Breaking News
ताज़ातरीन
बेमौसम बरसात से हुई फसल क्षति की शिकायत तत्काल दर्ज करावें किसान / 72 घंटे के भीतर टोल फ्री न. 18002660700 अथवा 14447 पर करें शिकायत
मनेंद्रगढ़ / जिले में असामयिक वर्षा दर्ज की गयी है, जिससे फसल बीमा अंतर्गत गेहूं सिंचित, गेहूं आसिंचित, चना, अलसी एवं राई सरसों अधिसूचित फसलों को नुकसान होने की स्थिति निर्मित हुई है। जिन किसानों के द्वारा इन फसलों का बीमा कराया गया है, ऐसे बीमित किसान का फसल नुकसान होने पर बीमा के प्रावधान के तहत वे बीमित किसान अपने फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी के पास शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा किसान भाइयों से अनुरोध किया जाता है कि अपने फसल क्षति के संबंध में क्रिन्यावयक बीमा कम्पनी एच.डी.एफ.सी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी को सीधे उनके टोल फ्री न. 18002660700 अथवा 14447 पर कॉल करके फसल नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। फसल क्षति की सूचना देते समय किसान भाई अपने साथ अपनी फसल सम्बंधी जानकारी, किसान आवेदन आई.डी., खाता नम्बर, आधार नम्बर, भूमि सम्बंधी विवरण तथा मोबाईल नम्बर का विवरण जरूर साथ में रखें।
कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के द्वारा कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं बीमा कम्पनी को संयुक्त दल गठित कर बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का आकलन तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल क्षति की सूचना उपरांत बीमित किसानों में से प्रभावित किसानों को उनके फसल नुकसान आकलन के आधार पर प्रावधान अनुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय की जायेगी। इसी प्रकार जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराये हैं, वे सभी किसान अपने फसल क्षति की सूचना अपने ग्राम पटवारी की माध्यम से राजस्व विभाग को देते हुए आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा हेतु आवेदन कर सकते हैं।
होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय
मनेन्द्रगढ़ / होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते नियन्त्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जिला कोरिया में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति की आशंका बढ़ जाती है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दोनों जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्येनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विनोद कुमार गुप्ता एवं टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली का, मेसर्स सोनी टी स्टॉल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी से चमचम एवं मेसर्स जोधपुर राजस्थान स्वीट्स, महलपारा चैक, मेन रोड बैकुण्ठपुर से खोवा का विधिक नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है।

जिले में होली पर्व शांति व सदभाव से मने इसके लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मिली जिम्मेदारी
कोरिया। जिले में आपसी भाईचारे, सदभाव के साथ होली पर्व मनाने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोरिया ने होलिका दहन 24 मार्च व होली पर्व 25 मार्च के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डॉ. अमृता सिंह, तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैकुंठपुर को थाना बैकुंठपुर, श्री ओ.पी. सिंह, तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पोड़ी(बचरा) को थाना पोड़ी (बचरा), श्रीमती मोनल साय, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट,पटना को थाना चरचा, श्री उमेश कुमार कुशवाहा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पटना को थाना पटना, श्री कामेश सिंह कश्यप, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैकुंठपुर को थाना कटकोना, पंडोपारा चौकी, परमानन्द कौशिक, प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सोनहत को थाना सोनहत तथा शुभ कोसले नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, रामगढ़ को चौकी रामगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर, सोनहत अपने-अपने क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।
बेमौसम बारिश से फसल हुए नुकसान / प्रभावित किसान टोल फ्री नम्बर पर दें जानकारी व पटवारी से करें सम्पर्क
कोरिया / जिले में लगातार वोलावृष्टि व बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग ने किसानों से अपील करते हुए जानकारी दी है कि असामयिक वर्षा से गेंहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, चना, अलसी एवं राई सरसों फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
विभाग ने जानकारी दी है कि जिन कृषकों के द्वारा इन अधिसूचित फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा कराया गया है, ऐसे कृषकों की बीमित फसल में नुकसान होने पर प्रावधान के अनुसार बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पास 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 18002095959 या फार्ममित्र एप अथवा कंपनी के व्हाट्सएप नंबर 7030053232 में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के किसान शिकायत निवारण टोल फ्री नबंर 14447 पर भी फसल क्षति की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
फसल क्षति की सूचना देते समय किसानों को फसल संबंधी जानकारी, किसान आवेदन आई.डी., खाता नंबर, आधार नंबर, भूमि संबंधी विवरण तथा मोबाइल नंबर आदि विवरण साथ में रखना जरूरी है। फसल क्षति की सूचना प्राप्ति उपरांत प्रभावित कृषकों को उनके फसल क्षति आकलन के आधार पर प्रावधान अनुसार क्षति पूर्ति राशि प्रदाय की जाएगी।
इसी प्रकार जिन कृषकों द्वारा फसल बीमा नहीं कराया गया है, उन सभी कृषकों से विभाग ने अपील की है कि फसल क्षति की सूचना पटवारी के माध्यम से भी राजस्व विभाग को देते हुए आर बी सी 6-4 के तहत मुआवजा हेतु आवेदन कर सकते हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण/दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस
बिलासपुर,/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में श्री पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग,श्री उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, श्रीमती राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, श्रीमती हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक,श्रीमती करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, श्री अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए,श्री अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, श्री स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, श्री हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा,श्री प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कु. कविता सुथार लेखापाल, श्रीमती बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, श्री मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और श्री इंदाराम नेताम भृत्य शामिल हैं।
गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियों ने ली मतदाता शपथ /मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगे
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूरा करने जिले की महिलाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ की प्रेरणादायिनी संकुल संगठन एवं गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियां भी स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने मतदाता शपथ लेकर अपने क्षेत्रवासियों को इस हेतु प्रेरित किया। दीदियों के द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।
अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर रहेगा प्रतिबंध
कोरिया / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया तक अपने निर्धारित मुख्यालयों में ही रहेंगे। विशेष परिपस्थितियों में जिला निर्वाचन कार्यालय की लिखित अनुमति प्राप्त कर ही कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय को छोड़ सकेंगे। एस.ई.सी.एल के मजदूर श्रेणी के कर्मचारी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
चुनाव के दौरान शस्त्र रखने पर रहेगा प्रतिबंध
कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह कि जिले के सभी थाना, चौकी व सहायता केन्द्र अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जो शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी है तथा जिनकी गतिविधियां ऐसी हो जो चुनाव के दौरान गड़गड़ी एवं लोक परिशांति बनाए रखने में विध्न पैदा कर सकते है के शस्त्र लायसेंस को निलंबित किया जाएगा तथा ऐसे शस्त्र को थाना, जिला नाजरात में जमा कराया जाएगा। कलेक्टर ने तक ऐसे व्यक्तियों की जानकारी मंगायी है।
कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा कोलाहल प्रतिबंधित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक निषिद्व
कोरिय / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 16 मार्च 2024 से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। सभी राजनैतिक दल उनके कार्यकर्ता तथा उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति अपने दल के प्रचार-प्रसार के लिए लाउडस्पीकरों का प्रयोग करते हैं। इन लाउडस्पीकरों का न केवल स्थाई मंच से होता है बल्कि वाहनों यथा ट्रक, टेम्पों, कारें, टैक्सियों, वैन, तिपहिया, स्कूटर, साईकिल, रिक्शा आदि पर होते है। ये वाहन सड़को, गलियों, उप गलियों पर चलते है और गांवों, बस्तियों, मोहल्लों, कालोनियों में भी बहुत ऊंची आवाज पर लाउडस्पीकरों से प्रसारण करते हुए जाते हैं। इससे ध्वनि प्रदुषण होता है और आम जनता की शांति व प्रशांति में बहुत बाधा उत्पन्न होती है। लाउडस्पीकरों की ऊंची आवाज के प्रयोग से विद्यार्थी वर्ग विशेष रूप से अशांत हो जाते हैं एवं उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। चूंकि लाउडस्पीकर पर बहुत सुबह शोरगुल करना शुरू कर देते हैं और पूरा दिन इससे बुढ़े, दुर्बल और बीमार चाहे किसी भी संस्था, अस्पताल आदि में हो या घर में हो बहुत बेचौनी होती है। मैं इस बात से पूरी तरह भिज्ञ हूँ कि निर्वाचन अवधि में लाउडस्पीकरों के प्रयोग को पूर्ण रूप से रोका नहीं जा सकता क्योंकि लाउडस्पीकर निर्वाचन प्रचार के एवं जन समूह संप्रेषण के साधनों में से एक साधन है। लेकिन इसके साथ-साथ विषम समय एवं विषम स्थान पर लाउडस्पीकर के अविवेकपूर्ण तथा ऊंचे स्वरों पर अव्यवहारिक प्रयोग जिसमें प्रशांति पर कुप्रभाव पड़ता हो एवं सामान्यतः जन सामान्य एवं विशेषत रोगियों एवं विद्यार्थी समुदाय की बेचौनी का कारण हो जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।
अतएव उपरोक्त वर्णित तथ्यों के प्रकाश में एवं समस्त तथ्यों पर विचार उपरांत जिला दण्डाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने छ.ग. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-4 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रात्रि 10 से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो का चलाया जाना अथवा लगाया जाना पूर्ण रूप से निषिद्ध किया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग चुनाव प्रसार करने के लिए वाहनों पर और चुनावी सभाओं में प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10 तक ही किया जा सकेगा किन्तु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण किस्म के होंगे और मध्यम आवाज में ही चलाये जायेंगे। लोक शांति को देखते हुए लंबे चोंगे वाले माईक (हॉर्न माइक) का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है। वाहनों पर और चुनावी सभाओं में एक से अधिक माईक समूह में नहीं लगाये जायेंगे। इन्हें भी प्रतिबंधित किया जाता है।
चुनावी सभा में चुनाव प्रचार करने के लिए वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने के लिए अनुमति सम्पूर्ण कोरिया जिला क्षेत्र हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अनुभाग क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बैकुण्ठपुर एवं सोनहत से अनुमति लेकर सामान्यतः किया जा सकता है किन्तु शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सालयों व नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत एवं किसी भी स्थानीय निकाय कार्यालयों, बैंकों, पोस्ट ऑफिस, दूरभाष केन्द्र आदि कार्यालयों से 200 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सामान्य स्थिति में भी पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। यह आदेश आज से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक सम्पूर्ण कोरिया जिले में प्रभावशील रहेगा।
10 नंबर वार्ड पर सीसी रोड का भूमिपूजन: संजय कोसले
10 नंबर वार्ड पर सीसी रोड का भूमिपूजन: संजय कोसले
विष्णु देव सरकार के 90 दिन बेमिसाल प्रेसवार्ता में भईया लाल राजवाड़े, कृष्ण बिहारी सहित भाजपा नेताओं ने बताया उपलब्धियों भरी रही साय सरकार
वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं थर्ड जेन्डर के मतदाताओं की हो मतदान में भागीदारी - कलेक्टर / लंगेह/मतदान के पहले ई.वी.एम मशीन का कराया जायेगा प्रदर्शन
कोरिया /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान में जिले के वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं थर्ड जेन्डर के मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी करने के उदेद्वश्य से जिला स्वीप समिति का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत अशासकीय वृद्धाश्रम, धौरा टिकरा बैकुण्ठपुर में वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं साथ ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वृद्धजनों के सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें स्वल्पाहार भेंट किया गया एवं मतदान का महत्व बताकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के समस्त वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं थर्ड जेन्डर मतदाताओं को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी किये जाने तथा विभागीय अधिकारियों को वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं थर्ड जेंडर के मध्य ई.वी.एम मशीन का प्रदर्शन किये जाने हेतु कहा गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, भोजन, आवास की जानकारी ली गई एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष द्वारा अवगत कराये जाने हेतु कहा गया। उक्त कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण, अधीक्षक बौद्धिक मंदता वाले बालकों के लिए विशेष विद्यालय, डॉ. श्री सुभाषिश करन, डॅा. विवेक सिंह, वृद्धाश्रम के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
लोकसभा निर्वाचन 2024/मुद्रण एवं प्रकाशकों की बैठक सम्पन्न/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों और दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
कोरिया /लोकसभा निर्वाचन 2024 के चुनाव प्रचार सामग्री मुद्रण में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर प्रिंटिंग संचालकों की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर और मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी श्री विनय कश्यप ने जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति किसी निर्वाचन संबंधी पैंपलेट, पोस्टर या अन्य प्रचार प्रसार सामग्री तब तक मुद्रित नहीं करेगा, जब तक उनके पास प्रकाशक की हस्ताक्षरित घोषणा और दो व्यक्तियों द्वारा अनुप्रमाणित न हो।
उन्होनें बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही सभी प्रिंटरों - मुद्रकों और प्रकाशकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों और दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। मुद्रकों की यह जिम्मेदारी होगी की वह निर्वाचन के दौरान प्रचार के लिए छपी गई सामग्री की तीन प्रतियां और प्रकाशक की घोषणा जिला निर्वाचन कार्यालय में छपाई के 72 घंटे या तीन दिन के भीतर जमा कराएं। साथ ही इसमें मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम तथा मुद्रित संख्या लिखना अनिवार्य होगा। बैठक में स्वीप कोर कमेटी के सहायक प्रभारी अधिकारी श्री के.के. गुप्ता, व्याख्याता डाईट एवं मास्टर ट्रेनर श्री शैलेन्द्र गुप्ता, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ओंकार सिंह, मनरेगा के प्रचार-प्रसार अधिकारी श्री रूद्र नारायण मिश्रा सहित प्रिंटिग प्रेस के संचालक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य कर रहे कान्ट्रेक्टर्स की ली बैठक/जल जीवन मिशन के कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मापदण्डों का करें पालन/कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों के संबंध में कान्ट्रेक्टर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर पानी समय पर मिले यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखकर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यों को स्वीकृत किया गया है। इनमें से कुछ कार्य प्रारंभ और प्रगतिरत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों से कहा कि प्रगतिरत एवं स्वीकृत कार्यों को पूरा कर आगामी ग्रीष्मकाल के पहले स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, यह जनहितकारी कार्य है। इसे प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे आगामी ग्रीष्म काल में किसी को भी पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन कान्ट्रेक्टर्स एवं ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र शुरू कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सूचित करें।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा एवं निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में कार्य करे विभागों को समन्वय की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसी गांव में पेयजल की उपलब्धता के लिए कोई दिक्कत आ रही है तो फील्ड में विजिट कर कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत एवं क्रेडा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूरे हो गए है, वहां विद्युत कनेक्शन के लिए त्वरित कार्यवाही कर जल आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी स्वीकृत कार्यों की बारी-बारी समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।
लोकसभा निर्वाचन 2024/स्वीप कोर कमेटी कराएंगी बडी संख्या में मतदान/ग्रामीण, शहरी व दूरस्थ केन्द्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश
कोरिया,/आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान में मतदाताओं के शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने दिव्यांग, कोल श्रमिक, थर्ड जेण्डर, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों आदि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, कोरिया द्वारा समिति का गठन किया गया है। इस तारतम्य में आज स्वीप कोर कमेटी की बैठक लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा जारी की गई।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिन मतदान केन्द्रों में मतदान प्रतिशत बहुत ही कम था, उस मतदान केन्द्रों में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करें और मतदान प्रतिशत बढाने के निर्देश दिये। स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों से कहा कि थर्ड जेंडर, दिव्यांग, बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं को बडी संख्या में मतदान कराने के लिए प्रेरित करें व ’’सुगम एवं समावेशी मतदान’’ हेतु जिला स्तर एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।
मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए स्वं सहायता समूह सहित विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, संकुल, बिहान आदि के सहयोग लेते हुए बडी संख्या में जिले के हर मतदान केन्द्रों में मतदान जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिये है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कॉलरी व एस.ई.सी.एल सहित शहरी, ग्रामीण व दूरस्थ मतदान केन्द्रों में निवासरत लोगो को मतदान के महत्व को बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम सहित स्वीप कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 24/फोटो क्रमांक 01/2024/मानिकपुरी
--
कोषालयों, उपकोषालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट से संबंधित देयक स्वीकार करने हेतु
मनेन्द्रगढ़/ चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के देयकों को पारित करने के संबंध में निम्नानुसार निर्देश प्राप्त हुए है। वर्ष 2023-24 से संबंधित समस्त देयक कोषालय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2024 निर्धारित की गयी है। अंतिम तिथि के पश्चात् वित्त विभाग की अनुमति से देयक 28 मार्च 2024 तक ही (नवीन एवं कोषालय द्वारा आपत्ति सहित वापस किए गए देयक) कोषालय में जमा किए जा सकेंगे। 22 मार्च, 2024 तक कोषालय द्वारा स्वीकार किए गए देयकों पर ली गई आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण कर प्रस्तुत किए जाने वाले देयकों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। भारत सरकार से प्राप्त राशि (शत् प्रतिशत केन्द्रीय सहायता अथवा केवल केन्द्रांश की राशि) से संबंधित देयकों एवं माननीय विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। राजभवन सचिवालय, विधानसभा सचिवालय एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के अधीन गठित प्रकोष्ठ, प्राधिकरण, मुख्यमंत्री सचिवालय, निवास कार्यालय से संबंधित प्राप्त देयकों, माननीय उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों से संबंधित देयकों पर भी उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा। माननीय मुख्यमंत्रीजी, माननीय मंत्रीगण, एवं माननीय विधायकों के स्वेच्छानुदान मद से संबंधित देयकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। अतएव उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समय सीमा के भीतर चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित देयकों का निराकरण जिला कोषालय से कराया जाना सुनिश्चित करे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में समस्त आहरण अधिकारियों द्वारा चेक बुक कोषालयों में जमा करने तथा कार्य विभागों द्वारा ई-कुबेर के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट पर रोक
मनेन्द्रगढ़/22 मार्च 2024 को संध्या 5:00 बजे तक कोषालय से उपलब्ध कराये गये चेक बुक, आहरण अधिकारी कोषालय अधिकारी के पास जमा करेंगे साथ ही उपयोग किय गए, निरंक चेक का विवरण भी चेक बुक साथ देंगे। 26 मार्च 2024 से ऐसे अपरिहार्य प्रकरणों में जिनमें कि कतिपय व्ययों को जो जनहित या प्रशासन के हित में अनिवार्य है, अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष पूर्ण प्रकरण व विषय वस्तु औचित्य सहित प्रस्तुत कर भुगतान संबंधी आदेश प्राप्त कर सकेंगे। कार्य विभागों में ई-कुबेर के माध्यम से ऑननलाईन भुगतान की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। 22 मार्च 2024 संध्या 5:00 बजे के पश्चात् कार्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष के ऑनलाइन भुगतान पर रोक लगायी जाती है। संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाये की ऑनलाइन पेमेंट फाइल जनरेशन न हो। अत्यावश्यक प्रकरण में वित्त विभाग की सहमति पश्चात् ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेंगे। 26 मार्च 2024 से वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक उपरोक्त निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार अधोहस्ताक्षरकर्ता से स्वीकृति प्राप्त प्रकरणों में कोषालय से चेक उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कोषालय अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षर किया जायेगा।
भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे/रेणुका/विधायक रेणुका की पहल पर सोनहत ब्लाक को 70 लाख रूपये की निर्माण कार्यों की स्वीकृति
मनेन्द्रगढ़/पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यों के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण के तहत विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा के नहरपारा मार्ग में पुलिया निर्माण एवं हर्रापारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के हाई स्कूल मार्ग से पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत कुशहा के केवराबहरा स्कूल से रामसाय घर मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत मधौरा में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख तथा ग्राम पंचायत कैलाशपुर के ग्राम ओरगई, कोरबंधा से शंकर मंदिर पहुंच मार्ग में पुलिया निमार्ण कार्य के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर विधायक रेणुका सिंह ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचना हमारा दायित्व है। विकसित भारत की परिकल्पना के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना हम साकार कर रहे है। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, बनाये है हम, संवार रहे है हम की तर्ज पर भरतपुर सोनहत विधानसभा का विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि, भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे।
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसो के लिए 24 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसो के लिए 24 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम मुरमा के बालकुवंर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रेमलाल, सुनिल, अनिल तथा सरीता, सहोद्री एवं ग्राम गोल्हाघाट के पुष्पा की आकाषीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस सीताबाई के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।
इसी तरह तहसील पटना के ग्राम अमहर के राजेष की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस षिवकुमारी, ग्राम डबरीपारा के धर्मपाल की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामबाई, तहसील पोड़ी (बचरा) के ग्राम चिरमी के भास्कर की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस इन्द्रभान एवं तहसील सोनहत के ग्राम धनपुर (रजौली) के रूसीता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस विफुलाल के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद से विकास कार्यो के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति/ग्राम पंचायत होगें निर्माण एजेंसी
कोरिया / मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यो के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण के तहत विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा के नहरपारा मार्ग में पुलिया निर्माण एवं हर्रापारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के हाई स्कूल मार्ग से पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत कुषहा के केवराबहरा स्कूल से श्री रामसाय घर मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत मधौरा में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख तथा ग्राम पंचायत कैलाषपुर के ग्राम ओरगई, कोरबंधा से शंकर मंदिर पहुंच मार्ग में पुलिया निमार्ण कार्य के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।












