CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

उपराष्ट्रपति 7 अक्टूबर, 2023 को गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति 7 अक्टूबर, 2023 को गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर का दौरा करेंगे

Ibtesam Deshmukh 06-Oct-2023 96

 उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ 7 अक्टूबर, 2023 को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर जाएंगे।

अपने एकदिवसीय दौरे में श्री धनखड़ सूरतगढ़ में सेंट्रल स्टेट फार्म और जोधपुर में केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे।

अपनी इस यात्रा में उपराष्ट्रपति जी हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी मंदिर में भी दर्शन-वंदना करेंगे।

continue reading
प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

Ibtesam Deshmukh 04-Oct-2023 40

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर, 2023 को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री राजस्थान के जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की लगभग 5000 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्‍हें राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वह सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्‍वच्‍छ पेयजल जैसे क्षेत्रों में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा उन्‍हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान में

प्रधानमंत्री राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में 350 बिस्तरों वाला 'ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक' और पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत सात क्रिटिकल केयर ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। एम्स जोधपुर में 'ट्रॉमा, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर' के लिए एकीकृत केंद्र 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। इसमें ट्राइएज, डायग्नोस्टिक्स, डे केयर, वार्ड, निजी कमरे, मॉड्यूलर ऑपरेटिंग थिएटर, गहन चिकित्‍सा कक्ष और डायलिसिस कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल होंगी। यह रोगियों को बहु-विषयक और व्यापक देखभाल प्रदान करके ट्रॉमा और आपातकालीन मामलों के प्रबंधन में एक समग्र दृष्टिकोण लाएगा। समूचे राजस्‍थान में विकसित किए जाने वाले क्रिटिकल केयर ब्‍लॉक्‍स से राज्‍य के लोगों को जिला स्‍तर पर क्रिटिकल केयर अवसंरचना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री जोधपुर हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला भी रखेंगे। कुल 480 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग लगभग 24,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जाएगी और व्यस्त समय के दौरान 2,500 यात्रियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित होगी। यहां साल भर में 35 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान की जा सकेगी, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री आईआईटी जोधपुर परिसर भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह अत्याधुनिक परिसर 1135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है, जो आधुनिक अनुसंधान और नवाचार पहलों से युक्‍त उच्च गुणवत्ता वाली समग्र शिक्षा प्रदान करने और बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए नवविकसित 'केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला', स्टाफ क्वार्टर और 'योग और खेल विज्ञान भवन' राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय, 600 छात्रों की क्षमता वाले छात्रावास और छात्रों के लिए भोजन कक्ष की सुविधा की भी आधारशिला रखेंगे।

continue reading
प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति लांबा को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति लांबा को बधाई दी

Ibtesam Deshmukh 03-Oct-2023 60

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की चुनौतीपूर्ण 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक हासिल करने के लिए प्रीति लांबा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया –

"एशियाई खेलों में महिलाओं की चुनौतीपूर्ण 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक हासिल करने के लिए प्रीति लांबा को बधाई! उनका अटल निश्‍चय और दृढ़ संकल्प प्रेरणा की किरण के रूप में चमकते हैं।"

continue reading
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की

Ibtesam Deshmukh 03-Oct-2023 87

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  एशियाई खेलों में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए मुहम्मद अजमलविथ्या रामराजराजेश रमेश और वेंकटेशन सुभा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"एशियाई खेलों में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में हमारे एथलीटों के लिए यह बेहद शानदार रजत पदक है। मुहम्मद अजमलविथ्या रामराजराजेश रमेश और वेंकटेशन सुभा को इस शानदार जीत पर बधाई! उनका टीमवर्क उत्कृष्ट था।

continue reading
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Ibtesam Deshmukh 02-Oct-2023 68

मंच पर उपस्थित सभी महानुभाव देवियों और सज्जनों!आज हम सबके प्रेरणास्रोत पूज्य बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती है। कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया है। मैं स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बना देने के लिए सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं।साथियों,पूज्य बापू, स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है। आज चित्तौड़गढ़ में 7 हज़ार 200 करोड़ रुपए के जिन प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ है, उसमें भी इसका प्रतिबिंब है।साथियों,Gas Based Economy का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभूतपूर्व अभियान चल रहा है। मेहसाणा से भटिंडा तक भी गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस पाइपलाइन के पाली-हनुमानगढ़ सेक्शन का आज लोकार्पण किया गया है। इससे राजस्थान में इंडस्ट्री का विस्तार होगा, हज़ारों नए रोजगार बनेंगे। इससे बहनों के किचन में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने का हमारा अभियान भी तेज़ होगा।साथियों,आज यहां रेलवे और सड़क से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी हुआ है। इन सारी सुविधाओं से मेवाड़ की जनता का जीवन आसान होगा। यहां रोजगार के नए अवसर बनेंगे। ट्रिपल आईटी (IIIT) का नया कैम्पस बनने से एजुकेशन हब के रूप में कोटा की पहचान और सशक्त होगी।साथियों,राजस्थान वो प्रदेश है, जिसके पास अतीत की विरासत भी है, वर्तमान का सामर्थ्य भी है, और भविष्य की संभावनाएं भी हैं। राजस्थान की ये त्रिशक्ति, देश का सामर्थ्य भी बढ़ाती है। अभी यहाँ नाथद्वारा टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन एवं कल्चरल सेंटर का लोकार्पण हुआ है। ये जयपुर में गोविंददेव जी मंदिर, सीकर में खाटूश्याम मंदिर और राजसमंद में नाथद्वारा के पर्यटन सर्किट का हिस्सा है। इससे, राजस्थान का गौरव भी बढ़ेगा और पर्यटन उद्योग को भी बहुत लाभ होगा।

continue reading
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया

Ibtesam Deshmukh 02-Oct-2023 60

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गांधी जयंती के विशेष अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;“मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें।' उनके विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं, जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।''

continue reading
प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया

02-Oct-2023 89

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;“लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर स्‍मरण कर रहा हूं। उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित नारा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सशक्त भारत के उनके विजन को साकार करने के लिए हमेशा काम करते रहें।''


continue reading
प्रधानमंत्री तीन अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री तीन अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे

Ibtesam Deshmukh 02-Oct-2023 88

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तीन अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे।

लगभग 11 बजे अपराह्न में जगदलपुर, बस्तर पहुंचकर प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है। लगभग तीन बजे पूर्वाह्न में प्रधानमंत्री तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग 8000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गति देने की पहल के अनुकूल प्रधानमंत्री बस्तर जिले में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। यह संयंत्र 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का संयंत्र है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा। नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र हजारों लोगों को संयंत्र में और अनुषांगिक व सहयोगी उद्योगों में रोजगार के अवसर देगा। इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाकर यह संयंत्र बस्तर को दुनिया के इस्पात मानचित्र में दर्ज कर देगा।देशभर में रेल अवसंरचना में सुधार लाने के बारे में प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप कार्यक्रम के दौरान अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा।प्रधानमंत्री अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वे बोरीडांड – सूरजपुर रेल लाइन को दो-तरफा बनाने की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री तारोकी – रायपुर डेमू रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन रेल परियोजनाओं से राज्य के जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। रेल अवसंरचना में सुधार और नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी तथा इलाके में आर्थिक विकास को मदद मिलेगी।

continue reading
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के हिस्से के रूप में कल 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' गतिविधि आयोजित करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के हिस्से के रूप में कल 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' गतिविधि आयोजित करेगा

Ibtesam Deshmukh 30-Sep-2023 87

स्वच्छ भारत अभियान के 9 साल पूरे होने के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के हिस्से के रूप में, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय कल 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' पहल शुरू करेगा। अभियान 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे एक घंटे के लिए संचालित किया जायेगा।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक प्रमुख पहल, स्वच्छ भारत मिशन ने "स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) - 2023" कार्यक्रम को शुरू किया है, जो 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। एसएचएस-2023 का विषय श्रमदान और जन भागीदारी के माध्यम से उच्च स्तर पर स्वच्छता को उजागर करके "कचरा मुक्त भारत" की तरफ अग्रसर होना है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि अभियान के तहत सामुदायिक भागीदारी के साथ सफाई गतिविधियां संचालित की जाएं जिनका जमीनी स्तर पर असर दिखाई दे।

इस पहल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 29000 से अधिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें देश भर से 15 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। "एक तारीख, एक घंटा, एक साथ" अभियान के हिस्से के रूप में, मंत्रालय के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों, वन स्टॉप सेंटरों और राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) के कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ये स्वच्छता अभियान मुख्य रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों, बस और रेलवे स्टेशनों, समुद्र तटों, पर्यटन स्थलों, नदी तटों, घाटों, नालों आदि के पास सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जाएंगे। इसके अलावा, बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष अभियान आयोजित किए गए हैं। इस अभियान में लोगों की सहज भागीदारी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के प्रति समाज के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

continue reading
एमएसएमई मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर को "एक तारीख एक घंटा एक साथ" मनाएगा

एमएसएमई मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर को "एक तारीख एक घंटा एक साथ" मनाएगा

Ibtesam Deshmukh 29-Sep-2023 77

सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय 1 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत "एक तारीख एक घंटा एक साथ" में सक्रिय रूप से भागीदारी करेगा।मंत्रालय ने "एक तारीख, एक घंटा, एक साथ" गतिविधि के लिए अपने अधीनस्थ संगठनों के माध्यम से मनाए जाने वाले 200 से अधिक कार्यक्रमों की तैयारी की है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी), खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआई), कयर बोर्ड, एमजीआईआरआई-वर्धा और एनआईएमएसएमई-हैदराबाद और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-विकास सुविधा कार्यालय (एमएसएमई-डीएफओ) अपने कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्रो के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से इस अभियान में भाग लेंगे।एमएसएमई मंत्रालय ने इस प्रयास को बहुत गंभीरता से लिया है और सचिव, श्री एस.सी.एल. दास इस अभियान के लिए मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के नोडल अधिकारियों के साथ अब तक हुई प्रगति की निगरानी और समीक्षा कर रहे है।

मंत्रालय ने 01 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत में होने वाले संपूर्ण अभियान और गतिविधियों की तैयारी की निगरानी के लिए संयुक्त सचिव स्तर का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्वच्छता ही सेवा 2023 का विषय " अपशिष्ट मुक्त भारत" है। मंत्रालय 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 और स्वच्छता ही सेवा अभियान पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

 

continue reading
प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया

Ibtesam Deshmukh 29-Sep-2023 155

 आईएनएस तिरआईएनएस सुजाताआईएनएस सुदर्शनी और आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाजों ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 25 से 28 सितंबर 2023 तक थाईलैंड के फुकेत​​ का दौरा किया। आरटीएन बैंड की मनमोहक धुन के साथ रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) की ओर से इन जहाजों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिकारी, 1टीएसकैप्टन सर्वप्रीत सिंह ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथतीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफरियर एडमिरल पुचोंग रोडनिक्रोन से भेंट की।इस अवसर पर, आईएनएस तिर पर आरटीएन अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहाज पर आमंत्रित आगंतुकों और विभिन्न स्कूली बच्चों को एक निर्देशित भ्रमण पर भी ले जाया गया। 1टीएस के प्रशिक्षुओं ने फांग नगा नौसेना बेस पर नौसेना अकादमी का भी दौरा किया।इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के नौसेना कर्मियों ने प्रशिक्षण आदान-प्रदानपेशेवर वार्तालापखेल कार्यक्रमों और संयुक्त योग सत्रों में भाग लिया। रॉयल थाई नेवल शिप क्लेंग के साथ समुद्री प्रशिक्षण साझेदारी अभ्यास के भाग के रूप में दोनों नौसेनाओं के प्रशिक्षुओं का नौरोहणयुद्धाभ्याससमुद्र में पुनःआपूर्ति जैसे अभ्यासों का भी आयोजन किया गया। इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच न सिर्फ समुद्री संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ी है साथ ही मित्रता के रिश्तों को भी और बल मिला है।

 


continue reading
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस श्रेणी हासिल करने की सराहना की

प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस श्रेणी हासिल करने की सराहना की

Ibtesam Deshmukh 29-Sep-2023 79

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण II के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सौ प्रतिशत गांवों के द्वारा ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) प्लस स्थिति हासिल करने की सराहना की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

बहुत-बहुत बधाई! बापू की जयंती से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा निरंतर प्रयास नारी शक्ति के सम्मान के साथ ही हमारे सभी परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

continue reading
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया

Ibtesam Deshmukh 29-Sep-2023 78

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे स्वच्छ भारत के भाग के रूप में एक स्वच्छता पहल, श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया है।प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत शहरी की एक्स पर की गई एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा;

1 अक्टूबर को सुबह 10 बजेहम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आऐं।स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। स्वच्छ भविष्य का स्वागत करने के लिए इस श्रेष्ठ प्रयास में भागीदार बनें।''

continue reading
केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर, विश्व बैंक की "दक्षिण-दक्षिण ज्ञान साझाकरण श्रृंखला" में शामिल हुए

केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर, विश्व बैंक की "दक्षिण-दक्षिण ज्ञान साझाकरण श्रृंखला" में शामिल हुए

Ibtesam Deshmukh 26-Sep-2023 17

 केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कल विश्व बैंक द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया, जिसे "दक्षिण-दक्षिण ज्ञान साझाकरण श्रृंखला" के रूप में जाना जाता है। यह कार्यक्रम भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) और अफ्रीकी देशों के लिए विशेष रूप से, इस वर्ष शिखर सम्‍मेलन की भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के प्रकाश में, एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में काम करने में भारत की क्षमता पर केंद्रित था।

यह सम्मेलन "डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर: द इंडिया स्टोरी" विषय पर आधारित था और अफ्रीकी संघ के प्रतिनिधियों ने डीआईपी के उन महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रकाश डाला, जो डीपीआई उन देशों को उपलब्‍ध करा सकते हैं जिनके नागरिक अभी तक इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं।

विचार-विमर्श के दौरान श्री राजीव चन्द्रशेखर ने डीपीआई को अपनाने में भारत की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि इसने किस प्रकार लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस विजन पर जोर दिया कि युवा भारतीयों और उद्यमियों के लिए अवसर उपलब्‍ध कराते समय लोगों के जीवन और शासन दोनों को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें।

श्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि आज हम उस स्तर पर हैं जहां डिजिटलीकरण ने भारतीयों के जीवन को काफी बदल दिया है, चाहे वे डिजिटल रूप से साक्षर हों या नहीं। पहले यह धारणा थी कि लोकतंत्रों में निष्क्रिय सरकारों की नियति होती हैं, लेकिन भारत के मामले में, हमने यह सुनिश्चित किया कि डीपीआई के माध्यम से सभी ‘लीकेज’ बंद कर दिए जाएं।

उन्‍होंने भारत के डीपीआई इकोसिस्‍टम के ‘आधार’ जैसे कुछ प्रमुख तत्वों पर प्रकाश डाला, जो डिजिटल प्रमाणीकरण की रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं और सरकारी कल्याण कार्यक्रमों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं। यूपीआई, एक फिनटेक के रूप में वित्तीय समावेशन को बढ़ाती है।

 

continue reading
महिला सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की

महिला सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की

22-Sep-2023 66

 महिला सांसदों ने कल रात ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"हमें ओजस्वी महिला सांसदों से मिलने का सम्मान मिलाजो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से बेहद खुश हैं।

यह देखकर ख़ुशी होती है कि परिवर्तन के पथप्रदर्शक उसी कानून का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए हैं, जिसका उन्होंने समर्थन किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथभारत एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।"

continue reading
एनसीसी के महानिदेशक ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर 2023 का उद्घाटन किया

एनसीसी के महानिदेशक ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर 2023 का उद्घाटन किया

Ibtesam Deshmukh 20-Sep-2023 46

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सितंबर 20, 2023 को करियप्पा परेड ग्राउंडदिल्ली कैंट में अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 एनसीसी निदेशालयों से लगभग 1,547 कैडेट (867 लड़के और 680 लड़कियां) शिविर में भाग ले रहे हैं। सितंबर 19 से शुरू हुए 12 दिवसीय शिविर के दौरानकैडेट निशानेबाजीबाधा प्रशिक्षणमैप रीडिंग और अन्य पेशेवर प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं जैसे कई विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक ने कैडेटों का इस प्रतिष्ठित शिविर में स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें साहसअनुशासन और सम्मान से भरपूर जीवन का अनुभव मिलेगाजिससे उनमें नेतृत्व और सौहार्द की भावना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों को सेना विंग के प्रशिक्षण के प्रमुख पहलुओं से अवगत कराना, उनमें प्रतिस्पर्धी जोश और अनुशासननेतृत्व और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को भरना है।

  

continue reading
दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया

दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 167

 दिल्ली विश्वविद्यालय में 18 सितंबर, 2023 को डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र का सफल आयोजन किया गया। अगले 6 महीने में नियोजित कार्यशालाओं की श्रृंखला में यह दूसरा आयोजन था। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) ने डिजिटल इंडिया जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 500 से अधिक लोगों ने भाग लियाजिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रशिक्षक और विश्वविद्यालय कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम में एनईजीडी और डीयू दोनों के अधिकारियों ने मुख्य भाषण दिया।

एमईआईटीवाई में एनईजीडी के निदेशक श्री जे एल गुप्ता ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इसकी प्रमुख पहल देश में डिजिटल परिवर्तन ला रही हैंजिससे देश के दूर-दराज के इलाकों तक ऐसी पहल की बेहतर पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में कंप्यूटर सेंटर के निदेशक प्रोफेसर संजीव सिंह ने सभी लोगों तक इसकी बेहतर समझ और लाभ पहुंचाने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिलॉकरनेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) जैसी पहलों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एमईआईटीवाई के साथ किए गए विभिन्न सहयोगों के बारे में भी जानकारी साझा की।

इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग (आईएलएलएल) के निदेशक और दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग के एचओडी प्रोफेसर संजय रॉय ने छात्रों के जीवन में डिजिटलीकरण के लाभों और डिजिटल दुनिया में नैतिकता की आवश्यकता के बारे में बात की।

continue reading
रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार कमान का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार कमान का दौरा किया

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 68

 रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार द्वीपों की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के मुख्यालय का दौरा किया। श्री भट्ट की यह दो दिवसीय यात्रा 18 सितंबर, 2023 को समाप्त हुई। रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यालय यात्रा के दौरान कमांडर-इन-चीफ एएनसी एयर मार्शल सजु बालाकृष्णन के साथ विस्तृत बातचीत और ऑपरेशन पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान श्री अजय भट्ट ने कई मुद्दों पर बातचीत की, जो इस सुरम्य द्वीपसमूह के रणनीतिक महत्व को दर्शाती है।

रक्षा राज्य मंत्री ने आईएनएस उत्क्रोश के संकल्प स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर अपनी इस यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद राजनिवास में उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) से मुलाकात हुई।

continue reading
बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 100

 भारत के राष्ट्रीय मानक निकायभारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएसद्वारा देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में 6467 मानक क्लब स्थापित किए गए हैं। बीआईएस के अनुसार जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों के महत्व के बारे में समाज के युवा सदस्यों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मानक क्लबों की स्थापना की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार “बच्चे मजबूतजीवंत और गतिशील भारत के निर्माता हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएसएक दूरदर्शी पहल के साथ देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में मानक क्लबों का निर्माण करभारत के भविष्य को रोशन कर रहा है। इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य युवाओं के मन में गुणतामानकों और वैज्ञानिक स्वभाव का सर्वोपरि महत्व पैदा करना है। मानकीकरण के सिद्धांतों से ओत-प्रोत  गुणता  चेतना,  त्वरित  आर्थिक प्रगति  का प्रमुख स्तंभ है। हमारे  छात्रों में गुणता , मानकों और मानकीकरण के प्रति सम्मान विकसित  करकेहम एक ऐसी चेतना  प्रज्वलित कर रहें हैं जो हमारे समाज को बदलने की शक्ति रखती है।

विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि बीआईएस द्वारा वर्ष 2021 में शुरू की गई स्टैंडर्ड क्लब की पहल ने एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा  है,  इन क्लबों को देश भर के 6,467 स्कूलों और कॉलेजों में स्थापित किया जा चुका है। विज्ञान की  पृष्ठभूमि वाले  1.7 लाख से अधिक  छात्र  इन क्लबों  के सदस्य  हैजो उनके संबंधित स्कूलों के समर्पित विज्ञान शिक्षकों द्वारा मेंटर के रूप में मार्गदर्शित होते हैं जिन्हें बीआईएस द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इनमें 5,562 स्टैंडर्ड क्लब स्कूलों में बनाए गए हैंजबकि 905 क्लब विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए हैंजिनमें इंजीनियरिंग कॉलेजों में 384 क्लब शामिल हैं।

continue reading
प्रधानमंत्री ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं

Ibtesam Deshmukh 19-Sep-2023 53

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सौभाग्यसफलता और समृद्धि लाए। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :

"देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्यसफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!"

"सर्व देशवासीयांना गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा. गणपती बाप्पा मोरया!" 

continue reading
dpboss