Breaking News
ताज़ातरीन
ऑफ लाइन मार्केटिंग पर ऑनलाइन मार्केटिंग भारी

रेलवे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का 7 किलोमीटर पैदल मार्च तहसील कार्यालय सुहेला में एकदिवसीय धरना आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपे

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट
आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री एवं देश के सबसे युवा कैबिनेट सदस्य श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी से केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में मुलाकात हुई

घर से बुलाकर कमल वर्मा को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

घर में रखे अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने पकड़ा मचा हड़कंप

शहीदी यात्रा भाटापारा पहुँची भक्तिभाव से दी गई आदरांजली
सिक्ख पंथ के नवें गुरु श्री गुरुतेगबहादुर जी के 350 साल शहीदी को न श्रीमन करते हुए गत 3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर से शहीदी यात्रा उनके हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को स्मरण करते हुए निकाली गई जो 11 अक्टूबर को शहर छै बजे शाम भाटापारा के पास पुष्प वर्षा कर शहीदी यात्रा का स्वागत किया गया तत्पश्चात समाज की महिलाएं बच्चों , युवा एवं समाज प्रमुखों द्वारा बाइक जयकारा रैली के साथ तहसील ऑफिस चौक से नवनिर्माणधीन गुरुद्वारा लिंक रोड पर पंज प्यारों की अगुवाई में निर्माण कार्य प्रगति की कामना के साथ अरदास की गई ,

गरियाबंद में उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके से सागौन की तस्करी करने उदंती नदी के बहाव का इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ
गरियाबंद में उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके से सागौन की तस्करी करने उदंती नदी के बहाव का इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ है, बॉलीवुड फिल्म पुष्पा की तर्ज पर नदियों के सहारे बेशकीमती सागौन की लकड़ियों को नदी के बहाव के सहारे छत्तीसगढ़ से ओडिशा ले जाने की फिराक में थे,

तस्कर अभयारण्य सीमा से लगे ओडिसा नुआपड़ा जिले के कई गांवों में दक्षिण उदंती से सागौन की तस्करी करने वाले तस्कर नदी के बहाव का इस्तेमाल कर रहे थे, अभयारण्य प्रशासन को इसकी भनक लगते ही तस्करों को दबोचने की रणनीति बनाई गई, लेकिन गहरे पानी का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले, हालांकि विभाग के कर्मियों ने बहाव में जोखिम उठा कर सागौन के लठ्ठे को जप्त कर लिया है, विभाग ने तस्करों का भी पहचान कर लिया है, जिसे जल्द दबोच लिया जायेगा
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने से विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी- विभा अवस्थी
बैकुंठपुर - भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम कोरिया आगमन पर ढोल-नगाड़ा, करमा नृत्य व आतिशबाजी, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े,चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला प्रभारी प्रवीण सिंह, प्रभारी अनिता तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े मौजूद रहें।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वापजेयी की प्रतिमा और परिसर का हुआ अनावरण
बैकुंठपुर - नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर वार्ड क्रमांक 03 मे राज्य के रजत जयंती के अवसर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा अनावरण अटल परिसर मे किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी के विचारों व योगदान को स्मरण किया।

महेश कुमार कुशवाहा को मिली पदोन्नति, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक बने
मिर्ची हवन बना चर्चा का केंद्र, छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में कई हस्तियाँ रहीं मौजूद
रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित 'निखरता छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2025' में मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाई जी महाराज को ग्यारह हजार किलो मिर्ची हवन के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया गया। इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री मोदी की कुलदेवी मां मातंगी
अपने उद्बोधन में डॉ. प्रेमसाई जी महाराज ने बताया कि मां मातंगी, दस महाविद्याओं में से नौवीं महाविद्या मानी जाती हैं। रायपुर से 35 किलोमीटर दूर स्थित मां मातंगी धाम में तीन महाविद्याएं — मातंगी, बगलामुखी और छिन्नमस्ता विराजमान हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुलदेवी भी मां मातंगी हैं, जिनके दर्शन वे गुजरात स्थित मोड़ेश्वरी मातंगी मंदिर में करते हैं।
समस्या का समाधान,पर्चा दर्शन के माध्यम
महाराज जी ने बताया कि मां मातंगी की साधना में उपवास या कठिन तप का स्थान नहीं है। वे इतनी करुणामयी हैं कि धाम आने वाला हर भक्त दुख लेकर आता है और समाधान पाकर लौटता है। यही कारण है कि मां मातंगी धाम को छत्तीसगढ़ का पहला त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार माना जाता है, जहाँ भक्तों की समस्याओं का समाधान 'पर्चा दर्शन' के माध्यम से किया जाता है।
'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' है खतरा
उन्होंने यह भी बताया कि धाम में मौजूद मां बगलामुखी की साधना विशेष रूप से शत्रुनाश, न्यायिक विजय और तंत्र बाधाओं से मुक्ति दिलाने में सहायक मानी जाती है। धाम में आने वाले अनेक लोग तंत्र-बाधा, प्रेत-बाधा और अन्य आत्मिक कष्टों से मुक्ति पाने आते हैं। कई बार यह बाधाएं धर्मांतरण या गलत जीवन मार्ग के प्रभाव से उत्पन्न होती हैं। डॉ. प्रेमसाई जी महाराज ने सामाजिक चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में 'तंत्र जिहाद', 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' जैसे नए खतरे सामने आ रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता का भी समय है।
जादुई कलश के नाम पर ठगी का खुलासा, जशपुर पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार
जशपुर। जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाले चार आरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आरपी ग्रुप नाम की फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को धोखा दिया।
ठगी का तरीका
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जादुई कलश को विदेश में बेचकर कंपनी के सदस्यों को उच्च लाभ का झांसा देकर सदस्यता और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए वसूले।
गिरफ्तारी और शिकायत
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेशभर से अब तक 1 करोड़ 94 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायतें मिली हैं। चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच अभी जारी है।
करंट की चपेट में आई मासूम, आंगनबाड़ी केंद्र में दर्दनाक हादसा; कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त
कोंडागांव। जिले के मर्दापाल विकासखंड के ग्राम पदेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को ढाई साल की मासूम माहेश्वरी यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मासूम आंगनबाड़ी परिसर में खेल रही थी, तभी खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों और परिजनों ने आंगनबाड़ी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र में विद्युत व्यवस्था लंबे समय से खराब थी, वायरिंग और उपकरण खुले पड़े थे। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही मामले की जांच और मुआवजा देने की मांग उठाई जा रही है।
DSP बने 46 अफसरों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात, SIR को लेकर दिया बड़ा बयान
रायपुर। पदोन्नति पाकर DSP बने 46 अधिकारियों ने शुक्रवार को गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस मौके पर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी स्पेशल इन्क्वायरी रिपोर्ट (SIR) की जरूरत है, ताकि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों की सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। विजय शर्मा ने कहा, “राहुल गांधी विरोधाभासी बातें करते हैं। एक ओर वे वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं, तो दूसरी ओर एसआईआर जैसी जांच प्रणाली पर सवाल उठाते हैं।”
गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है और एसआईआर उसी दिशा में एक ठोस कदम साबित हो सकता है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्व. सोनी बाई बाफना को दी श्रद्धांजलि
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज जगदलपुर में आयोजित शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधायक संतोष बाफना की पूज्य माताजी स्व. सोनी बाई बाफना के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. सोनी बाई बाफना का पूरा जीवन सादगी, सेवा, धार्मिक आस्था और समाजहित की भावना से परिपूर्ण रहा। उन्होंने अपने संस्कारों से परिवार और समाज दोनों को ही प्रेरित किया।
सांसद अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अब ‘आवास योद्धा’ बनेंगे राजमिस्त्री प्रशिक्षणार्थी
महासमुंद, 12 सितम्बर 2025।
ग्रामीण युवाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विकासखण्ड बसना के ग्राम छिर्राबाहरा में आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के 27 ग्रामीण श्रमिकों ने भाग लेकर भवन निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की।
कुशल राजमिस्त्री बने श्रमिक
समापन समारोह की अध्यक्षता जनपद सीईओ बसना पीयूष सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अनुभव साझा करने को कहा और तकनीकी दक्षता के बारे में जानकारी ली।
सीईओ ठाकुर ने कहा –
“अब आप केवल श्रमिक नहीं रहे, बल्कि कुशल राजमिस्त्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब आप घर बनाएंगे, तो आपको आवासीय निर्माण योद्धा कहा जाएगा।”
तकनीकी कौशल और औजारों का लाभ
प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि उन्होंने नाप-जोख, ईंटों की चिनाई, प्लास्टरिंग, लेवलिंग और भवन निर्माण की कई आधुनिक तकनीकें सीखी हैं। अब वे आत्मविश्वास के साथ स्वतंत्र रूप से राजमिस्त्री का कार्य कर सकते हैं।
समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और राजमिस्त्री टूल किट प्रदान किए गए, जिनमें निर्माण कार्य के लिए आवश्यक औजार शामिल थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना में योगदान
यह प्रशिक्षण न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी देगा।
जीएसटी पर बड़ी राहत: सीएम साय ने दी जानकारी, 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें
रायपुर, 12 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीएसटी पर मिली राहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम आदमी को कर के बोझ से राहत देना और छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए कारोबार को और सरल बनाना है।
सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार के विजन के अनुरूप जीएसटी परिषद ने व्यापक सुधार पैकेज को मंजूरी दी है। इन सुधारों से आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
दो स्लैब संरचना और दर कटौती
जीएसटी परिषद ने सरलीकृत दो-स्लैब संरचना (5% और 18%) लागू करने का निर्णय लिया है। साथ ही श्रम-केंद्रित उद्योगों, कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में दर कटौती की गई है।
सीएम साय ने कहा कि यह निर्णय जीएसटी को सरल, निष्पक्ष और विकास-उन्मुख बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। नई दरें और छूट 22 सितम्बर 2025 से लागू होंगी, जिससे आम जनता और व्यापारियों को समय पर राहत मिलेगी।
अपवाद रहेंगे तंबाकू उत्पाद
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल कुछ उत्पाद जैसे सिगरेट, जर्दा, अनिर्मित तंबाकू और बीड़ी पर वर्तमान दरें ही लागू रहेंगी। इन पर नई दरें बाद में लागू होंगी, जो मुआवजा उपकर से संबंधित ऋण और ब्याज देनदारियों के निपटान पर आधारित होंगी।
सीएम साय ने कहा कि यह सुधार पैकेज वास्तव में जनता के लिए “दिवाली का तोहफा” है, जो भारत की दीर्घकालिक वृद्धि को मजबूती देगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सरगुजा दौरा
जशपुर, 12 सितम्बर 2025 – महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम रूपसेरा और लोदाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा संबंधी गतिविधियों और स्वच्छता व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सेवाओं की भी समीक्षा की।
मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से केंद्रों का माहौल उत्साह से भर गया और बच्चे बेहद खुश नज़र आए।
आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों का भविष्य गढ़ने की पहली पाठशाला
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य को आकार देने की पहली पाठशाला हैं, इन्हें और मजबूत बनाना हमारी साझा जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने ग्राम रूपसेरा और लोदाम आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सक्षम एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग का मूल उद्देश्य है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।
राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – स्वस्थ व शिक्षित बचपन
निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा –
“राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित वातावरण में बड़ा हो। इसके लिए शासन की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”
विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रचार-रथ को दिखाई हरी झंडी
रायपुर/पत्थलगांव, 12 सितम्बर 2025 – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने अपने ग्राम मुण्डाडीह निवास से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के शहरों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को योजना की जानकारी देगा और उन्हें योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराएगा। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में यह योजना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवॉट तक के रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर हर महीने 100 से 360 यूनिट तक बिजली उत्पादन संभव है।
-
1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹30,000 और राज्य सरकार से ₹15,000 की सब्सिडी।
-
2 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹60,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी।
-
3 किलोवॉट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से ₹78,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को बैंक के माध्यम से 6% ब्याज दर पर 10 वर्षों तक आसान किस्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निकटतम सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन वेंडर का चयन कर सौर प्लांट स्थापना करा सकते हैं।
पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने जागरूकता रथ रवाना
जगदलपुर, 12 सितम्बर 2025 – प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जगदलपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देगा।
इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री कश्यप ने कहा कि सूर्य घर योजना बिजली बिलों में राहत देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इससे आम लोगों के लिए अपने घरों की छत पर सौर पैनल लगाना किफायती और आसान हो जाएगा।












