Breaking News
ताज़ातरीन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर पंडुम 2026 में किया आमंत्रित

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की पहल से छीपछिपि को मिली शिक्षा की नई सौगात। नव निर्मित हाई स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह
एमसीबी ।मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छीपछिपि में शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर जुड़ गया। गांव में नव निर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

जिला सुकमा अंतर्गत मुठभेड़ में कुल 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद
रंग, रूप और रचनात्मकता से सजी नववर्ष की पूर्व संध्या, मनेन्द्रगढ़ में बहरूपिया महोत्सव ने जीवंत की लोक संस्कृति स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहे मुख्य अतिथि
नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनेन्द्रगढ़ की फिज़ा रंग, रूप और रचनात्मकता से सराबोर नजर आई, जब नगर में परंपरागत बहरूपिया महोत्सव का भव्य आयोजन पूरे उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 31 दिसंबर की शाम आयोजित यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि लोक कला, परंपरा और सामाजिक चेतना को सशक्त मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन भी सिद्ध हुआ।

कलेक्टर ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन कर्मचारियों को किया निलंबित
चिरमिरी थाना अन्तर्गत चलाया गया अनोखा यातायात जागरुकता क्रार्यक्रम
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में थाना चिरमिरी पुलिस व शासकीय कन्या शाला की

एनसीसी. स्काउट छात्राओं के साथ मिलकर चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी चिरमिरी के मुख्य मार्ग पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । जिस दौरान दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाते तथा चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर एनसीसी. स्काउट छात्राओं से फुल देकर सम्मानित किया गया तथा ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट पहने व बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते पाये गये उन्हे रोकवाकर उनसे माफी मंगवाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है। आम नागरिकों/वाहन चालको से अपील किया गया है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नाबालिकों को वाहन नही चलाने देने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है।
कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अत्यधिक ठंड का कहर- स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया स्कूली बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत
एमसीबी/18 नवम्बर 2025/* जिले में पड़ रही अत्यधिक और कड़ाके की ठंड को देखते हुए, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 19 नवम्बर 2025 से जिले के सभी स्कूलों (शासकीय, अशासकीय, और अनुदान प्राप्त) के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह नया समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षाओं का संचालन अब बदले हुए समय के

अनुसार किया जाएगा ताकि छात्रों को सुबह की अत्यधिक ठंड से बचाया जा सके। दो पाली वाले स्कूल (प्रथम पाली)सोमवार से शनिवार सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक दो पाली वाले स्कूल (द्वितीय पाली) सोमवार से शनिवार दोपहर 12ः45 बजे से शाम 04ः15 बजे तक एक पाली वाले स्कूल सोमवार से शनिवार सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएफओ मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप “Nexus of Good“ अवॉर्ड्स से सम्मानित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान
एमसीबी/17 नवम्बर 2025/ जिले के लिए गौरव का क्षण तब बना जब वन मंडल अधिकारी (DFO) मनेंद्रगढ़ श्री मनीष कश्यप को “Nexus of Good Foundation Awards 2025” से दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एशिया के सबसे बड़े और 29 करोड़ वर्ष पुराने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को विकसित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में चुनिंदा नवीनतम कार्यों के बीच उनका नवाचार विशेष रूप से सराहा गया।

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क: एशिया का अनोखा प्राकृतिक धरोहर स्थल
मनेंद्रगढ़ में स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क एशिया का सबसे बड़ा मरीन फॉसिल साइट है। भारत में ऐसे केवल पांच स्थान हैं, जहां मरीन फॉसिल पाए जाते हैं। इसकी खोज वर्ष 1954 में हुई थी, लेकिन यह अद्भुत प्राकृतिक धरोहर एक लंबे समय तक पर्यटन मानचित्र पर पहचान नहीं बना पाई। वन विभाग के नेतृत्व में हाल के वर्षों में इसे वैज्ञानिक संरक्षण और आकर्षक स्वरूप देकर नया जीवन मिला है। प्राकृतिक रूप से मौजूद विशाल ग्रेनाइट चट्टानों पर पुरातन जीवों और डायनासोर प्रजाति सहित 35 जीवों की मूर्तियां उकेरी गई, जो पर्यटकों को आदिकालीन इतिहास का प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं।
पार्क में विकसित कैक्टस गार्डन, आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर और हसदेव नदी में शुरू की गई बोटिंग सुविधा ने इसे पर्यटन की दृष्टि से और भी आकर्षक बना दिया है। अप्रैल 2025 में उद्घाटन के बाद अब तक 13,000 से अधिक पर्यटक इस स्थल का भ्रमण कर चुके हैं। मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां आ रहे हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में पर्यटन संख्या और तेजी से बढ़ेगी।
सरगुजा संभाग में अब तक पर्यटक मुख्य रूप से मैनपाट की ओर आकर्षित होते थे, लेकिन अब गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क तेजी से उभरता हुआ नया पसंदीदा पर्यटन स्थल बन रहा है। यह न केवल मनेंद्रगढ़ जिले की पहचान बढ़ा रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में इको-टूरिज्म की संभावनाओं को मजबूत कर रहा है। इस उपलब्धि ने मनेंद्रगढ़ को राष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाया है और डीएफओ मनीष कश्यप का योगदान पर्यावरण संरक्षण और नवाचार प्रबंधन की दिशा में प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है।
आज धान ख़रीदी केंद्र का पहला दिन था वही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हो

प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों में हैं इस बार मामला उनके जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा है
प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा है। पूर्व शिक्षा मंत्री और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधायक के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए खुलकर मोर्चा खोल दिया है।पूर्व मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र प्रथम दृष्टया ही फर्जी प्रतीत होता है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमाण पत्र में पिता के नाम की जगह पति का नाम लिखा गया है, जो कानूनी रूप से गलत है।

कांग्रेस जनों ने दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

सिमगा जनपद पंचायत में नए सीईओ ने किया पदभार ग्रहण दी गई बधाई
सिमगा जनपद पंचायत में नए सीईओ ने किया पदभार ग्रहण, दी गई बधाई।

एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस मनाया गया
एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2025 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात् उन्होंने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।


कुएंमारी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र अंचल के लोगों ने शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए पहाड़ को काट कर बना रहे हैं सड़क

सभी चिरमिरी वासियों को पट्टा मिलने तक, प्रयास अनवरत जारी रहेगा - डोमरू रेड्डी
- अपने महापौर कार्यकाल से लेकर अब तक प्रत्येक कलेक्टर से मुलाकात कर, करते आ रहे हैं मांग।
रेलवे के कार्यवाही से से भयभीत वार्डवासी व्यवस्थापन के लिए कलेक्टर पहुंचे वार्डवासी

सिमगा जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आवास मित्रों की आवश्यक बैठक आहूत दिए गए विशेष निर्देश

चिरमिरी की गौतमी स्वामी,ने जीता मिस एंड मिस्टर आई कौन छत्तीसगढ़ 2025 फर्स्ट रनरअप अवॉर्ड
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ एमसीबी जिले के चिरमिरी के रहने वाली गौतमी स्वामी ने रायपुर में होने वाले मॉडलिंग कंपटीशन मिस एंड मिस्टर आइकॉन छत्तीसगढ़ 2025 सेशन 8 का मिस फंकी का सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया यह कंपटीशन रायपुर शहर के अंबुजा मॉल में AR इवेंट के द्वारा कराया गया था इस मॉडलिंग कंपटीशन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें लगभग 15 फाइनलिस्ट फाइनल राउंड में सलेक्ट हुए जिसमें से

गौतमी स्वामी ने मॉडलिंग में मिस फंकी का सेकंड रनर अप का अवार्ड जीता इससे पहले भी स्वामी कई और अवॉर्ड फंक्शन में जीत हासिल की है वह मॉडलिंग में आगे मुकाम हासिल करना चाहती है।आज चिरमिरी के वरिष्ठ कांग्रेस जन् सुभाष कश्यप के डमरु रेड्डी गायत्री बिरहा वीरू खान सहित अन्य कांग्रेसी हल्दीबाड़ी गौतमी स्वामी के घर पहुंचे और फूल माला सहित मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की
महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया













