Breaking News
ताज़ातरीन
जिला बाल संरक्षण इकाई ने रोका बाल विवाह
कोरिया / जिला बाल संरक्षण इकाई (महिला एवं बाल विकास विभाग) को 10 मार्च को सोनहत एवं 11 मार्च को बैकुण्ठपुर में बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा स्थल पर पहुंच कर विवाह के संबंध में जांच किया गया। जांच में बालिका की उम्र 17 वर्ष पायी गयी है जो कि बाल विवाह की श्रेणी में आता है। जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा समझाइश देकर निर्धारित वर्ष पूर्ण होने तक विवाह न करने हेतु प्रतिबद्ध कराया गया। सभी परिवार जनो ने अपनी सहमति जताई एवं विष्वास दिलाया कि जब तक बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण नहीं होगी तब तक विवाह नहीं करेंगे। इस संबंध में माता-पिता एवं परिवार जनो की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया।
संयुक्त टीम में परियोजना अधिकारी श्रीमती शषी जायसवाल, एवं पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा लकड़ा, श्रीमती पुष्पा पटेल, जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री संजीव कुमार साहू आउटरीच वर्कर, चाईल्ड लाईन टीम एवं विषेष किषोर पुलिस ईकाई के सहयोग से बाल विवाह रोके जाने में सफलता प्राप्त की।
जिले की 50 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया मध्यप्रदेश / महिलाओं को पापड़ और मिलेट्स से बने व्यंजनों के उत्पादन पर मिलेगा प्रशिक्षण
कोरिया / महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत जिले की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से कलेक्टसकें। कलेक्टर श्री लंगेह ने आज हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया है साथ ही सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।र श्री विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
बता दें कि विकासखंड बैकुंठपुर और सोनहत की कुल 50 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए डिंडोरी मध्यप्रदेश ले जाया गया है। डिंडोरी के समूहों द्वारा उच्च गुणवत्ता के साथ पापड़, कोदो और कुटकी से बनने वाले मिलेट्स कुकीज और नमकीन आदि का उत्पादन किया जा रहा है, जिसके प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न समूहों की महिलाओं को भेजा गया है ताकि प्रशिक्षण लेकर वे भी यहां आकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कर
अस्पतालों में मुख्यमंत्री के मंषानुरूप कार्य करें - कलेक्टर / लापरवाह कर्मी पर होगी कड़ी कार्यवाही / जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न
कोरिया / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं स्टाफ की पूर्ति के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे है। विगत दिनों कोरिया जिले के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी की बैठक हुई। विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के मंशानुसार हर हाल में हम सबको मरीजों के बेहतरी के लिए काम करना है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व परिजनों के साथ शालीनता से व्यवहार करें और उन्हें बेहतर जांच-उपचार उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखे साथ ही डॉक्टरों, नर्साे व अन्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने तथा लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने एजेण्डा पर बिन्दुवार चर्चा करते हुए जीवन दीप समिति के आय-व्यय के मदों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जीवन दीप समिति की राशि का व्यय करने के पूर्व समिति से अनुमोदित कराने को कहा। बैठक में पोस्टमार्टम हेतु स्वीपर, सुरक्षागार्ड की नियुक्ति, गार्डन में फिनिसिंग तार से घेराव, स्टोर कक्ष का सुधार कार्य कराए जाने, औषधि वितरण केन्द्र को बाहर किए जाने, स्नानागार का स्थल बदलने तथा सिंटेक्स टंकी बदलने की स्वीकृति प्रदान की।
कलेक्टर ने वार्ड के शौचालयों का सुधार कार्य तथा महिला वार्ड के परिचालिका कक्ष में शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति देते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका बैकुण्ठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जिला चिकित्सालय के सामान्य कचरे का प्रतिदिन उठाव कराने का निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए चिकित्सालय परिसर में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सेंगर, सिविल सर्जन डॉ आर बनसरिया, आर एम ओ. डॉ अनित बखला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सी. बी. सिंह, नगर पालिका के अधिकारी, ई एण्ड एम के अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जीवन दीप समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से हो रहा है सीटी स्कैन / जरूरतमंद तबकों के लिए आयुष्मान बना संजीवनी / जिला अस्पताल में गरीब मरीजों का बढ़ा विश्वास
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े के प्रयासों के कारण विगत दिनों बड़ी संख्या में डाक्टरों की पदस्थपना आदेश भी हुए हैं।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैन में अब तक 1 हजार 420 मरीजों का सीटी स्कैन हुआ है, इनमें से 870 मरीजों के आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क जांच की गई है। जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन होने से करीब 1 हजार 641 मरीजों का डायलिसिस किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मरीजों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जिसके तहत गर्भावस्था माताएं और बच्चे के जन्म के समय, नवजात एवं शिशुओं के स्वास्थ्य, बाल एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जांच, बुजुर्गों और प्रशामन स्वास्थ्य देखभाल, आंख, कान, नाक एवं गला से संबंधित रोगों के देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाएं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही है। जिला अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना होने से अंचल के मरीजों को लाभ मिलेगा।
सोनोग्राफी मशीन लगने से सोनहतवासियों की तकलीफ दूर हुई है। सोनहत विकासखण्ड के रामगढ़ क्षेत्र के गर्भवती माताओं को इलाज एवं सोनोग्राफी के लिए 80 किलोमीटर का सफर करते हुए बैकुण्ठपुर जिला अस्पताल आना होता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनहत में सोनोग्राफी मशीन स्थापित होने से 413 गर्भवती माताओं को निःशुल्क जांच की गई और इस तरह आर्थिक, मानसिक व शारीरिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलने लगी है।
बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के सरईगहना स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर की व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत राष्ट्रीय प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक 17 हाट बाजारों में करीब 74 हजार मरीजों की जांच, दवाई दिए गए हैं। इन हाट बाजारों में शिविरों के माध्यम से हीमोग्लोबिन, खून, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, मलेरया व अन्य रोगों की जांच की जाती है। बता दें वर्ष 2022-23 हेतु प्रदेश में कोरिया जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी स्वास्थ्य अमले में समुचित डॉक्टरों, स्टॉफ, दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को दूरस्थ अंचल के अस्पतालों में लगातार दौरा करने के आदेश भी दिए हैं।
जिले के 19 हजार से अधिक किसानों के खाते में/करीब 114 करोड़ रूपए हस्तांतरित/विष्णु सरकार की एक और गारंटी हुई पूरी/पैसे का उपयोग सही करें ताकि घर-परिवार में आए समृद्धि- श्री भइया लाल राजवाड़े
कोरिया,/कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए अंतरित की गई है। जानकारी के मुताबिक विष्णु सरकार की किसानों को दी जाने वाली यह सबसे बड़ी सौगात है। इस तरह पूरे देश में 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर से धान खरीदने वाली छत्तीसगढ़ राज्य पहली सरकार है।
राज्यस्तरीय कृषक उन्नति योजना बालोद में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुण मुण्डा, छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल सहित वीडियो काॅन्फरेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यामंत्री श्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह भी जुड़े थे।
इसी कड़ी में आज कोरिया में जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत शासकीय आदर्श रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिले के 19 हजार 654 किसानों से 12 लाख 42 हजार 653 क्ंिवटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए थे और इन किसानों को 271 करोड़ 27 लाख 11 हजार 935 रूपए भुगतान किए गए थे। सहकारी समितियों एवं राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के माध्यम से धान व धान बीज उपार्जित करने वाले समस्त भूस्वामी एवं वन पट्टाधारी इस योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें खरीफ वर्ष 2023 में उपार्जित धान की मात्रा पर 19 हजार 257 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई है।
बता दें जिले की 16 समितियों के 22 धान खरीदी कन्द्रों में 19 हजार 654 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर 12 लाख 42 हजार 653 क्ंिवटल धान बेचे गए हैं और उन्हें 271.27 करोड़ का भुगतान किए गए हैं। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई थी। समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान आज कृषक उन्नत योजना के माध्यम से 19 हजार 564 किसानों को आदान सहायता राशि 113 करोड़ 95 लाख 12 हजार 984 रूपए डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातें में पहुंची हैं।
आम सभा को सम्बोधित करते हुए बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत विष्णु देव सरकार ने इस कार्य को रिकार्ड समय में किया है। पैसे मिलने वाले किसानों से अपील करते हुए कहा कि राशि का उपयोग सही कार्यों में करें ताकि घर, परिवार समृद्ध हो सके।
खेती किसानी व बच्चों की शादी में करेंगे खर्च
बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के चारपारा निवासी 50 वर्षीय श्रीमती मानमती ने विष्णु सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग बच्चों की शादी के लिए करेंगे।
इसी तरह ग्राम जटासेमर निवासी 60वर्षीय श्री लल्ला राम ने 50 क्ंिवटल धान बेचे थे, उनके खाते में यह राशि पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग खेती किसानी में करेंगे ताकि और ज्यादा पैदावार हो सके।
ग्राम परचा निवासी 70 वर्षीय श्री मोती लाल राजवाड़े एवं 72 वर्षीय ओड़गी निवासी श्री शेख मेहदी हसन ने कहा कि मिलने वाले अंतर की राशि का उपयोग खेती-बाड़ी के लिए करेंगे, तो 72 वर्षीय बरपारा निवासी श्री विजय सिंह पैकरा ने 113 क्विंटल धान बेचे हैं, आदान राशि का उपयोग टयूबवेल तथा नाती की शादी में खर्च करने की जानकारी दीं
नब्बे दिनों के विष्णु सरकार में सुशासन की लालिमा दिखी/बगिया के विष्णु - बिखेर रहे हैं खुशबू
जशपुर जिले के ग्राम बगिया के विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 दिसंबर 2023 को ली थी। आदिवासी सरगुजा संभाग, जशपुर जिले के यह पहले व्यक्ति है, जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। बगिया से निकले इस लाड़ले विष्णु देव ने महज नब्बे दिनों में अपने अडिग निर्णय से तीन करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों के जीवन में एक खुशनुमा खुशहाली बिखेरने में सफलता अर्जित की है।
ईमानदार प्रयास नया मिसाल
वैसे तो किसी भी सरकार के लिए तीन माह का कार्यकाल बहुत ही कम होते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु के मन में कुछ नया करने की इच्छा शक्ति, जनसरोकार के लिए योजना बनाने की जुनून और ईमानदार प्रयास ने महज तीन माह, एक मिसाल बना और एक नया रिकॉर्ड कायम की।
गरीबों के चेहरे में खुशियां
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों के हित में निर्णय लिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के 18 लाख से अधिक आवासहीनों को पक्का मकान देने के निर्णय ने इन लाखों गरीबों के चेहरे में खुशियां बिखेर दीं। प्रदेश के करीब 68 लाख अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को अगले पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न देने के फैसले से इन परिवारों को भरपेट भोजन भी मिलेगा।
युवाओं के भविष्य सुरक्षित
प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा-2021 की शिकायतों की जांच सीबीआई से जांच कराने व यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा प्रणाली लागू करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बेरोजगारों के हित में फैसला लेते हुए शासकीय सेवा में भर्ती हेतु स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में दिसंबर 2028 तक छूट दी गई है।
किसानों के पीड़ा को किया दूर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव दूरस्थ आदिवासी अंचल से होने के साथ एक मंजे हुए किसान पुत्र भी हैं, इसीलिए किसानों की पीड़ा को वे बेहतर समझते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान की गारंटी को पूरा करते हुए 13 लाख किसानों को 3 हजार 716 करोड़ रूपए का भुगतान की गई।
सबसे बड़ी राशि किसानों के खातों में
अपने वादे के अनुरूप किसानों के हित में खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई, 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान खरीदी की गई और अन्नदाताओं को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया गया तो 12 मार्च को ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ के तहत समर्थन मूल्य की अंतर राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए अन्नदाताओं के खाते में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने डीबीटी के माध्यम से पंहुचाने का साहसिक कार्य किए हंै।
आदिवासियों के हित में बड़ा निर्णय
प्रदेश के लाखों आदिवासी भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए तेंदूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक दर 4 हजार रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रूपए किया गया साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजना संचालित किए जाने का निर्णय भी लिए हैं।
आस्था-विश्वास व भावनाओं का रखा ध्यान
प्रदेशवासियों के विश्वास व आस्था की भावनाओं को सम्मान देते हुए विष्णु सरकार ने रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू की। इस योजना के तहत प्रदेश के 18 से 75 आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों को अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन शुरू की है, वहीं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर नगरी राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की शुरूआत भी की।
मातृ शक्ति का किया वंदन
डबल इंजन वाली विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाते हुए महतारी वन्दन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ की धरती काशी से शुभारंभ किए और प्रथम किस्त की राशि करीब 700 करोड़ रुपए इन महिलाओं के खाते में अंतरित हुई। विष्णुदेव साय सरकार ने एक अहम फैसले लेते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया है। साथ ही प्रदेश की आधी आबादी यानी माताओं एवं बहनों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की भावनाओं का सम्मान करते हुए 430 लोकतंत्र सेनानियों-आश्रितों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया।
सचमुच 13 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक ऐसे नाम दर्ज हुए हैं जो बरसो तक याद रखी जाएगी। महज 90 दिनों में विष्णु के सुशासन की लालिमा प्रदेशवासियों को देखने को मिली रही है।
(लेखक - एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, कोरिया)
कलेक्टर के निर्देश का हो रहा है असर/प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराने सोनहत एसडीएम कर रहे हैं गाँवो का दौरा/राजस्व निरीक्षक, पटवारी को दिए लक्ष्य पूर्ण करने की जवाबदेही/राशि गबन करने पर होगी कार्यवाही
कोरिया/ जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विगत दिनों समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री मंत्री आवास (ग्रामीण) योजना को लेकर सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदारों को निर्देश दिए थे कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर जमीनी हकीकत से रूबरू होने के निर्देश भी दिए थे।
इसका असर सोनहत विकासखण्ड में दिखने लगा है। सोनहत के अनुविभागीय दण्डाधिकारी राकेश साहू, सोनहत जनपद पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह जगत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवासों को पूर्ण कराने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को इस कार्य में जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने तथा प्रगति लाने हेतु राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को गाँव-गाँव दौरा कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत की जानकारी ली जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को आवास निर्माण में रूचि लेने प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) प्रतीक जायसवाल एवं विकासखण्ड समन्वयक हेमन्त साहू द्वारा आवास पूर्ण कराने हेतु रोस्टर के अनुसार लगातार दौरा कर रहे हैं साथ ही गांवों में जन-चौपाल लगाया जा रहा है।
सोनहत विकासखण्ड के तहत 6 हजार 251आवास स्वीकृत हुए हैं इनमें से 4 हजार 540 आवास पूर्ण हो चुके है। शेष 1 हजार 711 आवासों को पूर्ण कराने हेतु रोस्टर अनुसार ग्राम तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जन-चौपाल अयोजित कर आवास निर्माण में हितग्राहियों को पक्के आवास के महत्व बताया जा रहा है।
सभी पात्र हितग्राहियों को 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहें हैं। साथ ही सोनहत जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायको की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए उनके माध्यम से अपूर्ण आवासों की सतत् निगरानी करते हुए आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारी निरंतर प्रयासरत है।
बता दें सोनहत विकासखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण तथा प्रारम्भ करने में रूचि नहीं लेने वाले एवं राशि गबन करने वाले हितग्राहियों को चिन्हांकित कर सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोनहत द्वारा राशि वसूली नोटिस जारी की गई और हितग्राहियों को पेशी में बुलाकर समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
पशुधन मेले में उन्नत नस्ल के पशुओं का हुआ प्रदर्शन/पशुपालकों ने पशुओं के उचित देखभाल के लिए ली जानकारी
कोरिया /बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला, कंचनपुर में विगत दिनों 6 व 7 मार्च को दो दिवसीय जिलास्तरीय किसानों व पशुपालकों की संगोष्ठी सहित पशु मेले का आयोजन पशु चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया था। जानकारी के मुताबिक करीब 100 किसानों / पशुपालकों द्वारा उन्नत नस्ल की गाय, बछिया, भैंस, पड़िया, बकरे -बकरियों, बैल-भैंसा जोड़ी एवं मुर्गा-मुर्गी सहित अन्य पक्षियों का प्रदर्शन मेले में लगाए थे। मेले में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन हेतु लाए गए पशु, पक्षियों का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों / पशुपालकों के सामने धान पैरा का यूरिया उपचार तथा अजोला उत्पादन का प्रदर्शन कर इसकी जानकारी व लाभ के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ उपसंचालक डॉ. श्रीमती विभा सिंह बघेल ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर बैकुंठपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा महेश साहू, विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव, जनपद सदस्य श्रीमती सोनी राजवाडे, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, कॅचनपुर सरपंच श्रीमती बिफईया बाई, उपसरपंच संतोष साहू, पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिले के अलग अलग स्थानों में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारी, मैदानी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक, किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
सीख सबक व समझ से भरपूर लघु फिल्म रजामंदी 18 वर्ष से कम जिला सत्र न्यायालय बैकुंठपुर ने तैयार की आंख कान और दिमाग को खोलने वाली फिल्म
कोरिया / रजामंदी यानी आपसी सहमति..! जिला सत्र न्यायालय बैकुंठपुर ने एक ऐसे विषय पर लघु फिल्म तैयार की है, जो आज के युवा ही नहीं बल्कि हर परिवार के लिए एक सीख है, सबक है और समझ से भरपूर है।
एक नादानी जीवनभर पछतावा
करीब 20 मिनट की इस फ़िल्म को देखने के बाद, एक बारगी दर्शकों को सोचने को मजबूर करेगी। सोचने के लिए इसलिए क्योंकि जिस उम्र में लिखने, पढ़ने, कैरियर बनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव मजबूत होता है, तो वहीं यह नाजुक उम्र भी होते हैं, जिसमे एक नादानी, एक लापरवाही, एक गलतियां से जीवन भर पछतावा करने के अलावा कुछ नहीं बचता।
न्याय सबके लिए फ़िल्म में जहाँ वकीलों की दलील सुनने पर मन आक्रोश से भर जाएगा तो सिर्फ अपराध बोध के कारण मन मे दया उतपन्न भी होता है, लेकिन न्यायालय तो न्याय के लिए है। न्यायालय का ध्येय वाक्य 'न्याय सबके लिए' है। ऐसे में न गुस्सा काम आएगा और न ही दया..! यहाँ सिर्फ न्याय ही काम आएगा। इंसाफ काम आएगा।

छोटे-छोटे जानकारियों के आभाव में किस कदर किशोरावस्था में ही लड़कियां- लड़के, ख़ौपनाक कदम उठा लेते हैं, जो स्वयं के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं और पछतावा के अलावा कुछ नहीं। लेकिन कानून अपने नियम से बंधे होने के कारण न्यायालय, इंसाफ देने को तैयार रहती है।
गंभीर अपराध के संबंध में जागरूक करना
पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर के द्वारा लैंगिग अपराध से संबंधित लघु फिल्म 'रजामंदी 18 वर्ष से कम' तैयार की गई है।
इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को फिल्म के माध्यम से इस गंभीर अपराध के संबंध में जागरूक करना है।
राम गोस्वामी (राम पुरी) निर्देशक व एम.ए. फिल्म एन्ड थियेटर एम.जी.ए.एच.वी., वर्धा, महाराष्ट्र के बैनर में बने इस फिल्म के छायांकन, सम्पदन सह निदेशक प्रवीण तिवारी है तो बैकुंठपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन सिंह कोर्राम मार्गदर्शन में व सहनिर्माता वीरेंद्र सिंह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से यह लघु फिल्म तैयार की गई है।
सबक, सीख के साथ समझ विकसित करेगी
फ़िल्म 'रजामंदी 18 साल से कम' यूट्यूब पर प्रसारित है। इसका लिंकhttps://youtu.be/_
जारी विकास परियोजनाओं के कार्यों की गति करे तेज- सचिव श्री कावरे जिला प्रभारी सचिव श्री महादेव कावरे ने की विकास कार्यों की समीक्षा
उड़नदस्ता दल तथा स्थैतिक निगरानी दल की बैठक सह प्रशिक्षण / सख्ती, सतर्कता, सावधानी और शालीनता से कार्य करने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार तथा व्यय अनुवीक्षण नोडल अधिकारी विजयेन्द्र सारथी की उपस्थिति में आज सभा कक्ष में उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल की बैटक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने बैठक में व्यय अनुवीक्षण दल के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया निर्वाचन कार्य की दृष्टि से अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे खर्च की जानकारी एवं चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराए जाने के लिए आप लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र कोरबा हेतु उड़नदस्ता दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का गठन किया गया है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी सभी दल सक्रिय हो जायेंगे। सभी दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सावधानी, सख्ती, सतर्कता और शालीनता से कार्य करने के निर्देश दिये गये। सभी चेक पोस्टों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के साथ ही अभ्यर्थियों के द्वारा किए जा रहे वैध एवं अवैध खर्चों की सघन जांच और निगरानी करेंगे। कलेक्टर ने जप्ती के दौरान जप्ती प्रक्रिया की पूर्ण वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के संवेदनशीलता एरिया में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये है।
पौधा वितरण व राइजोन रूट शूट खरीदी में आर्थिक अनियमितता,लोकपाल ने किया निर्णय पारित / तत्कालीन अधिकारियों एसडीओ व रेंजरो को जमा करना होगा 5-5 लाख रुपये
कोरिया / लोकपाल ने मनरेगा के तहत कराये गये पौधरोपण के कार्य मे अनियमितता के मामले में शिकायत बाद जांच में आर्थिक अनियमितता प्रमाणित पाते हुए तत्कालीन उप वनमण्डलाधिकारी समेत तत्कालीन वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनेंद्रगढ़ केल्हारी,कुंवरपुर, जनकपुर, बहरासी को 5 -5 लाख रुपये सयुंक्त रूप से क्षतिपूर्ति के रूप में राज्य रोजगार गारंटी कोष में 90 दिनों के भीतर जमा करने का निर्णय पारित करते हुए 1-1हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2023 को बैकुंठपुर निवासी चंद्रकांत परागीर ने मनरेगा के लोकपाल के समक्ष वर्ष 2021-22, 2022-23 में मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल में मनरेगा के तहत कराये गये पौधरोपण व हरियाली प्रसार योजना के तहत पौधों के वितरण में भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत की थी..जिस पर लोकपाल मलखान सिंह ने वन विभाग से जानकारी मांगी थी ,तथा वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ के द्वारा लोकपाल को जानकारी दी गई थी,वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5 लाख 60 हजार बांस पौधा तैयार करने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी,बांस पौधा तैयार करने हेतु बांस राइजोन निविदा दर पर क्रय करना बताया था,इसके साथ ही तुहर पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत ग्रामीणों को रोपणी हेतु विभाग द्वारा हितग्राहियों को घर तक पौधा पहुँचाया गया था,मनरेगा के लोकपाल ने जिला पंचायत कोरिया के प्रशासकीय स्वीकृति अवलोकन किया ।
लोकपाल ने दस्तावेजों के अवलोकन में पाया कि पौधा हेतु मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र में 9 लाख 99 हजार रुपये तथा इसी प्रकार बिहारपुर, केल्हारी, जनकपुर, कुंवारपुर व बहरासी वनपरिक्षेत्र हेतु भी 9 लाख 99 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी, इस सम्बंध में लोकपाल ने वन विभाग के अधिकारियों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा था,इसके साथ ही लोकपाल ने स्थल निरीक्षण किया और लोकपाल ने पाया कि हरियाली प्रसार योजना के तहत पौधों वितरण नही किया गया है। इसके अलावा जांच के दौरान लोकपाल ने राइजोन रूट शूट खरीदी में भी आर्थिक अनियमितता पाते हुए तत्कालीन उप वनमण्डलाधिकारी मनेंद्रगढ़, तत्कालीन वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, बहरासी को दोषी पाते हुए 5-5 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में राज्य रोजगार गारंटी कोष में निर्णय पारित होने के 90 दिवस के भीतर जमा करने का निर्णय पारित किया है, इसके साथ ही 1-1 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
हितग्राहियों को हुआ नवीनीकरण राशनकार्ड का वितरण / जिले में करीब 76 हजार राशनकार्डो का हुआ है नवीनीकरण
कोरिया / जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की मुख्य आतिथ्य में कलेक्टरेट सभाकक्ष में आज जिले के करीब 28 राशनकार्डधारियों को नवीनीकृत राशनकार्ड के वितरण का शुभारंभ किया गया। नवीनीकृत राशनकार्ड के वितरण पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वन्दन राजवाड़े व कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने फूलमाला अर्पित की।
75 हजार 981 राशनकार्डो का हुआ नवीनीकरण
जिले में 82 हजार 93 राशन प्रचलित है। इनमें नवीनीकृत राशन कार्डधारियों की संख्या 75 हजार 981, अंत्योदय राशनकार्डधारी 19 हजार 909, प्राथमिकता राशनकार्डधारी 55 हजार 852, निराश्रित राशनकार्डधारी 181 तथा निःशक्तजन राशनकार्डधारी की संख्या 39 है। इस तरह 75 हजार 981 राशनकार्डो का नवीनीकरण हो चुका है, जिसका वितरण कार्य का शुभारंभ आज से शुरू हुई है।
खाद्य सामग्रियों का भरपूर लाभ लें
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े ने सभी नवीनीकृत राशनकार्डधारियों से कहा कि राज्य सरकार आप सभी के हित के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण कराने का अभियान चलाया है, ऐसे में आप सब राशन दुकान से मिलने वाले खाद्य सामग्रियों का भरपूर लाभ लें।
राशनकार्ड सम्हाल कर रखें, 92 प्रतिशत नवीनीकरण
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी राशनकार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि राशनकार्ड को सम्हाल कर रखें और पात्रता अनुसार खाद्य सामग्री प्राप्त करें। श्री लंगेह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमने समय पर 92 प्रतिशत से अधिक राशनकार्डो का नवीनीकरण कर लिए हैं। शेष राशन कार्डों का नवीनीकरण भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
त्रुटियां होने पर सुधार होगा
अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने हितग्राहियों को जानकारी दी कि किसी भी राशनकार्ड में नाम, उम्र या किसी अन्य तरह की त्रुटियां हों तो खाद्य विभाग में संपर्क कर सुधार कार्य किया जाएगा।
जिला खाद्य निरीक्षक सुश्री अनिता ने हितग्राहियों के नामों को साझा करते हुए जानकारी दी कि आज 28 नवीनीकृत राशनकार्डो के शुभारंभ कार्यक्रम में 21 प्राथमिकता तथा 7 अंत्योदय राशनकार्डधारी ग्राम आनी, आमगांव, ओड़गी व बैकुंठपुर से उपस्थित हुए थे।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खाद्य विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशनकार्डधारी महिलाएं उपस्थित थीं।
उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत उल्लास एप का प्रशिक्षण असाक्षरों को पढ़ाने-लिखाने में मोबाइल एप से मिलेगी मदद
कोरिया / जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिला पंचायत, बैकुंठपुर के मंथन कक्ष में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संकुल शैक्षिक समन्वयको को 'उल्लास एप' का प्रशिक्षण दिया गया।
15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षरों के लिए उपयोगी
बता दें उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्तर पर 5 से 10 असाक्षर एवं असाक्षरों को पढ़ाने वाले स्वयंसेवी शिक्षक का चिन्हांकन ग्राम प्रभारियों के द्वारा उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। सर्वे कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, शिक्षक, पूर्व नियोजित प्रेरक एवं पढ़ना, लिखना अभियान के स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षरों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।

समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ विकसित करना
बता दें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक एक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की, जिसे उल्लास (अंडरस्टैंडिंग ऑफ लाइफलाइन लर्निंग फॉर ऑल इन सोसायटी) यानी समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ के नाम से जाना जाता है।
देश के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाना
योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्हें खुद को शिक्षित करने का अवसर नहीं मिला है और उन्हें देश के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाना है। यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करने की अनुमति देता है, बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ के साथ समृद्ध भी करता है। यह योजना स्वयंसेवी, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना या कर्तव्यबोध को बढ़ावा देने के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।
एप शिक्षण केंद्रों की निगरानी करने में सक्षम
उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से पाठ्यक्रम को शिक्षार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक-आर्थिक संदर्भ को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो उनके बीच अधिक आत्मीयता प्रदान करेगी। यह एक जनभागीदारी आंदोलन है, उज्ज्वल भविष्य और सशक्त नागरिकों की दिशा में एक अभियान भी है। एप शिक्षण केंद्रों की निगरानी करने में सक्षम बनाता है जो किसी भी अधिकृत उपयोगकर्ता द्वारा किया जा सकता है।
आत्मिक सन्तोष का कार्य
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि इस उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से आप अपने आसपास के असाक्षरों का सर्वे करेंगे साथ ही उन्हें पढ़ना लिखना जब सिखाएंगे तो निश्चय ही एक आत्मिक सन्तोष भी मिलेगा। इस मोबाइल एप प्रशिक्षण में बहुत ही बारीकी से जानकारी दी गई। इसलिए आप सब इस प्रशिक्षण को बहुत ही गम्भीरता से सीखे और समझें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित जिला व विकासखण्ड साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे।
हितग्राहियों को हुआ नवीनीकरण राशनकार्ड का वितरण / जिले में करीब 76 हजार राशनकार्डो का हुआ है नवीनीकरण
कोरिया / जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की मुख्य आतिथ्य में कलेक्टरेट सभाकक्ष में आज जिले के करीब 28 राशनकार्डधारियों को नवीनीकृत राशनकार्ड के वितरण का शुभारंभ किया गया।
नवीनीकृत राशनकार्ड के वितरण पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वन्दन राजवाड़े व कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने फूलमाला अर्पित की।
75 हजार 981 राशनकार्डो का हुआ नवीनीकरण
जिले में 82 हजार 93 राशन प्रचलित है। इनमें नवीनीकृत बीपीएल राशन कार्डधारियों की संख्या 75 हजार 981, अंत्योदय राशनकार्डधारी 19 हजार 909, प्राथमिकता राशनकार्डधारी 55 हजार 852, निराश्रित राशनकार्डधारी 181 तथा निःशक्तजन राशनकार्डधारी की संख्या 39 है। इस तरह 75 हजार 981 राशनकार्डो का नवीनीकरण हो चुका है, जिसका वितरण कार्य का शुभारंभ आज से शुरू हुई है।
खाद्य सामग्रियों का भरपूर लाभ लें
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े ने सभी नवीनीकृत राशनकार्डधारियों से कहा कि राज्य सरकार आप सभी के हित के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण कराने का अभियान चलाया है, ऐसे में आप सब राशन दुकान से मिलने वाले खाद्य सामग्रियों का भरपूर लाभ लें।
राशनकार्ड सम्हाल कर रखें, 92 प्रतिशत नवीनीकरण
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी राशनकार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि राशनकार्ड को सम्हाल कर रखें और पात्रता अनुसार खाद्य सामग्री प्राप्त करें। श्री लंगेह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमने समय पर 92 प्रतिशत से अधिक राशनकार्डो का नवीनीकरण कर लिए हैं। शेष राशन कार्डों का नवीनीकरण भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

त्रुटियां होने पर सुधार होगा
अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने हितग्राहियों को जानकारी दी कि किसी भी राशनकार्ड में नाम, उम्र या किसी अन्य तरह की त्रुटियां हों तो खाद्य विभाग में संपर्क कर सुधार कार्य किया जाएगा।
जिला खाद्य निरीक्षक सुश्री अनिता ने हितग्राहियों के नामों को साझा करते हुए जानकारी दी कि आज 28 नवीनीकृत राशनकार्डो के शुभारंभ कार्यक्रम में 21 प्राथमिकता तथा 7 अंत्योदय राशनकार्डधारी ग्राम आनी, आमगांव, ओड़गी व बैकुंठपुर से उपस्थित हुए थे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खाद्य विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशनकार्डधारी महिलाएं उपस्थित थीं।
कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण / लिफ्ट, किचन शेड सहित सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करने दिए निर्देश
बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकरीबन घंटे भर सिम्स परिसर और वार्डाें का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे किचन शेड और अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। स्वीकृत दो नए लिफ्ट का काम भी तत्काल शुरू करने कहा।

कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे 12 बेडेड आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ट्राइएज) काम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. नायक ने बताया कि यह काम पूर्णता की ओर है। कलेक्टर ने अस्पताल में बनाए जा रहे किचन शेड का निरीक्षण किया। अंतःरोगी वार्ड के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर किचन शेड बनाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के भोजन बनाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल सौंदर्यीकरण काम का भी जायजा लिया। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत यहां एलईडी डिस्पले गार्डन जैसे अन्य काम किए जा रहे है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर सभी वार्डाें का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पंजीयन विभाग में टोकन व्यवस्था एवं सिकल सेल सैम्पल कलेक्शन सेंटर को भी देखा। मरीजों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। गायनिक वार्ड में कंचनपुर से आई श्रीमती नंदनी बिंझवार से भोजन के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते में अंडा, बिस्किट, केला मिला था। भोजन अच्छा मिल रहा है। कलेक्टर ने पैथोलाॅजी में जाकर भी मरीजों से चर्चा की। श्रीमती नर्मदा बाई ने बताया कि उन्होंने खून की जांच के लिए सैम्पल दिया है। कलेक्टर ने डाॅक्टरों को निर्देशित किया कि स्लिप में रिपोर्ट देने की तिथि भी अंकित की जाए। कलेक्टर ने दंत रोग विभाग, फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड सहित अन्य वार्डाें का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में फर्श में हुई टूट-फूट के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सिम्स अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एसके नायक, उप अधीक्षक डाॅ. विवेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर हुए आमजनों के समस्याओं से हुए रूबरू प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये
मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिको की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी - बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 47 आवेदन प्राप्त हुये।
आज जनदर्शन में चिरमिरी निवासी अश्वनी कुमार द्वारा चिरमिरी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हेतु शिकायत पत्र, ग्राम केल्हारी निवासी अशोक कुमार द्वारा वन अधिकार पट्टा न मिलने के संबंध में, ग्राम घाघरा निवासी मनोज कुमार द्वारा फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की राशि का दुरुपयोग किये जाने, ग्राम पसौरी निवासी केशव कुमार द्वारा वन अधिकार पट्टा निरस्त किए जाने, ग्राम बंजी निवासी समुद्री बाई द्वारा आकस्मिक मृत्यु की राशि के संबंध में, ग्राम कोथारी निवासी लक्ष्मण सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए पैसे की डिमांड किए जाने, ग्राम मुख्तियारपारा निवासी द्वारा हरभजन सिंह द्वारा व्हील चेयर हेतु आवेदन देने, मनेन्द्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता द्वारा पट्टा स्वीकृत करने की सूचना एवं विधिक कार्यवाही करने, ग्राम खमरौध निवासी रणजीत सिंह द्वारा रोजगार दिलाने, मुक्तियारपारा निवासी हरभजन सिंह द्वारा पेंशन दिलाने, ग्राम केल्हारी निवासी कमलेश द्वारा नल जल योजना से वंचित किया जाने, मनेन्द्रगढ़ निवासी संतोष गुप्ता द्वारा आवेदक के दुकान से जबरदस्ती बेदखल करने, ग्राम नागपुर निवासी धरम साय यादव द्वारा नौकरी दिलाये जाने, ग्राम चैनपुर निवासी रघुनाथ सिंह गोंड द्वारा भूमि के संबंध में, मनेन्द्रगढ़ निवासी वीरेंद्र गढ़ेवाल द्वारा शासन को धोखा दिए जाने, कोटाडोल निवासी रणबहादुर द्वारा रोजगार सहायक पर उचित कार्यवाही करने, केल्हारी निवासी लालजी द्वारा पट्टा प्रदान करने, ग्राम सिंघत निवासी कुमारी विमला गोंड द्वारा अनुदान सहायता राशि चार लाख रुपए प्रदान किए जाने, ग्राम मनवारी निवासी कौशिल्या द्वारा भ्रष्टाचार के संबंध में कार्यवाही करने, ग्राम पसौरी निवासी धीरज कुमार मौर्य द्वारा लंबित मनरेगा भुगतान के संबंध में, ग्राम पसौरी निवासी धीरज कुमार मौर्य द्वारा अवैध क्लिनिक संचालित के विरुद्ध कार्यवाही करने, ग्राम भौता निवासी टीका सिंह द्वारा कार्य का भुगतान के संबंध में, ग्राम केल्हारी निवासी प्रह्लाद गुप्ता द्वारा सौर ऊर्जा प्लेट दिए जाने, ग्राम केल्हारी निवासी प्रहलाद गुप्ता द्वारा एसडीएम ऑफिस के बाबू का गैर जिम्मेदाराना कार्य करने, बृजमोहन के द्वारा 14-15 वित्त के भ्रष्टाचार जांच के संबंध में, ग्राम उजियारपुर निवासी गीता कुर्रे के द्वारा वर्मी खाद राशि का भुगतान करने, ग्राम लोहारी निवासी इंजोरिया द्वारा केंछूआ बीच की राशि भुगतान करने, ट्री गार्ड की राशि भुगतान कराने तथा वर्मी खाद की राशि का भुगतान के संबंध में, ग्राम कछौड निवासी केवल प्रसाद के द्वारा भूमि को अन्य व्यक्ति को बिक्री करने, ग्राम घुटरा निवासी अजय कुमार द्वारा नक्शा सुधारने करने, ग्राम घुटरा निवासी अजय कुमार द्वारा बंदोवस्त त्रुटि सुधार के संबंध में, ग्राम लालपुर निवासी रत्नाकर सिंह द्वारा जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने के संबंध में तथा पटवारी द्वारा सीमांकन कराए जाने के संबंध में, ग्राम बांधपारा हर्रा निवासी मोहन सिंह द्वारा भूमि के बंटवारा में करने, ग्राम बिछिया टोला निवासी वर्षा रानी द्वारा ट्री गार्डन का पैसा दिलाने, मनेन्द्रगढ़ निवासी अभय बड़ा द्वारा भूमि आवंटित करने , मनेन्द्रगढ़ निवासी अभोज कुमार केशरवानी द्वारा नजूल खसरा का सुधार कराए जाने, ग्राम भगवानपुर निवासी राकेश बर्मन द्वारा धान उपार्जन केंद्र रापा कार्यवाही के संबंध में, मनेन्द्रगढ़ निवासी नईम खान द्वारा बिना अनुमति के पेड़ काटे जाने, मनेन्द्रगढ़ निवासी भूषण अग्रवाल द्वारा घर के कब्जा करने, मनेन्द्रगढ़ निवासी भूषण अग्रवाल द्वारा मेरी निजी भूमि में अवैध रूप से आवास बनाए जाने, चिरमिरी निवासी लता सोनी द्वारा विधवा महिला को मिलने वाली शासकीय सुविधा के संबंध में, ग्राम चित्तझोर निवासी सुरेंद्र पाल द्वारा पट्टे की भूमि पर बने आवास को तोड़ने पर शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुये।
कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने अमृतधारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ली बैठक / आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां करने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़ / प्रतिवर्ष मनेन्द्रगढ़ में स्थित अमृतधारा जलप्रपात स्थल महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी दिन यहां अमृतधारा महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिले में एक दिवसीय अमृतधारा महोत्सव का आयोजन किया जाना है।
अमृतधारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। अमृतधारा महोत्सव के आयोजन से जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती एक साथ देखने को मिलेगी। इस एक दिवसीय आयोजन में कलाकारों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति, खेल और कई नए आकर्षण होंगे। कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टाल प्रदर्शनी के रूप लगने है उनकी तैयारी के निर्देश देते हुए पिछले वर्ष की भांति ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल सिदार, लिंगराज सिदार, एसडीएम प्रवीण भगत, प्रितेश राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, उमेश कुमार पाण्डेय डीएम नान, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ रघुनाथ राम, नगरीय निकाय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
'टीचर ऑफ दी मन्थ' में अली को नवाचारी, शुक्ला को सक्रियता तो कमल को वैज्ञानिक चेतना के लिए मिला सम्मान / सकारात्मक कार्य करें ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा-कलेक्टर विनय लंगेह
कोरिया / जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई नवाचार 'टीचर ऑफ दी मन्थ' में इस बार चार शिक्षकों के महत्वपूर्ण कार्य को रेखांकित करते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें बैकुंठपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला, धौराटिकुरा के शिक्षक श्री अली अहमद को शाला में अध्ययन- अध्यापन का वातावरण विकसित करने तथा आकर्षक नवाचारी जैसे कार्यों में सहभागिता निभाने का कार्य किए हैं।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चरचा के व्यख्याता कमल डड़सेना ने बच्चों में वैज्ञानिक चेतना लाने व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ तार्किक मन को विकसित करने का कार्य किया।
सुश्री अर्चना शुक्ला, सोनहत विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशहा में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ अध्धयन के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिए। सोनहत विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रामगढ़ के हरप्रसाद राजवाड़े को विद्यालय संचालन की उत्तम व्यवस्था की है व कुशल मार्गदर्शक भी है। इन चारों अध्यापकों को कलेक्टर श्री लंगेह व अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

काम ऐसे करें कि नई पीढी प्रेरणा लें
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगे ह ने कहा कि आप सब ऐसे काम करें कि आने वाली पीढी आपसे प्रेरणा लें। इन चारों अध्यापकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब 'टीचर ऑफ दी मन्थ' फरवरी माह के गौरव हैं इसी लगन, मेहनत के साथ आगे भी काम करने की बात कही।
जिले के अधिकारी छात्रवासों का करें नियमित निरीक्षण-श्री लंगेह / जनचौपाल में आए आवेदनों का करें शीघ्र निपटारा / फरियादी के आवेदन पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
कोरिया / जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विगत सप्ताह विभिन्न विषयों, कार्यों पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की साथ ही विभाग प्रमुखों को कार्यो में लेटलतीफी के लिए हड़काया।
कलेक्टरेट सभाकक्ष में आहूत बैठक में श्री लंगेह ने सीमांकन, बटांकन, नामातंरण व डायवर्सन के प्रकरणों पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों से को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणो को समय-सीमा के भीतर निराकरण करें, वहीं समय-सीमा का इंतजार करने के बजाय जरूरतमन्दो की समस्याओं को समय से पहले निपटाएं ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगने से बच सके।
श्री लंगेह ने उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, जल संसाधन, लोक निर्माण, आदिवासी विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने की कार्यवाही करते हुए समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि खानापूर्ति जैसे कार्य करने से बचें।।कलेक्टर श्री लंगेह ने जन शिकायतों, जन समस्याओं, मागों आदि के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और जिला अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं मुख्यमंत्री जन शिकायतों की जांच करने और त्वरित गति से उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने, राशनकार्डो का नवीनीकरण, स्वामित्व योजना में प्रगति लाने व महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने हेतु प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

7 मार्च को महतारी वन्दन योजना से विवाहित महिलाओं के खाते में आएगी राशि
महतारी वन्दन योजना को लेकर अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि 7 मार्च को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां समय पर करें। उन्होंने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर व जनपद पंचायत सोनहत के सीईओ को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है, इसमें पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें इस योजना से जिले के 60 हजार से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि आएगी।
श्रीरामलला दर्शन के लिए आवेदन
श्रीरामलला दर्शन, अयोध्या धाम के लिए सोनहत, बैकुंठपुर जनपद के सीईओ व नगर पालिका परिषद के सीईओ को ज्यादा से ज्यादा भक्तों को दर्शन कराने हेतु गांव व निकायों में आवेदन हेतु कोटवार के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश कलेक्टर श्री लंगेह ने दिए हैं।
विभाग प्रमुख, कन्या छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षण
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को कन्या छात्रावासों की नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रावासो में सीसीटीवी लगाने, पानी, शौचालय, बिजली व्यवस्था व आवश्यक सुधार कार्य करने सहित समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक समाधान करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने स्पष्ट कहा कि बच्चों से मिलने के लिए उनके माता-पिता के अलावा किसी को अनुमति नहीं है, रजिस्टर पंजी में कौन, कब आया यह जानकारी स्पष्ट रखें। उन्होंने रोटेशन के आधार पर सीएमएचओ को डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही
श्री लंगेह ने कन्या छात्रावासों की अधीक्षकों व मंडल संयोजको को कड़े निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
प्रमिला को मिलेगी सहायता राशि
आज जनचौपाल में पहुंचे कदमपारा, बैकुंठपुर निवासी श्रीमती प्रमिला पति श्री अमरजीत टोप्पो के आवेदन पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारी से पूछा कि बेटी के जन्म होने पर उन्हें मिलने वाली सहायता राशि क्यों नहीं दी गई? उन्होंने श्रम अधिकारी को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पैसे की मांग पर कार्यवाही करने को दिए निर्देश
इसी तरह बैकुंठपुर निवासी श्री विशेष साहू ने बैकुंठपुर तहसील कार्यालय में कार्यरत लिपिक द्वारा नकल मांगे जाने पर 80 रुपए अधिक मांगे जाने की शिकायत की। श्री लंगेह ने तहसीलदार को जांच करने व सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है कि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
जनचौपाल में विभिन्न समस्याओं, मांगो के सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर श्री लंगेह ने इन सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उचित पड़ताल करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, एसडीएम, बैकुंठपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला कोषालय अधिकारी एवं बैकुंठपुर व सोनहत जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।












