CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

सिमगा पत्रकार ने किया रक्तदान,28 वर्ष की उम्र में 15 बार कर दिया रक्तदान

सिमगा पत्रकार ने किया रक्तदान,28 वर्ष की उम्र में 15 बार कर दिया रक्तदान

 

सिमगा :चंद्रप्रकाश टोंडे ने रायपुर अपने प्रवेट कार में जाकर एक गंभीर मरीज को ब्लड डोनेट किया - विज्ञान ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। मगर अब तक विज्ञान रक्त का कोई विकल्प नहीं बना पाया है। जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए रक्त दान ही उपाय है। इसलिए रक्तदान को महादान की श्रेणी दी गई है। इसके साथ ही समाज में रक्तदान को लेकर तमाम भ्रांतियां भी हैं। मगर, इस सबके बीच कई रक्तदाता ऐसे भी हैं, जो रक्तदान के लिए पत्रकार चंद्रप्रकाश टोंडे हमेशा तत्पर रहते हैं साथ ही और को भी इसके लिए जागरूक करते हैं। चंद्रप्रकाश टोंडे भी ऐसे ही रक्तदाताओं में शुमार हैं, जो 28वर्ष की उम्र में अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। सिमगा नगर में सबसे कम उम्र के पत्रकार चंद्रप्रकाश टोंडे को समाजसेवा का जुनून विरासत में मिला है। उनके पिता भी समाज सेवा करते करते अपने जीवन बिता रहे है!!उनकी मम्मी जनपद सदस्य रह चुकी है और 30 सालो से अपने गृह गांव में पंच के रूप में सेवा करती आ रही है और आज भी पंच के रूप में ग्रामीणों की सेवा करती रहती है,,,पत्रकार चंद्रप्रकाश टोंडे ने बताया की उन्होंने सबसे पहले तब रक्तदान किया था जब उनकी उम्र महज 17 वर्ष और चार माह थी। तिल्दा के एक निजी नर्सिंग होम में किसी जरूतमंद को रक्त की जरूरत थी, रक्तजांच के लिए पांच लोग गए थे, मगर इनमें से उनका रक्त समूह बी पॉजिटिव ही मरीज से मैच हुआ था। इसके बाद तो वह हमेश रक्तदान के लिए उत्सुक रहे और जब भी किसी को रक्त की जरूरत पड़ी उन्होंने रक्तदान किया। यह सिलसिला आगे बढ़ा और अब तक वह कुल 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। चंद्रप्रकाश टोंडे ने बताया हैं कि वह अब तक 1500 लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर चुके हैं। इस लॉकडाउन की अवधि में भी वह एक बार रक्तदान कर चुके हैं, जबकि इस अवधि में 105लोगों से रक्तदान करा चुके हैं।
continue reading
 27 हजार से अधिक किसानों के खाते में साढ़े छह करोड़ की राशि अन्तरण /प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 16 वीं किश्त की राशि जारी

27 हजार से अधिक किसानों के खाते में साढ़े छह करोड़ की राशि अन्तरण /प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 16 वीं किश्त की राशि जारी

कोरिया /  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों को महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल शहर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किश्त की राशि जारी कर किसानों के खाते में राशि अन्तरण की गई। बता दें आज पी.एम. किसान उत्सव दिवस, कृषि विज्ञान केन्द्र सलका, बैकुण्ठपुर में यह आयोजन किया गया था।

27 हजार 253 किसानों को 6 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि अंतरण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 27 हजार 253 किसानों को 6 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि जारी की गई। कार्यक्रम के बाद किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। 15वीं किष्त के रूप में 26 हजार 330 किसानों को 7 करोड़ 20 लाख राषि आंतरित की गई थी।



क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से देश के पात्र किसानों को 2000- 2000 रुपए की 3 समान किस्तों में साल भर में 6000 रुपये उनके खाते में डाले जाते हैं। देश के किसानों की आर्थिक मदद लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। किसान योजना के तहत सरकार अब तक किसानों के लिए 15वीं किस्त के पैसे जारी कर चुकी है, जिसमें 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ पहुंचाया गया है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जिला कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सहित बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखण्ड से हितग्राही किसान, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

continue reading
प्रभारी  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक / जन शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

प्रभारी कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक / जन शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

मनेन्द्रगढ़ /  प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल सिदार ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जन शिकायतों, जन समस्याओं, मागों आदि के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और जिला अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं मुख्यमंत्री जन शिकायतों की जांच करने और त्वरित गति से उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने, राशन कार्डो का नवीनीकरण, स्वामित्व योजना में प्रगति लाने संबंधित निर्देश अधिकारियों को दीये।

प्रभारी कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन तथा ऑनलाईन एन्ट्री की प्रगति समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों को शीघ्र ऑनलाईन एन्ट्री करने के निर्देश दिये, साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देशित दिये। उन्होंने हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देशित करते हुए जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करने तथा निराकरण की जानकारी लिखित प्रतिवेदन में भेजने के निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने शासन स्तर या संचालनालय स्तर से आये पत्रों एवं निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार महिला एवं बाल विकास विभाग, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, मत्स्य पालन, विश्वकर्मा योजना तथा मध्यान्ह भोजन योजना पर चर्चा करते हुये, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ तथा एनआरएलएम तीनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने डीएमएफ मद से जिले के लिए स्वीकृत कार्यो की पूर्ण, अपूर्ण तथा अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो गये उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिये। लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जनपद पंचायत, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य और कृषि विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा की। उन्होंने लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा तथा उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये एवं अवैध निर्माण का नियमितिकरण, आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों का नियमितिकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

उक्त बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी आर.पी. आचला, एसडीओ वन मंडल के.एस. कँवर, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, एवं सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
 उज्ज्वला योजना से मिली सेहतमंद जिंदगी / समय संसाधन की बचत परेशानियों से मिली निजात

उज्ज्वला योजना से मिली सेहतमंद जिंदगी / समय संसाधन की बचत परेशानियों से मिली निजात

कोरिया 28 फरवरी 2024/ सरकार की एक योजना किसी परिवार व समाज को किस तरह आनंदमय बना देती है, इसका उदाहरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से देखने को मिल रही है। जिले के दोनों विकासखण्ड बैकुण्ठपुर एवं सोनहत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देने के लिए लगातार जिला प्रशासन प्रयासरत हैं।

विगत दिनों में जब भारत संकल्प विकास यात्रा के दौरान ऐसे पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया, जो बरसों से जंगल से लकड़ियां बीनकर चूल्हे से भोजन बनाती थी।

काम में समय पर पहुंचते हैं
सोनहत विकासखण्ड के ग्राम घुघरा निवासी श्रीमती उषा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा मिलने से बहुत ही खुशी मिल रही है, उनके पति श्री उमेश साहू का कहना कि अब भोजन बनाने में पहले की अपेक्षा समय की बचत हुई है, जिससे वे समय पर काम में पहुंच जाते हैं।

परिवार को परेशानियों से मिली छुटकारा
पेशे से निजी स्कूल में कटघोड़ी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत करीब 28 वर्षीय श्रीमती अनुपमा तिवारी का कहना है कि अब वे योजना के तहत मिले गैस चूल्हा से खाना तैयार कर रही हैं, इसके पहले वे वे इंडक्शन व हिटर से खाना बनाती, इससे बिजली की खपत अधिक होती थी। श्रीमती तिवारी के पति भी बैकुण्ठपुर के निजी स्कूल में शिक्षक हैं। श्रीमती तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते कहा कि मुख्यमंत्री के इन योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को परेशानियों से छुटकारा मिला है।

जंगल से लकड़ियां और आंख से आंसू बहना बन्द
ग्राम घुघरा निवासी 30 वर्षीय श्रीमती प्रेमवती राजवाड़े के पति श्री उमेश राजवाड़े ने बताया कि पहले उन्हें जंगल से लकड़ियां लाकर खाना बनाने की व्यवस्था करना पड़ता था जबकि जब से प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस चूल्हा मिले हैं, तब से इसी में भोजन तैयार की जा रही है। बहुत आरामदाय महसूस हो रहा है। चूल्हा से जहां जल्दी खाना तैयार हो जा रहा है, वहीं अब प्रेमवती के आंखों से आंसू निकलना बंद हो गया है।

करीब 2500 गैस चूल्हे का वितरण
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उज्ज्वला गैस कनेक्शन हेतु करीब 2800 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से करीब 2500 आवेदनों का निराकरण किया गया और गैस चूल्हा प्रदान की गई है। शेष हितग्राहियों को गैस कंपनी से अनुमोदन होते ही प्रदान की जाएगी।

सुखद बदलाव के साथ परेशानियों से मिली निजात
निश्चित ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के इन हितग्राहियों के जीवन में एक सुखद बदलाव आया है और इससे समय, संसाधन की बचत के साथ हितग्राहियों को परेशानियों से निजात भी मिली है।

continue reading
 सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक  जिले में 51 हजार 622 बच्चों को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो की दवा  03 मार्च से 05 मार्च तक जिले भर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक जिले में 51 हजार 622 बच्चों को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो की दवा 03 मार्च से 05 मार्च तक जिले भर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

    मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में 3 से 5 मार्च 2024 तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस 3 मार्च को जिले के निर्धारित कुल 549 बूथ पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। 4 एवं 5 मार्च 2024 को घर-घर भ्रमण कर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रशिक्षु नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं द्वारा पिलाया जाएगा। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने जिले के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से पोलियो बूथ में पहुंचकर अपने बच्चों को दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करने का आग्रह किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने बताया कि विश्व पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के कुल लक्षित बच्चों की संख्या 51 हजार 622 है। समस्त टीमों को समय पर पोलियो की दवा उपलब्ध कराने एवं कार्य संपादन की निगरानी हेतु 549 बूथों को 48 सेक्टरों में विभाजित कर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

 

जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी व विकासखंड डाटा प्रबंधक, जिला मितानिन समन्वयक की बैठक ली गई। जिसमें कार्य योजना एवं अभियान की सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण व दिशा-निर्देश बताए गए। सभी ब्लॉक के ग्रामों के अलावा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों द्वारा निर्माणाधीन क्षेत्र, खदानों, ईट भट्टा, स्लम एरिया, मेला, बाजार आदि में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है।

continue reading
भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने कार्यक्रम का हुआ आयोजन / भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जिला एमसीबी में दिया गया प्रस्तुतिकरण

भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने कार्यक्रम का हुआ आयोजन / भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जिला एमसीबी में दिया गया प्रस्तुतिकरण

 मनेन्द्रगढ़  / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी  कलेक्टर श्री अनिल सिदार की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियो को गुणवत्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी गई।

प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल सिदार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालयों एवं निर्माण आदि में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को क्रय करते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदंड के अनुसार हो। टेंडर के दौरान इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदंडों के अनुसार हो

इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमुख वैज्ञानिक श्री डी सुमित कुमार रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों पर प्रस्तुति दी गईं जिसमे उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य और भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रत्येक उत्पादों के मानक के लिए निर्धारित आईएसआई मार्क, उत्पादों की पैकेजिंग, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन आदि के बारे में बताया। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो की आउटरीच गतिविधि एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म जैसे बीआईएस केयर एप्लीकेशन, मानक ऑनलाइन इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के मानक चिन्हों की जानकारी तथा मानक नंबर को डाउनलोड करने की प्रक्रिया, गुणवत्ता प्रबंधन, मैनेजमेंट सिस्टम, हॉल मार्क निर्धारण आदि के बारे में बताया। ग्राहक के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद लाने में बीआईएस की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विभाग प्रमुखों को मानक उत्पादों की गुणवत्ता जांच और बाजार में अमानक उत्पाद को नियंत्रित करने के लिए कानून के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने आईएसआई मार्क और हॉलमार्क के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बनाए गए कानूनों से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारियों को भारतीय मानक ब्यूरो के ऐप से सामग्रियों की प्रमाणिकता की जांच करने की विधि भी बताई गई। इसके साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पाद नहीं होने अथवा उत्पादों में कमी पाए जाने पर इसकी शिकायत भारतीय मानक ब्यूरो को कर सकते है। मानक डॉट ऑनलाइन पोर्टल पर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

continue reading
 जिला स्तरीय परामर्षदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश /महतारी वंदन योजना के हितग्राही न हो परेशान - कलेक्टर श्री लंगेह

जिला स्तरीय परामर्षदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश /महतारी वंदन योजना के हितग्राही न हो परेशान - कलेक्टर श्री लंगेह

कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुनरीक्षण, जिला स्तरीय स्तरीय सलाहकार समिति एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों के जमा अग्रिम एवं सी.डी. रेसियो, डिजिटल पेमेंट को बढावा देने के लिए विभिन्न बैंक से आए अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने शासन की विभिन्न योजनाओं एनआरएलएम, एनयूएलएम, एमएमवायएसवाय, पीएमईजीपी सहित अंत्याव्यसायी, जनधन आदि की समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति रिर्पोट को बढ़ाने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने तथा शिविर आयोजित कर केसीसी हेतु छूटे किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।


बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत जिले की विवाहित महिलाओं को ज्यादा लाभ देने के लिए बैंकों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की उन्हें बैंकों के परेशानियों से बचाएं ताकि योजना का लाभ उन्हें मिल सकें।
डीएलसीसी की बैठक में विभिन्न बैंकों के जमा अग्रिम एवं सी.डी. रेशों पर चर्चा तथा वार्षिक साख योजना की उपलब्धि की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी बैंकों को सी.डी. रेशों बढ़ाने ओर इस दिषा में बेहतर कार्य करने के निर्देष दिए। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही, वार्षिक साख की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के.सी.सी. योजनान्तर्गत पशुपालन, मत्स्य पालन एवं फसल बीमा योजना पर चर्चा की गईं। सेन्ट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई।
 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, रिजर्व बैंक के एल.डी.ओ. श्री पी गोपीनाथ, नाबार्ड के डी.डी.एम. श्री एस के प्रधान, एल.डी.एम श्री प्रकाश कुमार एवं विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, महाप्रबंधक उद्योग, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, कार्यपालन अधिकारी अंत्यव्यवसायी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
राशनकार्ड नवीनीकरण अब 15 मार्च तक / हितग्राहियों के हित में लिया निर्णय / राशनकार्डधारी आवश्यक दस्तावेज के साथ कराएं नवीनीकरण

राशनकार्ड नवीनीकरण अब 15 मार्च तक / हितग्राहियों के हित में लिया निर्णय / राशनकार्डधारी आवश्यक दस्तावेज के साथ कराएं नवीनीकरण

कोरिया / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण की तिथि को आगे बढ़ाते हुए आगामी 15 मार्च तक नवीनीकरण करने का निर्णय लिया है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि राशनकार्ड धारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है ताकि नवीनीकरण से छूटे सभी पात्र हितग्राही समय पर आवश्यक दस्तावेज के साथ राशन कार्ड की नवीनीकरण करा सकते हैं।
प्रदेश में 77 लाख 8 हजार 439 राशनकार्डों में से 65 लाख 75 हजार 129 यानी 85.3 प्रतिशत राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष 11 लाख 33 हजार 310 राशनकार्डों के नवीनीकरण किया जाना है।

जिले की जानकारी
कोरिया जिले में 82 हजार 94 राशनकार्ड धारियों में से 74 हाजर 612 राशनकार्ड यानी 91 प्रतिशत का नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, शेष 7 हजार 482 राशनकार्डधारियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ 15 मार्च तक नवीनीकरण कराने का अवसर है।

नवीनीकरण कहां होगा
निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड की नवीनीकरण की जाएगी।

नवीनीकरण के लिए दस्तावेज
राशनकार्डधारी को उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड लेकर ई-केवायसी करवाना होगा,  आधार कार्ड व रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर देना होगा।

जिले में बीपीएल राशनकार्ड बीपीएल राशन कार्डधारियों  की संख्या 72 हजार 655 है। जिले में एपीएल राशनकार्ड एपीएल राशन कार्डधारियों की संख्या 9 हजार 439 है।

जिले में अंत्योदय राशनकार्ड
अंत्योदय राशन कार्डधारियों की संख्या 8 हजार 309 है।
 प्राथमिकता राशन कार्डधारियों की संख्या 54 हजार 185 है, निराश्रित राशन कार्डधारियों 181 तथा  निःशक्तजन राशनकार्डधारी 39 है।
जानकारी के मुताबिक जिले में 72 हजार 655 परिवारों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है । बीपीएल राशन कार्डधारियों को चावल के साथ 5 रुपए किलो की दर से दो किलो चना तथा 17 रुपए की दर से एक किलो शक्कर प्रदान की जाती है। 

continue reading
अयोध्या धाम श्री रामलला दर्शन क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

अयोध्या धाम श्री रामलला दर्शन क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 कोरिया /श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजना के क्रियान्वयन के संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में योजना के क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री रामलला  दर्शन (आयोध्या धाम) यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

continue reading
 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक आज कोरिया एवं सूरजपुर जिले के प्रकरणों का करेंगी सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक आज कोरिया एवं सूरजपुर जिले के प्रकरणों का करेंगी सुनवाई

 कोरिया / राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ किरणमयी नायक आज 27 फरवरी को कोरिया एवं सूरजपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से कार्यालय जिला पंचायत के सभा कक्ष में होगी। जहाॅ महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे।

continue reading
 बैकुण्ठपुर में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / बैकुंठपुर आकांक्षी विकासखंड में है शामिल / उत्पाद के रजिस्ट्रेशन से विश्वसनीयता बढ़ेगी

बैकुण्ठपुर में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / बैकुंठपुर आकांक्षी विकासखंड में है शामिल / उत्पाद के रजिस्ट्रेशन से विश्वसनीयता बढ़ेगी

कोरिया / जिले के बैकुंठपुर आकांक्षी विकासखण्ड में शामिल है। इसी के तहत नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर अलग- अलग विषयों पर कार्यशाला  आयोजन कर इसके जानकारी दी जाती है।
इसी कड़ी में विगत दिनों कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता विषय पर छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक डॉ अमित दुबे द्वारा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए, औद्योगिक संघों के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ, महाविद्यालयन छात्र-छात्राओं प्राचार्यो को ट्रेडमार्क, पेटेंट, कॉपीराइट, डिजाइन एवं अन्य विषयों की जानकारी दी गई। बता दें इस केंद्र द्वारा बौद्धिक संपदा विषय में जागरूकता एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण का कार्य एमएसएमई तथा आम लोगों के लिए कई वर्षो से की जा रही है।
बैकुंठपुर के जनपद पंचायत के सीईओ श्री आर एस. मिर्झा ने बौद्धिक संपदा अधिकार को स्वरचित कला, स्व निर्मित  उत्पादों पर अपना अधिकार के साथ अपनी पहचान दिलाने का एक उचित माध्यम बताया।

उत्पाद का रजिस्ट्रेशन से विश्वसनीयता बढ़ेगी
कार्यक्रम का संचालन आकांक्षी ब्लॉक फेलो डॉ इरशाद खान ने जानकारी दी कि 30 स्वसहायता समूह इनसे जुड़ी है। करीब सात स्व सहायता समूहों की महिलाएं घर पर ही दैनिक उपयोग हेतु आचार, पापड़ आदि तैयार कर रही हैं, उन्हें इस कार्यशाला से मदद मिलेगी । साथ ही उक्त केंद्र  में किसी उत्पाद का रजिस्ट्रेशन करने से विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

क्या है आकांक्षी विकासखंड
आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थागत व्यवस्था के रूप में विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

छह क्षेत्रों में विभक्त-
आकांक्षी विकासखण्डों के अनुश्रवण हेतु संकेतकों का निर्धारण 6 क्षेत्रों में जैसे कृषि एवं सहयोगी सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना कौशल विकास व सामाजिक एवं वित्तीय समावेशन 

continue reading
भारत अब बड़े सपने देखता है-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी / 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार / अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 21 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

भारत अब बड़े सपने देखता है-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी / 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार / अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 21 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

 कोरिया /आज क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बैकुण्ठपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 9 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 21 स्टेशनों व 83 ब्रिज
छत्तीसगढ़ के 21 स्टेशनों व 83 रोड ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज को करीब 2700 करोड़ रूपए की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाई नगर, हथबन्द, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद व भिलाई स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाएगा।

बता दे छत्तीसगढ़ सहित देश के 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज, अंडर पास का देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास, लोकार्पण किया ।
बजट में 6 हजार 896 करोड़ रुपये आवंटित
बता दें छत्तीसगढ़ राज्य में रेल अधोसंरचना विकास के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 6 हजार 896 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे नई रेल लाइनो के निर्माण, विधुतीकरण, नई ट्रेन संचालन, स्टेशनों के विकास व यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी के कार्य मे गति आएगी।
भारत अब बड़े सपने देखता है
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज साढ़े 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारत अब बड़े सपने देखता है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करता है।उन्होंने कहा कि ये कार्य लोगों के लिए श्ईज ऑफ लिविंगश् को आगे बढ़ाएंगे।
एक नए भारत का निर्माण होते देखा
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल जून से शुरू होगा, लेकिन जिस पैमाने और तेजी के साथ वह काम कर रही है, उसने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने रेलवे में बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि लोगों ने पिछले 10 वर्षों में एक नए भारत का निर्माण होते देखा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत, पटरियों की सफाई और विद्युतीकरण पर जोर शामिल है।
पैसे की लूट रोक दी
श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के पैसे की लूट रोक दी और कमाए गए हर पैसे का इस्तेमाल रेलवे सेवाओं के विस्तार में किया गया।
स्थानीय संस्कृति और कारीगरों को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे पहले राजनीति का शिकार हुआ करती थी लेकिन अब यह यात्रा की सुगमता का मुख्य आधार है और यह रोजगार का भी एक बड़ा स्रोत है। मोदी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर घोटालों के कारण राजस्व लीक होता है तो देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण बजट में बढ़ोतरी का जमीन पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उपयोग स्थानीय संस्कृति और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

कड़ी मेहनत और संकल्प विकसित भारत की गारंटी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रेलवे का वित्तीय घाटा पहले एक आम बात हुआ करती थी, लेकिन राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर अब परिवर्तन की एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि उनके सपने मेरा संकल्प हैं। आपके सपने, कड़ी मेहनत और मेरा संकल्प विकसित भारत की गारंटी है।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा के उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री शैलेश शिवहरे, रेलवे के श्री आर. शंकरन, बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री जे.के. जेना, वरिष्ठ रेल अधिकारी श्री विजय कुमार कोरी, श्री उमेश कुमार, श्री शुभम कुमार, श्री सुधीर कुमार सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र-छात्राएं, युवा व ग्रामीण उपस्थित थे।

continue reading
 ‘समर्थ’ से मिलेगी युवाओं को लक्ष्य हासिल करने की तरकीब  /’लोक सेवा आयोग में चयन होने पर मिलेगा 50 हजार रू.- राजवाड़े’

‘समर्थ’ से मिलेगी युवाओं को लक्ष्य हासिल करने की तरकीब /’लोक सेवा आयोग में चयन होने पर मिलेगा 50 हजार रू.- राजवाड़े’

कोरिया / जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘समर्थ निःशुल्क कोचिंग’ का शुभारम्भ शासकीय रामानुज महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर में बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार की उपस्थिति में 24 फरवरी को की गई।



’चयनित युवाओं को 50 हजार रूपए की नगद राशि’
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भइया लाल राजवाड़े ने युवाओं से कहा कि अपने सपने को साकार इस तरह से करें कि परिवार, समाज और जिले में आप प्रेरणदायी बन जाएं। श्री राजवाड़े ने कहा कि ऊंचे सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन की जरूरत होती है, निश्चय ही यह ‘समर्थ’ कोचिंग आपके सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग में चयन होने पर चयनित युवा को 50 हजार रुपए की नगद राशि भी दी जाएगी।

’सुदूर अंचल को नई पहचान दिलाएं’
भरतपुर-सोनहत के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि इस खुले आसमान तले सभी छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें और इस सुदूर अंचल को नई पहचान भी दिलाएं।

’सफलता के लिए लगन, जुनून और कड़ी परिश्रम’
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कोचिंग भी भाग लेने सभी छात्र-छात्राओं को आव्हान करते हुए कि सफलता के तीन मंत्र हैं- लगन, जुनून और कड़ी परिश्रम। इसलिए सभी युवा साथी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बहुत ही जिम्मेदारी के साथ और ईमानदारी पूर्वक मेहनत करें। शार्टकट से सफलता हासिल नहीं होती, इसलिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

’विद्यार्थियों में पांच लक्षण जरूरी’
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से युवाओं को सम्बोधित करते हुए ‘काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च, अल्पहारी गृह त्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं। इसलिए आप सभी कौआ की तरह चतुर, बगुले की तरह ध्यान करने वाले, स्वान की तरह कम निद्रा तथा कम खाने वाला, गृह का त्याग करने वाले पांच लक्षण आप में समाहित होना चाहिए, तभी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

’संघर्ष से ही मिलेगी सफलता’
 बिलासपुर के प्रतिष्ठित अचीवर आईएएस अकादमी के मेंटर श्री शुभम पाण्डेय ने युवाओं को संघर्ष से बिल्कुल नहीं घबराते हुए सतत प्रयास कर सफलता अर्जित करने की बात कही।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण मरकाम, आदिम जाति के सहायक आयुक्त श्रीमती उषा लकड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री अखिलेश गुप्ता, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री यू.एस. शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाए, युवा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

continue reading
 भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 22 मार्च तक

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 22 मार्च तक

समाचार / भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 13 फरवरी 2024 से शुरू हो गया है जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 है। अग्निवीर की इस भर्ती में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल ऑफिस असिस्टेंट, ट्रैडमैन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की योग्यता होना आवश्यक है। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को इस वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in  में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
       शासन के निर्देशानुसार भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक आवेदकों को इस वाट्सअप ग्रुप में जुड़नेे की अपील की गई है। मंथन सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, नगर सेना एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए है। अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9685647824 पर संपर्क किया जा सकता  हैं।

continue reading
 भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु निःशुल्क मॉक टेस्ट 24 को

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु निःशुल्क मॉक टेस्ट 24 को

बिलासपुर/भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक अपना ऑनलाईन आवेदन किया है उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को किया जाना है। जिले के 254 आवेदकों ने वायु सेना में भर्ती हेतु अपना ऑनलाईन पंजीयन कराया है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निःशुल्क लिखित परीक्षा हेतु तैयारी का आयोजन 17 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक ऑनलाईन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा का कम्प्यूटर आधारित मॉक टेस्ट 24 फरवरी को तीन जगहों पर शासकीय को-पॉलीटेक्निक कोनी बिलासपुर, शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कोनी बिलासपुर एवं मॉडल आईटीआई कोनी बिलासपुर में रखा गया है। वायुसेना अग्निवीर भर्ती में पंजीकृत आवेदक कल दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे जिसके बाद मॉक टेस्ट हेतु संबंधित स्थल में भेजा जावेगा।
अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9685647824, 8962989216 पर संपर्क सकते हैं।

continue reading
खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई /1 लाख से अधिक का जुर्माना

खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई /1 लाख से अधिक का जुर्माना

बिलासपुर/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 22 से 23 फरवरी 2024 तक खनिजों के अवैध रेत परिवहन के कुल 08 मामलों पर कार्रवाई की गई।
      धोबघाट, छतौना, रतखण्डी एवं दोमुहानी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 08 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 08 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना तथा खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
       इसके अतिरिक्त 16 फरवरी को ग्राम कैमाडीह (सीपत) में अवैध मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 01 नग जेसीबी एवं 04 नग ट्रैक्टर जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया। उक्त अवैध मुरूम उत्खनन प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख सात हजार आठ सौ रूपय खनिज मद में जमा कराया गया है।
       जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

continue reading
उचित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार समिति का निर्वाचन कार्यक्रम

उचित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार समिति का निर्वाचन कार्यक्रम

बिलासपुर/छ.ग. राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार श्री नितिन घोरे को उचित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्या. चिंगराजपारा, विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 फरवरी 2024 को नियोजन पत्र की प्राप्ति, 01 मार्च 2024 नियोजन पत्र की जांच, 07 मार्च 2024 आमसभा/मतदान एवं मतगणना, 13 मार्च 2024 अध्यक्ष/उपाध्यक्ष की बैठक सूचना जारी करना, 17 मार्च 2024 अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा।

continue reading
 मुंगेली नाका मैदान में जिला स्तरीय समारोह/प्रधानमंत्री लाभार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

मुंगेली नाका मैदान में जिला स्तरीय समारोह/प्रधानमंत्री लाभार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

बिलासपुर/विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के अंतर्गत  शनिवार 24 फरवरी को सवेरे 10 बजे से जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीसी के जरिए समारोह में शामिल होकर जिले की कुछ लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

 

जिला स्तरीय समारोह मुंगेली नाका चैक मैदान पर होगा। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बहतराई इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मण्डी परिसर बिल्हा, कोटा में डीकेपी हाई स्कूल मैदान, मस्तुरी में हाई स्कूल मैदान खैरा (जयरामनगर) तथा तखतपुर में मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया है। विकसित भारत योजना के अंतर्गत समारोह में स्टाल भी लगाये गये हैं। योजनाओं की उपलब्धियों के साथ छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्य मंच पर एलईडी टीव्ही के जरिए प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाईव्ह प्रसारण देखा जा सकेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उद्योग विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आधार अपडेशन और उज्ज्वला योजना के स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी इस कार्यक्रम में जुटेंगे। जनसम्पर्क विभाग द्वारा भी मुंगेली नाका मैदान में विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित खूबसूरत प्रदर्शनी सजायी गई है।

continue reading
मदिरा दुकान संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित

मदिरा दुकान संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित

मनेंद्रगढ़ / देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान मनेन्द्रगढ़ के संचालान हेतु दुकान किराये में लेने हेतु मुहरबंद निविदाएं 22 फरवरी 2024 से आमंत्रित की जाती है। निविदा प्रपत्र कार्यालय जिला अधिकारी, कलेक्टोरेट भवन, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. से 500 रूपये नगद भुगतान कर 08 मार्च 2024 तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। निविदा बिक्रि की अंतिम तिथि 08 मार्च 2024 समय 04:00 बजे, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 समय 02:00 बजे, निविदा खोलने की तिथि 15 मार्च 2024 समय 04:00 बजे निविदा खोलने का स्थान कलेक्टोरेट सभाकक्ष जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)

continue reading
 प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

मनेन्द्रगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है, जिसके तहत तहसील मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चंवरीडांड निवासी रूबी बाई पति लालमन की तालाब के पानी मे डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस ईश्वरदीन सोनवानी, ग्राम बंजी निवासी देवशरण सिंह पिता धीर साय की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस समुद्री बाई को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति की गई है।

 

continue reading

dpboss