CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

हिंदू सेना ने निकाली श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा

हिंदू सेना ने निकाली श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा

Sawankumar 05-Apr-2022 124

कोरिया/चिरिमिरी चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर और हिंदू नव वर्ष पर्व पर हिंदू सेना कोरिया जिले के चिरिमीरी क्षेत्र में हजारों की संख्या में श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली


आपको बता दें कि हिंदू सेना हर वर्ष की भांति चैत्र रामनवमी के पावन पर्व पर कोरिया जिले के इकलौते नगर पालिक निगम क्षेत्र चिरमिरी में हजारों की संख्या में हिंदू सेना के द्वारा ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न किया इस कार्यक्रम में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता भी शामिल हुए

गौरतलब हो कि हिंदू सेना हर वर्ष चैत्र रामनवमी में जहां एक तरफ शोभा यात्रा निकालकर हिंदू नव वर्ष को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा के माध्यम से जन जन तक इस पर्व का संदेश देता है वही प्रभु श्री राम जी की छाया प्रति और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ हिंदू सेना के साथियों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई
 
 
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू सेना के प्रदेश महासचिव अविनाश विश्वकर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री भारती सिंह जिला अध्यक्ष राजेश यादव नगर अध्यक्ष ज्योति सिंह ग्रामीण क्षेत्र से अजय पांडे चंद्र प्रताप ओम प्रकाश शुक्ला ध्यान सिंह सूरज देवांगन  संतोष दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही
 

 

continue reading
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला कोरिया के ग्राम पंचायत जरौंधा थाना खड़गवां में चलित थाना  का आयोजित किया गया

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला कोरिया के ग्राम पंचायत जरौंधा थाना खड़गवां में चलित थाना का आयोजित किया गया

Sawankumar 28-Mar-2022 270

शिकायतों का त्वरित रूप से किया गया निराकरण


ऑनलाइन धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, फर्जी लाटरी से बचने दिया गया हिदायत*

महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात जागरूकता संबंधी दी गई जानकारी*

                 पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर* के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी थानों में  चलित थाना लगाकर आम लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित रूप से निराकरण हेतु निर्देश दिया गया है।  

                 इसी तारतम्य में कोरिया जिले में आज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह के नेतृत्व में थाना खड़गवां के ग्राम जरौंधा में चलित थाना का आयोजन किया गया। 

                  नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह एवं थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह आज थाना खड़गवां के ग्राम जरौंधा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित जनसामान्य से रूबरू होकर वार्तालाप करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या जिनका निराकरण नही हो पा रहा है मुख्यालय स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं बताये। 

                     इस दौरान चलित थानों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित रूप से निराकरण किया गया ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, फर्जी लाटरी, इनाम, बीमा के संबंध में मोबाइल फोन से पूंछे जाने वाले otp की जानकारी किसी को नही बताने जाने बावत बताया गया तथा ऐसे किसी भी काल से बचने हेतु समझाइश दी गई साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु अपील किया गया। महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी गई।
चलित थाना में  ग्राम पंचायत जरौंधा सरपंच श्री प्रदीप कुमार राज एवं जनपद सदस्य जरौंधा श्री लाल सिंह, महिला स्वयंसेवीकाएं एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
continue reading
पत्थलगांव में फूड प्रोडक्ट एक प्लांट में लगी भीषण आग, बाद में पाया गया काबू

पत्थलगांव में फूड प्रोडक्ट एक प्लांट में लगी भीषण आग, बाद में पाया गया काबू

Ibtesam Deshmukh 28-Mar-2022 249

 पत्थलगांव/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित फूड प्रोडक्ट के एक नए प्लांट में आज तड़के शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी। आग पर लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है।
पुलिस उप अधीक्षक मयंक तिवारी ने बताया कि तड़के लगी इस आग से चार मंजिला इमारत का आधा हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के चौथी मंजिल पर अचानक आग की लपटें देख कर चौकीदार ने घटना की सूचना दी थी। घटना के समय प्लांट में काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन हादसे में किसी के भी घायल अथवा जनहानि की घटना नहीं हुई है।
आग की घटना के बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। प्लांट प्रबंधन का कहना है कि आग की घटना में प्लांट में रखी मशीनें पूरी तरह जल कर खाक हो गयी है। संभवतः शार्ट सर्किट से आग की घटना हुयी है।

continue reading
आम आदमी को महंगाई का झटका : आज एक बार फिर बड़ा पेट्रोल डीजल के दाम…चेक करें अपने शहर का ताजा रेट..

आम आदमी को महंगाई का झटका : आज एक बार फिर बड़ा पेट्रोल डीजल के दाम…चेक करें अपने शहर का ताजा रेट..

Ibtesam Deshmukh 28-Mar-2022 84

 रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुईं कीमतें आज यानि की सोमवार से लागू होंगी. सोमवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 99.41 रुपये देने होंगे. वहीं, एक लीटर की डीजल के लिए 90.77 रुपये खर्च करने होंगे.

यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे पहले रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये और डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में फिलहाल किसी तरह के इजाफे की खबर नहीं हैं. आगरा में आज पेट्रोल की कीमत 98.53 रुपये और डीजल के रेट 90.05 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 98.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.89 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा है.

गोरखपुर में आज तेल के रेट बढ़ गए हैं. यहां आज पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.15 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गाजियाबाद में आज फ्यूल के दाम में परिवर्तन हुआ हैं. यहां पेट्रोल की कीमत आज 98.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 90.01 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 98.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 मार्च और 23 मार्च को लगातार दो दिन ईंधन की कीमत में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था. वहीं 24 मार्च को दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद तेल की कीमत बढाए जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. इस वजह से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ हैं.

 

continue reading
हिंदू सेना द्वारा पत्रकारो को किया गया सम्मानित एवं आगामी राम नवमी को लेकर प्रेस वार्ता

हिंदू सेना द्वारा पत्रकारो को किया गया सम्मानित एवं आगामी राम नवमी को लेकर प्रेस वार्ता

Sawankumar 23-Mar-2022 369

आप को बता दे कि प्रदेश महासचिव अविनाश विश्वकर्मा के द्वारा आज आगामी चैत्र रामनवमी के उपलक्ष में हिंदू सेना के महासचिव अविनाश विश्वकर्मा के द्वारा चिरमिरी के छोटा बाजार में एक प्रेस वार्ता रखा गया वही सभी आए हुए पत्रकारों का सम्मान भी किया गया ।

 

महासचिव ने बताया कि आने वाला चेतराम नवमी में हिंदू सेना के द्वारा भव्य विशाल राम जी की झांकी के साथ पूरे चिरमिरी में विशाल भगवा मैं होकर रैली निकाली जाएगी इस संदर्भ में हिंदुत्व सनातन धर्म के अनुसार हिंदुत्व नव वर्ष के संदर्भ में पत्रकारों

 

से चर्चा किया जोकि 2 साल पहले करोना काल के वजह से

चैत रामनवमी में विशाल रैली नहीं निकलने के कारण इस वर्ष बहुत ही हर्ष उल्लास के शाथ विशाल रैली पूरे चिरमिरी से होते हुए माँ महामाया  के मंदिर में जाकर इसका समापन किया जायेगा

continue reading
होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में प्रेशर हार्न, फटाका वाले साईलेंसर पर कार्यवाही

होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में प्रेशर हार्न, फटाका वाले साईलेंसर पर कार्यवाही

Sawankumar 15-Mar-2022 151
आप को बता दे कि उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। इसी कडी में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिसिंग हेतु निर्देश दिया गया है। जिस तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। जिस संबंध में आज जिला बस्तर के द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया है।

???? *ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न एवं फटाकेदार साईलेंसर बाईक पर कार्यवाही:-*
इसी कडी में आज जगदलपुर शहर अन्तर्गत मोटर सायकल जिनमें प्रेशर हार्न अथवा फटाके वाले साईलेंसर लगे वाहनों एवं वाहनो में खामी पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना कोतवाली, बोधघाट एवं यातायात शाखा अन्तर्गत कुल 13 मोटर सायकल जिसमे कम्पनी निर्मित साईलेंसर के बदले फटाके वाले साईलेंसर अथवा प्रेशर हार्न लगाये गये है उन पर धारा 119 मोटर यान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। साथ में कुछ वाहन चालको को समझाईस देकर कम्पनी निर्मित साईलेंसर भी लगाया गया है एवं इसके अतिरिक्त अन्य 15 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत 11,000/-रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है।


???? *शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही:-*
आकस्मिक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से आज ऐसे व्यक्ति जो शराब पीकर वाहन चला रहे है इन पर भी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत थाना बस्तर, यातायात शाखा एवं चैकी घोटिया में 03 वाहन चालको पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

???? *प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-*
इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगो को समझाईस दिया गया है एवं ऐसे व्यक्ति जो शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना होने पर 11 अनावेदको के विरूद्ध धारा 151 द.प्र.स. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

???? *स्थायी वारंटियो पर कार्यवाही:-*
ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी एवं स्थायी वारंटियो पर भी अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसके अन्तर्गत 02 दिनो में कोतवाली में 03 स्थायी वारंटियो की धरपकड कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
वीडियो विजुअल
बाइट- हेमसागर सिदार
continue reading
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन... महिलाओं की महत्वता को बताते हुए मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस...

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन... महिलाओं की महत्वता को बताते हुए मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस...

Sawankumar 08-Mar-2022 54

आप को बता दे कि जिला कोरिया चिरमिरी शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल के सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के समस्त सदस्य एवं पूरे जिले भर से महिला मोर्चा कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित हो कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

 
 
 इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में कोरोना काल में समस्त कोरोना वारियर्स जिसमें सफ़ाई कर्मी से ले कर डॉक्टर एवं समस्त महिलाओं का सम्मान किया गया और नारी शक्ति एवं महिलाओं की विभिन्न
भुमिकाओं को बताते हुए उन्हें संबोधित कर सम्मानित किया गया।
continue reading
किसानों ने अपने एक सूत्रीय मांगों को लेकर किया हाइवे जाम

किसानों ने अपने एक सूत्रीय मांगों को लेकर किया हाइवे जाम

Sawankumar 05-Mar-2022 121
कवर्धा.भोरमदेव शक्कर कारखाना के सामने किसानों ने  कवर्धा बिलासपुर नेशनल हाईवे में सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करके  चक्का जाम कर दिया है जिससे  गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है 
 
 
आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है 
बता दे कि शक्कर कारखाना के कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शक्कर फैक्ट्री में धरना पर बैठे हुए हैं इसी के चलते शक्कर कारखाने का काम आज ठप पड़ा हुआ है गन्ना लेकर आए किसानों के गन्ने तौल नहीं हो पाने के कारण किसानों ने nh30 में अपने ट्रैक्टर को दोनों और खड़ा करके जाम लगा दिया है जिससे  ट्रकों की लंबी कतारें लग गई है वहीं बाइक वालों को जाने की सुविधा किसानों की ओर से दिया जा रहा है लेकिन बड़ी गाड़ियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है वहीं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है बता दें कि पुलिस चौकी प्रभारी थाना प्रभारी बोड़ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगदीश पुरी सहित तमाम अधिकारी मौजूद है वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
continue reading
मेण्ड्रा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने की प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना’ ’1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मेण्ड्रा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने की प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना’ ’1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

02-Mar-2022 217

कोरिय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के कोरिया प्रवास के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनहत वनांचल के मेण्ड्रा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरोे एवं स्थान      

 

जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
डॉ महंत ने हसदेव उद्गम स्थल मेंड्रा में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, प्रगति व खुशहाली की कामना की। 
’1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन’
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने जिला प्रशासन के विभिन्न स्टालों का अवलोकन करने के साथ ग्राम पंचायत सोनहत एवं उज्ञांव में 10-10 लाख की लागत से चेरवा समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण कार्य, 10 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बोडार में रजवार समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सोनहत में 10 लाख की लागत से मितानिन भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत नटवाही में 5 लाख की लागत से मितानिन भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत भैसवार में 10 लाख की लागत से गोंड़ समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत नवाटोला, चंदहा एवं किशोरी में क्रमशः 5-5 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सोनहत में 10 लाख की लागत से सर्व आदिवासी समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत बंशीपुर में 5 लाख की लागत से प्राथमिक/माध्यमिक शाला में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु कुल 1 करोड़ 10 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. महंत के हाथों जाति प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि चेक सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

continue reading
कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खाया जहर

कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खाया जहर

Sawankumar 23-Feb-2022 111

बलोदा बाजार

 
 
 
 
आप को बता दे कि बलौदाबाज़ार जिले मे कलेक्टर जनदर्शन में समस्या का समाधान नही होने पर युवक ने जहर का सेवन कर लिया है । युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि अपनी समस्या के निराकरण को लेकर युवक ने आवेदन किया था। जिसके बाद भी कोई निराकरण नहीं होने पर नाराज होकर युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन जहर खा लिया। युवक का नाम रोशन मानिकपुरी,बिलाईगढ़ ब्लॉक के गाड़ापाली का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



 
continue reading
मेला घूमने गए छात्रा की कुंड में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

मेला घूमने गए छात्रा की कुंड में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ibtesam Deshmukh 18-Feb-2022 147

 मुंगेली। मेला घूमने गये युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई है। गुरुघासीदास मंदिर प्रांगण स्थित कुंड में छात्र डूबा है। बोधीपारा निवासी मृतक 11वीं का छात्र था। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मेला देखने के लिए घर से निकला था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस छात्र की तलाश कर रही थी। इसी बीच कुंड में एक लाश होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कुंड में तैरती लाश की पहचान बोधीपारा निवासी 11वीं के छात्र के रूप में की है। फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सेतगंगा की घटना है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। बहरहाल फास्टरपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकाल लिया गया है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लियर होगा कि मृतक की मौत पानी में डूबने से हुई है या मौत का कोई और कारण है।

continue reading
सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Sawankumar 13-Feb-2022 331

कोरिया  जिले के कलेक्टर  कुलदीप शर्मा द्वारा सुपोषण अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए निरंतर मानिटरिंग की जा रही है। गत गुरूवार को केल्हारी सेक्टर के अंतर्गत ग्राम श्रीरामपुर के आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा कार्य दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में श्रीमती मुन्नी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास के ज्ञापन में निहित सेवा समाप्ति के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए 3 दिन के भीतर प्रतिउत्तर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समयावधि में अथवा संतोषजनक ना होने पर कार्य से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
         इसी कड़ी में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर पर्यवेक्षक सेक्टर - केल्हारी श्रीमती सविता चन्द्रा और परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्रीमती प्रभा लकड़ा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी में अंडा वितरण, हितग्राहियों को गरम भोजन ना खिलाने, साफ-सफाई एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के ग्रोथ चार्ट संधारण में अनियमितताएं पाई गई, जिसे बतौर आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू संचालन, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही संज्ञान में लेते हुए पर्यवेक्षक सेक्टर - केल्हारी और परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समयावधि में अथवा संतोषजनक ना होने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

continue reading
आंगनबाड़ी पहुंचे कलेक्टर, सुपोषण अभियान के संचालन में घोर लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त करने और सीडीपीओ, सुपरवाइजर को नोटिस देने के निर्देश

आंगनबाड़ी पहुंचे कलेक्टर, सुपोषण अभियान के संचालन में घोर लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त करने और सीडीपीओ, सुपरवाइजर को नोटिस देने के निर्देश

Sawankumar 10-Feb-2022 673

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को दूरस्थ क्षेत्र केल्हारी के ग्राम श्रीरामपुर के आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि हाल में 07 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में हैं। आंगनबाड़ी में गरम भोजन प्रदाय करने की सूची में 05 गर्भवती महिलाएं दर्ज हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।


निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दर्ज संख्या से कम बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जताई। इसी तरह अंडा वितरण में भी घोर लापरवाही दिखने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं।

 

शहर से लेकर सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुपोषण अभियान के माध्यम से इस भविष्य को स्वस्थ और सुपोषित बनाना शासन की मंशा है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही प्रदर्शित होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी देवी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीडीपीओ और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के पोषण चार्ट और गरम भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।

continue reading
जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित करते हुए   राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट सूरजपुर के जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट सूरजपुर के जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

Sawankumar 04-Feb-2022 107

सूरजपुर - राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष पारस सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम मंदिर पहुंच पुजा अर्चना कर भगवान से सुख समृद्धि के लिए आशिर्वाद ग्रहण किया, तत्पश्चात उन्होंने समस्त लोगों से शुभकामनाएं एवं बधाई स्वीकार किया, इस अवसर पर समूचे नगर वासियों द्वारा बधाई देने का क्रम चलता रहा, इसके बाद जिला चिकित्सालय में मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किया, 

ज्ञात हो कि पारस सिंह वर्षों से सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे हैं तथा आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनसे जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई, उनके जन्मदिन पर देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, प्रदेश सचिव रंजय सिंह, संभागीय अध्यक्ष जीतराम कुशवाहा, संभागीय उपाध्यक्ष बजरंग रजवाडे, जिलाध्यक्ष पारस सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुशवाहा, पत्रकार राकेश जायसवाल, राहुल राजवाडे, रिंकू यादव, विजय राजवाड़े, टिकेश्वर सिंह, संजय देवांगन, हरीश देवांगन, मोहन सिंह, बिंदेश्वर कुशवाहा, प्रेम राजवाड़े, रंजीत सिंह, उपस्थित थे।
continue reading
अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामवासी, 1 महीने से बिजली नहीं  विद्युत विभाग के सुस्त रवैए से ग्रामवासी परेशान

अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामवासी, 1 महीने से बिजली नहीं विद्युत विभाग के सुस्त रवैए से ग्रामवासी परेशान

Sawankumar 23-Jan-2022 135

कोरिया


 
 
आपको बता दें कि कोरिया जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहियाखाण्ड के आश्रित ग्राम नान्दभान  के गोंड़पारा  में लगे  ट्रांसफार्मर एक  माह पूर्व से खराब पड़ा हुआ है।
जिसके कारण उक्त मोहल्ला वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मोहल्ले में एक  माह से बिजली नहीं रहने से मोहल्ले वासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो चुके हैं।
वार्ड पंच ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लिखित में विद्युत विभाग से शिकायत किया जा चुका है लेकिन विद्युत विभाग के सुस्त रवैए  से मोहल्ले वासी परेशान हैं। विभाग के द्वारा जल्द ही दूसरी ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे मोहल्ले वासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 
continue reading
छत्तीसगढ़ : 22 से 24 जनवरी तक सभी संभागों में बरसेंगे बदरा.. बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

छत्तीसगढ़ : 22 से 24 जनवरी तक सभी संभागों में बरसेंगे बदरा.. बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 263

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश के आसार बन हैं। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो सभी संभागों में बारिश के आसार हैं। 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

continue reading
तीन आंखो वाला जन्मा बछड़ा, एक झलक पाने को लोगों की लगी कतार

तीन आंखो वाला जन्मा बछड़ा, एक झलक पाने को लोगों की लगी कतार

Sawankumar 15-Jan-2022 230
राजनंदगांव
आप को बता दे राजनांदगांव जिले के गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुन्देली के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव में तीन आंखो वाला बछडा ने जन्म लिया है।जो कौतुहल का विषय बना हुआ है।जिसे देखने के लिए दूर दराज के लोग यहां पहुच रहें है। 

 
जिले के लोधी नवागांव के हेमंत चंदेल कृषि कार्य के अलावा गौपालन में दिलचस्पी रखता है।इनके द्वारा एक जर्सी गाय पाला गया है। गाय बीते कुछ माह से गर्भवती थी।मकर संक्रांति के दिन इनके घर शाम करीब 7 बजे इस गाय ने एक बछड़ा को जन्म दिया है।जिसकी तीन आंखे है।एक आंख सिर के मध्य में है।बताया जाता है कि इसके नाक में दो की जगह चार छिद्र है।साथ ही पुछ जटा नुमा है।यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई है।कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर।तो कोई विज्ञान का चमत्कार जान कर इस तीन आंखो वाले बछड़ा को देखने पहुच रहा है।यहां तीन आंखो वाला बछड़ा ने जन्म लिया है।लोग जता रहे आस्था- इस क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार देखने को मिला है।कि एक बछडा तीन आंखो के साथ जन्म लिया है।जिसका नाक और पुंछ भी लोगो को अचरज में ड़ाला हुआ है। अधिकत्तर लोग इसे धार्मिक आस्था से जोडकर देख रहें है।तथा बछड़ा को फूल फल पैसा अर्पण  कर प्रणाम कर रहें है।बछड़ा का झलक पाने के लिए घर के बाहर लोगो की कतार लगी रही।

 
continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा किया गया संभाग स्तरीय सम्मान समारोह

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा किया गया संभाग स्तरीय सम्मान समारोह

10-Jan-2022 178

कोरिया - आप को बता दे कि कोरिया जिला अंतर्गत चिरमिरी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से संभाग स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 7 प्रदेशों के पत्रकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे

 

जहां कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राज्य  गीत के साथ  प्रारंभ किया

गया मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल, एवं श्याम बिहारी जयसवाल किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा अतिथि  महापौर कंचन जायसवाल एवं पूर्व महापौर के. डमरु रेड्डी के आतिथ्य में किया गया वही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय,

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव सतेंद्र सोनी के उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई आपको बता दें कि कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस बल सहित कोरोना काल में सक्रिय पत्रकारों का भी सम्मान मोमेंटो एवं प्रस्सति पत्र देकर किया गया।


 भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के द्वारा लगातार पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर सामाजिक कार्यों से सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जा रहा जिसमें क्षेत्र के विशेष कार्यों को करने वाले लोगों को सम्मानित करने एवं उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पत्रकार महासंघ के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के द्वारा उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिस के तारतम्य में रविवार शाम को चिरमिरी के तानसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी कोरोना वॉरियर्स के साथ ही क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
continue reading
बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि

बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि

Sawankumar 05-Jan-2022 270

रायपुर. 5 जनवरी 2022. बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

continue reading
महिला जिला पंचायत सदस्य ने I,A,S, अधिकारी के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया सेंडल मामला पहुंचा पुलिस अधीक्षक के पास

महिला जिला पंचायत सदस्य ने I,A,S, अधिकारी के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया सेंडल मामला पहुंचा पुलिस अधीक्षक के पास

Sawankumar 23-Dec-2021 284

आप को बता दे कि छै माह से 14 वे वित्त की राशि स्वीकृत कराने के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रही जिला पंचायत के महिला सभापति लैला ननकू भिखारी ने आज फिर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित ब्यास के पास गई हुई थी जंहा किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गर्मा गई और महिला सदस्य आवेस में आकर सेंन्डल उठा लिया वहीं  महिला सभापति  लैला ननकू भिखारी का कहना है की जाती सूचक टिप्पणी करने  की वजह बता रही हैं।

 

वहीं इनकी जानकारी अन्य सदस्यों और नेताओं को लैला भिखारी के द्बरा दि गई जहां  कांग्रेस नेताओ संहित सभी सदस्यों और सतनामी समाज के लोगों ने एस,पी, कार्यालय पहुंचकर जाती सूचक अपशब्द कहने की लिखित शिकायत करते हुए जिला पंचायत  c,e,o के उपर कार्यवाही के मांग किये है वही इस मामले में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीतबनर्जी ने बताया की सभापती लैला नन्हकू भिखारी 6 माह से लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए 14/वित्त की राशि स्वीकृत कराने घुम रही है इस संबंध में जिला कलेक्टर को अवगत कराये गये है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन आज जाती सूचक टिप्पणी मे   दिशा ही बदल गये है।

 
 
 
 
वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डि,के आंचला ने बताया की सभापति लैलाननकू के द्बरा जाती सूचक टिप्पणी जिला पंचायत सि,ओ रोहित ब्यास के द्वरा  कहे जाने की लिखीत शिकायत मिली है और वंही सि,ओ रोहित ब्यास के द्बरा मौखिक जानकारी दिये गये है  जांचकर उचित कार्रवाही करने की बात कही है हालांकि इस मामले में सि,सि,टि ,बी, फुटेज खंगालना शुरु किये गये है  अभी दोनो पक्षों में अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है बाहर हाल अब देखने वाली बात होगी की किया सच निकल कर आ रहे है ।सब की निगाह, सि,सि टिबी बिडियों फुटेज पर टिकी हुई है।
 

 

continue reading
dpboss