Breaking News
ताज़ातरीन
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न / वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का किया गया अनुमोदन / 13.71 करोड़ रूपए के कुल 125 कार्यों का किया गया अनुमोदन / निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें श्याम बिहारी जायसवाल
मनेन्द्रगढ़ / जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी.राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उच्च प्राथमिकता के 103 कार्य तथा अन्य प्राथमिकता के 22 कार्य कुल 125 कार्यों के लिए 13.71 करोड़ रूपए अनुमोदन किया गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, पार्षद तेजनारायण सिंह, श्रीमती कमला गुप्ता, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, श्रीमती रामरति यादव, पवन सिंह नेटी, जनपद सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, सरपंच आनन्द भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-25 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के लिए अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के कृषकों को उन्नत किस्म के बीज तथा वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराने तथा मछली पालन करने वाले किसानों का लोकल के बजाय बाहर से अच्छी नस्ल की मछली बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से दी जाने वाली पावर स्प्रेयर मशीन तथा स्प्रींकलर के लिए किसानों का चिन्हाकंन के साथ, मशीनों उपयोगिता, उसका रख रखाव, किसान की उत्पादकता के देखते हुए देने के निर्देश दिए। एसटी, एससी, ओबीसी तथा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के कृषकों का भी प्राथमिकता से चिन्हाकंन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित के कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने तथा नगरीय निकाय में जहां भी पानी की समस्या है उसे तत्काल चालूकर लोगों को पानी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले के प्रसव वाले प्रकरणों को अधिक से अधिक जिला चिकित्सालय में कऱाने के निर्देश जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। लोक निर्माण विभाग को मनेन्द्रगढ़ से चिरमिरी तक फोर लेन सड़क बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को एचआर बढ़ाने के साथ बंद पडे हैण्ड पम्पों का मरम्मत कर चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को 1000 महिलाओं का समूह बनाकर उनको रोजगार से जोड़ते हुए उत्पादक सामग्रियां तैयार करने के लिए प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को चिरमिरी के उत्कल समाज के उड़िया स्कूल को बी.एड काॅलेज संचालन हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने सभी सदस्यों को प्रस्ताव तैयार कहा जिसका निरीक्षण और सत्यापन संबंधित जिला अधिकारी करेंगे। प्रस्ताव में ऐसे कार्यों को दीजिए जो अति आवश्यक है। खनिज न्यास मद से ऐसे कार्यों का लिया जाता है जो अन्य मदों से नहीं कराये जा सकते है।
बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा।
बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष डी. राहुल वेंकट ने बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास के पास उपलब्ध निधि का कम से कम 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उपयोजित करने का प्रावधान हैं। इसके अंतर्गत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देख-भाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण, कौशल एवं विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, सतत् जीविकोपार्जन के अलावा जन कल्याण के कार्यो के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा। इसी तरह न्यास के शेष 40 प्रतिशत राशि को अन्य प्राथमिकता वालें क्षेत्रों में उपयोजित किये जाने का प्रावधान है। इसके अतंर्गत न्यास के 40 प्रतिशत राशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अतंर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास को बढ़ावा देने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए किया जायेगा।
लोकसभा निर्वाचन 2024 / स्वीप गतिविधि कैलेंडर / विभिन्न जगहों पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कोरिया / मतदाताओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित किए जाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराए जाने के उद्देश्य से तथा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए
स्वीप गतिविधि कैलेंडर मार्च 2024 के अनुसार 05 मार्च को सोनहत एवं बैकुण्ठपुर के समस्त हायर सेकेण्डरी स्कूल, डाईट, कृषि एवं अन्य महाविद्यालय आईटीआई व अन्य प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता रैली व मानव श्रृंखला का आयोजन, 11 मार्च को सोनहत एवं बैकुंठपुर के विकासखंड स्तरीय समस्त कार्यालयों में शपथ एवं मशाल रैली निकाली जाएगी, 13 मार्च को एसईसीएल बैकुंठपुर में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक व रैली निकाली जाएगी, 15 मार्च को एसईसीएल चरचा के अधिकारियों के साथ बैठक व रैली का आयोजन, 18 मार्च को पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैनर पोस्टर के साथ रैली व शपथ ग्रहण, 20 मार्च को सोनहत ग्राम पंचायत के कर्मचारियों और आम जन के साथ बैनर पोस्टर के साथ रैली व शपथ ग्रहण, 22 मार्च को सोनहत और बैकुटनहपुर के महाविद्यालय/आईटीआई/any प्रशिक्षण संस्थान में स्वीप आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लोकसभा निर्वाचन 2024 / लोकसभा निर्वाचन के लिए विभिन्न दलों का गठन
कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान सहायक व्यय प्रेक्षक/वीडियो निगरानी समिति/वीडियो अवलोकन टीम/लेखा टीम एवं शिकायत नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर हेतु विभिन्न कार्यों के सुचारू रूप से संपादन किए जाने हेतु दलों का गठन किया गया है जिसके प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम होंगे। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किए जाने तथा निर्चना प्रक्रिया से अवगत कराए जाने के उद्देश्य से बैकुंठपुर के लिए श्री महेश शिवहरे एल.बी. वर्ग 01, भरतपुर सोनहत के लिए श्री मारुति शर्मा सीएसी बैकुंठपुर अंतर्गत कॉलरी क्षेत्र के लिए श्री विजयनाथ वाजपेई को स्वीप नोडल नियुक्त किया गया है।
बैकुंठपुर से शायक व्यय प्रेक्षक के रूप में श्री प्रदीप भन्नारिया उप प्रबंधक वित्त विभाग एसईसीएल, श्री वेंकटेश्वर प्रताप सिंह लेखापाल एसईसीएल कार्य करेंगे। वीडियो निगरानी समिति के लिए सोनहत हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से श्री जे.एन. सिदार दल प्रभारी के रूप में, कार्यक्रम अधिकारी जनपद सोनहत से श्री प्रतीक जैसवाल प्रभारी सहायक के रूप में, पोंड़ी-बचरा के लिए सहायक संचालक कृषि श्री शैलेन्द्र कंवर दल प्रभारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपक कुमार गुप्ता प्रभारी के सहायक के रूप में कार्य करेंगे। वहीं बैकुंठपुर हेतु उप अभियंता श्रीमती तुलिका शर्मा दल प्रभारी और कार्यक्रम अधिकारी जनपद श्री जितेन्द्र सिंह प्रभारी के सहायक के रूप में कार्य संपादित करेंगे। पटना के लिए श्री पुष्कर लाल दल प्रभारी और श्री ललित कुमार सनमानी को प्रभारी के सहायक नियुक्त किया गया है।
वीडियो अवलोकन दल में बैकुंठपुर के लिए उप कोषालय अधिकारी श्री ओंकार साय और सहायक श्री नंदकुमार कौशिक को नियुक्त किया गया है। वहीं लेखा दल में बैकुंठपुर के लिए लेखाधिकारी श्री धनराज सिंह और सहायक श्री एस.एल. महीलांगे को प्रभार दिया गया है। शिकायत नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर के लिए कनिष्ठ अधिकारी श्री दिलीप सिंह नेताम जिनके अंतर्गत सहायक रूप में श्रीमती निशा साहू और सुश्री ललिता कांत रहेंगे, श्रम निरीक्षक श्री मुकेश कुमार राठौर के अंतर्गत सहायक रूप में श्री बसंत सिंह और श्री राजेश कुमार तारम रहेंगे, जिला रोजगार अधिकारी श्री रविशंकर वर्मा जिनके अंतर्गत सहायक के रूप में श्री निलेश कुमार साहू और श्री रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी रहेंगे। शिकायत एवं नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कश्यप होंगे।
लोक सेवा ऑपरेटर हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सूचना
मनेंद्रगढ / कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के विज्ञप्ति क्रमांक/6585/ई-गवर्नेंस/2024/ 26 फरवरी 2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ नागरिक सेवा (ईलेक्ट्रानिक अधिशासन) नियम 2023 के अनुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नियमों के अधीन लोक सेवा आपरेटर के आवेदन पत्र कार्यालय में आमंत्रित किये गये थे। उक्त विज्ञप्ति में लिपिकीय त्रृटी होने के कारण पृष्ट क्रमांक 02 के लोक सेवा आपरेटर नियुक्ति के कंडिका क्रमांक 02 में दिए गए अनुबंध राशि 20,000 रूपये के स्थान पर 5000 रूपये एवं इसी कंडिका के अंतिम में दिए गए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित न्यू कंपोजिट बिल्डिंग लोक सेवा केन्द्र बिलासपुर के स्थान पर जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पढ़ा जाये तथा पूर्व में जारी दिशा-निर्देश तथा चयन प्रक्रिया एवं शर्ते यथावत रहेगी।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना हेतु 25 मार्च तक पोर्टल रहेगा उपलब्ध / छत्तीसगढ़ बोर्ड से मेरिट सूची जारी मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना की आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
मनेन्द्रगढ़ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन व सत्यापन के लिए पोर्टल को 27 फरवरी 2024 से 25 मार्च 2024 को शाम 05:00 तक प्रारभ किया गया है।
पोर्टल की उपयोगकर्ता दिशा-निर्देश- राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in के होमपेज पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना का विकल्प उपलब्ध है। यहाँ से मेरिट की सूची देखी जा सकती है। बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (स्थायी जाति, मूल निवासी) के एआरएन नंबर का उपयोग करें। 12वीं कक्षा की स्थिति में योजना की शर्तों के तहत महाविद्यालय संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है। इसके लिए बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर संबंधित संस्था से प्रमाणित कर अपलोड करें। 11वीं में अध्ययनरत व 12वीं उत्तीर्ण शालाओं के जिलों के सवहपद से विद्यार्थियों का सत्यापन कर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डीपीआई को भेजा जा सकेगा। अंतरिम मेरिट सूची प्रकाशन उपरांत नियत समय सीमा में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दावा आपत्ति की जा सकेगी जिसका निराकरण एक सप्ताह में किया जाना होगा।
पंजीयन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2024 को दोपहर 01:00 बजे आरम्भ होगी तथा 25 मार्च 2024 को सायं 05:00 बजे बंद होगी। सत्यापन 26 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे आरम्भ होगी तथा 31 मार्च 2024 को सायं 05:00 बजे बंद होगी। इसी प्रकार दावा आपत्ति 01 अप्रैल 2024 को प्रातः 10:00 बजे आरम्भ होगी तथा 05 अप्रैल 2024 सायं 05:00 बजे बंद हो जाएगी। अंतिम सूची का प्रकाशन एवं वितरण 12 अप्रैल 2024 को संभावित है।
पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत चयन परीक्षा 10 मार्च को
कोरिया / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 मार्च 2024 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है जो शासकीय आदर्श रामानुज उ. मा. वि. बैकुंठपुर में आयोजित होगा। चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जिला कार्यालय (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया) से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी स्वयं की एक फोटोग्राफ लेकर आना अनिवार्य है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बचरा पोड़ी के स्वास्थ्य केंद्र बालिका छात्रावास और तहसील का किया औचक निरीक्षण / बच्चों ने कलेक्टर से साझा की अपनी समस्या
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बचरा पोड़ी तहसील कार्यालय, प्रथमीक स्वास्थ्य केंद्र बच्चा पोड़ी, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और तहसील का औचक निरीक्षण किया। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्राम पड़ीता में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जिसके पश्चात उन्होंने किसानों से ओलावृष्टि से हुई हानि की जानकारी ली। उन्होंने लैब तकनीशियन से प्रतिदिन होने वाले जांच के संबंध में जानकारी ली तथा लेप्रोसी टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय तथा पैरसर का नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के कार्यों में हो उच्च गुणवत्ता -
ग्राम पड़ती में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पड़ती में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने नलों के लिए बनाए गए चबूतरे की गुणवत्ता सुधारने हेतु निर्देशित किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से की बात -
इसी क्रम में श्री लंगेह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी का निरीक्षण किया जिसमे उन्होंने महिला वार्ड, प्रसव केंद्र, स्टोर रूम, लैब रूम तथा ओपीडी पंजी का निरीक्षण किया साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली।

किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान पर नियमानुसार मुआवजा मिलेगा -
बचरा पोड़ी क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुए फसलों का कलेक्टर श्री लंगेह ने आज निरक्षण किया। उन्होंने ग्राम पोड़ी में किसानों के खेत में पहुंच कर गेहूं फसल की स्थिति देखी तथा बोनी क्षेत्रफल, फसल क्षति रकबा भी देखा तथा राज्य अधिकारियों से मुआवजा आंकलन की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी ली। कलक्टर ने राजस्व निरीक्षक व पटवारियों से फसल नुकसान का सर्वे गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए जिससे किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके।
छात्रावास में बच्चों से पूछे सवाल -
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई हॉस्टल की व्यवस्था, पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर चर्चा की और उनसे सवाला पूछा। बच्चों द्वारा मिले जवाबों से खुश हो कर उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। छात्रावास अधीक्षिका व बच्चों ने कलेक्टर के समक्ष पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने हर संभव निराकरण करने की बात कही।
कलेक्टर ने खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल अधिकारियों के साथ की बैठक / जिले में संचालित खेलों के तैयार करें कैलेण्डर कलेक्टर / उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान
मनेन्द्रगढ़ / जिले में खेलों के विकास एवं अधोसंरचना को विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने सभा कक्ष में जिले के खेल अधिकारी, कोच, सहायक कोच, व्यायाम शिक्षक तथा खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केन्द्र की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद उन्होंने जिले में संचालित होने वाली खेल गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में जितने भी स्टेडियम ग्राउण्ड है उनकी सूची तैयार करने तथा उनका चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में आउट डोर गेम जैसे खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल तथा इनडोर गेम कैरम, लूडो, शतरंज, टेबल टेनिस, स्क्रैबल, बैडमिंटन तथा एथलेटिक्स खेल जैसे ट्रैक और फील्ड, रीले रेस, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है उनके लिए अधोसंरचना तैयार किया जा सके। जिले के खिलाड़ी संभाग स्तर, राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेते है तो ऐसे खिलाड़ियों की जानकारी तैयार करें। जिले में जितने भी प्रकार खेल प्रतियोगिता होती है चाहे वह सामूहिक हो या एकल हो, सभी खेलों के खेल कैलेण्डर की जानकारी होनी चाहिए, जिससे जिले में कौन सी प्रतियोगिता कब और कहां पर आयोजित हो रही है की जानकारी रहे। उन्होंने जिले में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्थाओं को साल में 2 से 3 बार प्रतियोगिता आयोजन कराने कहा। उन्होंने 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा खेल दिवस 29 अगस्त जैसे अवसरों पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए कहा। इस दौरान मार्शल आर्ट तथा पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों के द्वारा सामग्री एवं जिम की मांग की।
इस दौरान खेल अधिकारी गोपाल सिंह, उतरा चेलकर, आशीष अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह रैना, धर्मेन्द्र दास, अजय कुमार चैहान, शैलेष कुमार जैन, नरोत्तम शर्मा, गोपाल दास, कमल सिंह नाथ, शिव कुमार चैधरी, संजीदा खातून, सलिता पनाड़िया, विनय राय, असजद रजा, धर्मराज यादव, अनिता तिर्की, निलेश खलखो, रमेश सिंह, सुमित कुमार जायसवाल, बलराम त्रिपाठी, प्रकाश भगत, किशोर कुमार साहू, गोविन्द कुमार, हितेश कुमार, रणधीर ठाकुर, जोय कश्यप, पूरम कश्यप, रामदेव सहित खेल से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिले के दो लाख से / अधिक मतदाता करेंगे मतदान/ जिले में महिला मतदाताओं की संख्या, पुरुष मतदाताओं से अधिक
कोरिया / सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत इस बार प्रारंभिक प्रकाशन के तहत कोरिया जिले के 1 लाख 3 हजार 356 महिला तथा 1 लाख 2 हजार 967 पुरुष मतदाता तथा 6 तृतीय लिंग मतदाता मतदान करेंगे। लोकसभा निर्वाचन में 18 से 19 आयु वर्ग के 6 हजार 662 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे, वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 1 हजार 599 मतदाता मतदान करेंगे।
विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में मतदान केंद्रों में मतदान होगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत 2 हजार 875 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं, जो सक्षम मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते हैं एवं घर पहुंच मतदान का लाभ मिलेगा। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 9 फरवरी तक की गई है। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्षी रखा गया।
छत्तीसगढ़ में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुन्द, बस्तर तथा कांकेर लोकसभा सीटों में निर्वाचन होंगे। इनमें छह सीटें सामान्य, चार सीटें अनुसूचित जनजाति तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। कोरबा लोकसभा सामान्य सीट हैं। कोरबा लोकसभा संसदीय निर्वाचन के अंतर्गत बैकुण्ठपुर, भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, कोरबा, मरवाही, पत्थलगांव, कटघोरा एवं रामपुर विधानसभा शामिल हैं।
सोनहत एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काटगोड़ी का किया औचक निरीक्षण / मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी
कोरिया / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत श्री राकेश साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काटगोड़ी (सोनहत) का आकास्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला वार्ड, प्रसव केंद्र, स्टोर रूम, लैब रूम तथा ओपीडी पंजी का निरीक्षण किया साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली।

एसडीएम श्री साहू ने स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मीयों को मरीजों का समय पर जांच-उपचार करने तथा परिसर को साफ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो और उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसका विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिए।
बता दे कि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी राजस्व अधिकारियों को छात्रावास, आश्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।
जिले में खेलों के प्रोत्साहन हेतु बैठक
मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के अध्यक्षता में 03 मार्च 2024 को प्रात: 10 बजे दिन रविवार को जिले के समस्त व्यायाम शिक्षको एवं विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष / सचिवों की अतिआवश्यक बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में रखा गया है। जिसमें जिले में खेलों के प्रोत्साहन एवं अधोसंरचना के विकास के सम्बंध में बैठक रखी गई है। जिले के समस्त खेल संघो एवं खेल से जुड़े व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी गोपाल सिंह के द्वारा जिले के समस्त खेल संघों के सचिव एवं अध्यक्षों से अपील की गई है कि अपनी उपस्थिति रविवार प्रात: 10 बजे सभा कक्ष में देना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर के हाथों सेवा निवृत्त प्रधान पाठक को सेवानिवृत्त तिथि के दिन ही समस्त भुगतान
मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के अभिनव पहल पर राजू प्रसाद गुप्ता प्रधान पाठक, शा.पू.मा.शा. इन्दरपुर वि.ख. खड़गवां को 29 फरवरी 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप पेंशन अदायगी आदेश एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि को कलेक्टर ने प्रदान करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। राजू प्रसाद गुप्ता 24 फरवरी 1984 से सहायक शिक्षक के पद पर खड़गवां विकासखण्ड में कार्य करते हुए आज वे प्रधान पाठक के पद से 40 वर्ष 06 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलविन्दर सिंह, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को विधायक देंगी स्कूटी व बाइक / पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
मनेन्द्रगढ़ / पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी व बाइक देने की घोषणा की है। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10 वीं व 12 वीं में अव्वल आने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया है। विधायक ने कहा है कि ऐसे ऐलान से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा है कि, प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। शुक्रवार से 12 वीं की व शनिवार से 10 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी इस बार पूर्व से भी ज्यादा अच्छे परिणाम लायेंगें एवं अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएँ है। मेरे विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी घोषणा होने से वनांचल क्षेत्र के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अव्वल आने भरसक प्रयास करेंगे। रेणुका सिंह ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बिना किसी तनाव के दे परीक्षा
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, परीक्षा के समय किसी प्रकार की घबराहट व डर मन में न पाले। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मैं उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। प्रदेश के बच्चों को कहना चाहूंगी कि आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो, कोई भी छात्र हताश या निराश न हो, आने वाला समय आपका होगा। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहे, सभी बेटे व बेटियों को शुभकामनाएं।
अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले मोहम्मद जरीब का पक्के आवास का सपना हुआ साकार
बैकुण्ठपुर - प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़कर कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले मोहम्मद जरीब का पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। आर्थिक विपन्नता में संघर्ष से जीवन यापन करने वाले इस परिवार को केंद्र सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं का लाभ एक एक करके मिला है जिससे इनके जीवन में काफी सहूलियत बढ़ी है। अपने इस आवास के सामने खड़े मोहम्मद जरीब ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे यानि कुल चार सदस्य हैं और वह कृषि भूमि ना होने के कारण मुख्य मार्ग के किनारे एक छोटा सा पान दुकान चलाकर परिवार का किसी तरह से भरण पोषण करते हैं। ऐसे में पिता के बनाए हुए कच्चे मकान में ही किसी तरह से अपना दिन काट रहे थे। उनके लिए महात्मा गांधी नरेगा के तहत मिलने वाली अकुषल मजदूरी का ही एक अतिरिक्त सहारा था जिससे उनके परिवार को साल भर में लगभग बीस हजार रूपए मजदूरी से प्राप्त हो जाते हैं। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना के तहत उन्हे दो साल पहले ही गैस चूल्हे के साथ सिलेंडर प्राप्त हुए जिससे उनके परिवार मे भोजन बनाने के लिए ईंधन जुगाड़ करने की समस्या से निजात मिल गई। साथ ही उन्हे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत एक पक्का शौचालय भी बनाने के लिए 12 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त होने पर उन्होने अपने परिवार के लिए एक पक्का शौचालय बना लिया है।

मोहम्मद जरीब ने बताया कि बीते साल उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ और उनके खाते में सीधे अनुदान राशि प्राप्त हुई। मोहम्मद जरीब ने अपने परिवार के साथ मिलकर मेहनत करके मजदूरी की राषि बचाई और उन्हे इसके लिए महात्मा गांधी नरेगा के तहत परिवार को 90 दिन की मजदूरी का भी लाभ प्राप्त हुआ जिससे अपना पक्का मकान बनाने में बड़ी मदद मिली। अब इस परिवार के पास अपना पक्का मकान, पक्का शौचालय और सुरक्षित ईंधन के तौर पर उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर भी प्राप्त हो गया है। कुल मिलाकर अपने परिवार की जीविका को मजबूत करने के लिए अब मोहम्मद जरीब ज्यादा मेहनत करके ज्यादा आसानी से परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं और अब अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आशान्वित हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के समेकित लाभ से यह परिवार अब सामान्य स्तर से जीवन यापन करने की दिशा में अग्रसर है।
बंदियों के समुचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए डॉक्टर पदस्थ / जिला सीएमएचओ ने की आदेश जारी / विगत दिनों डीजे व कलेक्टर ने जेल का किया था निरीक्षण
कोरिया / जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला जेलए बैकुंठपुर में निरूद्ध बंदियों के समुचित चिकित्सकीय उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉण् विवेक कुमार सिंह एवं डॉण् नीलाभ देवनाथ को अस्थायी रूप से जिला जेल में प्रत्येक माहए सप्ताह के तीन दिन सोमवारए बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे यानी दो घण्टे अनिवार्य रुप से सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
जिला जेल में डॉक्टरों के पदस्थ होने से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार में मदद मिलेगी। विगत दिनों स्वास्थ्य संचालनालय ने जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी की थी।
बता दें विगत दिनों जिला सत्र न्यायाधीश श्री भीष्म प्रसाद पांडेय एवं जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह जिला जेल का निरीक्षण किया था साथ ही जेल अधीक्षक से बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की थी। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षणए उपचार के साथ ही उचित भोजन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए थे।
आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही
कोरिया / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड जिले के समस्त छूटे हितग्राहियों की शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। लगातार इस सम्बंध में समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सम्बंध पत्र प्रेषित किए गए थे किन्तु शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना में संतोषजनक कार्य नहीं किए गए। इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत छूटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश बैकुंठपुर व सोनहत के ब्लॉक चिकित्सा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंजारीडांड, चिरनी, बडेसाल्टी, पोंडी बचरा में पदस्थ अधिकारियों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए हैं।
आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बरतने व कार्य में उदासीनता बरतने पर विकासखण्ड के अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का आगामी माह का वेतन आहरण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्य नहीं कर रहे हैं व आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर होने के बाद भी लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले कर्मियों को तत्काल नोटिस जारी कर आगामी माह का वेतन आहरण नहीं कराए जाने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिए हैं
विधायक मद से निर्माण कार्यो के लिए 50 लाख से अधिक रूपये की / प्रशासकीय स्वीकृति / ग्राम पंचायत होगें निर्माण एजेंसी
कोरिया / विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े के अनुंशसा पर विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 50 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत चेरवापारा के ग्राम छरछाबस्ती में देवालय के पास शेड निर्माण, ग्राम अमरपुर में देवीपहरी बेरपारा में शेड निर्माण, ग्राम चारपारा में दुर्गा पण्डाल के पास शेड निर्माण, ग्राम पचायत जमगहना के ग्राम हथवर सुमेर तिराहा में शेड निर्माण, ग्राम जूनापारा सरड़ी में कृष्ण मेंदिर के पास शेड निर्माण, ग्राम आनी के 13 नम्बर वार्ड में दिलबंधु घर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 3-3 लाख, ग्राम चेरवापारा में यादव समाज हेतु मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए 6 लाख, ग्राम पटना में मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, ग्राम सरड़ी गहवां तालाब मे घाट निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपये, ग्राम जटासेमर सनबोथापारा स्कूल प्रांगण में शेड निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख, ग्राम जूनापारा बिषुनपुर में शेड निर्माण, ग्राम सरड़ी बांधपारा में कृष्ण मंदिर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 2.50 - 2.50 लाख रूपये एवं ग्राम सावांरावां में देवालय के पास शेड निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम गढतर में शेड़ निर्माण के लिए 3 लाख एवं ग्राम सांवला में शेड़ निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन को क्रियान्वयन एजेंसी एवं संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
शहर से लेकर हाट बाजार तक लोक अदालत आयोजन का प्रचार 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत रू कोटवार से लेकर अधिकारी आयोजन में जुटे
कोरिया / राष्ट्रीय लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय, बैकुण्ठपुर तथा तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण /न्यायालय चिरमिरी, मनेन्द्रगढ, जनकपुर में 9 मार्च को आयोजन किया गया है।
बता दें यह साल का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन है, इसकी तैयारियों के साथ जन-जन को लोक अदालत की महत्ता के बारे में हाट बाजार पहुंच कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। गांवों में कोटवार के द्वारा जन जागरण की जा रही तो लाउडस्पीकर के माध्यम से निकाय क्षेत्रों में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा दूरस्थ गांवों, स्कूलों, कॉलेजों में पैरालिगल वॉलिंटियर के माध्यम से पर्चे बांटी जा रही है साथ शिविर आयोजित कर आम लोगों को जानकारी दी जा रही है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार लोक अदालत की तैयारियां व प्रचार-प्रसार लगातार की जा रही है ताकि समाज के हर तबके को इसकी जानकारी मिले और जरूरतमन्द को इसका लाभ मिल सकें। जिले में पदस्थ न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, पैरालीगल वॉलिंटियर, नगरीय व पंचायत प्रतिनिधि, लोक अदालत के संबंध में आम लोगों जानकारी दे रहे हैं।
लोक अदालत का उद्देश्य
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा दोनों पक्षकारों के सहमति से आपसी भाईचारे के आधार पर प्रकरण को समाप्त करना होता है, जिससे दोनों पक्षकारों के मध्य आपसी प्रेम व भाईचारा बना रहता है तथा पक्षकारों को आर्थिक हानि भी नही होता। लोक अदालत के माध्यम से बिजली बिल मकान टैक्स, जलकर तथा बैक ऋण से संबंधित प्रकरण जो प्रारंभिक स्तर पर है, उसका भी भुगतान कर समाप्त किया जा सकता है।
25 केन्द्रों से करीब 5600 विद्यार्थी दिलाएंगे बोर्ड परीक्षा / 10वीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू / परीक्षार्थी तनाव डर मन में न पाले - कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया /छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के गोपनीय सामग्री का वितरण हो चुका है।
25 केन्द्रों में होगी परीक्षा
कोरिया जिले में 10वी व 12वीं कक्षा के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बता दे 1 मार्च से शुरु हो रहे 10वी कक्षा से 31 हजार 4 एवं 12वीं कक्षा में 24 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह 9 बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी।
तनाव, घबराहट, डर मन में न पाले
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने बच्चों के हौसला अफजाई करते हुए कहा कि परीक्षार्थी बिल्कुल तनाव, घबराहट, डर मन में न पाले। पालकों व अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर परीक्षा को लेकर दबाव न बनाएं, बल्कि उत्साहवर्धन करें।श्री लंगेह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं समय पर भोजन करने, भरपूर नींद लेने, पूरे मनोयोग व आवश्यक तैयारियों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दिलाने की बात कही।
मन में नकारात्मक धारणा बिल्कुल न बनाएं
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने कहा कि परीक्षा को लेकर मन में नकारात्मक धारणा बिल्कुल न बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सजगता व सावधानी पूर्वक परीक्षा केंद्र पहुँच कर शांत मन से परीक्षा दिलाएं।
शांत मन से परीक्षा दिलाएं
जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी परीक्षार्थियों से कहा कि परीक्षाहाल में पेन, प्रवेश पत्र को याद से लेकर जाएं। शांत मन से परीक्षा दिलाएं, मन में घबराहट, डर बिल्कुल न रखें।
परीक्षा की तैयारियां पूर्ण
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए आधार सीडिंग शिविर जिले में अब तक 60 हजार से अधिक आवेदनों का पंजीयन करीब 5 हजार हितग्राहियों के आधार सीडिंग के लिए शिविर
कोरिया / राज्य सरकार की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए के मान से एक साल में 12 हजार रूपए डाले जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते में आधार सीडिंग की कार्यवाही समय-सीमा में कराने हेतु जिले के 19 स्थानों में शिविर आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। बता दें इस योजना के तहत जिले में पंजीकृत 60 हजार 105 हितग्राहियों में से 4 हजार 973 हितग्राहियों के खाते में आधार सीडिंग की कार्यवाही शेष है।
यहां हो रहा है शिविर
आज बैकुंठपुर विकासखण्ड के आंगनवाड़ी केंद्र भट्टीपारा, सुरमी, सरभोका, स्कूलपारा मुरमा, नगर, लोकोदफाई, गिरजापुर, रनई, कंचनपुर, जमगहना एवं ग्राम पंचायत पटना, बड़गांव तथा सोनहत विकासखण्ड के आंगनवाड़ी केंद्र साहूपारा सोनहत, खजूरपारा-सलगंवा कला, रामगढ़, रजौली, भैंसवार, पटेलपारा-सुंदरपुर व ग्राम पंचायत कटगोड़ी में शिविर का आयोजन किया गया है।
प्रथम किस्त 8 मार्च को डीबीटी से
महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया ने जानकारी दी है कि पात्र हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि 8 मार्च को डीबीटी के माध्यम से खाते में जमा की जाएगी।
क्या आधार सीडिंग
आधार सीडिंग योजना सुनिश्चित करता है कि एक व्यक्ति के रूप में और कोई अन्य व्यक्ति हिस्से के लाभ का दावा न कर सके। इसके अलावा, नकदी हस्तांतरण सीधे पात्र हितग्राहियों के आधार से जुड़े बैंक खाते तक पहुँचते हैं।












