CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

खून और बारूद से लथपथ धरती… अब बन रही है ₹52,000 करोड़ के निवेश का साम्राज्य – बस्तर की हैरतअंगेज़ कहानी

खून और बारूद से लथपथ धरती… अब बन रही है ₹52,000 करोड़ के निवेश का साम्राज्य – बस्तर की हैरतअंगेज़ कहानी

Anita nishad 11-Sep-2025 17

 

रायपुर।

कभी गोलियों की गूंज और खून से सनी गलियों के लिए बदनाम बस्तर अब ऐसी सच्चाई लिख रहा है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला यह इलाका अब ₹52,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश का गवाह बन रहा है।

“बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट” में आए ₹967 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव और 2100 से ज़्यादा नौकरियों का ऐलान, उस जमीन की तस्वीर बदल रहे हैं जहां कभी कदम रखने से लोग डरते थे। रेल–सड़क परियोजनाओं पर ₹7,500 करोड़ से अधिक की मंजूरी, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और वेलनेस रिसॉर्ट्स—ये सब मिलकर बस्तर को संघर्ष की धरती से विश्वसनीय निवेश गंतव्य में बदल रहे हैं।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 453 नक्सली मारे गए, 1,611 गिरफ्तार और 1,636 आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सरकार का दावा है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

एक ओर गोलियों की गूंज थम रही है, वहीं दूसरी ओर मशीनों और निवेशकों की रौनक बढ़ रही है। सवाल सिर्फ इतना है—
???? क्या बस्तर सचमुच मौत की घाटी से निकलकर विकास का दुर्ग बन पाएगा, या फिर यह निवेश भी लाल सलाम की राख में दब जाएगा?

continue reading
 जहाँ कभी गूँजती थी गोलियों की आवाज़ अब गूँज रही है बच्चों की पाठशाला माओवादी प्रभावित सुरपनगुड़ा में शिक्षा की नई सुबह

जहाँ कभी गूँजती थी गोलियों की आवाज़ अब गूँज रही है बच्चों की पाठशाला माओवादी प्रभावित सुरपनगुड़ा में शिक्षा की नई सुबह

Anita nishad 10-Sep-2025 24

 

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
माओवादी प्रभाव वाले सुरपनगुड़ा गाँव (जिला सुकमा) में अब बदलाव की बयार बह रही है। घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बसे इस गाँव में जहाँ कभी शिक्षा का सपना अधूरा लगता था, वहीं अब बच्चों की आँखों में उम्मीद की चमक लौट आई है।

पहले यहाँ बच्चों की पढ़ाई सिर्फ शिक्षादूतों पर निर्भर थी। नियमित शिक्षक न होने से अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप लागू की गई युक्तिकरण योजना ने इस समस्या को दूर कर दिया। अब सुरपनगुड़ा प्राथमिक शाला में नियमित शिक्षक नियुक्त हुए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

???? शिक्षा का नया अध्याय:

  • बच्चों को अब निरंतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

  • मध्यान्ह भोजन योजना से बच्चों को पोषण के साथ पढ़ाई का लाभ मिल रहा है।

  • अभिभावक अब बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उत्साहित हैं।

  • बच्चे सपनों को नया आकार देने में जुट गए हैं।

यह पहल न सिर्फ सुरपनगुड़ा के लिए, बल्कि पूरे माओवादी प्रभावित इलाक़ों के लिए एक बड़ा संदेश है—जहाँ कभी भय का साया था, वहाँ अब शिक्षा का दीप जल रहा है।

continue reading
 बलौदाबाजार का जिला अस्पताल रचेगा इतिहास? देश का पहला सरकारी लैब बनने की ओर बढ़ा कदम, कल होगी निर्णायक परख

बलौदाबाजार का जिला अस्पताल रचेगा इतिहास? देश का पहला सरकारी लैब बनने की ओर बढ़ा कदम, कल होगी निर्णायक परख

Anita nishad 10-Sep-2025 16

 

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
बलौदाबाजार जिला अस्पताल का इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) अब इतिहास रचने की कगार पर है। 11 सितम्बर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की विशेषज्ञ टीम लैब की व्यवस्थाओं और मानकों का गहन परीक्षण करेगी। अगर लैब सभी मापदंडों पर खरी उतरी, तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला सरकारी लैब बन जाएगा।

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को अस्पताल पहुँचकर लैब की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वच्छता व पब्लिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

???? लैब की प्रमुख सुविधाएँ:

  • कुल 103 प्रकार की जांचें उपलब्ध

  • हिमेटोलॉजी – 16 टेस्ट

  • क्लिनिकल पैथोलॉजी – 14 टेस्ट

  • क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री – 30 टेस्ट

  • सिरोलॉजी – 8 टेस्ट

  • इम्युनोलॉजी – 28 टेस्ट

  • माइक्रोबायोलॉजी – 7 टेस्ट

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएँ मानक के अनुसार दुरुस्त की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस), भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। केवल वे संस्थान जिन्हें विशेषज्ञ टीम द्वारा कठोर परीक्षण में सफल घोषित किया जाता है, उन्हें ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

continue reading
 अब सड़क हादसों में घायल को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेगा 25 हज़ार! CM साय सरकार की बड़ी पहल, सीट बेल्ट-हेलमेट नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

अब सड़क हादसों में घायल को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेगा 25 हज़ार! CM साय सरकार की बड़ी पहल, सीट बेल्ट-हेलमेट नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

Anita nishad 10-Sep-2025 19
 

 

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ में अब सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने वाले राहवीरों को मिलेगा बड़ा सम्मान। राज्य सरकार ने भारत सरकार की राहवीर योजना के तहत घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति घायलों को अस्पताल तक पहुँचाएगा, उसे 25 हज़ार रुपये नगद राशि दी जाएगी। एक राहवीर को यह पुरस्कार अधिकतम पाँच बार मिल सकेगा।

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने निर्देश दिया कि इस योजना को गंभीरता से लागू किया जाए और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया और होर्डिंग्स का उपयोग किया जाए। स्कूल-कॉलेजों में भी छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।

???? सड़क सुरक्षा पर लिए गए बड़े निर्णय:

  • मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने पर सख़्त कार्रवाई।

  • दोपहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्य, चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य।

  • ब्लैक स्पॉट्स पर गति नियंत्रित करने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश।

  • राज्य में 22 पेट्रोलिंग टीमें और 113 काउ केचर टीमें गठित की गईं ताकि सड़कें साफ़ और सुरक्षित रहें।

बैठक में विधायक अनुज शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अरुण देव गौतम, लोक निर्माण सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, परिवहन सचिव एस. प्रकाश, परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर समेत विभिन्न विभागों और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
 राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘महतारी-2025’ का विमोचन – पासपोर्ट कार्यालय से निकली हिन्दी की नई खुशबू!

राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘महतारी-2025’ का विमोचन – पासपोर्ट कार्यालय से निकली हिन्दी की नई खुशबू!

Anita nishad 10-Sep-2025 19

 

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका ‘महतारी-2025’ का विमोचन किया।

यह पत्रिका कार्यालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और कार्मिकों में हिन्दी के प्रति स्नेह, लगाव और रुचि जगाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।

विमोचन अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

continue reading
 जशपुर बनेगा खेलों की नई राजधानी – CM विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में 63 करोड़ से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दिया तोहफ़ा!

जशपुर बनेगा खेलों की नई राजधानी – CM विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में 63 करोड़ से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दिया तोहफ़ा!

Anita nishad 10-Sep-2025 18

 

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिला अब खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई है।

यह कॉम्प्लेक्स केवल जशपुर ही नहीं, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके बन जाने से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ यहीं उपलब्ध होंगी। अब युवाओं को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएँ और खेल आयोजन संभव होंगे।

???? विशेष सुविधाएँ होंगी शामिल:

  • अत्याधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं पवेलियन

  • बास्केटबॉल कोर्ट

  • कबड्डी और खो-खो मैदान

  • आधुनिक स्विमिंग पूल एवं ड्रेसिंग रूम

  • वॉलीबॉल ग्राउंड

  • जंपिंग गेम्स व खेल उपकरण

इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाएँ सामने आएँगी और युवाओं को खेलों में कैरियर व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस कॉम्प्लेक्स से जशपुर जिले की खेलों में राष्ट्रीय पहचान और भी मजबूत होगी।

continue reading
 CM विष्णुदेव साय का बेटियों को बड़ा तोहफ़ा – अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से खुलेगी उच्च शिक्षा की नई राह!

CM विष्णुदेव साय का बेटियों को बड़ा तोहफ़ा – अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से खुलेगी उच्च शिक्षा की नई राह!

Anita nishad 10-Sep-2025 19

 

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—“जब बेटियाँ पढ़ती हैं तो वे केवल दो परिवारों को नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों को शिक्षित करती हैं।”
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज उन्होंने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

सीएम साय ने बताया कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाली हजारों बेटियों को उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में नामांकन दर बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से जोड़ते हुए कहा कि अब शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली निम्न आय वर्ग की छात्राएँ भी बिना बाधा अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को योजना की जानकारी व्यापक रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।

???? योजना की मुख्य बातें:

  • पात्रता: शासकीय विद्यालयों से 10वीं/12वीं उत्तीर्ण नियमित छात्राएँ।

  • लाभ: स्नातक प्रथम वर्ष या डिप्लोमा प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) में नामांकन लेने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति।

  • आवेदन प्रक्रिया: Azim Premji Scholarship वेबसाइट या QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन।

  • आवेदन अवधि:

    • पहला चरण → 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025

    • दूसरा चरण → 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026

  • पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। शिकायत के लिए ईमेल: scholarship@azimpremjifoundation.org

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, तकनीकी शिक्षा संचालक विजय दयाराम के. तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील शाह उपस्थित रहे।

continue reading
 भारत को नेपाल या श्रीलंका न समझें…’ सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख़्त संदेश – विदेशी ताक़तें लोकतंत्र हिला नहीं सकतीं!

भारत को नेपाल या श्रीलंका न समझें…’ सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख़्त संदेश – विदेशी ताक़तें लोकतंत्र हिला नहीं सकतीं!

Anita nishad 10-Sep-2025 14

 

रायपुर/दिल्ली। नेपाल में हाल ही में हुए जन-आंदोलन और उसके बाद फैली हिंसा को लेकर अब भारत में भी कुछ तत्व युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा—“भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की जड़ें इतनी गहरी हैं कि कोई भी विदेशी षड्यंत्रकारी शक्ति इन्हें हिला नहीं सकती। हमारे देश में कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और निजी महत्वाकांक्षाओं के चलते शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत श्रीलंका, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश या नेपाल नहीं है। यहां वैसी स्थिति संभव ही नहीं है।”

सांसद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज पूरी दुनिया में एक आत्मविश्वासी, सशक्त और स्थिर लोकतंत्र के रूप में उदाहरण पेश कर रहा है। मोदी जी ने देश की एकता और अखंडता को नई मजबूती दी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की जनता पूरी तरह जागरूक है और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आस्था रखती है। किसी भी प्रकार का दुष्प्रचार, भड़काऊ एजेंडा या देशविरोधी प्रयास भारतीय समाज में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

continue reading
 CM विष्णुदेव साय ने बेटियों के लिए खोला सुनहरा दरवाज़ा – अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से बदलेंगी हजारों ज़िंदगियाँ!

CM विष्णुदेव साय ने बेटियों के लिए खोला सुनहरा दरवाज़ा – अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से बदलेंगी हजारों ज़िंदगियाँ!

Anita nishad 10-Sep-2025 25

 

रायपुर। “बेटियाँ जब पढ़ती हैं, तो सिर्फ़ दो परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं।”
इसी संदेश के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ किया।

सीएम साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश की हजारों बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से जोड़ते हुए कहा कि अब बेटियों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़नी पड़ेगी।

???? योजना की मुख्य बातें:

  • लाभार्थी: शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण नियमित छात्राएँ।

  • पात्रता: स्नातक प्रथम वर्ष या डिप्लोमा प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26) में दाखिला लेने वाली छात्राएँ।

  • आवेदन: Azim Premji Scholarship वेबसाइट या QR कोड स्कैन कर।

  • आवेदन अवधि:

    • पहला चरण → 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025

    • दूसरा चरण → 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026

  • पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। शिकायत या धोखाधड़ी की जानकारी के लिए ईमेल: scholarship@azimpremjifoundation.org

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इस योजना की जानकारी प्रदेश के सभी महाविद्यालयों तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक बेटियाँ इसका लाभ ले सकें।

continue reading
 दिल्ली में हुई खास मुलाकात: बृजमोहन अग्रवाल पहुँचे नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने, रायपुर लौटते ही होगा बड़ा स्वागत

दिल्ली में हुई खास मुलाकात: बृजमोहन अग्रवाल पहुँचे नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने, रायपुर लौटते ही होगा बड़ा स्वागत

Anita nishad 10-Sep-2025 12

 

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को दिल्ली में भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने इस भेंट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर साझा की और राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी।

अग्रवाल ने लिखा—“राष्ट्र एवं समाज के प्रति आपकी निष्ठा और सेवाभाव भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा तथा संवैधानिक मूल्यों को नई दृढ़ता प्रदान करेगा।”

इस बीच, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आज 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर आगमन भी तय है। वे शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना पहुँचेंगे।

continue reading
 श्रमिक का बेटा पहुँचेगा डीपीएस रायगढ़ – अटल शिक्षा योजना से खुला सपनों का दरवाज़ा!

श्रमिक का बेटा पहुँचेगा डीपीएस रायगढ़ – अटल शिक्षा योजना से खुला सपनों का दरवाज़ा!

Anita nishad 10-Sep-2025 15

 

बलौदाबाजार। मेहनतकश परिवार के बच्चे अब बड़े सपनों को भी पंख दे पाएंगे। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से जुड़े श्रमिक सुमित्रा साहु के पुत्र दिव्य कुमार साहु का चयन कक्षा 6वीं में हुआ है। दिव्य अब रायगढ़ के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कोटरापाली, जुर्डा में पढ़ाई करेगा।

योजना के अंतर्गत उसे कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए शिक्षा की नई राह खोलेगी।

श्रम पदाधिकारी के अनुसार, इस वर्ष 100 बच्चों का चयन किया गया है। चयन उन्हीं श्रमिक परिवारों के बच्चों का होता है जो मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व पंजीकृत हैं और जिनकी दो संताने कक्षा 6वीं में अध्ययनरत हैं। मेरिट सूची के आधार पर उन्हें प्रदेश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में दाखिला दिया जाता है।

continue reading
 रायगढ़ में 503 किलो गांजा जलकर हुआ राख – भट्ठी में चली गुप्त कार्रवाई, पुलिस की सख्ती से कांप उठे तस्कर!

रायगढ़ में 503 किलो गांजा जलकर हुआ राख – भट्ठी में चली गुप्त कार्रवाई, पुलिस की सख्ती से कांप उठे तस्कर!

Anita nishad 10-Sep-2025 11

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर रायगढ़ जिले में आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में पुलिस ने 503 किलो से अधिक गांजा नष्ट किया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने किया, जबकि समिति के अन्य सदस्य—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्तोफर खलखो भी मौजूद रहे।

कुल 25 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव थाना चक्रधरनगर की भट्ठी में जलाकर और रोलर से दबाकर नष्ट किया गया।

पूरी प्रक्रिया पुलिस, आबकारी और एमएसपी प्लांट के अधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान और भी तेज़ किया जाएगा।

continue reading
जांजगीर-चांपा: नाबालिग को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: नाबालिग को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Anita nishad 10-Sep-2025 16

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अकलतरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक दीपक गेंदले को शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

अकलतरा थाना क्षेत्र के पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने मुंगेली जिले के बिरगहनी गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया और आरोपी दीपक गेंदले को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी पर गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

continue reading
Baikunthpur News: सरकारी दफ्तर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के 6 जवान सस्पेंड

Baikunthpur News: सरकारी दफ्तर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के 6 जवान सस्पेंड

Anita nishad 10-Sep-2025 15

 

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नगर सेना (होमगार्ड) के जवानों को सरकारी दफ्तर के अंदर शराब पार्टी करते देखा गया था। इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है मामला?

3 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नगर सेना कार्यालय के अंदर कुछ जवानों को बैठकर शराब पीते और मौज-मस्ती करते देखा गया। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे।

सस्पेंड हुए जवान

जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद जिला सेनानी संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर 6 जवानों को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से साफ कहा गया है कि सरकारी दफ्तर में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभाग ने दी चेतावनी

जिला सेनानी ने चेतावनी दी कि आगे से अगर किसी जवान का ऐसा अनुशासनहीन व्यवहार सामने आया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

continue reading
Balrampur News: जिला अस्पताल की लापरवाही से 3 महीने की मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा

Balrampur News: जिला अस्पताल की लापरवाही से 3 महीने की मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा

Anita nishad 10-Sep-2025 15

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन भड़क उठे और देर रात अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने भी कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार की है।

क्या है पूरा मामला?

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत पिंडरा से बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। पर्ची बनवाकर उसे भर्ती किया गया और ऑक्सीजन भी दिया गया। लेकिन जब हालत और बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

???? आरोप है कि रेफर करने के बाद एंबुलेंस में मासूम को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का गुस्सा और हंगामा

बच्ची की मौत के बाद परिजन बेहद आक्रोशित हो गए और देर रात जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने परिजनों को समझाने की कोशिश की।

CMHO ने माना अस्पताल की गलती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात स्वीकार की और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है।

continue reading
शराब पीने की आदत सिर्फ लिवर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी डालती है बुरा असर, जानें इससे होने वाले बड़े खतरों के बारे में

शराब पीने की आदत सिर्फ लिवर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी डालती है बुरा असर, जानें इससे होने वाले बड़े खतरों के बारे में

Anita nishad 10-Sep-2025 18

 अक्सर लोग यह सोचते हैं कि कभी-कभार शराब पीने से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार शराब का सेवन करने का कोई भी सुरक्षित स्तर नहीं है। यह एक जहरीला और नशीला पदार्थ है जो पूरे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 
शराब न सिर्फ लिवर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि इसका सीधा असर आपके दिमाग और फिटनेस लक्ष्यों पर भी पड़ता है।
 
दिमाग पर पड़ता है सीधा असर
 
शराब आपके दिमाग की कार्यक्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह आपके फैसले लेने की क्षमता को कमजोर करती है।
 
याददाश्त और एकाग्रता में कमी: शराब न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचाती है और दिमाग के माइटोकॉन्ड्रिया (ऊर्जा बनाने वाली मशीन) को प्रभावित करती है जिससे याददाश्त कमजोर होती है और डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) का खतरा बढ़ जाता है।
 
 
 
मानसिक समस्याएं: यह दिमाग के केमिकल संतुलन को बिगाड़ देती है जिससे डिप्रेशन, बेचैनी (anxiety) और मूड स्विंग्स जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।
 
दिमाग का सिकुड़ना: लंबे समय तक शराब का सेवन करने से दिमाग धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है जो बेहद गंभीर स्थिति है।
 
शर्मसार हुआ धर्मस्थल! भाई ने बनाया 3 साल की चचेरी बहन को अपनी हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई हैवानियत
 
वजन घटाने में बनती है बाधा
 
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो शराब आपके लिए सबसे बड़ी रुकावट बन सकती है।
 
खाली कैलोरी: शराब में पोषक तत्व नहीं होते और इसमें केवल खाली कैलोरी होती है जिससे वजन बढ़ता है।
 
 
 
अनियंत्रित भोजन: शराब पीने के बाद अक्सर लोग अनियंत्रित और ज्यादा खाना खाते हैं जिससे उनकी कैलोरी बढ़ जाती है और फैट लॉस रुक जाता है।
 
फैट ऑक्सीडेशन में रुकावट: शराब पीने से शरीर में फैट ऑक्सीडेशन (वसा जलाने की प्रक्रिया) रुक जाती है जिससे शरीर का फैट कम नहीं हो पाता।
 
 
और भी हैं कई बड़े खतरे
 
शराब पीने से सिर्फ लिवर ही नहीं बल्कि कई अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं:
 
 
नींद में रुकावट: शराब पीने से नींद की गुणवत्ता खराब होती है जिससे दिन भर थकान और दिमागी कमजोरी महसूस होती है।
 
मेटाबॉलिक समस्याएं: लंबे समय में यह इन्सुलिन रेसिस्टेंस और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है।
 
लिवर रोग: लगातार शराब पीने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे फैटी लिवर जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं।
continue reading
 सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anita nishad 09-Sep-2025 23
 
रायपुर, 09 सितम्बर 2025
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।
 
यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में राज्य का कंपोजिट स्कोर 69 था, जो 2024 में बढ़कर 70 हो गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सतत विकास की दिशा में सकारात्मक प्रगति को दर्शाती है।
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह रिपोर्ट इस तथ्य का प्रमाण है कि राज्य और जिले स्तर पर किए जा रहे प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, ऊर्जा और लॉजिस्टिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष बल देकर सतत विकास लक्ष्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
 
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट न केवल नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जिला स्तर पर हो रहे कार्यों की स्पष्ट तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
 
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने कहा कि जिला स्तर पर एसडीजी प्रदर्शन का यह आकलन, नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। आयोग का प्रयास है कि प्रत्येक जिले को उसकी ताकत और चुनौतियों के अनुरूप आवश्यक समर्थन और दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अन्य राज्यों के बीच एक आदर्श रूप में स्थापित होगा।
 
गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार 82 संकेतकों के आधार पर प्रत्येक जिले का स्कोर और रैंकिंग तय की गई है। जिलों को चार श्रेणियों—एस्पिरेटर, परफॉर्मर, फ्रंट रनर और अचीवर में वर्गीकृत किया गया है। वर्ष 2024 में राज्य के 28 जिले फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल हुए, वहीं 5 जिले परफॉर्मर श्रेणी में आए। धमतरी जिले ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अचीवर श्रेणी में अपना स्थान बनाए रखा। 12 जिलों ने अपने स्कोर में वृद्धि दर्ज की, जबकि 10 जिलों ने अपना स्कोर बरकरार रखा।
 
राज्य स्तर पर 16 सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत 275 संकेतकों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 40 संकेतकों ने वर्ष 2024 तक ही अपने निर्धारित 2030 लक्ष्य पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि राज्य की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करने वाली है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि आगामी दो से तीन वर्षों में 83 संकेतकों के लक्ष्य भी हासिल कर लिए जाएंगे।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद,  मुकेश बंसल, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव  अंकित आनंद, राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव  आशीष भट्ट तथा सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम उपस्थित थे।
continue reading
जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anita nishad 09-Sep-2025 15

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राज्य और देश के व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। जीएसटी में किए गए हालिया सुधारों से राज्य के उद्योगों और व्यापारियों के साथ-साथ आमजन को भी महत्वपूर्ण राहत मिली है।
 
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। यह सुधार भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
 
इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत सहित राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
continue reading
गणेश की झांकियों रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 बदमाश गिरफ्तार, 25 किलो कड़े बरामद

गणेश की झांकियों रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 बदमाश गिरफ्तार, 25 किलो कड़े बरामद

Anita nishad 09-Sep-2025 38

 रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। गणेश विसर्जन के मौके पर जहां शहरभर में भव्य झांकियों का आयोजन हो रहा था और श्रद्धालु उत्सव में डूबे थे, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और झगड़े कर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर अपराध पर कड़ा प्रहार किया।
 

 
जानकारी के अनुसार, त्योहार के दौरान कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों ने हाथ में पहनने वाले लोहे के कड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किए और लोगों से मारपीट की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बदमाशों के पास 20 से 25 किलो तक के लोहे के कड़े बरामद किए गए। ये कड़े न केवल सामान्य गहनों के रूप में उपयोग किए जाते थे, बल्कि हमला करने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस ने बोरी भरकर ये कड़े जब्त किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने किया मामलें में बड़ा खुलासा
 
रायपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी सक्रियता दिखाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केसरी नंदन नायक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। पुलिस ने त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने वाले अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार जैसे सार्वजनिक आयोजन में शांति बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में राहत का माहौल है। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे आगे किसी बड़ी घटना को रोकना संभव हुआ। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने में दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
 
साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार में शामिल सभी श्रद्धालु शांति बनाए रखें। पुलिस की पूरी टीम शहरभर में सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नज़र रखे हुए है। पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना है, बल्कि आमजन में विश्वास और सुरक्षा का माहौल भी बनाना है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगामी त्योहारों के लिए एक उदाहरण बनेगा। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए।
 
 
इस अभियान में तकनीकी सहायता, खुफिया नेटवर्क और नागरिकों की जागरूकता को शामिल किया गया। त्योहारों के समय अपराधियों द्वारा हथियार का उपयोग कर हिंसा फैलाने की कोशिशें बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। रायपुर पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर किया है। साथ ही, यह भी दर्शाया है कि प्रशासन, पुलिस और नागरिक मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना सकते हैं। गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आमजन के लिए भी सुरक्षा का भरोसा देती है। अंत में, रायपुर पुलिस की तत्परता, समर्पण और योजना ने यह साबित कर दिया है कि त्योहार के दौरान अपराधों पर नियंत्रण संभव है। आने वाले दिनों में प्रशासन शहरवासियों के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाए रखेगा ताकि हर आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
continue reading
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जीत पर बधाई

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी जीत पर बधाई

Anita nishad 09-Sep-2025 31

 रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन जी एक सच्चे देशभक्त, संस्कारवान एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में भारत का संविधान और अधिक सुदृढ़ होगा तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

 
सांसद अग्रवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति देश की दूसरी सर्वोच्च संवैधानिक गरिमा है और राज्यसभा के सभापति के रूप में राधाकृष्णन जी की भूमिका संसद के सुचारू संचालन तथा नीति-निर्माण में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधाकृष्णन जी देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर NDA परिवार को भी इस ऐतिहासिक विजय के लिए भी हार्दिक बधाई दी।
continue reading


dpboss