CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

चिरमिरी थाना अन्तर्गत चलाया गया अनोखा यातायात जागरुकता क्रार्यक्रम

चिरमिरी थाना अन्तर्गत चलाया गया अनोखा यातायात जागरुकता क्रार्यक्रम

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में थाना चिरमिरी पुलिस व शासकीय कन्या शाला की


एनसीसी. स्काउट छात्राओं के साथ मिलकर चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी चिरमिरी के मुख्य मार्ग पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । जिस दौरान दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाते तथा चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर एनसीसी. स्काउट छात्राओं से फुल देकर सम्मानित किया गया तथा ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट पहने व बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते पाये गये उन्हे रोकवाकर उनसे माफी मंगवाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है। आम नागरिकों/वाहन चालको से अपील किया गया है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नाबालिकों को वाहन नही चलाने देने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया है।

continue reading
कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर पूर्व डिप्टी सीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को पूरे देश भर में चलाकर हस्ताक्षर कराया गया
अब कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर दिल्ली में बड़ा आयोजन करने जा रही है


जो हस्ताक्षर जनता से करवाया गया है उसे लेकर 14 दिसंबर को रामलीला मैदाम में देश स्तरीय सभा का आयोजन होने जा रहा है

जो लोग वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से जुड़े और जिन लोगों ने हस्ताक्षर किया कांग्रेस पार्टी उस सभी को 14 दिसंबर को रामलीला मैनदान में होने वाले देश स्तरीय सभा में आमंत्रित करेगी

बाइट. पूर्व डिप्टी सीएस टीएस सिंहदेव
continue reading
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अत्यधिक ठंड का कहर- स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया स्कूली बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अत्यधिक ठंड का कहर- स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया स्कूली बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत

एमसीबी/18 नवम्बर 2025/* जिले में पड़ रही अत्यधिक और कड़ाके की ठंड को देखते हुए, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 19 नवम्बर 2025 से जिले के सभी स्कूलों (शासकीय, अशासकीय, और अनुदान प्राप्त) के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह नया समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षाओं का संचालन अब बदले हुए समय के

अनुसार किया जाएगा ताकि छात्रों को सुबह की अत्यधिक ठंड से बचाया जा सके। दो पाली वाले स्कूल (प्रथम पाली)सोमवार से शनिवार सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक दो पाली वाले स्कूल (द्वितीय पाली) सोमवार से शनिवार दोपहर 12ः45 बजे से शाम 04ः15 बजे तक एक पाली वाले स्कूल सोमवार से शनिवार सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 
continue reading
डीएफओ मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप “Nexus of Good“ अवॉर्ड्स से सम्मानित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान

डीएफओ मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप “Nexus of Good“ अवॉर्ड्स से सम्मानित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान

 एमसीबी/17 नवम्बर 2025/ जिले के लिए गौरव का क्षण तब बना जब वन मंडल अधिकारी (DFO) मनेंद्रगढ़ श्री मनीष कश्यप को “Nexus of Good Foundation Awards  2025” से दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एशिया के सबसे बड़े और 29 करोड़ वर्ष पुराने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को विकसित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में चुनिंदा नवीनतम कार्यों के बीच उनका नवाचार विशेष रूप से सराहा गया।

Nexus of Good Foundation, जो देशभर के सेवारत एवं सेवानिवृत्त IAS और IPS अधिकारियों की संस्था है, समाज में किए जा रहे नवाचारी कार्यों को पहचान और प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। इस वर्ष अवॉर्ड्स के लिए कुल 150 नवाचार कार्यों के आवेदन आए, जिनमें से 26 श्रेष्ठ कार्यों को चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया UPSC के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा की गई। समारोह में भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी और रिटायर्ड IAS अधिकारी श्री बी.के. चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब डीएफओ मनीष कश्यप को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में उनके नवाचार “महुआ बचाओ अभियान”, जिसके तहत घटती महुआ संख्या को पुनर्जीवित करने की पहल की गई, को भी राष्ट्रीय प्रशंसा प्राप्त हुई थी।

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क: एशिया का अनोखा प्राकृतिक धरोहर स्थल
मनेंद्रगढ़ में स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क एशिया का सबसे बड़ा मरीन फॉसिल साइट है। भारत में ऐसे केवल पांच स्थान हैं, जहां मरीन फॉसिल पाए जाते हैं। इसकी खोज वर्ष 1954 में हुई थी, लेकिन यह अद्भुत प्राकृतिक धरोहर एक लंबे समय तक पर्यटन मानचित्र पर पहचान नहीं बना पाई। वन विभाग के नेतृत्व में हाल के वर्षों में इसे वैज्ञानिक संरक्षण और आकर्षक स्वरूप देकर नया जीवन मिला है। प्राकृतिक रूप से मौजूद विशाल ग्रेनाइट चट्टानों पर पुरातन जीवों और डायनासोर प्रजाति सहित 35 जीवों की मूर्तियां उकेरी गई, जो पर्यटकों को आदिकालीन इतिहास का प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं।

पार्क में विकसित कैक्टस गार्डन, आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर और हसदेव नदी में शुरू की गई बोटिंग सुविधा ने इसे पर्यटन की दृष्टि से और भी आकर्षक बना दिया है। अप्रैल 2025 में उद्घाटन के बाद अब तक 13,000 से अधिक पर्यटक इस स्थल का भ्रमण कर चुके हैं। मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां आ रहे हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में पर्यटन संख्या और तेजी से बढ़ेगी।
सरगुजा संभाग में अब तक पर्यटक मुख्य रूप से मैनपाट की ओर आकर्षित होते थे, लेकिन अब गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क तेजी से उभरता हुआ नया पसंदीदा पर्यटन स्थल बन रहा है। यह न केवल मनेंद्रगढ़ जिले की पहचान बढ़ा रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में इको-टूरिज्म की संभावनाओं को मजबूत कर रहा है। इस उपलब्धि ने मनेंद्रगढ़ को राष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाया है और डीएफओ मनीष कश्यप का योगदान पर्यावरण संरक्षण और नवाचार प्रबंधन की दिशा में प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है।
continue reading
आज धान ख़रीदी केंद्र का पहला दिन था वही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हो

आज धान ख़रीदी केंद्र का पहला दिन था वही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हो

आज धान ख़रीदी केंद्र का पहला दिन था वही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर,हो 
धान खरीदी केंद्रों पर लटके ताले,
किसानों को टोकन नहीं मिलने से हो रही दिक्कत,

किसान बिना धान बेचे लौट रहे हैं वापस, 

जिला प्रशासन और किसानों के बीच समंजन नहीं हुआ स्थापित ,

जिला प्रशासन ने धान खरीदी केदो पर नए स्टाफ की कर दी है बहाली, 

बावजूद स्टॉप धान खरीदी केंद्र में मौजूद नहीं
continue reading
प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों में हैं इस बार मामला उनके जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा है

प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों में हैं इस बार मामला उनके जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा है

 प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा है। पूर्व शिक्षा मंत्री और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधायक के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए खुलकर मोर्चा खोल दिया है।पूर्व मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र प्रथम दृष्टया ही फर्जी प्रतीत होता है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमाण पत्र में पिता के नाम की जगह पति का नाम लिखा गया है, जो कानूनी रूप से गलत है।

डॉ. टेकाम ने यह भी दावा किया कि विधायक मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं, इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति (ST) का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अगर आरोप सही पाए जाएँ तो विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
यह मामला बहुत गंभीर है। अगर कोई व्यक्ति फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव जीतता है, तो यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि आदिवासी समाज का अपमान भी है। आदिवासी समाज इस पूरे मामले की जांच कराएगा, और यदि प्रमाण पत्र गलत पाया गया तो FIR दर्ज कराई जाएगी।”इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। डॉ. टेकाम ने यह बयान आदिवासी समाज की सभा के दौरान दिया, जहाँ बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज इस प्रकरण की जांच के लिए एक खोजबीन समिति गठित करेगा, जो सभी दस्तावेज़ों की जांच कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है , फिलहाल वाड्रफनगर से उठी यह राजनीतिक हलचल अब प्रतापपुर तक पहुँच चुकी है। जहां एक ओर पूर्व मंत्री ने FIR दर्ज करने की मांग की है, वहीं अब सबकी नज़र प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि क्या विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के खिलाफ कोई कदम उठाया जाएगा या नहीं।”
continue reading
कांग्रेस जनों ने दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों ने दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

चिरमिरी, 11 नवम्बर 2025 — आज चिरमिरी के कांग्रेस जनों द्वारा दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता शिवांश जैन ने किया। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुखद और निंदनीय हैं। हम सभी देशवासियों को मिलकर ऐसे अमानवीय कृत्यों के खिलाफ एकजुट होना होगा।
 
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सुभाष कश्यप, नेता विपक्ष गायत्री बिरहा, डमरू रेड्डी, शंकर राव, उमाशंकर एल्बमकर, रवि बिरहा, रामप्यारे चौहान, शंभू ओझा, बड़कू भैया, राणा दास, दुबे जी, शाहीन अदिति पाराशर, राम जी यादव, राजेंद्र गुप्ता अशरफ अली, शुभम सलूजा, विश्वजीत एवं अभिषेक क्रांति चौहान  सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 
अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों और मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
 
– कांग्रेस परिवार, चिरमिरी
continue reading
सिमगा जनपद पंचायत में नए सीईओ ने किया पदभार ग्रहण दी गई बधाई

सिमगा जनपद पंचायत में नए सीईओ ने किया पदभार ग्रहण दी गई बधाई

 सिमगा जनपद पंचायत में नए सीईओ ने किया पदभार ग्रहण, दी गई बधाई।

सिमगा जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ सी पी मनहर ने आज मंगलवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी। साथ ही जनपद  उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला सभापति  चंद्रप्रकाश टोंडे ने भी पहुंचकर नए सीईओ को बधाई दी। 


नए जनपद सीईओ सी पी मनहर ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
continue reading
एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस मनाया गया

एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी लिमिटेड का गौरवशाली 51वां स्थापना दिवस मनाया गया

एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2025 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात् उन्होंने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी के गौरवशाली 50 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए 51वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर के करीब 108 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से कंपनी की कुल स्थापित क्षमता लगभग 85,000 मेगावॉट है और आज देश के हर चौथे बल्ब को रोशन कर रही है। 
 
परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी 2980 मेगावाट की विद्युत परियोजना, सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की स्टेज-III परियोजना का कार्य भी काफी तेजी से प्रगति कर रहा है और परियोजना उत्पादन के साथ-साथ नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण, इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है। 
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एनटीपीसी सीपत ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में कुल 4000 पौधे लगाए गए, जिनमें से 2000 ग्राम करमा में तथा 2000 पौधे परियोजना परिसर में रोपे गए। साथ ही साथ, 160 किलोवाट के रूफटॉप सोलर का भी उद्घाटन किया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन किया गया था, जिस दौरान जागरूकता के उद्देश्य से कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं थी। आज के दिन उन विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। 
 
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर संयंत्र और नगर परिसर की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, संगवारी महिला समिति, यूनियन एवं एसोसिएशन, बाल भारती पब्लिक स्कूल, संस्कृति क्लब, वैशाली क्लब, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंडियन कॉफी हाउस तथा सभी सहयोगी एजेंसियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। इसके पश्चात् उत्साह और उल्लास के प्रतीक एनटीपीसी के रंगों से सजे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर समारोह का समापन किया गया।
 
तत्पश्चात्, एनटीपीसी के इंजीनियरिंग ऑफिस कॉम्प्लेक्स , नोएडा, में आयोजित मुख्य स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण ईओसी से ऑनलाइन देखा गया, जहां एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने समस्त कर्मचारियों को 51वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों और भावी लक्ष्यों को साझा किया।
continue reading
कुएंमारी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र अंचल के लोगों ने शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए पहाड़ को काट कर बना रहे हैं सड़क

कुएंमारी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र अंचल के लोगों ने शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए पहाड़ को काट कर बना रहे हैं सड़क

*कुएंमारी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र अंचल के लोगों ने शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए पहाड़ को काट कर बना रहे हैं सड़क* 
*केशकाल विधानसभा क्षेत्र का वह गांव आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बाद भी तरस रहा है बुनियादी सुविधाओं के लिए* 

*ग्राम सरपंच, विधायक, एवं कलेक्टर को भी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी व मांग पत्र भी दिया गया है, फिर भी स्थिति ज्यों की त्यों ही बनी हुई है* 
    केशकाल विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत होनेहेड के आश्रित गांव नंदगट्टा जो कि विकास खंड मुख्यालय से लगभग 45 से 50 किलोमीटर की दूरी पर बसा है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  केशकाल मुख्य मार्ग से पश्चिम दिशा की ओर कुएंमारी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पक्की सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है ।

किन्तु ग्राम कुएंमारी क्षेत्र से लगभग 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे हुए गांवों तक पहुंचने के लिए कोई उचित सड़क मार्ग नहीं है । क्षेत्र के लोग कटीली झाड़ियों, चट्टानों, छोटी बड़ी पहाड़ियों से डरते संभलते  जान अपनी जान बचाते हुए क्षेत्रवासी अपने घर पहुंचते हैं ।
आखि़रकार थक हार कर ग्रामीणों ने ग्राम में सार्वजनिक बैठक कार्यक्रम आयोजित कर  योजनाबद्ध तरीके से सड़क बनाने का बीड़ा उठाएं हैं । रोजाना प्रत्येक घर से दो से तीन सदस्य अपने अपने छोटे छोटे कृषि कार्य में काम आने वाले फावड़ा, कुदाल, गैती , कुल्हाड़ी, साबल , जैसे औजार के सहारे पहाड़ की चट्टान की सीना चीरते हुए सड़क बनाने के कार्य में पिछले एक महीने से लगे हुए हैं ।
continue reading
सभी चिरमिरी वासियों को पट्टा मिलने तक, प्रयास अनवरत जारी रहेगा - डोमरू रेड्डी

सभी चिरमिरी वासियों को पट्टा मिलने तक, प्रयास अनवरत जारी रहेगा - डोमरू रेड्डी

- अपने महापौर कार्यकाल से लेकर अब तक प्रत्येक कलेक्टर से मुलाकात कर, करते आ रहे हैं मांग।


- कलेक्टर से जन दर्शन में मुलाकात कर, अपने क्षेत्र के लोगों को पट्टा दिलाने की रुकी कार्यवाही को आगे बढ़ाने पूर्व महापौर अब भी निरन्तर प्रयासरत।

- चिरमिरी एसईसीएल के अपने लीज की 2.94 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर वापसी के लिए कलेक्टर कार्यालय के पास भेजा प्रस्ताव अब तक लम्बित।
 
चिरमिरी - मास्टरप्लान के न होने के कारण, एक बसे बसाए शहर का प्रशासनिक दिलचस्पी के अभाव में उजड़ने का दंश झेल रहा शहर अब अपने अस्तित्व को बचाये रखने के जद्दोजहद में उलझता चला जा रहा है. यही हाल देश के प्रत्येक कोयला शहरों का है. ऐसे में चिरमिरी जैसे मझौले शहर के एक नेता के. डोमरू रेड्डी ने अपने महापौर कार्यकाल में एक हिम्मत दिखाई कि किसी तरह नियमों में जगह ढूँढकर अपने शहर के लोगों के आशियाने का स्थाई प्रमाण दिलाने की लड़ाई जाये और इसके लिए मुख्यमंत्री स्तर पर सरकार से सकारात्मक पहल किया. अपने दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और सरकार से सामंजस्य स्थापित कर योजनाबध्द कार्ययोजना बनाकर अपने महापौर कार्यकाल में कोयला क्षेत्रों के उत्पादित जमीनों पर बसे अपने नागरिकों का राजस्व सर्वे कराकर न केवल राजस्व रिकार्ड बनवाने में सफलता पाई बल्कि शासकीय योजनाओं से जोड़कर कभी भी न हो पाने जैसा दिखने वाले सपना पट्टा दिलाकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने तक के सफर को सफल कर, लोगों के सपनों को साकार करने का काम किया है. किन्तु अब कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद इस अभियान में आए ग्रहण के बाद भी हिम्मत न हारते हुए श्री रेड्डी अपने शहर को बचाने की अपनी अभिनव पहल को आज भी जारी रखा है. अब तक के सभी कलेक्टरों से समय - समय पर मुलाकात कर इस सम्बंध में अपना पक्ष रखते आये हैं.
 
इस सम्बंध में ध्यान देने लायक विषय यह है कि एसईसीएल कोयालंचल शहर चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को उनके वर्षो पुराने घरों एवं दुकानों का मालिकाना हक दिलाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने वाले नेता पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी ने एमसीबी जिले के बतौर कलेक्टर प्रतिनिधि जनदर्शन ले रहे अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार से मुलाकात कर, कलेक्टर डी. वेंकट राहुल के नाम एक बार फिर पत्र देकर, अपने शहर के स्थायित्व के लिए एक लम्बे एवं योजनाबद्ध योजना के तहत अपने कार्यक्रम को आज भी जारी रखा है। इस क्रम में उन्होने राज्य शासन को एसईसीएल के कोयला निकाल चुके अनुपयोगी जमीनों को चिन्हित कर, शासन को वापिस कराने के सम्बंध में सहमत कराते हुए, निर्देश जारी करवाया है। अपने महापौर कार्यकाल के दौरान उन्होंने तत्कालीन रमन सरकार से सरगुजा विकास प्राधिकरण में इस विषय पर, अपने शहर की ओर से अपना पक्ष रखते हुए, पट्टा दिलाने की मांग रखी थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में समिति बनाकर, उचित कार्यवाही का निर्देश दिया था। जिसे बाद में भूपेश सरकार ने भी आगे बढ़ते हुए जन - सरोकार वाले इस निर्णय को मूर्तरूप देने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। किन्तु कतिपय स्थानीय नेताओं एवं समय के साथ बार - बार बदल रहे अधिकारियों के सुस्त रवैय्ये एवं रुचि न लेने के कारण यह मामला कागजों में ही सिमट के रहा गया था। जिस पर अब फिर से पूर्व महापौर ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन से बातचीत कर, अपने जनता को उनका हक दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्णय लिया है।
 
इस सम्बंध में चिरमिरी के पूर्व महापौर एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष के. डोमरु रेड्डी ने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले अपर कलेक्टर श्री सिदार से इस सप्ताह के जनदर्शन में एक बार पुनः मुलाकात कर उन्हें सालों से चलाए इस अभियान के सम्बंध में दस्तावेजी प्रमाण सौम्पकर, याद दिलाया कि सरगुजा क्षेत्र एवं आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक दिनांक 03 जून 2019 के कार्यवाही विवरण पर कियान्वयन करते हुए, आयुक्त सरगुजा सम्भाग को उनके पत्रों पर पालन प्रतिवेदन भेजे जाने हेतु अनुरोध के साथ कहा है कि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारी की बैठक दिनांक 03 जून 2019 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा एसईसीएल के अधीन अनुपयोगी जमीनों को छत्तीसगढ़ शासन को वापस कराने हेतु पुनः निर्देशित किया गया है, जिसका कार्यवाही विवरण आयुक्त कार्यालय (प्राधिकरण प्रकोष्ठ) के पत्र क्रमांक- 1613/सविप्रा / 2019-20 अम्बिकापुर दि. - 19 जून 2019 के तहत कलेक्टर कोरिया को भेजा गया है। जिसका पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कोरिया कार्यालय से आज दिनांक तक भेजा नहीं जा सका है। जबकि चिरमिरी एसईसीएल ने अपने लीज की 2.94 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर वापसी के लिए कलेक्टर कार्यालय को प्रस्ताव भेज चुका है, जो जिला स्तर पर लम्बित है।
 
इस सम्बंध में श्री रेड्डी ने कलेक्टर के नाम लिखे विस्तृत विवरण में स्मरण कराया है कि एस.ई.सी.एल के कोयला उत्खनन वाले हमारे चिरमिरी एवं चिरमिरी जैसे दूसरे क्षेत्रों में 70 - 80 वर्षों से यहाँ निवास कर अपना जीवन यापन कर रह रहे निवासियों के आशियानों को आवासीय पट्टा दिलाने के लिए 2015 से इस सम्बंध में मेरे द्वारा महापौर चिरमिरी एवं प्राधिकरण के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में किए गए विभिन्न प्रयासों के फलस्वरूप सरगुजा उत्तर क्षेत्र एवं आदिवासी विकास प्राधिकरण में इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्यवाही जारी है, किन्तु मेरे पद से हटते ही यह गति धीमी पड़ गई है। उन्होंने अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पदस्थ अलग - अलग कलेक्टरों से समय - समय पर अनुरोध एवं पत्राचार कर, इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने को लेकर, निरन्तर पहल किया है। किन्तु बार - बार हो रहे स्थानांतरण के कारण भी इसमें कार्यवाही बढ़ नहीं पा रही है। ज्ञातव्य है कि महापौर रेड्डी के मांग के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर, चिरमिरी में सम्भाग आयुक्त की अध्यक्षता में 09 अगस्त 2017 को चिरमिरी तानसेन भवन में एसईसीएल सीएमडी, मंत्री, विधायक सहित एसईसीएल एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन हुआ था। 
 
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि इस सम्बंध में तात्कालीन मुख्यमंत्री महो० के निर्देश पर आयुक्त सरगुजा सम्भाग का पत्र क. - 3308/ एसईसीएल/स.उ.क्षे.आ.वि.प्रा./2017 अम्बिकापुर दि.- 04.10.2017 एवं कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला कोरिया के पत्र कं.- 8303 / खनिज एसईसीएल स.उ.से.आ. वि.प्रा./2017 कोरिया, बैकुण्ठपुर दि० 04.10.2019 के संलग्न पत्रों से भी स्पष्ट है कि इस सम्बंध में चिरमिरी एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कोरिया कलेक्टर की अध्यक्षता में 08 अधिकारियों का एक जिला स्तरीय समिति का गठन करते हुए रिपोर्ट तैयार कर शासन और एसईसीएल प्रबंधन को अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है, जिसकी प्रगति मानीटरिंग के अभाव में ठप्प है। जिसे आगे बढ़ाया जाना लोकहित में है। किन्तु शासन स्तर पर निर्णय हो जाने के बाद, जिला कार्यालय में सार्थक पहल के अभाव में यूँ मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना समझ से परे है। पूर्व महापौर ने एमसीबी कलेक्टर श्री राहुल वेंकट को दस्तावेजों के साथ आग्रहपूर्वक मांग किया है कि इस सम्बंध में विशेष टास्क फोर्स बनाकर, रुके हुए कार्यवाही को आगे बढ़ाएं, क्योंकि ये राजनीति का मुद्दा नहीं बल्कि चिरमिरी एवं चिरमिरी जैसे दूसरे शहरों के अस्तित्व और पलायन का एक गम्भीर मुद्दा है, जिसे समय रहते हल निकाला जाना आवश्यक है।
continue reading
रेलवे के कार्यवाही से से भयभीत वार्डवासी व्यवस्थापन के लिए कलेक्टर पहुंचे वार्डवासी

रेलवे के कार्यवाही से से भयभीत वार्डवासी व्यवस्थापन के लिए कलेक्टर पहुंचे वार्डवासी

धमतरी के स्टेशन पारा के झुग्गी झोपड़ी वाले पर आफत आ गई है रेलवे ने जल्द ही मकान खाली करने का दिया निर्देश के बाद वार्ड में हड़कम मच गई है ...दरअसल स्टेशन पारा के औद्योगिक वार्ड में करीब करीब 70 से 80 परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर पिछले 50 वर्षों से निवासित है ... हालांकि भूमि रेलवे के अंतर्गत आती है रेलवे ने कहा है जल्द ही मकान खाली करने को जिसके बाद वार्ड में हड़कम मच गई है ..
वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर व्यवस्थापन की मांग कर रहा है ...बता दे निगम द्वारा व्यवस्थापन के लिए अटल आवास बनाया जा रहा जो अभी तक बना नहीं है इधर वार्डवासियों को खाली करवाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है ऐसे स्थिति में प्रभावित लोग जाए तो जाए कहा ... बहरहाल प्रशासन ने मामले में आयुक्त को निर्देशित कर व्यवस्थापन की व्यवस्था करने की आश्वाशन दिया है ...
continue reading
सिमगा  जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आवास मित्रों की आवश्यक बैठक आहूत दिए गए विशेष निर्देश

सिमगा जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आवास मित्रों की आवश्यक बैठक आहूत दिए गए विशेष निर्देश

सिमगा  जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आवास मित्रों की आवश्यक बैठक आहूत दिए गए विशेष निर्देश।
सिमगा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 4000 लोगों का नए आवास की राशि खातों में डाला गया है, आज जनपद पंचायत सभागार में आवास मित्रों की बैठक आहूत की गई और सभी आवास मित्रों को निर्देश दिया गया की अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए,  साथ ही सिमगा ब्लॉक के समस्त आवास मित्र इस अवसर पर उपस्थित हुए और सभी को जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया है कि अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए साथ ही सभी को निर्देश देते हुए यह भी कहा गया कि किसी भी तरह की कोताही आवास योजना में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


 उक्त बैठक में जनपद पंचायत सिमगा के उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला   सभापति चंद्र प्रकाश  टोंडे,आवास विभाग से युगल वर्मा सहित अन्य आवास मित्र उपस्थित हुए।
continue reading
चिरमिरी की गौतमी स्वामी,ने जीता मिस एंड मिस्टर आई कौन छत्तीसगढ़ 2025 फर्स्ट रनरअप अवॉर्ड

चिरमिरी की गौतमी स्वामी,ने जीता मिस एंड मिस्टर आई कौन छत्तीसगढ़ 2025 फर्स्ट रनरअप अवॉर्ड

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ एमसीबी जिले के चिरमिरी के रहने वाली गौतमी स्वामी ने रायपुर में होने वाले मॉडलिंग कंपटीशन मिस एंड मिस्टर आइकॉन छत्तीसगढ़ 2025 सेशन 8 का मिस फंकी का सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया यह कंपटीशन रायपुर शहर के अंबुजा मॉल में AR इवेंट के द्वारा कराया गया था इस मॉडलिंग कंपटीशन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें लगभग 15 फाइनलिस्ट फाइनल राउंड में सलेक्ट हुए जिसमें से

गौतमी स्वामी ने मॉडलिंग में मिस फंकी का सेकंड रनर अप का अवार्ड जीता इससे पहले भी  स्वामी कई और अवॉर्ड फंक्शन में जीत हासिल की है वह मॉडलिंग में आगे मुकाम हासिल करना चाहती है।आज चिरमिरी के वरिष्ठ कांग्रेस जन् सुभाष कश्यप के डमरु रेड्डी गायत्री बिरहा वीरू खान सहित अन्य कांग्रेसी हल्दीबाड़ी गौतमी स्वामी के घर पहुंचे और फूल माला सहित  मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य  की कामना की

 
 
 
continue reading
महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया

महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया

- महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया। मंगलवार को छठ पूजा का अंतिम दिन था और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही नदियों से लेकर तालाब के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का व्रत रखने वाले लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और इसके साथ ही चार दिनों के महापर्व का समापन हो गया।
इस दौरान महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाए। वहीं महा प्रसाद का लाभ लेने श्रद्धालुओं का जन सैलाब नदी तालाबों के किनारे उमड़ा था। गौरतलब है कि सुबह गुलाबी ठंड में नदी और तालाबों के घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। कुछ तो पूरी रात घाट पर ही रुके रहे। सभी लोग भक्ति भावना में लीन थे। चारों ओर भक्ति गीत के साथ पूरा माहौल छठ मैया के पूजा में रंगा हुआ था। पिछले चार दिनों में लोगों में इस महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। वहीं जिले भर के नदी तालाबों किनारे  नदियों के घाटों पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि शांति की कामना की गई। 
 
 
continue reading
ऑफ लाइन मार्केटिंग पर ऑनलाइन मार्केटिंग भारी

ऑफ लाइन मार्केटिंग पर ऑनलाइन मार्केटिंग भारी

.दीपावली पर्व काफी समीप आ चुके है इधर धमतरी शहर में मार्केट लग कर तैयार हो चुके है ...लेकिन व्यापारियों में मायूसी देखा जा रहा है कारण कि ऑनलाइन खरीददारी ने सभी वर्ग के व्यापारियों को काफी प्रभावित कर के रख दिया है ..बताया जाता है धमतरी में कपड़ा मार्केट से लेकर ज्वेलरी शॉप यहां तक कुम्हारों के भी व्यवसायिक पर खासे असर डाल दिया है .. जिनके चलते व्यापारी काफी परेशान नजर आ रहा है ....बता दे पहले दीपावली पर्व के नजदीक में मार्केट पर काफी खरीदारी हुआ करता था ..
शहर से ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने मार्केट आया करता था लेकिन जब से ऑनलाइन शॉपिंग शुरू हुई है तब से शहर के मार्केटिंग पर बेहद बुरा असर दिख रहा है ...वैसे तो करीब 60 फीसद ऑनलाइन ने व्यापारियों के व्यापार को ठप कर के रख दिया है ....इधर कुम्हार भी मिट्टी के देवी लक्ष्मी दीप सहित कई उपयोग में आने वाली मिट्टी के चीज मार्केट में लगाकर बैठे हुए है ...परन्तु ग्राहक आने का नाम नहीं ले रहे कुम्हार ने बताया कि लगातार ऑनलाइन शॉपिंग की मार्केटिंग बढ़ने से लोग ऑफ लाइन खरीदना पसंद नहीं कर रहा है बड़े से बड़े व्यापारी और छोटे से छोटे व्यापारियों पर ऑनलाइन ने काफी प्रभावित कर रखा है ... बहरहाल वास्तव में मार्केट में जो परिवेश पर्व के नजदीक में देखने को मिलता था वह कही लुप्त नजर आ रही है कही न कही ऑनलाइन शॉपिंग ने शहर के मार्केट को ठप कर दिया है बहरहाल भाजपा के पूर्व महामंत्री ने लोगो से अपील किया है कि स्वदेशी समान ही खरीदे और जितना हो सके ऑफ लाइन ही खरीदी करे ..
 
continue reading
रेलवे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का 7 किलोमीटर पैदल मार्च तहसील कार्यालय सुहेला में एकदिवसीय धरना आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपे

रेलवे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का 7 किलोमीटर पैदल मार्च तहसील कार्यालय सुहेला में एकदिवसीय धरना आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपे

गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल परियोजना के लिए प्रस्तावित रेलवे कॉरिडोर के खिलाफ किसानों का गुस्सा उभरकर सामने आया है। धोधा से लेकर खपराडीह तक प्रभावित करीब 13 गांवों के किसानों ने  तहसील कार्यालय सुहेला में विशेष विरोध प्रदर्शन किया।
7 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च
सुबह ग्राम नवापारा से सैकड़ों किसान हाथों में बैनर, तख्तियां और नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे। किसानों का साफ संदेश —
“बिना सहमति और सम्पूर्ण मुआवजे के एक इंच जमीन नहीं देंगे।”
किसानों का आरोप — सर्वे त्रुटिपूर्ण, गांव तीन हिस्सों में बंट जाएंगे
किसानों ने बताया कि प्रस्तावित ट्रैक कई गांवों की मुख्य बस्तियों को काटते हुए आंगनबाड़ी, पशु चिकित्सालय, खेल मैदान, तालाब और यहां तक कि स्कूल तक को प्रभावित करेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रेलवे लाइन गुजरने से गांव तीन-तीन हिस्सों में विभाजित हो जाएंगे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।
मांग — केवल ट्रैक नहीं, पूरी प्रभावित भूमि खरीदी जाए
किसानों का कहना है कि सिर्फ ट्रैक के नीचे की जमीन खरीद लेना उचित नहीं है। ट्रैक के दोनों ओर की जमीन खेती योग्य नहीं बचेगी, सिंचाई और पहुंच मार्ग बाधित होंगे, जिससे कृषि उत्पादन सीधे प्रभावित होगा।
किसानों की 4 प्रमुख सार्वजनिक मांगें —

रेलवे सर्वेक्षण दोबारा कराया जाए

अल्ट्राटेक ट्रैक के समानांतर ही नई लाइन निकाली जाए ताकि नया अधिग्रहण न हो

परियोजना प्रबंधन सीधे किसानों से संवाद करे

सिर्फ आंशिक नहीं, पूर्ण प्रभावित क्षेत्र की सभी जमीन खरीदी जाए

एसडीएम को सौंपा गया 8 सूत्रीय ज्ञापन
धरना स्थल पर किसानों ने एसडीएम अतुल सेठ से फोन पर बात कर आठ बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा, जिसमें पारदर्शी सर्वे, पूर्ण मुआवजा, सामुदायिक संसाधनों की सुरक्षा और वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था जैसी मांगें शामिल हैं।
चेतावनी — “परिवार सहित सड़क पर उतर जाएंगे”
किसानों ने साफ कहा —
???? “अगर बात नहीं सुनी गई, तो हम परिवार सहित सड़क पर डेरा डालेंगे और अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।”
प्रशासन की प्रतिक्रिया
एसडीएम अतुल शेटे ने ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि किसानों की आपत्तियों को शीघ्र उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा।
यह विरोध केवल मुआवजे का नहीं, बल्कि गांवों की संरचना, खेतों की सुरक्षा और आजीविका बचाने की लड़ाई बताया जा रहा है।

 

continue reading
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट

आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री एवं देश के सबसे युवा कैबिनेट सदस्य श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी से केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में मुलाकात हुई 

भेंट के दौरान बिलासपुर हवाई अड्डे से संचालित उड़ान सेवाओं के विस्तार और सुचारू संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान में बिलासपुर से उड़ान सेवाएं सप्ताह में 5 दिन संचालित की जा रही हैं, जबकि पूर्व में यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध थी।
 
श्री साहू ने नागरिक उड्डयन मंत्री महोदय से आग्रह किया कि बिलासपुर क्षेत्र की बढ़ती यात्री मांग, औद्योगिक गतिविधियों, छात्रों और व्यापारिक समुदाय की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़ान सेवाओं को पुनः दैनिक संचालन (Daily Operations) के रूप में बहाल किया जाए।
 
श्री नायडू जी ने श्री साहू द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त किया
continue reading
घर से बुलाकर कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

घर से बुलाकर कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

खबर यूपी के हापुड़ जिले से है। जहां बड़े ही निर्मम तरीके से पीट-पीट कर  व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हापुड़ शहर के जवाहर गंज निवासी कमल वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कमल वर्मा के साथ बड़ी ही बेरहमी के साथ मारपीट की गई कमल वर्मा को अस्पताल लेकर एक ई रिक्शा चालक पहुंचा।डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि कमल वर्मा की मौत हो चुकी है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन जिस तरीके से कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा गया है।उसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 
continue reading
घर में रखे अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने पकड़ा मचा हड़कंप

घर में रखे अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने पकड़ा मचा हड़कंप

खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना देहात पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर हापुड़ थाना देहात थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप देर रात मुखबिर की सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने उमेश चंद्र पुत्र किशन चंद निवासी नवज्योति कॉलोनी में घर से कई कार्टून में लाखों की कीमत के अवैध पटाखों को पकड़ा गत्ते के कार्टूनों में भरे भारी मात्रा में घर से बरामद किए गए
अवैध पटाखों के बाद पुलिस ने की कार्यवाही हापुड़ देहात पुलिस टीम को देर रात मिली बड़ी सफलता पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप देर रात हुई थाना देहात पुलिस टीम ने की छापेमारी।
continue reading

dpboss