंगीया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शोर मचाने पर दादी को भी चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी हथियार धोकर घर लौट गए।पुलिस ने चुमेन्द्र की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, पंकज निषाद से मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस खुलासे के साथ करीब डेढ़ साल पुराने गनियारी हत्याकांड से जुड़ा रहस्य सुलझ गया है।।
आज के समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना घोटालेबाजों की पोल खोलना सच को सामने लाना मौत को गले लगाने के समान बन कर रह गया
आज के समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना, घोटालेबाजों की पोल खोलना, सच को सामने लाना मौत को गले लगाने के समान बन कर रह गया हैं। कुछ एक भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारी अपने साथ कुछ ऐसे गुंडों को पाले हुए हैं जो उनके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार हैं। नियम कानून सब कुछ उनके लिए बस कहने की बात हैं। ऐसे अधिकारी अपने आप को ही जज समझते हैं और फैसला भी स्वयं करना पसंद करते हैं। ऐसे एक मामला सामने है जहा हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान समाचार पत्र के संचालक दंपत्ति द्वारा प्रकाशित कुछ खबरों की वजह से उनकी जान पर बनाई है यह सारे भ्रष्टाचारी आपस में एक हो गए हैं और आपस में एक राय होकर उनके द्वारा संपादक प्रशांत पांडे की हत्या की साजिश रची जारी है और उनके द्वारा संपादक की हत्या के लिए सुपारी लेने और देने का कार्य किया गया है।
5 गोलियां, तड़पती लाश और फेसबुक LIVE पर पति का खौफनाक इक़रारनामाः ‘सुनो इसकी करतूतें…’ ग्वालियर में दिल दहला देने वाला मर्डर मिस्ट्री
ग्वालियर में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के पास अरविंद परिहार नामक युवक ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार पर देसी कट्टे से एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं। दो गोलियां नंदिनी के सिर में और बाकी शरीर पर लगीं। घायल पत्नी सड़क पर तड़पती रही और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
लेकिन सबसे खौफनाक मोड़ आया इसके बाद—
पत्नी को गोलियों से छलनी करने के बाद अरविंद सड़क किनारे बैठकर फेसबुक LIVE पर आया और दुनिया को अपनी “पत्नी की करतूतों” का सबूत सुनाने लगा। LIVE में अरविंद ने आरोप लगाया कि नंदिनी के दो बॉयफ्रेंड – कल्लू और अंकुश पाठक – मौके से भाग गए और यह तीनों मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।
पुलिस बनाम हत्यारा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। लेकिन अरविंद ने पुलिस पर भी कट्टा तान दिया और फिर खुद की कनपटी पर रखकर आत्महत्या की धमकी दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और समझाने-बुझाने की आड़ में उसे दबोच लिया।
नंदिनी की ‘क्राइम कुंडली’ भी चौंकाने वाली
जांच में पुलिस को नंदिनी का अतीत भी उतना ही खौफनाक मिला।
-
पहली शादी टूटी, फिर दूसरे पति के साथ विवाद और 2017 में अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर उसकी हत्या का आरोप।
-
चार साल जेल काटने के बाद अलग-अलग लिव-इन रिलेशनशिप्स।
-
2022 में अरविंद परिहार से आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी।
-
इसके बाद पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद, कई पुलिस केस और राजीनामे।
नंदिनी की पिछली जिंदगी के इन काले पन्नों ने इस मर्डर केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
क्या यह खून महज़ पति-पत्नी के झगड़े का अंजाम है?
या फिर नंदिनी के रहस्यमयी अतीत और कथित बॉयफ्रेंड्स की कहानी में छिपा है कोई और ‘सच’?
ग्वालियर पुलिस फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है और पूरा मामला शहरभर में दहशत और सनसनी का कारण बन गया है।
11 साल की बच्ची हुई प्रेग्नेंट, 8 महीने तक पड़ोसी करता रहा रेप; फिर ऐसे हुआ घिनौनी हरकत का खुलासा
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां 11 साल की एक बच्ची बार-बार बलात्कार और ब्लैकमेल की शिकार हुई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि बच्ची प्रगनेंट थी और समय से पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्म गर्भावस्था के सात महीने बाद हुआ और आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई.
जादू टोना के शक में महिला की हत्या करने वाल आरोपी प्रकाश राजवाड़े गिरफ्तार
जमीनी विवाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गोलियों से भून पिता को उतारा मौत के घाट

अफगानिस्तान से रायपुर तक ड्रग्स की डिलीवरी! 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन बरामद
रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कबीरनगर थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों समेत कुल 5 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी:
-
मनमोहन सिंह
-
जसप्रीत कौर
-
दिव्या जैन
-
विजय मोटवानी
-
नितिन पटेल
30 लाख की हेरोइन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹30 लाख आंकी जा रही है।
ड्रग्स की डोर अफगानिस्तान से जुड़ी!
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह हेरोइन सीधे अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी, और रायपुर को डिस्ट्रीब्यूशन हब बनाया जा रहा था।
कबीरनगर से चला था साइलेंट नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से रायपुर में साइलेंट सप्लाई चेन बना रहा था, जो कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं को टारगेट कर रहा था।
आज पुलिस इस पूरे केस का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।
क्यों है ये मामला बड़ी कामयाबी?
-
इंटरनेशनल लिंक
-
दो युवतियों की गिरफ्तारी
-
राजधानी के भीतर ही सक्रिय नेटवर्क
-
नशे का बड़ा जखीरा बरामद
-
युवाओं को बचाने का मौका
रायपुर पुलिस का बड़ा वार – अब तक की सबसे बड़ी ड्रग बस्ट ऑपरेशन में से एक!
महिलाओं के लिए गांव-गांव में बनेगा ‘महतारी सदन’! 166 जगहों पर मिली हरी झंडी, जानिए क्यों कहा जा रहा है ये “गांव की शक्ति का सेंटर”
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी।
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार गांव-गांव में “महतारी सदन” का निर्माण करने जा रही है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पहले चरण में 166 महतारी सदनों को स्वीकृति मिल चुकी है, और इसके लिए ₹49.80 करोड़ की राशि भी जारी कर दी गई है।
महतारी सदन क्यों बना खास?
-
25 सौ वर्गफुट में होगा निर्माण
-
अंदर होगा: कमरा, हॉल, रसोई, शौचालय, स्टोर रूम
-
ट्यूबवेल और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
-
बाउंड्री वॉल और सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम
-
सामुदायिक उपयोग के लिए शौचालय भी अलग से बनेगा
विजय शर्मा ने क्या कहा?
“न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी अब तय है। महतारी सदन उनके लिए एक कार्यस्थल, बैठक और विकास केंद्र की तरह काम करेगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि महिलाएं अक्सर ग्राम भ्रमण के दौरान शिकायत करती थीं कि उनके पास बैठने या काम करने की कोई जगह नहीं होती, इसलिए ये निर्णय लिया गया।
महतारी सदन निर्माण: अब तक की प्रगति
-
कुल स्वीकृति अब तक: 368 सदन
-
लागत प्रति सदन: ₹30 लाख
-
डिज़ाइन और प्राक्कलन: पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मानकीकृत
-
5 वर्षों में हर ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनाने का लक्ष्य
ये सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का मंच है!
CM विष्णुदेव साय और PM नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ते हुए यह कदम छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रोजगार, नेतृत्व और आत्मबल से जोड़ने जा रहा है।
जापान के सबसे पुराने मंदिर पहुंचे छत्तीसगढ़ के CM! असाकुसा में किया ऐसा काम, जो पहले किसी नेता ने नहीं किया
टोक्यो में असाकुसा मंदिर दर्शन के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मांगी समृद्धि और शांति… आखिर क्या है इस ऐतिहासिक मंदिर की खासियत?
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्वेश्वर साय इन दिनों जापान दौरे पर हैं और उन्होंने टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की, बल्कि राज्य की 3 करोड़ जनता के लिए शांति और समृद्धि की कामना भी की।
CM साय ने खुद अपने X (पूर्व Twitter) पोस्ट में यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा:
“जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की…”
क्या है असाकुसा मंदिर की खास बात?
-
टोक्यो का सबसे प्राचीन और पवित्र मंदिर
-
बौद्ध आस्था का केंद्र — हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं
-
शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है
राजनीति से परे आध्यात्म की झलक
CM साय की यह यात्रा केवल राजनयिक या आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश से भी भरपूर है।
इस कदम को “वसुधैव कुटुंबकम” की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है।
YouTube से कमाई न होने पर यूट्यूबर बनी चोर, रिश्तेदार के घर से उड़ाए ₹10 लाख के गहने, जेल भेजी गई
MP News: जबलपुर में एक यूट्यूबर जब अपने यूट्यूब चैनल से आय अर्जित नहीं कर पाई तो उसने चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया. उसने अपने पड़ोसी और रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया, जहां से लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली.
जब घर के मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, तो वारदात का तरीका और चोरी का कारण सभी को चौंका देने वाला था.
गोहलपुर थाना इलाके में रहने वाली सजदा बी (32) जुलाई में आधारताल स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जहां उसकी रिश्तेदार संजीदा बी (38) से मुलाकात हुई. जब सजदा बी ने बताया कि वह वहां से अपने मायके जाने वाली हैं, तो संजीदा के दिमाग में चोरी की योजना बनने लगी. उसने चुपके से सजदा बी के घर की चाबी चुरा ली और अपने पास रख ली.
इसके बाद, जब सजदा बी मायके चली गईं तो संजीदा उनके घर पहुंची, चाबी से ताला खोला और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ली. चोरी के बाद उसने घर को ताला लगाकर वापस अपने घर चली गई. करीब एक सप्ताह बाद जब सजदा बी घर लौटीं, तो बाहर से सब कुछ सामान्य दिखा. लेकिन घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थे. सजदा बी ने तुरंत गोहलपुर थाने में चोरी की FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की, तो सबसे बड़ा सवाल था कि बिना ताला तोड़े चोर ने चोरी कैसे की.
पुलिस का शक करीबी लोगों पर गया. सजदा बी के घर से निकलने और मायके पहुंचने के सभी घटनाक्रमों और परिचितों पर पुलिस ने नजर रखी. इस दौरान संजीदा का व्यवहार संदिग्ध लगा. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक महिला स्कूटी पर बुर्का पहने सजदा बी के घर के आसपास घूमती दिखी. स्कूटी का नंबर जांचने पर वह संजीदा के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया. पुलिस ने संजीदा से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.
गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश कुमार पटेल के मुताबिक, संजीदा ने बताया कि उसने एक यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसमें वह खाने की रेसिपी के वीडियो अपलोड करती थी. काफी प्रयासों के बावजूद चैनल सफल नहीं हुआ और उसे बढ़ाने के लिए उसने कर्ज लिया. लेकिन सफलता के बजाय कर्ज बढ़ता गया. कर्ज चुकाने के लिए उसने यह चोरी की. पुलिस ने संजीदा के कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए और उसे जेल भेज दिया.
Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो
Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने वाले को हैरान और डरा देगा. इस वीडियो में एक लड़की को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया. ये पूरी घटना महज 49 सेकंड में हुई. यह वीडियो न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह हर मां-बाप को हैरान कर देगा, क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे एक पल में सब कुछ बदल सकता है.












